फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चन्द्रमा आए अपनी राशि में, इन 5 राशि वालों के लिए शनिवार होगा मजेदार

Sat, 22 Oct 2016 09:10 AM IST
एस्ट्रोयोगी
विज्ञापन
1 of 13
ग्रह
शन‌िवार 22 अक्तूबर को चन्द्रमा अपनी उच्च राश‌ि कर्क में प्रवेश करेंगे और मंगल के साथ इनका षडाष्टक योग बनेगा। चन्द्र मंगल का यह संयोग आपकी राश‌ि के ल‌िए कैसा रहेगा।
Trending Videos
विज्ञापन

मेष राश‌िः आज का दिन अत्यंत लाभदायक होगा

2 of 13
मेष राश‌ि
आज आप किसी प्रतियोगिता के मूड में हैं। जिन्दगी के कुछ क्षेत्रों के लिए ये ठीक है लेकिन ध्यान रहे कि आप कुछ ज्यादा उग्र ना हो जाएं खासतौर से अपने परिवार को ले कर। आज आपको अपनी भावनाओं को संतुलन में रखना होगा।
आज अपने प्रेमी के साथ आप यादगार पल बिताएंगे। सभी परेशानियों को पीछे छोड़कर साथ घूमने से संबंध में नई मजबूती आएगी।
कार्यक्षेत्र में आज आपको अपनी छिपी हुई प्रतिभा को दिखाने का पूरा मौका मिलेगा। आप लोगों को बता सकेंगे कि आप क्या काम बहुत अच्छी तरह से कर सकते हैं। अगर आप अपने लक्ष्य निर्धारित कर लें और फिर उन्हें प्राप्त करने के लिए योजना बनाएं तो आपको लाभ होगा।
अगर आप कानून संबधित काम करते हैं, विशेषकर सामाजिक कानून तो आपका आज का दिन अत्यंत लाभदायक होगा। आपके हाथ में एक बड़ा काम अर्थात व्यवसाय आएगा या फिर आपको पद वृद्धि मिलेगी। इस समय को अपने आर्थिक लक्ष्य को पाने के लिए इस्तेमाल करें।
विज्ञापन

वृष राश‌िः आर्थिक लाभ होगा

3 of 13
वृष राश‌ि
आपके घर में खुशियों का माहौल बना हुआ है क्योंकि आप जानते हैं कि आप अपने परिजनों और दोस्तों के साथ का मजा ले रहे हैं। विदेश से भी आपके कुछ रिश्तेदार आ सकते हैं उनके स्वागत के लिए तैयार रहें। काम का बोझ शायद आपको उनके साथ का मजा ना लेने दें लेकिन आप दोनों में संतुलन बनाने की कोशिश करें।
प्यार में अपने पार्टनर की योग्यता को लेकर आज आप थोड़ा असन्तुष्ट होंगे। आज आप सोच रहे हैं कि आप अपनी सुविधा के दायरे से बाहर निकल कर कोई नया कैरियर शुरू करें। आप जिस पदवी पर हैं, वहां आपको अच्छा नहीं लग रहा है और इसकी दिनचर्या से आप थोड़े बोर भी हो गए हैं। आप अब भी सही नौकरी की तलाश में हैं। आज अपने काम के बारे में जल्दबाजी में कोई निर्णय ना लें। लेकिन, अपने सभी विकल्पों के बारे में सही से सोच लें।
आपकी आर्थिक स्थिति सुधरेगी। बहुत हद तक मुमकिन है कि ऑफिस में आपको कोई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी जाये, जिससे कि आपको आर्थिक लाभ होगा। आर्थिक सफलता से आपकी जिन्दगी में ना सिर्फ एक नई चमक आयेगी बल्कि उन्नति के और भी कई रास्ते खुलेंगे। यह भी मुमकिन है कि आपके वेतन में बढ़ोतरी हो। जो लोग इंटीरियर डिजाइन का कोर्स कर नई नौकरी ढूंढ रहे हैं उन्हें आज नौकरी के लिए बुलावा आने की भी संभावना है।

म‌िथुन राश‌ि: खोई हुई वस्तु म‌िल सकती है

4 of 13
म‌िथुन राश‌ि
आज शायद आपको अपने आस-पास के लोगों की वजह से निराशा हो। इसका कारण शायद आपकी उनसे अधिक उम्मीदें रखना भी हो सकता है। सच तो ये है कि हमें कभी भी किसी से बहुत अधिक उम्मीद नहीं रखनी चाहिए। सच को पहचाने और दूसरों को उनकी गलतियों के लिए माफ कर दें। दूसरों से ज्यादा उम्मीदें रखने से निराशा ही होती है।
आज आपको सावधान रहना होगा, क्योंकि आपके व्यावसायिक विरोधी आपको नीचा दिखाने की ताक में हैं। आपको जल्दी ही अपने विरोधियों का सामना करना पड़ेगा। अब जब आपको पता है कि आपके विरोधी आपको नीचा दिखाना चाहते हैं तो आप बैठे ना रहें और जहां तक आपके काम और छवि का सवाल है, इस बात को गंभीरता से लें। कड़ी मेहनत और रचनात्मकता से कार्यों को निपटा कर विरोधियों को करारा जवाब दें ।
कुछ वस्तुएं जिन्हें आप बहुत पहले खो चुके थे आपको आज वह मिल जाएंगी। यह आपके लिए कोई विशेष वस्तु हो सकती है। आज का दिन आपके लिए सबसे अच्छा है क्योंकि आज आप अपनी बहुमूल्य वस्तुएं प्राप्त कर रहे हैं। अपनी आंखें सतर्कता पूर्वक खुली रखें क्योंकि आज आपको जो चीजें प्राप्त होंगी उनमें से एक वस्तु इतनी मूल्यवान है जिसे आप कभी भी प्राप्त नहीं कर सकते थे। आज आपको छोटी-छोटी बीमारियों जैसे कफ और कोल्ड से बचकर रहना होगा।
विज्ञापन

कर्क राश‌िः कैर‌ियर को लेकर सही योजना बनाएं

5 of 13
कर्क राशि
आपको विदेश जाने का न्योता मिल सकता है। इसलिए अपने आंखें और कान खुले रखें ताकि आप सही अवसर को हाथ से ना जाने दें। ये न्योता काम से संबंधित हो सकता है। या फिर निजी भी हो सकता है। कैसा भी हो लेकिन इससे आपको लाभ होगा। लेकिन आपको अपने खर्चों पर थोड़ा काबू रखना होगा।
आज आप अपने करियर को ले कर किसी करियर एडवाइजर से मिलने की सोचेंगे। आपका ये निर्णय बहुत ही सही है, क्योंकि अब अपनी करियर संबंधी योजना बनाने का समय आ गया है। आज के दिन का उपयोग खुद को सही रास्ते पर लाने में करें।
आज अपने ऊपर या अपने किसी प्रिय व्यक्ति पर खर्च कीजिये। सिर्फ कार्ड व उपहार पर ही निर्भर ना रहते हुए अपने मूड को भी बदल डालिये। आज उनके लिये सबसे बढ़िया, अच्छी सोच वाली और संवेदनशील ऐसी वस्तु उपहार में खरीदिये। और इस खरीदारी के दौरान अपने लिये भी कुछ ना कुछ ले ही लीजिये।
विज्ञापन

स‌िंह राश‌िः खान-पान का ध्यान रखें

6 of 13
स‌िंह राश‌ि
बहुत लंबी प्रतीक्षा के बाद कानूनी लड़ाई का फैसला आपके हक में रहेगा। अब आप चैन की सांस ले सकते हैं। आपके वकील की सलाह अब काम आएगी। परिस्थिति को ध्यान से समझें और जरूरी कदम उठाएं। इस कानूनी मुद्दे को अब पूरी तरह से खत्म कर दें।
आज आपका पार्टनर आपके लिए सहूलियत लाएगा। आप दुनियाभर के तनाव को किनारे कर अपने सच्चे पार्टनर के साथ समय बिताएंगे। अगर साझेदारी में कोई काम शुरू करते हैं तो आज इसमें किसी तरह का फायदा नहीं दिख रहा है। इसलिए अभी तो इस ख्याल को हर हाल में मन से निकाल दें। इसका यह भी कारण हो सकता है कि जिसके साथ आप साझेदारी करने जा रहे हैं वह व्यवसायिक तौर पर आपके बराबर का नहीं हो और बाद में आपको इसका खामियाजा भुगतना पड़े।
आज वो दिन है जब आपको अपना ध्यान अपने आहार को और बेहतर बनाने में लगाना होगा। ध्यान दें कि किस-किस समय पर आप स्नैक्स लेते हैं। अगर आप स्नैक्स लेते हैं तो यह आप पर निर्भर करता है कि कितना समय आप काम करते हैं। ध्यान दें की जो सेहत के लक्ष्य आपने निर्धारित किए हैं उस पर आप कितने खरे उतरे हैं।
विज्ञापन

कन्या राश‌िः आज आप जीवन के हर स्तर पर अच्छा महसूस करेंगे

7 of 13
कन्‍या राश‌ि
अगर आपको काम के सिलसिले में या निजी काम के लिए किसी यात्रा पर जाना था तो किसी कारण आपकी इस योजना में बाधा आ सकती है। या तो आपकी यात्रा कुछ दिनों के लिए टल सकती है या फिर आपकी योजना पूरी तरह से बदल सकती है। लेकिन इस बदलाव के कारण आप नाराज ना हों।
आज आपको काम करने व पढ़ने के लिए ऐसी जगह ढूंढनी चाहिए जहां किसी तरह का व्यवधान ना हो। आज आपका ध्यान आसानी से अपनी जिम्मेंदारियों से भटक रहा है। अगर आज आप अपना ध्यान केंद्रित रख सके तो आप पाएंगे कि आपने बहुत कुछ हासिल कर लिया है।
आज किसी के साथ कोई साझेदारी करते हुए या कोई लेन-देन करते हुए सावधान रहें। जरूरी नहीं हर किसी का प्रस्ताव नकार ही दें, लेकिन साझेदार चुनते वक्त सावधानी बरतें और किसी दस्तावेज पर हस्ताक्षर करने से पहले उसे ठीक से जान समझ लें। आप निश्चिंत हो लें कि जिसके साथ आप साझेदारी कर रहें उसे आप पहले से ही जानते हैं। आपको उसके पिछले रिकार्ड को भी जान लेना चाहिए। जहां तक पैसे का सवाल है किसी पर आंख मूंद कर विश्वास नहीं कर लेना चाहिए। आप अपने मित्रों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे ताकि आपका मूड अच्छा बना रहे। आज आप जीवन के हर स्तर पर अच्छा महसूस करेंगे।

तुला राश‌िः आज आपको अपने प्रेमी से एक तोहफा मिलेगा

8 of 13
तुला राश‌ि
आप में से वो लोग जो अपने परिवार से दूर रह रहे थे अपने परिवार के साथ अच्छा समय बिता सकेंगे। इस समय का प्रयोग आप अपनी पुरानी मीठी यादों को ताजा करने के लिए भी कर सकते हैं। आपके इस खुलेपन से सभी परिजनों व मित्रों को बहुत खुशी मिलेगी वो बदले में आपको बहुत प्यार देंगे।
आज आपको अपने प्रेमी से एक तोहफा मिलेगा, जो आपको हैरानी में डालेगा। आत्मविश्वासी व मेहनती लोगों के लिए काम की कोई कमी नहीं है। इन विशेषताओं के कारण आप विषम परिस्तितियों में भी आसानी से काम कर सकेंगे। आज कठिन परिस्थितियों में भी आसानी से काम करने की इच्छा के चलते आप अपनी योजनाओं को समय पर पूरा कर सकेंगे। आपकी ताकत व विश्वास आपको बहुत आगे ले जाएगा।
अगर आप अपने लाभ को और अधिक बढ़ाना चाह रहे हैं तो आज इस दिशा में भरपूर कोशिश करने का दिन है। हालांकि यह थोड़ा मुश्किल है इसीलिए जो भी बन सके कीजिए। सही समय पर सही प्रयास करके इस लाभ को पाया जा सकता है।

वृश्च‌िक राश‌िः नौकरी की तलाश में हैं तो खुश खबरी म‌िलेगी

9 of 13
वृश्‍च‌िक राश‌ि
आपको अचानक कोई खोई हुई वस्तु मिल जाएगी। ये कोई प्यारा सा तोहफा, कोई कीमती चीज या फिर कोई महत्वपूर्ण दस्तावेज भी हो सकता है। कुछ भी हो अब आप इसे संभाल कर रखें और इसके मिल जाने की खुशी में अपने सितारों को धन्यवाद दें।
आज किसी नए रिश्ते को शुरू करने से पहले अच्छी तरह उसे परख लें। इस रिश्ते की सफलता के लिए तर्कसंगत बुद्धि का इस्तेमाल करें और बिना सोचे-समझे हवा में ना बहें। आपके लिए रिश्ता अच्छा साबित हो सकता है अगर आप इसके प्रति आश्वस्त हों।
अगर आप किसी नई नौकरी की तलाश में हैं तो वो खुश खबरी आपको जल्दी ही मिलने वाली है। कभी-कभी कुछ दान देना ठीक ही होता है। इससे टैक्स तो बचता ही है पुण्य भी कमाया जाता है। याद रहे आपके पास कुछ आ रहा है तो उसे आगे भी दीजिए। आखिरकर आप कुछ देंगे तो पाने के भी सही हकदार आप ही बनेंगे। यही जिंदगी है।

धनु राश‌िः किसी सामाजिक मुद्दे में फंसा हुआ पाएंगे

10 of 13
धनु राश‌ि
आज आप शायद खुद के किसी सामाजिक मुद्दे में फंसा हुआ पाएंगे। इससे बाहर निकलने के लिए कूटनीति के सहारा लें। ये परेशानी आपकी वजह से खड़ी नहीं हुई है लेकिन फिर भी आप इसमें फंस गए हैं। आप बस अपनी संप्रेषण कला का प्रयोग करें और सब कुछ अपने आप ही ठीक हो जाएगा।
अगर आप अपने निश्चय पर अटल रहे तो जहां पहुंचना चाहते हैं, वहां पहुंच सकते हैं। आपके पास  कोई जादुई छड़ी नहीं है, लेकिन अगर आप अपने काम को कड़ी मेहनत से पूरा करने की कोशिश करें तो सफल जरूर होंगे।
आप एक लाभकारी जमीन जायदाद संबधी सौदा खरीदने वाले हैं। अत: अपनी आंखे खुली रखें विशेषकर जमीन-जायदाद के अच्छे सौदों के लिए। आप को एक महत्वपूर्ण जमीन का टुकड़ा हाथ लगने वाला है। इसलिए आप अपने नजदीक के दलाल से बातचीत कर अच्छी जमीनों की सूची तैयार करें।
आज आपके सीने में कफ या किसी संक्रमण की शिकायत हो सकती है। आज आपको ज्यादा सर्दी और ज्यादा गर्मी से दूर रहना है और कोशिश करें ट्रैफिक सम्बन्धित प्रदूषण से दूर ही रहें।

मकर राश‌िः अध‌िकार‌ियों से तालमेल बनाकर रहें

11 of 13
मकर राश‌ि
आज आप किसी सामाजिक समारोह में भाग लेंगे। ये समारोह आपके किसी रिश्तेदार के घर भी हो सकता है। इस समारोह में जाने से आपको बहुत खुशी मिलेगी इसलिए इस समारोह में जाना आपके लिए बहुत जरूरी है।
आज का दिन अपना पूरा जोर लगाकर अधिकारियों को प्रसन्न करने का है। यदि इस समय पदोन्नति का काम चल रहा है और आप कड़ी मेहनत कर रहे हैं तब निश्चय ही अच्छे परिणाम मिलेंगे। 
जरूरत है कि आप व्यवसाय के नये विकल्प पर तुरंत और सकारात्मक ढंग से सोचें। इसका आपको बड़ा फायदा मिलेगा। आप इस विकल्प को अपनी मेहनत से हकीकत में बदल दीजिए। व्यवसाय में सफलता का मूल मंत्र यही तो है। थोड़े बहुत उतार-चढ़ाव के साथ आपकी आर्थिक स्थिति लगातार ठीक होती जाएगी। कभी किसी छोटे मोटे बदलाव से चिंतित ना हों क्योंकि आप अपनी मेहनत से ऐसे आर्थिक संकटों से तुरंत पार पा लेंगे।
आज अच्छी आदतें और नियम में रहना आपके लिए लाभकारी होगा। अगर आप खुद को अच्छे खान-पान और रोजाना व्यायाम जैसी गतिविधियों में व्यस्त रखेंगे तो आप बिना परेशानी के अच्छे स्वास्थ्य को प्राप्त करेंगे।

कुंभ राश‌िः बिना सोचे समझे जल्दबाजी में कोई निर्णय ना लें

12 of 13
कुंभ राश‌ि
आज शायद आपको अपने मित्रों व सहकर्मियों से कोई मदद ना मिले। इससे आपको शायद निराशा भी हो, लेकिन याद रखें कि हर किसी की अपनी कुछ सीमाएं भी होती हैं। बिना सोचे समझे जल्दबाजी में कोई निर्णय ना लें। आत्म-विश्वास बनाए रखें, आज आप किसी भी चुनौतीपूर्ण परिस्थिति का सामना आसानी से कर पाएंगे।
आप लगातार अपने कैरियर को आगे बढ़ाने का प्रयास करते रहेंगे। लेकिन ध्यान रखें कि इसके लिए आप ऑफिस में बहुत ज्यादा काम करना शुरू ना कर दें। आप पर काम का बोझ बहुत बढ़ गया है और आप कुछ थका हुआ सा महसूस करने लगे हैं।
आज आपको लगेगा कि आपकी संस्था आपको काम के सिलसिले में विदेश भेजना चाह रही है हालांकि आप थोड़े हिचक रहे हैं, पर बेहिचक विदेश जाने की तैयारी करें। विदेश में निवेश संबंधी आपका कोई भी कामकाज बड़ा फायदेमंद साबित होने वाला है। जो काम अभी शुरू होने वाले हैं। सब आपकी मेहनत का सही फल देंगे।
आज आपको बीमारी में आराम मिलेगा बस आप खान-पान और अपनी जीवन शैली में सुधार लाएं जिससे आपको फायदा मिले। इससे आपके पेट को आराम मिलेगा और किसी बड़ी बीमारी से बचाव भी होगा।
विज्ञापन

मीन राश‌िः व्यापार में लाभ के संकेत हैं

13 of 13
मीन राश‌ि
समय निकाल कर कहीं बाहर घूमने जाएं। आपको प्रकृति की गोद में जाने की जरूरत है इससे आप अपनी सही पहचान भी कर पाएंगे। अब आपको घर की चार दीवारी से बाहर निकलना ही होगा क्यों ना आप कहीं बाहर छुट्टियां बिताने चले जाएं। ज्यादा सोच-विचार की जरूरत नहीं है अपना सामान लगाइये और बाहर मस्ती करने निकल जाइये।
आज आपको इस बात की खुशी होगी कि अपनी मेहनत के कारण आप अपने काम में सफल हो सके हैं। आपका साथी भी इस बात से खुश होगा कि आप अपने काम व सफलता का मजा ले रहे हैं। इस अच्छे समय का पूरा लाभ उठाने की कोशिश करें।
अगर आप व्यापार में हैं तो आपके लिए बहुत बढ़िया दिन है। व्यापार में लाभ के संकेत हैं और कोई आर्थिक समस्या है तो वह दूर हो जाएगी। आपके लिए व्यापार और कैरियर के कुछ अच्छे विकल्प खुल रहे हैं, इसलिए आप कुछ नये आइडिया और संपर्क ढूंढने शुरू कर दीजिए।
आज आप बच कर रहें, ज्यादा तनाव और टैन्शन से ब्लडप्रेशर बढ़ सकता हैं। दिमाग को ठंडा रखें और ज्यादा टैन्शन ना लिया करें। आपको सतर्क रहने की आवश्यकता है क्योंकि अगर आपको शुगर की समस्या होगी तो आपको ज्यादा कसरत करनी पड़ सकती हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें