फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इन राशि वालों को अचानक धन लाभ हो सकता है, जानें अपना राशिफल

Tue, 25 Jul 2017 06:27 AM IST
amarujala.com- presented by: विनोद शुक्ला
विज्ञापन
1 of 13
राश‌िचक्र
ग्रहों का प्रभाव हमारे जीवन में हमेशा रहता है। हर दिन बदलते हुए ग्रहों की चाल से कभी दिन अच्छा रहता है तो कभी खराब। जानिए आज का दिन सभी राशियों के लिए क्या लेकर आया है।
विज्ञापन

मेष राश‌ि: नया व्यवसाय शुरू करने के लिए दिन शुभ है

2 of 13
मेष राश‌ि
आज आप अपने जीवन साथी के साथ अथवा होने वाले साथी के साथ छोटी-मोटी यात्रा पर जा सकते हैं, जिससे आपको तनाव से मुक्ति मिलेगी और आप इकट्ठे अच्छा समय बितायेंगे। आज आपको कार्यक्षेत्र में आगे बढ़ने का मौका मिलेगा। विषम परिस्थितियों में भी आसानी से काम कर लेने के कारण आप बहुत आगे बढ़ सकेंगे। काम का बोझ आपको व्यस्त तो रखेगा लेकिन भविष्य में यह और भी बढ़ने वाला है क्योंकि एक नया व्यवसाय भी शुरू होने का संकेत है। आज आपको आग से बेहद सतर्क रहने की आवश्यकता हैं।    
विज्ञापन

वृष राश‌ि: अचानक धन लाभ होने के संकेत है

3 of 13
वृष राश‌ि
आपको अपने ज्ञान व समझ का प्रयोग अपने करियर को बढ़ाने के लिए करना चाहिए। आपको अपने व्यावसायिक फैसलों पर भरोसा करना चाहिए, वे सही हैं। अगर समय के लिहाज से देखा जाये तो यह समय आपके लिये काफी भाग्यशाली रहने के आसार हैं। यदि आप गाड़ियों के उत्पादन या लेन देन के क्षेत्र में काम करते हैं, तब आपको अचानक धन लाभ होने की संभावना है। खासकर ऑटोमोबाइल्स के क्षेत्र में काम करने वाले लोगों के लिये आज का दिन विशेष शुभ है।     

म‌िथुन राश‌ि: रिश्तों में तनाव पैदा हो सकता है

4 of 13
म‌िथुन राश‌ि
आज आपके रिश्तों में गलतफहमी एवं तनाव पैदा हो सकता है, जिसे दूर होने में कुछ समय लगेगा। आज आपको व्यवसायिक सफलता मिल सकती है। विदेशी संबंधों से लाभ संभावित है। अगर अपने काम से संबंधित विदेश में आप किन्हीं लोगों को जानते हों तो देखें कि उन लोगों के द्वारा आपको कौन से व्यवसायिक अवसर मिल सकते हैं। अगर आपको कोई अवसर मिले तो उसके बारे में सोच -विचार जरूर करें, यह आपके लिये लाभकारी हो सकता है। आज का दिन आपके व्यापार के लिए लाभदायक है और आपको फायदा होगा।       
  
विज्ञापन

कर्क राशि: आर्थिक फायदा मिलने के संकेत है

5 of 13
कर्क राशि
आज अध्यात्म के प्रति आपकी भूख बढ़ेगी। आज आपको ये जानने की इच्छा होगी कि आप किस दिशा की ओर बढ़ रहे हैं। इस राह पर चल कर आप खुद को सही मायने में समझ पाएंगे। आगे बढ़ें और अपनी सभी योग्यताओं को उजागर करें। आज का दिन व्यावसायियों के लिये श्रेष्ठ है, क्योंकि वे अपने प्रतियोगियों से बेहतर स्थिति में रहेंगे। आज के दिन कुछ आर्थिक लाभ मिलने की संभावना है, लेकिन ध्यान न दिये जाने पर वे हानि में भी बदल सकते है। आज आपको कुछ आर्थिक फायदा मिलने के संकेत हैं। इस तरह आपको अतिरिक्त धन की प्राप्ति हो सकती है। ये भी हो सकता है कि कोई विदेश से आपके लिए कोई बड़ी सौगात भेज दे। 
विज्ञापन

स‌िंह राश‌ि: आज अकेलापन झेलना पड़ सकता है

6 of 13
स‌िंह राश‌ि
आज सफलता का सेहरा आपके सिर बंधेगा। अगर इस सफलता का कोई हकदार है तो वो आप ही हैं। आज आपके साथी के पास समुचित समय न होने के कारण आपको अकेलापन झेलना पड़ सकता है। समय का सदुपयोग कोई पुस्तक पढ़कर या अपने किसी मित्र से मिलकर किया जा सकता है। इस प्रकार अपने साथी से दूर रहकर समय बिताने से आप अपने आप का भली प्रकार मनोरंजन कर सकते हैं। आपकी वाक-चतुरता आज उंचाई के शिखर पर रहेगी। आप हमेशा से ही शब्दों से खेलने में माहिर रहे हैं तथा आपकी चतुराई जग जाहिर है। जो भी हो आज का दिन अच्छा है, जहां निवेश करेंगे लाभ ही होगा। 
विज्ञापन

कन्‍या राश‌ि: दोस्तों से मदद मिलेगी

7 of 13
कन्‍या राश‌ि
आज आप अपने परिवार व दोस्तों द्वारा की गई मदद के लिए आभार प्रकट करेंगे। आप उनको बताएंगे कि आप उनके द्वारा की गई मदद को कितना सराहते हैं तथा इस बात का भी विश्वास दिलाएंगे कि आप भी हमेशा उनकी मदद को तैयार हैं। आपके परिवार के अलावा भी अगर किसी को आपकी मदद की जरूरत हो तो उसकी मदद करने से भी पीछे ना हटें। आपका हृदय अपने साथी के वियोग से व्यथित है। आज आप अपने साथी से मिलने के कार्यक्रम में कुछ प्रगति का अनुभव करेंगे, जबकि वास्तव में आज भेंट न हो सकेगी। कभी-कभी कुछ दान देना ठीक ही होता है। इससे टैक्स तो बचता ही है पुण्य भी कमाया जाता है। 

तुला राश‌ि: करियर ऊंचाई पर होगा

8 of 13
तुला राश‌ि
आज आप पूरे दिन चिंतित और परेशान रह सकते हैं। इस तनाव का कारण चाहे जो भी हो आप बस अपनी भावनाओं पर काबू रखें। आपके रिश्ते में भावनात्मक एवं रोमांस से गर्माहट का अनुभव होगा। अपनी मेहनत से आप अपने करियर को ऊंचाई पर ले जा सकते हैं। आज अगर आप अपने काम को मेहनत से करते हैं तो भविष्य में आपको उसका लाभ जरूर मिलेगा।  आज कोई नया निवेश ना करें। आपके ग्रहों की स्थिति आज से बदल रही है इसलिए जीवन में बहुत कुछ बदलाव आयेगा।     

वृश्‍च‌िक राश‌ि: आज आपका आत्मविश्वास शिखर पर रहेगा

9 of 13
वृश्‍च‌िक राश‌ि
आज आपका आत्म विश्वास शिखर पर रहेगा। इसका पूरा लाभ उठाएं। आप अपने आत्म विश्वास व सकारात्मक सोच से अपने आस-पास के लोगों को प्रभावित करेंगे। अगर संभव हो तो अपने अनुभव से आप अपने किसी जरूरत मंद साथी की मदद कर सकते हैं। उसके काम करने की बजाए उसे ये समझाने की कोशिश करें कि उससे गलती कहां हुई है। आपके द्वारा समय पर की गई मदद से आपको बहुत प्रशंसा मिलेगी। आज आप जिसकी मदद करेंगे भविष्य में वो भी आपके काम आ सकता है। इसलिए, किसी की भी मदद करने से पीछे ना हटें। यदि आप शेयर में निवेश करते हैं अथवा वित्त के क्षेत्र में है, तब आज का दिन आपके लिये शुभ है।  

धनु राश‌ि: यात्रा मेे रुकावटें आ सकती है

10 of 13
धनु राश‌ि
आज अपने साथी के साथ बेवजह बहस करने से बचें। दोनों के बीच तनाव बढ़ सकता है, जिसे कम करने के लिए आपको शांत व संयम में रहना होगा। आज के दिन काम के लिये यात्रा हो सकती है। ये एक छोटी सी यात्रा हो सकती है। आपको इसमें कुछ  रुकावटें पेश आ सकती हैं। आज कोई बड़ा नुकसान नहीं दिख रहा है, बल्कि कुछ अच्छे फायदे हो सकते हैं इसलिए कुल मिलाकर आर्थिक रूप से आज का दिन अच्छा है। पैसे रुपये को लेकर कोई ठोस योजना बनाइए ताकि आज या भविष्य में आने वाले किसी मुश्किल हालात से आप आसानी से उबर सकें। 

मकर राश‌ि: व्यवसाय में नई योजना से सावधान रहें

11 of 13
मकर राश‌ि
आज का दिन आपके लिए शांति और सुकून ले कर आएगा। अगर आज आप अपने प्रेम जीवन के बारे में अपने दोस्तों व परिवार वालों के बीच कुछ नई प्रगति का खुलासा करने जा रहे हैं तो बेहतर होगा कि आप कुछ और प्रतीक्षा करें, क्योंकि यह निर्णय आपका भविष्य बदल सकता है। कार्यक्षेत्र में अपनी मेहनत व ईमानदारी से ही आप बढ़ते काम के बोझ को संभाल पाएंगे। आपकी मेहनत से आपको व आपकी संस्था दोनो को ही लाभ होगा। अगर आप व्यवसाय में हैं तो आज कोई नयी योजना शुरू करने से पहले सावधान रहें। 

कुंभ राश‌ि: कोई दुर्घटना घट सकती है। 

12 of 13
कुंभ राश‌ि
अगर आप किसी नई नौकरी की तलाश में हैं तो आज आप इन्टरव्यू देने में व्यस्त रहेंगे। आपके सभी इन्टरव्यू अच्छे रहेंगे और आप अपना अच्छा प्रभाव छोड़ सकेंगे। साथ ही कार्यक्षेत्र में भी आपका प्रदर्शन उम्मीद से अच्छा रहेगा। कुल मिला कर आज का दिन आपके लिए हर तरह से शुभ रहेगा। आज आप उस वस्तु को जरूर खरीद सकते हैं जिसे खरीदने की इच्छा आपके मन में लंबे समय से थी लेकिन आपने अपने आप को रोके रखा। आज उसे खरीद डालिये और वाकई आपको इससे अच्छा लगेगा। सावधान रहें, यह वो समय चल रहा है जिसमें आपके साथ कोई दुर्घटना घट सकती है। 
विज्ञापन

मीन राश‌ि: अपने नए काम में सफल होंगे

13 of 13
मीन राश‌ि
आज आप खुद को बुरी संगत में फंसा हुआ पएंगे जिससे आपकी छवि बिगड़ सकती है। अब आपको जरा संभल कर चलना चाहिए। सकारात्मक सोच, कुशल संप्रेषण कला व सबके साथ मिल कर काम करने की क्षमता के कारण आप अपने करियर को नई ऊंचाइयों तक ले जा सकेंगे। इससे आपको अपने लंबे समय के उद्देश्यों के प्राप्त करने में तो सफलता मिलेगी ही, वित्तीय लाभ भी मिलेगा। किसी भी काम को नए तरीके से करने का साहस आपको सफलता जरूर दिलाएगा। आपको अपनी आदतों पर नियंत्रण करना होगा क्योंकि आज धन की आवक कम है। आज आप उन छोटी चीजों पर खर्च करते हुए ज्यादा सुखी होंगे जो अधिक खुशी देती हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें