फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस राशि वालों को आज आर्थिक लाभ के मिलेंगे मौके, जानें अपना राशिफल

Fri, 26 May 2017 09:04 AM IST
amarujala.com- Presented by: किरण सिंह
विज्ञापन
1 of 13
राश‌िचक्र - फोटो : zodiac sign
जानिए आज का दिन सभी राशियों के लिए क्या लेकर आया है।
विज्ञापन

मेष राश‌िः नौकरी बदलने की योजना को टाल दें

2 of 13
मेष राश‌ि
आज कुछ कीमती सामान खोने का डर है। आज अपनी चाबियों औऱ जरूरी सामान को संभाल कर रखें। यदि आप नौकरी बदलने की सोच रहे हैं तो इसके लिए काफी सारी योजनाएं बनाने की आवश्यकता है। यदि इस निर्णय को थोड़ा सा आगे बढ़ा दिया जाए तो ज्यादा सही होगा। आपके वर्तमान कार्यालय में आपको सहकर्मियों का भरपूर सहयोग मिला है। साथ ही किसी प्रभावी व्यक्तित्व का साथ भी आपको मिल सकता है। कुछ अज्ञात कारणों से आप जो चाह रहे थे वह आपको हासिल नहीं होगा। व्यवसाय में लगे आप में से कई लोगों को हैरानी होगी कि सब कुछ करने के बावजूद मनचाही चीज नहीं मिली। 
विज्ञापन

वृष राश‌िः करियर में होगी वृद्घि

3 of 13
वृष राश‌ि
करीबी दोस्त आज आपकी मदद को आगे आएंगे और आपको खुश भी रखेंगे। दंपति अपने संबंध में शांति, ठहराव व पूर्णता महसूस करेंगे। आज आपको कार्यक्षेत्र में आगे बढ़ने का मौका मिलेगा। विषम परिस्थितियों में भी आसानी से काम कर लेने के कारण आप बहुत आगे बढ़ सकेंगे। आप में वो काबिलियत है जो आपके अधिकारी आपसे चाहते हैं। समय के साथ आपके करियर में उतनी वृद्धी जरूर होगी, जितनी कि आप सोचते हैं और कोई नई बढ़िया नौकरी भी, तो आज आपको कोई बड़ी खबर मिलने वाली है।

म‌िथुन राश‌िः किसी के बारे में अफवाह ना फैलाएं

4 of 13
म‌िथुन राश‌ि
कोई महत्वपूर्ण व्यक्ति शायद आपको गलत समझ ले। सावधान रहें और सही तरीके से अपनी बात उनको समझाने का प्रयास करें। आज आपको कार्यालय में थोड़ा सावधान रहने की जरूरत है। अपने सहकर्मियों के बारे में किसी भी अफवाह को नजरअंदाज करें। अगर आप नहीं चाहते कि कोई आपके बारे में अफवाह फैलाए तो आप भी किसी के बारे में अफवाह ना फैलाएं। अगर आप अपने कार्यालय में गलत व्यवहार करेंगे तो आपके उच्च अधिकारी और सहकर्मी भी आपके साथ अच्छी तरह से पेश नहीं आएंगे। अपनी वित्तीय स्थिति को मजबूत बनाने के लिये आपको सही तरीके से योजना बनानी होगी। 
विज्ञापन

कर्क राशिः व्यवसाय में फालतु खर्चो से सावधान रहें

5 of 13
कर्क राशि
आपका दिमाग आज तेजी से काम करेगा जिसका उपयोग आप भविष्य की योजनाएं बनाने में करेंगे। अगर आप केवल अपने लक्ष्यों पर ध्यान दें तो बाकी सब कुछ खुद ही योजनानुसार होता चला जाएगा। आपकी रचनात्मकता व अनुभव आपको अपने वयावसायिक लक्ष्यों को प्राप्त करने में मदद करेंगे। घाटे व धन की कमी से सावधान रहें। इतने प्रयास करने के बाद भी जब आपको समुचित लाभ नहीं मिल रहा है तो आप निराश होंगे। इस समय आपको व्यवसाय में घाटे एवं फालतू खर्चों से सावधान रहना है।
विज्ञापन

सिंह राशिः अतिरिक्त जिम्मेदारी आर्थिक स्थिति मजबूत करें

6 of 13
आज शायद आप खुद को अपनी इच्छाओं और जिम्मेदारियों के बीच झूलता हुआ पाएंगे। एक तरफ आप सामाजिक समारोह में बढ़-चढ़ कर भाग लेना चाहेंगे और दूसरी तरफ आपको इस बात का भी ध्यान रखना है कि आप अपना काम भी समय पर पूरा करें। व्यवस्था के क्षेत्र में काम करने वाले लोगों के लिए कार्यस्थल पर सकारात्मक बदलाव होंगे। कुछ रुकावटें अभी समाप्त हुई हैं व काम करना आसान हुआ है। कुछ अतिरिक्त जिम्मेदारी लेकर आप अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत कर सकते हैं। आपको दूर के फायदे को सोचकर चलना होगा, इसलिए दूसरों की प्रेरणा के बगैर ही खुद पहल करके अपने काम को आगे बढ़ाना होगा। अपना व्यावसायिक और आर्थिक लक्ष्य पाने के लिए अपनी रचनात्मक क्षमता काम में लाएं।
विज्ञापन

कन्‍या राश‌िः हादसा या अनहोनी होने के संकेत

7 of 13
कन्‍या राश‌ि
आज आप बिना किसी स्वार्थ के दूसरों की सहायता करेंगे। आज आपकी आजीविका में भौगोलिक परिवर्तन परिलक्षित हो रहे हैं। आप नौकरी बदल सकते हैं। यदि आप घर से काम करते हैं या आपका स्वयं का प्रतिष्ठान है तो आज का दिन आप अपना कार्यालय भी बदलने का सोच सकते हैं। व्यापार में आप माहिर हैं, ग्राहकों को आप अपनी तरफ खींच ही लेते हैं। आज व्यापार में आपको फायदा मिलने वाला है। आज आपको अपने बॉस से कुछ बोनस भी मिल सकता है। आपके वरिष्ठ सहयोगी भी आपकी कड़ी मेहनत के कायल हो जायेंगे। आज के दिन आपके साथ किसी भी तरह का हादसा या अनहोनी होने के संकेत हैं। इसलिए बेहद सावधानी बरतने की जरूरत हैं। 

तुला राश‌िः महंगी खरीदारी से बचें

8 of 13
तुला राश‌ि
आज आपके और आपके दोस्त के बीच का मधुर रिश्ता आपको खुशी देगा। किसी गलतफहमी को हल करने के आपके प्रयास रंग लाएंगे। लेखा शास्त्र और वित्त के क्षेत्र के व्यक्ति आज नौकरी में बदलाव ला सकते हैं, बेरोजगारों के लिए रोजगार के अच्छे अवसर सामने आएंगे। आज आप कुछ जरूरी चीजों की खरीदारी पर पैसा खर्च करेंगे, चाहे वे जरूरत से महंगी ही क्यों न हों। खर्च करने के लिए आज का दिन ठीक है, लेकिन बहुत बड़ी या मंहगी खरीदारी से फिर भी बचें। 

वृश्‍च‌िक राश‌िः अच्छी अामदनी के लिए योजना भी बनाएं

9 of 13
वृश्‍च‌िक राश‌ि
आज आप बहुत खुश होंगे कि आपने अपनी समस्या का हल ढ़ूंढ़ लिया। बहुत लंबे समय से आप इस परेशानी का सामना कर रहे थे। शांति और समझ से इस समस्या का हल निकल आएगा जो कि सभी के हित में होगा। आप जिस करियर के बारे में सोच रहे हैं, उसके बारे में अपने दोस्तों की सलाह लेने में जरा भी ना हिचकिचाएं। वो अपने दिल से आपका हित चाहते हैं और आपको अच्छी सलाह देंगे।अच्छी और आरामदेह जिन्दगी की आपकी चाहत आपको वह ऊर्जा देगी कि आप पल-पल बदलते समय के साथ कदम मिलाकर चल सकें। अपनी अच्छी आमदनी के लिए आपको मेहनत के साथ-साथ एक सही योजना बनाकर भी चलना होगा। 

धनु राश‌िः किसी प्रस्ताव को स्वीकार करने से पहले पड़ताल कर लें

10 of 13
धनु राश‌ि
आज का दिन उन विद्यार्थियों के लिए शुभ है जिन्होंने छात्रवृत्ति के लिए आवेदन दिया है। ये अच्छी सूचना आपको अपने शैक्षणिक उद्देश्यों को प्राप्त करने की प्रेरणा देगी। आज आपका मन बहुत उत्साहित है। आपका दिमाग आज अपनी जिम्मेंदारियों से दूर भाग रहा है और अपने प्यार का साथ पाने को बेताब है। अगर आप अकेले हैं तो आज आपका दिन खास है। आप लंबे समय से अपने काम को बदलने का सोच रहे हैं, लेकिन उचित अवसर नहीं मिल रहा है। आज के दिन आपका कोई मित्र अच्छी सलाह व प्रस्ताव दे सकता है। इस प्रस्ताव को स्वीकार करने से पहले अच्छे से पड़ताल कर लेना चाहिये। 

मकर राश‌िः नए काम में सहकर्मी कर सकते हैं विरोध

11 of 13
मकर राश‌ि
आज आप और आपके परिवार के लोगों के बीच छोटे-मोटे झगड़े हो सकते हैं जिनके कारण आप उदास हो जाएंगे। अगर आप कोई नया काम शुरू करने जा रहे हैं तो आपके सहकर्मी आपका विरोध कर सकते हैं। अपनी सच्ची भावनाओं के बारे में उन्हें बताएं कि आप सोचे समझे सही तरीके से काम करना चाहते हैं। यदि आप स्वास्थ्य संबंधित सेवाओं के क्षेत्र में काम करते हैं, तब आज का दिन आपके लिए शुभ समाचार व वित्तीय लाभ लेकर आ सकता है। आज आप में काम करने की क्षमता कम रहेगी।

कुंभ राश‌िः पैतृक संबंधी मामलों को सामने ना लाएं

12 of 13
कुंभ राश‌ि
आपमें रचनात्मकता कूट-कू़ट कर भरी है। आज के दिन आप इसका पूरा इस्तेमाल कर सकते हैं। आज के दिन का प्रयोग करके आप अपनी रचनात्मकता को अभिव्यक्त कर सकते हैं। यदि आपने हाल ही में किसी नए संस्थान में काम करना शुरू किया है तो आप पाएंगे कि आपके काम से सभी बड़े ख़ुश हैं। इस वक्त पैतृक संपत्ति से सम्बंधित मामलों को सामने नहीं लाना चाहिए। यह समय पैतृक संपत्ति के मामले में चर्चा के लिए उचित नहीं है, क्योंकि यह परिवारों को विभाजन के कगार पर ले जा सकता है और परिस्थितियां भयावह रूप ले सकती है। आज आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।
विज्ञापन

मीन राश‌िः आर्थिक लाभ के मिलेंगे मौके

13 of 13
मीन राश‌ि
आज आप अपने घरेलू जीवन से संतुष्ट रहेंगे। बहुत समय से आप अपने घरेलू जीवन के बारे में नहीं सोच रहे थे। आपका मन अपनों के साथ घर में ही रह कर समय बिताने का करेगा। अपने समूह में सभी को उत्साहित करके एक साथ काम करें। उनको ये बताएं कि आप उनसे क्या चाहते हैं और जिस मदद की उन्हें जरूरत है, वो उनके दें। साथ मिल कर आप बहुत आगे तक जा सकते हैं। करियर में आर्थिक लाभ के नए मौके सामने आयेंगे। ऐसा भी वक्त आयेगा जब आपको अपनी क्षमता दिखाने का मौका मिलेगा। अपनी क्षमता और योग्यता दर्शाने के लिए ऐसे किसी भी मौके का भरपूर फायदा उठाएं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें