फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंगलवार का दिन इन राशि वालों के लिए है मंगलकारी

Tue, 23 Aug 2016 10:34 AM IST
एस्ट्रोयोगी
विज्ञापन
1 of 12
मेष राश‌ि - फोटो : aries sign
मेष राश‌िः क‌िसी जानने वाले के कारण मानस‌िक उलझन में रहेंगे
किसी पारिवारिक काम से आपको शायद आज यात्रा करनी पड़े। आपको शायद विदेश यात्रा का मौका मिले इसलिए जिनके पास पासपोर्ट नहीं है वो इसके लिए आवेदन दे दें। आपकी इस यात्रा से आपको बहुत खुशी मिलेगी।
आज आपको किसी ऐसे व्यक्ति से मदद मिलेगी, जो आपका ख्याल रखने वाला, समझदार और संवेदनशील है। इसके साथ आपका रोमांटिक रिश्ता बनने के संकेत हैं। मौका हाथ से ना जाने दें। अपनी भावनाएं खुलकर जाहिर करें। नजदीकी रिश्ता बनेगा।
आज का दिन बीमा व्यवसाय के लोगों के लिए लाभप्रद है। आपके पास नवीन संपर्कों के साथ प्रस्ताव होंगे। अपने नवीन काम के लिये समय दें और आप देखेंगे कि कैसे समय करवट बदलता है। 
आपका कोई जानकार आपको किसी मानसिक उलझन में डालने की कोशिश करेगा। ऐसे लोगों को पहचान कर उन्हें अपने से दूर रखने की ही कोशिश कीजिएगा। ऐसे किसी व्यक्ति के इरादे को भांपते हुए आप अपनी राह पर चलते रहिए। समझदारी से काम लीजिए।
आज आपको थोड़ा सावधान रहना होगा, क्योंकि आप सिरदर्द या फिर पेट की समस्या से परेशान हो सकते हैं। इसलिए उन चीजों से दूर रहें जिनसे आपका स्वास्थ्य खराब हो। ज्यादा चिन्ता से मानसिक तनाव और सिरदर्द पैदा हो सकता है। स्वस्थ रहने के लिए आप अपने दिमाग को शान्त रखें। सिरदर्द और पेटदर्द जल्द ही ठीक हो जाएंगे।
विज्ञापन

वृष राश‌िः कार्यक्षेत्र में आपको अपनी सीमाओं को जानना चाहिए

2 of 12
वृष राश‌ि
आज आपका ध्यान सिर्फ मौज- मस्ती की ओर ही रहेगा। आज आप सब कुछ भुला कर खूब नाचें या फिर कोई पार्टी करें और उसमें सब को बुलाएं। आज आप जो कुछ भी करें पूरे मन से करें। आप और आपके दोस्त इस दिन को तो हमेशा याद रखेंगे।
आज आपको एक ऐसे व्यक्ति के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा, जिससे आप आगे चलकर प्रेम सम्बन्ध बना सकते है। आपकी जिन्दगी में रोमांस आने के लक्षण हैं, इसलिए इस समय को व्यर्थ ना गवाएं।
कार्यक्षेत्र में आपको अपनी सीमाओं को जानना चाहिए। अगर काम आपकी सोच के अनुसार ना भी चले तो भी परेशान ना हों। ये सारी परेशानियों अस्थाई हैं, जो कि समय के साथ अपने आप ही खत्म हो जाएंगी। आपकी मेहनत और लगन आपके कैरियर को बहुत ऊंचाइयों पर ले जाएगी और आपको बहुत लाभ होगा।
आज आप खुद ही सावधान रहेंगे क्योंकि आप जानते हैं कि किसी आर्थिक समस्या की भविष्यवाणी तो की नहीं जा सकती न ही वह बता कर आती है। जैसे कार का एक्सिडेंडट हो जाए या पानी की कोई पाइप ही फट जाए। जो भी हो, आपको तो आर्थिक नुकसान उठाना ही पड़ा ना। इसलिए यह ध्यान रखें कि ऐसे आने वाली मुसीबतों से निपटने के लिए आपके पास पर्याप्त धन तो होना ही चाहिए।
आज आप खुद को तनाव मुक्त पाएंगे। यह आपके लिए बहुत अच्छा तोहफा है। आज का दिन खूब मजे में बिताएं, क्योंकि अच्छा मूड और कम तनाव आपकी सेहत के लिए फायदेमन्द है। आज आपको बाहर जाने का भी मौका मिलेगा इसलिए खूब मस्ती करें।
विज्ञापन

म‌िथुन राश‌िः आर्थिक लाभ के लिए हाथ पांव मारते रहें

3 of 12
म‌िथुन राश‌ि
आप किसी दूर रहने वाले पार्टनर के साथ निरन्तर संवाद बनाये रहेंगे। अड़चनों के बावजूद आपको लगेगा कि बात कहां जा रही है। आप स्वाभाविक रहें और जो हो रहा है उसे देखते रहें। ऐसा संकेत नहीं है कि आपको उसे पैदा होने से पहले ही खत्म कर देना चाहिए। इससे आपका भविष्य दुष्प्रभावित हो सकता है।
आज आपको अपने कार्यस्थल पर ऐसे लोगों से सावधान रहना होगा जो कि दिखने में तो दोस्त हैं, पर पीठ पीछे आपकी छवि बिगाड़ने में तुले हैं। ऐसे लोगों को समझ पाना बहुत मुश्किल होता है, क्योंकि देखने में तो लगता है कि वो आपके दोस्त हैं । आज आप सावधान रहें और उनके नकारात्मक प्रभावों से खुद को बचाए रखें।
लॉटरी पर दांव लगाना जारी रखिए, क्योंकि आज आपको कहीं से अचानक धन मिलने के संकेत हैं। आज का दिन आपके लिए भाग्यशाली है, लेकिन इसका ये मतलब नहीं कि आप अपनी जमी जमाई नौकरी छोड़ दें। हां बस आर्थिक लाभ के लिए हाथ पांव मारते रहें, लाभ होगा जो पहले नहीं दिख रहा था।

कर्क राश‌िः अपनी सोच को सकारात्मक रखें

4 of 12
कर्क राशि
अपने किसी प्रियजन से आपका रिश्ता कुछ ठीक नहीं है। ये आपके गुस्से और नकारात्मक विचारों को काबू में रखने का समय है। आपको चाहिए कि आप एक साथ गुजारे अच्छे समय को याद करें और एक दूसरे के साथ के महत्व को पहचानें। कभी-कभी एक फोन करने से भी बहुत कुछ बदल सकता है। शायद आपका मित्र आपके फोन का ही इंतजार कर रहा हो।
अगर आप कुंवारे हैं और पार्टनर की खोज लम्बे समय से कर रहे हैं तो आज सफलता मिल सकती है। आपकी ऐसे व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है, जो आप में रुचि रखता है। वह कोई दोस्त भी हो सकता है, पर सिर्फ दोस्ती से आगे बढ़कर वह अब आप में रुचि रखने लगा है। समय की धारा के साथ चलें। क्या पता आपको वह मंजिल तक पहुंचा दें।
आज आप अपने स्थानांतरण को लेकर चिंतित हो सकते हैं। हो सकता है आपको अपने फैसले पर पछतावा भी हो लेकिन घबरायें नहीं अपनी सोच को सकारात्मक रखें और अपने दिल को तसल्ली दें कि जो होता है वह अच्छे के लिये होता है। ज्यादा तनाव आपके काम को प्रभावित कर सकता है जो आपकी छवि के लिये ठीक नहीं है। इसलिये अपने नये साथियों से तालमेल बैठाकर एक नई शुरुआत करने के लिये अपने आप को तैयार रखें।
अगर आप कानून संबंधित काम करते हैं तो आज आप बहुत व्यस्त रहेंगे। हालांकि आपको खुशी होगी कि पिछले मामले आपके पक्ष में हैं। यह आपको बहुत अमीर भी बना सकता है। अपने सारे पिछले मामलों पर जोर दीजिए और देखिए नतीजा आपके पक्ष में होता है या नहीं।
आज आप डॉक्टर के पास सलाह के लिए जाऐंगे। हो सकता है आपके अन्दर ही अन्दर कोई ऐसी बीमारी हो गई हो जो पढ़े-लिखे डॉक्टर द्वारा ही पकड़ी जा सके।
विज्ञापन

स‌िंह राश‌िः संभलकर कोई कदम उठायेंगे तो ही अच्छा होगा

5 of 12
स‌िंह राश‌ि
आज आपको अपनी सम्प्रेषण कला का उपयोग करना होगा । आज आप अपने आपको शायद एक मुश्किल परिस्थिति में पाएंगे जो कि दूसरों के द्वारा पैदा की गई है। आपको अपनी समझ का उपयोग करते हुए इस परिस्थिति से बाहर निकलना होगा। सोच-समझ कर कदम उठाते हुए अपने आप को बाहर निकालें।
आज रोमांस के मामले में आपके लिए सहनशील बने रहना फायदेमंद होगा, क्योंकि बीती बातों को उधेड़ना सिर्फ आपको ही हानि पहुंचाता रहेगा, ना कि उसे जिस पर आप गुस्सा हो रहे हैं। एक बार आप अपनी नाराजगी छोड दें और फिर आप पाएंगे कि आपका प्रेम जीवन और खुशी फिर से आपके पास लौट आई है।
आपका व्यवसाय जिस तरीके से इन दिनों चल रहा है, ऐसे में भागीदारी की एक योजना आपके मन में काम कर रही है। आज के दिन आपको इस संबंध में बात करनी चाहिये, जिससे आपको सफलता व स्थिरता मिल सकेगी। अपने सभी विकल्पों की सही पड़ताल करें।
आज लम्बित पड़े बिल और उधार चुका देने का दिन है। आज आप कुछ निवेश करेंगे, इससे आपको लगेगा कि आपने भविष्य में आमदनी के कुछ उपाय कर लिये। हालांकि जल्दबाजी में कोई आर्थिक फैसला नहीं करें। संभलकर कोई कदम उठायेंगे तो ही अच्छा होगा। 
विज्ञापन

कन्या राश‌िः आज आप थोड़ी नम्रता से काम लें

6 of 12
कन्‍या राश‌ि
आपके और आपके परिवार के बीच मामला तनावपूर्ण चल रहा है। अगर आप लोगों के बीच कुछ झगड़े चल रहे हैं और वो बातचीत से नहीं सुलझ रहे तो आपके अपने परिजनों को और वक्त देना चाहिए। आखिर हम सब इंसान ही तो हैं। हमारी सोच कभी- कभी एक दूसरे से मेल नहीं खाती इसलिए अच्छा होगा कि ऐसी परिस्थिति में आप थोड़ी नम्रता से काम लें।
अगर आप हाल ही में घर पर या कार्यस्थल पर दूसरों को अपने विचारों से अवगत कराने की कोशिश कर रहे हैं तो आपको उनके विरोध का सामना करना पड़ सकता है। अगर आप अपनी बात मनवाना चाहते हैं तो आपको लगातार कोशिश करते रहना होगा। आप निराश ना हों और अपने मार्ग पर अडिग रहें। अंत में हो सकता है, जीत आपकी ही हो।
अगर आपका अपना व्यवसाय है तो आप लम्बे समय के लिए अपनी कंपनी का विस्तार करना चाहेंगे और इसके लिए अपनी आर्थिक स्थिति मजबूत करना चाहेंगे। अगर आप किसी कंपनी में काम कर रहे हैं तो कंपनी की मजबूती के लिए आपसे अतिरिक्त योगदान मांगा जा सकता है। कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी लेकर आप अपना योगदान दे सकते हैं। आपकी इस नीति का आपको आगे चलकर फायदा भी होगा।
आज आपको किसी बीमारी से छुटकारा मिल सकता है। आप अपने खान-पान पर ध्यान दें। आप अपने खान-पान और जीवन शैली में बदलाव लायें तभी आप को भविष्य मे आराम मिलेगा।
विज्ञापन

तुला राश‌िः आप बिना ज्यादा प्रयास के सफलता प्राप्त कर लेंगे

7 of 12
तुला राश‌ि
आज आपके घर पर समुद्र पार से मेहमानों के आने की प्रबल संभावना है। इससे आपके घर पर खुशियां छाई रहेंगी। अगर आप काम में व्यस्त भी हैं तो भी समय निकाल कर उनके साथ का आनंद लें। आपके दोस्तों का साथ आपको बहुत खुशियां देगा।
आज शादी का निर्णय हो सकता है। पिछले दिनों से इस बारे में चली आ रही असमंजस की स्थिति आज खत्म हो जाएगी। सूरत पर ना जाएं, वह ठग सकती है। देखने में उतना सुन्दर ना होते हुए भी हर तरीके से अच्छा और दिलदार व्यक्ति आपका पसंदीदा पार्टनर बन सकता है, यह आपके लिए सर्वथा अनुकूल भी होगा।
इस समय आप बिना ज्यादा प्रयास के सफलता प्राप्त कर लेंगे। भाग्य आपके साथ है। आपके कार्यालय में आपको प्रशंसा मिलेगी और आप पाएंगे कि आप सभी काम सही कर रहे हैं और वो भी बिना अधिक प्रयास के। बधाई हो। जब तक कि समय अच्छा है उसका पूरा लाभ उठाएं।
आप इस समय जमीन अथवा भवन भी खरीद सकते हैं। ये समय आपके लिए आर्थिक निर्णय एवं पूंजी निवेश के लिए मंगलकारी हो सकता है। विशेष रूप से रचनात्मक निवेश करना मंगलकारी होगा इस समय जमीन की खरीद से आपकी पूंजी में बढ़ोत्तरी होने की संभावना अधिक है।
आज के दिन आपके साथ किसी भी तरह का हादसा या अनहोनी होने के संकेत हैं। इसलिए बेहद सावधानी बरतने की जरूरत हैं। शरीर के ऊपरी हिस्से या फिर सिर पर चोट भी लग सकती हैं। आज आपको खुद पर ज्यादा ध्यान देने की आवश्यकता है और कोशिश करें की आज कोई ऐसा काम ना करें जिसमें ज्यादा शारीरिक मेहनत लगे। क्योंकि सिर की चोट सही होने में लम्बा समय लेती हैं। बाद में पछताने से अच्छा होगा कि पहले ही आप अपने आप की सुरक्षित रखें।

वृश्च‌िक राश‌िः आज आपको नकदी की कमी से जूझना पड़ सकता है

8 of 12
वृश्‍च‌िक राश‌ि
आज आपका अपने परिवार के लोगों के साथ झगड़ा होने की प्रबल संभावना है। इसलिए जरा अपनी कथनी पर काबू रखें। अगर आप किसी करण उत्तेजित हो भी जाएं तो बात को समझते हुए अपने गुस्से पर काबू रखें। किसी बहस में पड़ने से आपकी सेहत पर भी बुरा असर पड़ेगा।
आज का दिन विमानन सेवाओं में अपना भाग्य आजमाने वाले व्यक्तियों के लिये अवसरों से भरा है। आपने जिन अवसरों के द्वार खटखटाए थे, उनमें से अनापेक्षित प्रस्ताव मिलेंगे। लेकिन आपको अचानक ही इन्हे स्वीकार नहीं करना है। इन विकल्पों पर पूर्ण विचार कर निर्णय करें। 
आज आपको नकदी की कमी से जूझना पड़ सकता है। आपने जिस पैसे की आवक के विषय में सोचा था, उसे आने में देर हो सकती है जिसके चलते आपके कुछ भुगतान रुक सकते हैं इसे आज ही पूरा करने के लिये प्रयत्नशील रहें क्योंकि ये रुकावटें शीघ्र ही समाप्त हो जाएंगी। हो सकता है कि आपको किसी स्थान पर क्षमा याचना भी करनी पडे़। 
आज आप स्वस्थ महसूस करेंगे इसलिए कोई स्वास्थ्य विकार की खबर नहीं मिलेगी। आपकी शारीरिक और मानसिक उर्जा आपको शक्ति देगी। आज आप अपने स्वास्थ्य का आनन्द लें। आज आप टहलने जायें या कोई खेल खेलें। आपकी उर्जा का स्तर आज उंचा रहेगा।

धनु राश‌िः नौकरी की तलाश में अपने गुस्से को बेकाबू ना होने दें

9 of 12
धनु राश‌ि
आज अचानक ही आपका कोई मित्र आपको ई-मेल भेजेगा या फिर फोन करेगा। ये दोस्त शायद कुछ दिनों के लिए आपके घर रहने आ जाए, उसकी खातिरदारी करने के लिए तैयार रहें। अपने मित्र के साथ खूब मजा करें।
आज के दिन, नौकरी की तलाश में अपने गुस्से को बेकाबू ना होने दें। आपके लिये सही पद का प्रस्ताव आने में समय लग सकता है, धैर्य रखना आवश्यक है। हो सकता है कि आपमें से कुछ को सही खोज के सही परिणाम भी मिल सकें। याद रखें, कि आपको एक सही पद की आवश्यकता है, जो निकट भविष्य में आपको मिल सकता है।
आज आप अपने व्यापार को फैलाने के लिए कुछ नये संपर्क बनाइये, ये नये संपर्क भविष्य में आपको कमाई के अच्छे साधन बन सकते हैं। आप अपने व्यवसाय को बढ़ाना चाहते हैं तो क्यों नहीं आप साझेदारी या साइड व्यवसाय के तौर पर कुछ करते? दिन ढलते ढलते आपने ऐसा कुछ कर लिया तो यकीनन आपको बड़ी खुशी मिलेगी। 
आज मधुमेह और मोटापे से ग्रस्त लोगो को ध्यान रखना होगा। इसके कारण आप जरूरी काम भी छोड़ सकते हैं। आपको इससे छुटकारा पाना होगा। इसके लिये आपको मसालेदार व बाहर का खाना छोड़कर नियमित रूप से व्यायाम करना होगा। इस बदलाव का लाभ आपको शीघ्र मिलेगा।
 

मकर राश‌िः कुछ आर्थिक लाभ मिलेगा

10 of 12
मकर राश‌ि
आज आपको उच्च अधिकारियों की वजह से शायद कुछ परेशानियों का सामना करना पडे। ये समय सोच-समझ कर कदम उठाने का है। आपके आस-पास का वातावरण कुछ खास अच्छा नहीं है इसलिए जरा सावधानी से काम लें वरना किसी मुसीबत में फंस सकते हैं। समझदारी इसी में है कि ये जानने की कोशिश करें कि बात कैसे और कहां बिगड़ी और उसे सुधारने की कोशिश करें।
यह भली प्रकार जान लीजिए कि आपकी शारीरिक आवश्यकता आज भली प्रकार पूरी ना हो सकेगी। अनावश्यक जोर डालने पर बाद में आपको खेद होगा। वर्तमान परिस्थितियों में अपनी आवश्यकताओं को समझदारी पूर्वक दबाएं और अपने ध्यान को सही जगह केन्द्रित करें।
किसी नवीन व्यवसाय की संधि आपके पास चलकर आ सकती है। बहरहाल, प्रारंभ में ये एक असंभव काम प्रतीत होगा, परंतु प्रयत्नों से ही यश प्राप्त होता है। वे विद्यार्थी जो प्रवेश की समस्या से जूझ रहे है, आज उन्हे सभी की मदद से राहत मिलेगी।
काफी कड़ी मेहनत के बाद आखिरकार आज आपको कुछ आर्थिक लाभ मिलता दिखेगा। इस पैसे को जोखिम भरे निवेश में लगाने से बेहतर है कि किसी सुरक्षित निवेश में लगाएं। किसी लेन-देन या बड़े निवेश के लिए आज का दिन ठीक नहीं है। झटपट लाभ कमाने से बेहतर है कि सुरक्षित निवेश करें।
आज आप शारीरिक और मानसिक तौर से अच्छा महसूस करेंगे कोई बड़ी रुकावट नहीं आयेगी। आपको दर्द जैसी तकलीफ भी नहीं होगी और आपका मन भी अच्छा रहेगा आज के दिन बस अच्छी सेहत पर ध्यान दें।

कुंभ राश‌िः ‌जोखिम वाला कोई निवेश ना करें

11 of 12
कुंभ राश‌ि
आपका आज का दिन शांतिपूर्ण रहेगा। दुनिया का शोर शराबा आज आपको तंग नहीं कर पाएगा। आज आप अपने दिमाग को कुछ आराम दें तो अच्छा रहेगा। इससे आप अपनी जिंदगी का मजा ले पाएंगे और आपको बहुत अच्छा लगेगा।
आज आपका एक निराशापूर्ण संबंध टूट सकता है। इसे रोकने के लिए आवश्यक है कि आप आपस में बातचीत करें। खुलकर अपने दिल की बात अपने साथी से करें।
अगर आप फार्मेसी या किसी चिकित्सा संबंधी क्षेत्र से जुड़े हैं तो शायद आपको विदेश जाने का कोई अवसर मिल सकता है। आपको इस अवसर के बारे में सोचना चाहिए। खास तौर से तब, जब कि आपने पहले कभी इस अवसर को ठुकरा दिया हो। ये अवसर काफी रोचक है और भविष्य में आपको लाभ देगा। अगर आज आप अपने आराम को एक तरफ रख कर सोचें तो आपके कैरियर में वृद्धी होगी।
आर्थिक मामलों में जो आपको नुकसान हुआ है उसकी भरपाई करने के लिए बड़े जोखिम वाला कोई निवेश ना करें, अन्यथा नुकसान और बड़ा होगा। कुछ आर्थिक मामले ऐसे आयेंगे जिसे आप टाल भी नहीं सकते। इसलिए निवेश करने के मामले में अभी पुराने तरीकों पर ही कायम रहें। ये दौर जल्दी ही गुजर जाएगा।
विज्ञापन

मीन राश‌िः छिपी हुई प्रतिभा दिखाने का मौका मिल सकता है

12 of 12
मीन राश‌ि
आज आप अपने घर की सजावट को एक नया रूप देना चाहेंगे। इससे आपको अपनी जिंदगी में भी नएपन का एहसास होगा। घर में किए गए ये परिवर्तन आपके अंदर के परिवर्तन को ही दर्शाएंगे। एक बात का ध्यान रखें कि आप सजावट के लिए केवल वो ही सामान खरीदें जिसकी आपको जरूरत है। फिजूलखर्ची से बचें।
आज आप अपने सपनों के पार्टनर से मिलेंगे। बातचीत के वक्त शर्माना आपके लिए हानिकारक साबित हो सकता है और सुनहरा मौका हाथ से फिसल सकता है। खुशी पाने के लिए अपने जज्बातों का खुलकर इजहार करें।
कार्य प्रतिस्पर्धा के कारण आपको अपनी छिपी हुई प्रतिभा दिखाने का मौका मिल सकता है। इसके लिए आप अपनी पूरी क्षमता से काम करेंगे, क्योंकि आप खुद को औरों से ऊपर साबित करना चाहते हैं। लेकिन इससे अंत में आपको संतुष्टी मिलेगी। इस कॉम्पिटीशन की एक और खास बात ये है कि इससे भविष्य में आपके कैरियर में भी वृद्ध‌ि होगी।
यदि आप स्वास्थ्य संबंधित सेवाओं के क्षेत्र में काम करते हैं, तब आज का दिन आपके लिये शुभ समाचार व वित्तीय लाभ लेकर आ सकता है। केवल आप ही नहीं वरन् आपके सहकर्मी भी आपकी उन्नति व सफलता को लेकर आपकी सराहना करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें