आज चन्द्रमा का तुला राशि में संचार आपकी राशि के लिए कितना भाग्यशाली है जानने के लिए पढ़ें अपना राशिफल।
Trending Videos
विज्ञापन
मेष राशिः काम का बोझ व मानसिक दबाव बढ़ सकता है
2 of 13
मेष राशि
आज आप और आपके परिवार के लोगों के बीच छोटे-मोटे झगड़े हो सकते हैं जिनके कारण आप उदास हो जाएंगे। लगता है आज सब लोग अच्छे मूड में नहीं हैं इसलिए आपको सावधानी बरतनी पड़ेगी। अपनी भावनाओं को प्रकट करने में जरा भी ना हिचकें इससे आप अपने रिश्तों को मजबूत बना पाएंगे।
आत्मविश्वास में वृद्धि ही आपकी व्यावसायिक सफलता की कुंजी है। खुद को नेता साबित करने के लिए आपको चुनौतियों को स्वीकार करने के लिए तैयार रहना चाहिए। काम को चलाने की आपकी आदत के कारण आपके काम का बोझ व मानसिक दबाव बहुत बढ़ सकता है। इसलिए खुद पर भरोसा रखें और पूरी मेहनत से काम करें।
आज आप यह सोचेंगे कि आप अपना पैसा ऐसी जगह क्यों लगाएं जिसे आप देख भी ना पाएं। आप यह सोचेंगे कि पैसा ऐसी जगह लगाएं जिसका तुरंत फायदा आपको या आपके परिवार को मिले। शायद आप घर की साज सज्जा पर खर्च करें या पूरे परिवार के अच्छे खान पान पर खर्च करना पसंद करें। आपके परिवार वाले इसका लुत्फ तो उठाएंगे ही।
विज्ञापन
मिथुन राशिः नौकरी में बदलाव के लिए सोच सकते हैं
3 of 13
वृष
आज सफलता का सेहरा आपके सिर बंधेगा। अगर इस सफलता का कोई हकदार है तो वो आप ही हैं। क्योंकि इस सफलता को पाने के लिए आपने बहुत मेहनत की है। आज आप बिना किसी बात की चिंता किए अपनी सफलता का मजा लें।
आज यदि आप सरकारी क्षेत्र में हैं तब आप नौकरी में बदलाव के लिए सोच सकते हैं। इसके पीछे ये कारण नही है कि आप अपने काम से संतुष्ट नही हैं, इसके स्थान पर आपको अच्छा अवसर मिल रहा है। ये एक ऐसा अवसर होगा, जिसे आप मना नहीं करना चाहेंगे।
पिछले कुछ दिनों में आपको आर्थिक मामलों में अच्छा फायदा हुआ है, सो आज मौज मस्ती के लिए कुछ खर्च करने का मौका है। इसका आनंद लें। इस खुशी में उन्हें मत भूलिएगा जो अच्छे-बुरे मे आपके साथ खड़े होते हैं। किसी अच्छे काम के लिए आज कुछ दान भी कीजिए।
मिथुन राशिः नौकरी में बदलाव के लिए सोच सकते हैं
4 of 13
मिथुन राशि
आज सफलता का सेहरा आपके सिर बंधेगा। अगर इस सफलता का कोई हकदार है तो वो आप ही हैं। क्योंकि इस सफलता को पाने के लिए आपने बहुत मेहनत की है। आज आप बिना किसी बात की चिंता किए अपनी सफलता का मजा लें।
आज यदि आप सरकारी क्षेत्र में हैं तब आप नौकरी में बदलाव के लिए सोच सकते हैं। इसके पीछे ये कारण नही है कि आप अपने काम से संतुष्ट नही हैं, इसके स्थान पर आपको अच्छा अवसर मिल रहा है। ये एक ऐसा अवसर होगा, जिसे आप मना नहीं करना चाहेंगे।
पिछले कुछ दिनों में आपको आर्थिक मामलों में अच्छा फायदा हुआ है, सो आज मौज मस्ती के लिए कुछ खर्च करने का मौका है। इसका आनंद लें। इस खुशी में उन्हें मत भूलिएगा जो अच्छे-बुरे मे आपके साथ खड़े होते हैं। किसी अच्छे काम के लिए आज कुछ दान भी कीजिए।
विज्ञापन
कर्क राशिः आज किसी से विवाद हो सकता है
5 of 13
कर्क राशि
संभावना है कि आज आप किसी से लड़ बैठें -खासतौर से अपने दोस्तों, परिजनों या फिर सहकर्मियों से, इसलिए जरा सावधान रहें। आज बातों को ज्यादा गंभीरता से ना लें, लेकिन इसका मतलब ये नहीं है कि अगर कोई आपके अच्छे व्यवहार का फायदा उठाए तो आप उसे करने दें। आज सबसे महत्वपूर्ण बात यही है कि आप अपनी समझ और परिपक्वता से विपरीत परिस्थितियों को भी संभाल लें।
अगर आपको अपने कैरियर को ले कर कोई उलझन है तो उसको सुलझाने की दिशा में कदम बढ़ाएं। आज उन लोगों को ढूढ़ें जिन्होंने अपने कैरियर में बहुत सफलता प्राप्त की है। उनसे आपको ये समझने की कोशिश करनी चाहिए कि वो उस स्थान तक कैसे पहुंचे हैं। उनके द्वारा किये गये चुनावों और गलतियों से आप बहुत कुछ सीख सकते हैं।
आप पर यदि कोई उधार है तो आज वह भी वसूली के लिए आ सकता है। और आखिरकार आपको जितना जल्दी मुमकिन हो सामने आकर उससे निपटना चाहिए। अपनी जिम्मेंदारियों से भागना ठीक नहीं।
विज्ञापन
सिंह राशिः आज का दिन रोमांस से भरपूर होगा
6 of 13
सिंह राशि
आज कुछ कीमती सामान खोने का डर है। आज अपनी चाबियों औऱ जरूरी सामान को संभाल कर रखें। अगर आप अपने सामान को यहां-वहां रख देंगे तो बाद में आपको ही परेशानी होगी इसलिए इसे नियत स्थान पर ही रखें। आज का दिन रोमांस से भरपूर होगा, जिसे जिदांदिली से भरपूर जिएं। हालांकि आने वाला समय चुनौतियों से भरा है, लेकिन अब आपको सकारात्मक परिणाम ही मिलेंगे। बाधाएं खत्म हो जाएंगी और आप आसानी से अपने काम पर ध्यान लगा सकेंगे। आज खुद को शांत रखने की कोशिश करें।
कोई अभिन्न मित्र या नजदीकी व्यक्ति भी आपसे ॠण मांगने आ सकता है लेकिन आप इस वक्त कुछ भी देने की स्थिति में नहीं हैं। आपको बहुत बुरा लग सकता है जब आप उसे ॠण देने से मना करते हैं। लेकिन अच्छा यह होगा कि आप उससे स्पष्ट रूप से बता दें ताकि उसके और आपके बीच कोई गलतफहमी ना रह जाए। आपको इस प्रकार के ॠण देने से बचना चाहिए।
विज्ञापन
कन्या राशिः आज खर्च तो ज्यादा है, लेकिन पैसे की आवक उतनी नहीं दिख रही
7 of 13
कन्या राशि
आज आप बिना किसी स्वार्थ के दूसरों की सहायता करेंगे। इससे आपको खुशी मिलेगी। आज आपके लिए रिश्ते बहुत ही महत्वपूर्ण रहेंगे फिर चाहे वो रिश्ता आपसे हो या उनसे जिन्हें आप जानते भी नहीं। आपको अपनों के साथ समय बिताने से प्यार का एहसास होगा।
आज आप अपनी छाती चौड़ी करके शान से चल सकते हैं। क्योंकि, आपने व्यावसायिक क्षेत्र में एक ऐसी समस्या को हल किया है, जिसे कि हल करना किसी के लिए भी संभव नहीं था। आपकी मेहनत से आपके घर व कार्यक्षेत्र में परिस्थितियां सुधर रही हैं, इसलिए आप मजा लें।
आज खर्च तो ज्यादा है, लेकिन पैसे की आवक उतनी नहीं दिख रही जितनी आप उम्मीद कर रहे थे। इसलिए अपने बजट का लेखा-जोखा एक बार फिर से कर लें क्योंकि आपकी ऊपरी आमदनी का जो एक स्रोत है वह भी बंद होने की आशंका है। लेकिन चिंता में मत पड़िये, दूसरे खर्चे कम करके उसकी भरपाई की जा सकती है।
तुला राशिः अचानक लाभ होने की संभावना बन सकती है
8 of 13
तुला राशि
क्या आपने कभी सोचा है कि आपके घर में इतने झगड़े क्यों होते हैं। शायद आपको ही अपने गुस्से पर काबू रखने की जरूरत है। अगर आप और सकारात्मक और सहनशक्ति वाले व्यक्ति बन जाएं तो आप अपने घर में खुशनुमा माहौल पैदा कर पाएंगे। याद रहे गलती हर इन्सान से होती है, कोई भी सम्पूर्ण नहीं होता। अपने परिजनों के साथ इज्जत से पेश आएं परिणामस्वरूप वो भी आपके साथ वैसा ही व्यवहार करेंगे।
अगर आपके माता-पिता व्यवसाय करते हैं तो आपको इस व्यवसाय का हिस्सा बनने का न्योता दे सकते हैं, जिससे कि आप असमंजस में रहेंगे। ये निर्णय लेने में आपको समय लगेगा। लेकिन आप चिंता ना करें, क्योंकि आप जो भी निर्णय लेंगे उसके लिए आपको बाद में पछताना नहीं पड़ेगा।
आज आपको जमीन-जायदाद, व्यवसायिक प्रतिष्ठान आदि खरीदने से लाभ हो सकता है, क्योंकि इस प्रकार के खरीदने बेचने का चलन आजकल व्यावहारिक हो गया है। इस प्रकार के व्यवसाय में अचानक लाभ होने की संभावना बन सकती है। यदि आपके पास ऐसी किसी सम्पत्ति को खरीदने का अवसर आ रहा है तो आप उसे जल्दी खरीद लें। आज आप लम्बे अरसे से जमीन-जायदाद भवन जैसी अचल संपत्ति का विज्ञापन देख रहे हों तो देर ना करें, उसे जल्दी खरीद लें।
वृश्चिक राशिः अभी शेयर बाजार से दूर ही रहें
9 of 13
वृश्चिक राशि
आज आप अपनी जिंदगी को बदलना चाहेंगे। ये कुछ ठोस कदम उठाने का समय है। समस्याओं को नजरअंदाज करने से उनका हल नहीं निकलेगा। बल्कि कोशिश करने से ही आप उनको सुलझा पाएंगे। आपको सही दिशा को पहचान कर उसकी ओर बढ़ना चाहिए।
अगर आप किसी नई नौकरी की खबर सुनने को बेताब हैं तो वो खबर आपको आज मिल सकती है। अपनी सोच सकारात्मक रखें। बुरे समय का सामना करने के लिए हमें अच्छे विचारों की जरूरत होती है जो कि आपको पास है। इसके लिए आपको अपने सभी विकल्पों को ठीक से खंगाल लेना चाहिए।
अभी शेयर बाजार से दूर ही रहें। क्योंकि यह समय शेयर बाजार के खिलाड़ियों के लिए बड़ी दुविधा वाला है। यह समय ऐसा है कि आप कुछ और सोचें और बाजार में कुछ और ही हो। इसलिए किसी तरह का अंदाजा लगाकर ना चलें। आज निवेश के लिए सभी विकल्पों को जानें समझें, लेकिन ऐसा कोई निवेश ना करें जिसमें जोखिम हो।
धनु राशिः अप्रत्याशित लाभ मिल सकता है
10 of 13
धनु राशि
आज आप किसी सामाजिक समारोह में भाग लेंगे। ये समारोह आपके किसी रिश्तेदार के घर भी हो सकता है। इस समारोह में जाने से आपको बहुत खुशी मिलेगी इसलिए इस समारोह में जाना आपके लिए बहुत जरूरी है।
हो सकता है, आपका ध्यान आपके काम से हट कर किसी बेकार की बात में लग जाए। इससे आपको दो नुकसान हो सकते हैं, एक तो आपका समय खराब होगा और दूसरे आप का ध्यान काम से हट जाने के कारण आपके काम का भी नुकसान होगा। अपने काम को पूरी ध्यान से करने की कोशिश करें।
अगर आप विद्यार्थी या नौजवान हैं तो आपको लगेगा कि आपको कोई ऐसा धन मिल गया जिसकी दूर-दूर तक कोई उम्मीद नहीं थी। हो सकता है, कोई बुजुर्ग रिश्तेदार किसी को कुछ दान करने की सोचें और वह दान पाने वाला भाग्यशाली व्यक्ति आप ही हों। इसके लिए आप उनके शुक्र गुजार बनिए।
मकर राशिः कोई शुभ समाचार मिल सकता है
11 of 13
मकर राशि
आज आप किसी छोटी यात्रा पर जा सकते हैं। ऐसी यात्रा जिसकी आपने कभी आशा भी नहीं की थी इस यात्रा पर खूब मजे करें। ये यात्रा आपके लिए बहुत अच्छी साबित होगी। ये यात्रा चाहे काम के कारण हो या निजी रूप से की गई हो आपको खुशियां ही देगी।
आज आप अपने निश्चित लक्ष्यों को आसानी से प्राप्त कर पाएंगे। अगर आप अपने काम की रूपरेखा को सुधारना या बदलाव लाना चाहते हैं तो अपने इस लक्ष्य को पाने के लिए निरंतर मेहनत करते रहें। इससे आपको जल्दी सफलता मिलेगी। याद रखें कि हर सफर पहले कदम से ही शुरू होता है। इस समय आपको कोई शुभ समाचार मिल सकता है।
अपनी सारी खरीदारी को धीमी गति में ले आइये और अपने क्रेडिट कार्ड को अलमारी में बंद कर दीजिये। आप आने वाले समय में कुछ अच्छी विलासितापूर्ण वस्तुएं अवश्य खरीदने वाले हैं लेकिन समय अभी ठीक नहीं है। अभी इस पर लगाम कसने का समय है। अपने जीवन के प्रति गंभीर होकर एक बार विचार कीजिये।
कुंभ राशिः आय के स्रोत में नुकसान संभव
12 of 13
कुंभ राशि
अगर आप अपनों के साथ कहीं बाहर जाने की सोच रहे हैं तो इसके लिए ये सही समय है। इस यात्रा से आपको बहुत खुशी मिलेगी और आप खूब मौज-मस्ती करेंगे। अपनी इस यात्रा का पूरा मजा लें।
निजी क्षेत्र में आज उन्नति का माहौल दिखाई देगा। यदि आप अपने काम से बाहर आना चाहते हैं तो आज के दिन कोई अच्छी खबर व आर्थिक लाभ की बात हो सकती है। इस सकारात्मक विकास का भरपूर लाभ उठाएं।
आपकी आय में कमी होने वाली है अत: किसी भी नये व्यवसाय को करने में सावधानी बरतें। आपके आय के स्रोत में भारी नुकसान होने की सम्भावना है। अत: आप सुरक्षित प्रस्तावों का चुनाव करें विशेषकर जिसके बारे में आपको पूर्ण जानकारी हो। यदि आप नौकरी पेशे में हैं तो ऐसी कम्पनी में जाएं जहां आपकी तनख्वाह सुनिश्चित है। ऐसे समय में आप देखेंगे कि आपके अच्छे से अच्छे प्रस्ताव भी बुरे परिणाम दे सकते हैं।
मीन राशिः आर्थिक मामलों में सलाह की जरूरत पड़ सकती है
13 of 13
मीन राशि
- फोटो : pisces sign
आज आप मानसिक शांति पाना चाहेंगे। शांति आपके भीतर ही है, उसे बाहर ढ़ूंढ़ने की बजाय अपने अंदर खोजें। इसकी शुरूआत आप योग से कर सकते हैं। इसके परिणाम से आपको बहुत खुशी होगी।
आज आपको अपने कैरियर के संबंध में किसी निपुण सलाहकार की सलाह की जरूरत होगी। सलाहकार का चुनाव करते समय सावधान रहें, कहीं आपको कोई गलत सलाह ना मिल जाए। वित्त से संबंधित कुछ बातों को जानने के लिए आप किताबों, अखबार या फिर नेट का सहारा लेंगे। साथ ही आप अपनी उन्नति के लिए सलाह लेना चाहेंगे।
अगर आप आज किसी कॉन्फ्रेन्स या सेमीनार में जा रहे हैं तो पायेंगे कि यहां आना आपके कैरियर के लिए बड़ा फायदेमंद रहा। लोगों को अपने बारे में बताइये, आप पायेंगे कि कई बड़े काम के लोगों से आपका संपर्क बना। और फिर आगे इसका फायदा ये कि आपका व्यापार बढ़ेगा। और यह सब हुआ लोगों से आपका व्यापार संपर्क बढ़ाने की वजह से।