फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धनु राशि वालों के लिए आर्थिक रूप से शुभ रहेगा आज का दिन, जानें राशिफल

Wed, 26 Apr 2017 10:11 AM IST
amarujala.com- Presented by: किरण सिंह
विज्ञापन
1 of 13
राश‌िचक्र
जानिए आज का दिन सभी राशियों के लिए क्या लेकर आया है।
विज्ञापन

मेष राश‌ि: नए काम में मिलेगी खुशी

2 of 13
मेष राश‌ि
आज बिना किसी कारण आपके दिल में उदासी छाई रहेगी, लेकिन आप चिंता ना करें ये उदासी जल्दी ही खत्म भी हो जाएगी। इस समय आप बहुत असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। आप अपने रिश्तों की गरिमा से खुश हैं, तब भी आप पाएंगे कि आज आप या आपका साथी अत्यन्त व्यस्त हैं, जिस कारण से आप अपने आपको अवांछनीय महसूस करेंगे व अपने साथी के प्यार में कमी महसूस करेंगे। यदि आपने हाल ही में किसी नए संस्थान में काम करना शुरू किया है तो आप पाएंगे कि आपके काम से सभी बड़े ख़ुश हैं। ऐसा महसूस होगा कि आप जिस काम में हाथ डालेंगे, वो सफल होगा और ऐसे में संस्थान भी आपकी प्रतिभा का उपयोग करना चाहेगा। 
विज्ञापन

वृष राश‌ि: आर्थिक मामलों में लग सकता है झटका

3 of 13
वृष राश‌ि
आज खासतौर से विदेश यात्रा के प्रबल संकेत हैं। आपकी ये यात्रा शायद काम से संबंधित हो। ध्यान रखें कि आपको यात्रा से संबंधित सभी दस्तावेजों की जानकारी सही दी गई है। साथी के साथ बिताए रोमांटिक क्षणों की यादों मे आज आप व्यस्त रहेंगे। ये यादें ना केवल आपको रोमांचित करेंगी बल्कि भविष्य में रोमांटिक मिजाज बनाने में सहायक सिद्ध होंगी। यदि आप अंकों के व्यवसाय में हैं तब आज का दिन कईं सुखद प्रस्ताव लिए हुए है। अवसरों से भरा और उत्पादक अवसरों से भरा दिन है आज का। आप अपनी कड़ी मेहनत का फल, सही परिणामों के रूप में जल्दी ही देख पाएंगे। आज आपको आर्थिक मामलों में कोई गहरा झटका लग सकता है। आज आपको त्वचा से संम्बन्धित बीमारी हो सकती हो सकती है इसे नजर अंदाज न करें। 

म‌िथुन राश‌ि: मेहनत में मिलेगा लाभ

4 of 13
म‌िथुन राश‌ि
अपने रिश्ते में सुधार लाने के लिए आज का दिन बहुत अच्छा है। अपने प्रियजनों के साथ कहीं बाहर घूमने जाने की योजना बनाएं। आज आपको छोटे-छोटे मुद्दों को लेकर अपने पार्टनर के साथ झगड़ों का सामना करना पड़ सकता है। आज आपको महसूस होगा कि आपका भविष्य वाकई अच्छा आकार ले रहा है। सकारात्मक व अनापेक्षित परिवर्तन होंगे। किसी भी उन्नति को अपने लिए प्रेरणा का स्रोत मानकर अधिकारियों को प्रसन्न करने का प्रयत्न करें। आज आपका कठिन परिश्रम एवं एक दिशा में किया गया कार्य बहुत बड़ी संख्या में धन अर्जित करा सकता है। हाल ही में आपकी सृजनात्मक योग्यता अपने कार्यक्षेत्र में प्रदर्शित हुई है। आज आप अपने परिवार के साथ जांच के लिए डॉक्टर के पास जाएंगे। इस समय अगर आप को कोई भी बीमारी है तो आप आज ही इलाज कराएं।
विज्ञापन

कर्क राशि: सोच समझकर चुनें सलाहकार

5 of 13
कर्क राशि
आपकी रचनात्मकता को आज सराहा जाएगा। आज आप दूसरों को मुश्किल समस्याओं से बाहर निकले का रास्ता भी बताएंगे। मुश्किलों को आसानी से सुलझा पाने की आपकी कला से लोग बहुत प्रभावित होंगे। आप आज बातचीत के वक्त बहस और विरोध पर तुले हुए हैं। आपको इन प्रवृत्तियों पर लगाम लगानी चाहिए। सौभाग्य से आपका पार्टनर सहनशील है और आपके इस तरह के मूड के पीछे रही वजह को समझ रहा है। आज आपको अपने करियर के संबंध में किसी निपुण सलाहकार की सलाह की जरूरत होगी। सलाहकार का चुनाव करते समय सावधान रहें, कहीं आपको कोई गलत सलाह ना मिल जाए। आपकी कईं दिनों से अपनी वित्तीय स्थिति को सुधारने की जो इच्छा है, वो आज पूरी होगी। ये आज आपको बोनस के रूप में मिलेगी। इससे आपका बैंक बैलेन्स बढ़ेगा  आज आप खुश हैं। सब आपके अनुसार चलेगा।
विज्ञापन

स‌िंह राश‌ि: सही तरीकों से समझाएं अपनी बात

6 of 13
स‌िंह राश‌ि
कोई महत्वपूर्ण व्यक्ति शायद आपको गलत समझ लें। सावधान रहें और सही तरीके से अपनी बात उनको समझाने का प्रयास करें। अगर यह व्यक्ति व्यावसायिक या व्यक्तिगत रूप से आपका प्रिय है तो आपको पूरी कोशिश करनी चाहिए कि आप उनसे झगड़ा ना करें। आज आपको लगेगा कि आपके प्रेम जीवन में आपका कोई नहीं है। फिर भी, आज का दिन आपके लिए परिवर्तन ला सकता है। आज आप गैजेट्स और विद्युत उपकरण खरीदेंगे। हो सकता है कि आपको इनकी इतनी जरूरत ना हो। इन्हें खरीदने से पहले एक बार अवश्य सोच लें। कहीं ये आपका बजट तो नही बिगाड़ रहे? इन्हे खरीदने से पहले अच्छे से सोचें कि कहीं आगे चलकर पछताना ना पड़े। जिम में भी आपको महसूस होगा कि रोज आपकी मेहनत करने की ताकत कम हो रही है। अपने दोस्तों के साथ व्यायाम करें। 
विज्ञापन

कन्‍या राश‌ि: स्‍थानांतरण होने की संभावना

7 of 13
कन्‍या राश‌ि
उच्च अधिकारी आज आपकी मदद करेंगे। अगर आपको अपने कार्यालय में कोई परेशानी है तो अपने अधिकारियों को जरूर बताएं। उनसे कार्यालय के माहौल को और अच्छा बनाने की बात करें।  रोमांस की दुनिया में आज आपको ऐसे व्यक्ति से बचना चाहिए, जो आपको लगे कि आपका पैर जबरन खींच रहा है। यह परी की कहानियों में तो अच्छा लगता है, पर यथार्थ में आपको जमीन पर गिरा सकता है। आज आपको मालूम होगा कि आपका कंपनी में ही अनापेक्षित स्थानांतरण कर दिया गया है। आपको अपने लंबे समय के लक्ष्यों के लिए चिन्ता करने की आवश्यकता नहीं है, आप अब भी लक्ष्यों की ओर सही राह पर बढ़ रहे हैं। हो सकता है, कहीं से आपको ऐसी रकम मिले जिसके लिए आपने कभी कोई प्रयत्न भी नहीं किया हो। हो सकता कोई आपको तोहफा दे। आज आपको दांतो की परेशानी हो सकती है। 

तुला राश‌ि:निश्चित समय में पूरा करेंगे लक्ष्य

8 of 13
तुला राश‌ि
अपने कौशल व हिम्मत से आप अपने रास्ते में आने वाली सभी परेशानियों को हल कर लेंगे। आपकी इन खूबियों का जादुई असर होगा व सारी परेशानियां खुद ही खत्म हो जाएंगी। रोमांस के मामले में आज का दिन आपको हैरत में डाले देगा। एक दोस्त बड़े आश्चर्यजनक रूप से आपके कामों में हाथ बंटाना शुरू कर देगा और आपकी ओर सम्मोहित हो जाएगा। आप अपने आप को बधाई दीजिए, क्योंकि सब काम ठीक से हो रहे हैं और आप अपने लक्ष्यों को निश्चित समय पर पूरा कर पाएंगे, लेकिन एक बात आपको ध्यान में रखनी चाहिए कि अपनी जिम्मेंदारियों को बखूबी निभाएं। आज यह जरूरी है कि आप आर्थिक मामलों से संबंधित सभी सूचनाएं जुटाएं। कोई बड़ा आर्थिक फैसला ना लें क्योंकि आर्थिक अस्थिरता की आशंका है। अध्यात्म आपको तनाव कम करने में सहायक होगा ध्यान और योग भी तनाव कम करेंगे।

वृश्‍च‌िक राश‌ि: कार्यालय की चुनौतियों को करें स्वीकार

9 of 13
वृश्‍च‌िक राश‌ि
आपका साहस और तेज सोच आपको और लोगों से बहुत आगे ले जाएगा। आपकी तीव्र बुद्धि और अच्छी सम्पेषण कला लक्ष्य प्राप्ति में आपकी मदद करेगी। नए पार्टनर की कईं दिनों से चली आ रही असफल खोज आज सकारात्मक दिशा दिखाएगी। अपने समय और योग्यताओं का उपयोग करने के लिए अपने आप को कुछ रचनात्मक काम में व्यस्त रखने का ये सही समय है। अच्छा होगा अगर आप इस समय अपने कार्यालय में चुनौतियों को स्वीकार करें। जरूरत है कि आप व्यवसाय के नए विकल्प पर तुरंत और सकारात्मक ढंग से सोचें। ज्यादा कॉलेस्ट्रौल औऱ स्नैक्स वाले खाने से दूर रहें। ताजा फल खाएं क्योंकि आज से ही आपको अपनी सेहत का ध्यान रखना होगा। आपको लक्ष्य निर्धारित करना होगा।

धनु राश‌ि: आर्थिक रूप से शुभ रहेगा दिन

10 of 13
धनु राश‌ि
आज आप अपने परिवार के साथ किसी खास प्रयोजन का जश्न मनाएंगे या फिर कहीं बाहर घूमने जाएंगे। जिससे आपको बहुत खुशी मिलेगी। अगर आप पार्टनर की खोज में हैं तो आज का दिन आपके लिए महत्त्वपूर्ण है। अगर आप अपनी अपेक्षाओं में अपने पार्टनर की योग्यता के मामले में थोड़ी ढिलाई देने की सोचें तो आज आपको वैसे पार्टनर से मुलाकात हो सकती है। आज आप महसूस करेंगे कि आपका हाल ही में किया गया स्थानांतरण आपको कष्ट दे रहा है और आप असंतुष्ट हैं, लेकिन इस स्थिति के लिए आप अभी ज्यादा कुछ नहीं कर सकते। आपको यही करना है कि अपने आस पास के वातावरण के साथ सामंजस्य बैठाकर अपना काम करते जाना है। आमतौर पर आर्थिक रूप से आज आपके लिए अच्छा दिन है।  आज आप जाने अनजाने में खुद को चोट पहुंचा सकते हैं। आप अपने हर काम को बेहद सावधानी और सतर्कता से करें। 

मकर राश‌ि: रिश्तों के बीच हो सकती है गलतफहमी

11 of 13
मकर राश‌ि
आज आपके रिश्तों में गलतफहमी एवं तनाव पैदा हो सकता है, जिसे दूर होने में कुछ समय लगेगा। शुरू में ध्यान न देने के कारण समस्या गंभीर हो गई है। इसे दूर करने के लिए साथ बैठकर बातचीत द्वारा आराम से हल ढूंढा जा सकता है। अगर आपको अपने करियर को लेकर कोई उलझन है तो उसको सुलझाने की दिशा में कदम बढ़ाएं। आज उन लोगों को ढूढ़ें जिन्होंने अपने करियर में बहुत सफलता प्राप्त की है। उनसे आपको ये समझने की कोशिश करनी चाहिए कि वो उस स्थान तक कैसे पहुंचे हैं। अपनी उम्र के लोगों के बीच आज आपकी छवि को चार चांद लग जाएंगे। आज कुछ नई जिम्मेदारियां ना सिर्फ आपके लिए आएंगी बल्कि इनाम भी ले कर आएंगी। अपनी इस पहचान और सम्मान का पूरा मजा लें। आज आप मानसिक और शारीरिक दोनों तरीकों से अच्छा महसूस नहीं करेंगे। इसलिए खुद को आराम दें ताकि आप फिर से काम कर सकें। 

कुंभ राश‌ि: बुरी आदतों को छोड़ने में दोस्ते करेंगे मदद

12 of 13
कुंभ राश‌ि
आज आपके घर पर खुशियां छाई रहेंगी। आप अतिरिक्त खुशी में मग्न होकर अपने साथी के लिए कुछ कर गुजरने की स्थिति में है। आज आप काम के बोझ को आसानी से सहन कर लेंगे। इससे आपको अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका भी मिलेगा। इसके लिए आपको अपने आत्मनियंत्रण व सकारात्मक सोच का सहारा लेना चाहिए। इन सब से आपको सफलता मिलेगी व करियर में भी वृद्धी हो सकेगी। आज आपको अपने स्वास्थ्य के बारे में अच्छी खबर मिलेगी। आज आप अपनी अस्वस्थ आदतों को छोड़कर स्वस्थ जीवन शैली अपनाएंगे जिसमें आपकी लगन और मित्र महयोग देंगे। इससे आप शारीरिक रूप से स्वस्थ महसूस करेंगे, आपका मूड अच्छा रहेगा और आप जिदंगी को सही नजरिये से देखेंगे।
विज्ञापन

मीन राश‌ि:अच्छी आदतें पहुंचाएगी आप‌को फायदा

13 of 13
मीन राश‌ि
आज आप सभी परेशानियों और चिंताओं को पीछे छोड़कर अपने परिवार के साथ कुछ समय व्यतीत करना चाहेंगे। ये समय अपनों से अपने प्यार का इजहार करने के लिए शुभ है। आज आप किसी नए रिश्ते में अत्यधिक व्यस्त रहेंगे। कार्यक्षेत्र में आपको अपनी मेहनत के लिए अच्छा प्रतिफल मिलेगा। इसके लिए आपको अपनी सभी प्रतिभाओं का प्रयोग करना होगा। सफलता पाने के लिए आपको अपने लंबे समय के उद्देश्यों को भी ध्यान में रखना चाहिए। आज अच्छी आदतें और नियम में रहना आपके लिए लाभकारी होगा। अगर आप खुद को अच्छे खान-पान और रोजाना व्यायाम जैसी गतिविधियों में व्यस्त रखेंगे तो आप बिना परेशानी के अच्छे स्वास्थ्य को प्राप्त करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें