सितारों की चाल बता रही है कि आज का दिन कई राशियों के व्यक्तियों के लिए आर्थिक मामलों में परेशानी वाला रहेगा, देखिए आपके लिए दिन कैसा रहेगा।
Trending Videos
विज्ञापन
मेष राशिः आर्थिक मामलों में दिन संघर्षपूर्ण
2 of 13
मेष राशि
आज आप आईने के सामने अपना बहुत सा वक्त गुजारेंगे क्योंकि आप किसी सामाजिक समारोह में बहुत अच्छा दिखना चाहते हैं। आज आप शायद कुछ चिंतित सा महसूस करें क्योंकि आज आप सबको अपनी खूबसूरती से प्रभावित करना चाहते हैं। आज आप चाहे जो मर्जी करें लेकिन कल से अपने जिन्दगी के महत्वपूर्ण मुद्दों पर ध्यान देना शुरू कर दें।
अगर आप हाल ही में घर पर या कार्यस्थल पर दूसरों को अपने विचारों से अवगत कराने की कोशिश कर रहे हैं तो आपको उनके विरोध का सामना करना पड़ सकता है। अगर आप अपनी बात मनवाना चाहते हैं तो आपको लगातार कोशिश करते रहना होगा। आप निराश ना हों और अपने मार्ग पर अडिग रहें। अंत में हो सकता है, जीत आपकी ही हो।
जो लोग आर्थिक क्षेत्र में व्यस्त हैं उनके लिए आज का दिन काफी मुश्किलों से भरा हुआ है। अपने प्रोफेशनल लक्ष्य में हार जाने के कारण उन्हें काफी नुकसान हो सकता है, और यही नहीं ये आपके बैंक बैलेंस के लिए भी काफी नुकसानदायक हो सकता है। बस आप ध्यान रखें कि आप अपनी योजनाओं को आधे-अधूरे नहीं छोड़ रहे। इन पर अपना दिमाग लगाएं और इन्हे पूरा करें।
विज्ञापन
वृष राशिः किसी को भी बड़ी धन राशि देने की कोशिश ना करें
3 of 13
वृष
हो सकता है आप अपने काम को निश्चित समय में पूरा ना कर पाएं इसलिए अभी से सावधान रहना जरूरी है। अगर आप नौकरी के लिए आवेदन या किसी छात्रवृत्ती के कागजों पर काम कर रहे हैं तो पूरी तरह से सतर्क रहें। जितना जल्दी हो सके अपना काम खत्म कर लें वरना अनचाही मुश्किलें आ सकती हैं।
आज आपके आसपास के लोग आपकी तारीफें करते नही थकेंगे। आपकी कड़ी मेहनत अंत में रंग लाई है। आपके अच्छे प्रदर्शन के कारण अधिकारियों द्वारा आपको अधिक उत्तरदायित्व सौंपने पर विचार किया जाएगा। वे भी आपके प्रदर्शन से संतुष्ट हैं।
घाटे व धन की कमी से सावधान रहें। इतने प्रयास करने के बाद भी जब आपको समुचित लाभ नहीं मिल रहा है तो आप निराश होंगे। इस समय आपको व्यवसाय में घाटे एवं फालतू खर्चों से सावधान रहना है। अत: आप किसी को भी बड़ी धन राशि देने की कोशिश ना करें जब तक कि यह सुनिश्चित ना हो जाए कि आपको उससे अधिक लाभ मिलने वाला है।
मिथुन राशिः साझेदारी का अच्छा फायदा मिलने वाला है
4 of 13
मिथुन राशि
आज आप अपनी जिंदगी में लंबे समय से चली आ रही समस्याओं को सुलझते देख खुश हो जाएंगे। इस समस्या का देर से सुलझने का कारण शायद आपकी दूसरों के साथ असहमती हो। कारण चाहे कुछ भी हो लेकिन अब खुशी मनाने का समय है। अब आपकी जिन्दगी सही दिशा में जा रही है इस शांति का मजा लें।
जहां तक आपके कैरियर या स्कूली शिक्षा की बात है, आपको किसी अच्छे सलाहकार की सलाह अवश्य लेनी चाहिए। आज किसी अच्छे सलाहकार द्वारा दी गई सलाह से आपको मदद मिलेगी, इसलिए उनसे बात करने में संकोच ना करें। लेकिन ध्यान रहे कि सलाह किसी अच्छे सलाहकार से ही लें, ताकि आप किसी गलत राह पर ना चल पड़ें। आज साझेदारी का अच्छा फायदा मिलने वाला है। इसलिए, अगर आप कोई साझेदारी करने की सोच रहे हैं तो आज उसे करने का बढ़िया दिन है। अगर आपके सामने अच्छी अवधि के लिए भी कोई प्रस्ताव आता है तो भी आप उसे स्वीकार कर सकते हैं। आप पाएंगे कि व्यापार में अकेले चलने से कहीं बेहतर है दो लोगों का मिलकर चलना।
विज्ञापन
कर्क राशिः आज का दिन हलचलों से भरा है।
5 of 13
कर्क राशि
आज का दिन आपके लिए बहुत अच्छा है। खूब मजे करें। आज आपकी भावनाएं स्थिर रहेंगे और आप बहुत अच्छा महसूस करेंगे। आज आपका आत्मविश्वास आसमान छू रहा है इसका फायदा उठाएं। अपने आत्मविश्वास व ऊर्जा का अगर आप सही प्रयोग करें तो आप वो अवश्य हासिल कर पाएंगे जो कि आपने अपने लिए तय किया है।
आज कार्यस्थल पर अपने स्वभाव पर नियंत्रण रखें। धैर्य रखने में काफी मेहनत की आवश्यकता होती है और आज आपको धैर्य की जरूरत होगी। आपमें से कुछ काफी अच्छे से काम कर रहे होंगे और आप को भी अच्छा काम मिलेगा। याद रखें, कि आपको एक सही स्थिति की आवश्यकता है।
विद्यार्थियों के लिए आज का दिन हलचलों से भरा है। बहुत कड़ी मेहनत के बाद भी शायद आपको स्कालरशिप न मिले। अपने सभी जरूरी खर्चों के लिए पैसा जुटाना आपके लिए असंभव नहीं पर मुश्किल जरूर होगी। फिर भी अपने सामर्थ्य के हिसाब से जितना बेहतर कर सकें, करते रहें। सफलता मिलेगी।
विज्ञापन
सिंह राशिः आज आपका भाग्य आपके साथ है
6 of 13
सिंह राशि
बहुत समय से किसी खोई हुई वस्तु के मिल जाने पर आज आपके चेहरे पर खुशी छा जाएगी। आपका भाग्य आपके साथ है इसलिए छोटी-छोटी बातें भी आपके चेहरे पर खुशी ले आएंगी। कुछ समय निकाल कर अपनी दूसरी खोई हुई चीजों को भी ढ़ूंढ़ने की कोशिश करें क्या पता कहां क्या मिल जाए। आज आप खुद को भाग्यशाली समझें।
आपका व्यवसाय जिस तरीके से इन दिनों चल रहा है, ऐसे में भागीदारी की एक योजना आपके मन में काम कर रही है। आज के दिन आपको इस संबंध में बात करनी चाहिये, जिससे आपको सफलता व स्थिरता मिल सकेगी। अपने सभी विकल्पों की सही पड़ताल करें।
धीमी चाल से जीत का इरादा-यही आज आपका आर्थिक मंत्र होना चाहिए। आपको अपने निवेश का तुरंत तो कोई फायदा नजर नहीं आ रहा है, पर आगे चलकर लाभ सुनिश्चित है। कोई चिंता ही नहीं कीजिए, एकदम बेफिक्र हो जाइये, सोच समझकर किये निवेश का यही तो फायदा है देर से सही पर लाभ होना तय है।
विज्ञापन
कन्या राशिः आज आप आकर्षण का केन्द्र बने रहेंगे
7 of 13
कन्या राशि
आज अपने आप को किसी भी व्याकुलता से बचाने के लिए किसी के द्वारा दी गई सूचना की सत्यता को अवश्य जांच लें। यूं ही किसी बात या अफवाह को सुन कर कोई भी निर्णय ना लें। ध्यान रहे कि आप सही सूचना पर ही काम कर रहे हैं।
आज आप आकर्षण का केन्द्र बने रहेंगे। आपको कईं अच्छे प्रस्तावों के बीच चुनाव करने में कठिनाई की नौबत आ सकती है। पहले आपको यह कठिनाई भी अच्छी लगती थी, पर आज आप किसी को नहीं चुनना चाहते। कूटनीतिक रास्ता अपनायें और इस नौबत से बाहर निकल लें।
आपको अपने काम में थोड़ा ज्यादा समय देने से हिचकना नहीं चाहिये। इसके सुखद परिणाम आपको जल्द ही मिलेंगे। जीवन में अनेकानेक मोड़ हैं और कभी भी कुछ भी हो सकता है। अभी आपको अनुभव लेना है और उसके लिये कड़ी मेहनत करनी है। तारीफ और लाभ आगे मिलेंगे।
अगर आप यात्रा संबन्धी काम करते हैं तो आज का दिन लाभदायक होगा। अपने आप को सतर्क रखें, अगर कोई नया मौका आता है तो उसे हाथ से ना जाने दें। अनचाहे लाभ का अंदेशा है।
तुला राशिः प्रशंसा व प्रसिद्धि पा सकेंगें
8 of 13
तुला राशि
आज आप आध्यात्मिकता की ओर आकर्षित होंगे। आप भगवान से अपना रिश्ता जानना चाहेंगे। इससे आपको ये जानने में मदद मिलेगी कि आपके साथ जो हो रहा है वो क्यों हो रहा है और आप अपनी जिंदगी को और बेहतर कैसे बना सकते हैं।
आज का दिन विपणन के क्षेत्र के कर्मचारियों के लिये काफी अच्छा रहेगा जब वे अपने आप को किसी प्रशिक्षण आदि के द्वारा आगे बढ़ाने का प्रयास करेंगे। ये अवसर आपका भविष्य तो निखारेगा ही, आपको अपने सहकर्मियों के बीच ऊंचा उठा देगा। आप अपने व्यावसायिक लक्ष्यों की प्राप्ति के साथ साथ प्रशंसा व प्रसिद्धि भी पा सकेंगें।
आप पर आर्थिक दबाव चाहे जैसा हो आप अपनी क्षमता से उन दबावों को झेल जाएंगे। बस आप अपना लक्ष्य निर्धारित कीजिए, उसके लिए एक ठोस योजना बनाइये, उस योजना पर काम कीजिए। देखिए आप सामने आई एक-एक आर्थिक चुनौती का जमकर सामना करते हुए आप अपने लक्ष्य को छू लेंगे।
वृश्चिक राशि: भाग्यशाली अवसर प्राप्त कर सकते हैं
9 of 13
वृश्चिक राशि
आज वो दिन है जबकि आप अपने रुके हुए काम को पूरा कर पाएंगे। खास तौर से उन कामों को जिनको पूरा करने के लिए उच्च अधिकारियों की स्वीकृती चाहिए थी। अपनी पूरी ऊर्जा और जान पहचान का प्रयोग करते हुए जितनी जल्दी हो सके अपने काम को पूरा करवा लें। ध्यान रहे कि आप सभी जरूरी कागजात तैयार रखें। आज आपके रास्ते की सारी परेशानी खत्म हो जाएंगी।
आज आपको मालूम होगा कि आपका कंपनी में ही अनापेक्षित स्थानांतरण कर दिया गया है। आपको अपने लंबे समय के लक्ष्यों के लिये चिन्ता करने की आवश्यकता नहीं है, आप अब भी लक्ष्यों की ओर सही राह पर बढ़ रहे हैं। थोड़ा सा समय नवीन काम को अपनाने में लग सकता है।
यह समय आपके लिए अपने दिमाग को बुध्दिमत्तापूर्ण तरीके से प्रयोग करने का है ताकि व्यवसाय के नये अवसर तलाश किये जा सकें। इस समय आर्थिक सफलता के लिए कुछ गम्भीर प्रयास किये जाने की आवश्यकता है। यह बात दिमाग में रखें कि कठिन परिश्रम ही व्यवसाय के सफलता की कुंजी है। इस समय आप कुछ भाग्यशाली अवसर प्राप्त कर सकते हैं। परन्तु कार्य के प्रति आपकी वचनबध्दता ही आपको आपके लक्ष्य प्राप्ति की ओर ले जाएगी।
धनु राशिः कर्ज के लिए आवेदन करने का अच्छा दिन है
10 of 13
धनु राशि
आप में से वो लोग जो अपने परिवार से दूर रह रहे थे अपने परिवार के साथ अच्छा समय बिता सकेंगे। इस समय का प्रयोग आप अपनी पुरानी मीठी यादों को ताजा करने के लिए भी कर सकते हैं। आपके इस खुलेपन से सभी परिजनों व मित्रों को बहुत खुशी मिलेगी वो बदले में आपको बहुत प्यार देंगे। इस समय आपको अपने परिजनों के साथ काम करने से लाभ भी होगा।
आज का दिन विमानन सेवाओं में अपना भाग्य आजमाने वाले व्यक्तियों के लिये अवसरों से भरा है। आपने जिन अवसरों के द्वार खटखटाए थे, उनमें से अनापेक्षित प्रस्ताव मिलेंगे। लेकिन आपको अचानक ही इन्हे स्वीकार नहीं करना है। इन विकल्पों पर पूर्ण विचार कर निर्णय करें।
नया घर या नई कार खरीदने का मन बना रहे हैं तो आज कर्ज के लिए आवेदन करने का अच्छा दिन है। आज कार खरीद लेने के लिए भी अच्छा दिन है, खरीद डालिये। सितारे आपके पक्ष में हैं।
मकर राशिः रुके हुए कई काम बनने शुरू होंगे
11 of 13
मकर राशि
आप ऐसी स्थिति में हैं कि आपको कई अधिकार और सत्ता मिलेंगे। इससे आपको बहुत खुशी होगी लेकिन ध्यान रहे कि इन अधिकारों के साथ आपको अतिरिक्त जिम्मेदारियां भी मिलेंगी। सत्ता और अहं के बीच ज्यादा दूरी नहीं होती इसलिए ध्यान रखें कि आप कहीं अपनी सत्ता का गलत इस्तेमाल ना करें। जो आपको कड़ी मेहनत के बाद मिला है उसे खो ना बैठें।
अपने पार्टनर की खोज में आपका उत्साह चरम पर है। पिछले दिनों इस काम में आपको सफलता नहीं मिली, पर आज आपके होने वाले पार्टनर के पारिवारिक सदस्य आपके लिए तैयार बैठे हैं। आज आप इस तरफ पूरा ध्यान दें। परिणाम आपके लिए आनन्ददायक होगा। क्या आपको अपने कार्यस्थल से कोई अच्छी खबर हाल ही में मिली है? यदि नहीं मिली है तो जल्द ही मिलेगी। विद्यार्थी पढ़ाई में मन लगा पाएंगे। विदेश से कोई अच्छी खबर आ सकती है। आपकी कड़ी मेहनत रंग लाएगी, रुके हुए कई काम बनने शुरू होंगे। अपने कैरियर और आर्थिक लक्ष्य को हासिल करने में इस बढ़िया समय का उपयोग कीजिए।
कुंभ राशिः धन को लेकर थोड़ा संभल कर चलें
12 of 13
कुंभ राशि
आज आपको थोड़ा बुरा लगेगा क्योंकि आप अपने परिवार जनों के साथ किसी यात्रा पर नहीं जा पाएंगे। अगर आप जाएंगे भी तो आपके मार्ग में कुछ अड़चनें आ सकती हैं। लेकिन आप इन छोटी-मोटी मुश्किलों को आसानी से सुलझा लेंगे।
आज विद्यार्थियों को विदेश से छात्रवृत्ति या प्रवेश संबंधी अच्छी खबर मिल सकती है। पढ़ाई चलती रहेगी, लेकिन आपको ध्यान केन्द्रित करना होगा। आप देखेंगे कि आपकी मेहनत रंग ला रही है और सफलता आपके साथ है।
आज आपको ये जानकर खुशी होगी कि आपका नकदी का स्तर उतना बढ़ गया है जितनी कि आपको आवश्यकता थी। इससे आप अपनी मर्जी के मुताबिक खर्चा तो नहीं कर पाएंगे लेकिन कम से कम किसी से ॠण लेने की आवश्यकता नहीं रहेगी। आज अपने धन को लेकर थोड़ा संभल कर चलें, आने वाले कठिन समय में आपको अपने इस कदम पर खुशी होगी।
आज मजे और आराम करने का दिन है। सामाजिक गतिविधियां आज आपके लिए बहुत सारी खुशियां ले कर आएंगी। आपके जीवन में हाल में जो बदलाव आए हैं उनसे भी आपको बहुत खुशी मिलेगी। अपनी आगे की जीवन यात्रा पर ध्यान केंद्रित करें और सफलता की ओर आगे बढ़ते जाएं।
आपके साथी आज आपका पूरा साथ देंगे, जिससे कि आपके कैरियर में नाटकीय रूप से वृद्धि होगी। मेहनत व लगन से काम करने के कारण आपको भविष्य में भी फायदा ही होगा। एक बात और ध्यान रखें कि आपको उनकी भी मदद करनी चाहिए जिनको नुकसान हुआ है।
सभी प्रकार से सावधानी बरतने के बावजूद आज आपकी बहुमुल्य वस्तुएं चोरी हो सकती हैं या खो सकती हैं। अपने दिमाग में इस बात को रख लें कि आप अपने घर एवं सामान की सुरक्षा के प्रति सावधान रहेंगे। उन चीजों को आप सुरक्षित रखें जो आपके लिए मूल्यवान हैं।