फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शनिवार के सितारे कहते हैं इनके होंगे वारे न्यारे

विज्ञापन
1 of 12
मेष राश‌ि
मेष राश‌िः कुछ नया आजमाने से परहेज ना करें

आज आप आध्यात्मिकता की ओर आकर्षित होंगे। आप भगवान से अपना रिश्ता जानना चाहेंगे। इससे आपको ये जानने में मदद मिलेगी कि आपके साथ जो हो रहा है वो क्यों हो रहा है और आप अपनी जिंदगी को और बेहतर कैसे बना सकते हैं।
नई नौकरी के बारे में अभी आप कोई निर्णय नहीं ले पा रहे हैं कि क्या करें। ध्यान रखें कि अगर आप अपने गुस्से पर काबू नहीं रखेंगे तो आपको व्यावसायिक क्षेत्र में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। ध्यान से सोचें और अपने भविष्य के उद्देश्यों को अपने सामने रखें। कुछ नया आजमाने से भी परहेज ना करें।
आज आपको यह सावधानी बरतने की आवश्यकता है की आप कहां और कैसे पूंजी निवेश कर रहे हैं। आज आपका ध्यान जल्दी लाभ होने वाले व्यवसाय से हटकर सुरक्षित व्यवसायों की ओर अधिक आकर्षित होगा। इस वक्त के लिए यही सही निर्णय है क्योंकि यह सावधानीपूर्वक तय किया गया निवेश है जो आगे चलकर फलदायक साबित हो सकता है। धीमी गति की शुरुआत से ही बड़ी जंग जीती जा सकती है।
विज्ञापन

वृष राश‌िः आज का दिन अत्यंत लाभदायक होगा

2 of 12
वृष राश‌ि - फोटो : taurus sign
आज का दिन यात्रा करने के लिए बहुत अच्छा है फिर चाहे आप अपने दोस्तों के साथ जाएं, परिवार के साथ जाएं या फिर सहकर्मियों के साथ जाएं। अपनी इस यात्रा पर आप खूब मजे करेंगे। आपकी ये यात्रा मजेदार बातों से ही नहीं रोचक दृश्यों से भी भरी रहेगी।
अगर आप पैसों के लिए संघर्ष कर रहे हैं और अपनी वित्तीय स्थिति सुधारना चाहते हैं तो अपने वेतन में वृद्ध‌ि के लिए अपने उच्चाधिकारियों के साथ बात करने के लिए यह दिन बहुत ही अच्छा है। आपके बॉस का मूड बहुत अच्छा है, इसलिए ये बिल्कुल सही समय है। अपने बॉस से इस बारे में बात करने में बिल्कुल ना हिचकिचाएं।
अगर आप कानून संबधित काम करते हैं, विशेषकर सामाजिक कानून तो आपका आज का दिन अत्यंत लाभदायक होगा। आपके हाथ में एक बड़ा काम अर्थात व्यवसाय आएगा या फिर आपको पद वृद्धि मिलेगी। इस समय को अपने आर्थिक लक्ष्य पाने के लिए इस्तेमाल करें।
आज आप कुछ परेशान रहेंगे। आपकी सोच आपको ज्यादा परेशानी में डाल सकती है। यह जब भी हो तो ध्यान रखें कि यह विचार अल्प समय के लिए है इसलिए इन पर ध्यान न दें। अगर आप ऐसा करने से सक्षम नहीं हैं तो आप परेशान हो सकते हैं और आपके सामाजिक जीवन पर भी प्रभाव पड़ सकता है।
विज्ञापन

म‌िथुन राश‌िः कोई शुभ समाचार आपको बहुत खुशी देगा

3 of 12
म‌िथुन राश‌ि - फोटो : gemini sign
आज आपके परिजन आपकी खुशी और गर्व का स्त्रोत होंगे। आज आपके किसी अपने से संबंधित कोई शुभ समाचार आपको बहुत खुशी देगा। अपनों के साथ उनकी खुशी का जश्न मनाएं। पूरी तरह से उनकी खुशियों मे शामिल हों। आज उन पर प्यार और खुशियों की बारिश कर दें इससे आपको भी उतना ही अच्छा लगेगा जितना कि उनको।
साथियों की खिलाफत के कारण आपको अपनी नई योजनाओं को लागू करने में कुछ परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। समय की मांग ये है कि आपको अपना काम करवाने के लिए अपने दृष्टिकोण को बदलना चाहिए। अपने प्रयासों में सफलता पाने के लिए आपको मेहनत के साथ-साथ अपनी बुद्धि से भी काम लेना होगा तभी जाकर सकारात्मक परिणाम मिलने के आसार बनेंगें।
सही तरीके से बनाई गई आपकी आर्थिक योजना को आज अच्छा लाभ मिलने वाला है। अपने बजट को बढ़िया से व्यवस्थित कीजिए इससे आपका पैसा सही ढंग से उपयोग होगा और आपको इसका सही लाभ भी मिलेगा। इससे आपका बैंक बैलेंस भी बढ़ेगा।
आज खुशखबरी मिलने से आपकी सेहत और आपका मन खुश रहेगा। एक नया बच्चा जल्दी ही आपके परिवार में आ रहा है, जिसकी वजह से आपकी आत्मा को सन्तुष्टी मिलेगी। इस खुशी से आप ऐसा महसूस करेंगे जैसे कि आप संसार के सबसे ऊपरी शिखर पर पहुंच गए हैं।

कर्क राश‌िः कार्यक्षेत्र में आगे बढ़ने का मौका मिलेगा

4 of 12
कर्क राशि
आज आपको अपने दोस्तों से खूब प्रशंसा मिलेगी। शायद आपके सहकर्मी भी आपकी तारीफ के पुल बांधें। आप बहुत बुद्धिमान व्यक्ति हैं। अगर कोई आपसे सलाह मांगने आए तो उसे निराश ना करें और जितना आप उसके लिए कर सकते हैं करें।
आज आपको कार्यक्षेत्र में आगे बढ़ने का मौका मिलेगा। विषम परिस्थितियों में भी आसानी से काम कर लेने के कारण आप बहुत आगे बढ़ सकेंगे। आप में वो काबिलियत है जो आपके अधिकारी आपसे चाहते हैं। समय के साथ आपके कैरियर में उतनी वृद्धी जरूर होगी, जितनी कि आप सोचते हैं।
आज आप किसी नेक काम के लिए दान की सोचेंगे। ऐसा कीजिए, आपको खुशी तो मिलेगी। इतने से आपका बैंक बैलेंस नहीं बिगड़ने वाला। इन दिनों आर्थिक आवग भी खूब दिख रही है, लेकिन उन्हें संभालकर रखिए।
आपका स्वास्थ्य संतोषजनक रहेगा। फिर भी आपको थोड़ा ध्यान रखने की आवश्यकता है इसलिए आप नियमित व्यायाम करें। अगर आप खुद को ढीला महसूस करें तो तुरन्त समझ जाएं कि आपका स्वास्थ्य गिर रहा है। थोड़ा सतर्क रहें तो आपका स्वास्थ्य भी ठीक रहेगा।
विज्ञापन

स‌िंह राश‌िः आर्थिक फायदा होगा

5 of 12
स‌िंह राश‌ि
मिली जुली भावनाएं आज आपको दुखी रखेगी। अपने मूड पर काबू रखते हुए खुश रहने की कोशिश करें। आज आप वो ही करें जो करना आपको अच्छा लगता है फिर वो चाहे गाना गाना हो, किताब पढ़ना हो या फ‌िर दोस्तों के साथ गप्पें मारना ही क्यों ना हो।
आज का दिन समूह के साथ मिलकर काम करने के लिये बेहतर है। आपके द्वारा अपने समूह के सदस्यों को प्रेरणा देना सभी की उत्सुकता का केन्द्र बनेगा। हो सकता है कि आपकी पदोन्नति समूह नायक के बतौर हो जाए। स्वयं के व्यवसाय में कार्यरत उद्यमियों को विदेशी प्रोजेक्ट मिल सकता है।
अपने दृढ़ संकल्प और हिम्मत के दम पर आप अपनी आमदनी को बढ़ाने में सफल होंगे। जरूरी है कि इस वक्त आप अपने काम पर ध्यान लगाए रखें। अपने अनुभव और रचनात्मक ऊर्जा के सहारे आप अपना आर्थिक लक्ष्य पा लेंगे। आर्थिक लाभ के कुछ नये मौके अजमाए इस दिशा में सकारात्मक ऊर्जा के साथ आगे बढ़ें, सफलता मिलेगी। अपने वरिष्ठ सहयोगियों के साथ मधुर संबंध बनाए रखें। किसी भी स्थिति में सही निर्णय लेने की अपनी क्षमता के कारण आपको आर्थिक फायदा होगा।
विज्ञापन

कन्या राश‌िः धन के मामले में संभलकर चलें

6 of 12
कन्‍या राश‌ि
आज आप बहुत ही दयालु मूड में हैं और किसी जरूरतमंद की मदद करना चाहते हैं। आप पाएंगे कि अपने नकारात्मक विचारों को त्याग कर आप ना केवल अपने रिश्तों में सुधार ला पाएंगे बल्कि खुद भी बहुत खुशी महसूस करेंगे।
आज आपको महसूस होगा कि आपके कार्यक्षेत्र में कुछ ऐसी बातें हो रही हैं, जो कि आपके बस में नहीं हैं। आप इन समस्याओं का समाधान भी नहीं ढूंढ पा रहे हैं। सबसे अच्छा तरीका यही है कि आप कुछ समय के लिए शांत हो जाएं। इससे आप इस परेशानी को टाल सकेंगे।
आज आपको ये जानकर खुशी होगी कि आपका नकदी का स्तर उतना बढ़ गया है जितनी कि आपको आवश्यकता थी। इससे आप अपनी मर्जी के मुताबिक खर्चा तो नहीं कर पाएंगे लेकिन कम से कम किसी से ॠण लेने की आवश्यकता नहीं रहेगी। आज अपने धन को लेकर थोड़ा संभलकर चलें, आने वाले कठिन समय में आपको अपने इस कदम पर खुशी होगी।
आपको अपनी आंखों की परेशानी पर ज्यादा ध्यान देना होगा, आप इस परेशानी को बहुत दिनों से नजरअंदाज करते आ रहे हैं। अगर आपको आंखों में धुंधलापन या फिर देखने में दिक्कत आती है तो आज ही इस परेशानी को हल करने के लिए डॉक्टर के पास जाएं।
विज्ञापन

तुला राश‌िः आय बढ़ने की प्रबल संभावना है

7 of 12
तुला राश‌ि
आज वो दिन है, जब आपको सात समुंदर पार से कोई खुश खबरी मिल सकती है। ये खुश खबरी विदेश में रह रहे आपके मित्र या परिजन आपको देंगे। आप उनके फोन या ई-मेल का इंतजार करें, क्योंकि ये खुशखबरी आपके लिए बहुत मायने रखती है। इस अवसर का प्रयोग अपनों के नजदीक आने में करें और अगर वो आपको विदेश आने का न्योता दें तो जरूर जाएं।
यदि आप लेखक अथवा पत्रकार हैं तब आज का दिन श्रेष्ठ व शुभ है। आपके पास नवीन संपर्कों के साथ प्रस्ताव होंगे। अपने नवीन काम के लिए समय दें और आप देखेंगे कि कैसे समय करवट बदलता है।
अपने घर के बढ़े हुए खर्चे से परेशान होने की आवश्यकता नहीं है। क्योंकि आपकी आय बढ़ने की प्रबल संभावना है। आज आप अपना ध्यान बड़े निवेश पर लगाएं तथा छोटे-मोटे नफा नुकसान पर ध्यान ना दें। आप यह सुनिश्चित कर लें कि आपकी घरेलू आय बढ़ती रहे। इससे आपकी आय बीते वर्षों की अपेक्षा अधिक होती जायेगी और साल दर साल आप आर्थिक रूप से सुरक्षित महसूस करेंगे।
प्रत्येक आर्थिक उछाल से आप अपने मस्तिष्क में तनाव एवं चिन्ता ना करें। क्योंकि इससे आप अपने जीवन को सहज महसूस नहीं करेंगे तथा यह आपकी आय की क्षमता में भी बाधक हो सकता है।

