फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जानिए कितना भ्ााग्यश्ााली है बुध्ावार का दिन अापके लिए

Wed, 22 Feb 2017 09:54 AM IST
एस्ट्रोयोगी
विज्ञापन
1 of 13
आज सितारों की चाल का आपकी, नौकरी, व्यवसाय, धन और पार‌िवारिक जीवन पर क्या असर होगा देख‌िए।
 
विज्ञापन

मेष राशि: सकारात्मक और रचनात्मक ऊर्जा से भरे रहेंगे आज

2 of 13
मेष राश‌ि
कार्य कुशलता का गुण आप में कूट-कूट कर भरा है जो इन दिनों और अधिक बढ़ जाएगा। आप सकारात्मक और रचनात्मक ऊर्जा से भरे हैं इस लिए आसानी से उन सभी समस्याओं का हल ढ़ूंढ़ लेंगे जिनको हल करना औरों के लिए नामुमकिन है। ये सब आप अपनी कार्य-कुशलता और गहरी सोच के कारण ही कर पाते हैं। अगर आप अकेले माता या पिता हैं तो पार्टनर मिलने की कम संभावना है। आज आपकी जिंदगी में कोई नया व्यक्ति आ सकता है, जो आपको हैरत में डालेगा। आज आपको ध्यान रखना है कि आप अपने व्यावसायिक सहकर्मियों के साथ बेकार की बहस में ना पड़ें। ये बहस लड़ाई में भी बदल सकती है। आप शांति से आगे बढ़ें साथ ही इस बात का भी ध्यान रखें कि कोई आपका गलत फायदा ना उठा ले। आज साझेदारी का अच्छा फायदा मिलने वाला है। अगर आपके सामने अच्छी अवधि के लिए भी कोई प्रस्ताव आता है तो भी आप उसे स्वीकार कर सकते हैं। आज आपको महसूस करना होगा कि ज्यादा देर तक कम्प्यूटर पर बैठने से नुकसान हो सकता है। रोज ब्रेक लें, आज आपकी आंखों में दर्द या गर्दन में परेशानी हो सकती है।
विज्ञापन

वृष राशि: आज कोई खोई वस्तु मिलेगी

3 of 13
वृष राश‌ि
आपको अचानक कोई खोई हुई वस्तु मिल जाएगी। ये कोई प्यारा सा तोहफा, कोई कीमती चीज या फिर कोई महत्वपूर्ण दस्तावेज भी हो सकता है। कुछ भी हो अब आप इसे संभाल कर रखें। आज आप अपने साथी को बाहर घूमने जाने के लिए मना ही लेंगे। आपको चाहिए कि आप किसी ऐतिहासिक स्थान पर जाकर पुरानी यादों को फिर से ताजा करें। जहां पर भी आप जायेंगे वास्तव में वहां आप तरोताजा हो जाएंगे। बैंकिंग के क्षेत्र में काम करने वाले लोगों के लिये आज का दिन शुभ है। अतिरिक्त दायित्व और पदभार के कारण आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। आपको अपने काम में सराहना मिलेगी। आज आपका भाग्य जोरों पर है इसलिये उपहार व धन आदि की प्राप्ति हो सकती है। आज आपको कुछ नए तरीके खोजने की आवश्यकता है जिससे आपको व्यायाम का रूटीन बोर ना लगे। जिम में भी आपको महसूस होगा कि रोज आपकी मेहनत करने की ताकत कम हो रही है। क्यों न आप अपने दोस्तों के साथ व्यायाम करें, इससे आप दोनों एक दूसरे के ऊपर नजर रख सकते हैं।

मिथुन राशि: घर में कोई सामाजिक समारोह होगा

4 of 13
म‌िथुन राश‌ि
आज आपके घर में कोई सामाजिक समारोह हो सकता है। ये आपके लिए एक अवसर होगा अपने दुखों और चिंताओं को भुलाने का और अपने प्रियजनों के साथ मजे करने का। आज आपके किसी नये व्यक्ति के साथ रिश्ते बनने की प्रबल संभावना है। पहली मुलाकात में ज्यादा जज्बाती होने के बजाय लम्बे रिश्ते की नींव डालने में विश्वास रखें। आज कार्यस्थल पर अपने स्वभाव पर नियंत्रण रखें। धैर्य रखने में काफी मेहनत की आवश्यकता होती है और आज आपको धैर्य की जरूरत होगी। आपमें से कुछ काफी अच्छे से काम कर रहे होंगे और आप को भी अच्छा काम मिलेगा। आज आपके लिए जरूरी है कि आप अपनी आर्थिक योजना की एक सही रूपरेखा तैयार कर लें। एक बजट बनाकर चलें और उसी के मुताबिक एक लक्ष्य तय करें, फिर देखें कि उसके हिसाब से क्या आमदनी हो रही है। आपके अच्छे स्वास्थ्य के कारण आप को सब अच्छा लगेगा। दूसरे लोग आपको देख रहे हैं और आपकी तारीफ भी करेंगे। आप अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें और आनंद लें।
विज्ञापन

कर्क राशि: किसी छोटी यात्रा पर जाएंगे

5 of 13
कर्क राशि
आज आप किसी छोटी यात्रा पर जा सकते हैं। ऐसी यात्रा जिसकी आपने कभी आशा भी नहीं की थी इस यात्रा पर खूब मजे करें। ये यात्रा आपके लिए बहुत अच्छी साबित होगी। आज आप अपने मित्रों के साथ फिल्म देखने के मूड में हैं। यह इसलिए भी हो सकता है कि आपकी रोमांटिक जिंदगी में अड़चन आ गई है। आज यदि आप सरकारी क्षेत्र में हैं तब आप नौकरी में बदलाव के लिये सोच सकते हैं। इसके पीछे ये कारण नही है कि आप अपने काम से संतुष्ट नही हैं, इसके स्थान पर आपको अच्छा अवसर मिल रहा है। आज का दिन आपके लिए भाग्यशाली है। अंतत: आज आप खुद को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर महसूस करेंगे। आज वह दिन है कि आप अपने खर्चे और आय का ठीक से लेखा-जोखा कर लें। इसका भविष्य में फायदा मिलेगा। अगर आपके बालों की समस्या है तो अब वह सुधारती नजर आयेगी। आप इसका स्वागत करें और इस बदलाव का इस्तेमाल अच्छा महसूस करने और स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने में करें।
विज्ञापन

सिंह राशि: पदोन्नति मिलने की प्रबल संभावना है

6 of 13
स‌िंह राश‌ि
कोशिश करें कि आज आप अपने उच्चाधिकारियों व सहकर्मियों से किसी बहस में ना पड़ें। कई बार शांत रहने में ही इंसान की भलाई होती है इसलिए आज आप जो भी करें सोच समझ कर ही करें। आपको खुशी होगी जब आप देखेंगे कि आपके शांत रहने से किस तरह बातें सुलझ जाएंगी। आप अपने संबंध में रोमांच भरने के तरीके ढूंढ रहे हैं। आप अपने साथी की सभी जरूरतें पूरी करेंगे क्योंकि इससे आपको भी खुशी मिलती है। काम के मामले में आप उदासीन हो सकते हैं इसका कारण काम आपकी रुचि का न होना हो सकता है, इसी कारण हो सकता है आपको अपने काम में बोरियत होने लगे। लेकिन आपके लिये यह वो समय है जब आपको अपने काम के सभी पहलुओं पर पुनर्विचार करना चाहिये। यदि आप व्यवसाय में हैं तब आज का दिन सुखद आश्चर्य की सौगातें लेकर आने वाला है। यदि आप किसी पदोन्नति के विषय में इन्तजार कर रहे हैं, तब आज का दिन सही है। ये पदोन्नति आगे चलकर आपके लिये फायदेमन्द होने वाली है। आपका स्वास्थ्य संतोषजनक रहेगा। फिर भी आपको थोड़ा ध्यान रखने की आवश्यकता है इसलिए आप नियमित व्यायाम करें।
विज्ञापन

कन्या राशि: दूसरों की बजाय खुद को बदलें

7 of 13
कन्‍या राश‌ि
आज आप दूसरों के सामने अपनी छवि सुधारने में ही लगे रहेंगे। आपको सलाह दी जाती है कि आप दूसरों को बदलने की बजाय अपने आपको बदलने की कोशिश करें और ये बदलाव केवल बाहर से ना होकर अंदरूनी होना चाहिए। अगर आपका दिल अच्छा होगा तो आपकी अच्छाई अपने आप ही बाहर आ जाएगी। आज आपका साथी अपने कार्यों में व्यस्त रहेगा, जिसकी वजह से आप अकेलापन एवं बैचेनी महसूस करेंगे, आपको लगेगा कि साथी आपको अनदेखा कर रहा है। अपनी सोच को सही राह में लगायें एवं समझें कि आज सभी अपने–अपने कार्यों में अत्यन्त व्यस्त हैं। हाल ही में आपने नए काम को शुरू किया है और आपका अनुभव है कि ये निर्णय सही है। आप किसी मनोरंजन उद्योग से जुड़े हैं तो आज आपके फायदे का दिन है। कोई ऐसा अनुबंध या काम जो लम्बे समय से लटका पड़ा था आज हो जायेगा। अपने कैरियर की सफलता के लिए इस मौके का लाभ उठा लीजिए। आप अपने व्यस्त समय से अपने स्वास्थ्य के लिए जरूर समय निकालें।

तुला राशि: परिवार व दोस्तों के साथ घूमने जाइए

8 of 13
तुला राश‌ि
अगर आप अपने परिजनों या दोस्तों के साथ कहीं बाहर घूमने जाना चाहते थे तो अब समय आ गया है। आपकी इस यात्रा में कोई बाधा नहीं आएगी। आज आपकी जिंदगी में जो भी मुद्दे आएं उनका हल सोच समझ कर ही लें। जहां तक आपके कैरियर का सवाल है, सब कुछ बहुत अच्छा तो नहीं रहेगा बस ठीक ही रहेगा। संतुष्टि के इन दिनों में आपको अपने लक्ष्य की ओर आगे बढ़ते रहना चाहिए और साथ ही अपने मैनेजर के साथ अपने संबंधों को सुधारने की कोशिश करनी चाहिए। आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। बहुत हद तक संभावना है कि ऑफिस में आपको कोई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी जाये, इससे आपको आर्थिक लाभ भी होगा। यही नहीं इससे आपकी तनख्वाह में बढ़ोतरी होने के भी संकेत हैं। आप कफ और कोल्ड जैसी बीमारियों से बचने के लिए सावधानी बरतें। हो सकता है, आप इन बीमारियों के शिकंजे में फंस जाएं। सबसे महत्वपूर्ण होगा कि आप अपने आस-पास के वातावरण को साफ-सुथरा रखें।

वृश्चिक राशि: लापरवाही से सर्तक रहें

9 of 13
वृश्‍च‌िक राश‌ि
ध्यान रहे कि किसी महत्वपूर्ण काम के लिए आप किसी और पर आश्रित ना रहें। ये काम आप खुद ही करें अन्यथा परिणाम कुछ निराशजनक हो सकते हैं। यदि आप लम्बी दूरी के संबंध में हैं तो शायद आप हैरान हो सकते हैं। आज आप अपने काम से परेशान रहेंगे। आपको महसूस होगा कि ऐसी बहुत सी बातें हैं जो कि आपके नियंत्रण में नहीं हैं, पर उनसे आपका काम प्रभावित होता है। आपको आपके काम के आधार पर परखा जाएगा। हाल के दिनों में आप जहां भी हाथ डाल रहे हैं फायदा ही फायदा हो रहा है। यही सोचकर आप इन दिनों निवेश के मामले में कुछ बड़े जोखिम उठाने को तैयार हैं। हालांकि आप अब तक पांरपरिक तरीके से निवेश कर रहे थे और खर्च भी सोच समझकर कर रहे थे लेकिन अब आप बड़े जोखिम उठाने की स्थिति में हैं। आज आपको लापरवाही से सतर्क रहना होगा। आलसपन के कारण आप परेशानी में पड़ सकते हैं। अब आपको खुद को आराम देना होगा ताकि आपका शरीर और मूड दोनों ही अच्छे रहें।

धनु राशि: आज ही बता दें अपने दिल की बात

10 of 13
धनु राश‌ि
आज आप मानसिक शांति पाना चाहेंगे। शांति आपके भीतर ही है, उसे बाहर ढ़ूंढ़ने की बजाय अपने अंदर खोजें। इसकी शुरूआत आप योग से कर सकते हैं। आज आपके प्रेम प्रेसंग के बीच एक बड़ी रुकावट के दूर होने से आप राहत महसूस करेंगे। यदि आप किसी साथी की तलाश में हैं या किसी को अपने दिल की बात बताना चाहते हैं तो आज का दिन सबसे उत्तम है। आपको अपने समूह के सहयोग की जरूरत पड़ेगी। इसलिए उन्हें प्रेरित करके एक सामूहिक मीटिंग के लिए बुलाएं। उन्हें साफ-साफ बता दें कि आप उनसे क्या आशा रखते हैं। उन्हें अपना काम करने में सहयोग दें। आज आपको आर्थिक मामलों में कोई गहरा झटका लग सकता है। अगर किसी कर्ज के लिए आवेदन कर रखा है तो वहां से मनाही हो सकती है। सिरदर्द से सावधान रहें। ज्यादा तनाव थकावट बड़ी रूकावटें हो सकती हैं। इसलिए आपको आराम के लिए योग और श्वास सम्बन्धी व्यायाम करने होंगे, क्योंकि इसी से आप शांत और हल्का महसूस करेंगे।

मकर राशि: खुला खर्च ना करें, पैसों का हिसाब रखें

11 of 13
मकर राश‌ि
आज आप अपने अधूरे सपनों को ले कर कुछ निराशा सी महसूस करेंगे। निराशा में समय व्यर्थ ना गंवाएं बल्कि ये सोचें कि आप किस तरह से अपने सपनों को पूरा कर सकते हैं। आज आपको रोमांस पार्टनर मिलने की पूरी संभावना है। पिछले दिनों प्यार की खोज में आपको निराशा हाथ लगी, पर आज आशा की किरण फिर से जगी दिखेगी। इस मौके को हाथ से ना जाने दें। अपनी रचनात्मकता व कार्य क्षमता का प्रयोग करने से कार्यक्षेत्र में आपको सम्मान मिलेगा। इनका प्रयोग आप वित्तीय लाभ प्राप्त करने के लिए भी कर सकते हैं। भविष्य में इससे आपको कंपनी में महत्वपूर्ण स्थान भी मिल सकता है। आप परिवार की आर्थिक स्थिति को लेकर थोड़े चिंतित हो सकते हैं। ज्यादा खुला खर्च करना आपके तनाव का कारण बन सकता है। आज आपको महसूस होगा कि आपके दोस्त और घरवाले आपके स्वास्थ्य की चिंता करते हैं और आपको स्वस्थ जीवनशैली अपनाने में मदद करेंगे। आप हर काम में अकेला महसूस नहीं करेंगे। आपके साथ हमेशा आपका कोई साथी होगा जो आपको किसी कार्य में अकेला महसूस नहीं होने देगा।

कुंभ राशि: किसी पर आंख मूंद कर भरोसा ना करें

12 of 13
कुंभ राश‌ि
आज आप ध्यान रखें कि आप किस पर भरोसा कर रहे हैं। कोई भी निर्णय लेते समय अपने अंदर की आवाज जरूर सुनें। अगर सामने वाला व्यक्ति आपको सच्चा लगे तो भी अपनी जिंदगी की बागडोर उसके हाथ में ना सौंपे। आज आपको एक खास मौका हाथ लगेगा। आप बाहर घूमने जा सकते हैं। नए व्यक्ति से मिलिए और आज के दिन का आनंद लीजिए। अपनी सही जगह प्राप्त करना आपके लिए आसान नहीं होगा, क्योंकि आप एक जगह से दूसरी जगह घूमते फिर रहे हैं। आप अब भी सही नौकरी की तलाश में हैं। आज अपने काम के बारे में जल्दबाजी में कोई निर्णय ना लें। अगर आप कानून संबधित काम करते हैं, विशेषकर सामाजिक कानून तो आपका आज का दिन अत्यंत लाभदायक होगा। आपके हाथ में एक बड़ा काम अर्थात व्यवसाय आएगा या फिर आपको पद वृद्धि मिलेगी। आज आपको योग करने से लाभ मिलेगा। आज आपको महसूस होगा कि रोज नियमित योग करने से आपके अंदर आन्तरिक बदलाव आ रहा है।
विज्ञापन

मीन राशि: काम से संबंधित यात्रा पर जा सकते हैं

13 of 13
मीन राश‌ि
आज आप अपने काम से संबंधित यात्रा की तैयारी करेंगे। ये यात्रा आपको सफलता दिलाएगी। इस यात्रा पर जाते समय अपने विजनेस कार्ड साथ ले जाना ना भूलें, हो सकता है वहां आपकी मुलाकात कुछ नए लोगों से हो। आज आप नीरसता को अपनी जिंदगी में ना आने दें, कुछ ऐसा करें, जिससे आपकी रोमांटिक जिंदगी में जोश एवं उत्साह पैदा हो सके। अगर फिलहाल आपको काम करने में कुछ परेशानी आ रही है तो डरें नहीं, ये परेशानियां समय के साथ खुद ही खत्म हो जाएंगी। यदि हाल ही में आपने किसी जमीन जायदाद में निवेश किया है तो आप देखेंगे कि किस प्रकार आपका निवेश लाभकारी हो रहा है। यह भी हो सकता है, की आप किसी जमीन का सौदा कर लें और उसे किसी ग्राहक को लाभ लेकर बेच दें। इससे भी आप अधिक धन अर्जित कर सकते हैं। योग विशेषज्ञ द्वारा दिए गए बहुमूल्य टिप्स आपके लिए लाभकारी सिद्ध होंगे। ध्यान रहे आप कुछ समय निकाल कर आराम जरूर करें। आराम करते समय आप तनाव को अपने कन्धों से निकाल फेंकें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें