फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुंभ्ा राशि का चन्द्रमा रविवार को किसे दिलाएगा फायदा?

Sun, 26 Feb 2017 10:16 AM IST
एस्ट्रोयोगी
विज्ञापन
1 of 13
राश‌िचक्र
आज चन्द्रमा का संचार कुंभ राश‌ि में हो रहा है, चन्दमा का यह गोचर आपकी राश‌ि के ल‌िए क‌ितना फायदेमंद क‌ितना नुकसानदायी रहेगा देख‌िए।
विज्ञापन

मेष राश‌िः स्वास्‍थ्य में सुधार होगा

2 of 13
मेष राश‌ि
किसी प्रियजन के साथ आपके रिश्तों में खटास आ सकती है। आप जल्द ही बातों को सुलढझाना चाहते हैं। लेकिन आपकी संतुष्टी के अनुसार ऐसा हो नहीं पा रहा है। शायद उसे थोड़ा और समय चाहिए। उसको थोड़ा और समय दें लेकिन बातचीत भी जारी रखें। पूरी समझदारी से ही इस समस्या का हल निकल सकता है। बचे हुए काम को जल्दी से पूरा करने के लिए आपको शायद अपने अधीनस्थों को प्रेरित करना पड़े कि वो अपनी पूरी क्षमता से काम करें। लेकिन शायद सभी प्रोत्साहित ना हों, इसलिए उन्हीं को चुनें जो प्रत्साहित होने की क्षमता रखते हैं। आपकी तकनीकी योज्ञताओं की परीक्षा ली जा सकती है। और इसके लिए आपको कोई चुनौती पूर्ण काम दिया जाएगा। आप में से कुछ लोग अपनी उपलब्धि के कारण किसी इनाम की आशा रख सकते हैं। आपके व्यावसायिक क्षेत्र में जो नई-नई बातें सामने आ रही हैं उसके बारे में आप खुद भी सतर्क रहें, जानकारी लेते रहें। अगर आपने ऐसा किया तो सचमुच आप अपने नियोक्ता (एम्पलायर) के लिए महत्वपूर्ण बने रहेंगे और आपकी कमाई भी खूब बढ़ेगी। काम का दबाव आप पर हावी न हो इसके लिए आपको अपनी अतिरिक्त ऊर्जा इस्तेमाल करनी होगी। और आप राह में आई अड़चनें पार करते रहे तो समझिए कमाई भी उसी तरह बढती रहेगी। आज आपकी त्वचा स्वस्थ रहेगी और आप अच्छा महसूस करेंगे। अगर आप किसी त्वचा की बीमारी से ग्रस्त हैं तो वह भी ठीक होती नजर आएगा।
विज्ञापन

वृष राश‌िः छोटे-छोटे मुद्दे भी तूल पकड़ सकते हैं

3 of 13
वृष राश‌ि
आज का दिन अद्भुत अनुभव व जोश से भरा रहेगा। आज आपको अपनी रोज की दिनचर्या से मुक्ती मिलेगी और आप अपने आपको तरोताजा कर पाएंगे। तो फिर इंतजार किस बात का है अपने प्रियजनों के साथ कहीं बाहर घूमने जाएं प्रकृति की सुंदरता का मजा लें और खूब मस्ती करें। आज आप अपने पार्टनर के साथ बहस से परहेज करें। जज्बाती होने के कारण आज आपके लिए छोटे-छोटे मुद्दे भी तूल पकड़ सकते हैं। अपने पार्टनर को शान्त करने की कोशिश करें। छोटी-छोटी समस्यायें खुद दूर हो जाएंगी। आज आप अपनी नौकरी या कार्यक्षेत्र बदलना चाहेंगे और इसकी तीव्रता को महसूस करेंगे। लेकिन जहां आप कार्यरत हैं वहीं टिके रहना भी भविष्य में आपके लिये लाभकारी हो सकता है। अत: कोई भी निर्णय लेने से पहले अच्छे से विचार-विमर्श कर हर पहलु को जांच लें तो बेहतर होगा। आज आप अपने परिवार के किसी सदस्य से अपेक्षा कर सकते हैं तथा आपके मित्र भी आपको ॠण के लिए पूछ सकते हैं। इसके लिए आप अच्छी तरह सोच विचार कर लें कि आप ॠण किस व्यक्ति से ले रहे हैं क्योंकि ॠण चुकता करने में काफी समय लग सकता है। ऐसी स्थिति से बचें।

म‌िथुन राश‌िः अच्छी आमदनी के संकेत हैं

4 of 13
म‌िथुन राश‌ि
अगर आप अपनों के साथ कहीं बाहर जाने की सोच रहे हैं तो इसके लिए ये सही समय है। इस यात्रा से आपको बहुत खुशी मिलेगी और आप खूब मौज-मस्ती करेंगे। अपनी इस यात्रा का पूरा मजा लें। आज आपको लगेगा कि आपके प्रेम जीवन में आपका कोई नहीं है। फिर भी, आज का दिन आपके लिए परिवर्तन ला सकता है। अपने दोस्तों के बीच या कार्यस्थल या किसी समारोह में आपकी भेंट आज ऐसे व्यक्ति से हो सकती है, जिसके बारे में आपने सोचा भी ना हो।
आज आप बहुत से लोगों से मिलेंगे, इसमें जरा भी हिचक ना करें और सब से प्रेम से मिलें। आज आप जो भी संबंध बनाएंगे, उनसे आपको कईं रूप से लाभ हो सकेगा। हालांकि सभी संबंध उतने लाभदायक ना भी हों तो भी उनमें से किसी ना किसी से अपको लाभ जरूर मिलेगा। आज आपको शेयर बाजार में निवेश के लिए सोचना चाहिए क्योंकि आज इससे अच्छी आमदनी के संकेत हैं। झटपट पैसा कमा कर अमीर होने की न सोचें बल्कि सुरक्षित निवेश का विकल्प चुनें जिसमें लाभ होना निश्चित है। निवेश करने से पहले इस बात का जायजा ले लें कि इसमें जोखिम कितना है। अगर आपने आज सही फैसला लिया तो समझिए अगले दस साल में आप बड़े सुखी होंगे।
विज्ञापन

कर्क राश‌िः आज का दिन विद्यार्थियों के लिये शुभ है

5 of 13
कर्क राशि
आज का दिन अपनी रचनात्मकता को बढ़ाने के लिए बहुत अच्छा है। अगर आप अपनी रचनात्मकता को बढ़ाना चाहते हैं तो आज का दिन बहुत ही अच्छा है। इस अवसर का लाभ उठाएं और नए तरीके से काम करने का कोई भी मौका हाथ से ना जाने दें। आज अपने अंदर के कलाकार को बाहर आने दें। पिछले दिनों से जिन सामाजिक या पारिवारिक समस्याओं से आप परेशान रहे हैं, वे आज दूर हो जाएंगी। इस मौके का फायदा उठाएं और अपने परिवार को यह अहसास दिलाएं कि आप उन्हें कितना प्यार करते हैं और उनकी शुभकामनाओं का आदर करते हैं। इस कारण आज आपका पार्टनर भी आपकी खातिरदारी करेगा। आज का दिन विद्यार्थियों के लिये शुभ है। आपको आत्मविश्वास भरा हुआ मानस लेकर स्वयं पर यकीन करना चाहिये। आपका डर इस नींव को कच्चा कर देगा। इसलिये अपना श्रेष्ठ प्रदर्शन करें। आप अपनी तकनीकी योग्यता के दम पर लम्बे समय से लटकी किसी समस्या से निजात पा लेंगे इससे आपको अच्छा खासा आर्थिक लाभ भी होगा। इससे आपको न केवल शाबाशी मिलेगी बल्कि आप खुद महसूस करेंगे कि आपकी कमाने की क्षमता भी बढ़ रही है। मेहनती लोगों को उनकी मेहनत का मीठा फल मिलेगा, शायद पदोन्नति मिले। आप इस समय सिर्फ रुपये-पैसे का फायदा ना देखें क्योंकि आज नहीं तो कल यह तो मिलना ही है, वह वेतनवृध्दि के रूप में भी हो सकता है।
विज्ञापन

स‌िंह राश‌िः आर्थिक सफलता के संकेत हैं

6 of 13
स‌िंह राश‌ि
आज आपके दोस्तों को आपकी मदद व सलाह की जरूरत है। आपको उनकी मदद जरूर करनी चाहिए। आखिरकार आपका रिश्ता ही कुछ ऐसा है। खूब सोच समझ कर ही किसी को कोई सलाह दें। एक-दूसरे के साथ विचारों का आदान-प्रदान करें। क्या आपको अपने कार्यस्थल से कोई अच्छी खबर हाल ही में मिली है? यदि नहीं मिली है तो जल्द ही मिलेगी। विद्यार्थी पढ़ाई में मन लगा पाएंगे। विदेश से कोई अच्छी खबर आ सकती है। अचानक मिली बड़ी आर्थिक सफलता आप को और अधिक प्रेरित करेगी। इस आर्थिक सफलता का सदुपयोग कुछ इस तरह करें कि इससे आपको और अधिक सफलता मिले। क्योंकि अभी और आर्थिक सफलता के संकेत हैं। अपने काम में उठाये गये सही कदम आपको आर्थिक लाभ दिलायेंगे। इसके दम पर अपना लक्ष्य भी पा लेंगे। कोई नई योजना शुरू करने के लिए भी यह उचित समय है। व्यवसाय में कोई नया विचार सामने आता है तो उसे तुरंत स्वीकार कीजिए यह आपके हित में होगा। अपने सभी सपनों को हकीकत में बदलने के लिए आपको कड़ी मेहनत करनी होगी
विज्ञापन

कन्या राश‌िः नया काम अचानक ही मिल सकता है

7 of 13
कन्‍या राश‌ि
इस समय आपके रिश्तों में और विश्वास बढ़ेगा। आप अपने प्रियजनों के नजदीक आएंगे और अपनी जिंदगी में उनके महत्व को जान पाएंगे। पहले आप उन पर इतना ध्यान नहीं देते थे लेकिन अब उनको गले लगा कर पहले की सभी शिकायतें और दूरियां मिटा दें, फिर देखें इससे आपकी जिंदगी में कितना बदलाव आएगा। आज आपको कोई नई नौकरी या कोई नया काम अचानक ही मिल सकता है, जिससे आपको आश्चर्य होगा। आगे बढ़ कर इसे पकड़ लें, क्योंकि इसके लिए समय शुभ है। आपकी कार्य क्षमता इस समय ऊंचाई के शिखऱ पर है और इस समय आप जो भी करेंगे उससे आपको लाभ ही होगा। इस समय आपकी कोई सम्पत्ति नष्ट होने का योग है। अत: आरामदायक कीमती सामान के प्रति सजग रहें विशेष कर उन वस्तुओं में जिन पर अधिक रूपये खर्च हुए हैं जैसे कार। आपकी कीमती वस्तुओं के खोने या नष्ट होने की संभावना है। अत: आप उनके प्रति सचेत रहें। आज आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। आप शारीरिक और मानसिक तौर पर भी ताकतवर रहेंगे।

तुला राश‌िः आप खुद को मानसिक तनाव से दूर रखें

8 of 13
तुला राश‌ि
आप कुछ दिनों से समझ नहीं पा रहे कि आपको क्या करना है। लेकिन आपकी सोच में स्पष्टता आ ही जाएगी। इस अवसर का फायदा उठाते हुए आज आप अपने सभी रुके हुए काम कर लें। जल्दी से उन सभी विचारों को एक कागज पर लिख लें जो आपके दिमाग में आ रहे हैं वरना हो सकता है आप उन्हें भूल जाएं। आपकी समप्रेषण कला, आत्मविश्वास तथा आकर्षक व्यक्तित्व आज आपको अपने कार्यक्षेत्र में अपनी कुशलता दिखाने में मदद करेंगे। हालांकि आपको अपनी बात मनवाने व अपने लक्ष्यों के प्राप्त करने के लिए बहुत मेहनत करनी पड़ेगी। परेशानी में आसानी से काम कर पाने की आपकी क्षमता सभी को प्रभावित करेगी। पैसा कमाना मुश्किल लगेगा, एक के बाद एक अड़चन सामने होंगी। आज व्यवसाय में उन मुद्दों को छेड़ने से बचें जो आपके लिए समस्या खड़ी कर दें। क्योंकि आज आपकी राह में कईं अड़चनें खड़ी हैं। प्रोपर्टी डीलिंग से संबंधित किसी दस्तावेज पर हस्ताक्षर करने से आज बचें। अगर आज हस्ताक्षर किया तो हो सकता है, आगे चलकर आप किसी बड़ी मुसीबत में घिर जाएं। सो आज इंतजार कर लें। आप भूतकाल के बारे में सोच कर समय खराब न करें। आप अपनी उर्जा बचा कर रखें और उसका सकारात्मक उपयोग करें। आप खुद को मानसिक तनाव से दूर रखें। आप वही करें जो इस वक्त आपको अच्छे जीवन की ओर ले जाये। तभी आपको अच्छा समाधान मिलेगा।

वृश्च‌िक राश‌िः जीवन की कुछ महत्वपूर्ण पायदानों को चढेंगे

9 of 13
वृश्‍च‌िक राश‌ि
आप अपनी जान-पहचान के जरिये अपने व्यावसायिक और सामाजिक जीवन में सफलता पाएंगे। इस रिश्ते को बनाए रखें क्योंकि इससे आपके जीवन में बहुत से बदलाव आएंगे। आप उनको अपनी मदद के लिए ध्न्यवाद कहना ना भूलें। अगर आप अकेले माता या पिता हैं और अपने बच्चों के लिए पार्टनर की खोज में हैं तो आज सफल हो सकते हैं। यूं तो आप इस मोर्चे पर नाकाम रहे हैं, पर आज अन्ततः आपको अनुकूल पार्टनर मिल ही जाएगा। आप आज अपने व्यावसायिक जीवन की कुछ महत्वपूर्ण पायदानों को चढेंगे। ये ऐसा कुछ भी नहीं है, जिसके विषय में आपने प्रयत्न किया था। ये कुछ अनापेक्षित सा घटित हो रहा है। आपके सभी प्रयत्नों के फल मिलेंगे। इससे आप अपने व्यावसायिक भविष्य को भी तराश सकते हैं। आप पाएंगे कि दूर विदेश में बैठा कोई आदमी आर्थिक रूप से आपके लिए फायदेमंद साबित हो रहा है। यह फायदा या तो उस नेटवर्क का नतीजा है जो आपने हाल में बनाया था, या ये लाभ सीधे आपके बॉस के चलते मिल रहा है। यूं ही काम करते रहें, फायदे और भी मिलेंगे।

धनु राश‌िः विद्यार्थियों के लिए आज का दिन हलचलों से भरा है

10 of 13
धनु राश‌ि
ग्रहों के बुरे प्रभाव के कारण आज आप घर पर किसी बहस में पड़ सकते हैं। इसलिए आपको अपनी कथनी और गुस्से को काबू में रखना होगा। अगर आज आप शांत रहेंगे तो भविष्य में काफी घरेलू समस्याओं से बच सकेंगे। आज की परेशानियों को लेकर आप गुस्से को अपने ऊपर बिल्कुल भी हावी ना होने दें। बुरा वक्त भी जल्दी ही बीत जाएगा। आज शायद आप किसी ऐसे प्रोफेशनल से मिलेंगे जो कि आपके जीवन में बहुत बड़ा बदलाव लाएगा। इसलिए आपको उनकी सलाह को बहुत ध्यान से सुनना चाहिए और उनके अनुभवों से बहुत कुछ सीखना चाहिए। साथ ही अपने व्यावसायिक ज्ञान को भी बढ़ाने की कोशिश करनी चाहिए। अच्छी सलाह और व्यावसायिक ज्ञान दोनों से अपने व्यवसाय को आगे बढ़ाएं। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन हलचलों से भरा है। बहुत कड़ी मेहनत के बाद भी शायद आपको स्कालरशिप न मिले। अपने सभी जरूरी खर्चों के लिए पैसा जुटाना आपके लिए असंभव नहीं पर मुश्किल जरूर होगी। फिर भी अपने सामर्थ्य के हिसाब से जितना बेहतर कर सकें, करते रहें। सफलता मिलेगी।

मकर राश‌िः हानि का सामना करना पड़ सकता है

11 of 13
मकर राश‌ि
आज आप समझ नहीं पाएंगे कि क्या करें। शांति से बैठ जाएं और सोचें कि आपकी इस उलझन का कारण क्या है। जरूरत पड़े तो अपने किसी करीबी मित्र से इस बारे में खुल कर बात करें। इससे आपके दिमाग में स्पष्टता आएगी। आज के प्रबल रिश्तों को आगे बढ़ाने से बचें। अगर कोई आपके लिए डेटिंग का प्रस्ताव करता है तो न जाएं। अगर आपका जमीर इसके लिए बहुत ज्यादा मजबूत हो तो जरूर आगे बढ़े। अन्दर की आवाज को आज आप मानें। सफलता मिलेगी।
अब आपके ग्रह आपकी आजीविका के क्षेत्र में आपके पक्ष में हो रहे हैं। यदि आप शिक्षा के क्षेत्र में काम कर रहे हैं तब कुछ रुकावटें आने के संकेत है। इन सभी रुकावटों को आपको, एक के बाद एक, अपने अधिकारियों की मदद से सुलझाना होगा। आप देखेंगे कि व्यावसायिक दृष्टि से यह आपके लिये काफी सकारात्मक परिणाम देने वाला समय है। आज आप लम्बी अवधि के लिए जमीन खरीदने में निवेश की योजना बनायेंगे। परन्तु ऐसे निवेश से बचना चाहिए क्योंकि लम्बी अवधि का यह निवेश आपको आर्थिक सुरक्षा प्रदान नहीं करेगा। यदि आप आज संपत्ति या पूंजी निवेश करेंगे तो आपको हानि का सामना करना पड़ सकता है। आजकल आप सभी अवसरों की जांच पड़ताल कर लें तभी आगे कदम बढ़ाएं।

कुंभ राश‌िः उन्नति के अवसर मिलेंगे

12 of 13
कुंभ राश‌ि
आज आपको महसूस होगा कि आप अपने दोस्तों से बहुत प्यार करते हैं और उनके साथ समय बिताना पसंद करते हैं। आज का दिन अपने परिवार के साथ बिताने के लिए बहुत ही अच्छा है। आज आप और आपके परिजन साथ बिताए इस समय का पूरा मजा लेंगे। इस समय का प्रयोग अपनों के जीवन में खुशियां भरने के लिए करें। आज आप किसी अनपेक्षित जगह पर अपने पुराने दोस्त के रूप में अपना प्यार पा सकते हैं। उसके लिए आपके जज्बात काफी दिनों से सुलगते रहे हैं, पर आज उसे रिश्ते का रूप देने और बढ़ाने की कोशिश सफल होगी। आप इस रिश्ते को गंभीरता से लें, क्योंकि इसमें आपका विश्वास पहले से बन चुका है। आपको क्या पता यह रिश्ता पूरी जिंदगी के लिए पार्टनर के रूप में बदल सकता है। आप अपने आप को बधाई दीजिए, क्योंकि सब काम ठीक से हो रहे हैं। और आप अपने लक्ष्यों को निश्चित समय पर पूरा कर पाएंगे। लेकिन, एक बात आपको ध्यान में रखनी चाहिए कि अपनी जिम्मेंदारियों को बखूबी निभाएं। इससे आपको उन्नति के अवसर मिलेंगे। इसका फायदा अपने में और सुधार लाने के लिए करें। यदि आप आयात निर्यात के क्षेत्र में हैं, तब आज का दिन काफी अच्छा व लाभदायक सिद्ध हो सकता है। अपनी कंपनी के लिये सही विकल्पों के साथ काम करते हुए इसे आगे ले जाईये। आज के दिन की आपकी मेहनत, आनेवाले समय के लिये नींव का काम करेगी।
विज्ञापन

मीन राश‌िः आज का दिन भाग्यशाली है

13 of 13
मीन राश‌ि
आज वो दिन है जबकि आप अपने रुके हुए काम को पूरा कर पाएंगे। खास तौर से उन कामों को जिनको पूरा करने के लिए उच्च अधिकारियों की स्वीकृती चाहिए थी। अपनी पूरी ऊर्जा और जान पहचान का प्रयोग करते हुए जितनी जल्दी हो सके अपने काम को पूरा करवा लें। ध्यान रहे कि आप सभी जरूरी कागजात तैयार रखें। आज आपके रास्ते की सारी परेशानी खत्म हो जाएंगी। आज का दिन युगल दंपतियों के लिए शांति एवं स्थिरता लिए होगा, जिसके कारण आप आपसी रिश्तों से संतुष्ट होंगे। एक-दूसरे की सगंति से आप असीम आनन्द का अनुभव करेंगे। किसी अच्छे रेस्टोरेंट में जाकर अपने पसंदीदा व्यंजन खाकर आपसी प्रेम को बढ़ाएं। विद्यार्थियों के लिये आज का दिन अपने सभी आवेदन जमा करने का है। आपको और ज्यादा इंतज़ार नही करना चाहिये और अंतिम तिथि का तो बिल्कुल भी नहीं। आज का दिन आवेदन के लिये श्रेष्ठ है और इसका लाभ उठाएं। घर या गाड़ी में निवेश या किसी कर्जा लेने का आवेदन करने के लिए आज का दिन भाग्यशाली है। ग्रह सितारे संकेत दे रहे हैं आज आपके जीवन में शुभ परिवर्तन होने वाला है, इसका आनंद उठाएं। आगे बढ़ें, आपको लगेगा कि आपने अच्छा फैसला लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें