फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वृष राशि वालों के लिए धनदायक रहेगा दिन, जानिए कैसा रहेगा आपका दिन

Thu, 23 Mar 2017 08:55 AM IST
amarujala.com- Presented by: किरण सिंह
विज्ञापन
1 of 13
राश‌िचक्र
जानिए आज का दिन सभी राशियों के लिए क्या लेकर आया है। 
Trending Videos
विज्ञापन

मेष राश‌ि: आंख बंद करके ना करें विश्वास

2 of 13
मेष राश‌ि
आज आप मानसिक शांति से वंचित रहेंगे। अच्छा होगा कि आप कुछ मनोरंजक गतिविधियों में भाग लें। पिछले कुछ समय से रोमांस के क्षेत्र में कई रुकावटें आई हैं, किन्तु अब सकारात्मक विकास होने की पूरी संभावना है। आर्मी में जाने वाले लोगों के लिए दिन अच्छा रहेगा। आज किसी के साथ कोई साझेदारी करते हुए या कोई लेन-देन करते हुए सावधानी बरते। किसी दस्तावेज पर हस्ताक्षर करने से पहले उसे ठीक से समझ लें। आप निश्चित हो जाएं। जिसके साथ आप साझेदारी कर रहे हैं, उसे आप पहले से ही जानते हैं। जहां तक पैसे का सवाल है, किसी पर आंख बंद करके विश्वास ना करें। अगर आप लगातार काम कर रहे हैं तो समय लेकर आराम करें। किसी नए और रचनात्मक कार्य पर ध्यान लगाएं, जिससे आप थकी हुई नियमित जीवनचर्या से समय निकाल सकें। जो लोग किसी शारीरिक परेशानी से जूझ रहे हैं, वो आज सेहत में कुछ सुधार देखेंगे। 
विज्ञापन

वृष राश‌ि: आर्थिक स्थिति सुधरने के संकेत

3 of 13
वृष राश‌ि
आज आपको कुछ नया करने की अपनी इच्छा पर ध्यान देना चाहिए। कुछ नया करने या नया खेल खेलने की तीव्र इच्छा आपके मन में चल रही हैं। आज आपको अपनी जिंदगी से डर को निकाल देना चाहिए। आज आप व आपके साथी के लिए रोमांस भरा दिन है। यदि आप अकेले हैं तो बाहर निकल कर लोगों से मिले। आत्मविश्वास में वृद्धि ही आपकी व्यावसायिक सफलता की कुंजी है। खुद को नेता साबित करने के लिए आपको चुनौतियों को स्वीकार करने के लिए तैयार रहना चाहिए। काम को चलाने की आपकी आदत के कारण आपके काम का बोझ व मानसिक दबाव बहुत बढ़ सकता है। आज आपकी आर्थिक स्थिति सुधरेगी। किसी भी शारीरिक परेशानी का कारण ढ़ूंढ़ें और अगर जरूरत हो तो डॉक्टर की सलाह भी लें। 

म‌िथुन राश‌ि: व्यापार में नुकसान के संकेत

4 of 13
म‌िथुन राश‌ि
आज शायद आपकी जिंदगी में कोई नया मोड़ आ सकता है।आज आपको किसी अपने या किसी अजनबी से कोई ऐसी शिक्षा मिल सकती है, जिसकी आपको जरूरत थी। उनकी सलाह पर ध्यान दें। छात्रों को अपना ध्यान पढ़ाई में नहीं लग पाएगा, क्योंकि कोई उन्हे प्यार भरे संदेश भेज रहा हैं। इस समय पढ़ाई सबसे जरूरी है व किसी कीमत पर अपना ध्यान ना बंटने दें। आज आपको ऐसा काम मिलने की संभावना है, जिसमें आसानी से पैसा मिल सके। व्यापार में तगड़ा झटका लगने का भय है। इससे बचने की कोशिश करें। कुछ ऐसे कर्मठ और निष्टावान लोगों को साथ जोड़िए, जो आपको अपने व्यवसाय में नई ऊंचाई छूने में मदद करें। आपके साथ कोई दुर्घटना घटने के संकेत हैं, इसलिए सावधान रहें। आपको कोई कार्य करते समय या फिर यात्रा करते समय चोट लग सकती है।
विज्ञापन

कर्क राशि: अधिकारियों से मिलेगी आर्थिक​ मदद

5 of 13
कर्क राशि
आज आपको अपने परिवार की तरफ से खुशी मिलेगी। आज का दिन अपनों के साथ कहीं पिकनिक पर जाने के लिए बहुत ही अच्छा है। आज आप प्यार को महसूस करेंगे। आपके अंदर शक्ति व उत्तेजना का संचार होगा। अपनी भावनाओं को कुछ नियंत्रित करें, किन्तु जीवन के प्रति जो उत्साह प्रेम लाया है। उसका आनंद भी उठाएं। यदि आपने किसी सरकारी नौकरी के लिए आवेदन किया है तो आज आपको सकारात्मक समाचार मिलने की सम्भावना हैं। यदि इस समय आपको धन की आवश्यकता है तो आपके उच्चाधिकारी आपको कुछ धन अग्रिम दे सकते हैं। आपको इस मौके का फायदा उठाते हुए अपनी तंगी से छुटकारा पाना चाहिए। साथ ही ये भी ध्यान रखें कि समय पर आपको इन पैसों को लौटाना भी हैं। किसी भी वाहन को चलाते समय आज आपको बेहद सावधानी बरतने की जरूरत है, वरना दुर्घटना हो सकती हैं। आज आपको सड़क दुर्घटना में कोई चोट भी लग सकती हैं। पैदल और वाहन चलाते समय आपको बेहद सतर्क रहने की आवश्यकता हैं।
विज्ञापन

स‌िंह राश‌ि: कंपंनी से मिलेगी प्रोत्साहन राशि

6 of 13
स‌िंह राश‌ि
आज विद्यार्थियों का मन किताबों से हट कर अपने दोस्तों के साथ मजे करने को करेगा। जो लोग रात- दिन एक करके मेहनत कर रहे थे, वो थोड़ा आराम कर सकते हैं। आज आप बिना सोचे समझे कार्य करने के मूड में हैं। अपने साथी के साथ रिश्ते को मजबूत करने की कोशिश करें। उच्च अधिकारियों से अपनी तनख्वाह में इजाफे की बात को फिलहाल टाल दें। आज का दिन आर्थिक दृष्टिकोण से शुभ है। जो प्रबंधन के कार्यों में लगे लोगों को कम्पनी एक अच्छी प्रोत्साहन राशि देगी। निश्चित रूप से आप इस सुनहरे अवसर का लाभ उठाएं। अपनी अच्छी सेहत के लिए व्यायाम करें। अगर आपने हाल में व्यायाम छोड़ा है तो आज आप पहले जैसे हो सकते हैं। अगर आप अपनी जीवनशैली को और बेहतर ढंग से बनाएंगे तो आपकी सेहत अच्छी होगी।
विज्ञापन

कन्या राशि: शादी का रहेगा दवाब

7 of 13
आज आप अपने आपको ठीक से जान पाएंगे। ये समय आपके लिए बहुत अच्छा है और जिस राह पर आप चल रहे हैं उससे आपकी जिंदगी के हर पहलु में सुधार आएगा। आज आप पर माता-पिता के दबाव के कारण शादी को लेकर घबड़ाहट रहेगी। बाहरी दबाव से बचें और अपने अन्दर की सुनें। माता-पिता को अपनी भावना बताएं। आज विद्यार्थी एक लंबे सत्र के बाद फिर से किताबों में मन लगाएंगे। आज के दिन परीक्षा देने वाले विद्यार्थी अपने प्रदर्शन से संतुष्ट रहेंगे। जो कपड़ा या हस्तशिल्प संबंधित काम करते हैं, वे अपने काम व आय में एक विकास देखेंगे। हाथ से बनी चीजों में इस समय एक उछाल देखने को मिलेगा, जिसका फायदा आपके व्यापार को ​भी मिलेगा। अपने काम का अच्छी तरह से करें। आप आने वाले समय में अस्वस्थ भोजन खाने की आदत डाल सकते हैं, इसलिए आज ही एक नया चार्ट बनाएं और स्वस्थ जीवनशैली अपनाएं। पाचन-क्रिया से सम्बन्धित परेशानी होने के संकेत हैं। इसलिए अपने खान-पर नजर रखें।

तुला राश‌ि: आर्थिक मामलों के लिए अच्छा नहीं रहेगा दिन

8 of 13
तुला राश‌ि
आज आपका आत्म विश्वास ऊंचाई के शिखर पर रहेगा। हर क्षेत्र में आपकी उत्पादन क्षमता अच्छी रही है, जिसके लिए आपको बहुत प्रशंसा भी मिली है। इस सकारात्मक ऊर्जा और उत्पादन क्षमता का प्रयोग आपको किसी अटकी हुई समस्या को सुलझाने में करना चाहिए। आज का दिन प्यार की नजर से आपके लिए सुनहरा साबित होगा। इससे आपको अत्यधिक आन्तरिक खुशी मिलेगी। अगर आप किसी नई नौकरी की तलाश में हैं तो आज आपका फोन बज सकता है। इसके बाद आपको एक बार फिर इस बात पर विचार करना होगा कि आप पहली नौकरी करें या उसे छोड़ कर नई नौकरी की तलाश करें। आर्थिक मामलों में आज आपके सामने बड़ी मुश्किलें हैं। आप समझ नहीं पाएंगे कि इस आर्थिक संकट से कैसे पार पाया जाए। आप शर्मनाक स्थिति में फंसे लग रहे हैं। कोई बड़ा आर्थिक फैसला अभी मत लीजिए। पाचन से सम्बन्धित परेशानी हो सकती है। हल्का-फुल्का खाने से आपको आराम मिलेगा। 

वृश्‍च‌िक राश‌ि: व्यवसाय या घर के लिए लेना होगा अहम फैसला

9 of 13
वृश्‍च‌िक राश‌ि
आज शायद आपको अपने घर या व्यवसाय के बारे में कोई अहम निर्णय लेना पड़े। फैसला करने से पहले अच्छे तरह से विचार कर लें। आज का दिन किसी अनुसंधान अथवा कोई निर्णय करने के लिए बहुत ही अच्छा है। अगर आप खुले दिमाग से सोचें तो आप पाएंगे कि मुश्किल से मुश्किल निर्णय भी आसानी से लिए जा सकते हैं। अगर आप पार्टनर की खोज में हैं तो आज का दिन आपके लिए महत्त्वपूर्ण है। आप जिस कैरियर के बारे में सोच रहे हैं, उसके बारे में अपने दोस्तों की सलाह लेने में जरा भी ना हिचकिचाएं। वो अपने दिल से आपका हित चाहते हैं और आपको अच्छी सलाह देंगे। भविष्य के लिए निवेश करने के लिए आपके सामने आज कई सारे विकल्प खुले हैं। आप अपने स्टॉक ब्रोकर (स्टॉक दलाल) के पास जाएं, उससे स्टॉक में निवेश की सलाह लें। मकान या प्रोपर्टी में भी निवेश कर सकते हैं। आज आपकी मानसिक और शारीरिक क्षमता उच्च स्तर पर बनी रहेगी। आज आप बाहर जाकर कुछ अलग करेंगे। 

धनु राश‌ि: आसानी से कर लेंगे सभी काम

10 of 13
धनु राश‌ि
आज किसी पारिवारिक समारोह की संभावना है इसलिए कहीं बाहर जाने के लिए तैयार रहें। यदि आपका प्यार कहीं दूसरे शहर रहता हैं तो आज मिलने की संभावना हैं। अपनी असीमित ऊर्जा के बल पर आप काम के बोझ को आसानी से वहन कर पाएंगे। अच्छी बात ये है कि विषम परिस्थितियों में भी आप बिना किसी परेशानी के आसानी से काम कर लेंगे। यदि घर से थोड़ी मदद मिल जाए, तो आज किसी नए क्षेत्र में सफलता के संकेत हैं। आज का दिन सेहत के अनुसार काफी अच्छा रहेगा। आज आप सभी कार्य अच्छे करेंगे और शारीरिक श्रम से भी पीछे नहीं हटेंगे। आज खाना बनाते समय थोड़ी सी चोट भी आ सकती हैं। आपको बेहद सावधानी और सचेत रहकर अपने काम करने होंगे और ध्यान रहे आग या फिर गर्म करने के उपकरणों से सचेत रहकर काम करें।

मकर राश‌ि: शांत रहकर बचें घरेलू समस्याओं से

11 of 13
मकर राश‌ि
ग्रहों के बुरे प्रभाव के कारण आज आप घर पर किसी बहस में पड़ सकते हैं। इसलिए आपको अपनी कथनी और गुस्से को काबू में रखना होगा। अगर आज आप शांत रहेंगे तो भविष्य में काफी घरेलू समस्याओं से बच सकेंगे। आज आप किसी सामाजिक या पारिवारिक समारोह में शामिल होंगे। यहां आपको एक खास व्यक्ति मिल सकता है। कोई परिवार का व्यक्ति इससे आपका परिचय कराएगा। आज आपको कोई बहुत ही महत्वपूर्ण काम पूरा करने की जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है, लेकिन सफल होने के लिए दूसरों का मार्गदर्शन भी करना होगा। सफलता से ना केवल आप अपने लक्ष्यों को पूरा कर पाएंगे बल्कि कैरियर में भी आगे बढ़ेंगे। आप अपनी समझदारी से अपने प्रोजेक्ट की योजना अच्छी तरह से बना लेंगे। कोई निवेश करने से पहले आप जोखिम को ठीक से जांच-परख लें।  जिन्हें भी ब्लडप्रेशर जैसी बीमारी हैं, उन्हें आज तनावपूर्ण कार्यों से दूर रहना होगा। मन को शान्त रखने के लिए योग करें ताकि आपकी ब्लडप्रेशर की समस्या कम हो जाए।

कुंभ राश‌ि: नई योजना के लिए सही समय

12 of 13
कुंभ राश‌ि
आज आप अपनी सभी सफलताओं के बारे में सोचेंगे। छुट्टी के दिन आप अपने मित्रों या नजदीकी रिश्तेदारों से मिलने भी जा सकते हैं। आपके प्रति आपके साथी की भावनाएं व्यक्त करने की तीव्रता आपको हैरान कर सकती है। इस सुझाव पर सोच-समझ कर फैसला करें। आज आपको ध्यान रखना है कि आप अपने व्यावसायिक सहकर्मियों के साथ बेकार की बहस में ना पड़ें। बहस लड़ाई में भी बदल सकती है। आज सबसे अहम बात ये है कि आप किसी बहस के प्रति कैसी प्रतिक्रिया करते हैं। अचानक मिली बड़ी आर्थिक सफलता आप को और अधिक प्रेरित करेगी। अपने काम में उठाए गए सही कदम आपको आर्थिक लाभ दिलाएंगे। इसके दम पर अपना लक्ष्य भी पा लेंगे। कोई नई योजना शुरू करने के लिए भी यह उचित समय है। व्यवसाय में कोई नया विचार सामने आता है तो उसे तुरंत स्वीकार करें। आज आप मानसिक और शारीरिक दोनों तरीकों से अच्छा महसूस नहीं करेंगे। इसलिए खुद को आराम दें। अपने आप पर ज्यादा दबाव ना डालें, अगर आपका जिम जाने का मन नहीं है तो टहलने चले जाएं।
विज्ञापन

मीन राश‌ि: कार्यक्षेत्र बदलने की संभावना

13 of 13
मीन राश‌ि
किसी चुनौतीपूर्ण समस्या का सामना करने के लिए आपको अपनों की मदद व मार्गदर्शन की जरूरत पड़ेगी। ध्यान रहे कि आप अपने साथी को किसी भी कारण से न कोसें। अत्यधिक नकारात्मक रवैये के कारण आप दोनों के बीच की दूरियां बढ़ सकती हैं। आपकी भाषा का असर साथी पर पड़ेगा और हो सकता है कि वह भी उसी भाषा में आपको जवाब देना शुरू कर दें। आज आप पाएंगे कि आपका काम का क्षेत्र बदल दिया गया है। किसी न किसी प्रकार का बदलाव आपके साथ अवश्य ही होगा। इसमें परेशान होने की आवश्यकता नहीं है। आप जल्द ही इससे उभरने में कामयाब हो जाएंगे। अगर आप संपत्ति का काम कर रहे हैं या फिर शेयर बाजार में निवेश कर रहे हैं तो आज का दिन आपके लिए काफी अच्छा है। अगर आपके शहर मे आज लम्बी दौड़ है तो अवश्य भाग लें। इस समय का सदुपयोग करें, जिससे आप मनवांछित फल प्राप्त कर सकते हैं और इसमें आपकी मिलनसार सामाजिक क्रियाएं भी सहयोग देंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें