फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज हो रहा है कन्या राशि में चन्द्रमा का संचार, जानिए कैसा रहेगा आपकी राशि पर प्रभाव

Wed, 21 Dec 2016 09:27 AM IST
एस्ट्रोयोगी
विज्ञापन
1 of 13
ग्रह नक्षत्र
कन्या राश‌ि में आज चन्‍द्रमा का संचार हो रहा है। सभी राशियों पर इसका कैसा प्रभाव रहेगा, जानिए।
विज्ञापन

मेष राशि: जिम्मेदारियों को समझें

2 of 13
मेष राश‌ि
आज आपको अपना ध्यान इधर-उधर से हटा कर अपनी जिम्मेदारियों की ओर लगाना चाहिए। अपनी प्रार्थमिकताएं निर्धारित कर लें और अपने काम पर लग जाएं। यह भली प्रकार जान लीजिए कि आपकी शारीरिक आवश्यकता आज भली प्रकार पूरी ना हो सकेगी। अनावश्यक जोर डालने पर बाद में आपको खेद होगा। विदेशी संस्थान से छात्रवृत्ति या प्रवेश संबंधी खबर की प्रतीक्षा कर रहे छात्रों को अच्छी खबर मिलेगी। किसी छात्रवृत्ति या फैलोशिप के लिये चुना जाना या किसी परीक्षा में सफलता भी आपके लिये हो सकती है। व्यवसाय के सिलसिले में छोटी-मोटी यात्रा करनी पड़ेगी, इसका अच्छा फायदा भी मिलेगा। क्योंकि इसमें कुछ प्रभावशाली लोगों से आपका संपर्क भी बनेगा। आज आपको अपने परिवार वालों की सेहत के प्रति सावधानी बरतनी होगी। चिन्ता की कोई बात नहीं है, बस इतना ध्यान रहे कि आप उन्हें सालाना जांच के लिए लेकर जाएं।
विज्ञापन

वृष राशि: आज अपने गुस्से पर काबू रखें

3 of 13
वृष राश‌ि
घर पर छाई उदासी आज आपकी चिंता का कारण बनेगी। आपको जरूरत है कि परिस्थितियों को समझें और ये जानने की कोशिश करें कि गलती किससे, कहां हुई। अपनी तरफ से अपने गुस्से पर काबू रखने की कोशिश करें। आपके गुस्से के कारण आपके रिश्तों में दरार पड़ सकती है। आज आप नीरसता को अपनी जिंदगी में ना आने दें, कुछ ऐसा करें, जिससे आपकी रोमांटिक जिंदगी में जोश एवं उत्साह पैदा हो सके। अगर आप फार्मेसी या किसी चिकित्सा संबंधी क्षेत्र से जुड़े हैं तो शायद आपको विदेश जाने का कोई अवसर मिल सकता है। आपको इस अवसर के बारे में सोचना चाहिए। यदि हाल ही में आपने किसी जमीन जायदाद में निवेश किया है तो आप देखेंगे कि किस प्रकार आपका निवेश लाभकारी हो रहा है। यह भी हो सकता है, की आप किसी जमीन का सौदा कर लें और उसे किसी ग्राहक को लाभ लेकर बेच दें। इससे भी आप अधिक धन अर्जित कर सकते हैं। आज आप खान-पान का आपनी त्वचा पर होने वाले असर को देख सावधानी बरतें।

मिथुन राशि: आज खूब पहचान मिलेगी

4 of 13
म‌िथुन राश‌ि
आज आपको खूब पहचान मिलेगी। आज आप जिस मुकाम पर हैं वो आपकी स्पष्टता और अच्छी संप्रेषण कला की वजह से ही है। आप और अधिक सफलता पाने के अपने प्रयासों को जारी रखें और अपने अहम को अपने रास्ते में ना आने दें। रोमांस से भरपूर आज का दिन एक विशेष दिन साबित होगा। आज आप और आपका साथी आश्चर्यचकित करने का प्रयास करेंगे। आज के दिन आप विपणन और जनसंपर्क में लगे रहेंगे। यदि ये आपका कार्य क्षेत्र है तब आप काफी ज्यादा व्यस्त रहेंगे। यदि आपका क्षेत्र अलग है तब भी जनसम्पर्क आज होगा। आज आपके सम्मुख जो भी व्यवसाय के नये अवसर आयेंगे उससे आप उम्मीदें कर सकते हैं परन्तु आप उन्हीं पर आश्रृत होकर निश्चिंत ना हो जाएं बल्कि सोच समझ कर कदम उठाएं। आज आपको पेट से सम्बन्धित कोई परेशानी हो सकती है। लेकिन इस परेशानी का हल निकल सकता है अगर आप सन्तुलित भोजन और स्वस्थ भोजन पर ध्यान दें।
विज्ञापन

कर्क राशि: कार खरीदने के योग बन रहे हैं

5 of 13
कर्क राशि
आज आपकी रोज की दिनचर्या बदल जाएगी। ये शायद आपके घर में शादी के समारोह की वजह से हो। आप इस समारोह में खूब मजा करेंगे। प्रेम प्रसंगों के क्षेत्र में सब कुछ ठीक रहेगा। आज का दिन आपको बहुत अच्छे से बिताना है, क्योंकि पदोन्नति यदि लंबे समय से नहीं हुई है तो ये उसका अंतिम चरण हो सकता है। अपने अधिकारियों को किसी प्रकार का नकारात्मक कारण ना दें। अपनी उत्पादकता से उन्हें प्रसन्न करें। नई कार खरीदने की सोच रहे हैं तो आज का दिन अच्छा है। आज आप कुछ तनाव महसूस करेंगे, क्योंकि हालात आपके वश मे नहीं हैं परन्तु आप उन्हें ठीक करने की कोशिश करेंगे। बस आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और आप इसे ऐसा ही बने रहने देना चाहते हैं। कुछ व्यायाम करें, ताजी हवा लें जिससे आपमें शक्ति का संचार होगा।
विज्ञापन

सिंह राशि: असीमित लाभ मिल सकता है

6 of 13
स‌िंह राश‌ि
आखिरकार वो वक्त आ ही गया जब कि आपको व्यवस्थित हो ही जाना चाहिए। आज अपनी जिंदगी का सबसे मुशकिल क्षेत्र चुन लें वो चाहे पैसे से संबंधित हो, घर से या फिर काम से संबंधित हो और उस पर काम करना शुरू कर दें। आज आपके प्यार की ओर से आपको तोहफा मिलेगा। बड़े प्रेम और जज्बात के साथ दिये गए तोहफे के लिए शुक्रिया अदा करें। अब फिर से वो ही समय आ गया है जबकि आपको फिर से उसी जुनून से काम करना होगा। इसके परिमाम आपकी उम्मीद से भी ज्यादा होंगे। आज आप यह सुनिश्चित कर लें कि आप आर्थिक अवसरों को प्राप्त करने के लिए अपनी पूरी व्यवसायिक ताकत लगा देंगे। गतिविधियों के क्षेत्र में आज आपको असीमित लाभ होने की संभावना है। आज वह दिन है जब आपको साधारण कामों में ध्यान लगाना होगा जैसे चलना किताब पढ़ना आदि ताकि आप अपने दिमाग को व्यस्त रख सकें परन्तु जरूरत से ज्यादा शारीरिक गतिविधि भी न करें। इस दिन आप जिम से अवकश ले सकते हैं।
विज्ञापन

कन्या राशि: आज मन आध्यात्म की ओर रहेगा

7 of 13
कन्‍या राश‌ि
आज आपका रुझान अध्यात्म की ओर रहेगा। अपने असली रूप को पहचाने और आध्यात्मिक ज्ञान को बढ़ाने की कोशिश करें। इस राह पर चलने से आपको बहुत लाभ होगा और शांति भी मिलेगी।
अकेले लोग आज दूसरे लोगों से मिलने के नए जरियों का पता लगाएंगे। आज आप किसी जानकार द्वारा दिए गए व्यावसायिक प्रस्ताव के बारे में सोचेंगे। आप इस बात से कुछ परेशान रहेंगे कि आपको क्या करना चाहिए आप इससे जुड़ें या नहीं। आज समय निकाल कर अपने अवसरों के बारे में सोच लें, वैसे ये व्यवसाय आपके लिए अच्छा रहेगा। अगर आप मनोरंजन के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं तो आज का दिन आपके लिए लाभदायक होगा। आपको जो काम मिलेगा वह आपके लिए कैरियर व आर्थिक दृष्टी से हितकारी होगा। अपनी योजनाओं पर ध्यान दें क्योंकि यह आपके लिए कुछ खास लेकर आएंगी।
आज आप सेहत को लेकर थोड़ा परेशान हो सकते हैं। मगर चिन्ता ना करें, यह थोड़े समय की बात हैं।

तुला राशि: आत्मविश्वास से भरपूर रहेंगे

8 of 13
तुला राश‌ि
आज आपका साहस और सौभाग्य दोनो मिल कर आपको सफलता दिलवाएंगे। आज आत्मनिर्भरता और आत्मविश्वास का दिन है जब आपके अपने निर्णय दूसरों के निर्णय से ज्यादा मायने रखेंगे। आज के दिन आप अपने साथी के साथ सहयोग की अपेक्षा करेंगे और वह भी आपको पूर्ण रूपेण सहयोग देने में खुशी महसूस करेगा। आप अपने साथी से सहयोग लेने में ना हिचकें, क्योंकि वह आपको सहयोग देने की भरपूर कोशिश करेगा। आज आप अपनी मेहनत व साथियों की मदद से सफलता प्राप्त कर सकेंगे। अपने समूह में सभी को उत्साहित करके एक साथ काम करें। उनको ये बताएं कि आप उनसे क्या चाहते हैं और जिस मदद की उन्हें जरूरत है, वो उनके दें। आज व्यवसायिक संपत्ति लेन देन करना आपके फायदे में होगा, इसमें हिचकिचाइये नहीं। जिन्हे भी बल्डप्रेशर और मधुमेह की शिकायत है उन्हें अपनी सेहत के लिए सावधान रहना होगा। ध्यान रहे आप वही भोजन खाएं जो आपके लिए उचित है और व्यायाम भी करें।

वृश्चिक राशि: खर्चों पर लगाम लगाएं

9 of 13
वृश्‍च‌िक राश‌ि
आज आपको अपने विचारों को स्पष्टता से अभिव्यक्त करने की कोशिश करनी चाहिए। आप बेमिसाल विचारों से भरे हैं लेकिन ये विचार अपना महत्व खो देंगे अगर आप उन्हें सही तरह से व्यक्त ना कर पाएं। आज आप अपने पार्टनर के साथ बहस से परहेज करें। जज्बाती होने के कारण आज आपके लिए छोटे-छोटे मुद्दे भी तूल पकड़ सकते हैं। आपके विरोधी कुछ भी कर लें, लेकिन आपको नुकसान नहीं पहुंचा पाएंगे। कुछ लोग व्यावसायिक तौर से आपको नुकसान पहुंचाना चाहेंगे। लेकिन, आपको चिंता करने की कोई जरूरत नहीं है, आप सुरक्षित रहेंगे। इन दिनों पैसा दनादन खर्च हुआ जा रहा है। जितना आ नहीं रहा उससे ज्यादा खर्च हो जा रहा है। खरीदारी पर थोड़ा लगाम लगाइये। आज आप सकारात्मकता पर ध्यान केन्द्रित करने की वजह से लाभ उठाएंगे। ध्यान रहे कि जो छवि हम अपने दिमाग में बनाते हैं, उसका हमारी सेहत पर बहुत असर पड़ता है। इसलिए सकारात्मक सोच अपनाएं ताकि लाभदायक फल मिले।

धनु राशि: नजरिए में बदलाव आएगा

10 of 13
धनु राश‌ि
जिन्दगी के प्रति आज आपका नजरिया पूरी तरह से बदल सकता है। आज आप व्यवहारिक और तर्कसंगत बातों की ओर अपना रुझान महसूस करेंगे। आज आप याद रखें कि घास की दूसरी तरफ हमेशा हरियाली नहीं होती, खासकर प्यार के मामले में। अगर आप आज अवैध रिश्ते के लिए किसी के द्वारा प्रलोभित किए जाएं तो बैठकर ठंडे दिमाग से अच्छी तरह सोचें और अपने पार्टनर की खासियतों को याद करें। आज आपको अपने कार्यक्षेत्र में हुए बदलाव के बारे में सोच कर ये निर्णय लेना चाहिए कि आप इनका लाभ कैसे उठा सकते हैं। अपनी नजर अपने लक्ष्य पर रखें व उसी दिशा में केंद्रित हो कर काम करते रहें। आर्थिक लाभ के रूप में आज आपको आश्चर्य मिल सकता है, जो आपको पहले कभी नहीं मिला। इससे आपको बड़ी राहत मिलेगी इसे अपनी तरक्की में खर्च करें। आज आपकी सेहत अच्छी रहेगी। कुछ पुरानी बीमारियों के कारण आप परेशान और चिड़चिड़े हो गए हैं, मगर यह जान कर आपको खुशी होगी आज आप फिर से पहले वाले रास्ते पर आ जाएंगे।

मकर राशि: तबीयत का खयाल रखें

11 of 13
मकर राश‌ि
आज आपके घर में सुख-शांति का माहौल बना रहेगा। अपने परिवार के साथ बिताए समय का भरपूर आनंद लेंगे। आज आपको अपने प्रेमी से एक तोहफा मिलेगा, जो आपको हैरानी में डालेगा। वह प्रेमी हाल में की गई सहायता के लिए आपका प्रशंसक रहा है। हो सकता है, आपका ध्यान आपके काम से हट कर किसी बेकार की बात में लग जाए। इससे आपको दो नुकसान हो सकते हैं, एक तो आपका समय खराब होगा और दूसरे आप का ध्यान काम से हट जाने के कारण आपके काम का भी नुकसान होगा। अपने काम को पूरी ध्यान से करने की कोशिश करें। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन हलचलों से भरा है। बहुत कड़ी मेहनत के बाद भी शायद आपको स्कालरशिप न मिले। आज आप किसी छोटी बीमारी से ग्रस्त हो सकते हैं जैसे दांत दर्द, सिर दर्द आदि। आपको जो दर्द हैं उससे हालत का अंदाजा नहीं लगाया जा सकता। दर्द का तुरंत उपचार करें। परेशानी जल्दी ही खत्म होगी।

कुंभ राशि: किसी प्रियजन की सेहत बिगड़ सकती है

12 of 13
कुंभ राश‌ि
आज आप बिना किसी स्वार्थ के दूसरों की सहायता करेंगे। इससे आपको खुशी मिलेगी। आज आपके लिए रिश्ते बहुत ही महत्वपूर्ण रहेंगे फिर चाहे वो रिश्ता आपसे हो या उनसे जिन्हें आप जानते भी नहीं। दंपति अपने संबंध में शांति, ठहराव व पूर्णता महसूस करेंगे। इस समय का आनंद उठाने के आप हकदार हैं, इसलिए खुलकर मौजमस्ती करें। रास्ते में रुकावटों के कारण आप अपने जीवन को एक नई दिशा देना चाहेंगे। उत्साहित या उग्र होना तो स्वाभाविक ही है और इसलिए, आप उस दिशा में चल पड़ेंगे जिस पर आप पहले कभी नहीं चले हैं। यदि आप किसी व्यापारिक ॠण के लिये आवेदन करने की सोच रहे हैं, तब आज का दिन श्रेष्ठ है। आज के दिन आवेदित किये गए ॠण के सफलतापूर्वक पास हो जाने की संभावना है। जिन्हें आप प्यार करते हैं उनकी सेहत के प्रति आपको सावधान रहने की जरूरत है। उनके ग्रह उनकी मदद नहीं कर सकते, इसलिए आप उनकी सहायता करें।
विज्ञापन

मीन राशि: धन की प्राप्ति हो सकती है

13 of 13
मीन राश‌ि
आज आप मानसिक रूप से मजबूत रहेंगे। अपनी योज्ञताओं व ज्ञान में वृद्धि से आपका आत्मविश्वास तो बढ़ेगा ही साथ ही आपको लाभ भी मिलेगा। बाहर निकलें, मुलाकात होगी। सामाजिक मेल मिलाप आज आपके लिए सफल रहेगा। आज आपको ध्यान रखना है कि आप अपने व्यावसायिक सहकर्मियों के साथ बेकार की बहस में ना पड़ें। ये बहस लड़ाई में भी बदल सकती है। आप शांति से आगे बढ़ें साथ ही इस बात का भी ध्यान रखें कि कोई आपका गलत फायदा ना उठा ले। आज आपका भाग्य जोरों पर है इसलिये उपहार व धन आदि की प्राप्ति हो सकती है। ऊर्जा का स्तर ज्यादा होने की वजह से आप अपना काम एक ही पल में खत्म कर सकते हैं। अध्यात्म की मदद से आप तनाव और भावनात्मक विकारों से बच सकते हैं। आप थकावट भी महसूस कर सकते हैं इसलिए सावधान रहें। आज आपको अपनी सेहत का ख्याल रखना होगा ताकि कोई भी बीमारी आपके पास ना भटके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें