सितारों की चाल बताती है कि गुरुवार का दिन आपकी राशि के लिए नौकरी, व्यवसाय, धन और कैरियर के मामले में कितना भाग्यशाली है।
विज्ञापन
मेष राशि: दोस्तों और रिश्तेदारों के साथ मजे करेंगे
2 of 13
मेष राशि
आज आप कोई उत्सव मनाने के लिए तैयार हो जाइए। दोस्त और रिश्तेदार इकट्ठे हो कर खूब मजे करेंगे जिसकी मीठी यादें आप कभी नहीं भूल पाएंगे। आज आप प्रेम की अनूठी अभिव्यक्तियों से अवगत होंगे। मन में उठ रहे विचारों को व्यक्त करके आप हल्कापन महसूस करने लगेंगे। आज का दिन विमानन सेवाओं में अपना भाग्य आजमाने वाले व्यक्तियों के लिये अवसरों से भरा है। आपने जिन अवसरों के द्वार खटखटाए थे, उनमें से अनापेक्षित प्रस्ताव मिलेंगे। आज आपको अपने वित्तीय लक्ष्यों को लेकर सही तरीके से जागरुक रहना है। आज आपके सलाहकार आपको जो भी सलाह देंगे, आपको यही प्रतीत होगा कि इससे मुझे फायदा नहीं होगा परंतु ये एक प्रकार से संवादहीनता की स्थिति है। आज आप बहुत कोमल और विनम्र हैं। आपकी दिमाग की स्थिति आपके स्वास्थ्य में योगदान दे रही है। आप आराम पर ध्यान दें। यह आपके लिए हितकर होगा।
विज्ञापन
वृष राशि: नई कार खरीदने के संकेत हैं
3 of 13
वृष राशि
आज आप अध्यात्म की ओर प्रभावित रहेंगे। आप अपने भीतर की राह को जानना चाहेंगे। ईश्वर के नजदीक आने की आपकी इस इच्छा से आपको बहुत शांति मिलेगी। इससे आपकी प्रतिभा में भी निखार आएगा। ना चाहते हुए भी आज आपका अपने साथी के साथ छुट-पुट बातों पर मतभेद होगा। आज का दिन बीमा व्यवसाय के लोगों के लिये लाभप्रद है। आपके पास नवीन संपर्कों के साथ प्रस्ताव होंगे। अपने नवीन काम के लिये समय दें और आप देखेंगे कि कैसे समय करवट बदलता है। नई कार खरीदने की सोच रहे हैं तो आज का दिन अच्छा है। आज रोड़ पर चलते समय आपको अपना ख्याल रखना होगा भले ही आप वाहन चला रहें हो या नहीं। ध्यान रहे, तेज वाहन चलाने से आप खुद को और दूसरों को भी खतरे में डाल सकते हैं। इसलिए आज आपको विवेकयुक्त, समझदार और सतर्क होकर रहना होगा। आज का दिन आपके लिए शुभ नहीं हैं खासकर अगर आप यात्रा पर जाना चाहते हैं तो।
मिथुन राशि: काम से संबंधित यात्रा पर जा सकते हैं
4 of 13
मिथुन राशि
आज आप अपने काम से संबंधित किसी यात्रा पर जा सकते हैं। लेकिन ये भी हो सकता है कि आप ये यात्रा अपने दोस्तों के साथ ही करें। कुछ भी हो आपकी ये यात्रा सफल रहेगी। आज आप थोड़ा निराश और उदास अनुभव करेंगे, क्योंकि आपने जिसे दिल दिया, उसने उसका अनुकूल उत्तर नहीं दिया। आज व्यावसायिक क्षेत्र में आने वाले मौके को हाथ से ना जाने दें। इसका लाभ उठने के लिए जो भी फैसला लेना हो जल्दी ही लें। इन कठिनाइयों से आपको भविष्य में आने वाली कठिनाइयों का सामना करने में मदद मिलेगी। आज आपके सामान्य व्यवसाय या वेतन के अलावा कहीं और से भी धन की प्राप्ति दिख रही है, जिसकी आपको कोई उम्मीद नहीं थी। इससे आपको बेहद खुशी मिलेगी, क्योंकि आपने ये तो सोचा ही नहीं था। अगर आज आप काफी देर तक कम्प्यूटर पर बैठे हैं तो आज ही जाकर अपनी आंखों की जांच कराएं। ध्यान रहे, आप ज्यादा देर तक स्क्रीन पर बैठकर काम ना करें और अपनी आंखों को आराम दें वरना सरदर्द की परेशानी बराबर बनी रहेगी। आज अपनी आंखों का खास खयाल रखें।
विज्ञापन
कर्क राशि: आज का दिन शुभ रहेगा
5 of 13
कर्क राशि
आज किसी पारिवारिक समारोह की संभावना है इसलिए कहीं बाहर जाने के लिए तैयार हो जाइए, ये मजे करने का समय है। ये पारिवारिक समारोह आपके व आपके परिजनों के लिए खूब सारी खुशियां ले कर आएगा। अपने पार्टनर की खोज में लगे लोगों को आज अपने पेशे के अन्दर ही कोई जीवनसाथी मिल सकता है। पिछले दिनों आप अपना अनुकूल पार्टनर खोजने में भले ही नाकाम रहे हैं, पर आज आपके मन मुताबिक जीवनसाथी मिलने की पूरी संभावना है। पढ़ाई हो या ऑफिस आज का दिन आपके लिए शुभ ही रहेगा। हर दिशा से आपको खुशखबरी ही मिलेगी। इन सब को संभाल कर रखें, क्योंकि इनको पाने के लिए आपने बहुत मेहनत की है। जमीन से जुड़े सभी लेन-देन आपके लिए शुभ हो रहे हैं। यदि आप जमीन विकसित करने वाले हैं तो आज आपके सभी भूखण्ड नियमित कर दिये जायेंगे। अत: आज का दिन जमीन व्यवसाय में लगे सभी लोगों के लिए अच्छा है। बीते समय में किया गया परिश्रम आज फलदायक सिद्ध होगा। आज आपको अपने परिवार वालों की सेहत के प्रति सावधानी बरतनी होगी। चिन्ता की कोई बात नहीं है, बस इतना ध्यान रहे कि आप उन्हें सालाना जांच के लिए लेकर जाएं।
विज्ञापन
सिंह राशि: रिश्तों के बीच गलतफहमीं ना आने दें
6 of 13
सिंह राशि
अपने मित्र के साथ हुई गलतफहमी को शीघ्र सुलझाएं। इस विषय पर और अधिक विवाद से आप दोनों के संबंधों को हानि होगी। अपने वचनों को चतुराई से चुनें और स्पष्टता से बोलें। आखिरकार, आप भी इस मित्रता को इस समय ओर इस प्रकार समाप्त नहीं करना चाहंगे। अपने साथी को अपनी भावनाओं से अवगत कराने पर आप आपसी रिश्तों को और मजबूत बनाएंगे। आपके विचारों की अभिव्यक्ति से ना केवल आज, बल्कि भविष्य में भी मार्ग सुगम हो जायेगा आपको सावधानी पूर्वक व्यवहार करना होगा। अपना काम करने वाले लोगों को आज सावधान रहना चाहिए, कहीं वो किसी सट्टेबाजी के चक्कर में ना फंस जाएं। उससे केवल आपको नुकसान ही होगा। आप अपनी समझदारी से अपने प्रोजेक्ट की योजना अच्छी तरह से बना लेंगे। कोई निवेश करने से पहले आप जोखिम को ठीक से जांच-परख लें। आज आप सेहत को लेकर थोड़ा लड़खड़ा सकते हैं, मगर कोई अच्छी खबर मिल जाने के बाद मानसिक तनाव कम हो जाएगा। जिसकी वजह से आप अच्छा महसूस करेंगे।
विज्ञापन
कन्या राशि: अध्यात्म से खुशी मिलेगी
7 of 13
कन्या राशि
आज आप किसी ऐसी गतिविधि में भाग ले सकते हैं जो अध्यात्म से वास्ता रखती है। इससे आपको खुशी व संतुष्टी मिलेगी। इससे आपकी सही मार्ग दर्शन हो सकेगा इसलिए इसका पूरा लाभ उटाएं। आज का प्यार आपकी जिंदगी को बदल सकता है। आपकी जिंदगी जोश से भर जाएगी। अपने नए पार्टनर के साथ आनंद करने के लिए घूमने का प्लान बनाइए। यदि आप योजना बनाकर चलेंगे तो अनापेक्षित क्षेत्रों में भी सफलता संभव है। लेकिन नपे-तुले जोखिम लेना ही समझदारी होगा। आपके कार्यस्थल पर ओने वाली नवीन वस्तुओं को लेकर आश्चर्य ना करें। पैसे रुपये के मामलों में आज आपको थोड़ा सावधान रहना पड़ेगा। भविष्य के लिए पैसा बचाने के लिए यह भी सावधानी रखना जरूरी है कि आप अपना पैसा किन बचत योजनाओं में लगा रहे हैं। हाल ही में सेहत से सम्बन्धित परेशानियों से जूझने के बाद आज आप अपने पैरों पर खड़े होकर अच्छा महसूस करेंगे। आज वह दिन है जब आप अच्छी सेहत के महत्व को समझेंगे। इसलिए ध्यान रखें की आप सही भोजन लें और रोज व्यायाम करें।
तुला राशि: लाभ बढ़ाने के लिए प्रचार-प्रसार का सहारा लें
8 of 13
तुला राशि
आज आपका रुझान अध्यात्म की ओर रहेगा। अपने असली रूप को पहचाने और आध्यात्मिक ज्ञान को बढ़ाने की कोशिश करें। इस राह पर चलने से आपको बहुत लाभ होगा और शांति भी मिलेगी। आज आपको चाहिए कि साथी के साथ रोमांटिक मूड में बैठकर एक दूसरे की उन समस्यायों को सुनें, जिनसे वह आपको अवगत कराना चाह रहा है। आज शांत स्थान पर साथ बैठकर आपसी मतभेदों को मिटाएं।
अगर आज आप अपने ऑफिस में परेशानियों को हल करने के लिए नवीन विचारों का प्रयोग करें तो आपको बहुत लाभ होगा। अपने लाभ को बढ़ाने के लिए आज प्रचार-प्रसार का सहारा लें। समझदारी से अपने बाजार का चुनाव करें, ठीक से प्रचार-प्रसार करें, आप पायेंगे कि व्यापार दिन दूनी रात चौगुनी गति से बढ़ रहा है। इस काम पर खर्च किये जा रहे पैसे की कीमत वसूल हो जायेगी। आज आप असुरक्षित महसूस करेंगे और परेशानी भी साफ-साफ दिखेगी। आज आप कुछ उलझन की स्थिति मे भी रहेंगे। आप तनाव को कम करने के लिये योग या व्यायाम करें।
वृश्चिक राशि: अपने खान-पान का ध्यान रखें
9 of 13
वृश्चिक राशि
आज आपको आपने गुरु की सलाह अपने लंबे समय से चले आ रहे दुखों को खत्म करने के लिए लेनी चाहिए। आपने अपनी तरफ से सब कुछ ठीक करने की कोशिश की, लेकिन ये वक्त है अपने ऐसे ही जानकार की सलाह लेने का जो आपके करीब हो और आपकी परवाह करता हो। आज का दिन उन विषयों पर बात करने के लिए उचित है, जिन पर आपके साथी ने अपना गुस्सा व्यक्त किया था। वे व्यवसायी जो तकनीकी क्षेत्र में दखल रखते हैं, उनके लिये दिन बड़ा अच्छा जाएगा। आपके ग्रहों के ये संकेत मिल रहे हैं कि आप किसी पुराने सपने को सच करने जा रहे हैं। आज ग्रह और सितारे उनके पक्ष में हैं जिनका कामकाज किसी न किसी रूप से समुद्र और पानी से जुड़ा है। आज आप अपनी डाईट को सुधारने का लक्ष्य बना सकते हैं। जैसे कि हो सकता है आप ताजे फल ताजा और घर में पका खाना खाएं। हो सकता है आज आप शाकाहारी भोजन ही खाएं। इस बदलाव से आपकी सेहत अच्छी रहेगी और आपकी पाचन सम्बन्धित परेशानी भी दूर हो जाएगी।
धनु राशि: सपने देखने में गुजरेगा दिन
10 of 13
धनु राशि
आज अपने लिए बड़े सपने देखने का दिन है। आपको जिंदगी में क्या करना चाहिए। आज ही उन सब चीजों की सूची बनाएं जो आप अपने जीवन में करना चाहते हैं। इस दिशा में किये गए प्रयास बहुत ही लाभदायक रहेंगे। जिससे आप शादी करना चाहते हैं, आज उसकी ओर से आपको सकारात्मक संकेत मिल सकता है। विषम परिस्थितियों को आसानी से सुलझा लेने के कारण आपको कार्यक्षेत्र में अलग ही पहचान मिलेगी। लेकिन, आपको इस बात का भी विशेष ध्यान रखना चाहिए कि आप अपने उच्चाधिकारियों के साथ भी मिल कर काम करें। ऐसा कोई काम ना करें, जिससे वो नाराज हों। आप यह ध्यान रखें कि आपने मूल्यवान वस्तुओं को कहां रखा है। ऐसा लगता है कि आज आप थोड़े असावधान रह सकते हैं। आज आपको छोटी-छोटी चोटो से सावधान रह कर रोजमर्रा के काम करने पड़ सकते है। हो सकता ये चोटें आपको परेशान भी कर दें। आज आपको बेहद सतर्क रहकर अपना एक-एक कदम रखना होगा। अगर आप अपने हर काम में सतर्क है तो हर मुश्किल या परेशानी को टाल सकते हैं।
मकर राशि: परिवार के साथ अच्छा समय बिताएंगे
11 of 13
मकर राशि
आज आप अपने परिवार के साथ समय गुजारेंगे और खूब मजा करेंगे। कुछ ऐसा करें जिससे सभी को खूब मजा आए और आप एक दूसरे के और करीब आ सकें। इससे आप तरोताजा तो महसूस करेंगे ही आपके रिश्तों में मजबूती भी आएगी। आज आप अपने आप को प्रेम से भरपूर पायेंगे, क्योंकि आपको अपने साथी से मनचाहा साथ प्राप्त होगा। आज के इस आत्मीयता-पूर्ण संबंध से आप भरपूर रूप से संतुष्ट होंगे। आज आपके सहकर्मियों द्वारा समय पर की गई मदद कार्यस्थल पर आपको किसी परेशानी से बचा लेगी। आपको सलाह है कि ऐसे ही एकजुट हो कर काम करते रहें। इससे आप अपने बड़े लक्ष्यों को भी आसानी से पा लेंगे। आज आपको ये जानकर खुशी होगी कि आपका नकदी का स्तर उतना बढ़ गया है जितनी कि आपको आवश्यकता थी। इससे आप अपनी मर्जी के मुताबिक खर्चा तो नहीं कर पाएंगे लेकिन कम से कम किसी से ॠण लेने की आवश्यकता नहीं रहेगी। आज का दिन सेहत के अनुसार काफी अच्छा रहेगा। आज आप सभी कार्य अच्छे करेंगे और शारीरिक श्रम से भी पीछे नहीं हटेंगे। आपको बेहद सावधानी और सचेत रहकर अपने काम करने होंगे।
कुंभ राशि: निर्यात व्यवसाय वालों के लिए शुभ है दिन
12 of 13
कुंभ राशि
आज आप पूरे दिन चिंतित और परेशान रह सकते हैं। इस तनाव का कारण चाहे जो भी हो आप बस अपनी भावनाओं पर काबू रखें और ज्यादा परेशान ना हों। परेशानियां तो आती-जाती रहती हैं इनसे सीख ले कर आगे बढ़ना चाहिए। आपके प्रेम प्रसंग में आज नई उत्सुकता व हैरानी घुल जाएंगी। इसलिए बदलाव के लिए तैयार रहें। एक दूसरे का साथ प्रेम के भावों को एक दूसरे के साथ बांटने में मदद करेगा। आप एक दूसरे पर विश्वास करेंगे व प्रेम व्यक्त करने के नए तरीके ढूंढेंगे। जो लोग निर्यात से संबंधित व्यवसाय में हैं, आज का दिन उनके लिए बहुत अच्छा है। दूर रह रहे साझेदारों से संबंधित व्यवसाय में भी आपको लाभ होगा। अन्तर्राष्ट्रीय बाजार में भी आपके संपर्क मजबूत होने की संभावना है। यदि आपका अपना व्यापार है तो आज यात्रा करनी पड़ सकती है। आज आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा जिससे आपका आत्मविश्वास ऊंचा रहेगा। कुल मिलाकर आपके अच्छे हालात हैं। आप आनन्द लें जिम जायें और मिली हुई सहूलियत का फायदा उठायें।
अपने मित्र के साथ किसी भी बहस में ना पड़ें वरना मानसिक शांति खो बैठेंगे। अगर आप अपने आप को किसी तनाव भरी परिस्थिति में पाएं तो भी शांत ही रहें। इस समय की गई कोई भी बहस आपके रिश्ते व आपकी शांति के लिए हानिकारक हो सकती है। आज आपका अपने पार्टनर के साथ अच्छा रिश्ता रहेगा। वे जो आज नया रिश्ता जोड़ना चाहते हैं, उनके लिए वह रिश्ता लम्बे समय तक चलेगा और खुशनुमा रहेगा। यदि आप आईटी के क्षेत्र में काम करते हैं तब पाएंगे कि आप पर दबाव कुछ ज्यादा ही है। बहरहाल ये किसी बड़े प्रोजेक्ट के पूर्ण होने से पहले की दबावपूर्ण स्थिति है। अगर आप किसी उद्योग धंधे से जुड़ें हैं जहां कल्पनाओं व उम्मीदों पर काम काम होता है तो आज का दिन लाभ वाला है। अपनी व्यापार की तरक्की या कम्पनी को आगे बढ़ाने की ताक में रहिए। अचानक ही कोई बड़ा फायदा होने वाला है। कोशिश करें कि आप समय- समय पर अपनी आंखों को आराम दें। स्क्रीन पर काम करते समय कुछ देर के लिए आराम लिया करें या फिर जिस स्क्रीन पर आप काम कर रहें हैं उसे बदल दें।