मेष्ा राशि ः लेन-देन या साझे के काम से अच्छे लाभ के संकेत हैं
आज आप इस स्थिति में होंगे कि अपने जरूरतमंद दोस्त की बात सुन कर उसकी मदद कर सकें। आपके व्यवहार को सराहा जाएगा। आज आपकी दोस्ती आपके मित्र के लिए बहुत लाभदायक सिद्ध होगी और भविष्य में वो भी आपकी मदद को तैयार रहेगा। आज आप अपने आप को साथी से दूर पाएंगे। इस समय का प्रयोग अपनी रुचि को पूरा करने व पुराने दोस्तों से फोन पर बात करने में बिताएं।
आज के दिन आप पाएंगे कि पदोन्नति का समय सामने आने से आपका काम और अधिक अच्छा हो चला है। आपको मालूम ना हो तब भी आपके अधिकारी आपके काम पर नजर रखे हुए हैं। अपने काम का सही प्रभाव सभी पर डालने का प्रयत्न करें।
विदेश से होने वाले लेन-देन या साझे के काम से अच्छे लाभ के संकेत हैं। खासकर किसी विदेशी पार्टी से साझेदारी की सोच रहे हैं तो बातचीत के लिए यह बहुत बढ़िया समय है। जो लोग किसी यात्रा पर निकले हैं उन्हें अपने कार्यक्रम में बदलाव भी करना पड़ सकता है क्योंकि इस दौरान उनके व्यवसाय में कोई नई प्रगति हो सकती है। आप कोई नया काम भी शुरू कर सकते हैं जिससे आपकी संस्था को अच्छे लाभ मिलेंगे।
अापके लिए सलाह है कि अपना दिन बेहतरीन बनाने के लिए सूर्य की पूजा करें।
Trending Videos
विज्ञापन
वृष राशिः सहकर्मी से आपको शुभ समाचार मिल सकता है
2 of 12
वृष राशि
कार्य कुशलता का गुण आप में कूट-कूट कर भरा है जो इन दिनों और अधिक बढ़ जाएगा। आप सकारात्मक और रचनात्मक ऊर्जा से भरे हैं इस लिए आसानी से उन सभी समस्याओं का हल ढ़ूंढ़ लेंगे जिनको हल करना औरों के लिए नामुमकिन है। ये सब आप अपनी कार्य-कुशलता और गहरी सोच के कारण ही कर पाते हैं। और सबसे बड़ी बात ये है कि आपके इस हुनर से लोग आपसे बहुत प्रभावित हैं।
आप चाहे विवाहित हों या अविवाहित, सभी जगह आपको रोमांस से परिपूर्ण मिलेंगी। कुछ अतिरिक्त समय निकालें, जिसमें आप अपनी भावनाओं को अभिव्यक्त कर सकें। यदि आप विवाहित हैं तो किसी अनूठी रोमांटिक हरकत से अपने साथी को आश्चर्यचकित कर दें। आपका साथी वास्तव में आपकी इस चौंका देने वाली हरकत की तारीफ करेगा।
कैरियर में वृद्धि के लिए समय शुभ है। अगर आप पिछले कुछ समय से अपने कैरियर के बारे में कोई शुभ समाचार सुनने की प्रतीक्षा कर रहे थे तो अब किसी दोस्त या सहकर्मी से आपको वो शुभ समाचार मिल सकता है। अपने कान खुले रखें क्योंकि आप इसे किसी भी कीमत पर खोना नहीं चाहेंगे। आपको पदोन्नति मिल सकती है या फिर वो नई नौकरी मिल सकती है, जिसका इंतजार आपको बहुत समय से था।
आज नई कार खरीदने का योग है। हालांकि आपको लगेगा पुरानी कार को बेचने में दिक्कत आ रही है, फिर भी नई कार खरीदने के लिए आज का दिन शुभ है। हालांकि नकदी की थोड़ी समस्या होगी किर भी नई कार के लिए शोरूम में जाइए। कई रोचक विकल्प सामने होंगे, बात बन जाएगी।
आज सूर्य देव को सिंदूर मिलाकर जल दें कार्य बनेंगे।
विज्ञापन
मिथुन राशिः नौकरी के दूसरे विकल्प आपके सामने होंगे
3 of 12
मिथुन राशि
आज आपके घर में कोई सामाजिक समारोह हो सकता है। ये आपके लिए एक अवसर होगा अपने दुखों और चिंताओं को भुलाने का और अपने प्रियजनों के साथ मजे करने का। आप इससे बहुत तरोताजा महसूस करेंगे।
हालांकि आपकी नौकरी ठीक से चल रही है, फिर भी आप पाएंगे कि आपके लिए काम के कई ऐसे दरवाजे खुले हुए हैं, जिनकी कि आपने कल्पना भी नहीं की थी। जो योजनाएं आपको हाथ में हैं, उनके अलावा और बहुत सा काम आपके हाथ में रहेगा। कार्यक्षेत्र में मिलने वाले शुभ समाचार को सुनने के लिए अपने आंख-कान खोल कर रखें।
विद्यार्थियों के लिए आज का दिन हलचलों से भरा है। बहुत कड़ी मेहनत के बाद भी शायद आपको स्कालरशिप न मिले। अपने सभी जरूरी खर्चों के लिए पैसा जुटाना आपके लिए असंभव नहीं पर मुश्किल जरूर होगी। फिर भी अपने सामर्थ्य के हिसाब से जितना बेहतर कर सकें, करते रहें। सफलता मिलेगी।
आज उगते चांद के दर्शन करें, खाली हाथ नहीं देखें।
कर्क राशिः नौकरी के लिए आवेदन किया है तो इंटरव्यू के लिए तैयार रहें
4 of 12
कर्क राशि
आज आप घर में ही खुशी भरा दिन गुजारेंगे। खुशी के लिए ये जरूरी नहीं है कि आप कहीं बाहर पैसा खर्च करके ही मजा लें। कभी-कभी जिंदगी में छोटी-छोटी चीजें भी बहुत खुशी देती हैं। अपनों के साथ कुछ अच्छा समय व्यतीत करें, ये पल आपको बहुत खुशी देंगे।
अगर आप सरकारी नौकरी प्राप्त करना चाहते हैं तो इस समय उसकी संभावना है। उस आदर्श पद की खोज करें और अपना आवेदन उसके लिए भेज दें। आपको इंटरव्यू के लिए जरूर बुलाया जाएगा। साथ ही सरकारी नौकरी से प्राइवेट नौकरी में आने के लिए भी अच्छा दिन है।
आपकी बढ़ी हुई आय, सही जीवन जीने में मदद करेगी। भले ही आपको सही वित्तीय सफलता थोड़े दिनों के बाद मिलने वाली है लेकिन आप आज ही विलासिता पर खर्च करने के लिये तैयार हैं। ये तो तय है कि आज आप इन वस्तुओं का सही आनंद अवश्य ले सकते हैं।
राशि के स्वामी चन्द्रमा का आज दही हाथ में लेकर दर्शन करें।
विज्ञापन
सिंह राशिः आज आपको नकदी की कमी खलेगी
5 of 12
सिंह राशि
आज आपका ही दिन है क्योंकि आज सब की नजरें आपके आकर्षक व्यक्तित्व पर ही रहेंगी। आज आपकी योज्ञताओं व सफलताओं के लिए आपको पहचान मिलेगी। आज आप अपने प्रियजनों के साथ वक्त गुजारेंगे इस अवसर का पूरा लाभ उठाएं।
आज आपको अपने प्रेम जीवन में अविश्वास के लक्षण दिखेंगे। आप अवैध रिश्तों की ओर आकर्षण महसूस करेंगे। अपने को मजबूत बनाये रखें और अभी के रिश्ते को बचा कर रखें। आप ऐसी हालात में अपने आप से पूछें कि कहीं यह कदम मुझे जोखिम में तो नहीं डाल रहा।
आज आप पाएंगे कि पिछले कुछ समय से जो बात आपको परेशान कर रही थी आज वो परेशानी कम हो रही है। आप पर काम का बहुत बोझ रहेगा, लेकिन काम से संबंधित कुछ तनाव आज कम हो जाएगा। कम तनाव के इस दौर को नजरअंदाज ना करें व अपना प्रयास जारी रखें।
हाल में दिखावा और ठाट-बाट पर खर्च करने के कारण आज आपको नकदी की कमी खलेगी। इसके चलते आज कोई कर्ज ले सकते हैं। आज आप पीछे रहें, दोस्तों को ही खर्च करने दें। पिछली गलतियों से सीखें, खर्च पर लगाम रखें, कुछ तो भरपाई होगी।
अपने राशि के स्वामी सूर्य को जल में कुमकुम मिलाकर अर्पण करें।
विज्ञापन
कन्या राशि: सप्ताह के मध्य भाग से प्रेम संबंध बेहतर होंगे
6 of 12
कन्या राशि
सप्ताह का आरंभिक समय आपके लिए अनुकूल नहीं होगा। आप बुद्धिमान और व्यवहारिक हैं लेकिन जीवन के कुछ ऎसे पहलू भी हैं जहां व्यवहारिकता को एक तरफ कर हवाई यात्रा भी करनी चाहिए। प्रेमी जीवन में कुछ उपमाएं होना जरुरी है नही तो व्यवहारिकता की कसौटी पर प्रेम संबंध खरे नहीं उतर पाएंगे। वास्तविकता की पहचान आपके प्रेमी को भी है पर क्या यह जरुरी नहीं कि आप प्रेमी के लिए दो-चार उपमाएं लगाकर उसकी प्रशंसा करें? इससे संबंधों में मिठास ही आएगी।आपको एक सलाह यह है कि सप्ताह मध्य भाग तक आप चिंतन कर के देखें कि प्रेम संबंधों को लंबे अरसे तक कैसे बनाए रखा जा सकता है। सप्ताह के मध्य भाग से आपके दिमाग की बत्ती एकदम से जल सकती है तब आप अपने चारों ओर के प्रेमी जोड़ो को देख कुछ प्रेरणा पा सकते हैं। ठीक भी है क्योंकि रोमांस के बिना प्रेम संबंध अधूरे व नीरस ही कहे जाते हैं। सप्ताह के मध्य भाग से प्रेम संबंध में नई जान आएगी।
विज्ञापन
तुला राशि: आर्थिक लाभ मिल सकता है
7 of 12
तुला राशि
आज आप घर पर थोड़ा सावधान रहें क्योंकि झगड़ा होने की प्रबल संभावना है। बेकार के झगड़ों से बचें। ग्रह कुछ ऐसा योग बना रहे हैं कि घर पर अशांति रहे। इसलिए आपको अपनी भावनाओं को काबू में रखते हुए इस बात का ध्यान रखना है कि घर पर झगड़ा ना हो। अपना दिमाग ठंडा रखें सही सूझ-बूझ से परिस्थिति को संभालें।
यदि आप लंबे समय से किसी नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो आज आप कुछ अच्छे साक्षात्कार देंगे। ये सभी साक्षात्कार अच्छे ही होंगे ऐसा नही है, लेकिन आज आप के लिये सकारात्मक दिवस है, इसलिये कुछ न कुछ आशा की किरण जरूर दिखाई देगी। आज आपको सकारात्मक रहना चाहिये।
आज सभी ओर से उपलब्धियों का दिन है। आज सरप्राइज की तरह कोई आर्थिक लाभ मिल सकता है। कोई ऐसा धन या प्रॉप्रर्टी जो आप सोचते थे कि हाथ से गया ही गया, वह आज वापस मिल सकता है। कानूनी मामलों में भी आपकी जीत हो सकती है और नतीजन आपको कोई बड़ी रकम भी मिल सकती है। आगे बढ़कर इस मौके का फायदा उठाइए और सूर्य देव का ध्यान कीजिए।
वृश्चिक राशि: आज आप दबाव में ना रहें
8 of 12
वृश्चिक राशि
आज आप किसी सामाजिक समारोह के बाद अपने घर को समेटने में लग जाएंगे। घर को ठीकठाक करें और कुछ आराम भी कर लें। आपने समारोह का खूब मजा लिया लेकिन अब अपनी जिम्मेदारियों को पूरा करने का वक्त है।
काम के हिसाब से ये उतना अच्छा दिन नहीं रहेगा। आज कार्यस्थल में होने वाली परेशानियों को आपको पूरी कुशलता से हल करना चाहिए। आप समस्याओं को बढ़ने से तो नहीं रोक सकते, लेकिन ये तो आपके हाथ में ही है कि वो किस दिशा में बढ़ें। समझदारी से आप इन परेशानियों को आसानी से हल कर सकेंगे।
यदि हाल ही में आपने किसी जमीन जायदाद में निवेश किया है तो आप देखेंगे कि किस प्रकार आपका निवेश लाभकारी हो रहा है। यह भी हो सकता है, की आप किसी जमीन का सौदा कर लें और उसे किसी ग्राहक को लाभ लेकर बेच दें। इससे भी आप अधिक धन अर्जित कर सकते हैं। आप अपने सारे अवसर खुले रखें ताकि किसी भी निवेश के लिए आपको अधिक सोचने की आवश्यकता ना पड़े।
कोशिश करें कि आज आप दबाव में ना रहें। हो सकता है किसी चिड़ को लेकर टैन्शन में आ जाएं। अगर आपको ब्लडप्रेशर जैसी समस्या है तो खुद को आराम करने का समय दें ताकि इसका आपकी सेहत पर बुरा असर ना पड़ पाए। आज सब्र एक ऐसी चाबी हो जो सब कुछ ठीक करने में आपको मदद करेगी।
धनु राशि: आज आपको आश्चर्यजनक रूप से पैसा मिलेगा
9 of 12
धनु राशि
आज आप अपने परिवार जनों या दोस्तों के साथ कहीं बाहर घूमने जा सकते हैं। इस यात्रा से आपका तनाव दूर हो जाएगा और आप खूब मजा करेंगे। इस यात्रा के रोचक किस्सों का आप आने के बाद सब के साथ बांटना चाहेंगे।
अगर आपकी योजना है तो आज आप कोई नई परियोजना शुरू कर सकते हैं। इस दिशा में आज आप अपना पहला कदम बढ़ा सकते हैं। अगर आज आप अपने नए काम की शुरुआत करते हैं तो आने वाले समय में आपको लाभ ही होगा।
आज आपको आश्चर्यजनक रूप से पैसा मिलेगा, ये आपके किसी सहयोगी या व्यवसाय से आ सकता है। हो सकता है, किसी रिश्तेदार के साथ आपकी व्यावसायिक साझेदारी हो, और यह पैसा उसकी तरफ से आ जाय। उनका शुक्रिया अदा करें। आप दोनों एक दूसरे के लिए भाग्यशाली हैं।
मकर राशि :परिवार के साथ घूमने जा सकते हैं
10 of 12
मकर राशि
अपने परिजनों के साथ किसी समारोह में जाने का वक्त है। कैसे और कब जाएं ये ज्यादा सोचने की बात नहीं है। अगर आपको अपने परिवार के साथ कहीं बाहर जाने का मौका मिल रहा है तो इसका फायदा जरूर उठाएं क्योंकि ऐसे मौके बार-बार नहीं आते। इस समय का लाभ उठा कर आप खूब मजे कर सकते हैं।
आज आप अपने आप को प्रेम से भरपूर पाएंगे, क्योंकि आपको अपने साथी से मनचाहा साथ प्राप्त होगा। आप महसूस करेंगे कि किन्हीं शर्तो के बिना आपको पहली बार अपने साथी का सहयोग मिलेगा। यह आपसी रिश्ता व प्रेम आपकी जिंदगी को उड़ने के लिए भरपूर पंख देगा। आज के इस आत्मीयता-पूर्ण संबंध से आप भरपूर रूप से संतुष्ट होंगे।
आप में से कुछ लोग अपने कैरियर को ले कर दुविधा में हैं और अपनी रणनीति पर फिर से विचार कर रहे हैं। अच्छा होगा कि आप किसी सलाहकार की सलाह लें। अब तक जो काम रुके पड़े थे, वो आपके उच्च अधिकारी की सहायता से अब धीरे-धीरे पूरे होने शुरू हो जाएंगे।
आपका कोई जानकार आपको किसी मानसिक उलझन में डालने की कोशिश करेगा। ऐसे लोगों को पहचान कर उन्हें अपने से दूर रखने की ही कोशिश कीजिएगा। ऐसे किसी व्यक्ति के इरादे को भांपते हुए आप अपनी राह पर चलते रहिये। समझदारी से काम लीजिए।
कुंभ राशि: जमीन से संबंधित काम के लिए दिन बढ़िया
11 of 12
कुंभ राशि
आज का दिन आपके लिए बहुत अच्छा है। खूब मजे करें। आज आपकी भावनाएं स्थिर रहेंगे और आप बहुत अच्छा महसूस करेंगे। आज आपका आत्मविश्वास आसमान छू रहा है इसका फायदा उठाएं। अपने आत्मविश्वास व ऊर्जा का अगर आप सही प्रयोग करें तो आप वो अवश्य हासिल कर पाएंगे जो कि आपने अपने लिए तय किया है।
आज आप भाग्यवश ऐसे व्यक्ति से मिलेंगे जिसकी सोच व कार्य-शैली आपसे बहुत मिलती है। आप इस संबंध को आगे ले जाने के विषय में सोचेंगे। आपके परिवार के सदस्य भी इसमें आपके साथ हैं।
हाल ही में आपने नए काम को शुरू किया है और आपका अनुभव है कि ये निर्णय सही है। हो सकता है कि ये काम आपके कार्यक्षेत्र का ना हो, लेकिन इसी काम से आप अपने लक्ष्यों के प्रति आगे बढ़ पाएंगे। आगे आगे देखिये होता है क्या।
जमीन से जुड़े सभी लेन-देन आपके लिए शुभ हो रहे हैं। अगर आप किसान हैं तो आपकी फसल अच्छी होगी। यदि आप माली हैं तो मुरझाए हुए फूल भी खिलते नजर आयेंगे। यदि आप जमीन विकसित करने वाले हैं तो आज आपके सभी भूखण्ड नियमित कर दिये जाएंगे। अत: आज का दिन जमीन व्यवसाय में लगे सभी लोगों के लिए अच्छा है। बीते समय में किया गया परिश्रम आज फलदायक सिद्ध होगा। आप अपने आप को आज दुनिया का सबसे खुशनसीब इंसान समझ सकते हैं।
आज आप पूरे दिन चिंतित और परेशान रह सकते हैं। इस तनाव का कारण चाहे जो भी हो आप बस अपनी भावनाओं पर काबू रखें और ज्यादा परेशान ना हों। परेशानियां तो आती-जाती रहती हैं इनसे सीख ले कर आगे बढ़ना चाहिए।
आप आज अपने व्यावसायिक जीवन की कुछ महत्वपूर्ण पायदानों को चढेंगे। ये ऐसा कुछ भी नहीं है, जिसके विषय में आपने प्रयत्न किया था। ये कुछ अनापेक्षित सा घटित हो रहा है। आपके सभी प्रयत्नों के फल मिलेंगे। इससे आप अपने व्यावसायिक भविष्य को भी तराश सकते हैं।
आपके लिए आज का दिन भाग्यशाली है, कहीं से पैसे आयेंगे। आपकी लॉटरी खेलने में रूचि नहीं है तो अगले कुछ दिनों में आप जो गाड़ी और संपत्ति खरीदना चाहते हैं ध्यान रखें कि उसमें आपका भाग्यशाली नंबर जरूर हो। आज के दिन कुछ बचत हो सकती है। कहीं से अतिरिक्त रकम भी मिलने वाली है।
इस बात का आपको खयाल रखना होगा कि किसी भी आग या बिजली के यन्त्रों का इस्तेमाल करते समय कुछ अनहोनी ना हो जाए।