वृश्च‌िक राश‌िः आज खूब खर्चे वाला दिन है

8 of 12
वृश्‍च‌िक राश‌ि
आज आपको खूब सम्मान, पहचान, पैसा और सफलता मिलेगी। आज आप इस स्थिति में हैं कि अपने विचारों को क्रियान्वित कर सकें। जिन्दगी ने आपको जो कुछ भी किया है और जिस दिशा में आपको ले जा रही है उससे आपको संतुष्ट रहना चाहिए। लोगों से आपके बहुत अच्छे संबंध हैं जिसका उपयोग आप अपने लिए नए अवसरों के द्वार खोलने में कर सकते हैं। लेकिन ध्यान रहे कि आप सफलता को सिर ना चढने दें।
आज आपके प्यार में डूबे रहने का दिन है। पार्टनर आपको बार-बार छेड़ेगा। आप दोनों दिन भर आनंद करेंगे। आपको लगेगा कि दोनों के पास एक दूसरे के लिए समय और ऊर्जा है।
यदि आपको किसी अच्छे काम की तलाश है तब आज का दिन इसके लिये शुभ है। आप कुछ अच्छे साक्षात्कार देंगे, इनमें से कोई एक साक्षात्कार आपके लिये नौकरी का पथ आसान कर सकता है। सूचना प्रौद्योगिकी के क्षेत्र से जुड़ी परियोजनाओं में संलिप्त जातकों के लिये आज का  दिन लक्ष्यों की प्राप्ति करने वाला हो सकता है।
आज खूब खर्चे वाला दिन है पर मौज मस्ती में खर्च ना करें। आज भविष्य के लिए कुछ निवेश करें। मसलन बच्चों के लिए कोई शिक्षा योजना ले लें। आज किया गया छोटा सा निवेश कल बड़ी बचत बनकर सामने आएगा।

धनु राश‌िः चली आ रही परेशान‌‌ियों से मुक्त‌ि म‌िलेगी

9 of 12
धनु राश‌ि
आज आपको लगेगा कि आपको किसी सलाहकार, खास तौर से किसी वरिष्ट व्यक्ति को अपने मार्ग दर्शन के लिए बुलाना चाहिए। आप शायद अपनी जिंदगी को लेकर कुछ दुविधा में हैं या फिर किसी खास परिस्थिति से बाहर नहीं निकल पा रहे है। आपका कोई बड़ा शायद आपको सही सलाह दे पाएगा जिससे आपको लाभ होगा।
आज आप शैक्षणिक व्यावसाय की उन्नति के अवसरों को अपनी ओर खुलते हुए पाएंगे। यदि आप अपने काम को बदलना चाहते हैं तो पहले विकल्प की पड़ताल करें। इस समय किये गए प्रयत्न सफल होंगे।
अपने भविष्य के वित्तीय लक्ष्यों को तय करने से पहले कई बार सोचें। ये ध्यान रखें कि आपकी ओर से किया गया कोई भी जल्दबाजी का निर्णय आपकी आय को प्रभावित कर सकता है। हो सकता है कि कई बार परिस्थितिवश आपको तेजी से निर्णय लेने पड़े हों लेकिन यहां ये भी ध्यान रखें कि जल्दबाजी होने के बावजूद हानिकारक निर्णयों से बचें। अपने निर्णयों और विकल्पों की समीक्षा करें।
जिन परेशानियों ने आपको काफी समय से घेरा हुआ था आज आपको उनसे निजात मिल जाएगी और इससे आप अच्छा महसूस करेंगे। काफी समय से चलता आ रहा मानसिक तनाव भी खत्म हो जाएगा और इससे आपको राहत की सांस मिलेगी। आज का दिन आप आराम करें और कुछ पुराने पड़े कार्यों को पूरा करने की कोशिश करें।

मकर राश‌िः जल्दबाजी में कोई आर्थिक फैसला नहीं करें

10 of 12
मकर राश‌ि
किसी मित्र या साथी के साथ झगड़ने से आप को तनाव हो सकता है। इस तरह की परिस्थिति में आपको अपने गुस्से पर नियंत्रण करना सीखना पड़ेगा। इस तनाव से बचने का एक रास्ता है कि बातचीत की दिशा में पहला कदम आप ही बढाएं और यदि शीत युद्ध की सम्भावना है तो उनके साथ नरमी से बातचीत करें।
नई योजना में आपको अपनी सच्ची भावनाओं व रचनात्मकता को अभिव्यक्त करना चाहिए। अनुभवी लोगों की सलाह लेने से आपको लाभ ही होगा। अगर आप अपने काम को पूरा कर सके तो आज आप पाएंगे कि भविष्य में आपके कैरियर में तेजी से सुधार आएगा। अगर आप प्रबंधन के क्षेत्र में हैं तो आप अपनी संस्था में अच्छे मूल्यों को बढ़ा सकेंगे।
आज लम्बित पड़े बिल और उधार चुका देने का दिन है। आज आप कुछ निवेश करेंगे, इससे आपको लगेगा कि आपने भविष्य में आमदनी के कुछ उपाय कर लिए। हालांकि जल्दबाजी में कोई आर्थिक फैसला नहीं करें। संभलकर कोई कदम उठायेंगे तो ही अच्छा होगा। आज आप डॉक्टर के पास सलाह के लिए जाऐंगे। हो सकता है आपके अन्दर ही अन्दर कोई ऐसी बीमारी हो गई हो जो पढ़े-लिखे डॉक्टर द्वारा ही पकड़ी जा सके।

कुंभ राश‌िः आज आप अच्छी सेहत की उम्मीद रख सकते हैं

11 of 12
कुंभ राश‌ि
आपका मन खेलने या फिल्म देखने का कर रहा है लेकिन ये पढ़ाई करने का समय है। आज आपका मन कुछ विचलित सा रहेगा लेकिन आपको अपना ध्यान नकारात्मकता से हटा कर पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए।
आज आप अपने साथी को मनाना चाहेंगे। दिन समाप्त होने से पहले सभी मतभेदों को भुलाकर सुलह कर लेने में दोनों का लाभ है। किसी नवीन व्यवसाय की संधि आपके पास चलकर आ सकती है। बहरहाल, प्रारंभ में ये एक असंभव काम प्रतीत होगा, परंतु प्रयत्नों से ही यश प्राप्त होता है। वे विद्यार्थी जो प्रवेश की समस्या से जूझ रहे है, आज उन्हे सभी की मदद से राहत मिलेगी।
आज आपके आर्थिक रूप से मजबूत होने का दिन है। आपको खुद लगेगा की आपमें पैसे कमाने की अच्छी समझ है। आप पाएंगे कि लम्बी अवधि का जो निवेश आपने किया था उसका अच्छा फायदा मिल रहा है। आज अपनी योजना पर कायम रहिए।
आज आप अच्छी सेहत की उम्मीद रख सकते हैं इसलिए आप शारीरिक व्यायाम करते रहें। आप स्वास्थ्य में थोड़ी सावधानी बरतें ताकि आप किसी पुरानी बीमारी के कारण पिछड़ न जाएं। ध्यान रखें जरा सा आलस आपको फिर से परेशानियों में डाल सकता है। आप अपने अच्छे खान-पान और मनोरंजन संबंधी क्रियाओं पर ध्यान दें ताकि आप अच्छी जीवन शैली अपना सकें।
विज्ञापन

मीन राश‌िः र‌िश्तेदार और म‌ित्र घर आ सकते हैं

12 of 12
मीन राश‌ि
आपके घर में खुशियों का माहौल बना हुआ है क्योंकि आप जानते हैं कि आप अपने परिजनों और दोस्तों के साथ का मजा ले रहे हैं। विदेश से भी आपके कुछ रिश्तेदार आ सकते हैं उनके स्वागत के लिए तैयार रहें। काम का बोझ शायद आपको उनके साथ का मजा ना लेने दें लेकिन आप दोनों में संतुलन बनाने की कोशिश करें।
अपने लाभ को बढ़ाने के लिए आज प्रचार-प्रसार का सहारा लें। समझदारी से अपने बाजार का चुनाव करें, ठीक से प्रचार-प्रसार करें, आप पायेंगे कि व्यापार दिन दूनी रात चौगुनी गति से बढ़ रहा है। इस काम पर खर्च किये जा रहे पैसे की कीमत वसूल हो जाएगी। 
आज आप महसूस करेंगे कि आपकी उर्जा उच्च स्तर पर है। अगर आपके शहर मे आज लम्बी दौड़ है तो अवश्य भाग लें। आपके साहस की तरह आपकी ऊर्जा शक्ति भी उच्चस्तर पर है। इस समय का सदुपयोग करें जिससे आप मनोवांछित फल प्राप्त कर सकते हैं और इसमें आपकी मिलनसार सामाजिक क्रियाएं भी सहयोग देगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें