इस हफ्ते सितारों की चाल बताती है कि कुछ राशियों में प्रेम संबंध शुरु होने के योग बन रहे हैं। जबकि कुछ राशियों में उनका प्रेम प्रगाढ़ होने का योग है। देखिए आपके प्रेम संबंध के लिए यह हफ्ता कैसा है।
Trending Videos
विज्ञापन
मेष राशि: प्यार से भरपूर रहेगा यह सप्ताह
2 of 13
मेष राशि
आपके प्रेम संबंधों के लिए यह सप्ताह बहुत अच्छा रहेगा यदि आप अपने बदलते भावों को नियंत्रण में रखते हैं।कई बार अच्छा समय भी व्यक्ति को भाता नहीं हैं और उसमें भी शक व संदेह की सुई घूमाते रहते हैं।आप अपने अच्छे समय को अच्छे से बिताने का प्रयास करें और प्रेमी को भी यकीन दिलाएं कि वास्तव में आप इस सप्ताह को प्रेम की बारिश से भिगोना चाहते हैं। आप दोनों त्यौहारों के लिए शापिंग कर सकते हैं। मस्ती भरा समय साथ बिता सकते हैं। सप्ताह के आरंभ में आप असमंजस में रह सकते हैं कि कैसे प्रेम संबंधों को प्रगाढ़ बनाया जा सकता है लेकिन जल्द ही आप आपके बीच रोमांस बढ़ जाएगा।
विज्ञापन
वृष राशि: सप्ताहांत में आप दोनों काफी रोमांटिक रहेंगे
3 of 13
वृष
आप दोनों पर कामदेव के बाणों का असर सप्ताहांत में देखा जा सकता है और मिलने का समय भी तय किया जा सकता है। एक उम्दा बातचीत के दौरान बहुत से विचारों का आदान-प्रदान भी आप दोनों के मध्य हो सकता है। जिससे आप दोनों के मध्य की दूरी पूरी तरह से खत्म हो जाने के आसार नजर आते हैं। यदि आपका प्रेम अभी नया है तब तो यह सप्ताह आपके लिए स्वर्णिम कहा जा सकता है।
मिथुन राशि: प्रेमी की संतुष्टि को लेकर चिंतित रहेंगे
4 of 13
मिथुन राशि
सप्ताह के आरंभ में आप मानसिक रुप से कुछ परेशान नजर आ सकते हैं लेकिन उसके बाद का समय आपके अनुकूल रहने की संभावना बन रही है लेकिन कुछ सवाल आपके मन मस्तिष्क में चल सकते हैं। अपने आप को प्रेमी के रुप में अपने नजरिए से जांचने का सवाल मन में कौंध सकता है। आप खुद को जाँचने का प्रयास यही करेगें कि क्या आप वास्तव में एक प्रेमी के रुप में अपने साथी को संतुष्ट कर पा रहे हैं? यह प्रश्न आपको कुछ परेशान कर सकता है। ज्यादा चिंता करने की बजाय आपको इस विषय पर सीधे अपने प्रेमी से बात कर लेनी चाहिए। प्रेम संबंधों में किसी तरह की हिचकिचाहट किसी के मन में नहीं होनी चाहिए।
विज्ञापन
कर्क राशि: प्यार के मामले में परेशानियों भरा सप्ताह है
5 of 13
कर्क राशि
सप्ताह का आरंभिक समय आपके लिए ज्यादा बढ़िया नहीं कहा जा सकता, हो सकता आप इस समय दीवाली की तैयारी में परिवार जनों के साथ व्यस्त रहें अथवा दीवाली की खरीददारी में व्यस्त रहें। प्रेमी से मिलने में समयाभाव रहेगा जिससे आप व्याकुल देखे जा सकते हैं वैसे भी आप जल्दी भावुक हो जाते हैं। जिस तरह से आप व्याकुल होते हैं उसी तरह से आप प्रेमी को व्याकुल देख ज्यादा परेशान हो जाते हैं क्योंकि आप नहीं चाहते कि प्रेमी की भावनाएं किसी भी वजह से आहत हो। प्रेमी का बहुत ज्यादा ख्याल रखने वाले और उसकी भावनाओं को सम्मान देने वाले व्यक्ति होने से आप छोटी बातों पर भी परेशान हो जाते हैं। एक सीमा तक आपको अपनी भावनाओं को नियंत्रित करना भी आना चाहिए। यदि मामूली बातों को लेकर आप व्याकुल रहेगें तब प्रेमी जीवन का लुत्फ आप नहीं उठा पाएंगे।
विज्ञापन
सिंह राशि: प्रेमी जीवन में नीरसता महसूस कर सकते हैं
6 of 13
सिंह राशि
आपके लिए यह सप्ताह मिश्रित फल देने वाला रह सकता है। अपने कार्यस्थल पर व्यस्त होने के साथ आप घर की जिम्मेदारियों को निभाने में व्यस्त रह सकते हैं। व्यस्तताओं के कारण प्रेमी जीवन में निराशा देखी जा सकती है। आप समय शायद ही दे पाएं। इसका आपके प्रेमी जीवन पर प्रतिकूल प्रभाव देखा जा सकता है। यदि आप समय नहीं दे पाते तो जाहिर सी बात है कि प्रेमी तो नाराज होगा ही। वैसे भी आप इस सप्ताह अपने प्रेमी जीवन में नीरसता महसूस कर सकते हैं। यदि आप प्रेमी जीवन में रोमांच व रोमांस भरना चाहें तो कितनी भी व्यस्तताएं क्यूं ना हो, वह आप किसी ना किसी तरह से भर ही लेगें।
विज्ञापन
कन्या राशि: प्रेमी की तलाश पूरी हो सकती है
7 of 13
कन्या राशि
आपको लगता है कि आपको अपने प्रेम संबंधों का आरंभ कर लेना चाहिए तब किसी ना किसी से आपकी मुलाकात इस सप्ताह हो सकती है। यह मुलाकात किसी पार्टी, समारोह, दीवाली मेला अथवा आनलाईन भी हो सकती है। आजकल बहुत सी सोशल साईट्स हैं जहाँ व्यक्ति बहुत से अन्य लोगों के संपर्क में किसी ना किसी रुप में आ ही जाता है। आप जिससे भी दोस्ती करें तो कोशिश करें कि धीरे-धीरे ही कदम बढ़ाएं। एकदम से आखिरी पायदान पर ना जा पहुँचे। इसके साथ ही आप खुद पर थोड़ा सा नियंत्रण रखें अर्थात भावनाओं को अपने मस्तिष्क पर हावी ना होने दे ताकि आप अपने बारे में एक साथ कुछ ना बता सकें।
तुला राशि: प्यार के मामले में सप्ताह अनुकूल रहेगा
8 of 13
तुला राशि
आपके प्रेम संबंधों को लेकर यह सप्ताह अनुकूल कहा जा सकता है।आप बहुत सी अच्छी बातें आपस में शेयर करेगें। रोमांस से भरा सप्ताह कहा जा सकता है लेकिन सप्ताहांत में आपको अपने पिछले प्यार का ध्यान आ सकता है। वायु तत्व राशि होने से आपके विचार हवा की तरह बहते हैं जिससे पूर्व प्रेमी की याद आने से आप वर्तमान संबंधों से कुछ समय के लिए मन हट सकता है। एक बात सदा ध्यान में रखें कि जो समय बीत गया वह वापिस नहीं आता है, आता है तो बस ख्याल ही आता है। अगर संबंध अच्छे होते तो टूटते ही क्यूँ? संबंध क्यूं बिखरे अथवा किसकी गलती थी? आदि बातों पर विचार करने का समय जा चुका है।
वृश्चिक राशि: किसी भी तरह के मतभेद उत्पन्न होने से बचना चाहिए
9 of 13
वृश्चिक राशि
सप्ताह का आरंभ आपके लिए अनुकूल नहीं कहा जा सकता है इसलिए इस समय में आप बात ना करने का कोई भी बहाना बना सकते हैं और यही आपके लिए अच्छा भी रहेगा। किसी भी तरह के मतभेद उत्पन्न होने से बचना चाहिए। सप्ताह के अगले भाग में आप अपने मित्रों के मध्य चर्चित रह सकते हैं जिससे मन ही मन आप खुद पर गुरुर कर सकते हैं लेकिन मित्रों के मध्य की चर्चा आपके प्रेमी को शायद ही रास आए क्योंकि वह आपको किसी के साथ भी बांटना नापसंद कर सकता है लेकिन आपको उसके पीछे की भावना को समझना होगा। प्रेमी को दिया समय केवल उसके लिए है इसीलिए वह अपना समय अपने लिए ही रखना चाहेगा।
धनु राशि: अपने संबंध में नई जान फूंकने की जरूरत है
10 of 13
धनु राशि
प्रेम संबंधों को लेकर यह सप्ताह आपके लिए मिश्रित फल देने वाला कहा जा सकता है। आपके प्रेम संबंध काफी समय से चले आ रहे हैं तब उनमें नई जान फूंकने की जरुरत है। आपके प्रेम संबंध एक दिनचर्या की भाँति हो गए हैं कि जैसे दैनिक कर्म करने हैं वैसे इन संबंधों को भी आगे बढ़ाना है। एक बार खुद पर और अपने प्रेमी पर एक निगाह दुबारा डाले कि वह कौन सी बातें थी जिनसे आप दोनों एक-दूसरे से प्रभावित हुए और धीरे-धीरे प्रेमी बन गए! अपने प्रेमी की उन सभी गुणों को याद करें जो किसी अन्य की बजाय आपको इसमें मिले! ऎसा क्या था कि आप इतने करीब आ गए! जो बातें आप भूल चुके हैं या जो खासियत आप दोनों ही भूल चुके हैं, उन्हें याद करें और फिर से नए रुप में प्रेमी जीवन को जीने का नया अध्याय आरंभ करें।
मकर राशि: इस हफ्ते आप कभी नरम तो कभी गरम मिजाज रहेंगे
11 of 13
मकर राशि
प्रेम संबंधों को लेकर यह सप्ताह अनुकूल कहने में संदेह है। सप्ताह का आरंभ आपके बुरे स्वास्थ्य से हो सकता है इसलिए आपको अपने स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही नहीं बरतनी चाहिए। इस सप्ताह आपके मूड में भी बहुत से उतार-चढ़ाव देखें जा सकते हैं। कभी ठंडा तो कभी गर्म मिजाज बना रह सकता है। आपके इस व्यवहार से भी आपका प्रेमी परेशान हो सकता है जिससे प्रेम संबंधों में खटास महसूस की जा सकती है। अपने मूड को बदलने के लिए आप इधर-उधर फ्लर्ट करने भी जा सकते हैं लेकिन एक बात याद रखें कि अगर आप फ्लर्ट कर सकते हैं तो आपका प्रेमी क्यूँ नहीं! आपका मूड ऊपर-नीचे हो सकता है तो प्रेमी का मूड क्यूं नहीं?
कुंभ राशि: आपका प्रेम संकट में पड़ सकता है
12 of 13
कुंभ राशि
अपनी लव लाईफ को छोड़ आप दूसरों के संबंधों को सुधारने में बिजी रह सकते हैं। यह बात सही है कि खराब समय में मित्र का ही सहारा होता है लेकिन सहारे की बजाय आप तो पूरी दीवार बनने की कोशिश ना करें अन्यथा आपका प्रेम संकट में पड़ सकता है। आप मन ही मन कुढ़ते रहेगें और प्रेमी आपको बहुत कुछ सुना जाएगा। दोनों ही अपनी जगह सही होगें। इस सप्ताह आपको अपने संबंधों को लेकर थोड़ा सतर्क रहना चाहिए। अपनी दोनों की एक साथ ली कोई तस्वीर आप अपने मोबाईल अथवा लैपटोप में ना रखें, इसका कोई दुरुपयोग कर सकता है।
मीन राशि: प्रेम संबंधों के लिए यह सप्ताह मिश्रित कहा जाएगा
13 of 13
मीन राशि
आपके प्रेम संबंधों के लिए यह सप्ताह मिश्रित कहा जाएगा क्योंकि आप अपने ही आवश्यक कामों को निपटाने में व्यस्त रह सकते हैं।इतना व्यस्त कि आपको पता ही नहीं कि आपका प्रेमी जीवन किस मोड़ पर खड़ा है। प्रेमी जीवन को बचाने के लिए अथवा फिर से ऊर्जा भरने के लिए कुछ तो प्रयास आपको करने ही चाहिए। सप्ताह के आरंभ में आप घर के कार्यों को निपटाने में व्यस्त रह सकते हैं। दूसरे भाग में आपको प्रेमी का ध्यान आ सकता है तब शायद आप प्रेमी के साथ आप घूमने अथवा फिल्म देखने जा सकते हैं। यदि कहीं जाना नहीं भी हुआ तो भी रोमांटिक बातों का आदान-प्रदान तो हौ ही जाएगा।
http://http://astroprabha.in/