जानिए आज का दिन सभी राशियों के लिए क्या लेकर आया है।
विज्ञापन
मेष राशि: कार्यक्षेत्र में मिल सकता है अतिरिक्त काम
2 of 13
मेष राशि
आज आप अपना झुकाव किसी नए काम की ओर महसूस करेंगे। ये रुचि चेस खेलने से लेकर आसमान में उड़ने तक कुछ भी हो सकती है। ये समय अपनी दिनचर्या में बदलाव लाने और कुछ मजे करने का है। आज का दिन होने वाले पति या पत्नी के बारे में व्याप्त शक को दूर करने का दिन है। यदि आपको इस बारे में कुछ शक है तो वह केवल अपने तक सीमित न रखें, बल्कि उस बारे में अपने दोस्तों एवं परिजनों से चर्चा करें व निर्णय लें। कार्यक्षेत्र में आपको अतिरिक्त कार्य भार सौंपा जा सकता है। सबके साथ मिल कर काम करने की आपकी क्षमता के कारण आप इसे आसानी से पूरा कर सकेंगे। अगर आप लंबे अरसे से किसी पूंजी निवेश के लिए सोच रहे हों तो आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण साबित हो सकता है। आपको अपनी आंखों की परेशानी पर ज्यादा ध्यान देना होगा।
विज्ञापन
वृष राशि: आपकी योग्यता दिलाएगी लाभ
3 of 13
वृष राशि
आज आप किसी सामाजिक समारोह में भाग लेंगे। आज वो दिन है जबकि आपको अपने कार्यालय में अपने से ज्यादा क्षमता वाले कर्मचारियों को ट्रेनिंग के लिए चुनना होगा। अगर आपके कर्मचारियों को आपकी ओर से प्रोत्साहन और प्रशंसा मिलेगी तो वे आपसे और अधिक वफादारी करेंगे। आज आप पाएंगे कि अगर आप बिक्रीकर्ता हैं तो आसानी से अपने प्रतियोगियों से आगे बढ़ सकते हैं। यह आपकी जान पहचान, आपके प्रयास से या आपकी योग्यता की वजह से सम्भव हुआ है। यह आपके लिए और आपकी कम्पनी के लिए लाभदायक हो सकता है। इस अच्छे कदम के लिए आपको कम्पनी से प्रोत्साहन राशि भी मिल सकती है। आज आप अच्छे मूड में रहेंगे। अगर आप किसी परेशानी में हैं तो जल्द ही उस परेशानी से निजात मिल जाएगी।
मिथुन राशि: पदोन्नति के मिलेंगे मौके
4 of 13
मिथुन राशि
आज आप शांति पूर्वक घर पर किसी झगड़े को सुलझाने की कोशिश करेंगे। अगर आपके और परिजनों के बीच कोई बहस हो जाए, तो आप अपने आप को उन लोगों के बीच फंसा हुआ पाएंगे। यदि आप अभिभावक हैं तो अपने विवाहित बच्चों के संबंध में अपनी सीमाएं निश्चित कर लें। आज का दिन बीमा व्यवसाय के लोगों के लिए लाभप्रद है। आपके पास नवीन संपर्कों के साथ प्रस्ताव होंगे। आज का दिन आपको सुनिश्चित रूप से उस प्राप्ति या पदोन्नति के अवसर देगा। जिसके विषय में आप लंबे समय से सोच रहे थे। आज आपको बीमारी में आराम मिलेगा बस आप खान-पान और अपनी जीवन शैली में सुधार लाएं, जिससे आपको फायदा मिले।
विज्ञापन
कर्क राशि: परिवार वालों की सेहत का रखें ध्यान
5 of 13
कर्क राशि
आज आप पाएंगे कि सत्ता से जुड़े लोगों के साथ आपके संबंध बहुत प्रगाढ़ हैं। इनमें से कोई व्यक्ति आज आपकी मदद को आगे आएगा। जरूरत पड़ने पर इनकी मदद लेने से पीछे ना रहें, लेकिन ये बात भी ध्यान में रखें कि भविष्य में जरूरत पड़ने पर आपको उनके एहसान का बदला चुकाना पड़ेगा। आज आपको आश्चर्यजनक रूप से इंटरनेट के माध्यम से आपकी खोज का कोई पार्टनर मिल सकता है। इसके साथ बन्धन या विवाह योग की पूरी संभावना है। नवीन काम के साथ ढेर सारे उत्तरदायित्व भी सामने आएंगे। पैसा कमाने के साथ साथ अपने करियर में ऊंचा उठना भी आपके दिमाग मे है। आप अपने काम और व्यवसाय दोनों में एकदम सही दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। जिन्हें आप प्यार करते हैं, आज आपको उनकी सेहत का ख्याल रखना होगा।
विज्ञापन
सिंह राशि: नौकरी मिलने की उम्मीद
6 of 13
आज आप अपनी पुरानी दिनचर्या में कुछ नयापन लाने की कोशिश करेंगे। क्यों ना उस रुचि की और ध्यान दिया जाए जिसे आप बहुत समय से करना चाह रहे थे। अगर आप किसी नई नौकरी की तलाश में हैं तो वो खुश खबरी आपको जल्दी ही मिलने वाली है। अपने विचारों को सकारात्मक रखें, इसका लाभ आपको आने वाले समय में जरूर होगा। इस नए मौके का पूरा लाभ उठाने की कोशिश करें। आज आप सबसे पहले अपने वित्तीय सलाहकार से चर्चा करते हुए भविष्य की योजनाओं पर जोर देंगे। ये एक सही निर्णय होगा जिससे आपको अपने सही कार्य पर लौटने में मदद मिलेगी। ये ध्यान रखें कि आप किसी व्यावसायी के पास ही जाएं और उससे मिली हुई सलाह को अमल में लाएं। आज आप अपने स्वास्थ्य को उच्च स्तर पर पाएंगे।
विज्ञापन
कन्या राशि: करियर के मामलें में वापस से विचार करें
7 of 13
कन्या राशि
आज आप शायद कुछ आलस सा महसूस करें, लेकिन ये समय खाली बैठने का नहीं है। अपने आराम को छोड़ें और कुछ नया करने का प्रयास करें। अगर आप अकेले हैं तो आज आपको प्रेम संबंध के मामले में थोड़ी निराशा मिल सकती है। आप अपने प्यार के इजहार में घबड़ाहट महसूस करेंगे। अपने किसी दोस्त की सहायता लें। आप में से कुछ लोग अपने करियर को लेकर दुविधा में हैं और अपनी रणनीति पर फिर से विचार कर रहे हैं। अच्छा होगा कि आप किसी सलाहकार की सलाह लें। अब तक जो काम रुके पड़े थे, वो आपके उच्च अधिकारी की सहायता से अब धीरे-धीरे पूरे होने शुरू हो जाएंगे। जमीन जायदाद में बड़ा लाभ आपके भाग्यपत्री में दृष्टिगोचर हो रहा है तो आगे बढ़िए और पूंजी लगाएं। आज आप पुराने समय से चली आ रही बीमारी से मुक्त हो सकते हैं। आज आपकी सेहत अच्छी रहेगी और इस सेहत का लाभ आपको भविष्य में होगा।
तुला राशि: शुभ रहेगा दिन
8 of 13
तुला राशि
आजकल अपनों के साथ आपके रिश्ते मधुर नहीं हैं। आप शायद दुखी हों और आपको शायद गुस्सा भी आए। याद रखें कि आप ठंडे दिमाग से ही परिस्थिति को संभाल सकते हैं। अगर आप अकेले माता या पिता हैं तो पार्टनर मिलने की कम संभावना है। आज आपकी जिंदगी में कोई नया व्यक्ति आ सकता है। अगर आप किसी नई नौकरी की तलाश में हैं तो आज आप इन्टरव्यू देने में व्यस्त रहेंगे। आपके सभी इन्टरव्यू अच्छे रहेंगे और आप अपना अच्छा प्रभाव छोड़ सकेंगे। साथ ही कार्यक्षेत्र में भी आपका प्रदर्शन उम्मीद से अच्छा रहेगा। कुल मिला कर आज का दिन आपके लिए हर तरह से शुभ रहेगा। आज यात्रा में और अपने किसी प्रिय व्यक्ति को कोई तोहफा देने में पैसे खर्च करने पड़ सकते हैं। आप के जोड़ों में दर्द रहेगा इसलिए इन्हें आराम दें। आप दर्द के लिए योग और व्यायाम करें आप अच्छा महसूस करेंगे।
वृश्चिक राशि: सफलता के लिए करते रहे कोशिश
9 of 13
वृश्चिक राशि
आज वो दिन है, जब आपको सात समुंदर पार से कोई खुश खबरी मिल सकती है। ये खुश खबरी विदेश में रह रहे आपके मित्र या परिजन आपको देंगे। आज का दिन आपके रोमांस के लिए उत्तम संकेत लाया है। आप नई नौकरी पर विचार करना चाहेंगे। आप जिस नई नौकरी या नए काम की तलाश में हैं, उस पर ठीक से विचार कर लें। व्यावसायिक स्तर पर बढ़े हुए कार्य से सामान्य प्राप्ति हो सकती है जबकि ऐसा देखा गया है कि सभी कार्य सही दिशा में जा रहे हों तब भी अचानक अनिश्चित पहाड़ जैसी बाधाएं आपका रास्ता रोकना चाहती हैं। आपको अपने कार्य की सफलता के लिए निरन्तर प्रयास करते रहने की आवश्यकता है।
धनु राशि: भविष्य के बारे में सोचें
10 of 13
धनु राशि
आज शायद आपकी जिंदगी में कोई नया मोड़ आ सकता है। आज आपको किसी अपने या किसी अजनबी से कोई ऐसी शिक्षा मिल सकती है, जिसकी आपको जरूरत थी। आज का दिन प्यार की नजर से आपके लिए सुनहरा साबित होगा। पार्टनर और परिवार के लोगों से मिले प्यार में आज आप डूबे रहेंगे। इससे आपको अत्यधिक आन्तरिक खुशी मिलेगी। आनंद करें और अतीत को भुलाकर भविष्य की सोचें। आज आप अपने काम के प्रति उत्सुक रहेंगे, लेकिन खुद को तनावयुक्त महसूस करेंगे और आपके विचार कुछ उलझे हुए रहेंगे। विदेशियों और दूर के लोगों से व्यवसाय की अच्छी संभावना बन रही है। यदि आप किसी विदेशी व्यक्ति या विदेशी बाजार में अपना व्यापार कर रहे हैं तो आज फायदा होगा।
मकर राशि: ऑफिस में सहकर्मी बचाएंगे आपको मुसीबत से
11 of 13
मकर राशि
आज आप कुछ तनाव में रहेगे, जिसके कारण आप अपनी जिम्मेदारियों पर भी ध्यान नहीं दे पाएंगे। आपका दिमाग अपने दोस्तों की तरफ ही लगा रहेगा। अपने परिवार की ओर से आपके पार्टनर के लिए रजामंदी की बात सुनकर आज आप बहुत खुश होंगे। यह हैरत भरी राहत आपके भविष्य को बहुत ज्यादा सहूलियत देगी। आज आपके सहकर्मियों द्वारा समय पर की गई मदद कार्यस्थल पर आपको किसी परेशानी से बचा लेगी। ऐसे ही एकजुट हो कर काम करते रहें। इससे आप अपने बड़े लक्ष्यों को भी आसानी से पा लेंगे। साथ ही चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों से बाहर निकलने के लिए अपनी दृढ़ इच्छा शक्ति और सही निर्णय क्षमता का प्रयोग करें। आज नया घर खरीदने का इरादा बन सकता है। पुराने घर को भी सजाएं संवारें ताकि कुछ बदलाव का एहसास हो सके। आपके साथ कोई दुर्घटना घटने के संकेत हैं इसलिए सावधान रहें। आपको कोई कार्य करते समय या फिर यात्रा करते समय चोट लग सकती है।
कुंभ राशि: उच्चअधिकारियों के साथ हो सकते है मतभेद
12 of 13
कुंभ राशि
आज शायद आप बहुत ही चिंतित रहेंगे। अपनी चिंता को दूर करने के लिए अपने परिवार और दोस्तों के साथ कुछ समय बिताएं। आपकी ये चिंता अस्थाई है जो जल्दी ही खत्म हो जाएगी। विवादों एवं तकरारों से बचते हुए अपने प्यार को बरकरार रखने का प्रयास करें। बोलने से पहले यदि भली प्रकार सोच लेंगे तो आप अपने साथी के मिजाज को बिगड़ने से बचा सकते हैं। संकेत हैं कि आपके अपने उच्च अधिकारियों के साथ मतभेद हो सकते हैं। अगर ऐसी परिस्थिति सामने आती है तो अपने गुस्से को काबू में रखें जो भी बोलें तोल-मोल कर ही बोलें। अपने व्यवसाय में होने वाले छोटे-मोटे उतार-चढ़ाव से आप विचलित ना हों। व्यवसाय में अच्छी सफलता के लिए आप निरन्तर कठिन परिश्रम करते रहें। आपको कोई पाचन की समस्या हो सकती है। आप अपनी सभी बुरी आदतों को छोड़ दें।
अगर आपको काम के सिलसिले में या निजी काम के लिए किसी यात्रा पर जाना है तो किसी कारण आपकी इस योजना में बाधा आ सकती है। या तो आपकी यात्रा कुछ दिनों के लिए टल सकती है या फिर आपकी योजना पूरी तरह से बदल सकती है। लेकिन इस बदलाव के कारण आप नाराज ना हों। रोमांस की नजर से आपका यह दिन अच्छा है। यदि आप आईटी के क्षेत्र में काम करते हैं तब आज का दिन विशेष प्रगतिवर्धक है। नवीन अवसर आपके समक्ष होगा, जिसका आपको फायदा लेना चाहिए। इससे भविष्य में सकारात्मक उन्नति संभव है। आप अपनी समझदारी से अपने प्रोजेक्ट की योजना अच्छी तरह से बना लेंगे। जो आपके आस-पास रहते हैं भले ही वह परिवार में हों या परिवार से बाहर, आपको उनकी सेहत का ख्याल रखना होगा।