शनि के राशि परिवर्तन के बाद आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा, जानिए क्या कहते हैं आपके सितारे।
विज्ञापन
मेष राशि: सितारे बुलंदी पर हैं आपके
2 of 13
मेष राशि
अगर आपको ऐसा लग रहा है कि आप किसी परेशानी से अकेले ही लड़ रहे हैं और कोई भी आपका साथ नहीं दे रहा है तो आप पाएंगे कि आज आपके दोस्त व परिजन आपकी हर तरह से मदद करने को तैयार हैं। मदद के लिए आप उन पर निर्भर भी रह सकते हैं। वो आपको सही सलाह ही देंगे। आज आप अपने रोमांस भरे जीवन में कुछ पाने की आशा कर सकते हैं। आज आपको एहसास होगा कि आप जो सफलता प्राप्त करते हैं, उसका सीधा संबंध आपकी मेहनत से होता है। अपनी मेहनत से आप अपने कैरियर को ऊंचाई पर ले जा सकते हैं। जमीन जायदाद में बड़ा लाभ आपके भाग्यपत्री में दृष्टिगोचर हो रहा है तो आगे बढ़िये और पूंजी लगाइये। अगर आप कोई सौदा तय होने के इंतजार में हैं तो आपके लिए यह सही समय है। इस समय आपके सितारे बुलंदियों पर हैं। आज आपके परिजन छोटी-छोटी बीमारी से परेशान हो सकते हैं। उन्हें ज्यादा तापमान, ठन्डे पेय और ज्यादा मिठाइयों से दूर रखें। उन्हें कफ या कोल्ड की परेशानी भी उभर सकती है।
विज्ञापन
वृष राशि: आज अपनी रचनात्मकता का प्रयोग करें
3 of 13
वृष राशि
आपमें रचनात्मकता कूट-कू़ट कर भरी है। आज के दिन आप इसका पूरा इस्तेमाल कर सकते हैं। आज के दिन का प्रयोग करके आप अपनी रचनात्मकता को अभिव्यक्त कर सकते हैं। अगर आप किसी शादी को लेकर बातचीत कर रहे हैं तो आज का दिन आपके लिए बहुत अच्छा है। आपकी सफलता से आपके आस-पास के लोगों को ईर्ष्या होगी। पूरी कोशिश करें कि ये नकारात्मकता आप पर हावी ना होने पाए।
आज का दिन आपके लिए भाग्यशाली हो सकता है, क्योंकि आपको कोई अचल सम्पत्ति मिलने वाली है। यह एक अच्छी खबर है लेकिन आप सुनिश्चत करें कि आप धनवर्षा ग्रहण करने के लिए तैयार हैं। आप स्वयं को इस प्रकार तैयार करें कि अपनी पूंजी को व्यर्थ में निवेश ना करें। आज रोड पर चलते समय आपको अपना ख्याल रखना होगा भले ही आप वाहन चला रहें हो या नहीं। ध्यान रहे, तेज वाहन चलाने से आप खुद को और दूसरों को भी खतरे में डाल सकते हैं। इसलिए आज आपको विवेकयुक्त, समझदार और सतर्क होकर रहना होगा।
मिथुन राशि: व्यापार के लिए शुभ है समय
4 of 13
मिथुन राशि
आज आपको अपनी सम्प्रेषण कला का उपयोग करना होगा । आज आप अपने आपको शायद एक मुश्किल परिस्थिति में पाएंगे जो कि दूसरों के द्वारा पैदा की गई है। सोच-समझ कर कदम उठाते हुए अपने आप को बाहर निकालें। रोमांस की दुनिया में आज आपके रिश्तेदार आपके बचाव में सहयोग करेंगे। इस नई संभावना पर गंभीरता से विचार करें। आज का दिन कर्मठ व्यक्तियों के लिये विशेष है। यदि आप धातु के क्षेत्र में काम करते है, खासकर तांबे के क्षेत्र में, तब आज का दिन महत्वपूर्ण है। इस शुभ दिन का पूरा लाभ उठाएं। जो लोग पर्यटन के धंधे में हैं उन्हें निकट भविष्य में अच्छी आमदनी के संकेत हैं। अपनी कंपनी और सेवा का प्रचार प्रसार करने से भी आपकी आमदनी खूब बढ़ेगी। आज आपकी सेहत अच्छी रहेगी। कुछ पुरानी बीमारियों के कारण आप परेशान और चिड़चिड़े हो गए हैं, मगर यह जान कर आपको खुशी होगी आज आप फिर से पहले वाले रास्ते पर आ जाएंगे।
विज्ञापन
कर्क राशि: रोमांस का मौका जल्द मिलेगा
5 of 13
कर्क राशि
आज आप आईने के सामने अपना बहुत सा वक्त गुजारेंगे क्योंकि आप किसी सामाजिक समारोह में बहुत अच्छा दिखना चाहते हैं। आज आप शायद कुछ चिंतित सा महसूस करें क्योंकि आज आप सबको अपनी खूबसूरती से प्रभावित करना चाहते हैं। आज आपके लिए रोमांस का मौका बहुत जल्दी आ सकता है। यह व्यक्ति आज आपको बाजार में आपकी तरफ निहारता नजर आएगा। कोई दोस्त आपको बताएगा कि इस व्यक्ति का आपके प्रति आकर्षण है। कार्यालय में आपसी परेशानी पैदा हो सकती है। आज आपको चल रही परेशानी को झेलना होगा, जिसने आपको थोड़ा चिड़चिड़ा बना दिया है। घबराएं नहीं क्योंकि ये रुकावटें अस्थाई हैं और जल्दी ही दूर हो जाएंगी। आपके ग्रह और सितारे इस हक में नहीं हैं कि आप साझेदारी में कोई काम करें। अगर आप अपने देश में अपना व्यवसाय बंद करके कहीं और व्यवसाय करने की सोच रहे हैं तो अभी यह भी आपके लिए ठीक नहीं। आज तनाव का स्तर कम करने के लिए बाहर जाएं। आप कोई ऐसी मजेदार क्रिया करें ताकि आपको लगे कि आपने कोई लाफ्टर थैरेपी ग्रुप में जाना शुरु कर दिया हो।
विज्ञापन
सिंह राशि: विदेश से कोई खुशखबरी मिलेगी
6 of 13
सिंह राशि
आज वो दिन है, जब आपको सात समुंदर पार से कोई खुश खबरी मिल सकती है। ये खुश खबरी विदेश में रह रहे आपके मित्र या परिजन आपको देंगे। आप उनके फोन या ई-मेल का इंतजार करें, क्योंकि ये खुशखबरी आपके लिए बहुत मायने रखती है। आज आप रोमांस के मामले में गलत जगह पर लड़खड़ा सकते हैं। शायद वह डायल किया गया गलत नंबर भी हो सकता। अगर आप चाहते हैं कि कोई काम सही ढ़ंग से हो तो उसे आपको खुद ही करना पड़ेगा, आज आप ये बात समझ सकेंगे। इस बात की पूरी कोशिश करें कि जो चीज आपके लिए महत्वपूर्ण है, वो आपके नियंत्रण में ही रहे। आर्थिक क्षेत्र में आपकी स्थिति थोड़ी डांवाडोल रहेगी, लेकिन आप इस स्थिति से आसानी से निपट लेंगे। अपने सीनियर अधिकारियों से मधुर संबंध बना कर रखें। आपकी कार्यशैली बहुत अच्छी है फिर भी कई बार लोगों को आपकी बातें चुभ जाती हैं। इसलिए अपने काम पर ध्यान दें। शांत रहें। आप तरक्की करेंगे और जब आपकी बारी आयेगी तो आपकी पदोन्नति भी होगी। आज आप अपने खान-पान का असर अपनी त्वचा पर देखेंगे। पर्याप्त मात्रा मे पानी पीयें और ताजा खाना खायें।
विज्ञापन
कन्या राशि: खुद को समाजसेवा की ओर आकर्षित पाएंगे
7 of 13
कन्या राशि
आज आप खुद को समाजसेवा की ओर आकर्षित पाएंगे। आज के दिन आप जरूरतमंद लोगों की सहायता के लिए हर तरह से प्रयास करेंगे फिर चाहे वो पैसों से संबंधित हो या फिर समय से। आज प्रेम के क्षेत्र में कुछ गलतफहमी उत्पन्न हो सकती है। इसे रोकने के लिए अपने मन की भावनाओं को खुलकर साथी के साथ बांटें। आज आपके सामने अनेकानेक नवीन अवसर आएंगे। लेकिन उनका लाभ उठाने के लिये आपको सही योजना पर अमल करना होगा। आज आप अपने बेहतर भविष्य के सपने देख सकते हैं। आमतौर पर आर्थिक रूप से आज आपके लिए अच्छा दिन है। कोई आर्थिक समस्या नहीं खड़ी होगी और आप की आय के साधन भी सुदृढ़ व स्थिर रहेंगे। लेकिन इस मौके को लापरवाही के कारण हाथ से मत जाने दीजिए। पेट रोग सम्बन्धी परेशानी हो सकती है। अगर आप तनाव में हैं तो पता करें आपने क्या खाया था जिससे परेशानी आ रही है। हल्का और स्वच्छ खायें ताकि आपका पाचन ठीक रहे। आप शराब का सेवन भी न करें।
तुला राशि: शेयर बाजार में निवेश के लिए शुभ है दिन
8 of 13
तुला राशि
प्रेरणा ही आज आपका मूल मंत्र होगी। आज आप खुद को वो काम करने के लिए प्रेरित करेंगे जिसे दूसरे लोग असंभव मानते हैं। आज किसी भी नकारात्मक भावना को अपने उपर हावी ना होने दें। रोमांटिक मिलन आज आपकी जिंदगी में नई खुशियां लेकर आएगा। आप खुश मिजाज रहेंगे। खाली समय अपने साथी के साथ भरपूर मनोरंजक रहकर बिताएंगे। आज आपको आपकी कंपनी की ओर कार्य के लिये सुदूर क्षेत्र में भेजा जा सकता है। आप शायद इस यात्रा को लेकर चिंतित हों, लेकिन चिंता की कोई बात नहीं है। आप एक सितारे की तरह चमकेंगे। यदि आप शेयर में निवेश करते हैं अथवा वित्त के क्षेत्र में है, तब आज का दिन आपके लिये शुभ है। आज आपको जोड़ों की परेशानी हो सकती है। इसलिये आपको तुरन्त उसका उपचार करना चाहिये। खुद को व्यायाम और योग में व्यस्त रखें। आप ज्यादा काम का बोझा न लें वरना आपको दुष्परिणाम उठाने होंगे। कोई भारी वस्तु उठाने से परहेज करें।
वृश्चिक राशि: पार्टनर से मुलाकात हो सकती है
9 of 13
वृश्चिक राशि
आज साहित्य पढ़ने से आपको बहुत लाभ मिलेगा। शायद आपको लगे कि आपने जो कुछ पढ़ा है उसे आप अपने काम या व्यक्तिगत उन्नति के लिए प्रयोग कर सकते हैं। क्या आप हैरान हैं कि आपके सपनों का पार्टनर कहां छिप गया है? आज निश्चिंत रहें, आप सही दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। आज ऑफिस से बाहर निकल कर आपको लोगों से मिलना चाहिए या फिर किसी सेमीनार में जाना चाहिए, जिससे आपको नवीनतम तकनीक की जानकारी हासिल हो सके। अपने क्षेत्र में आपको लोगों से अपने संबंध बनाने की कोशिश करनी चाहिए। अगर आप लंबे अरसे से किसी पूंजी निवेश के लिए सोच रहे हों तो आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण साबित हो सकता है। आज आपको अपने भोजन का खास ख्याल रखना होगा। हमें अपने शरीर की शारीरिक और मानसिक जरूरतें बराबर पूरी करनी चाहिएं। सही और पौष्टिक भोजन देकर आप शारीरिक जरूरतें पूरी कर सकते हैं और मन में उच्च विचार रखने से मानसिक जरूरतें पूरी हो जाती हैं।
धनु राशि: कोई खुश खबरी मिल सकती है
10 of 13
धनु राशि
विद्यार्थियों को कोई खुश खबरी मिल सकती है। खास तौर से उनको जो कि अपने परीक्षा परिणाम का इंतजार कर रहे हैं। आज आप खूब खुशियां मनाएंगे। आज आपका साथी अपने कार्यों में व्यस्त रहेगा, जिसकी वजह से आप अकेलापन एवं बैचेनी महसूस करेंगे, आपको लगेगा कि साथी आपको अनदेखा कर रहा है। अपने साथी को आपके साथ समय ना बिताने के लिए लांछित ना करें। आज आपको अनापेक्षित रूप से पदोन्नति मिलेगी अथवा वेतनवृध्दि भी मिल सकती है। यदि आज नहीं तो ये आनेवाले समय में कभी भी हो सकता है। आज आपके पैसे ऐसी जगह खर्च हो जाएंगे जिसका कोई मतलब नहीं बनता। कईं सारे बिल आपने समय पर जमा ही नहीं किये। इसलिए आपको उन सारे बिलों पर लेट फीस भी भरनी पड़ेगी। आज जिनको दर्द या बुखार है वो बेहतर महसूस करेंगे। स्वयं उपचार करने की बजाय डॉक्टर की सलाह लें क्योकि इससे आगे परेशानी हो सकती है।
मकर राशि: कार्यक्षेत्र से जुड़ी कोई अच्छी खबर मिलेगी
11 of 13
मकर राशि
आज आप कुछ ऐसा करेंगे जिससे आप अपने आस-पास के लोगों को प्रभावित कर सकेंगे। आज आपकी योग्यताएं अपनी चरम सीमा पर हैं, हर क्षेत्र में आपका प्रदर्रशन सराहनीय रहेगा। आज आप समाज में सभी का ध्यान अपनी ओर पाएंगे। आप महसूस करेंगे कि सभी की निगाहें आपकी और केवल आपकी ओर लगी हुई हैं, जिससे आप खुशी महसूस करेंगे। फिल्म जगत से जुड़े लोगों के लिये आज का दिन महत्वपूर्ण है। आज किसी भी मौके को ना चूकें। व्यावसायियों को अपने कार्यक्षेत्र या मित्रों की ओर से अच्छी खबर मिलने की संभावना है। आर्थिक मामलों से जुड़े समाचार अच्छे ही होंगे। यह समय है कि आप अपनी आर्थिक योजना पर फिर से विचार करें और लम्बे भविष्य के लिए बजट की व्यवस्था करें। आज आपको आश्चर्य होगा कि सेहत पाने में इतना लम्बा समय कैसे लग रहा है। अगर आप काम करने का समय बढ़ा दें तो वो दिन दूर नहीं जब आपका वजन घटना शुरू हो जाएगा और सेहत वापिस आ जाएगी।
कुंभ राशि: धार्मिक यात्रा करने से खुशी मिलेगी
12 of 13
कुंभ राशि
आज आप शायद किसी धार्मिक यात्रा पर जाएं क्योंकि आजकल अध्यात्म की ओर आपका रुझान बढ़ गया है। इससे आपको खुशी व संतोष मिलेगी। आज आप एक बहुत ही दयालु हृदय व्यक्ति से मिलने जा रहे हैं, जिसका मधुर व्यवहार आपको आकर्षित करेगा। यदि आप चिकित्सा के क्षेत्र में हैं या उससे संबद्ध हैं तब आज आपको कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। ये अवसर अचानक आ सकता है, इसलिये आपको सतर्क रहना चाहिये। आपकी कड़ी मेहनत का फल जल्दी ही मिलने वाला है, तैयार रहें। आज का दिन संपत्ति अथवा शेयर बाजार में निवेश करने के लिये शुभ है। लेकिन निवेश से पहले अपने समस्त अवसरों व विकल्पों को सही तरीके से जांच लें। ज्यादा और अस्वस्थ खाना खाने से आपकी सेहत और ऊर्जा पर नकारात्मक असर पड़ेगा। आप ताजे फल खाएं। चिप्स पर ध्यान न लगाएं। आज के दिन आपको अपना ध्यान स्वच्छ और सुरक्षित खाने में लगना होगा। अगर आप अपना ध्यान स्वच्छ और स्वस्थ जीवनशैली में लगाएंगे तो जल्द ही आपको इसका परिणाम मिल जाएगा।
आज आपको अपना ध्यान इधर-उधर से हटा कर अपनी जिम्मेदारयों की ओर लगाना चाहिए। अपनी प्रार्थमिकताएं निर्धारित कर लें और अपने काम पर लग जाएं। आज आपको अपने प्रेम जीवन में अविश्वास के लक्षण दिखेंगे। आप अवैध रिश्तों की ओर आकर्षण महसूस करेंगे। अपने को मजबूत बनाये रखें और अभी के रिश्ते को बचा कर रखें। आज वो दिन है जबकि आपको अपने कार्यालय में अपने से ज्यादा क्षमता वाले कर्मचारियों को ट्रेनिंग के लिए चुनना होगा। अगर आपके कर्मचारियों को आपकी ओर से प्रोत्साहन और प्रशंसा मिलेगी तो वे आपसे और अधिक वफादारी करेंगे। भविष्य के लिए निवेश करने के लिए आपके सामने आज कई सारे विकल्प खुले हैं। योग विशेषज्ञ द्वारा दिए गए बहुमूल्य टिप्स आपके लिए लाभकारी सिद्ध होंगे। ध्यान रहे आप कुछ समय निकाल कर आराम जरूर करें। आराम करते समय आप तनाव को अपने कन्धों से निकाल फेंकें और इस समय आप अपने विचारों को भटकने ना दें। ऐसा नियमित करने से आपको आराम मिलेगा और ऊर्जा भी बढ़ेगी।