आज का दिन सभी राशियों के लिए क्या लेकर आया है, जानिए।
Trending Videos
विज्ञापन
मेष राशि: समय पर पूरा करें काम
2 of 13
मेष राशि
आज कुछ अलग करने का दिन है। आप बहुत लंबे समय से किसी यात्रा पर जाने की सोच रहे हैं। आपकी ये योजना आज वास्तविक रूप ले सकती है। आज हालात कुछ ऐसे होंगे कि आप अपने प्यार को भरपूर रूप से नही पा सकेंगे, उन हालात पर काबू पाने के लिए अपने अहम को एक तरफ करके जिंदगी का भरपूर आनन्द अनूभव करें। आज आपको समय पर काम पूरा करने के लिए थोड़ी और मेहनत करने की जरूरत पड़ेगी। आलस के कारण आप पीछे रह सकते हैं। परेशान ना हों। अभी भी कुछ नहीं बिगड़ा है, थोड़ी सी मेहनत करके आप फिर से अपने उसी स्थान पर पहुंच सकेंगे। यदि आप किसी कार्यालय में कार्यरत हैं तो आप यह पाएंगे कि कम्पनी की ओर से आपको अतिरिक्त कार्य के लिए अलग से वेतन मिल रहा है। आज आपको अपने व्यस्त जीवन में से समय निकाल कर व्यायाम को देना होगा ताकि आप स्वस्थ रहें।
विज्ञापन
वृष राशि: शेयर बाजार से रहें दूर
3 of 13
वृष राशि
आज आप अपने परिवार व कार्यालय के लोगों के लिए भी भाग्यशाली साबित होंगे। इस अवसर का फायदा उठाते हुए दूसरों की मदद करें। वो आपको इसके लिए सराहेंगे। आपको अपने साथी के साथ रिश्तों में और अधिक स्वतन्त्रता एवं खुलापन चाहिए। घुटन भरे माहौल से निकलने के लिए आपको चाहिए कि आपस में बैठकर अपने अनुभवों को आपस में बांटें। यदि आप आईटी के क्षेत्र में काम करते हैं तब आज का दिन विशेष प्रगतिवर्धक है। नवीन अवसर आपके समक्ष होगा, जिसका आपको फायदा लेना चाहिये। अभी शेयर बाजार से दूर ही रहें, क्योंकि यह समय शेयर बाजार के खिलाड़ियों के लिए बड़ी दुविधा वाला है। आज घुटनों और जोड़ों की परेशानी से बचकर रहें। आप नियमित रूप से खेलें और जिम करें। अपने जोड़ों के बारे में सोचें और थोड़ा थ्यान दें। आज आप काफी अच्छा महसूस करेंगे और नियमित रूप से जिम जाएं।
मिथुन राशि: रिश्तों के बीच गलतफहमी ना होने दें
4 of 13
मिथुन राशि
आज आपको सावधानी बरतने की जरूरत है क्योंकि गलतफहमी के कारण आपके और आपके प्रियजनों के बीच झगड़ा हो सकता है। वो प्रियजन आपके परिजन, दोस्त या फिर सहकर्मी कोई भी हो सकते हैं। आज आपके साथी को आपसे रोमांस के अतिरिक्त दोस्ती की जरूरत है। उसकी बातों को ध्यानपूर्वक सुनें और उसे भरपूर सहयोग दें। तनावपूर्ण माहौल से बाहर ला कर उसका हल्का-फुल्का मनोरंजन करें। आज का दिन नौकरी में बदलाव के संकेत करता है। लेकिन ये बात ध्यान में रखिए कि दूर के ढोल सुहावने होते है। आपको नवीन संस्थान में काम करने के लिये अपनी पूरी शक्ति लगा देनी होगी। अगर आप पब्लिक रिलेशन के क्षेत्र में हैं तो आज बहुत व्यस्त रहेंगे। आज का दिन आपके लिए आत्मविश्वास और दिमागी शान्ति वाला बना रहेगा। आज आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा आज आप स्वस्थ और आत्मविश्वासी बने रहेंगे।
विज्ञापन
कर्क राशि: नौकरी मिलने के संकेत
5 of 13
कर्क राशि
आज आप घर में ही खुशी भरा दिन गुजारेंगे। खुशी के लिए ये जरूरी नहीं है कि आप कहीं बाहर पैसा खर्च करके ही मजा लें। आज आपके साथी के पास समुचित समय न होने के कारण आपको अकेलापन झेलना पड़ सकता है। समय का सदुपयोग कोई पुस्तक पढ़कर या अपने किसी मित्र से मिलकर किया जा सकता है। इस प्रकार अपने साथी से दूर रहकर समय बिताने से आप अपने आप का भली प्रकार मनोरंजन कर सकते हैं। अगर आप इस समय बेराजगार हैं तो आपको कोई अच्छी नौकरी मिल सकती है। आप अक्सर पैसे का हिसाब- किताब रखने में भुलक्कड़ हैं इसलिए आज आप अपने खर्चे का ठीक हिसाब रखें। आज आपको सेहत के प्रति सतर्कता और सावधानी बरतनी होगी। ज्यादा खाना खाने से हो सकता है आपको जिम जाना पड़ जाए। आपको दिन-भर के स्नैक्स पर नियंत्रण रखना होगा।
विज्ञापन
सिंह राशि: मुश्किल स्थिति में फंसा पाएंगे
6 of 13
सिंह राशि
आपको अपनी सम्प्रेषण कला का उपयोग करना होगा । आज आप अपने आपको शायद एक मुश्किल परिस्थिति में पाएंगे,जो कि दूसरों के द्वारा पैदा की गई है। आपको अपनी समझ का उपयोग करते हुए इस परिस्थिति से बाहर निकलना होगा। अगर आपकी सगाई हो चुकी है तो आज आप इस बात को जानकर खुश होंगे कि आपके पार्टनर की तरफ का भी आने वाली रस्मों के बारे में एक जैसा ख्याल है। इन रस्मों के बारे में आपके परिवार की भी पूर्ण सहमति होगी। यदि आप पिछले कुछ दिनों से बेरोजगारी की स्थिति में हैं तब आनेवाला समय कुछ अच्छे परिणाम आपके लिए ला सकता है। आप अपनी गाड़ी या अपना घर बेचना चाह रहे हैं तो इसका अखबार में या इंटरनेट पर विज्ञापन आज ही दें। आज आप खुद को थोड़ा घबराया हुआ महसूस करेंगे, क्योंकि आप जिन्हें प्यार करते हैं उनकी सेहत आज थोड़ी नाजुक रहेगी।
विज्ञापन
कन्या राशि: लंबी अवधि के लिए करें किसी सौदे में निवेश
7 of 13
कन्या राशि
परिवार के साथ कहीं बाहर घूमने जाने से आपके रिश्तों में और मजबूती आएगी। इन सुनहरे पलों का पूरा आनंद लें और अपने जीवन को जी भर कर जिएं। आज आप और आपके पार्टनर एक दूसरे को और अच्छी तरह जान सकेंगे। आपको लगेगा कि आप किसी चीज की खोज में हैं और अपने पार्टनर के साथ अपने जज्बातों को बांटना चाहते हैं। उनके साथ खुलकर ईमानदारी से बातचीत में समय बिताएं। आपका ध्यान आपके काम से हट कर किसी बेकार की बात में लग जाए। इससे आपको दो नुकसान हो सकते हैं, एक तो आपका समय खराब होगा और दूसरे आप का ध्यान काम से हट जाने के कारण आपके काम का भी नुकसान होगा। आज आप लम्बी अवधि के लिए किसी सौदे पर निवेश कर सकते हैं। आज आप शारीरिक रूप से ठीक-ठाक महसूस करेंगे। आपके खान-पान में सुधार होगा। आप जल्दी ही व्यायाम शुरु करने की भी सोचेंगे।
तुला राशि: सेमीनार में जाने से होगा फायदा
8 of 13
तुला राशि
अगर आपको लग रहा है कि कुछ बातों को लेकर आपके और आपके परिवार के लोगों के बीच कोई अनबन चल रही है तो आज आपको उनको खत्म करने का प्रयास करना चाहिए। आज का दिन रोमांस से भरपूर होगा, इसलिए आप अपने मनपसंद रेस्टोरेंट में अपनी रोमांटिक भावनाओं मे डूबे रहकर भरपूर मस्ती करेंगे। आज कोई खास काम या आकर्षक योजना आपको सारा दिन घेरे रहेगी। आपका सारा दिन इसके बारे में सोचने में ही निकल जाएगा। अगर आप आज किसी कॉन्फ्रेन्स या सेमीनार में जा रहे हैं तो पाएंगे कि यहां आना आपके कैरियर के लिए बड़ा फायदेमंद रहा। लोगों को अपने बारे में बताइए, आप पाएंगे कि कई बड़े काम के लोगों से आपका संपर्क बना। आज आप महसूस करेंगे कि तनाव का स्तर बढ़ रहा है और उर्जा कम हो रही है। आप किसी भी अनचाही खबर से तनाव को बढ़ने न दें। आप ठण्डा दिमाग रखें और ज्यादा तनाव न लें।
वृश्चिक राशि: चोट पहुंचने के संकेत
9 of 13
वृश्चिक राशि
अगर आपको लग रहा है कि आपके परिवार के सदस्यों के बीच कोई तनाव चल रहा है तो आपको उस समस्या को जड़ से उखाड़ फेंकने की कोशिश करनी चाहिए। आज आप सभी का ध्यान अपनी और केन्द्रित पाएंगे। जहां–जहां आप जाएंगे लोगों के विशेष आकर्षण का कारण बन जाएंगे। कार्यक्षेत्र में आपको अपनी मेहनत के लिए अच्छा प्रतिफल मिलेगा। इसके लिए आपको अपनी सभी प्रतिभाओं का प्रयोग करना होगा। सफलता पाने के लिए आपको अपने लंबे समय के उद्देश्यों को भी ध्यान में रखना चाहिए। आज आपको आश्चर्यजनक रूप से पैसा मिलेगा, ये आपके किसी सहयोगी या व्यवसाय से आ सकता है। आज आप जाने अनजाने में खुद को चोट पहुंचा सकते हैं। ध्यान रहे की यात्रा करते समय आपको दूसरों की लापरवाही से नुकसान हो सकता हैं। यातायात के सभी नियमों का पालन कर रफ्तार को धीमी रखें और बेहद सावधानी से वाहन चलाएं।
धनु राशि: विदेश से लाभ मिलने की उम्मीद
10 of 13
धनु राशि
आज आप कोई उत्सव मनाने के लिए तैयार हो जाएं। दोस्त और रिश्तेदार इकट्ठे होकर खूब मजे करेंगे। आज आपको अपने फौलादी इरादों से अपने साथी के बारे में अवांछित विचारों को निकाल देना चाहिए। आपस में व्याप्त गलतफहमियों को मिटाने का भरसक प्रयत्न करें, जिससे आपसी प्रेम व समझदारी बढ़ सके। कार्यक्षेत्र में आज आपको बहुत ही ध्यान से काम करना हेगा। अगर आपने पूरे ध्यान से काम नहीं किया तो आप इच्छित परिणाम नहीं प्राप्त कर पाएंगे। आज विदेश से आपको आर्थिक लाभ के संकेत हैं। कहीं दूर से आसानी से पैसा मिलने के संकेत हैं। यदि आपने विदेश में निवेश किया है या विदेश से किसी अच्छे समाचार की प्रतीक्षा है तो आज वह दिन है। आज आप बहुत कोमल और विनम्र हैं। आपकी दिमाग की स्थिति आपके स्वास्थ्य में योगदान दे रही है। आप आराम पर ध्यान दें। यह आपके लिए हितकर होगा।
मकर राशि: वेतन बढ़ाने के लिए अधिकारियों से करें बात
11 of 13
मकर राशि
आप अपनी जान-पहचान के जरिए अपने व्यावसायिक और सामाजिक जीवन में सफलता पाएंगे। इस रिश्ते को बनाए रखें क्योंकि इससे आपके जीवन में बहुत से बदलाव आएंगे। आज आप अपने साथी की सेहत के प्रति अपना अतिरिक्त झुकाव महसूस करेंगे। आपको अपने साथी के साथ जरूर कुछ समय व्यतीत करना चाहिए, जिसकी उसे आवश्यकता है। अगर आप पैसों के लिए संघर्ष कर रहे हैं और अपनी वित्तीय स्थिति सुधारना चाहते हैं तो अपने वेतन में वृद्धी के लिए अपने उच्चाधिकारियों के साथ बात करने के लिए यह दिन बहुत ही अच्छा है। पैसे रुपये के मामलों में आज आपको थोड़ा सावधान रहना पड़ेगा। भविष्य के लिए पैसा बचाने के लिए यह भी सावधानी रखना जरूरी है कि आप अपना पैसा किन बचत योजनाओं में लगा रहे हैं। आज आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। आप शारीरिक और मानसिक तौर पर भी ताकतवर रहेंगे।
कुंभ राशि: पदभार के कारण बढ़ेगा आत्मविश्वास
12 of 13
कुंभ राशि
आज शायद आप किसी नए रिश्ते की नींव रखें। आपका ये नया दोस्त बुरे वक्त में आपका साथ भी देगा। आपको एहसास होगा कि आप कितने खुशकिस्मत हैं कि आपको ऐसा दोस्त मिला। अगर आपकी पिछले दिनों अपनी प्रेमिका से अनबन हुई है तो आज आप थोड़ी राहत महसूस करेंगे। आप अकेले रहना भी पसंद कर सकते हैं। वैसे तो अभी आप अकेला महसूस करेंगे, पर आपका रिश्ता फिर से सही राह पर आ जाएगा। बैंकिंग के क्षेत्र में काम करने वाले लोगों के लिए आज का दिन शुभ है। अतिरिक्त दायित्व और पदभार के कारण आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। आपको अपने काम में सराहना मिलेगी। इस समय आपकी कोई सम्पत्ति नष्ट होने का योग है। तनाव के कारण आपकी दिमागी शान्ति छिन जायेगी। आप किसी से अपने दिल की बात करें चाहे वह आपकी मदद करे या न करे।
आज आपको अचानक अपने सामाजिक संबंधों से व्यावसायिक लाभ होगा। अपने इस रिश्ते का प्रयोग अपनी छवि बनाने में करें और साथ ही अपने इस व्यायसायिक संबंध को और अधिक मजबूत बनाने की कोशिश करें। आज आपकी सभी रुकावटें दूर हो जाएंगी व आप पहले से सोची हुई दिशा में आगे बढ़ेंगे। आपका प्रेमी आपके प्रति प्रेम का इजहार करेगा। इस समय का आनंद उठाइए व विश्वास को अधिक मजबूत कीजिए। आज आपको अपने गुस्से पर पूरी तरह से काबू रखना चाहिए। किसी उच्चाधिकारी से लड़ाई होने की आशंका है। आप बहुत ही तनावपूर्ण महसूस करेंगे और अपने काम पर भी ध्यान केंद्रित नहीं कर पाएंगे। अपने व्यवसाय में होने वाले छोटे-मोटे उतार-चढ़ाव से आप विचलित ना हों। आज आप अपनी जीवनशैली से गन्दे और अस्वस्थ विकारों को निकाल फेंकें। अगर आप धूम्रपान करते हैं तो आज उसे छोड़ने का उचित समय है।