आज वृद्धि योग फिर ध्रुव योग बनने वाला है। ग्रहों के संयोग और योग का आज आपकी राशि पर कैसा असर रहेगा। क्या आपको धन लाभ और सुख प्राप्ति होगी, जानिए क्या कहती है आपकी राशि।
विज्ञापन
मेष राशि: स्वास्थ्य का ध्यान रखें
2 of 13
मेष राशि
आज आपको अपने दोस्तों से इज्जत मिलने से बहुत खुशी होगी। लेकिन सावधान रहें क्योंकि आपके कुछ दोस्त आपसे ईर्ष्या भी कर सकते हैं। आप किसी व्यक्ति से कईं दिनों से मिलना चाह रहे हैं, जिसमें आज आप सफलता पा सकते हैं। यह रिश्ता आप दोनों के लिए खुशी लाएगा। अगर संभव हो तो अपने अनुभव से आप अपने किसी जरूरत मंद साथी की मदद कर सकते हैं। उसके काम करने की बजाए उसे ये समझाने की कोशिश करें कि उससे गलती कहां हुई है। आपके द्वारा समय पर की गई मदद से आपको बहुत प्रशंसा मिलेगी। आज थोड़ा हिम्मत जुटा कर अपने आर्थिक मामलों में थोड़ा जोखिम उठाइये। कुछ ऐसे कदम उठाइये जिससे आपको आर्थिक सुरक्षा मिले। समय बदल रहा है अपने व्यवसाय की नीति भी बदलिए। आज आपके लिए अच्छा दिन नहीं है, आपको बुखार या फिर दर्द हो सकता है। अपने आप को बचाने के लिए सावधानी बरतें। अगर आपको ज्यादा परेशानी हो तो उसे लापरवाही से ना लें।
विज्ञापन
वृष राशि: आज सितारे चमकेंगे
3 of 13
वृष राशि
आज आपका आत्म विश्वास ऊंचाई के शिखर पर रहेगा। हर क्षेत्र में आपकी उत्पादन क्षमता अच्छी रही है जिसके लिए आपको बहुत प्रशंसा भी मिली है। आपके व आपके जीवन साथी के बीच में किसी अन्य के आने के खतरे से सचेत रहें। इस बारे में अपने जीवन साथी से खुलकर बात करें, क्योंकि वह अन्य व्यक्ति दिल से आपका भला नहीं चाहता। आज आपको आपकी कंपनी की ओर कार्य के लिये सुदूर क्षेत्र में भेजा जा सकता है। आप शायद इस यात्रा को लेकर चिंतित हों, लेकिन चिंता की कोई बात नहीं है। आप एक सितारे की तरह चमकेंगे। आज का दिन रसायन के क्षेत्र में काम करने वाले लोगों के लिये अच्छा है। आप किसी प्रयोगशाला या फैक्टरी में काम करते हैं, आपके लिये वित्तीय प्राप्तियों के अच्छे योग हैं। आज आपको अपनी सेहत का ध्यान रखना होगा। हो सकता है आपको सर्दी-गर्मी या फिर श्वास सम्बन्धित समस्या हो जाए। मदिरापान और शीतल पेय से दूर रहें और ध्यान रहे धुम्रपान से भी दूर रहें।
मिथुन राशि: शुभ समय आने वाला है
4 of 13
मिथुन राशि
आज आप अपनी शारीरिक सुंदरता की ओर बहुत ध्यान देंगे। आपके साथी को भी आप के अंदर आया ये बदलाव अच्छा लगेगा। अगर आप कुंवारे हैं और पार्टनर की खोज लम्बे समय से कर रहे हैं तो आज सफलता मिल सकती है। आपकी ऐसे व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है, जो आप में रुचि रखता है। यदि आप पिछले कुछ दिनों से बेरोजगारी की स्थिति में हैं तब आनेवाला समय कुछ अच्छे परिणाम आपके लिये ला सकता है। आज किसी विदेशी से साझेदारी होने की संभावना है। यह दोनों के लिए फायदेमंद होगा। यदि आपने सही साझेदार चुना तो आपको लगेगा कि आपके व्यवसाय में आश्चर्यजनक रूप से तरक्की हो रही है जो कि आपने सोचा भी नहीं होगा। किसी विदेशी पार्टी या विदेशी बाजार से आपको अच्छे कान्ट्रेंक्ट मिलेंगे। आज आप महसूस करेंगे कि आप अपने लक्ष्य से अलग जा रहे हैं। इस समय आपको अपने लिए थोड़ा सा समय निकालना होगा। आंखें बन्द करके अपनी सांसों पर ध्यान दें।
विज्ञापन
कर्क राशि: प्रियजन से खुशियां मिलेंगी
5 of 13
कर्क राशि
आपके प्रियजन आज आपको बहुत सी खुशियां देंगे और आप उनके साथ इन खुशियों का जश्न मनाएंगे। अपने परिजनों के साथ किसी छोटी सी यात्रा पर जाने के लिए भी समय शुभ है। प्यार की दुनिया में आज आप संभल के आगे बढ़ें, क्योंकि आज कोई आपको ब्लैकमेल कर सकता है। नवीन काम के साथ ढेर सारे उत्तरदायित्व भी सामने आएंगे। आपको संस्थान के प्रतिमान के साथ चलने के लिये कड़ी मेहनत करनी होगी। संस्थान के किसी तकनीकी काम में आपकी प्रतिभा का परिचय मिलेगा। आज आपका अपने घर की मरम्मत या इसे बड़ा करवाने या फिर नया घर खरीदने का विचार बन सकता है। खुद के रहने के लिए नहीं तो कम से कम निवेश के ख्याल से ही नई संपत्ति खरीदने का मन बनेगा। आज आप कुछ विचलित रहेंगे। शान्ति से काम लें और इसका कारण सोचें और इसी के आधार पर कोई हल निकालें।
विज्ञापन
सिंह राशि: मानसिक ऊर्जा शिखर पर रहेगी
6 of 13
सिंह राशि
आप आपको अपनी पुरानी दोस्ती वापस मिल सकती है। लेकिन इसके लिए पहला कदम आपको ही बढ़ाना होगा। अपनी दोस्ती में सुधार आने से आपको बहुत खुशी होगी और आपसी प्यार भी बढ़ेगा। यदि आज आपका विवाह होने जा रहा है तो मतभेद पैदा न हों और ना आपके रोमांस में कमी आए। आपसी प्रेम को बनाये रखने का प्रयास करें। आपकी मानसिक ऊर्जा ऊंचाई के शिखर पर है, लेकिन आपकी वाक कला कभी इतनी अच्छी नहीं थी। आपको अपनी मजबूतियों को पहचानना चाहिए और कोशिश करनी चाहिए कि आप इनको प्रयोग कर के पैसा कमा सकें। यदि आपने शेयर बाजार में पहले कभी पैसा नहीं लगाया और इसके लिए सोच रहे थे तो आज इसकी शुरुआत करने के लिए बढ़िया दिन है। अपने किसी ऐसे मित्र से राय लें जो पहले से ही इस में पैसा लगाते रहे हों। आपको अपनी आंखों की परेशानी पर ज्यादा ध्यान देना होगा, आप इस परेशानी को बहुत दिनों से नजरअन्दाज करते आ रहे हैं।
विज्ञापन
कन्या राशि: जमीन खरीदने के योग हैं
7 of 13
कन्या राशि
आज आप कुछ समय से घर पर चल रहे झगड़ों को सुलझा कर चैन की सांस लेंगे। आज आप घर पर ही रह कर घरवालों के साथ बातें करें और खूब मजा करें। आज आप घर में शांति व प्रेम की भावना को हर ओर व्याप्त पाएंगे। अधीनस्थ कर्मचारियों को संभालना किसी चुनौती से कम नहीं है, लेकिन आप कार्यस्थल पर मुश्किल परिस्थितियों को आसानी से संभाल लेंगे। अच्छा टीम वर्क और अच्छे टीम के सदस्य काम को समय पर खत्म करने में आपकी मदद करेंगे। आज सुख सुविधा और ऐशो आराम की चीजों की खरीदारी करने के लिए बाजार की तरफ कदम बढ़ जायेंगे। यदि बड़ी से बड़ी खरीदारी करने की आपकी क्षमता है तो क्यों नहीं कुछ अचल संपत्ति-जमीन, प्रापर्टी वगैरह खरीदते। आज आपको सड़क पर बेहद सावधानी बरतने की जरूरत है। सड़क दुर्घटना होने की सम्भावना है। ध्यान रहे आप बेहद सावधानी से रोड़ पर चलें और यातायात के सभी नियमों का पालन करें ताकि मुश्किल पल निकल जाएं।
तुला राशि: आर्थिक मामलों में लाभ मिलेगा
8 of 13
तुला राशि
आज का दिन दोस्तों के साथ मौज-मस्ती करने के लिए बहुत अच्छा है। अपनी सारी परेशानियों को भूल कर मजा करें। आज आप अपने सभी विचारों को खुल कर व्यक्त कर सकते हैं। आज आपको अपने ई-मेल बॉक्स में या फोन पर कोई सरप्राइज मिल सकता है, क्योंकि कोई नया दोस्त आपके प्रति अपना प्यार इजहार करेगा। अगर आज आपकी काम के सिलसिले में कोई मीटिंग है तो उसका परिणाम आपके हक में रहेगा। अगर आपकी मीटिंग नहीं है तो भी आप किसी ऐसे व्यक्ति के संपर्क में आएंगे, जिससे आपको भविष्य में लाभ होगा। आपके खुश मिजाज और जोखिम उठाने की क्षमता की बदौलत आपको अपने व्यावसायिक और आर्थिक मामलों में लाभ मिलेगा। पर्यटन क्षेत्र से आपको कुछ आर्थिक लाभ के संकेत हैं। कान में संक्रमण होने पर लापरवाही ना बरतें। सभी लक्षण संकेत कर रहे हैं कि यह संक्रमण गंभीर भी बन सकता है इसलिए अच्छे चिकित्सक के पास जाएं। दवाइयां लेने में लापरवाही ना बरतें।
वृश्चिक राशि: थो़ड़ी मानसिक परेशानी रहेगी
9 of 13
वृश्चिक राशि
आज आपके आस-पास के लोग आपको गलत समझ सकते हैं इसलिए अपने विचारों को स्पष्टता से अभिव्यक्त करें। गलतफहमी को दूर करें और अपने रिश्तों को मजबूत बनाएं। आपका प्रेम संबंध आपकी शक्ति की परीक्षा लेगा। यदि आप लम्बे समय से संबंध में हैं तो धैर्यपूर्वक इस कठिन समय का सामना करने की आवश्यकता है। ऊर्जा की कमी के कारण कार्यक्षेत्र में परेशानी आ सकती हैं। इसके कारण आप मानसिक रूप से भी कुछ परेशान रहेंगे। इन व्यावसायिक सवालों का जवाब ढूंढने में आप खुद को कुछ उलझा हुआ भी महसूस करेंगे। आज आप सबसे पहले अपने वित्तीय सलाहकार से चर्चा करते हुए भविष्य की योजनाओं पर जोर देंगे। ये एक सही निर्णय होगा जिससे आपको अपने सही कार्य पर लौटने में मदद मिलेगी। आज आप मानसिक और शारीरिक दोनों तरीकों से अच्छा महसूस नहीं करेंगे। इसलिए खुद की आराम दें ताकि आप फिर से काम कर सकें।
धनु राशि: कीमती वस्तुएं मिल सकती हैं
10 of 13
धनु राशि
आज आपकी मानसिक ऊर्जा चरम सीमा पर रहेगी। आपको मुश्किलें भी अवसर के रूप में दिखेंगी और ये आज आपके लिए बहुत लाभदायक रहेगा। नया रोमांस आपकी जिंदगी को रंगों से सराबोर करके आपको खुशमिजाज बना देगा। आप यदि मुद्रण या प्रकाशन के क्षेत्र में हैं तब आज का दिन विशेष फल देने वाला है। आप पाएंगे कि आपको चारों ओर से प्रस्ताव मिल रहे हैं व काम तेजी से चल रहा है। आपको इसके लिये तारीफें भी मिल रही हैं। आज आप खोई सम्पत्ति प्राप्त करेंगे इसीलिए आप अपने बिस्तर के नीचे एवं दराज में सावधानी पूर्वक देखने की कोशिश करें। आपकी कीमती वस्तुएं वहां मिल सकती हैं जिस स्थान की आप कभी कल्पना भी नहीं कर सकते हैं। अच्छी सेहत पाने के लिए अगर आपने जिम जाने का विचार कर लिया है तो पहले चिकित्सक की सलाह लेना ना भूलें। आप पौष्टिक और सन्तुलित भोजन लेना शुरू कर दें इससे आपको फायदा होगा।
मकर राशि: भाग्य आपके साथ है
11 of 13
मकर राशि
बहुत समय से किसी खोई हुई वस्तु के मिल जाने पर आज आपके चेहरे पर खुशी छा जाएगी। आपका भाग्य आपके साथ है इसलिए छोटी-छोटी बातें भी आपके चेहरे पर खुशी ले आएंगी। रोमांस की दुनिया में आज आपको ऐसे व्यक्ति से बचना चाहिए, जो आपको लगे कि आपका पैर जबरन खींच रहा है। आत्मविश्वास में वृद्धि ही आपकी व्यावसायिक सफलता की कुंजी है। काम को चलाने की आपकी आदत के कारण आपके काम का बोझ व मानसिक दबाव बहुत बढ़ सकता है। आज खर्च तो ज्यादा है, लेकिन पैसे की आवक उतनी नहीं दिख रही जितनी आप उम्मीद कर रहे थे। इसलिए अपने बजट का लेखा-जोखा एक बार फिर से कर लें क्योंकि आपकी ऊपरी आमदनी का जो एक स्रोत है वह भी बंद होने की आशंका है। पाचन क्रिया की समस्या से आप परेशानी में पड़ सकते हैं। जिसकी वजह से आपको पेटदर्द या मानसिक तनाव भी हो सकता है। आप धूम्रपान और शराब से दूर रहें।
कुंभ राशि: आज पैतृक संपत्ति प्राप्त होगी
12 of 13
कुंभ राशि
आज शायद आपको अपने मित्रों व सहकर्मियों से कोई मदद ना मिले। इससे आपको शायद निराशा भी हो, लेकिन याद रखें कि हर किसी की अपनी कुछ सीमाएं भी होती हैं। अगर आप दूसरी शादी की तलाश में हैं तो आज का दिन आप के लिए अच्छा है। आप इस बारे में निराश हो चुके हैं, पर आज आपका पार्टनर कहीं से भी आपको मिल सकता है। आज के दिन आप पाएंगे कि पदोन्नति का समय सामने आने से आपका काम और अधिक अच्छा हो चला है। आपको मालूम ना हो तब भी आपके अधिकारी आपके काम पर नजर रखे हुए हैं। अपने काम का सही प्रभाव सभी पर डालने का प्रयत्न करें। वास्तव में आज आपको निश्चित रूप से पुरानी पैतृक संपत्ति जमीन-जायदाद या आभूषण के रूप में प्राप्त होगी। आज का दिन आपके लिए आत्मविश्वास और दिमागी शान्ति वाला बना रहेगा। आज आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा आज आप स्वस्थ और आत्मविश्वासी बने रहेंगे। आप योग और ध्यान को भी एक जगह दें ताकि आपके अंदर आत्मशाक्ति बढ़े।
आपकी परिस्थिति चाहे जैसी भी हो हिम्मत ना हारें। आज कुछ छोटे-मोटे झगड़े होने की आशंका है। इसलिए दूसरों से अपना बर्ताव अच्छा रखें। आज आप अपने को काम व संबंध की कशमकश में फंसा पाएंगे। अपने साथी को महत्वपूर्ण महसूस कराने से आप भी अधिक प्रसन्न व सहज रहेंगे। आज यदि आप नौकरी की तलाश में हैं तब अनेक विकल्पों का कोई प्रस्ताव आपके सामने आ सकता है। इसलिये, आपको सही समय देकर इन विकल्पों की पड़ताल करनी चाहिये, कहीं ऐसा ना हो कि आप सबसे पहले प्रस्ताव को ही अवसर समझ लें। यदि आप नियमित निवेश करते हैं, तो आज शेयर बाजार में आपको लाभ मिलने की संभावना है। यदि ये आपका प्रथम प्रयास है, तब प्राप्तियां औसत हो सकती है। आज आप महसूस करेंगे कि गलत खाना खाने, कम व्यायाम और नकारात्मक विचारों का ही परिणाम बीमारी है। हरी सव्जियां, फल लेना ना भूलें और साथ ही शुगर, नमक और फैट्स से सम्बन्धित भोजन ना लें।