अगर आपका किसी के साथ प्रेम संबंध चल रहा है या आपको किसी साथी की तलाश है तो आपके लिए आने वाला साल कैसा रहेगा। क्या साल 2017 में आपका दिल किसी के लिए धड़केगा और आप उसे पा लेंगे। सितारों की स्थिति अगर उलटी है तो यह भी हो सकता है कि आपके चल रहे प्रेम संबंध को किसी की नजर लग जाएगी और आपके रिश्ते में दरारें आ जाएंगी। तो देखिए इस साल सितारों की चाल आपकी झोली प्यार से भरती है या आपको मायूस और तन्हा कर जाने वाली है।
विज्ञापन
मेष राशिः इस साल हसीन साथी का साथ मिल सकता है
2 of 13
मेष राशि
जिनके प्रेम संबंध चल रहे हैं उनके लिए यह वर्ष काफी अनुकूल रहने वाला है। आप अपनी समझदारी और बेहतर सोच से रिश्ते को आगे ले जाने की कोशिश करेंगे जिसमें आपको सफलता भी मिलेगी। अगर प्रेम संबंध बीते कुछ समय से बिगड़ते जा रहे थे तो जनवरी के बाद इनमें सुधार होना शुरू होगा। जिनका दिल किसी के इंतजार में धड़क रहा है उन्हें भी इस साल हसीन साथी का साथ मिल सकता है। लेकिन साल के अंतिम तिमाही आपको अपने संबंध पर विशेष ध्यान देना होगा और क्रोध एवं वाणी पर नियंत्रण रखना होगा नहीं तो पूरे साल का प्रयास खराब हो सकता है और मायूस हो सकते हैं।
विज्ञापन
वृष राशिः प्यार के साथ उलझन भी बनी रहेगा
3 of 13
वृष
आप यूं तो एक अच्छे प्रेमी हैं और आपका व्यवहार भी काफी रोमांटिक रहता है बावजूद इसके साल 2017 में आप कुछ मानसिक रूप से परेशान रह सकते हैं। इसका असर आपकी लव लाइफ पर भी दिखेगा। जिनके प्रेम संबंध चल रहे हैं वह अपने रिश्ते को मुकाम तक ले जाने के लिए उलझन में रह सकते हैं। वैसे आपकी सही सोच और आत्मबल आपको सफल बना देगी इसलिए चिंता छोड़कर प्रेम पूर्ण जीवन का आनंद लें। कुछ लोगों के नए संबंध भी बन सकते हैं लेकिन रिश्ते की शुरुआत जरा संभलकर करें।
मिथुन राशिः पहली नजर और मुलाकात में प्यार हो सकता है
4 of 13
मिथुन राशि
यह वर्ष प्यार के मामले में थोड़ा उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। नोंक झोंक होते रहेंगे लेकिन प्यार भी बढ़ता रहेगा। आप रोमांटिक व्यक्ति हैं इसलिए रुठे प्रेमी को मनाने में आपको अधिक समय नहीं लगेगा और दूसरी बात यह भी है कि आपका प्रेमी अधिक समय तक आपसे रुठ कर नहीं रह सकता है। अगर आप इस साल शादी की योजना बनाएंगे तो आप कामयाब हो सकते हैं। कुछ लोगों को इस साल पहली नजर और मुलाकात में प्यार भी हो सकता है।
विज्ञापन
कर्क राशिः प्यार को रिश्ते का नाम दे सकते हैं
5 of 13
कर्क राशि
इस साल आपका प्यार रफ्तार के साथ आगे बढ़ता जाएगा। अगर आप चाह रहें हैं कि अब प्यार को रिश्ते का नाम दिया जाए तो आपको पहल करना चाहिए आप प्रेमी से जीवनसाथी भी बन सकते हैं। वैसे वर्ष मध्य में कुछ लोगों को प्यार में बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है। प्रेमी के साथ समांजस्य बनाकर रखें तो बेहतर होगा क्योंकि इन दिनों आपके बीच मतभेद और मनमुटाव भी हो सकता है।
विज्ञापन
सिंह राशिः बिछड़े प्रेमी फिर मिल सकते हैं
6 of 13
सिंह राशि
अगर आपके रिश्ते में कुछ मतभेद की स्थिति बनी हुई है तो इस साल आपके सारे गिले शिकवे दूर होंगे और आपका प्यार फिर से नई उम्मीद के साथ आगे बढ निकलेगा। कुछ लोगो के बिछड़े प्रेमी भी इस साल वापस मिल सकते हैं जिनसे उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। वैसे प्यार के मामले में पूरा साल अनुकूल है लेकिन अंतिम तिमाही में कुछ संभलकर रहें तो बेहतर होगा।
विज्ञापन
कन्या राशिः प्रेमी के साथ हसीन पलों का आनंद ले सकते हैं
7 of 13
कन्या राशि
वर्ष मध्य का समय आपके संबंध के लिए कुल मिलाकर ठीक रहेगा। इस दौरान प्रेमी के साथ हसीन पलों का आनंद ले सकते हैं। अगर काफी दिनों से आप साथ में घूमने नहीं गए हैं तो इस दौरान आप साथ में यात्रा भी कर सकते हैं। वैसे इस साल आपको अपने संबंध को अनुकूल बनाए रखने के लिए काफी संयम और समझदारी से काम लेना होगा क्योंकि ग्रहों की स्थिति काफी उतार-चढ़ाव को दर्शा रही है।
तुला राशिः प्रेमी के साथ आपके मधुर संबंध बने रहेंगे।
8 of 13
तुला राशि
इस साल आपके जीवन में बीते साल के मुकाबले काफी उमंग और उत्साह दिख रहा है जिसका असर आपकी लाइफ पर भी होगा। प्रेमी के साथ आपके मधुर संबंध बने रहेंगे। आपसी नोंक झोंक भी इस साल कम ही होंगे। अगर थोड़ी परेशानी आएगी भी तो वर्ष मध्य में, जो बाद में ठीक हो जाएगी और आपका रिश्ता नई उम्मीद और आशा के साथ आगे बढ़ता रहेगा। जिन लोगों की शादी में अड़चनें आ रही थी वह भी इस साल दूर होने की संभावना है।
वृश्चिक राशिः प्रेम संबंध में कुछ उतार-चढ़ाव संभव है
9 of 13
वृश्चिक राशि
इस साल को आप बीते साल के मुकाबले कुछ राहतकारी मान सकते हैं। आपके प्रेम संबंध में कुछ उतार-चढ़ाव की स्थिति तो बनी रहेगी लेकिन अगर आप बातों को अधिक तूल नहीं देंगे तो आपका संबंध आगे बढ़ता रहेगा। आपके लिए सलाह है कि अपने प्यार पर जीवन के दूसरे मामलों को हावी नहीं होने दें। रिश्ते में कुछ मतभेद आए तो आपस में मिलजुलकर सुलझाएं सब अनुकूल हो जाएगा। जो लोग किसी से प्यार का इजहार करना चाह रहे हैं लेकिन कह नहीं पा रहे थे उन्हें इस साल इस जोखिम को उठाना पड़ेगा, बात बन सकती है।
धनु राशिः जल्दबाजी में कोई फैसला न लें
10 of 13
धनु राशि
इस साल आप काफी व्यस्त और मानसिक उलझनों से घिरे रह सकते हैं जिसका असर आपके प्रेम संबंध पर भी दिखेगा। आपकी चिंता और परेशानी से आपका प्रेमी भी परेशान हो सकता है। वैसे आप दोनों साथ मिलकर एक दूसरे का सहारा बन सकते हैं और आपका प्यार आपको आगे बढ़ने की प्रेरणा देता रहेगा। अगर आप शादी का विचार कर रहे हैं तो इस साल आप इस दिशा में आगे बढ़ सकते हैं जो आपको आनंद और खुशी प्रदान करेगा। जिन लोगों का दिल किसी से प्यार का इजहार करने के लिए मचल रहा है उन्हें जल्दबाजी से बचना चाहिए। पहले अच्छी तरह एक दूसरे को जान लें फिर प्यार का इजहार करें।
मकर राशिः आपकी व्यस्तता प्यार में बाधक बनेगी
11 of 13
मकर राशि
इस साल का मध्य भाग आपके लिए अनुकूल रहेगा इस दौरान आपकी लव लाइफ तेज रफ्तार से आगे बढ़ेगी लेकिन वर्ष की अंतिम तिमाही में अपने रिश्ते को संभालने के लिए आपको काफी संयम और समझदारी से काम लेना होगा। आपका प्रेमी आपका साथ चाहेगा लेकिन अपनी व्यस्तता के कारण आप ऐसा करने में समर्थ नहीं होंगे जिससे आपके बीच मतभेद और विवाद भी हो सकता है।
कुंभ राशिः नए प्रेम संबंध बन सकते हैं
12 of 13
कुंभ राशि
यह वर्ष आपके प्रेम संबंध को आगे बढ़ाने के लिए अच्छा है। जिनके प्रेम संबंध पहले से चले आ रहे हैं उनका संबंध और बेहतर और मजबूत होगा। अब आप यह भी सोच सकते हैं कि अपने संबंध को रिश्ते का नाम दिया जाए। आप प्रयास करेंगे तो आपकी यह चाहत भी पूरी होगी। कुछ लोगों के नए प्रेम संबंध भी बन सकते हैं।
मीन राशिः विचारधारा के कारण रिश्ते में तनाव संभव है
13 of 13
मीन राशि
आपके प्रेम संबंध में कुछ तनाव पूर्ण स्थिति आ सकती है। इसकी वजह आपकी विचारधारा हो सकती है। अगर आप अपने रिश्ते को आगे ले जाना चाहते हैं तो दुनियादारी को पीछे छोड़कर आगे बढ़ने का फैसला लेना होगा। कुछ लोग अपनी हिचक के कारण प्रेम का इजहार करने में घबराएंगे लेकिन साहस और सच्चे दिल से प्यार का इजहार करने वालों को उनका प्यार मिल सकता है। इस राशि के कई व्यक्तियों की इस साल शादी हो सकती है।