जानिए आज का दिन सभी राशियों के लिए क्या लेकर आया है।
Trending Videos
विज्ञापन
मेष राशि: गुस्से पर काबू रखें
2 of 13
मेष राशि
आज आप आराम करें, क्योंकि आप कुछ समस्याओं के कारण परेशान हो सकते हैं। आपकी सभी समस्याएं जल्दी ही खत्म हो जाएंगी। अपने गुस्से को काबू में रखें और ऐसा फैसला लें, जो आप और आपके साथी दोनो के हित में हो। आज आप अपने परिजनों और दोस्तों के साथ समय व्यतीत करें। आज आपको चाहिए कि प्रेमपूर्वक साथ बैठकर उन समस्याओं का हल खोजें, जिनसे रिश्तों की गर्माहट पर असर पड़ा है। आपको अपने काम में थोड़ा ज्यादा समय देने से हिचकना नहीं चाहिए। इसके सुखद परिणाम आपको जल्द ही मिलेंगे। आज आपको अपने धन को लेकर सावधानी बरतने की आवश्यकता है, क्योंकि धन की हानि होने की आशंका है।
विज्ञापन
वृष राशि: आय के लिए अतिरिक्त योजनाएं बनाएं
3 of 13
वृष राशि
आखिरकार अब आपके विचारों में स्पष्टता आएगी और कुछ गंभीर मुद्दों पर आप स्पष्टता से सोच पाएंगे। हर समस्या का समाधान अब आपको साफ दिखने लगेगा। आज का दिन साथी के साथ भरपूर प्यार एवं मनोरंजन में गुजरेगा। आज आप अपने मनोरंजन व खुशियों पर अपना कुछ पैसा खर्च करेंगे। आज आपकी सफलता का मंत्र है कि आपको अपनी सफलता से संतुष्ट नहीं होना चाहिए। अगर आप अपनी सकारात्मक सोच व ऊर्जा का पूर्ण प्रयोग करें तो आपको भविष्य में लाभ जरूर मिलेगा। अब आपके द्वारा होने वाली आय आसानी से प्राप्त नहीं होगी बल्कि इसके लिए अतिरिक्त योजनाएं तैयार करनी पड़ेंगी। व्यवसाय में लगाई गई पूंजी से लाभ अवश्य मिलेगा। आपके लिए व्यवसाय में बड़ा खतरा उठाना उचित नहीं है अत: अपने आपको समेटते हुए उचित समय का इंतजार करें। आज आपको सड़क पर बेहद सावधानी बरतने की जरूरत है।
मिथुन राशि: गलत टिप्पणी होने पर भी शांत रहें
4 of 13
मिथुन राशि
मुश्किल में हार ना मानें, फिर से प्रयास करें। आज आपको कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। लेकिन आपके आत्मविश्वास और सकारात्मकता से आपको जीत ही मिलेगी। आज आप अवांछित मतभेदों से बचने का प्रयास करें। छोटी-छोटी बातों को अनदेखा कर दें, आप पाएंगे कि आपसी रिश्ते फिर से सामान्य हो रहे हैं। आज आपको अपने कार्यालय में सावधान रहने की जरूरत है। कोई आपकी परेशानी का कारण बन सकता है। आज किसी की भी मदद सोच-समझ कर ही लें, क्योंकि आज धोखे की प्रबल संभावना है। अगर आज कोई झगड़ा हो तो आप उससे दूर ही रहें। इस झगड़े में पड़ने से आपको कोई फायदा नहीं होगा। अगर कोई आपके ऊपर कोई गलत टिप्पणी कर दे तो भी शांत ही रहें।आज आपको एलर्जी हो सकती हैं। इसलिए उपयुक्त दवाई अपने साथ रखें। कुछ सिरदर्द हो सकता है इसलिये समय निकाल कर आराम करें।
विज्ञापन
कर्क राशि: काम में लगाएं मन
5 of 13
कर्क राशि
आज आध्यात्म की ओर रुचि के कारण आपका मन किसी तीर्थ यात्रा पर जाने को करेगा। अपनी तैयारियां शुरू कर दें। इसके लिए आपको कहीं दूर नहीं जाना पड़ेगा क्योंकि आपके आस-पास ही ज्ञान और सूचना के स्त्रोत उपलब्ध रहेंगे। आज आप यही सोचते रहेंगे कि मेरा पार्टनर कैसा होना चाहिए। आपका दिमाग इसी चीज को लेकर चक्कर काटता रहेगा कि वह कहां मिलेगा। अगर आप अपने कार्यक्षेत्र में पंख फैलाने की सोच रहे हैं तो पहले आपको अपने ऊपर नजर डाल लेनी चाहिए। आपका मन इस समय अपने काम में नहीं लग रहा है, जिसके कारण आप कुछ उदास भी हैं। अपना आर्थिक लक्ष्य पाने के लिए आज का दिन बड़ा ही शुभ है। बस ध्यान रखें कि आपके सामने जो काम है उसे आप समय से पहले पूरा कर लें। आपकी राह में कोई रोड़ा आएगा भी तो आप अपने हौसले से उससे पार पा लेंगे।
विज्ञापन
सिंह राशि: अच्छी किताबें पढ़ना शुरू कर दें
6 of 13
सिंह राशि
आज आप अपने ज्ञान का दायरा बढ़ाने की कोशिश करेंगे। आज का दिन इस काम के लिए शुभ भी है। अगर आप अपनी जिंदगी से ऊब गए हैं तो आपको इसमें नयापन लाने के लिए कुछ अच्छी किताबें पढ़नी चाहिए। आप आज विवाहेतर संबंध में अपने को फंसा पा सकते हैं। इस समय आप प्रलोभन से बचें । वित्तीय क्षेत्र में काम करने वाले लोगों के लिए आज का समय सही नहीं है। आप अपने ही बनाए हुए लक्ष्यों को पूरा नहीं कर पा रहे हैं। आज का दिन शेयर बाजार में निवेश करने के लिय बड़ा श्रेष्ठ व शुभ है। आप बड़े लंबे समय से अपने धन को लेकर शेयर बाजार में प्रयोग करना चाह रहे थे। ध्यान रहे आज कुछ भी काम करते समय आप लापरवाही ना बरतें वरना खुद को चोट भी लग सकती हैं। ऐसा समय चल रहा है जिसमें कोई दुर्घटना होने की सम्भावना हैं।
विज्ञापन
कन्या राशि: जमीन-जायदाद खरीदने के लिए अनुकूल रहेगा समय
7 of 13
कन्या राशि
आज आप घर के काम में बहुत व्यस्त रहेंगे। अचानक आपके मित्र आपसे मिलने आपके घर आ सकते हैं। उनके साथ का खूब मजा लें। लेकिन आज आपको अपने काम पर भी ध्यान देना है इसलिए काम व मस्ती के बीच संतुलन बनाके रखें। आज आप किसी को अपने आकर्षण के जाल में फंसा सकते हैं। सावधान रहें, आप जहां भी जाते हैं, सबकी आंखें आप पर टिक जाती हैं। लेकिन उनके आकर्षण में फंसने से बचें, क्योंकि यह रिश्ता स्थायी नहीं होगा। आज आप पाएंगे कि आपका कार्यक्षेत्र बदल गया है या फिर आपने कोई नई नौकरी कर ली है। ये किसी नई शुरुआत का समय है, इसलिए आपको ऐसा लग रहा है। आज आपको जमीन-जायदाद, व्यवसायिक प्रतिष्ठान आदि खरीदने से लाभ हो सकता है, क्योंकि इस प्रकार के खरीदने बेचने का चलन आजकल व्यावहारिक हो गया है। आज आप शारीरिक परेशानी से सावधान रहें।
तुला राशि: पार्टनर से अनबन होने के संकेत
8 of 13
तुला राशि
आज आत्म निर्भरता को अपना मूल मंत्र बनाएं। बात चाहे घर की हो या दोस्तों की, अगर कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेना है तो वो निर्णय अगर आप खुद ही लें तो अच्छा रहेगा। रोमांटिक पक्ष में सावधानी की आवश्यकता है, क्योंकि लड़ाई-झगड़े व नोक-झोंक की पूरी आशंका है। आप अपने बोलने पर संयम रखकर स्थिति को सामान्य रख सकते हैं। आपका व्यवसाय जिस तरीके से इन दिनों चल रहा है, ऐसे में भागीदारी की एक योजना आपके मन में काम कर रही है। इस समय आर्थिक सफलता के लिए कुछ गंभीर प्रयास किए जाने की आवश्यकता है। यह बात दिमाग में रखें कि कठिन परिश्रम ही व्यवसाय के सफलता की कुंजी है। इस समय आप कुछ भाग्यशाली अवसर प्राप्त कर सकते हैं। आज आपको जोड़ों की चोट लगने के संकेत हैं, इसलिए घुटनों व एड़ी की चोटों से सावधान रहें।
वृश्चिक राशि: आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के लिए कोशिश जारी रखें
9 of 13
वृश्चिक राशि
आज आप अपने रास्ते की मुश्किलों को देख कर थोड़ा परेशान हो जाएंगे। आप इन परेशानियों से बचने की बहुत कोशिश कर रहे थे लेकिन परेशानी आ ही गई। अपने गुस्से को काबू में रखते हुए धैर्य और साहस से इन परेशानियों से उबरने की कोशिश करें। आज भावनाओं में बह जाने का दिन है। इसीलिए बेहिचक अपने दिल की चाहतों को अपने साथी से कह डालें। अगर आप अपने निश्चय पर अटल रहे तो जहां पहुंचना चाहते हैं, वहां पहुंच सकते हैं। आप अपनी क्षमता के प्रति ईमानदार रहें और नए-नए क्षेत्रों में अपनी रुचि बनाएं। आप अपनी आर्थिक स्थिति मजबूत करने के लिए कोशिश करते रहे। अब आप अपनी आय का ठीक से प्रबंधन करें। आज आप ऊर्जावान और तनाव मुक्त रहेंगे, यह आपके लिए बहुत अच्छा साबित होगा। इन दिनों को खूब मस्ती में गुजारें क्योंकि कम तनाव और खुशनुमा मूड आपके स्वास्थ्य के लिए अच्छा होगा।
धनु राशि: सेहत हो सकती है खराब
10 of 13
धनु राशि
अपने मित्र के साथ हुई गलतफहमी को शीघ्र सुलझाएं। इस विषय पर अधिक विवाद से आप दोनों के संबंधों को हानि होगी। अपने वचनों को चतुराई से चुनें और स्पष्टता से बोलें।आज आपका साथी अपने कार्यों में व्यस्त रहेगा, जिसकी वजह से आप अकेलापन एवं बैचेनी महसूस करेंगे। आपको लगेगा कि साथी आपको अनदेखा कर रहा है। अपनी सोच को सही राह में लगाएं। जो प्रबंधन की परीक्षाओं में बैठने वाले हैं, उन्हें आज अपने परिणामों से निराशा होगी। आपको जल्दी ही एक अच्छा मौका मिलने वाला हैं। आज आपको अपनी वित्त व्यवस्था में से उन सभी के लिए प्रावधान करना चाहिए जो आप पर निर्भर हैं, जैसे आपके बच्चे या माता पिता। आज आप सेहत को लेकर थोड़ा लड़खड़ा सकते हैं, मगर कोई अच्छी खबर मिल जाने के बाद मानसिक तनाव कम हो जाएगा। जिसकी वजह से आप अच्छा महसूस करेंगे।
मकर राशि: उम्मीद मुताबिक फायदेमंद नहीं होगा प्रोजेक्ट
11 of 13
मकर राशि
किसी प्रियजन के साथ आपके रिश्तों में खटास आ सकती हैं। आप जल्द ही बातों को सुलझाना चाहते हैं। लेकिन आपकी संतुष्टी के अनुसार ऐसा हो नहीं पा रहा है। शायद उसे थोड़ा और समय चाहिए। आज अपने प्रेमी के साथ आप यादगार पल बिताएंगे। सभी परेशानियों को पीछे छोड़कर साथ घूमने से संबंध में नई मजबूती आएगी। इस समय सभी चीजें आपके अनुसार ही हैं। सब कुछ आपके नियंत्रण में ही है और आप अपनी जिम्मेदारियां अच्छी तरह से निभा रहे हैं। जिस प्रोजेक्ट को आप बहुत फायदेमंद समझ रहे थे, वो शायद उतना फायदेमंद ना साबित हो सके। आज आपका पूरा दिन किसी मुद्दे को सुलझाने में ही निकल जाएगा। आज आपके लिए अच्छा होगा कि आप कोई वाहन ना चलाएं खासकर अगर आप ऊपर से खुले हुए वाहन चलाते हों। कार में बैठते समय सीट बेल्ट को प्रयोग में लाएं और अगर दो पहिया चलाते हैं तो पूरे दिन हैलमेट का प्रयोग अवश्य करें।
कुंभ राशि: तनावमुक्त रहेगा दिन
12 of 13
कुंभ राशि
आज सफलता का सेहरा आपके सिर बंधेगा। इस सफलता को पाने के लिए आपने बहुत मेहनत की है। आज आपका पार्टनर आपके लिए सहूलियत लाएगा। आप दुनियाभर के तनाव को किनारे रखकर अपने पार्टनर के साथ समय बिताएंगे। अगर फिलहाल आपको काम करने में कुछ परेशानी आ रही है तो डरें नहीं। ये परेशानियां समय के साथ खुद ही खत्म हो जाएंगी। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन हलचलों से भरा है। बहुत कड़ी मेहनत के बाद भी शायद आपको स्कॉलरशिप न मिले। आज आप खुद को तनाव मुक्त पाएंगे। यह आपके लिए बहुत अच्छा तोहफा है। आज आपको बाहर जाने का भी मौका मिलेगा इसलिए खूब मस्ती करें।
आज आपको अपनी जिम्मेदारियों को लेकर परेशानी हो सकती है। आज आप खुद को कुछ मनोरंजक गतिविधियों में शामिल करना चाहते हैं लेकिन आपको काम की जिम्मेदारियां रोक रही हैं। आपको दोनो चीजों में संतुलन बनाने की जरूरत है। आज किसी नए व्यक्ति से मिलने पर जिंदगी खुशियों से भर जाएगी, जिसके मिलने की आपने कल्पना भी नहीं की थी। आज आपको अपने करियर के बारे में गंभीरता से सोचना चाहिए। आपके प्रयासों के परिणाम शुभ ही रहेंगे। जन-संपर्क से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन बहुत ही शुभ रहेगा। अपने बहुआयामी व्यक्तित्व के बल पर आपको आर्थिक लाभ मिलेगा। यही नहीं कैरियर में भी अच्छे मौके मिलेंगे। एक आर्थिक लक्ष्य निर्धारित करके चलने से आपको सफलता हासिल करने में आसानी होगी। आज आप अपने साथी की तबीयत को लेकर परेशान रहेंगे।