जानिए आज का दिन सभी राशियों के लिए क्या लेकर आया है।
विज्ञापन
मेष राशिः विरोधियों पर विजय हासिल करेंगे
2 of 13
मेष राशि
आज आपका मन करेगा कि आप अपने सारे काम को एक तरफ रख कर अपने परिवार व दोस्तों के साथ अच्छा समय व्यतीत करें। आज आप अपने विरोधियों पर विजय पा सकेंगे। आपके कार्यस्थल पर किये गए प्रयासों और अपने सहकर्मियों और प्रतिस्पर्धियों को कूटनीति से संभालने की योज्ञता से आपकी अच्छी छवि बनेगी। आज आपके विरोधियों को आपकी छवि बिगाड़ने में बहुत सी परेशानियों का सामना करना पड़ेगा और आप हर परेशानी पर आसानी से विजय पा लेंगे। यदि आप किसी कार्यालय में कार्यरत हैं तो आप यह पाएंगे कि कम्पनी की ओर से आपको अतिरिक्त कार्य के लिए अलग से वेतन मिल रहा है। इस प्रकार के प्रोत्साहन कार्य से आप ना घबराएं, क्योंकि इस प्रकार भी आप अपनी आय को निश्चित रूप से बढ़ा सकते हैं। आपकी आमदनी के साथ-साथ आपकी आवश्यकताएं भी बढ़ती है।
विज्ञापन
वृष राशिः अभी ना खरीदें कोई संपत्ति
3 of 13
वृष राशि
आज आप घर में ही खुशी भरा दिन गुजारेंगे। यदि आपने हाल ही में किसी नए संस्थान में काम करना शुरू किया है तो आप पाएंगे कि आपके काम से सभी बड़े ख़ुश हैं। ऐसा महसूस होगा कि आप जिस काम में हाथ डालेंगे, वो सफल होगा और ऐसे में संस्थान भी आपकी प्रतिभा का उपयोग करना चाहेगा। यदि आज आप अपने लिए कुछ संपत्ति खरीदने का मन बना रहे हैं, तब इस काम को कुछ समय के लिए स्थगित किया जाना चाहिये, क्योंकि आपके ग्रह आपके पक्ष में नहीं हैं और इसके चलते निकट भविष्य में नुकसान होने की आशंका है। यदि आप नए घर में भी जाकर बसने की सोच रहे हैं, तब आपको कुछ समय के लिये रुककर इस समय को गुजर जाने दीजिए व बाद में आगे बढ़ने का निर्णय लीजिए।
मिथुन राशिः जल्दबाजी में अपने काम के लिए निर्णय न लें
4 of 13
मिथुन राशि
शायद आज आपको लगे कि आपको गलत समझा जा रहा है। याद रखें कि हम हमेशा सब को खुश नहीं रख सकते। अपनी सही जगह प्राप्त करना आपके लिए आसान नहीं होगा, क्योंकि आप एक जगह से दूसरी जगह घूमते फिर रहे हैं। आज आप सोच रहे हैं कि आप अपनी सुविधा के दायरे से बाहर निकल कर कोई नया करियर शुरू करें। आप जिस पदवी पर हैं, वहां आपको अच्छा नहीं लग रहा है और इसकी दिनचर्या से आप थोड़े बोर भी हो गए हैं। आप अब भी सही नौकरी की तलाश में हैं। आज अपने काम के बारे में जल्दबाजी में कोई निर्णय ना लें, लेकिन अपने सभी विकल्पों के बारे में सही से सोच लें।
विज्ञापन
कर्क राशिः शेयर बाजार में निवेश के लिए दिन शुभ
5 of 13
कर्क राशि
आपकी नम्रता और समझदारी आपके रिश्ते में आई खटास को दूर कर देंगे। आज आप किसी करियर सलाहकार से सलाह लेने की चाह रखेंगे। ये व्यक्ति आपकी करियर से संबंधित सभी परेशानियों को दूर कर देगा, लेकिन आपको ध्यान रखना है कि आप सही सलाहकार का चुनाव करें। यदि आपने शेयर बाजार में पहले कभी पैसा नहीं लगाया और इसके लिए सोच रहे थे तो आज इसकी शुरुआत करने के लिए बढ़िया दिन है। अपने किसी ऐसे मित्र से राय लें जो पहले से ही इस में पैसा लगाते रहे हों। उनसे जानिए कि किस योजना में पैसा लगाना सबसे अच्छा रहेगा। वे जो योजना सुझाते हैं, उस में पैसा लगा दें। शुरू में इतना ही पैसा लगाएं कि उसके डूबने पर भी कोई बड़ा अफसोस न हो। बाद में धीरे धीरे पैसा बढ़ाते जाएं।
विज्ञापन
सिंह राशिः अधिकारियों से संबंध ना बिगाड़े
6 of 13
आज का दिन आपके परिवार के लिए बहुत ही अच्छा रहेगा, क्योंकि आप उनके साथ कुछ समय व्यतीत करेंगे। किसी सरकारी प्रबंधकीय पद को प्राप्त करने की इस समय प्रबल संभावना है। आर्थिक क्षेत्र में आपकी स्थिति थोड़ी डांवाडोल रहेगी, लेकिन आप इस स्थिति से आसानी से निपट लेंगे। अपने सीनियर अधिकारियों से मधुर संबंध बना कर रखें। आपकी कार्यशैली बहुत अच्छी है फिर भी कई बार लोगों को आपकी बातें चुभ जाती हैं। इससे आपका ही आर्थिक नुकसान है। इसलिए अपने काम पर ध्यान दें। शांत रहें। आप तरक्की करेंगे और जब आपकी बारी आयेगी तो आपकी पदोन्नति भी होगी।
विज्ञापन
कन्या राशिः काम पर सारा ध्यान दें
7 of 13
कन्या राशि
अगर आपका अपने विरोधियों के साथ झगड़ा चल रहा है तो ध्यान रहे कि वे अपने कौशल से आपको हराने की पूरी कोशिश कर रहे हैं। इसलिए आप अपना सारा काम ध्यान से पूरा करें और अपने विरोधियों को खुद पर हावी ना होने दें। आज आपको उनसे आगे निकलना ही है। ये चुपचाप बैठे रहने की घड़ी नहीं है। आज का दिन शेयर बाजार में निवेश करने के लिएक बडा श्रेष्ठ व शुभ है। आप बड़े लंबे समय से अपने धन को लेकर शेयर बाजार में प्रयोग करना चाह रहे थे लेकिन अब आपको सही दिशा में जाने का अवसर मिला है। आज का दिन अपने निवेश को दूसरी दिशा में ले जाने का व दान पुण्य करने का भी है।
तुला राशिः बेकार की बहस में ना पड़ें
8 of 13
तुला राशि
आज आपको एहसास होगा कि आए दिन आपके घर में छोटी-छोटी बातों पर झगड़े हो रहे हैं। परिवार के सदस्यों के बीच मतभेद बढ़ रहा है। अच्छा होगा कि आज आप किसी बेकार की बहस में ना पड़ें, धैर्य और नम्रता से काम लें। आज व्यापार में लाभ व नौकरी में पदोन्नति के योग हैं। आपको सतर्क रहने की आवश्यकता है। आपके समक्ष आपके भविष्य के सुनहरे रास्ते खुलेंगे। आज अपनी संपत्ति के रखरखाव के लिए आपको कुछ बड़े खर्चे करने पड़ेंगे। इससे बजट बिगड़ भी सकता है, लेकिन अपने कीमती घर या जमीन के लिए ये तो करना ही पड़ेगा।
वृश्चिक राशिः कार्यकुशलता को बढ़ाने की कोशिश करनी चाहिए
9 of 13
तुला राशि
आज आपको कुछ नया करने की अपनी इच्छा पर ध्यान देना चाहिए। कुछ नया करने या नया खेल खेलने की तीव्र इच्छा आपके मन में चल रही है। आज आप समाज में सभी का ध्यान अपनी ओर पाएंगे। आज आपको अपनी कार्यकुशलता को बढ़ाने की कोशिश करनी चाहिए। इससे अगली बार जब आप नौकरी ढूंढने जाएंगे तो आपको आसानी होगी। हालांकि फिलहाल आप अपने काम से संतुष्ट हैं, लेकिन भविष्य में अचानक आपको नौकरी बदलने की जरूरत पड़ सकती है।
धनु राशिः आने वाले लाभ पर ध्यान दें
10 of 13
धनु राशि
ग्रहों के बुरे प्रभाव के कारण आज आप घर पर किसी बहस में पड़ सकते हैं। इसलिए आपको अपनी कथनी और गुस्से को काबू में रखना होगा। आज का दिन व्यावसायियों के लिए श्रेष्ठ है, क्योंकि वे अपने प्रतियोगियों से बेहतर स्थिति में रहेंगे। आज के दिन कुछ आर्थिक लाभ मिलने की संभावना है, लेकिन ध्यान न दिए जाने पर वे हानि में भी बदल सकते है। आज यह जरूरी है कि आप अपने आर्थिक मामलों से संबंधित सभी सूचनाएं जुटाएं। कोई बड़ा आर्थिक फैसला ना लें, क्योंकि आर्थिक अस्थिरता की आशंका है। अगर आप शेयर बाजार में पैसा निवेश करना चाह रहे हैं तो आज सिर्फ शेयर बाजार के मिजाज पर नजर रखिए।
मकर राशिः अधिक खर्चे के संकेत
11 of 13
मकर राशि
आज आपका सामाजिक जीवन बहुत सी गतिविधियों से भरा रहेगा। यदि आप अपने हाल ही के यात्रा कार्यक्रम के कारण परेशान हो चुके हैं तब आपको अपने अधिकारियों से बात करनी चाहिये, जिससे आपको यात्रा संबंधी काम न दिया जाए। इससे आप अपने काम पर ध्यान दे पाएंगे और सही प्रदर्शन कर पाएंगे। अपने सभी विकल्प खुले रखें। आज का दिन तो ऐसा है जैसे आमदनी अठन्नी खर्चा रुपैया। कमाई से ज्यादा आज खर्चे के संकेत हैं इसलिए गैर जरूरी चीजों को खरीदने से बचें। अपनी जेब को थोड़ा तंग करके चलें इस तरह से आप खर्चों के बोझ से बच निकलेंगे।
कुंभ राशिः सरकारी मामले में शुभ समाचार मिलने संकेत
12 of 13
कुंभ राशि
आज आपके घर में सुख शांति बनी रहेगी। यदि आप ग्राफिक डिजायनिंग के क्षेत्र में हैं तब आज का दिन काफी उत्पादक सिद्ध हो सकता है। आपके उच्च अधिकारियों द्वारा आपकी कड़ी मेहनत पर आपको प्रशंसा व प्रगति प्रदान की जाएगी। अगर आप जमीन जायदाद से जुड़े किसी सरकारी मामले में फंसे हुए हैं तो आज आपको कोई शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है। आज आपको किसी लम्बे अरसे से चल रहे विवाद से छुटकारा मिल सकता है। इस सफलता से आपको निश्चित रूप से शांति मिलेगी परन्तु आप इसे पूर्ण जीत ना समझें और तब तक प्रयत्न करते रहें जब तक कि यह मसला पूर्ण रूप से ठीक ना हो जाए।
अपने दरवाजों को ठीक से बंद करके रखें, नुकसान हो सकता है। इस बात का ध्यान रखें कि आफ का घऱ पूरी तरह से सुरक्षित ही हो वरना बेकार का नुकसान उठाना पड़ सकता है। अपने कीमती सामान को यूं ही कहीं पर भी ना छोड़ें। पछतावे से सुरक्षा भली। आज आप अपने काम के प्रति उत्सुक रहेंगे, पर खुद को तनावयुक्त महसूस करेंगे और आपके विचार कुछ उलझे हुए रहेंगे। अगर आप ये समझ सकें कि आपको पहले क्या करना है तो आप आसानी से अपना काम कर सकेंगे। आराम से बैठ कर लंबी सांस लें, इससे शारीरिक व मानसिक दोनो तरह से आपको लाभ मिलेगा।