जानिए आज का दिन सभी राशियों के लिए क्या लेकर आया है।
विज्ञापन
मेष राशि: कीमती सामान खोने की संभावना
2 of 13
मेष राशि
आज कुछ कीमती सामान खोने का डर है। आज अपनी चाबियों औऱ जरूरी सामान को संभाल कर रखें। आज आप पाएंगे कि आपको अपने काम के लिए अपनी छुपी हुई प्रतिभा को बाहर निकालना होगा। आज शेयर बाजार में तगड़ा उतार-चढ़ाव हो सकता है, इसलिए अगर आप इस में पैसा निवेश करने की सोच रहे हैं तो हर पल चौकन्ना रहें। आज इस बात पर नजर रखें कि शेयर बाजार में क्या कुछ चल रहा है, इससे भविष्य में निवेश करने में आसानी रहेगी। आज आप अच्छा महसूस करेंगे और आपकी ऊर्जा का स्तर भी ऊंचा रहेगा। कुछ स्वास्थ्य विकार के बाद आप अपना स्वास्थ्य फिर से अच्छा महसूस करेंगे।
विज्ञापन
वृष राशि: साथी के साथ बहस करने से बचें
3 of 13
वृष राशि
आज आपका आत्म विश्वास शिखर पर रहेगा। इसका पूरा लाभ उठाएं। आज अपने साथी के साथ बेवजह बहस करने से बचें। दोनों के बीच तनाव बढ़ सकता है, जिसे कम करने के लिए आपको शांत व संयम में रहना होगा। यदि आप मॉडलिंग के जगत में काम करते हैं तब एक अच्छा प्रस्ताव आपको मिल सकता है। इस अवसर का पूरा पूरा लाभ लें और पूरे मन से अपेक्षाओं को पूरा करें। आज आप खोई सम्पत्ति प्राप्त करेंगे। इसीलिए आप अपने बिस्तर के नीचे एवं दराज में सावधानी पूर्वक देखने की कोशिश करें। आपकी कीमती वस्तुएं वहां मिल सकती हैं जिस स्थान की आप कभी कल्पना भी नहीं कर सकते हैं।
मिथुन राशि:अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखें
4 of 13
मिथुन राशि
शाम को आपके किसी सामाजिक समारोह में जाने के संकेत हैं। आप कहीं बाहर घूमने भी जा सकते हैं या फिर अपने दोस्त के घर हुए समारोह में भाग ले सकते हैं। काम करते समय आपको अपनी भावनाओं को नियंत्रण में रखने की कोशिश करनी चाहिए। गुस्से में आप कुछ गलत निर्णय भी ले सकते हैं। अधिकारियों की उम्मीद पर खरा उतरने के लिए आपको और मेहनत से काम करना चाहिए। आज खर्चे ज्यादा हैं, इसलिए होशियारी इसी में है कि हाथ थोड़ा खींच कर चलें। कोई भी भारी सामान उठाते समय आपको चोट लग सकती हैं। आज आपको सावधान रहने की आवश्यकता हैं। ऐसा कोई भी कार्य ना करें, जिससे आप पर काम का ज्यादा दबाव पड़े।
विज्ञापन
कर्क राशि: वित्तीय विकास के मिलेंगे संकेत
5 of 13
कर्क राशि
आपके प्रियजन आज आपको बहुत सी खुशियां देंगे और आप उनके साथ इन खुशियों का जश्न मनाएंगे। अकेले लोग आज पारिवारिक कार्यक्रम में किसी रोचक व्यक्ति से मिल सकते हैं। आप अपने व्यक्तित्व से अपने आस-पास के लोगों को प्रभावित कर सकेंगे, जिससे आपको अपने करियर को आगे बढ़ाने में मदद मिलेगी। आज के दिन आपको नवीन व सकारात्मक वित्तीय विकास के संकेत मिलेंगे। आज अच्छी सेहत के लिए बाहर जाकर ताजी हवा और व्यायाम का आनन्द उठाएं। अगर आप घर से बाहर खेल या फिर किसी खास काम में अपने दोस्त के साथ रहेंगे तो आज आपका मन अंदर से व्यायाम करने को करेगा।
विज्ञापन
सिंह राशिः बदलाव से परेशान ना हों
6 of 13
आज का दिन आपके लिए बहुत अच्छा है। आपके बाहर जाने की योजना आज पक्की हो जाएगी। यदि अपने साथी के साथ कहीं बाहर जाने की योजना है तो किसी ऐसे स्थान पर जाएं जहां आराम से बातचीत कर सकें। आज आप पाएंगे कि आपका कार्यक्षेत्र बदल गया है या फिर आपने कोई नई नौकरी कर ली है। ये किसी नई शुरुआत का समय है, इसलिए आपको ऐसा लग रहा है। इस बदलाव से परेशान ना हों, इससे आपको लाभ ही होगा। आज आप लम्बी अवधि के लिए जमीन खरीदने में निवेश की योजना बनाएंगे, परन्तु ऐसे निवेश से बचना चाहिए। आज आप अपनी स्वास्थ्य सबंधी क्रियाओं पर ध्यान देंगे। आज आप योग और ध्यान के बारे में सोचेंगे, जिससे आपका मानसिक स्तर सुधरेगा।
विज्ञापन
कन्या राशि: निवेश संबंधी मामले काे लेकर उलझन में रहेंगे
7 of 13
कन्या राशि
आज आपके किसी यात्रा पर जाने का योग बन रहा है। आप शायद इस यात्रा पर परिवार के साथ जाएं। जहां तक आर्थिक मामलों की बात है, आपको आज किसी आर्थिक सलाहकार की सलाह की जरूरत पड़ेगी। किसी निवेश संबंधी मामले को लेकर आप उलझन में रहेंगे, ऐसे में कोई समझदार आर्थिक सलाहकार ही आपको सही सुझाव दे सकता है। आपकी नकारात्मक सोच आपका स्वास्थ्य बिगाड़ सकती है। याद रखें नकारात्मक सोच वालों का जीवन अच्छा नही होता इसलिए सकारात्मक सोच रखें। आप किसी भी वजह से गुस्सा न करें और ना ही तनाव लें इससे आपको शारीरिक चोट मिल सकती है।
तुला राशि:आने वाले दिनों में मिलेगा मेहनत का परिणाम
8 of 13
तुला राशि
आज ऑफिस में आपको अपने बॉस का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करने में कठिनाई हो सकती है। आप अपनी तरफ से पूरी मेहनत कर रहे हैं, लेकिन उसका परिणाम आपके अनुसार नहीं मिल रहा। परेशान ना हों, आने वाले समय में आपको इसका लाभ जरूर मिलेगा। आपकी सबसे बड़ी ताकत आपका लगातार काम करते रहना ही है। हाल के दिनों में आप जहां भी हाथ डाल रहे हैं फायदा ही फायदा हो रहा है। यही सोचकर आप इन दिनों निवेश के मामले में कुछ बड़े जोखिम उठाने को तैयार हैं। हालांकि आप अब तक पांरपरिक तरीके से निवेश कर रहे थे और खर्च भी सोच समझकर कर रहे थे लेकिन अब आप बड़े जोखिम उठाने की स्थिति में हैं।
वृश्चिक राशि: तनाव से मिलेगी राहत
9 of 13
वृश्चिक राशि
आज आप खुद को काम के बोझ तले दबा हुआ पाएंगे। ये परेशानियां काम और घर दोनो से संबंधित हो सकती हैं। आज का दिन रोमांस के लिए उत्तम है। आज आपको वो खास मौका मिलेगा, जब आपको तनाव से काफी राहत मिलेगी। अपनी रचनात्मकता व कार्य क्षमता का प्रयोग करने से कार्यक्षेत्र में आपको सम्मान मिलेगा। इनका प्रयोग आप वित्तीय लाभ प्राप्त करने के लिए भी कर सकते हैं। भविष्य में इससे आपको कंपनी में महत्वपूर्ण स्थान भी मिल सकता है। यदि घर से थोड़ी मदद मिल जाए तो आज किसी नये क्षेत्र में सफलता के संकेत हैं। कुछ दिनों से जो आप एक नई योजना बना रहे थे उस पर काम शुरू करने के लिए आज का दिन बड़ा शुभ है।
धनु राशि: घर से दूर काम करने की योजना को दिमाग से निकाल दें
10 of 13
धनु राशि
आज आपकी खुशियों का कोई ठिकाना नहीं रहेगा। जिनके पार्टनर दूर रहते हैं, आज उनकी आश्चर्यजनक रूप से मुलाकात हो सकती है। आपमें से कुछ लोग अपने शहर से बाहर जा कर काम करना चाहते हैं। अपने दिमाग से इस विचार को निकाल दें, क्योंकि अभी आप जहां काम कर रहे हैं, वहीं आपको बहुत संतुष्टि मिलेगी। यदि आप अपनी कम्पनी में किसी ऊंचे औहदे पर हैं तो आप देखेंगे कि आज आपका दिन आपके लिए विशेष लाभकारी है। हाल ही में आपकी कम्पनी को बहुत बड़ा (टर्न ओवर) व्यवसाय मिला है जिससे कम्पनी प्रबन्धन ने आपको प्रोत्साहन राशि देना निश्चत किया है। किसी संक्रमण या फिर कोल्ड होने के कारण आपकी सेहत थोड़ी नाजुक हो सकती है।
मकर राशि: अधिक समय देकर मौके का उठाएं लाभ
11 of 13
मकर राशि
आज आपके घर पर खुशियां छाई रहेंगी। आज आपको छोटे-छोटे मुद्दों को लेकर अपने पार्टनर के साथ झगड़ों का सामना करना पड़ सकता है। यदि आप अंकों के व्यवसाय में हैं तब आज का दिन कईं सुखद प्रस्ताव लिए हुए है। अवसरों से भरा और उत्पादक अवसरों से भरा दिन है आज का। पर्यटन के क्षेत्र में कार्यरत व्यक्तियों के लिए आज धन लाभ का दिवस है। आज अपने काम के कुछ अधिक घन्टे देते हुए उस अवसर का पूरा लाभ लें, जो आपके व्यवसाय को लाभ देने के लिये आ रहा है। अपनी बीमारी को दूर करने के लिए आप तरह-तरह के नुस्खे अपनाएंगे।
कुंभ राशि: आर्थिक सुरक्षा को लेकर चिंता रहेगी
12 of 13
कुंभ राशि
आजकल अपनों के साथ आपके रिश्ते मधुर नहीं हैं। आप शायद दुखी हों और आपको शायद गुस्सा भी आए। अपने परिवार की ओर से आपके पार्टनर के लिए रजामंदी की बात सुनकर आज आप बहुत खुश होंगे। अगर आप किसी नई नौकरी की तलाश में हैं तो आज आप इन्टरव्यू देने में व्यस्त रहेंगे। आपके सभी इन्टरव्यू अच्छे रहेंगे और आप अपना अच्छा प्रभाव छोड़ सकेंगे। साथ ही कार्यक्षेत्र में भी आपका प्रदर्शन उम्मीद से अच्छा रहेगा। अपनी आर्थिक सुरक्षा को लेकर आप थोड़ी चिंता में पड़ सकते हैं।
आज मजे और आराम करने का दिन है। सामाजिक गतिविधियां आज आपके लिए बहुत सारी खुशियां लेकर आएंगी। इस समय सभी चीजें आपके अनुसार ही होंगी। सब कुछ आपके नियंत्रण में है और आप अपनी जिम्मेंदारियां अच्छी तरह से पूरी कर रहे हैं। पैसे कमाने के लिए बहुत बढ़िया मौका सामने है और आप इसका फायदा भी उठाएंगे। अगर आप किसी व्यापार से जुड़े हैं तो कोई नया काम हाथ लगेगा। एक पसंद नहीं आया तो दूसरा काम मिल जाएगा। आपकी कड़ी मेहनत का फल अब मिलने वाला है, इसलिए अपने सारे संपर्क और मौके साथ लीजिए व अपनी क्षमता के हिसाब से आगे बढ़े।