इस हफ्ते कन्या राशि में तीन ग्रहों का संयोग बनने वाला है। गुरू के साथ इनके शत्रु ग्रह बुध और शुक्र भी मौजूद होंगे। ऐसे में यह हफ्ते किसी के लिए शुभ फलदायी तो कुछ राशि वालों के लिए परेशानियों वाला रहेगा। देखिए आपके हिस्से में क्या आ रहा है।
विज्ञापन
मेष राशिः आर्थिक रुप से आपके खर्चों में वृद्धि हो सकती है
2 of 13
मेष राशि
- फोटो : aries sign
इस सप्ताह सामाजिक दायित्वों को पूरा करने में आप व्यस्त रह सकते हैं। अपने हंसमुख स्वभाव के कारण आप दोस्तों के चहेते बन सकते हैं। यात्रा के योग भी बन रहे हैं हो सकता है अपने दोस्तों के साथ कहीं घुमने की योजना भी आप बनायें। कार्यस्थल पर आप मन इस सप्ताह कुछ कम ही लगेगा हालांकि आप तय समय में लक्ष्यों को पूरा भी कर सकते हैं। आर्थिक रुप से आपके खर्चों में वृद्धि हो सकती है। अपनी सेहत के प्रति भी सचेत रहें विशेषकर मद्यपान से थोड़ा दूर ही रहें तो बेहतर होगा। प्रेम जीवन के लिहाज से देखा जाये तो आप अपने साथी के साथ बहुत अच्छा समय व्यतीत कर सकते हैं।
विज्ञापन
वृष राशिः कोई अपना बनकर धोखा दे सकता है
3 of 13
वृष राशि
- फोटो : taurus sign
यह सप्ताह आपके लिये थोड़ा सतर्क रहने का सप्ताह है, विशेषकर व्यवसायी जातक प्रतिस्पर्धियों की गतिविधियों पर नजर रखें। कोई आपका प्यारा बनकर पीठ पिछे वार कर सकता है। व्यवसाय में लेन-देन संबंधी मामलों में अच्छी तरह जांचने-परखने के बाद ही सौदे को आगे बढाएं तो बेहतर है। परिजनों की सलाह भी आपके लिये काफी कारगर हो सकती है इसलिये अपने निर्णयों में परिवार के अनुभवी व्यक्तियों की सलाह जरुर लें। अविवाहित प्रेमी जातक इस सप्ताह अपने साथी के साथ अनबन के चलते थोड़े परेशान हो सकते हैं। विवाहित जातकों के संबंध प्रगाढ़ होने के आसार हैं।
मिथुन राशिः लक्ष्य को पाने के लिए अधिक मेहनत करनी होगी
4 of 13
मिथुन राशि
- फोटो : gemini sign
इस सप्ताह आपको लक्ष्यों तक पंहुचने में थोड़ी अतिरिक्त मेहनत करनी होगी। बेहतर रहेगा अगर आप अपने काम के लिए दूसरों पर निर्भर ना रहें। अपने कार्यों को खुद ही अंजाम दें। यदि पिछले कुछ समय से आपका कोई जमीनी विवाद चला हुआ है तो इस सप्ताह इसे निबटाने का अवसर मिल सकता है साथ ही अगर आप इसे पहचानने में चूक कर गये तो हो सकता लंबी कानूनी प्रक्रिया से भी आपको गुजरना पड़े। व्यावसायिक व्यस्तताएं बनी रहने के आसार हैं लेकिन अच्छा रहेगा यदि आप व्यक्तिगत और व्यावसायिक जीवन में संतुलन बना कर चलें अन्यथा आपके पारिवारिक संबंधों में तनाव पैदा हो सकता है। आर्थिक रुप से स्थिति सामान्य बनी रहने के आसार हैं।
विज्ञापन
कर्क राशिः रोमांटिक जीवन का भरपूर आनंद मिल सकता है
5 of 13
कर्क राशि
- फोटो : cancer sign
इस सप्ताह का प्रयोग अपने भविष्य को बेहतर बनाने के लिये कोई योजना तैयार करने में कर सकते हैं। इस दिशा में किये प्रयास के सकारात्मक परिणाम मिलने की उम्मीद है। कार्यस्थल पर आपकी व्यस्तताएं बनी रहने के आसार हैं और हो सकता है आपके लिये चैन की सांस लेना भी कठिन हो जाए। व्यावसायिक रुप से भागदौड़ भी आपको करनी पड़ सकती है लेकिन आपके प्रयासों का परिणाम सकारात्मक मिलने की उम्मीद भी की जा सकती है। यदि किसी नई योजना में निवेश करने का विचार बना रहे हैं तो फिलहाल थोड़ा इंतजार करें। अपने व्यस्त लम्हों में से थोड़ा समय परिवार के लिये भी निकालें, रोमांटिक जीवन का भरपूर आनंद मिल सकता है।
विज्ञापन
सिंह राशि: आपके खर्चे बढ़ने वाले हैं
6 of 13
सिंह राशि
- फोटो : leo sign
इस सप्ताह आपके जीवन में कुछ बहुत ही ज़रूरी परिवर्तन होने की अपेक्षा कर सकते है| काम के सिलसिले में आपको एक अहम् निर्णय लेने के लिए बुलावा आ सकता है| इस सप्ताह आपके खर्चों में भी वृद्धि होने के संकेत है| सम्भावना है कि आप घर की सजावट में ही खर्चा करें। आप में से कुछ व्यक्ति अपने माता या पिता के स्वास्थ्य को लेकर परेशान रह सकते हैं। अपने मस्तिष्क को शांत बनाये रखने के लिये थोड़ा बहुत समय योग और ध्यान करने में भी लगाएं। रोमांटिक रुप से आपको साथी का पूरा सहयोग मिलेगा लेकिन अगर आपने उनका ध्यान नहीं रखा तो मामला गड़बड़ा भी सकता है।
विज्ञापन
कन्या राशिः नौकरी व्यवसाय के मामले में सप्ताह उन्नति दायक रहेगा
7 of 13
कन्या राशि
- फोटो : virgo sign
व्यवसायी जातकों के लिये यह सप्ताह बहुत ही शुभ साबित हो सकता है। जो व्यक्ति रोजगार में है उन्हें भी नौकरी में वृद्धि प्राप्त होने के प्रबल आसार दिखाई दे रहे हैं। व्यवसायियों के लिए एक सलाह है कि इस समय किसी नए कार्य की शुरुआत ना करें। थोड़ी सी सावधानी से आप इस लाभकारी समय का आनंद उठा सकते है। प्रेम से वंचित जातकों को कोई अच्छी खबर मिल सकती है। कोई है जो उनके जीवन में प्रवेश कर सकता है। उनके साथ जितना हो सके उतना समय बिताए और इस बात को जानें कि उनके साथ आपका तालमेल कैसा बन रहा है। व्यक्तिगत स्तर पर कुछ समस्याएँ उत्पन्न हो सकती है किन्तु सप्ताहांत तक परिस्थितियां काबू में आ सकती है।
तुला राशिः आर्थिक रूप से स्थिति पहले से बेहतर हो सकती है
8 of 13
तुला राशि
- फोटो : libra sign
इस पूरे सप्ताह आप आकर्षण का केन्द्र बन सकते हैं। अपने आकर्षण और अद्वितीय व्यक्तित्व के कारण आप लोग आपकी तरफ खींचे चले आयेंगें। अविवाहित प्रेमी जातकों के लिये यह सप्ताह बहुत ही स्पेशल हो सकता है। करियर और व्यवसाय में भी अच्छी खबर आपको इस सप्ताह मिल सकती है। किसी नए काम की शुरुआत करने के लिए समय बहुत ही अनुकूल हैं, लेकिन कुछ भी नया शुरु करने से पहले पूरा जो काम करने जा रहे हैं उसके बारे में पूरी जानकारियां अवश्य जुटा लें। दूसरे लोगो से आपको प्रसन्नता मिलेगी और सप्ताह के अंत मे आपको कोई ईनाम भी मिल सकता है। आर्थिक रुप से भी स्थिति पहले से बेहतर होने के आसार हैं।
वृश्चिक राशिः कार्यक्षेत्र में आपके काम की तारीफ होगी
9 of 13
वृश्चिक राशि
- फोटो : scorpio sign
यह सप्ताह आपके लिए बहुत ही अच्छा रह सकता है। यह समय व्यक्तिगत और व्यावसायिक दोनों ही पहलुओं से आपके पक्ष में नजर आ रहा है। कुछ सकारात्मक परिवर्तन भी आपको अपने जीवन में महसूस हो सकते हैं। कार्यस्थल पर आपका प्रदर्शन सराहनीय रह सकता है। पारिवारिक संबंधों में मजबूती आ सकती है बशर्ते आप परिजनों की जरुरत पर ध्यान दें। जीवनसाथी के साथ भी काफी अच्छा समय व्यतीत होने के संकेत हैं। सप्ताहांत पर साथी के साथ घुमने या फिर फिल्म देखने का कार्यक्रम बनाकर रोमांटिक जीवन का भरपूर आनंद ले सकते हैं।
धनु राशिः काम का दबाव बढ़ सकता है
10 of 13
धनु राशि
- फोटो : sagittarius sign
यह सप्ताह पेचीदा पर उत्साह व आश्चर्यजनक चीजों से भरा हुआ हो सकता है। आकस्मिक मेहमानों का भी आगमन हो सकता है। इसी बीच आपकी व्यस्तताएं भी बढ़ सकती हैं। हो सकता है आपको कोई नई जिम्मेदारी मिले लेकिन आप असमंजस की स्थिति में रह सकते हैं कि इस जिम्मेदारी को लें या न लें। सोच समझकर लिये गये फैसलों से ही सकारात्मक परिणाम मिलते हैं इसलिये आपको भी सावधानी से अपनी प्राथमिकताओं का चुनाव करने की आवश्यकता है। कुल मिलाकर यह सप्ताह आपको और ज्यादा अधिकार, शक्ति और प्रभाव प्रदान करने वाला हो सकता है। आपके नजरिए व जीवन शैली में भी इससे परिवर्तन आ सकता है उम्मीद रखें जो होता है वह अच्छे के लिये होता है।
मकर राशिः सुखद रहेगा यह सप्ताह
11 of 13
मकर राशि
- फोटो : capricorn sign
यदि पिछले कुछ समय से खराब दौर से गुजर रहे हैं तो यह सप्ताह आपके लिये सुखद समय की आहट लेकर आ सकता है जिससे आपके स्वभाव में भी उत्साह नजर आयेगा। अपने जीवन के सभी क्षेत्रों में आपको सुधार देखने को मिल सकता है। व्यवसायिक तौर पर भी यह सप्ताह आपके लिए बहुत ही उत्साहित होने के आसार हैं। हालाँकि एक कठिन परिस्थिति भी उत्पन्न हो सकती है लेकिन अपनी सूझ-बूझ से आप इसे संभाल सकते हैं। आपकी भूल जाने और माफ़ कर देने की आदत से आपके कुछ करीबी रिश्ते भी बेहतर हो सकते हैं। कुल मिलाकर आप एक अच्छे सप्ताहांत का नजारा ले सकते हैं।
कुंभ राशिः रुके हुए कामों को पूरा करने के लिए समय अच्छा रहेगा
12 of 13
कुंभ राशि
- फोटो : aquarius sign
इस हफ्ते आपका रूझान रचनात्मक चीजों की खोजने में हो सकता है। साहित्य और कला क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिये यह सप्ताह एक कालजयी यादगार भी हो सकता है। आपके विचारों का स्तर इस समय बहुत अच्छा रह सकता है जिससे आपके प्रशंसक भी बढ़ने की उम्मीद कर सकते हैं। यदि कोई छोटी-मोटी परेशानियां चल भी रही हैं तो सप्ताह के मध्य में आपको उनका हल मिल सकता है जिससे आपके माथे पर आई चिंता की लकीरें कम हो सकती हैं। रुके हुए या लंबित कार्यों को करने के लिये भी यह समय आपके लिये काफी बेहतर है। आपके ज्यादातर काम इस सप्ताह आगे बढ़ेंगे और बातचीत में भी कोई रूकावट नहीं आने के आसार हैं।
मीन राशिः सप्ताह के शुरुआत में काफी व्यस्त रह सकते हैं
13 of 13
मीन राशि
- फोटो : pisces sign
इस सप्ताह की शुरुआत बहुत से काम, जिम्मेदारियां और व्यस्तता के साथ हो सकती है। साथ ही आपके लिए भावनात्मक रुप से अपने आपको मजबूत करने की जरुरत भी महसूस कर सकते हैं। इस हफ्ते आपके व्यक्तित्व में कुछ बड़े परिवर्तन भी हो सकते हैं। प्रेमी जातकों को थोड़ा सचेत रहने की आवश्यकता है। इस समय आपके जीवन में होने वाले परिवर्तन मुख्यत: सकारात्मक होने के ही आसार हैं। कार्यस्थल पर आप पूरी ऊर्जा के साथ अच्छी कार्यकुशलता के साथ लक्ष्यों को हासिल कर सकते हैं। इस समय किसी भी लक्ष्य को हासिल करना आपके लिये ज्यादा मुश्किल नहीं है बशर्ते आप खुद पर विश्वास बनाये रखें।