फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शुक्र का मंगल के नक्षत्र धनिष्ठा में संचार आपके लिए कैसा रहेगा जानिए

Thu, 22 Dec 2016 10:16 AM IST
एस्ट्रोयोगी
विज्ञापन
1 of 13
आज शुक्र ग्रह मंगल के नक्षत्र धन‌िष्ठा में संचार करने जा रहा है। इससे कई राश‌ियों के व्यक्त‌ि उत्साह‌ित और आत्मबल से भरपूर रहेंगे। कई राश‌ियों में लाभ के भी योग हैं। देख‌िए आपके ल‌िए द‌िन कैसा रहेगा।
विज्ञापन

मेष राशि: आज सेहत के प्रति सावधान रहें

2 of 13
मेष राश‌ि
आज आपको घर और काम में बहुत बोझ सा महसूस होगा। बहुत से लोग आपकी सलाह मांगेंगे। आप ईमानदारी से सबको सलाह दें और जो काम आप कर रहे हैं उसकी पूरी जिम्मेदारी लें। आपका सुन्दर शारीरिक ढांचा आज किसी को बहुत ज्यादा आकर्षित करेगा, पर आप उसके प्रति उचित प्रतिक्रिया देने में असमर्थ होंगे। बल्कि आप दो कदम पीछे हटना चाहेंगे। आज कुछ परेशानियों की वजह से आपका काम कुछ धीरे ही चल रहा है। इस समय का लाभ उठा कर आप इस बात पर विचार कर सकते हैं कि आप अपने काम से क्या चाहते हैं। आज आप पब्लिक रिलेशन बनाने के लिए खूब खर्च करेंगे। और इससे लोगों में आपकी साख भी बढ़ेगी। आज आपको अपनी सेहत के प्रति सावधान रहना होगा। टीवी पर मशीन द्वारा दिखाई गई कसरत पर ध्यान ना दें। जितना आप जानते हैं वही करें। पौष्टिक भोजन और रोज व्यायाम से आप स्वस्थता मन्त्र तक पहुंच सकते हैं। अपनी जीवनशैली को बदलिए ना की डाईट को।
विज्ञापन

वृष राशि: व्यवसाय के लिए महत्तवपूर्ण है आज का दिन

3 of 13
वृष राश‌ि
आज शायद आपको अपने घर अथवा व्यवसाय के बारे में कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेना पड़े। फैसला करने से पहले बुरे भले का विचार कर लें तो अच्छा होगा। अगर आज आप अपने प्रेम जीवन के बारे में अपने दोस्तों व परिवार वालों के बीच कुछ नई प्रगति का खुलासा करने जा रहे हैं तो बेहतर होगा कि आप कुछ और प्रतीक्षा करें, क्योंकि यह निर्णय आपका भविष्य बदल सकता है। अपनी सफलता के रास्ते में आने वाली बाधाओं को आपको अपने व्यावसायिक अनुभव से दूर करने की कोशिश करनी चाहिए। थोड़ी सी कोशिश से ही परेशानी हमेशा के लिए दूर हो सकती है। आज आप किसी नेक काम के लिए दान की सोचेंगे। ऐसा कीजिए, आपको खुशी तो मिलेगी। आपका स्वास्थ्य संतोषजनक रहेगा। फिर भी आपको थोड़ा ध्यान रखने की आवश्यकता है इसलिए आप नियमित व्यायाम करें। अगर आप खुद को ढीला महसूस करें तो तुरन्त समझ जाएं कि आपका स्वास्थ्य गिर रहा है। थोड़ा सतर्क रहें तो आपका स्वास्थ्य भी ठीक रहेगा।

मिथुन राशि: सबकुछ आपके पक्ष में है

4 of 13
म‌िथुन राश‌ि
आज आप आत्म विश्लेषण के मूड में हैं। आप सोचेंगे कि आप जिंदगी में कहां तक सफल हुए हैं और इसके लिए आपको कितनी मेहनत करनी पड़ी है। अपनी सफलताओं के लिए अपने आप को शाबाशी दीजिए। आज अपने संबंध में दरार डालने वाले व्यक्ति से सावधान रहें। किसी भी विषय को बाहरी दखल के बिना निपटाएं। इस समय आपका काम अच्छा चलता रहेगा, लेकिन अगर आप अपने काम में और अधिक सफलता चाहते हैं तो आपको विज्ञापन का सहारा लेना चाहिए। इसकी मदद से आपके लिए नए अवसरों के दरवाजे खुल जाएंगे और आपके करियर में भी वृद्धी होगी। आपके आर्थिक हालात स्थिर हैं। आपने अपनी राह में आने वाली मुश्किलों का बड़ी हिम्मत से सामना किया है। आज आप ऊर्जावान् और तनाव मुक्त रहेंगे, यह आपके लिए बहुत अच्छा आश्चर्य होगा। इन दिनों को खूब मस्ती में गुजारें क्यों कि कम तनाव और खुशनुमा मूड आपके स्वास्थ्य के लिए अच्छा होगा।
विज्ञापन

कर्क राशि: व्यापार में लाभ मिलेगा

5 of 13
कर्क राशि
आज आपकी जिंदगी में थोड़ी हलचल सी मची रहेगी। ऐसा लगता है जैसे आपके आस-पास की परिस्थितियां बिगड़ रही हैं। वो आपके कार्य स्थल पर कुछ अनचाहे बदलाव भी हो सकते हैं। आज प्रेम में आपको निराशा मिल सकती है। आप जितने सच्चे और सहज रहेंगे उतना ही लोग आपकी ओर आकर्षित होंगे। हाल ही में आपने जो व्यावसायिक संबंध कायम किया था, उसके द्वारा आपको एक सुनहरा व्यावसायिक अवसर मिल सकता है। ये व्यक्ति आज बड़ी दरियादिली दिखाएगा और आपकी मदद करेगा। आज आप किसी भी तरह अपने कैरियर के लिए दरवाजे बंद ना करें, क्योंकि आज आपको कोई अच्छी खबर मिल सकती है। व्यापार बहुत बढि़या चल रहा है और लाभ देखकर आप खुश हो जाएंगे। व्यापार से आपकी आर्थिक स्थिति खूब मजबूत हो रही है, यह आपके लिए खुशी की बात है। आज आप में काम करने की क्षमता कम रहेगी। आज आप खुद को किसी कार्य में व्यस्त रखें और हिम्मत बँधाएं।
विज्ञापन

सिंह राशि: आज आमदनी बढ़ेगी

6 of 13
स‌िंह राश‌ि
आज आप अपने कार्य स्थल पर खूब मेहनत करेंगे और आपको अपनी उपलब्धियों पर गर्व होगा। लेकिन आज आपको अपने परिवार के साथ भी कुछ समय गुजारना चाहिए। आज आप सभी का ध्यान अपनी और केन्द्रित पाएंगे। आज शायद आप अपने पारिवारिक व्यवसाय से जुड़ने के बारे में सोचेंगे। कड़ी मेहनत की बदौलत आपको अपने काम में सफलता मिलेगी। काम के सिलसिले में आज का दिन बड़ा व्यस्त जायेगा, लेकिन यह मेहनत बेकार नहीं जाएगी। आपकी आमदनी भी आज बढ़ने वाली है, शायद कहीं से कोई बोनस मिलने वाला है। इसका आनंद उठाइए आखिर यह आपकी लम्बी और कड़ी मेहनत का फल है। आज आप उर्जा से भरपूर रहेंगे। आज आप अच्छा महसूस करेंगे और कोई स्वास्थ्य विकार भी नहीं रहेगा। आप जिम जायें और व्यायाम करें। आप मानसिक अटकलों से बाहर निकलें आपको अच्छा लगेगा। आखिर में आप महसूस करेंगे कि आपकी मानसिक और शारीरिक उर्जा का स्तर बढ़ रहा है।
विज्ञापन

कन्या राशि: सावधानी से काम करें

7 of 13
कन्‍या राश‌ि
आज आप किसी भी हाल में कानूनी परेशानियों से छुटकारा पा लेंगे। आपके किसी झगड़े में फंसने के संकेत हैं। अगर हो सके तो इस गंभीर मुद्दे को शांतिपूर्वक सुलझाने की कोशिश करें। आज आप सोचेंगे कि क्या कभी आप सच्चे साथी से मिलेंगे। कार्यक्षेत्र में आज आपको बहुत ही ध्यान से काम करना हेगा। अगर आपने पूरे ध्यान से काम नहीं किया तो आप इच्छित परिणाम नहीं प्राप्त कर पाएंगे। आज आप खुद ही सावधान रहेंगे क्योंकि आप जानते हैं कि किसी आर्थिक समस्या की भविष्यवाणी तो की नहीं जा सकती न ही वह बता कर आती है। आज आप महसूस करेंगे कि कोई दर्द या जोड़ों के दर्द की परेशानी आज दिन भर बनी रहेगी। आप इस दर्द से दूर रह सकते हैं अगर आप सन्तुलित और ताजा भोजन खाएं और साथ ही व्यायाम भी करें। वैसे आपकी सेहत ठीक रहेगी। सारी परेशानियां जल्दी ही खत्म हो जाएंगी और जल्दी ही आप अच्छे हो जाएंगे।

तुला राशि: व्यापार के लिए लाभदायक है आज का दिन

8 of 13
तुला राश‌ि
आज किसी दोस्त से लड़ाई तनाव का कारण बन सकती है। आपको इस बात से हैरानी होगी और बड़ी समझदारी से आपको इस स्थिति को काबू में रखना होगा। आज आपके साथी के पास समुचित समय न होने के कारण आपको अकेलापन झेलना पड़ सकता है। आज विद्यार्थी अगर अपने कैरियर को लेकर किसी उलझन में हैं तो उन्हें किसी निपुण कैरियर सलाहकार से बात करनी चाहिए। ध्यान रहे कि आप सही सलाहकार का चुनाव करें, जो कि आपको अच्छी सलाह दे सके। इस सलाह का पूरा लाभ उठाएं सब कुछ सही होगा। आज का दिन आपके व्यापार के लिए लाभदायक है और आपको फायदा होगा। अगर आप शादी संबंधित काम करते हैं तो आपकी किस्मत आपका साथ देगी। आप थकान में भी काम करेंगे क्योंकि आप इस वक्त अपनी जमा-पूंजी बढ़ा सकते हैं। आज तनाव से सावधान रहें यह आपके स्वास्थ्य पर प्रभाव डाल सकता है। आज आप अस्वस्थ पाचन क्रिया या सिरदर्द का शिकार हो सकते हैं।

वृश्चिक राशि: लोगों के आकर्षण का केन्द्र रहेंगे

9 of 13
वृश्‍च‌िक राश‌ि
आज आपको प्रसिद्धी मिल सकती है जिस के कारण आपको सराहना मिलेगी और आप लोगों के आकर्षण का केन्द्र रहेंगे। इस सफलता का भरपूर आनंद लें क्योंकि इसे प्राप्त करने के लिए आपने बहुत मेहनत की है। आज अपने साथी के व्यवहार के कारण आपसी रोमांटिक रिश्तों में ठंडापन रहेगा। आप महसूस करेंगे कि आपको उन कार्यों की वजह से दोषी माना जा रहा है, जिन्हे आपने किया ही नहीं है। आज उन लोगों के लिए बहुत अच्छा दिन है, जिन्हें विदेश में व्यापार करने का अवसर मिला है। दूर बैठे साझेदारों से संबंधित व्यवसाय में भी लाभ होगा। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में भी अपने संपर्क मधुर बनाने की कोशिश करें। आज का दिन आप काफी सारे खर्चों में अपना बटुआ खाली कर देंगे। अपनी खरीद को सम्भालकर करें। आज आपको काफी समय से चलती आ रही बीमारी परेशान कर सकती है। अभी वह आपको छोटी समस्या लग सकती है मगर आज आपने इस बीमारी पर ध्यान नहीं दिया तो बाद में यह भयंकर रूप ले सकती है।

धनु राशि: आज सतर्क रहने की आवश्यकता है

10 of 13
धनु राश‌ि
शाम को आपके किसी सामाजिक समारोह में जाने के संकेत हैं। आप कहीं बाहर घूमने भी जा सकते हैं या फिर अपने दोस्त के घर हुए समारोह में भाग ले सकते हैं। किसी के साथ साझेदारी करने का विचार आज आपके दिमाग में चलता रहेगा, खासतौर से औरतों के। काफी सोच समझने के बाद आप इस साझेदारी के लिए हां कर देंगे। आपका निर्णय सही है और आप इस दिशा में आगे बढ़ सकते हैं। लेकिन आप इस दिशा में सोच-विचार कर लें। आज के दिन आपके लिए जमीन खरीदना तथा इसके लिए पैसा जुटाना कोई मुश्किल नहीं होगा। परन्तु अन्तिम निर्णय लेने से पहले आपको चाहिए कि बाजार के हालात की जांच पड़ताल कर लें। आज वो दिन है जब आपको सतर्क रहने की आवश्यकता हैं। आज किसी भी तरह के छोटे- छोटे हादसों से बचें। यह हादसे बिजली यन्त्रों से भी हो सकते हैं। अपने आस-पास के वातावरण में काम करते समय जैसे की रसोईघर या टीवी देखते समय आपको सावधानी बरतनी होगी।

मकर राशि: लाभ की स्थिति बन रही है

11 of 13
मकर राश‌ि
आपको अचानक कोई खोई हुई वस्तु मिल जाएगी। ये कोई प्यारा सा तोहफा, कोई कीमती चीज या फिर कोई महत्वपूर्ण दस्तावेज भी हो सकता है। आज आपके प्रेम के हर रोज की आम चीज बनने की आशंका है। बेहतर होगा यदि आप इससे बचने के कुछ उपाय करें। निजी क्षेत्र में आज उन्नति का माहौल दिखाई देगा। यदि आप अपने काम से बाहर आना चाहते हैं तो आज के दिन कोई अच्छी खबर व आर्थिक लाभ की बात हो सकती है। इस सकारात्मक विकास का भरपूर लाभ उठाएं। आज साझेदारी का अच्छा फायदा मिलने वाला है। इसलिए, अगर आप कोई साझेदारी करने की सोच रहे हैं तो आज उसे करने का बढ़िया दिन है। अगर आपके सामने अच्छी अवधि के लिए भी कोई प्रस्ताव आता है तो भी आप उसे स्वीकार कर सकते हैं। आप पायेंगे कि व्यापार में अकेले चलने से कहीं बेहतर है दो लोगों का मिलकर चलना। आज आप दर्द से परेशान हो सकते हैं इसलिए दर्द को गोली लें उससे आपको आराम मिलेगा।

कुंभ राशि: खर्चों को कम करने का प्रयास करें

12 of 13
कुंभ राश‌ि
आज कुछ कीमती सामान खोने का डर है। आज अपनी चाबियों औऱ जरूरी सामान को संभाल कर रखें। यद्यपि आप अपने रिश्तों की गरिमा से खुश हैं, तब भी आप पायेंगे कि आज आप या आपका साथी अत्यन्त व्यस्त हैं, जिस कारण से आप अपने आपको अवांछनीय महसूस करेंगे व अपने साथी के प्यार में कमी महसूस करेंगे। अगर आज आप अपने ऑफिस में परेशानियों को हल करने के लिए नवीन विचारों का प्रयोग करें तो आपको बहुत लाभ होगा । इन दिनों आपके खर्चे खूब बढ़े हुए हैं। इसलिए खर्चे और आर्थिक स्थिति को लेकर थोड़ा व्यवहारिक बनिये। जब तक बहुत जरूरी न हो जाये कोई भी चीज उधार ना खरीदें। आज आपको ब्लडप्रेशर से सम्बन्धित परेशानी हो सकती हैं। रोज के काम में लगे रहें ताकि टैन्शन कम रहे। अगर आपको लगता है कि आपकी ब्लडप्रेशर की समस्या बढ़ रही है तो पढ़े-लिखे चिकित्सक के पास जाएं ताकि सब कुछ ठीक हो जाए।
विज्ञापन

मीन राशि: समस्याओं का निवारण होगा

13 of 13
मीन राश‌ि
आज आप अपनी कलात्मकता को पहचान पाएंगे। अपनी रोज की दिनचर्या में कुछ बदलाव लाएं। छोटी-छोटी चीजें भी आपको बड़ी खुशी दे सकती हैं। हाल में हुए लड़ाई झगड़े व गलतफहमी के कारण आप आज बोझिल महसूस करेंगे, किन्तु यह समय जल्दी ही समाप्त होने वाला है। लंबे समय से चली आ रही समस्याओं के हल हो जाने से आपका काम आगे बढ़ेगा। सत्ता से जुड़े लोग अब आपका साथ देंगे और आपका रुका हुआ काम पूरा हो जाएगा। इस अवसर का फायदा उठा कर अपने कागजी काम को पूरा कर लें। आज आपके सीने में कफ या किसी संक्रमण की शिकायत हो सकती है। आज आपको ज्यादा सर्दी और ज्यादा गर्मी से दूर रहना है और कोशिश करें ट्रैफिक सम्बन्धित प्रदूषण से दूर ही रहें। हो सके तो मुँह पर कपड़ा बाँध कर रखें। धुम्रपान से दूर रहें, क्योंकि इसे करने से आप बीमार पड़ सकते हैं। इसलिए ध्यान रहे की आप आराम करें ताकि बीमारी जल्द ही चली जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें