फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानूनी झगड़े में फंस सकते हैं वृश्चिक राशि वालें, जानें कैसा रहेगा आपका दिन

Mon, 20 Mar 2017 10:12 AM IST
amarujala.com- Presented by: किरण सिंह
विज्ञापन
1 of 13
आज का दिन सभी राशियों के लिए क्या लेकर आया है, जानिए।
विज्ञापन

मेष राश‌ि: सात समुंदर पार से मिलेगी खुश खबरी

2 of 13
मेष राश‌ि
आज वो दिन है, जब आपको सात समुंदर पार से कोई खुश खबरी मिल सकती है। ये खुश खबरी विदेश में रह रहे आपके मित्र या परिजन आपको देंगे। आप उनके फोन या ई-मेल का इंतजार करें। अगर वो आपको विदेश आने का न्योता दें तो जरूर जाएं। आज आप अपने संबंध को अगले स्तर पर ले जाने के बारे में सोचेंगे। हो सकता है, आप अकेले हों और किसी साथी के प्रति प्रेम की भावना विकसित हो रही हो। दोनों ही सूरत में संबंध को अगले स्तर पर ले जाना आपका मुख्य लक्ष्य होगा। आज अपने कार्यक्षेत्र में आप कुछ नए संबंध बनाएंगे, जिनसे आपको भविष्य में लाभ मिलेगा।आर्थिक क्षेत्र में आपकी स्थिति ज्यादा अच्छी नहीं रहेगी, लेकिन आप इस स्थिति से आसानी से निपट लेंगे। अगर आप अपनी कूलह या कमर की परेशानी से परेशान हैं तो आराम करने से आपको अच्छा महसूस होगा।
विज्ञापन

वृष राश‌ि: सामाजिक उत्सव का हिस्सा बनें

3 of 13
वृष राश‌ि
आज अचानक ही आपके घर मेहमान आ सकते हैं। आपको उनका स्वागत करने के लिए तैयार रहना चाहिए। आज आप कितने भी व्यस्त क्यों ना हों सामाजिक उत्सव में भाग अवश्य लें, ऐसा मौका बार-बार नहीं आता। अपने साथी की वजह से आपकी दयालुता एवं नरममिजाजी अपनी चरम सीमा पर है। आप पाएंगे कि आज आप अत्याधिक आकर्षक एवं आत्मविश्वास से भरपूर हैं। आज आप दोनों ही अच्छे वक्ता एवं श्रोता बनें। आज के दिन विद्यार्थियों को बड़े अच्छे परिणाम मिल सकेंगे। याद रहे आपके पास कुछ आ रहा है तो उसे आगे भी दीजिए। आखिरकर आप कुछ देंगे तो पाने के भी सही हकदार आप ही बनेंगे। आज आपको डॉक्टर के पास सामान्य चैक-अप के लिए जाना चाहिए। हो सकता है आप ठीक महसूस करें मगर आज आपको अपने शरीर के उपर ध्यान देना शुरु कर देना चाहिए।

म‌िथुन राश‌ि: जमीन- जायदाद खरीदना फायदेमंद

4 of 13
म‌िथुन राश‌ि
आज आपको अपने आस-पास के कुछ लोगों से सावधान रहने की जरूरत है क्योंकि वो आपके प्रति ईर्ष्या रखते हैं। आप बस अपने काम और जिम्मेदारियों पर ध्यान दें। आज अपने प्रेमी के साथ छुट्टी पर जाने के बारे में विचार करें। प्रेमियों के लिए उत्तर दिशा में प्रस्थान करना सबसे सही हैं। आज का दिन उन तकनीकी जनों के लिए श्रेष्ठ है जो वेब डिजाइनिंग से जुड़े हैं। आपको कुछ विदेशी प्रस्ताव मिलने की भी संभावना है। जमीन जायदाद खरीदना इन दिनों आपके लिए लाभकारी सिद्ध हो सकती है। अगर आपको हाल में कोई स्वास्थ्य विकार से गुजरना पड़ा है तो आज आप अच्छा महसूस करेंगे। सिरदर्द, पेटदर्द और जुकाम जैसी परेशानियों से आप छुटकारा पा सकेंगे। अच्छे खान-पान और व्यायाम पर ध्यान दें जिससे आपका शरीर ऊर्जावान् और सही दिशा में प्रगतिशील होगा।
विज्ञापन

कर्क राशि: अच्छा रहेगा दिन

5 of 13
कर्क राशि
आज आपका मन करेगा कि आप कहीं बाहर जाएं और लोगों से मिलें। आज आप अपनी जिंदगी को लेकर कुछ तनाव में हैं। नए पार्टनर की कईं दिनों से चली आ रही असफल खोज आज सकारात्मक दिशा दिखाएगी। आंखें खुली रखें। जिन्हें आपने निराश होकर छोड़ दिया था। आप अपने प्रयास की सफलता पर हैरान होंगे। आज कार्यालय में समूह के साथ काम करने के लिए काफी अच्छा दिन है। आपको ये महसूस होगा कि जिस प्रोजेक्ट को आप आगे बढ़ा रहे हैं, उसे इस स्तर तक लाने के लिये आपके समूह के सदस्यों का ही सहयोग आपको यहां तक लाया है। आज बस आपका ही दिन है, बहुत कुछ मिलेगा, कहीं से मोटी रकम भी। तो फिर देर क्यों? कुछ बड़ा निवेश कर डालिए। अच्छी सेहत पाने के लिए अगर आपने जिम जाने का विचार कर लिया है तो पहले चिकित्सक की सलाह लेना ना भूलें। 
विज्ञापन

स‌िंह राश‌ि: यात्रा की योजना को कर दें स्थगित

6 of 13
स‌िंह राश‌ि
आपके और आपके दोस्तों में आपसी संबंधों में और प्रगाढ़ता आएगी। आप दोनो की आपसी समझ बहुत अच्छी है इसलिए आपको एक साथ समय बिताना बहुत अच्छा लगेगा। अपने परिवार व दोस्तों से दूर हटकर आज आप अपने पार्टनर के साथ कुछ अच्छे लम्हे बिताना चाहेंगे। ये लम्हे आप दोनों के लिए यादगार रहेंगे। आज आप किसी सेमीनार या कॉन्फ्रेंस की अध्यक्षता करेंगे, जिससे कि आपके कैरियर को बहुत लाभ मिलेगा। लोगों से मिलने में हिचक ना करें, इनमें से किसी ना किसी से आपको आने वाले समय में लाभ जरूर होगा। अगर शेयर बाजार में आपकी रूचि है तो अभी सिर्फ बाजार पर नजर रखे, जांच परख के बाद ही पैसा लगाना ठीक रहेगा। यदि आप आज कहीं यात्रा पर निकलने की सोच रहे हैं तो उसे स्थगित कर दें। अगर आपका जाना बहुत जरूरी है तो यातायात सुरक्षा के नियमों का पालन करें और सावधानी के साथ यात्रा करें। 
विज्ञापन

कन्‍या राश‌ि: सारे कर्जे चुकाने की कोशिश करें

7 of 13
कन्‍या राश‌ि
आज चाहे जो भी हो जाए लेकिन आप अपने करीबी लोगों से बहस करने से बचें। परिस्थिति चाहे जितना भी उकसाए आप बहस से दूर ही रहें। आज रोमांस के मामले में आपका अवसरों से भरा दिन है। आप के आस-पास का कोई व्यक्ति, जिसे आप नहीं जानते, पर वह आपसे आकर्षित है, आपकी उससे मुलाकात होगी। कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत व ईमानदारी की प्रशंसा होगी। हालांकि अभी भी अपने कैरियर को आगे ले जाने के लिए आपको बहुत मेहनत करनी होगी। इसके लिए आप कुछ नई तकनीक भी सीख सकते हैं। इधर-उधर से लिए गये सभी कर्जों की कुल रकम को जोड़ें, उसमें क्रेडिट कार्ड की बकाया रकम भी जोड़ लें। क्रेडिट कार्ड से खरीदारी करते समय उसके नियम और शर्तों को हर पल ध्यान में रखें। सभी देनदारियों का ध्यान रखकर उनको चुकता करने की ठोस योजना बनायें। आंख में कोर्ड भी परेशानी होने पर तुरन्त डॉक्टर को दिखाएं। 

तुला राश‌ि: थकावट महसूस करेंगे

8 of 13
तुला राश‌ि
आपके घर में खुशियों का माहौल बना हुआ है क्योंकि आप जानते हैं कि आप अपने परिजनों और दोस्तों के साथ का मजा ले रहे हैं। विदेश से भी आपके कुछ रिश्तेदार आ सकते हैं उनके स्वागत के लिए तैयार रहें। अगर आप पार्टनर के सामने अपने प्यार का इजहार करना चाहते हैं तो आज न करें। अगर वह व्यक्ति आपका दोस्त या अपेक्षित है, लेकिन आपका उतना निकट नहीं है तो निर्णय लेने से पहले दोबारा सोचें। आप जो भी काम करेंगे, उसमें अपनी जान डाल देंगे और अपने रास्ते में आने वाली परेशानियों को लांघ जाएंगे। नवीन कार्य बड़ी तेजी से आएंगे और वर्तमान कार्य भी सही तरीके से चलते रहेंगे। यदि आपकी राजनीतिक पकड़ अच्छी है, तब ये समझ लीजिये कि आज काफी बडा लाभ किसी विकल्प के रूप में आपको मिलने वाला है। आज आप में काम करने की शक्ति थोड़ी कम रहेगी और थकावट भी महसूस करेंगे।

वृश्‍च‌िक राश‌ि: कानूनी झगड़े में फंसने के संकेत

9 of 13
वृश्‍च‌िक राश‌ि
आज आपको अपनी सूझ- बूझ व चतुराई को परखना होगा, कुछ लोग अपनी सीमाओं को लांघ कर आपकी परेशानी का सबब बनते जा रहे हैं। आपको शांत रहते हुए उनको रोकने का प्रयास करना होगा। आज का दिन आपके लिए बहार लाएगा। हर एक व्यक्ति आपके आकर्षण में आता नजर आएगा और आप खुद को किसी की ओर आकर्षित होता पाएंगे। आज आप किसी कानूनी झगड़े में फंस सकते हैं, सावधान रहें। झगड़े को आराम से बिना किसी वकील की मदद के सुलझाने की कोशिश करें। आज का दिन आपके लिए बेहतर साबित हो सकता है। आपकी आर्थिक पूंजी में बढ़ोतरी हो सकती है। आज आप योग करते समय उत्साहित रहेंगे भले ही आप यह लम्बे समय से व्यायाम करते आ रहे हों या फिर आप अभी शुरु कर रहे हों।

धनु राश‌ि: कैरियर के लिए सोच समझ कर लें फैसला

10 of 13
धनु राश‌ि
आज आप अपने काम से संबंधित किसी यात्रा पर जा सकते हैं। लेकिन ये भी हो सकता है कि आप ये यात्रा अपने दोस्तों के साथ ही करें। कुछ भी हो आपकी ये यात्रा सफल रहेगी। आज आप अपने मित्रों के साथ फिल्म देखने के मूड में हैं। यह इसलिए भी हो सकता है कि आपकी रोमांटिक जिंदगी में अड़चन आ गई है। ये दिन अपनी छोटी-छोटी बातों के लिए याद रखने योग्य हैं। आज अपने कैरियर के बारे में कोई भी फैसला पूरी तरह से सोच समझ कर ही लें। अगर आप जल्दबाजी में कोई फैसला लेंगे तो अंत में आपको इसके लिए पछताना पड़ सकता है। यदि आप अपनी गाड़ी बेचने का मन बना रहे हैं तो उसे बेच देने के लिए आज का दिन अच्छा है। आज रोड़ पर चलते समय आपको अपना ख्याल रखना होगा, भले ही आप वाहन चला रहें हो या नहीं। ध्यान रहे, तेज वाहन चलाने से आप खुद को और दूसरों को भी खतरे में डाल सकते हैं।

मकर राश‌ि: लाभ को बढ़ाने के लिए प्रचार - प्रसार करें

11 of 13
मकर राश‌ि
आज आपके दोस्तों को आपकी मदद व सलाह की जरूरत है। आपको उनकी मदद जरूर करनी चाहिए। आखिरकार आपका रिश्ता ही कुछ ऐसा है। आपकी प्रेम भरी जिंदगी का आज सफलतम दिन है। आपके द्वारा की गई कोशिशें आपके प्यार को मजबूत करती दिखाई देंगी। काम पर पूरा ध्यान केंद्रित करने के कारण आप सारी परेशानियों को आसानी से हल कर पाएंगे। अगर आपको कोई परेशानी आए तो भी अपने मार्ग से ना हटें। अपने लाभ को बढ़ाने के लिए आज प्रचार-प्रसार का सहारा लें। समझदारी से अपने बाजार का चुनाव करें, ठीक से प्रचार-प्रसार करें, आप पायेंगे कि व्यापार दिन दूनी रात चौगुनी गति से बढ़ रहा है। आज आपको कोई हानि या क्षति हो सकती हैं इसलिए छोटी-छोटी चोटों से सावधान रहें। सड़क पर काफी सावधानी से वाहन चलाए ताकि आप खुद भी सुरक्षित रहें और दूसरों के साथ भिड़न्त से भी बच जाएं।

कुंभ राश‌ि: आर्थिक स्थिति को सही करने के लिए सलाह लें

12 of 13
कुंभ राश‌ि
आपका साहस और तेज सोच आपको और लोगों से बहुत आगे ले जाएगा। आपकी तीव्र बुद्धि और अच्छी सम्पेषण कला लक्ष्य प्राप्ति में आपकी मदद करेगी। अपने संबंध को गहरा करने के लिए आप दोनों का प्रयास रंग लाएगा व आज आप अपने साथी के साथ अधिक आनंददायक समय बिताएंगे। आज कार्यस्थल पर अपने स्वभाव पर नियंत्रण रखें। धैर्य रखने में काफी मेहनत की आवश्यकता होती है और आज आपको धैर्य की जरूरत होगी। अपनी माली हालत फिर से ठीक करने के लिए किसी समझदार या आर्थिक सलाहकार से सलाह लें। अपने खर्चे की भरपाई के लिए जरूरी है कि आप अलग-अलग बजट से थोड़ी-थोड़ी पूंजी जोड़ें और इस काम में कोई आर्थिक सलाहकार ही सही सुझाव दे सकता है। दिमागी तनाव आज ज्यादा रहेगा इसलिए आज शान्ति के लिए दोस्तों और घरवालों के साथ समय बितायें। आप जल्द ही बहुत अच्छा महसूस करेंगे।
विज्ञापन

मीन राश‌ि: बुरे सपने दे सकते हैं तनाव

13 of 13
मीन राश‌ि
अपने कौशल व हिम्मत से आप अपने रास्ते में आने वाली सभी परेशानियों को हल कर लेंगे। आपकी इन खूबियों का जादुई असर होगा व सारी परेशानियां खुद ही खत्म हो जाएंगी। आज का दिन आपके रोमांस के लिए उत्तम संकेत लाया है। अकेले लोगों का उनके पार्टनर से मिलन होगा। अगर रिश्ते में पहले से ही बंधे हैं तो आप आज जान पाएंगे कि वह पार्टनर आपसे कितना प्यार करता है। यदि आप लेखक या पत्रकार हैं तब आज का दिन श्रेष्ठ व शुभ है। आपके पास नवीन संपर्कों के साथ प्रस्ताव होंगे। अपने नवीन काम के लिए समय दें और आप देखेंगे कि कैसे समय करवट बदलता है। आपको बुरे सपने कुछ तनाव दे सकते हैं। आप सोने से पहले सारी चिंतायें भूल जायें तभी आप ठीक से आराम कर पायेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें