मेष राशिः पैसे और व्यवसाय दोनों में तरक्की मिलेगी
आज आप अपना ज्यादा समय अपने परिवार के साथ गुजारेंगे। आपके अपनों का साथ आपको बहुत खुशी देगा। अपने प्रति उनकी चाहत और इज्जत को देख कर आप फूले नहीं समाएंगे। आप भी अपने प्रियजनों को दिखाएं कि आप भी उन्हें कितना प्यार करते हैं। उनके साथ का पूरा मजा लें।
आज आपके किसी नये व्यक्ति से मिलने की पूरी संभावना है। वह विदेशी हो सकता है। चाहे आप अकेले माता या पिता हैं। आपको एक ऐसा पार्टनर किसी समारोह में मिलेगा, जो आपकी समस्या व भावना को समझेगा। आप जरूर जाएं और मिलें, क्योंकि हो सकता है, आपका पार्टनर आपके लिए प्रतीक्षा कर रहा हो।
आज आपको ज्यादा प्रयास किए बिना ही अपने काम में सफलता मिल जाएगी। आज आप पाएंगे कि आपके लंबे समय से रुके हुए काम अब पूरे हो रहे हैं, इससे आपको राहत मिलेगी। ये आपकी कड़ी मेहनत और सही चुनाव का ही परिणाम है।
जो व्यवसायकर्ता बैंकिंग क्षेत्र में काम कर रहे हैं उनकी तरक्की हो सकती है और यही नहीं उनको और भी कई जिम्मेंदारियों को संभालने का मौका मिल सकता है। अगर आप कड़ी मेहनत करेंगे तो आपको सिर्फ आर्थिक फायदा ही नहीं बल्कि आपका आत्मविश्वास भी बढ़ेगा और आपके बैंक एकाउंट में भी बढ़ोतरी होगी। ये आप लोगों को एक मौका मिला है जिससे आप अपने नए विचार, नई सोच पेश कर सकते हैं। इस व्यवसाय से आपको पैसे और व्यवसाय दोनों में तरक्की मिलेगी।
विज्ञापन
वृष राशिः आज कार्यस्थल पर अपने स्वभाव पर नियंत्रण रखें
2 of 12
वृष राशि
आज आप खुद को समाजसेवा की और आकर्षित पाएंगे। आज के दिन आप जरूरतमंद लोगों की सहायता के लिए हर तरह से प्रयास करेंगे फिर चाहे वो पैसों से संबंधित हो या फिर समय से। दिन के अंत में आप सोच भी नहीं सकते कि आपको कितनी खुशी होगी।
पिछले दिनों आपसी अनबन में फंसी जोड़ियां आज अपना मनमुटाव दूर कर लेंगी। रिश्ता फिर से लाइन पर आएगा इसलिए पुरजोर प्रयास करें। सकारात्मक रहकर लम्बे रिश्ते बनाने की सोचें।
आज कार्यस्थल पर अपने स्वभाव पर नियंत्रण रखें। धैर्य रखने में काफी मेहनत की आवश्यकता होती है और आज आपको धैर्य की जरूरत होगी। आपमें से कुछ काफी अच्छे से काम कर रहे होंगे और आप को भी अच्छा काम मिलेगा। याद रखें, कि आपको एक सही स्थिति की आवश्यकता है।
आज आपकी आर्थिक स्थिति सुधरेगी, इसके लिए अपने व्यावसायिक साथी का धन्यवाद कीजिए। आपके व्यावसायिक साथी या व्यापार साझेदार की तरफ से यह बड़ी मदद है इसलिए उसका शुक्रिया अदा करें। ध्यान रखिये उन्होंने ये मदद नहीं की होती तो आपकी माली हालत आज अच्छी नहीं हो पाती।
आपको किसी भी तेज या नुकीली वस्तुओं से चोट लग सकती हैं। आप खुद की रसोई में काम करते समय किसी नोकीले धातु जैसे की चाकू से चोट पहुंचा सकते हैं। हो सकता है किसी तेज मशीन से भी चोट लग जाए। इस लिए ज्यादा सतर्क रहे।
विज्ञापन
मिथुन राशिः आज आप कुछ तनाव महसूस करेंगे
3 of 12
मिथुन राशि
आज आपका दिल और दिमाग दोनो ही पूरी मस्ती में रहेंगे। आपका मन काम में बिल्कुल नहीं लगेगा। आप शायद अपनी जिम्मेदारियां भी ठीक से नानिभा पाएं। मौज-मस्ती करना गलत नहीं है लेकिन आप को इसके साथ अपनी जिम्मेदारियों का भी ध्यान रखना चाहिए।
आज किसी ताकतवर पद की दावेदारी के लिए शुभ समय है। आप जहां पहुचना चाहते हैं, उसे पाने के लिए कोई कसर ना छोड़ें। अगर आप सरकारी नौकरी करते हैं तो हो सकता है, आज आपको कोई कॉन्ट्रेक्ट पाने के लिए किसी से झगड़ा भी करना पड़े। आज अपना हाथ ही ऊपर रखें।
अगर आप व्यवसाय में हैं तो आज कोई नयी योजना शुरू करने से पहले सावधान रहें। कोई ऐसा काम तो आज कतई शुरू न करें जिसमें मोटी लागत आ रही हो क्योंकि आज का दिन ऐसा काम शुरू करने के लिए ठीक नहीं। या तो कोई ऐसा काम शुरू कीजिए जिसमें लागत मामूली हो या फिर अच्छे निवेशक के साथ काम शुरू करने के लिए कुछ दिन रुक जाइए।
आज आप कुछ तनाव महसूस करेंगे, क्योंकि हालात आपके वश मे नहीं हैं परन्तु आप उन्हें ठीक करने की कोशिश करेंगे। बस आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और आप इसे ऐसा ही बने रहने देना चाहते हैं। कुछ व्यायाम करें, ताजी हवा लें जिससे आपमें शक्ति का संचार होगा।
कर्क राशिः काम में देर हो जाने के कारण आप कुछ परेशान रहेंगे
4 of 12
कर्क राशि
अगर आपको किसी तरह की मदद की जरूरत है तो आप किसी भी मित्र अथवा संबंधी से मांगने में जरा भी संकोच ना करें। आपके करीबी रिश्ते विश्वास और आपसी समझ पर आधारित हैं। जो सहयोग आप एक दूसरे को देंगे उससे आपके रिश्ते और मजबूत होंगे। जितनी आसानी से आप सब की मदद करते हैं उतनी ही आसानी से वो लोग भी आपकी मदद करने को तैयार रहेंगे।
काम में देर हो जाने के कारण आप कुछ परेशान रहेंगे। अगर आप किसी नई नौकरी की तलाश में हैं तो आप पाएंगे कि आज का दिन इसके लिए उतना अच्छा नहीं है। आपके सभी इन्टरव्यू बहुत अच्छे रहेंगे, लेकिन फिर भी नौकरी मिलने में देर ही होगी। कुछ समय अगर आप शांत रहें तो ही ठीक होगा।
यदि आपके पास व्यवसायिक सम्पत्ति है और आप उसे बेचना चाहते हैं या बेचने का मन बना चुके हैं तो आज का दिन लोगों से संपर्क करने का उचित समय है जो वास्तविक रूप से आपकी आर्थिक स्थिति सुदृढ़ कर सकता है। आप अपनी आंखे खुली रखें एवं अपनी व्यावसायिक गतिविधियां जारी रखें, आप कभी भी नहीं जान पायेंगे कि संभावनाएं किस दिशा से आ रही हैं।
मानसिक और शारीरिक तौर पर स्वस्थ रहने का प्रयत्न तनाव को दूर रखने के लिए किया जाता है। इसलिए आप इस मन्त्र को अपनाएं और सकारात्मक विचार लाएं। आप शरीर की मालिश कराएं ताकि थकावट दूर रहे। ध्यान रखें, कि मानसिक और शारीरिक सेहत ही आपका अच्छा स्वास्थ्य बनाए रखने में मदद करेगी।
विज्ञापन
सिंह राशिः आर्थिक स्थिति में सुधार संभव है
5 of 12
सिंह राशि
आज आप अपनी सीमाओं से बाहर आ कर कोई जोखिम उठाना चाहेंगे। आप अपनी जिंदगी में बहुत सी चीजों को आगे बढ़ाना चाहेंगे जैसे आपके रिश्ते, आपका व्यवसाय आदि। साथ ही आप रोमांच भरे खेल भी खेलना चाहेंगे। आज आपका मन जो कुछ भी करने को करे वही करें।
अगर आपको अपने कैरियर को ले कर कोई उलझन है तो उसको सुलझाने की दिशा में कदम बढ़ाएं। आज उन लोगों को ढूढ़ें जिन्होंने अपने कैरियर में बहुत सफलता प्राप्त की है। उनसे आपको ये समझने की कोशिश करनी चाहिए कि वो उस स्थान तक कैसे पहुंचे हैं। उनके द्वारा किये गये चुनावों और गलतियों से आप बहुत कुछ सीख सकते हैं।
जरूरत है कि आप व्यवसाय के नये विकल्प पर तुरंत और सकारात्मक ढंग से सोचें। इसका आपको बड़ा फायदा मिलेगा। आप इस विकल्प को अपनी मेहनत से हकीकत में बदल दीजिए। व्यवसाय में सफलता का मूल मंत्र यही तो है। थोड़े बहुत उतार-चढ़ाव के साथ आपकी आर्थिक स्थिति लगातार ठीक होती जाएगी। कभी किसी छोटे मोटे बदलाव से चिंतित ना हों क्योंकि आप अपनी मेहनत से ऐसे आर्थिक संकटों से तुरंत पार पा लेंगे।
विज्ञापन
कन्या राशिः पैसे कमाने के लिए बहुत बढ़िया मौका सामने है
6 of 12
कन्या राशि
आज शायद आपको अपने आस-पास के लोगों की वजह से निराशा हो। इसका कारण शायद आपकी उनसे अधिक उम्मीदें रखना भी हो सकता है। सच तो ये है कि हमें कभी भी किसी से बहुत अधिक उम्मीद नहीं रखनी चाहिए। सच को पहचाने और दूसरों को उनकी गलतियों के लिए माफ कर दें। दूसरों से ज्यादा उम्मीदें रखने से निराशा ही होती है।
आज वो दिन है जबकि आपको अपने कार्यालय में अपने से ज्यादा क्षमता वाले कर्मचारियों को ट्रेनिंग के लिए चुनना होगा। अगर आपके कर्मचारियों को आपकी ओर से प्रोत्साहन और प्रशंसा मिलेगी तो वे आपसे और अधिक वफादारी करेंगे। इसलिए, आप अपने सबसे अच्छे कर्मचारियों को ये जरूर बताएं कि वो आपके लिए कितना मायने रखते हैं। इससे आने वाले समय में आपको बहुत लाभ होगा।
पैसे कमाने के लिए बहुत बढ़िया मौका सामने है और आप इसका फायदा भी उठाएंगे। अगर आप किसी व्यापार से जुड़े हैं तो कोई नया काम हाथ लगेगा। एक पसंद नहीं आया तो दूसरा काम मिल जायेगा। आपकी कड़ी मेहनत का फल अब मिलने वाला है, इसलिए अपने सारे संपर्क और मौके साथ लीजिए व अपनी क्षमता के हिसाब से आगे बढ़िए। हिचकिये मत।
आज आप खुद के लिए कुछ समय निकालें। आज कल के कार्य और जीवनशौली में दबाव और तनाव के कारण हम मनोरंजन के लिए समय नहीं निकाल पाते। अपने आपको इन भागते हुए कामों से दूर रखें अन्यथा आप अच्छे स्वास्थ्य का लाभ नहीं उठा सकेंगे। आप कुछ समय जरूर निकालें ताकि आप दिमाग को शान्ति दे सकें।
विज्ञापन
तुला राशिः आज कोई उधार मांगने आए तो उससे बचिए
7 of 12
तुला राशि
आज आप अपने दोस्तों के साथ खूब नाचने-गाने में व्यस्त रहेंगे। आपके दोस्त आज आपके घर भी आ सकते हैं उनका दिल से स्वागत करें। उनसे मिल कर आपका तनाव बिल्कुल खत्म हो जाएगा। उनके साथ मिल कर आप अपनी पुरानी यादें ताजा करेंगे जिससे आपके बहुत खुशी होगी।
पिछले दिनों आपकी जिंदगी नये पार्टनर की संभावनाओं और गुप-चुप प्रेम संबंधों से भरी रही है। आज भी यह स्थिति बनी रहेगी। इन दिनों को देख आप भी यह सोचेंगे कि प्यार की दुनिया में कब क्या हो, कुछ नहीं बताया जा सकता। इन मौकों पर आनंद करें।
यदि आप अंकों के व्यवसाय में हैं तब आज का दिन कई सुखद प्रस्ताव लिये हुए है। अवसरों से भरा और उत्पादक अवसरों से भरा दिन है आज का। आप अपनी कड़ी मेहनत का फल, सही परिणामों के रूप में जल्दी ही देख पाएंगे।
आज कोई उधार मांगने आए तो उससे बचिए, वह चाहे मित्र या घर का ही कोई क्यों न हो। आज कोई पैसा उधार मांगे तो समझदारी से टाल दीजिए। हां धंधे में भी किसी को ज्यादा उधार मत दीजिए।
वृश्चिक राशिः अपने प्रियजनों को कुछ भी उल्टा-सीधा कहने से बचें
8 of 12
वृश्चिक राशि
आज आपको अपने आप से ये सवाल करना होगा कि आप क्यों अपने प्रियजनों से बेकार की बहस कर रहे हैं। हो सकता है, आप किसी तनाव के कारण ये सब कर रहे हैं। आज आप अपने दिमाग को शांत रखने की कोशिश करें और अपने प्रियजनों को कुछ भी उल्टा-सीधा कहने से बचें।
परेशानी में भी शांत रहने की कला आपके साथियों को प्रभावित करेगी। आपकी संप्रेषण कला से आपको तो लाभ होगा ही साथ ही, आपकी शांत रहने का कला भी सभी को आश्चर्य में डाल देगी। इससे आपको बहुत लाभ होगा। आपकी सकारात्मक सोच से आप अपनी सभी परेशानियों को हल कर सकेंगे।
घर या गाड़ी के लिए कर्ज लेना चाहते हैं तो आवेदन करने के लिए आज का दिन अच्छा है। कार खरीदने की योजना है तो आज खरीद लें, दिन अच्छा है। आपको लगेगा कि बड़ी खरीदारी से आपके जीवन स्तर में अच्छा बदलाव आया है।
आपके द्वारा किया गया कार्य भी आपको खुश रखने में मददगार साबित होगा। ध्यान रहे की आप अनैच्छिक बातों पर तनाव ना लें। किसी भी समस्या के सकारात्मक पहलु पर ध्यान दें ताकि आपका तनाव कम हो। जीवन में सकारात्मक सोच लाने के लिए आप खुद को सामाजिक कार्यों में व्यस्त रखें। इससे आप दूसरों की मदद करने के महत्व को जानेंगे और साथ ही साथ खुद को खुश रखना भी सीख जाएंगे।
धनु राशिः अपने सामानों की सही से देख रेख करें, चोरी की आशंका है
9 of 12
धनु राशि
आज आप सामाजिक गतिविधियों की ओर आकर्षित रहेंगे फिर वो चाहे दोस्तों के साथ कॉफी पीने कहीं बाहर जाना हो या फिर रात का खाना खाना हो। ये आपके लिए मजे करने का समय है इससे आप अपने तनाव को भी पूरी तरह से भूल जाएंगे। इस समय का प्रयोग नए दोस्त बनाने में करें और पुराने दोस्तों से अपने संबंधों को और मजबूत करने की कोशिश करें।
आप जो भी काम करेंगे, उसमें अपनी जान डाल देंगे और अपने रास्ते में आने वाली परेशानियों को लांघ जाएंगे। आप बड़े हिम्मत वाले हैं और काम के बोझ में भी हार नहीं मानते। ये आपकी वो काबिलियत है, जो ज्यादातर लोगों में नहीं होती। इस राह पर आगे बढ़ते रहें।
आप यह ध्यान रखें कि आपने मूल्यवान वस्तुओं को कहां रखा है। ऐसा लगता है कि आज आप थोड़े असावधान रह सकते हें जिससे आज आपको कुछ महत्वपूर्ण सामान से हाथ धोना पड़ सकता है या वे वस्तुएं चोरी भी हो सकती हैं। इस दुर्घटना से बचने के लिए अपनी वस्तुओं की एक सूची बना सकते हैं। याद रखें। आज आपके साथ कुछ भी हो सकता है।
पाचन क्रिया की समस्या से आप परेशानी में पड़ सकते हैं। जिसकी वजह से आपको पेटदर्द या मानसिक तनाव भी हो सकता है। आप धूम्रपान और शराब से दूर रहें। अगर आप किसी तनाव से गुजर रहे हैं तो जल्द ही उसे दूर करने की कोशिश करें, सफलता मिलने पर मानसिक और शारीरिक समस्याएं दूर हो जाएंगी।
मकर राशिः व्यवसाय में लाभ मिलेगा
10 of 12
मकर राशि
आज आप पूरे दिन चिंतित और परेशान रह सकते हैं। इस तनाव का कारण चाहे जो भी हो आप बस अपनी भावनाओं पर काबू रखें और ज्यादा परेशान ना हों। परेशानियां तो आती-जाती रहती हैं इनसे सीख ले कर आगे बढ़ना चाहिए।
यदि आप कहीं से जवाब की प्रतीक्षा कर रहे हैं तो आज वह आपके मन मुताविक आने की संभावना है। यह जवाब आपकी उम्मीद से अधिक रोमांटिक व आश्चर्यजनक हो सकता है।
आज आप पाएंगे कि आपका कार्यक्षेत्र बदल गया है या फिर आपने कोई नई नौकरी कर ली है। ये किसी नई शुरुआत का समय है, इसलिए आपको ऐसा लग रहा है। इस बदलाव से परेशान ना हों, इससे आपको लाभ ही होगा और आपको अपने लक्ष्य के और नजदीक जाने में मदद मिलेगी।
आज का दिन सभी तरह के लोगों के लिए आर्थिक रूप से अच्छा है, खासकर व्यापारियों के लिए। आपका व्यवसाय तरक्की कर रहा है व आपको पता है कि इसका क्या फायदा उठाया जा सकते हैं। आप आपने लक्ष्य से मत भटकिये। आप तो अपने काम के प्रति इमानदार और मेहनती हैं, यह तो सामने वाले को आपकी एक झलक से पता चल जाता है।
कुंभ राशिः काम में आपकी प्रतिभा का परिचय मिलेगा
11 of 12
कुंभ राशि
आज कल जो तनाव बढ़ता जा रहा है आपको उसको सही तरीके व समझ से खत्म करने की कोशिश करनी चाहिए। मानसिक शांति प्राप्त करने के लिए कहीं घूमने जाएं या कोई अच्छी सी किताब भी पढ़ सकते हैं आप अपने काम पर ध्यान दें और इस बात को ध्यान रखें कि आप अपने प्रयासों से किसी भी समस्या को हल कर सकते हैं। अपने प्रियजनों को बताएं कि आप उन्हें कितना प्यार करते हैं। अपने घर की शांति बनाए रखने की कोशिश करें।
अपने साथी के साथ आज के दिन आप भरपूर चटकारे लेंगे। रोजाना की तनावपूर्ण दिनचर्या से कुछ समय निकाल कर साथ बैठें एवं अपने प्यार को तरो-ताजा कर लें। आपके शारीरिक संबंध बहुत अच्छे नहीं होंगे, तथापि साथ बैठकर कुछ मनोरंजन अवश्य करें।
नवीन काम के साथ ढेर सारे उत्तरदायित्व भी सामने आएंगे। आपको संस्थान के प्रतिमान के साथ चलने के लिये कड़ी मेहनत करनी होगी। संस्थान के किसी तकनीकी काम में आपकी प्रतिभा का परिचय मिलेगा। यदि कड़ी मेहनत से काम करेंगे तो आप एक विजेता के रूप में उभरेंगे।
पर्यटन के क्षेत्र में कार्यरत व्यक्तियों के लिये आज धन लाभ का दिवस है। आज अपने काम के कुछ अधिक घन्टे देते हुए उस अवसर का पूरा लाभ लीजिये जो आपके व्यवसाय को लाभ देने के लिये आ रहा है। आपके व्यक्तिगत प्रयास व प्रतियोगता आपको विजयश्री दिलवाएगी। पिछले समय के पाठ आपको सही निवेश के लिये प्रेरित करेंगे।
मीन राशिः आर्थिक योजनाओं पर काम शुरु करने के लिए दिन अच्छा है
12 of 12
मीन राशि
आज आप इस स्थिति में होंगे कि अपने जरूरतमंद दोस्त की बात सुन कर उसकी मदद कर सकें। आपके व्यवहार को सराहा जाएगा। आज आपकी दोस्ती आपके मित्र के लिए बहुत लाभदायक सिद्ध होगी और भविष्य में वो भी आपकी मदद को तैयार रहेगा।
अपने परिवार व दोस्तों से दूर हटकर आज आप अपने पार्टनर के साथ कुछ अच्छे लम्हे बिताना चाहेंगे। भले ही यह काम फोन पर भी बात कर के कर सकते हैं, पर हो सके तो कुछ पल साथ रहने की कोशिश करें। ये लम्हे आप दोनों के लिए यादगार रहेंगे।
यदि आप नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो आपको किसी ऐसे नियोक्ता से प्रस्ताव मिलने की संभावना है, जो अनेक प्रकार के कार्यों में संलग्न है। आपका अवसाद समाप्त होगा और इनमें से आपको सही विकल्प को सोच समझ कर चुनना चाहिये। आपको अपने काम में वापिस आकर अच्छा लगेगा।
आज भविष्य के लिए अपनी आर्थिक योजना बनाइये। आप अपनी योजना और लक्ष्य को तय कीजिए उसके हिसाब से योजना बनाइये, देखिये कि उसमें कितना बजट लग रहा है। आपको लम्बी अवधि की आर्थिक योजना में अपने लक्ष्य को चुनना आसान होगा लेकिन उसके लिए जरूरी है कि उसी के हिसाब से कुछ आर्थिक योजना भी तैयार की जाए। आज इस काम की शुरुआत करने के लिए अच्छा दिन है।