फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साप्ताहिक राशिफल: इस राशि के लोग रहेंगे चिड़चिड़े, जानिए अपनी राशि

Mon, 29 May 2017 05:52 PM IST
amarujala.com- Presented by: किरण सिंह
विज्ञापन
1 of 13
इस सप्ताह सूर्य के वृष राशि और बुध के मेष राशि में होने का प्रभाव सभी राशियों पर सकारात्मक होगा, लेकिन तीन जून को बुध के वृष राशि में प्रवेश करने के साथ ही कई राशियों की चिंता भी बढ़ जाएगी। जानें आपके लिए कैसा रहेगा ये सप्ताह
विज्ञापन

मेष राश‌िः ग्रहों के कारण लाभदायक रहेगा सप्ताह

2 of 13
मेष राश‌ि - फोटो : aries sign
इस सप्ताह सूर्य के वृष राशि में तो बुध आपकी ही राशि में गोचररता हैं। वित्तीय तौर पर यह समय आपके लिए लाभकारी रहने के आसार हैं। जो जातक अभी तक कुछ बचा पाने के लिए संघर्षरत थे, वे जातक अपने भविष्य को सुरक्षित बनाने के लिए धन की बचत करने का प्रयास कर सकते हैं। जल्दबाजी में कोई भी निर्णय न लें और अपनी सोच को दूरगामी रखें। व्यवसायी जातक किसी नए व्यवयास को शुरू करने का विचार बना सकते हैं। आप अपने स्वभाव में भी उतार-चढ़ाव महसूस कर सकते हैं, जिसे दुरुस्त करने के लिए आप व्यायाम करके या खेल-कूद में हिस्सा ले सकते हैं। 3 जून को बुध वृष राशि में दाखिल होंगे, जो कि आपके जीवन में स्थिरता लाने में सहयोग कर सकते हैं। इस समय आप शांत रहेंगें और परिवार या पार्टनर के साथ समय व्यतीत करना चाहेंगें।
विज्ञापन

वृष राश‌िः स्वभाव में आ सकता है परिवर्तन

3 of 13
वृष राश‌ि - फोटो : taurus sign
वृष जातकों के लिए यह सप्ताह मिले जुले परिणाम लेकर आ सकता है। व्यावसायिक रूप से सब कुछ अच्छा रहने के आसार हैं। कार्यस्थल पर आपके काम व प्रयासों को वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा दर्ज़ किया जा सकता है। कार्योन्नति भी हो सकती है। रोमांटिक तौर पर वृष जातक खुशी पाने के इच्छुक होते हैं, लेकिन इस मामले में आपको निराशा हाथ लग सकती है जिससे आपके स्वभाव में भी थोड़ा चिड़चिड़ापन आ सकता है। सप्ताहारंभ में बुध के मेष राशि में गोचररत रहने से ध्यान, योग आदि की क्रियाओं से आपको राहत मिल सकती है। अपने चित की एकाग्रता के लिए आपको निरंतर अभ्यास करना चाहिये। 3 जून को बुध वृष राशि में दाखिल होंगे जो कि आपके संचार कौशल यानि आपके बातचीत करने के ढ़ंग में बेहतरी ला सकते हैं।

म‌िथुन राश‌िः बुध ग्रह के प्रभाव से मिलेगा सरप्राइज

4 of 13
म‌िथुन राश‌ि - फोटो : gemini sign
आमतौर पर आपके स्वभाव को व्याख्यायित करने के लिए हम आपके लिए जीवंत, साहसी, जिज्ञासु या कहें उत्सुक जैसे शब्दों का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन वर्तमान में सूर्य के वृष राशि में गोचररत होने से आप अपने आपको थोड़ा सुस्त और कम सक्रिय महसूस कर सकते हैं। हालांकि ऐसा होना खराब ही हो यह जरूरी नहीं है। कभी-कभी यह परिस्थितियों को सही से समझने और उनसे बाहर निकलने के लिये बहुत कारगर भी साबित होता है विशेष तौर पर उन परिस्थितियों में जब आप मानसिक रूप से अशांत महसूस करते हों। बुध का मेष राशि में गोचर करना इस बात का संकेत कर रहा है कि आपके जीवन में कोई सरप्राइज आने वाला है। 3 जून को बुध वृष राशि में प्रवेश करेंगें। इस समय आप एक बेचैनी, अस्त-व्यस्ता या एक स्थिरता महसूस कर सकते हैं।
विज्ञापन

कर्क राशिः कार्यस्‍थल पर कुछ नया करना चाहते हैं

5 of 13
कर्क राशि - फोटो : cancer sign
एक बार अपने जीवन में झांक कर देखें, क्या आप एक भरपूर समृद्ध और सौहार्दपूर्ण जीवन जी रहे हैं? सूर्य के वृष राशि में रहने से यह सप्ताह वित्तीय तौर पर आपके लिये समृद्धि लेकर आ सकता है। हो सकता है कोई आपसे लिया हुआ ऋण लौटा दे। इस समय आप साहस, शक्ति और आत्मविश्वास से भरे रहें इसकी उम्मीद की जा सकती है। यदि आप किसी खास क्षेत्र में महारत हासिल करना चाहते हैं या प्रसिद्धि पाना चाहते हैं तो इसका अवसर भी आपको मिल सकता है। कार्यस्थल पर आपमें कुछ नया करने की तलब रहेगी। 3 जून को बुध वृष राशि में गोचर करेंगें। इस समय आपका रूझान दान-पुण्य के कार्यों की ओर हो सकता है। 
विज्ञापन

स‌िंह राश‌िः सूर्य के प्रभाव से करियर सही रहने के आसार

6 of 13
स‌िंह राश‌ि - फोटो : leo sign
इस सप्ताह आप किसी खास के लिए अपनी प्रतिबद्धता बड़ी आसानी से जता सकते हैं, लेकिन लंबे समय तक इसे निभाना आपके लिये मुश्किल हो सकता है। जल्दबाजी में कुछ न करें समय आने पर सब कुछ सही होगा। सूर्य के वृष राशि में होने के कारण करियर के तौर पर आपके लिये सब कुछ सही रहने के आसार हैं। कार्यस्थल पर आप खुद को अगले पायदान पर देखना चाहेंगें। इस समय की गई मेहनत का फल आपको अवश्य मिलेगा इसलिए अपने प्रयास जारी रखें। वित्तीय तौर पर आपकी स्थिति बहुत अच्छी रहने के आसार हैं आपके लिये सलाह है कि भविष्य के लिये कुछ धन सुरक्षित तौर पर बचा कर अवश्य रखें। 3 जून को बुध वृषभ राशि में आ जायेंगे। 
विज्ञापन

कन्‍या राश‌िः भाग्य का मिलेगा साथ

7 of 13
कन्‍या राश‌ि - फोटो : virgo sign
 इस सप्ताह आपको भाग्य का साथ मिलते रहने की संभावनाएं काफी मजबूत हैं। आप इस हफ्ते आत्म-विश्वास से लबालब रहेंगें, जिसके कारण जो भी करने की आपने ठान रखी है आप उसे कर सकते हैं। रोमांटिक जीवन की अगर बात करें तो इस मामले में भी यह सप्ताह आपके लिए बहुत ही खास रहने के आसार हैं। यदि आप अविवाहित हैं और एकल जीवन व्यतीत कर रहे हैं तो कोई आपके जीवन में आ सकता है इस हफ्ते अपनी सेहत के प्रति भी सचेत रहें और काम के साथ-साथ आराम को भी प्राथमिकता दें। शारीरिक और मानसिक दोनों स्तर पर अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें। 3 जून को बुध वृष में दाखिल हो जायेंगें, यह परिवर्तन भी आपके लिए भाग्यवर्धक रहने के आसार हैं। 

तुला राश‌िः सेहत पर ध्यान दें

8 of 13
तुला राश‌ि - फोटो : libra sign
कहीं आप खुद को थका-थका, सुस्त, मूडी या चिंतित तो महसूस नहीं कर रहे? इस सप्ताह आपकी हालत तराजू के पलड़ों जैसी हो सकती है ऐसे में आपके लिये संतुलन बनाये रखना ही सबसे अहम रह सकता है। सूर्य इस समय वृष राशि में हैं। इसका संकेत है कि आप अपनी सेहत के प्रति सचेत रहें। आराम करें, अध्ययन करें, व्यायाम करें और कुछ समय एकांत में भी बिताएं। आपके व्यक्तिगत जीवन में अचानक कोई परिवर्तन हो सकता है। संभव है कि इस परिवर्तन की वजह आपका अत्यधिक परिश्रम करना हो। जिन लोगों को आप चाहते हैं उन्हें यह अहसास करवाएं कि आप उन्हें कितना प्यार करते हैं। उनके साथ व्यतीत करने के लिए भी कुछ समय अवश्य निकालें। 3 जून को बुध वृष राशि में प्रवेश करेंगे। इस समय आपको अनपेक्षित स्त्रोत से धन प्राप्ति हो सकती है।

वृश्‍च‌िक राश‌िः रिश्ते में होगी उथल पुथल

9 of 13
वृश्‍च‌िक राश‌ि - फोटो : scorpio sign
देर से ही सही लेकिन अब आपका जीवन परिवर्तनों से लबालब है। अपने जीवन में होने वाली इस उथल-पुथल से आप खुश हैं। आप जानते हैं कि प्रत्येक चुनौति से हमें अनुभव मिलता है, प्रत्येक चुनौति से हम कुछ न कुछ सीखते हैं। इसलिये आप बांहें फैलाकर इन चुनौतियों का स्वागत करते हैं। वैचारिक मतभेदों के कारण अपने संबंधों को लेकर थोड़ा संघर्षरत हो सकते हैं। हालांकि आप जल्द से जल्द इन मतभेदों को दूर कर सकते हैं, लेकिन हालात कहते हैं कि आप अपने दृष्टिकोण को दुरुस्त करें। यदि हाल ही में आपकी सेहत कुछ ठीक-ठाक नहीं रही है तो इस समय आपको राहत मिल सकती है आप अपनी सेहत में सुधार देख सकते हैं। 3 जून को बुध के वृष राशि में प्रवेश करने के साथ ही आप अपने परिजनों की सेहत के प्रति थोड़ा चिंतित हो सकते हैं।

धनु राश‌िः परिस्थितियों का आकलन करें

10 of 13
धनु राश‌ि - फोटो : sagittarius sign
धनु जातक स्वभाविक रूप से भाग्य में भरोसा रखने वाले होते हैं, लेकिन पिछले कुछ समय से आप यह महसूस कर रहे होंगे कि किस्मत आपका साथ नहीं दे रही। जितना ज्यादा प्रयास आप कर रहे हैं उसके अनुरूप आपको परिणाम नहीं मिल रहे हैं, लेकिन इस हफ्ते आपके लिए इन चीज़ों के बारे में सोचकर ठहरने या निराश होने का समय नहीं है, बल्कि इस समय का उपयोग पुनर्मूल्यांकन के लिए करें। एक बार फिर से सही से सभी परिस्थितियों का आकलन करें। स्मरण रखें, कभी-कभी हम जीत के करीब होते हैं यदि लगातार लड़ते रहें तो जीत जरूर होती है, लेकिन हम पहले ही हथियार डाल दें हम यह नहीं जान पाते कि हम जीत से कितनी दूर थे। इसलिए अपने प्रयासों को जारी रखें।

मकर राश‌िः बुध के परिवर्तन के साथ ही बढ़ेगी चिंता

11 of 13
मकर राश‌ि - फोटो : capricorn sign
हाल ही में आपका जीवन बहुत सारे परिवर्तनों से होकर गुजरा है, लेकिन इस उथल-पुथल के बीच अब आप ऐसी स्थिति में पहुंच चुके हैं कि आप राहत की सांस ले सकें। आप एक समृद्ध व संतुष्ट गृहस्थ जीवन का आनंद ले सकते हैं। अपने परिवार, अपने साथी के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। संतान पक्ष की ओर से भी कोई शुभ समाचार आपको मिल सकता है, बच्चों की उपलब्धि पर आप अपने बचपन को भी याद कर सकते हैं, इससे आपके व्यस्क जीवन की व्यस्तताओं के कारण धुंधली पड़ी स्मृतियां भी साफ हो सकती हैं। आप अपने लिए नये घर की तलाश कर सकते हैं। आप किसी ऐसे स्थान को पाकर बहुत खुश हो सकते हैं, जिसे आप अपना कह सकते हैं। 3 जून को बुध के परिवर्तन के साथ ही आपकी चिंताएं बढ़ सकती हैं, लेकिन घबराने की आवश्यकता नहीं है।

कुंभ राश‌िः कोई निर्णय लेने से पहले सलाहकार की मदद लें

12 of 13
कुंभ राश‌ि - फोटो : aquarius sign
जब आप किसी विचार में उलझ जाते हैं तो उससे निकलना आपके लिए मुश्किल हो सकता है। हालांकि कभी-कभी यह स्थिति अच्छी भी होती है, लेकिन अधिकतर इससे परेशान ही होते हैं। आपके दिमाग में कोई ऐसा विचार आ सकता है, जो कि असल में आपके लिये लाभकारी न हो, लेकिन आप इसे बदल भी नहीं सकते। अपने नए साथी जिसने आपको आपकी खूबियों व खामियों के साथ गले से लगाया है के साथ आप खुद को सुरक्षित महसूस करेंगें, यदि आप अभी तक एकांकी जीवन व्यतीत कर रहे हैं तो इस समय आप आकर्षण का केंद्र रह सकते हैं। कोई बड़ा निर्णय लेने से पहले संबंधित क्षेत्र के किसी अनुभवी और जानकार शख्स से परामर्श अवश्य कर लें। 3 जून को बुध वृषभ राशि में प्रवेश करेंगें। सप्ताहांत नये दोस्तों के साथ मौजमस्ती भरा रहने के आसार हैं।
विज्ञापन

मीन राश‌िः बुध के प्रभाव से सुस्ती होगी हावी

13 of 13
मीन राश‌ि - फोटो : pisces sign
आम तौर पर आप आसानी से जीवन व्यतीत कर सकते हैं, लेकिन इस हफ्ते आप अपने ही एक नए रूप से परिचित होंगे। आप लोगों को अपने दृढ़ निश्चय, अपनी प्रतिबद्धता और अनोखेपन से या कहें तो काफी हद तक अवास्तविक लगने वाले विचारों से हैरान कर सकते हैं। आप अपनी ऊर्जा का, अपनी शक्ति का रचनात्मक रूप से सदुपयोग कर सकते हैं। विजय प्राप्ति के नए तौर-तरीकों से आप सफलता हासिल करेंगें, जिससे आप इस सप्ताह काफी उत्साहित रह सकते हैं। लोगों से अपने विचार साझा करने के लिए यह समय बहुत ही शुभ है, क्योंकि इस समय आपका संचार कौशल भी गज़ब का रहेगा। 3 जून को बुध के वृष में आने से आप सुस्त पड़ सकते हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें