फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देखिए, किन किन राशियों पर भारी है शनिवार का ये दिन

Sat, 20 Aug 2016 08:43 AM IST
एस्ट्रोयोगी
विज्ञापन
1 of 12
मेष राश‌ि
मेषः बाहर के खाने पीने से स्वास्‍थ्‍य की हान‌ि हो सकती है

आज कुछ अलग करने का दिन है। आप बहुत लंबे समय से किसी यात्रा पर जाने की सोच रहे हैं। आपकी ये योजना आज वास्तविक रूप ले सकती है। ये यात्रा बहुत ही मजेदार रहेगी। इस समय का प्रयोग अपनी जिंदगी के हर पहलु को सुंदर बनाने के लिए करें।
आज आपको प्रेम संबंध के मामले में निराशा या आघात लग सकता है, क्योंकि आज आपके रिश्ते में दरार पड़ने की संभावना है। आप इस हालात से परिचित हों या ना हों, पर ऐसी हालत आपके लिए तैयार हो रही है। आप इस खबर से ज्यादा बेचैन न हों, क्योंकि इस हालत से आप जल्दी ही उबर पाने में सक्षम होंगे और आपको अपना प्यार फिर मिल जाएगा।
अगर आपकी योजना है तो आज आप कोई नई परियोजना शुरू कर सकते हैं। इस दिशा में आज आप अपना पहला कदम बढ़ा सकते हैं। अगर आज आप अपने नए काम की शुरुआत करते हैं तो आने वाले समय में आपको लाभ ही होगा।
आज आपके सामान्य व्यवसाय या वेतन के अलावा कहीं और से भी धन की प्राप्ति दिख रही है, जिसकी आपको कोई उम्मीद नहीं थी। इससे आपको बेहद खुशी मिलेगी, क्योंकि आपने ये तो सोचा ही नहीं था। आपकी कड़ी मेहनत रंग ला रही है, आपके लिए कुछ नये मौके खुल रहे हैं जिनकी आपको उम्मीद तक नहीं थी।
आप अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें आप बीमार पड़ सकते हैं। आप अपने शरीर को अच्छा कर सकते हैं परन्तु आपको सड़क किनारे तैयार होने वाले खाने से बचना होगा आप ज्यादा पानी,ताजे फल और सब्जियां लें। समयानुसार व्यायाम करें, टहलें योग भी आपके लिये लाभदायक रहेगा।
विज्ञापन

वृष राश‌िः आज आपकी सहनशीलता की परीक्षा होगी

2 of 12
वृष
आज आप मानसिक शांति पाना चाहेंगे। शांति आपके भीतर ही है, उसे बाहर ढ़ूंढ़ने की बजाय अपने अंदर खोजें। इसकी शुरूआत आप योग से कर सकते हैं। इसके परिणाम से आपको बहुत खुशी होगी। आज आपकी सहनशीलता की परीक्षा होगी। आप बेचैन व चिड़चिड़े हो सकते हैं। अपना संयम बनाए रखें। अपने साथी को कोई अपमानजनक बात ना कहें। हर विषय पर खुलकर बात करें।
किसी खास काम को करने में आज आपको तनाव पूर्ण परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। लेकिन इससे आपको अपनी छुपी हुई प्रतिभा को दिखाने का मौका भी मिलेगा। इसलिए दिए गए काम को पूरी मेहनत से पूरा करने की कोशिश करें।
आपके व्यावसायिक क्षेत्र में जो नई-नई बातें सामने आ रही हैं उसके बारे में आप खुद भी सतर्क रहें, जानकारी लेते रहें। अगर आपने ऐसा किया तो सचमुच आप अपने नियोक्ता (एम्पलायर) के लिए महत्वपूर्ण बने रहेंगे और आपकी कमाई भी खूब बढ़ेगी। काम का दबाव आप पर हावी न हो इसके लिए आपको अपनी अतिरिक्त ऊर्जा इस्तेमाल करनी होगी। और आप राह में आई अड़चनें पार करते रहे तो समझिए कमाई भी उसी तरह बढती रहेगी।
आपको यह जानकर अच्छा लगेगा कि आपके बीमार पड़ने पर आपके दोस्त और परिवार वाले हमेशा आपको सहारा देने को तैयार रहते हैं। इसलिए कोई भी परेशानी आने पर आप उन्हें बेहिचक बुला सकते हैं। जरूरत पड़ने पर आपने अपने प्रियजनों को खूब सहारा और सलाह दी है। आपको सहायता देने की अब उनकी बारी है, क्योंकि अब आपको सहारे की जरूरत है।
विज्ञापन

म‌िथुन राश‌िः प्यार भरी जिंदगी के प्रति उदासीनता का अनुभव करेंगे

3 of 12
म‌िथुन
ध्यान रहे कि किसी महत्वपूर्ण काम के लिए आप किसी और पर आश्रित ना रहें। ये काम आप खुद ही करें अन्यथा परिणाम कुछ निराशजनक हो सकते हैं। आज आप किसी सरकारी उच्चाधिकारी से मिल सकते हैं जो कि आपके सरकार से संबंधित काम को करने में मदद करेगा।
आज आप अपने प्यार भरी जिंदगी के प्रति उदासीनता का अनुभव करेंगे, कुछ है जो आपके रिश्तों में दूरियां बढ़ा रहा है, जिसके कारण आप तनाव में है। आप हिम्मत रखें और अपने साथी के साथ इस बारे में विस्तार से विचार करें आप पाएंगे कि छोटी-मोटी परेशानियां स्वतः ही दूर हो जाएंगी।
आज आपको अपने कार्यक्षेत्र में हुए बदलाव के बारे में सोच कर ये निर्णय लेना चाहिए कि आप इनका लाभ कैसे उठा सकते हैं। अपनी नजर अपने लक्ष्य पर रखें व उसी दिशा में केंद्रित हो कर काम करते रहें। कोई आपको अपने उद्देश्यों को प्राप्त करने से रोक नहीं सकेगा।
आज का दिन शेयर बाजार में निवेश करने के लिय बडा श्रेष्ठ व शुभ है। आप बड़े लंबे समय से अपने धन को लेकर शेयर बाजार में प्रयोग करना चाह रहे थे लेकिन अब आपको सही दिशा में जाने का अवसर मिला है। आज का दिन अपने निवेश को दूसरी दिशा में ले जाने का व दान पुण्य करने का भी है। 
आज आप अपने करियर को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे जिससे आपको मानसिक तनाव मिल सकता है। किसी की सलाह अनुसार योग और ध्यान करें ताकि आपको तनाव से छुटकारा मिले और मांसपेशियां भी ठीक रहें। आपकी ऊर्जा शक्ति बढ़ेगी और दिमाग को शान्ति मिलेगी।

कर्क राश‌िः मेहनत का अच्छा प्रतिफल मिलेगा

4 of 12
कर्क राशि
आज आप अपने घर में सुख-शांति की अपेक्षा कर सकते हैं। मेहमानों की आज आपके घर पर खूब खातिरदारी होगी और आप उनके साथ का खूब आनंद लेंगे। ऐसी सामाजिक गतिविधियों में भाग लेते रहें आप को बहुत खुशी मिलेगी।
आज आप अपने साथी को बाहर घूमने जाने के लिए मना ही लेंगे। आपको चाहिए कि आप किसी ऐतिहासिक स्थान पर जाकर पुरानी यादों को फिर से ताजा करें। जहां पर भी आप जाएंगे वास्तव में वहां आप तरोताजा हो जाएंगे। आपके रिश्ते में भावनात्मक एवं रोमांस से गर्माहट का अनुभव होगा।
कार्यक्षेत्र में आपको अपनी मेहनत का अच्छा प्रतिफल मिलेगा। इसके लिए आपको अपनी सभी प्रतिभाओं को प्रयोग करना होगा। सफलता पाने के लिए आपको अपने लंबे समय के उद्देश्यों को भी ध्यान में रखना चाहिए। आपकी नई स्थिति से आपको संस्था में इज्जत मिलेगी।
आज बस आपका ही दिन है, बहुत कुछ मिलेगा, कहीं से मोटी रकम भी। तो फिर देर क्यों? कुछ बड़ा निवेश कर डालिए। पैसा यूं ही मत खर्च होने दीजिए। सोच समझ कर पैसा लगाएंगे तो खर्च करने के लिए जेब में भी पैसे बचेंगे।
आज आप महसूस करेंगे कि आपके अंदर ऊर्जा और आत्मविश्वास का स्तर ज्यादा बना रहेगा। आज आप अपना ध्यान ज्यादा काम करने में लगाएंगे। दूसरे लोग आपके आत्मविश्वास को महसूस करेंगे।
विज्ञापन

स‌िंह राश‌िः वाहन चलाते समय सावधानी बरतें

5 of 12
स‌िंह राश‌ि
आज आपको महत्वपूर्ण निर्णय लेते समय सावधानी बरतनी होगी। आज लिए गए निर्णय का असर आपके भविष्य पर पड़ेगा इसलिए कोई भी कदम उठाने से पहले अच्छी तरह सोच लें। जरूरत पड़े तो आप अपने परिजनों की मदद भी ले सकते हैं। वैसे आप खुद ही सही निर्णय ले पाने में सक्षम हैं।
यह भली प्रकार जान लीजिए कि आपकी शारीरिक आवश्यकता आज भली प्रकार पूरी ना हो सकेगी। अनावश्यक जोर डालने पर बाद में आपको खेद होगा। वर्तमान परिस्थितियों में अपनी आवश्यकताओं को समझदारी पूर्वक दबाएं और अपने ध्यान को सही जगह केन्द्रित करें।
व्यापारिक प्रबन्धकों के लिये आज का दिन शुभ है। आपको कंपनी में एक उच्च पद शीघ्र ही मिल सकता है। इसके साथ ही उत्तरदायित्व और काम के बोझ के लिये तैयार रहना होगा। आज आपको सही संभाषण कला का लाभ मिलने वाला है। आपको सही सेहत के लिये अपने काम के तनाव को लेकर कुछ कदम उठाने की आवश्यकता है।
यह अचल सम्पत्ति जैसे व्यवसाय को अंतिम रूप देने का समय है। यह उचित समय है जब आप अपनी निवेश की गई सम्पत्ति को बेच डालें। यदि आप सही खरीददार का चुनाव कर लें तो यह आपको सर्वाधिक लाभ दे सकती है। यदि आपकी नजर किसी भवन, जमीन या फिर किसी सम्पत्ति पर टिकी है तो आप उसके विक्रेता से सम्पर्क करें व उसे वह बेचने के लिए प्रेरित कर सकते हैं। आपको इसमें बहुत बड़ी सफलता की गुंजाइश है।
किसी भी वाहन को चलाते समय आज आपको बेहद सावधानी बरतने की जरूरत है वरना दुर्घटना हो सकती हैं। आज आपको सड़क दुर्घटना में कोई चोट भी लग सकती हैं। पैदल और वाहन चलाते समय आपको बेहद सतर्क रहने की आवश्यकता हैं। और ध्यान रहे आप रोड़ पर यातायात के नियमों का भी पालन करें।
विज्ञापन

कन्या राश‌िः कोई आपको नीचा दिखाने की कोशिश कर सकता है

6 of 12
कन्‍या राश‌ि
आज आप अपने परिवार जनों या दोस्तों के साथ कहीं बाहर घूमने जा सकते हैं। इस यात्रा से आपका तनाव दूर हो जाएगा और आप खूब मजा करेंगे। इस यात्रा के रोचक किस्सों का आप आने के बाद सब के साथ बांटना चाहेंगे।
आज प्रेम के क्षेत्र में आपको उतनी सफलता न मिलेगी, जितनी आप उम्मीद कर रहे थे। अपने परिवार व दोस्तों के साथ समय बिताइए। घबराइये मत कठिन समय समाप्त होने ही वाला है।
कोई आपको नीचा दिखाने की कोशिश कर सकता है। अपने धैर्य और आत्मिक शक्ति के उपयोग से इस दबाव से बाहर निकलने की कोशिश करें। आज आप कार्यालय में गप्पें मारने से बचें। इससे आप किसी की भावनाओं को दुख पहुंचा सकते हैं। शायद ये भी हो सकता है कि आपकी छवि को बिगाड़ने के लिए षड़यंत्र रचा जा रहा हो। आज आप इस ओर ध्यान ना दें।
हाल के दिनों में आप जहां भी हाथ डाल रहे हैं फायदा ही फायदा हो रहा है। यही सोचकर आप इन दिनों निवेश के मामले में कुछ बड़े जोखिम उठाने को तैयार हैं। हालांकि आप अब तक पांरपरिक तरीके से निवेश कर रहे थे और खर्च भी सोच समझकर कर रहे थे लेकिन अब आप बड़े जोखिम उठाने की स्थिति में हैं। फिर भी झटपट पैसा कमाने का रास्ता मत चुनिएगा। निवेश के लिए कई विकल्प चुनिए। इसमें कुछ ज्यादा जोखिम वाले स्टॉक भी हैं। यह आगे चलकर फायदा पहुंचायेगा।
आप कफ और कोल्ड जैसी बीमारियों से बचने के लिए सावधानी बरतें। हो सकता है, आप इन बीमारियों के शिकंजे में फंस जाएं। सबसे महत्वपूर्ण होगा कि आप अपने आस-पास के वातावरण को साफ-सुथरा रखें और अपने हाथों को अच्छे से धोएं। किसी भी बीमारी से लड़ने के लिए अच्छा होगा कि आप आराम करें।
विज्ञापन

तुला राश‌िः व्यावसायिक लिहाज से दिन अच्छा बीतेगा

7 of 12
तुला राश‌ि
आज आप जुबान पर काबू रखें वरना अपने प्रियजनों को ठेस पहुंचा बैठेंगे। बेकार की बातें करने से परहेज करें और अपने रिश्तों को और अधिक मजबूत बनाने की कोशिश करें। साथ ही ध्यान रखें कि आप अपने कटु शब्दों से किसी का मूड़ ही खराब ना कर दें।
आज आपके प्यार में डूबे रहने का दिन है। पार्टनर आपको बार-बार छेड़ेगा। आप दोनों दिन भर आनंद करेंगे। आपको लगेगा कि दोनों के पास एक दूसरे के लिए समय और ऊर्जा है। व्यावसायिक लिहाज से दिन अच्छा बीतेगा। हो सकता है कि कुछ अनापेक्षित बातें आपके पक्ष में हों और आपको इससे आत्मविश्वास मिले। शेयर बाज़ार में काम करने वाले लोगों के लिये भी आज का दिन अच्छा रहेगा। राजनीतिज्ञों को भी किसी प्रकार की परेशानी नही होगी।
आज खर्च करने से पहले सोचिये क्योंकि आपकी नकदी की आवक बहुत ज्यादा नहीं है। हो सकता है कि आपकी ज्यादा खरीदारी की आदत के कारण कुछ लोगों को परेशानी हो रही हो, इसलिये आज थोड़ा सा नियंत्रण रखिये। अपने साथ की वस्तुओं का आनंद लेते हुए अपना मनोरंजन अवश्य कीजिये। आज का दिन आपको वित्तीय अवसाद की सोच दे सकता है। आप अपने लिये या परिवार के लिये कुछ खरीदना चाहते हैं लेकिन अपने आप को उस प्रतिस्थिति में नहीं पाते। आपके अपनों पर प्यार की बरसात करने का समय नजदीक ही है लेकिन वो समय अभी नहीं है। अपनी नौकरी को बदलने के विषय में ना सोचिये। जल्दी ही अच्छा समय आने वाला है।

वृश्च‌िक राश‌िः कोई अच्छी खबर म‌िल सकती है

8 of 12
वृश्‍च‌िक राश‌ि
आज अध्यात्म की ओर रुचि के कारण आपका मन किसी तीर्थ यात्रा पर जाने को करेगा। अपनी तैयारियां शुरू कर दें। ये यात्रा आपको शांति देगी और सही राह दिखाएगी। इसके लिए आपको कहीं दूर नहीं जाना पड़ेगा क्योंकि आपके आस-पास ही ज्ञान और सूचना के स्रोत उपलब्ध रहेंगे।
आज पिछले कुछ समय से चली आ रही चिन्ताओं से छुटकारा मिलेगा। आप सुकून से अपने अतीत व भविष्य के बारे में सोच सकेंगे। अपने ऊपर अधिक दबाव डालने की आवश्यकता नहीं है।
यदि आप पिछले कुछ दिनों से बेरोजगारी की स्थिति में हैं तब आनेवाला समय कुछ अच्छे परिणाम आपके लिए ला सकता है। आज के दिन आपको चिरप्रतीक्षित खबर मिल सकती है। आपके धैर्य का फल आपको मिलेगा।
कभी-कभी कुछ दान देना ठीक ही होता है। इससे टैक्स तो बचता ही है पुण्य भी कमाया जाता है। याद रहे आपके पास कुछ आ रहा है तो उसे आगे भी दीजिए। आखिरकर आप कुछ देंगे तो पाने के भी सही हकदार आप ही बनेंगे। यही जिंदगी है।
जिन परेशानियों ने आपको काफी समय से घेरा हुआ था आज आपको उनसे निजात मिल जाएगी और इससे आप अच्छा महसूस करेंगे। काफी समय से चलता आ रहा मानसिक तनाव भी खत्म हो जाएगा और इससे आपको राहत की सांस मिलेगी। आज का दिन आप आराम करें और कुछ पुराने पड़े कार्यों को पूरा करने की कोशिश करें।

धनु राश‌िः नौकरी के ल‌िए आवेदन क‌िया है तो अच्छी खबर म‌िल सकती है

9 of 12
धनु राश‌ि
आज आपकी खुशियों का कोई ठिकाना नहीं रहेगा। आज आप अपने परिजन अथवा दोस्तों के साथ किसी खुशी का उत्सव मनाएंगे या फिर कहीं बाहर घूमने जाएंगे। साथ गुजारे ये पल हमेशा मीठी यादों के रूप में आपके साथ रहेंगे। इसलिए आज आप खूब मजे करें।
अपने पार्टनर की योग्यता को लेकर आज आप थोड़ा असन्तुष्ट होंगे। आपको अपनी अपेक्षा में बहुत नीचे जाने की जरूरत नहीं है। पर फिर भी यथार्थवादी बनें। अगर आप पूर्णता की तलाश में रहेंगे तो निराशा के अलावा आपको कुछ हाथ नहीं लगेगा। आप पाएंगे कि कोई आपकी ओर निहार रहा है।
अगर आप किसी नई नौकरी की खबर सुनने को बेताब हैं तो वो खबर आपको आज मिल सकती है। अपनी सोच सकारात्मक रखें। बुरे समय का सामना करने के लिए हमें अच्छे विचारों की जरूरत होती है जो कि आपको पास है। इसके लिए आपको अपने सभी विकल्पों को ठीक से खंगाल लेना चाहिए।
यदि हाल ही में आपने किसी जमीन जायदाद में निवेश किया है तो आप देखेंगे कि किस प्रकार आपका निवेश लाभकारी हो रहा है। यह भी हो सकता है, की आप किसी जमीन का सौदा कर लें और उसे किसी ग्राहक को लाभ लेकर बेच दें। इससे भी आप अधिक धन अर्जित कर सकते हैं। आप अपने सारे अवसर खुले रखें ताकि किसी भी निवेश के लिए आपको अधिक सोचने की आवश्यकता ना पड़े।
आपको साधना के लाभ सुनकर आश्यर्च होगा आज आप अपने दिमाग को शान्ति दे सकते हैं, क्योंकि यह उपयुक्त समय है। साधना आपको अपना अच्छा असर आने वाली अवधि और लम्बी अवधि दोनों में दिखाएगी।

मकर राश‌िः आज भविष्य के लिए कुछ निवेश करें

10 of 12
मकर राश‌ि
आज आपको अपने और दोस्तों के बीच के रिश्तों को देखने की जरूरत है। शायद आप लोगों के बीच जलन पनप रही है जो कि आगे चल कर हानिकारक हो सकती है। दोस्तों से बात करके इस बात की वजह जानने की कोशिश करें। अगर कोई तीसरा व्यक्ति आपके और आपके दोस्तों के बीच दरार डालने की कोशिश कर रहा है तो उससे दूर ही रहें।
आज आप नीरसता को अपनी जिंदगी में ना आने दें, कुछ ऐसा करें, जिससे आपकी रोमांटिक जिंदगी में जोश एवं उत्साह पैदा हो सके। अंततः आप और आपका साथी जीवन के निश्चित पथ पर चलने में सक्षम होंगे। आपसी रिश्तों को मजबूत करने का भरसक प्रयास करें, तत्पश्चात् उसका नतीजा देखें।
आज आप काम और मस्ती दोनों ही कर सकेंगे। अपनी विभिन्न रुचियों को जानें और सोचें कि आप उन्हें काम के साथ कैसे मिला सकते हैं। अब आप अपनी रुचियों को अपने काम के साथ मिला कर भी देख सकते हैं। अपनी व्यावसायिक व व्यक्तिगत रुचियों को अगर आप काम के साथ मिला कर पूरा करें तो आपको लाभ मिलेगा।
आज खूब खर्चे वाला दिन है पर मौज मस्ती में खर्च ना करें। आज भविष्य के लिए कुछ निवेश करें। मसलन बच्चों के लिए कोई शिक्षा योजना ले लें। आज किया गया छोटा सा निवेश कल बड़ी बचत बनकर सामने आयेगा।
कोई छोटा सा तनाव भी आपको परेशान कर सकता है। उसे रोकने का तुरन्त प्रयास करें, क्योंकि अगर यह परेशानी बढ़ेगी तो आपको ज्यादा कष्ट हो सकता है। आपकी नाकारात्मक सोच भी आपके अच्छे स्वास्थ्य प्राप्ती के मार्ग की बाधा बन सकती है। पूरा आराम करें और मनचाही क्रिया करें जो आपके शरीर और दिमाग को आराम दे। आप तनाव के साकारात्मक और नाकारात्मक असर के लिए भी जागरुक रहें।

कुंभ राश‌िः ‌ब‌िजली के यंत्रों का सावधानी से इस्तेमाल करें

11 of 12
कुंभ राश‌ि
अगर आप कोई कानूनी लड़ाई लड़ रहे हैं तो आपकी जीत निश्चित है। किसी अनुभवी वकील की सलाह लें। चिंता की कोई बात नहीं है क्योंकि उच्चाधिकारी आपके पक्ष में रहेंगे। आपको धैर्य रखने की जरूरत है।
आज रोमांस के मामले में आपका अवसरों से भरा दिन है। आप के आस-पास का कोई व्यक्ति, जिसे आप नहीं जानते, पर वह आपसे आकर्षित है, आपकी उससे मुलाकात होगी।
आज का दिन उन महिलाओं के लिये अच्छा है, जिन्हे अपनी आजीविका में कोई परेशानी पेश आ रही है। किसी क्षेत्र से अनापेक्षित अच्छे परिणाम मिलने की उम्मीद है। सितारे आपके पक्ष में है। आशा का दामन न छोड़ें।
आज यदि आप नए मकान या संपत्ति में निवेश करना चाह रहे हैं तो उसके दस्तावेजों को ठीक से पढ़ सुन लें। छोटी सी चूक भी आपको बड़ी मुसीबत में डाल सकती है इसलिए इन्हें गौर से पढ़े-सुनें। 
इस बार आपको खयाल रखना होगा कि किसी भी आग या बिजली के यन्त्रों का इस्तेमाल करते समय कुछ अनहोनी ना हो जाए। वरना कोई दुर्घटना या चोट लगने के संकेत हैं। आज आपको ईलैक्ट्रोनिक यन्त्रों का इस्तेमाल करने से बिजली का झटका भी लग सकता है और हो सकता है बिजली यन्त्र खराब भी हो जाए। आपके लिए अच्छा होगा कि आप आग से दूर रहें, वरना जल भी सकते हैं। 
विज्ञापन

मीन राश‌िः आज आपके लिए फायदे का दिन है

12 of 12
मीन राश‌ि
आज सफलता का सेहरा आपके सिर बंधेगा। अगर इस सफलता का कोई हकदार है तो वो आप ही हैं। क्योंकि इस सफलता को पाने के लिए आपने बहुत मेहनत की है। आज आप बिना किसी बात की चिंता किए अपनी सफलता का मजा लें।
रोमांस की दुनिया में आपके खाते में आज पुनः मिलन का योग है। आज आप अपने पुराने पार्टनर से मिल सकते हैं। आने वाला व्यक्ति आपको हैरत में डाल देगा। मौके का लाभ उठाएं। आज आप शैक्षणिक व्यावसाय की उन्नति के अवसरों को अपनी ओर खुलते हुए पाएंगे। यदि आप अपने काम को बदलना चाहते हैं तो पहले विकल्प की पड़ताल करें। इस समय किये गए प्रयत्न सफल होंगे।
आज आपके लिए फायदे का दिन है। आपको लगेगा कि आज आपकी सभी व्यवसायिक योजनाएं काम कर रही हैं। आज किसी नये काम का जोखिम ले सकते हैं। आप इसके लिए किसी से सलाह लेने की सोच रहे हैं तो पहले निश्चिंत हो जाइये कि जिससे सलाह ले रहे हैं वह इस काम के लिए एकदम ठीक है या नहीं।
लम्बे समय से जो व्यायाम आप सीख रहे थे, उसे याद कर लें। ऐक्टिव बने रहने के लिए आप तरह-तरह के रास्ते खोजेंगे और ऐसा करने से आपको कोई भी सेहत की समस्या नहीं रहेगी। आप चाहें तो बाइक चलाएं, तैरने जाएं, बैडमिन्टन खेलें या फिर क्रिकेट। कुछ ऐसा करें जिससे आपकी शारीरिक मेहनत हो और आपका मन भी लग जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें