फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कन्या राशि में गुरु, सूर्य, चन्द्र का संयोग आज आपके लिए कितना भाग्यशाली रहेगा

Thu, 29 Sep 2016 09:57 AM IST
एस्ट्रोयोगी
विज्ञापन
1 of 13
राश‌िचक्र - फोटो : zodiac sign
आज कन्या राश‌ि में गुरु, सूर्य, चन्द्र तीन ग्रहों का संयोग हो रहा है। इस त्र‌िग्रही योग का आपके जीवन पर क्या असर होगा, जानने के ल‌िए पढ़ें अपना राश‌िफल।
विज्ञापन

मेष राश‌िः कहीं से आर्थिक फायदे की उम्मीद कर सकते हैं

2 of 13
मेष्‍ा राश‌ि
आज आप बहुत अच्छे लगेंगे और दूसरे लोग आपको सराहेंगे। आप अपने मनपसंद कपड़े पहनेंगे और अच्छी तरह से तैयार होंगे। आपको लगेगा कि सभी की नजरें सिर्फ आप पर ही हैं। अगर दिल सुंदर हो तो वो सुन्दरता चेहरे पर भी झलकती है। अपनी इस सुन्दरता को बनाए रखें।
आज का दिन आपके रोमांस के लिए उत्तम संकेत लाया है। अकेले लोगों का उनके पार्टनर से मिलन होगा। अगर रिश्ते में पहले से बंधे हैं तो आप आज जान पाएंगे कि वह पार्टनर आपसे कितना प्यार करता है। उसे आप भी ढेर सारी खुशी और प्यार देने की कोशिश करें। वह खुश होगा।
यदि आप अपने आप को कार्य के सही प्रवाह में डालना चाहते हैं तब सहकर्मियों से हाथ मिलाकर चलना जरूरी है। अपने जैसे विचार रखने वाले लोगों के साथ मिलकर आप अपनी प्रतिभा का पूरा प्रदर्शन कर पाएंगे। इससे आपको नए विचार और नई तकनीक अपनाने में आसानी होगी।
कहीं दूर से आर्थिक फायदे की उम्मीद कर सकते हैं। विदेशी निवेश से फायदे के आज संकेत हैं। यदि आप विदेश में अपना व्यापार बढ़ाना चाह रहे हैं तो यह सही वक्त है। आप विदेशी पार्टियों से संपर्क बढ़ाइये आज इससे फायदे दिखेंगे। 
विज्ञापन

वृष राश‌िः प्रेम संबंध को मजबूत करने के ल‌िए द‌िन अच्छा है

3 of 13
वृष्‍ा राश‌ि
आज आप किसी महत्वपूर्ण व्यक्ति से संपर्क साधेंगे। ध्यान रहे कि आप उस व्यक्ति के सामने अपनी अच्छी छवि प्रस्तुत कर पाएं। ये व्यक्ति निजी जिंदगी में आगे बढ़ने में आपकी मदद कर सकता है। पहले ही अवसर पर उन्हें अपना विजिटिंग-कार्ड दे दें और पूरे आत्म विश्वास के साथ मिलें।
अगर आप किसी शादी को लेकर बातचीत कर रहे हैं तो आज का दिन आपके लिए अनुकूल है। कोशिश करने से पुरानी सारी अड़चनें दूर हो सकती हैं और आपके मन के अनुकूल परिणाम प्राप्त हो सकता है।
इस समय आपका आत्मविश्वास ऊंचाई के शिखर पर है। आप अपने सभी काम अपने उच्चाधिकारियों की उम्मीद के अनुसार ही पूरे कर सकेंगे। आप अपने काम को सौ प्रतिशत मन लगा कर ही करते हो। आपका आत्मविश्वास सभी को आकर्षित कर लेता है।
आज का दिन शुभ है। भले ही धन की आवक बहुत ज्यादा नहीं होगी लेकिन प्राप्तियां संभव हैं। कठिन मेहनत करते रहने के परिणाम आपके समक्ष होंगे। ये समय आपके लिये भागीदारी को लेकर बड़ा ही शुभ है। यदि किसी प्रकार का अवसर मिलता है तो जरूर लाभ उठाएं।

म‌िथुन राश‌िः बेहद सावधानी से रोड पर चलें और तेज रफ्तार से बचें

4 of 13
म‌िथ्‍ाुन राश‌ि
कोई नजदीकी रिश्तेदार आज आपकी मदद को आगे आएगा। किसी चुनौतीपूर्ण समस्या का सामना करने के लिए आपको अपनों की मदद व मार्गदर्शन की जरूरत पड़ेगी। आज आपको इस बात का एहसास होगा कि आप कितने खुशकिस्मत हैं कि जरूरत पड़ने पर आपके अपने आपके साथ होते हैं। आपको उन्हें आपकी मदद करने पर धन्यवाद देना चाहिए।
आज शायद आप अपनी संस्था के उच्च अधिकारी या फिर किसी दोस्त से बेकार की बहस कर बैठेंगे। गलत लोगों के साथ कहीं आप भी कोई गलती ना कर बैठें या फिर दूसरे लोग आपको गलत ना समझने लगें इसलिए बहस में ना पड़ें तो अच्छा है वरना आपको पछताना पड़ सकता है।
आज आपका कठिन परिश्रम एवं एक दिशा में किया गया कार्य बहुत बड़ी संख्या में धन अर्जित करा सकता है। हाल ही में आपकी सृजनात्मक योग्यता अपने कार्यक्षेत्र में प्रदर्शित हुई है। आपको निश्चित रूप से आर्थिक पुरस्कारों की प्राप्ति होगी जो कि आपके उत्तम विचारों का प्रतिफल है। आप अपनी इस बौद्धिक सम्पदा को सुरक्षित रखने का प्रयास करें ताकि उससे अनावश्यक लाभ नहीं लिया जा सके। आर्थिक लाभ आपके प्रयासों पर निर्भर होगा।
बेहद सावधानी से रोड पर चलें और तेज रफ्तार से बचें। आज आपको ज्यादा सचेत रहने की आवश्यकता है, खासकर की हाईवे पर जहां स्पीड ज्यादा होती हैं। आज सड़क दुर्घटना होने के संकेत हैं। ध्यान रहे आप सीट बैल्ट का प्रयोग करें और कम स्पीड तथा ध्यानपूर्वक वाहन चलाए।
विज्ञापन

कर्क राश‌िः नौकरी की तलाश में जुटे लोगो के ल‌िए द‌िन अच्छा रह सकता है

5 of 13
कर्क राश‌ि
आज आपके और आपके दोस्त के बीच का मधुर रिश्ता आपको खुशी देगा। किसी गलतफहमी को हल करने के आपके प्रयास रंग लाएंगे। ये समय अपनी पुरानी यादों को ताजा करके उनका मजा लेने का है। एक साथ बिताए गए इस समय का आपको पूरा मजा लेना चाहिए।
यदि आप बेरोजगार चल रहे हैं तो ये समय आपके लिये अच्छा संदेश ला सकता है। हो सकता है कि ये वो काम न हो जिसका इंतजार आप कर रहे हैं, लेकिन आपको अपने आप को ये तसल्ली देनी चाहिये कि स्थिति में सुधार हुआ है। इस समय का सदुपयोग करते हुए कुछ पैसा बना लेना चाहिए।
जोखिम भरे बड़े व्यवसाय से परहेज करें तथा छोटे व्यवसाय में पूंजी निवेश करें। आज का शेयर बाजार आशंकाओ से भरा नजर आता है। यदि आज आप बड़े व्यवसायों में पूंजी निवेश करते हैं तो हानि की संभावना हो सकती है। अत: इन दिनों किसी भी आर्थिक पूंजी निवेश से दूर रहने की कोशिश करें। साथ ही जोखिम भरे व्यवसायिक अवसरों को हाथ ना लगाएं।
ज्यादा तनाव के कारण आप महसूस करेंगे कि आपने ज्यादा कैलरी ली है। इस परेशानी से दूर रहने के लिए आप ज्यादा व्यायाम करें। आप सुबह टहलने जा सकते हैं या फिर ट्रेडमिल पर पाँच मिनट ज्यादा भाग सकते हैं। कुछ भी करके, आप वापिस अपने रास्ते पर आ जाएंगे।
विज्ञापन

स‌िंह राश‌िः आय के नवीन स्रोत मिलने की उम्मीद है

6 of 13
स‌िंह राश‌ि
अगर आप सोचते हैं कि आप किसी जगह अच्छी तरह से बस गए हैं तो एक बार फिर सोच लें। शायद आज आपको अपना घर बदलने की जरूरत पड़े। आप शायद खुद ही घर बदलना चाहेंगे लेकिन अगर आपको बिना इच्छा के भी घर बदलना पड़े तो भी निराश ना हों। ये बदलाव आपके लिए शुभ ही रहेगा।
आज आप अपने सहकर्मियों के साथ मजे करेंगे। ये समय खूब मजे करने का है। इस समय आप अपने काम को एक तरफ रख कर मस्ती करें। ये आपके लिए बहुत अच्छा समय है। बिल्कुल भी तनाव ना लें और मस्ती करें।
आज के दिन आपको नवीन व सकारात्मक वित्तीय विकास के संकेत मिलेंगे, ये किसी प्रकार की पदोन्नति या वेतनवृध्दि हो सकती है। यदि आप अपना व्यवसाय भी चलाते हैं, तब आज आय के नवीन स्रोत मिलने की उम्मीद है। इन वित्तीय संभावनाओं का लाभ उठाईये और अपने भविष्य के वित्तीय लक्ष्यों को पूरा कीजिये। 
आप तनाव कम करें अन्यथा परेशानी बढ़ सकती है। आप याद रखें कि छोटी-छोटी बातों पर आपा न खोयें। आज आपको हमेशा संयम बनाये रखना होगा तभी सफलता मिलेगी।
विज्ञापन

कन्या राश‌िः आर्थिक मामले में आप कोई बड़ा निर्णय लेंगे 

7 of 13
कन्‍या राश‌ि
आज आप अपनी शारीरिक सुंदरता की ओर बहुत ध्यान देंगे आप अपनी मन पसंद पोशाक पहनेंगे और देर तक अपनी जुल्फें संवारेंगे। आपके इस नए रूप को देख कर लोग आपकी तारीफ करेंगे । आपके साथी को भी आप के अंदर आया ये बदलाव अच्छा लगेगा।
आज आप अपने आप को बहुत ऊर्जावान महसूस करेंगे और किसी भी परेशानी से लड़ने के लिए तैयार रहेंगे। आज आपकी उत्पादन क्षमता भी ज्यादा रहेगी। आपकी ये सारी सकारात्मक विशेषताएं अपने रास्ते की सभी बाधाओं को पार करने में मदद करेंगी।
आर्थिक मामले में आप कोई बड़ा निर्णय लेंगे। सही और तत्पर निर्णय आपको औरों से आगे ले जायेगा। अपने आर्थिक सलाहकार की बात को गौर से सुनें और उस पर अमल करें। यदि आप शेयर बाजार में पैसा लगाने की सोच रहे हैं तो काम को शुरू करने के लिए अच्छा दिन है। कोई बड़ी पूंजी लगाने से पहले बाजार को ठीक से समझ लें। 
लम्बे समय के बाद, आज आप खुद को स्वस्थ और अच्छा महसूस करेंगे। जो लोग किसी तरह की शारीरिक बीमारी से ग्रसित हैं, आज उनकी सेहत में पहले से सुधार आएगा। अपनी व्यायाम करने की आदत को बनाए रखें। इसका फल आपको अभी और लम्बे समय तक देखने को मिलेगा।
 

तुला राश‌िः चोट लग सकती है, सावधानी से काम करें

8 of 13
तुला राश‌ि
आज आपको अपनी जिम्मेदारियों को लेकर परेशानी हो सकती है। आज आप खुद को कुछ मनोरंजक गतिविधियों में शामिल करना चाहते हैं लेकिन आपको काम की जिम्मेदारियां रोक रही हैं। आप को दोनो चीजों में संतुलन बनाने की जरूरत है। आप एक साथ सब को खुश तो नहीं कर सकते लेकिन थोड़ी-थोड़ी उन्नति हर क्षेत्र में कर सकते हैं।
यदि आप फैशन उद्योग में मॉडल के बतौर काम कर रहे हैं तब आज का दिन लाभदायक है। यदि आप किसी  बड़े प्रस्ताव के लिये बाट जोह रहे हैं तब आज वो आपको मिल सकता है। याद रखें कि आज आपके सारे संपर्क व तैयारी पूरी हो जिससे कोई भी मौका न चूकना पड़े।
यदि आपका अपना व्यवसाय है, तब आज का दिन आपके लिये ही बना है। नवीन कार्य बड़ी तेजी से आएंगे और वर्तमान कार्य भी सही तरीके से चलते रहेंगे। यदि आपकी राजनीतिक पकड़ अच्छी है, तब ये समझ लीजिये कि आज काफी बडा लाभ किसी विकल्प के रूप में आपको मिलने वाला है।
कोई भी भारी सामान उठाते समय आपको चोट लग सकती हैं। आज आपको सावधान रहने की आवश्यकता हैं। ऐसा कोई भी कार्य ना करें जिससे आप पर काम का ज्यादा दबाव पड़े। किसी भारी वजन को उठाते समय आपको बेहद सतर्क और सावधान रहना होगा ताकि आप खुद को किसी चोट से बचा सकें।

वृश्च‌िक राश‌िः पूंजी न‌िवेश के मामले में द‌िन अच्छा है

9 of 13
वृश्‍च‌िक राश‌ि
आज कुछ अलग करने का दिन है। आप बहुत लंबे समय से किसी यात्रा पर जाने की सोच रहे हैं। आपकी ये योजना आज वास्तविक रूप ले सकती है। ये यात्रा बहुत ही मजेदार रहेगी। इस समय का प्रयोग अपनी जिंदगी के हर पहलु को सुंदर बनाने के लिए करें।
आज आप काम और मस्ती दोनों ही कर सकेंगे। अपनी विभिन्न रुचियों को जानें और सोचें कि आप उन्हें काम के साथ कैसे मिला सकते हैं। अब आप अपनी रुचियों को अपने काम के साथ मिला कर भी देख सकते हैं। अपनी व्यावसायिक व व्यक्तिगत रुचियों को अगर आप काम के साथ मिला कर पूरा करें तो आपको लाभ मिलेगा।
अगर आप लंबे अरसे से किसी पूंजी निवेश के लिए सोच रहे हों तो आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण साबित हो सकता है। बाकी समय से लंबित किसी जमीनी सौदे का निपटारा शीघ्र ही होने वाला है और आपके भाग्य में यह भी लिखा है कि निकट भविष्य में यह लेन देन आपको आर्थिक लाभ पहुंचाएगा। इस चमत्कारी निवेश के लिए आप शाबाशी के पात्र हैं।
आपको यह जानकर अच्छा लगेगा कि आपके बीमार पड़ने पर आपके दोस्त और परिवार वाले हमेशा आपको सहारा देने को तैयार रहते हैं। इसलिए कोई भी परेशानी आने पर आप उन्हें बेहिचक बुला सकते हैं। जरूरत पड़ने पर आपने अपने प्रियजनों को खूब सहारा और सलाह दी है। आपको सहायता देने की अब उनकी बारी है, क्योंकि अब आपको सहारे की जरूरत है।

धनु राश‌िः रुपये-पैसे को लेकर थोड़ा दबाव बना रहेगा

10 of 13
ध्‍ानु राश‌ि
आज आपको अचानक अपने सामाजिक संबंधों से व्यावसायिक लाभ होगा। अपने इस रिश्ते का प्रयोग अपनी छवि बनाने में करें और साथ ही अपने इस व्यायसायिक संबंध को और अधिक मजबूत बनाने की कोशिश करें। क्या पता कब कौन सा रिश्ता काम आ जाए, इसलिए हमेशा अपने रिश्ते को बनाए रखें।
इस बात के संकेत हैं कि जो लोग किसी नए कैरियर की शुरुआत करना चाहते हैं, उनको किसी निपुण ज्योतिषी से सलाह मिल सकती है। अगर ये सलाह कैरियर से संबंधित होगी तो उनकी सलाह से आपको फायदा होगा। अपने लिए कोई अच्छा ज्योतिषी ढूंढें और जानें कि वह आपके लिए क्या कहना चाहता है।
रुपये-पैसे को लेकर थोड़ा दबाव तो होगा पर आप अपने गंभीर प्रयासों से इससे पार पा लेंगे। निवेश के मामले में आप कुछ नये प्रयोग करें और नये विचार और नई योजना पर भी विचार करें। आपकी आर्थिक सफलता आपके खुद के निर्णय पर ही निर्भर करेगी। इस मामले में दूसरों को दखल नहीं देने दें। दिल की सुनिये सब अच्छा होगा।
अनचाहा तनाव कम करें वरना आपके स्वास्थ्य पर असर पड़ सकता है। ज्यादा तनाव से आप बीमार पड़ सकते हैं जिसका असर अल्प अवधि या लंबे मे देखा जा सकता है। योग और ध्यान करने से आराम मिलेगा और स्वास्थ्य सुधरेगा।

मकर राश‌िः खुशखबरी मिलने वाली है

11 of 13
मकर राश‌ि
आज आप खुद को काम के बोझ तले दबा हुआ पाएंगे। ये परेशानियां काम और घर दोनो से संबंधित हो सकती हैं। आज आपको शांत रह कर अपनी प्रथमिकताएं तय करनी होंगी। पूरी कोशिश करें कि आप काम और घर दोनो में से किसी को भी नजरअंदाज ना करें। इससे सब कुछ जल्दी ही ठीक हो जाएगा।
अगर आपने किसी नई नौकरी के लिए आवेदन दिया है तो जल्दी ही आपको खुशखबरी मिलने वाली है। पुराने दोस्तों से इसमें आपको बहुत मदद मिलेगी। अगर आप पूरी तरह से सोच विचार कर आगे बढ़ें तो आपको लाभ होगा।
काम का बोझ आपको व्यस्त तो रखेगा लेकिन भविष्य में यह और भी बढ़ने वाला है क्योंकि एक नया व्यवसाय भी शुरू होने का संकेत है। इसलिए अपनी मानसिक क्षमता को बढ़ाने के लिए भी कुछ उपाय करें ताकि नये विचार काम आयें और आप और कमाई कर सकें।
आज आप जोखिम में आकर गहरे पानी के करीब ना जाएं जब तक की आपको सही तैराकी ना आती हो। आज पानी से चोट या दुर्घटना होने के संकेत हैं। आपकी सही तैराकी ही आपको नुकसान या चोट पहुंचने से बचा सकती हैं। इसलिए आपके लिए बहतर होगा कि कोई दुर्घटना होने से पहले ही आप खुद को बचा लें। बाद में पछताने से अच्छा कि आप पहले ही खुद को सुरक्षित कर लें इसलिए आज तैराकी के लिए ना जाएं भले ही वह कोई पूल हो या तालाब।

कुंभ राश‌िः तनाव बना रह सकता है

12 of 13
कुंभ्‍ा राश‌ि
आज आपका मन अपने दोस्तों के साथ कहीं बाहर घूमने जाने को करेगा। आप तुरंत तो नहीं जा सकते लेकिन तैयारी तो शुरू कर ही सकते हैं। अपने दोस्तों से बात करके अपनी यात्रा की तैयारियां शुरू कर दें।
आप यह ध्यान रखें कि आपने मूल्यवान वस्तुओं को कहां रखा है। ऐसा लगता है कि आज आप थोड़े असावधान रह सकते हें जिससे आज आपको कुछ महत्वपूर्ण सामान से हाथ धोना पड़ सकता है या वे वस्तुएं चोरी भी हो सकती हैं। इस दुर्घटना से बचने के लिए अपनी वस्तुओं की एक सूची बना सकते हैं। याद रखें। आज आपके साथ कुछ भी हो सकता है।
आज आप खुद के लिए कुछ समय निकालें। आज कल के कार्य और जीवनशौली में दबाव और तनाव के कारण हम मनोरंजन के लिए समय नहीं निकाल पाते। अपने आपको इन भागते हुए कामों से दूर रखें अन्यथा आप अच्छे स्वास्थ्य का लाभ नहीं उठा सकेंगे। आप कुछ समय जरूर निकालें ताकि आप दिमाग को शान्ति दे सकें।
विज्ञापन

मीन राश‌िः आर्थिक मामलों में कोई गहरा झटका लग सकता है

13 of 13
मीन राश‌ि
आज आपको अपने कार्यालय और घर पर नाजुक मुद्दों को सुलझाने के लिए अपनी चतुराई और समझ का इस्तेमाल करना होगा। ध्यान रहे कि औरों को बहस करते देख कर आप भी शुरू ना हो जाएं। अगर कोई आपके साथ गलत व्यवहार करे भी तो आप नम्रता से अपनी बात कहें और फिर वहां से निकल लें। सब कुछ ठीक हो जाएगा।
आज आपको अपने उच्चाधिकारियों को खुश करने की पूरी कोशिश करनी चाहिए। अगर आप पदोन्नति की इच्छा रखते हैं और अपने बॉस पर अच्छा प्रभाव छोड़ना चाहते हैं तो आपको उन्हें खुश करने में कोई कमी नही छोड़नी चाहिए। अगर आप ऐसा करेंगे तो आप जल्दी ही उनकी नजर में आ सकते हैं, जिसका आपको जल्दी ही लाभ भी मिलेगा।
आज आपको आर्थिक मामलों में कोई गहरा झटका लग सकता है। अगर किसी कर्ज के लिए आवेदन कर रखा है तो वहां से मनाही हो सकती है। और आपको पैसे के लिए कोई और रास्ता ढूंढना पड़ जाए। लेकिन वहा से तो पैसा नहीं मिलेगा जहा से आप उम्मीद बांधे हैं।
आज आप शान्ति ढूंढ़ेंगे। यह शक्ति की भावना आपको आत्मबल प्रदान करेगी जिससे आप दूसरे को भी खुश रख सकेगे। आप इसे लगातार करने की कोशिश करें चाहे कैसा भी समय हो। आपका स्वस्थ दिमाग आपको स्वस्थ शरीर दिलाने में सहायक रहेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें