आज सितारों की चाल बताती है कि कई राशियों में लाभ और धन प्राप्ति के योग बने हैं। देखिए आपकी राशि के लिए दिन कैसा रहने वाला है।
विज्ञापन
मेष राशि: खरीदारी के लिए शुभ है दिन
2 of 13
मेष राशि
अगर आप कोई कानूनी लड़ाई लड़ रहे हैं तो आपकी जीत निश्चित है। किसी अनुभवी वकील की सलाह लें। चिंता की कोई बात नहीं है क्योंकि उच्चाधिकारी आपके पक्ष में रहेंगे। आपको धैर्य रखने की जरूरत है। अगर आप अकेले हैं तो आज आप यह सोचने के लिए थोड़ा समय निकालें कि आप कैसा पार्टनर चाहते हैं। आपको जो पहचान मिलनी चाहिए थी, आज वो मिल सकेगी। आज आप सभी की नजरों में रहेंगे। सब कुछ आपकी योजना के अनुसार ही चलेगा। इस शुभ समय में आपके कैरियर में भी वृद्धी ही होगी। आप पिछले कुछ दिनों में कोई बड़ी खरीदारी करने की सोच रहे हैं, शायद कोई नई कार या बाईक। तो आज ये खरीदारी करने का शुभ दिन है। आज आप पेट से सम्बन्धित बीमारी से ग्रस्त हो सकते हैं इसलिए आपको अपनी खुराक में शुद्धता की मात्रा देखनी होगी और अपनी खुराक को और बेहतर बनाने के उपाय खोजने होंगे। आपको चिप्स छोड़कर फल और सोडा छोड़कर जूस पर निर्भर होना होगा। यह आपकी जिन्दगी में अच्छा बदलाव आया है और इसे कायम रखने के लिए आपको तरीके खोजने होंगे।
विज्ञापन
वृष राशि: अपने गुस्से को काबू में रखें
3 of 13
वृष राशि
आज आप गुस्से के शिकार हो सकते हैं, अपने गुस्से को पूरी तरह से काबू में रखने की कोशिश करें। कुछ भी हो अपने कार्यालय व सार्वजनिक स्थान पर झगड़ा करने से बचें। आप बस अपने गुस्से पर काबू रखें और परेशानी से बचें। अगर आप पार्टनर की खोज में हैं तो आज का दिन आपके लिए महत्त्वपूर्ण है। अगर आप अपनी अपेक्षाओं में अपने पार्टनर की योग्यता के मामले में थोड़ी ढिलाई देने की सोचें तो आज आपको वैसे पार्टनर से मुलाकात हो सकती है। आज कोई नया व्यवसाय शुरू करने का विचार आपके मन में आ रहा है। इसके लिए आज का दिन शुभ है। हालांकि नया व्यवसाय शुरू करने से पहले आपको किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह जरूर ले लेनी चाहिए। आज का दिन आपको वित्तीय अवसाद की सोच दे सकता है। आप अपने लिये या परिवार के लिये कुछ खरीदना चाहते हैं लेकिन अपने आप को उस प्रतिस्थिति में नहीं पाते। आपके अपनों पर प्यार की बरसात करने का समय नजदीक ही है लेकिन वो समय अभी नहीं है। अपनी नौकरी को बदलने के विषय में ना सोचिये। दोनों काम एक साथ करने से आपको पछताना पड़ सकता हैं। आज सड़क दुर्घटना होने की सम्भावना ज्यादा है इसलिए सतर्क रहिए।
मिथुन राशि: आज अपने दिल की बात कह डालें
4 of 13
मिथुन राशि
आज आप अपनी पुरानी दिनचर्या में कुछ नयापन लाने की कोशिश करेंगे। क्यों ना उस रुचि की और ध्यान दिया जाए जिसे आप बहुत समय से करना चाह रहे थे। आज अपनी बोरियत से बाहर निकल कर ऐसा कुछ करें जिसकी कभी किसी ने आपसे अपेक्षा भी नहीं की थी। आज भावनाओं में बह जाने का दिन है, अतः बेहिचक अपने दिल की चाहतों को अपने साथी से कह डालें। आज आपके प्रतिफल आपकी मेहनत के अनुरूप ही रहेंगे। अगर आप विद्यार्थी हैं तो आपको अपने परीक्षा परिणाम की चिंता रहेगी। यदि आप अपनी गाड़ी बेचने का मन बना रहे हैं तो उसे बेच देने के लिए आज का दिन अच्छा है। इसी दिन का तो आपको इंतजार था। आज आपके लिए खुश खबरी है कि आपके सकारात्मक व्यवहार के कारण आप अच्छे स्वास्थ्य का आनन्द लेंगे। आपको कोई भी स्वास्थ्य से सम्बन्धित परेशानी नहीं होगी परन्तु इसका फायदा ना उठाएं, आप अध्यात्म की ओर बढ़ेंगे। इससे आपको मानसिक शान्ति और अच्छा स्वास्थ्य मिलेगा।
विज्ञापन
कर्क राशि: विदेश से खुशखबरी मिलने के संकेत हैं
5 of 13
कर्क राशि
शायद ये उम्र भर चलने वाली दोस्ती की शुरूआत है। दोस्त आते हैं और चले जाते हैं लेकिन ये नया दोस्त हर सुख-दुख में आपका साथ देगा। अगर किसी को आपकी मदद की जरूरत है और वो खुल कर आपसे नहीं कह पा रहा है तो आपको आगे बढ़ कर उसकी मदद करनी चाहिए। यदि आपका संबंध अभी कुछ समय पूर्व ही बना है तो आज आप उसमें एक मोड़ का अनुभव करेंगे। आज आपके सभी रुके हुए काम पूरे हो सकेंगे। सिर्फ आपको उन पर एक बार नजर डालनी होगी। आज विदेश से आपको आर्थिक लाभ के संकेत हैं। कहीं दूर से आसानी से पैसा मिलने के संकेत हैं। यदि आपने विदेश में निवेश किया है या विदेश से किसी अच्छे समाचार की प्रतीक्षा है तो आज वह दिन है। आज आप महसूस करेंगे कि आप अपने लक्ष्य से अलग जा रहे हैं। इस समय आपको अपने लिए थोड़ा सा समय निकालना होगा। आंखें बन्द करके अपनी सांसों पर ध्यान दें। इससे आपका दिमाग शान्त रहेगा और आपको किसी भी काम को मन लगाकर करने में भी मदद मिलेगी।
विज्ञापन
सिंह राशि: खुशनुमा रहेगा आज का दिन
6 of 13
सिंह राशि
आज आप किसी सामाजिक समारोह के बाद अपने घर को समेटने में लग जाएंगे। घर को ठीकठाक करें और कुछ आराम भी कर लें। आपने समारोह का खूब मजा लिया लेकिन अब अपनी जिम्मेदारियों को पूरा करने का वक्त है। आज आपस में पैदा हुए मतभेदों को अनदेखा करें व गुस्सा थूक दें। अपनी सहनशीलता के कारण दूसरे की गलतियों को नजरअदाज कर दें, माफ कर दें। आज आप शायद हैरान हो जाएं, जब कि आपको अपने किसी दोस्त या जानकार से ऐसी किसी नौकरी का अवसर मिले जो कि आपके लिए बिल्कुल सही है। इस अवसर के बारे में पूरी जानकारी अवश्य ले लें, क्योंकि ये लोग दिल से आपका भला ही चाहते हैं। आज आपको पूंजी निवेश के लिए एक नयी योजना मिलेगी। यह ऑनलाइन व्यवसाय के रूप में हो सकती है। आज का दिन आपके लिए नये तरीके अपनाने के लिए बेहतर हो सकता है। लेकिन आपको यह सुनिश्चित करना होगा कि जो कुछ आप कर रहे हैं उसकी पूरी जानकारी आपको है। आज आप बहुत खुश हैं आपको कोई भी नहीं रोक सकता। आपकी खुशी जिंदादिली और ऊर्जा सभी को प्रभावित करेगी।
विज्ञापन
कन्या राशि: खर्चों को काबू में रखें
7 of 13
कन्या राशि
आज अपने प्रियजनों से किसी बहस में ना पड़ें। इस समय कुछ झगड़ों की संभावना है इसलिए अपनी जुबान पर काबू रखें। जो बोलें सोच-समझ कर बोलें। इससे आप अनचाही परेशानी से अपने आप को बचा पाएंगे। आज किसी काल्पनिक साथी के बारे में सोचने के स्थान पर अपने वर्तमान संबंध पर ध्यान दें। तुलना करने से आपके संबंध में कडुवाहट आ सकती है। अगर आप पैसों के लिए संघर्ष कर रहे हैं और अपनी वित्तीय स्थिति सुधारना चाहते हैं तो अपने वेतन में वृद्धी के लिए अपने उच्चाधिकारियों के साथ बात करने के लिए यह दिन बहुत ही अच्छा है। आपके बॉस का मूड बहुत अच्छा है, इसलिए ये बिल्कुल सही समय है। आज आपको उधार भी लेना पड़ सकता है, इसलिये अपनी खर्चे की आदतों पर ध्यान दीजिये। आज आप उन चीजों पर खर्च कर सकते हैं जिनकी आपको जरूरत नहीं है। आप तनाव के कारण परेशान हो सकते हैं। इससे बचने के लिए कुछ समाधान ढूंढ़ें, क्योंकि यह आपके स्वास्थ्य के लिए हितकर नहीं है।
तुला राशि: आज बाहर जाकर मस्ती करने का मौका मिलेगा
8 of 13
तुला राशि
अपने कौशल व हिम्मत से आप अपने रास्ते में आने वाली सभी परेशानियों को हल कर लेंगे। आपकी इन खूबियों का जादुई असर होगा व सारी परेशानियां खुद ही खत्म हो जाएंगी। आज साथी द्वारा उचित समय ना दिये जाने की भावना के कारण आप स्वयं को दया योग्य समझेंगे। इस समय सभी चीजें आपके अनुसार ही हैं। सब कुछ आपके नियंत्रण में ही है और आप अपनी जिम्मेंदारियां अच्छी तरह से निभा रहे हैं। आप बस इसी तरह से चलते रहें तो सब कुछ आपके हक में ही रहेगा। लेकिन, समझदारी इसी में है कि आप अपने खातों का ध्यान रखें। जिस प्रोजेक्ट को आप बहुत फायदेमंद समझ रहे थे वो शायद उतना फायदेमंद ना साबित हो सके। आप आज निवेश का कोई नया विकल्प तलाशेंगे। आज आप ऊर्जावान् और तनाव मुक्त रहेंगे, यह आपके लिए बहुत अच्छा आश्चर्य होगा। इन दिनों को खूब मस्ती में गुजारें क्यों कि कम तनाव और खुशनुमा मूड आपके स्वास्थ्य के लिए अच्छा होगा। आज आपको बाहर जाकर मस्ती करने का मौका मिलेगा।
वृश्चिक राशि: प्रयास का फल जल्द मिलेगा
9 of 13
वृश्चिक राशि
अगर किसी नजदीकी व्यक्ति के साथ आपके रिश्ते में कोई खटास आ गई है तो आप उसे सुधरता हुआ पाएंगे। ये सुधार दोनो तरफ से किए गए प्रयासों का ही फल होगा। आगे भी ये रिश्ता यूं ही मधुरता से चलता रहे इसके लिए परिपक्वता की जरूरत है जो कि आप में है। अपने मन के पार्टनर से मिलने का ख्याल आपको आज उलझाए रखेगा। आपका धीरज और दृढ़ता आज या कल आपके लिए अच्छा परिणाम लाएंगे। आज आपको कोई बहुत ही महत्वपूर्ण काम पूरा करने की जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है। लेकिन सफलता पाने के लिए आपको औरों का मार्ग दर्शन करना होगा व उन्हें उत्साहित भी करना होगा। आर्थिक मामलों में जो आपको नुकसान हुआ है उसकी भरपाई करने के लिए बड़े जोखिम वाला कोई निवेश ना करें, अन्यथा नुकसान और बड़ा होगा। कुछ आर्थिक मामले ऐसे आयेंगे जिसे आप टाल भी नहीं सकते। आज आपको अन्दरुनी सुन्दरता पर विशेष ध्यान देना होगा। ध्यान रहे आप आत्म-सम्मान को बढ़ावा दें और अपने सकारात्मक विचारों पर ही ध्यान दें।
धनु राशि: आज का दिन आपके लिए बहुत खुशनुमा है
10 of 13
धनु राशि
आज आपका सामाजिक जीवन बहुत सी गतिविधियों से भरा रहेगा। आप अपने देस्तों के साथ खूब मजा करेंगे और साथ ही अपने काम में मिली सफलता का भी मजा लेंगे। इस समय का पूरा आनन्द लें। आज का दिन आपके लिए बहुत खुशनुमा है। आपका पार्टनर अपनी बेहतरीन अदाओं से आपको हैरत में डालेगा। आप अपने रिश्ते को लेकर आज आसमान में उड़ान भरते रहेंगे। कार्यक्षेत्र में आपको अपनी सीमाओं को जानना चाहिए। अगर काम आपकी सोच के अनुसार ना भी चले तो भी परेशान ना हों। ये सारी परेशानियों अस्थाई हैं, जो कि समय के साथ अपने आप ही खत्म हो जाएंगी। आपकी मेहनत और लगन आपके कैरियर को बहुत ऊंचाइयों पर ले जाएगी और आपको बहुत लाभ होगा। जमीन जायदाद बेचने के लिए यह एक शुभ दिन है इसीलिए अगर आप कोई जमीन खरीदना या बेचना चाहते हैं तो यह दिन आपके लिए लाभकारी है। आज आप योग करते समय उत्साहित रहेंगे भले ही आप यह लम्बे समय से व्यायाम करते आ रहे हों या फिर आप अभी शुरु कर रहे हों। योग आपके लिए मानसिक और शारीरिक दोनों तरह से लाभदायक होगा।
मकर राशि: हर काम में सावधानी बरतें
11 of 13
मकर राशि
आज आपकी जिंदगी में गलतफहमियां पैदा हो सकती हैं, सावधान रहें। अपनी कथनी पर ध्यान दें, जिससे आप अपने दोस्तों को कुछ गलत ना कह बैठें। कोई ऐसी बात ना बोलें जिससे उन्हें ठेस पहुंचे। आज आपकी शादी के बारे में परिवार वालों या पार्टनर के परिवार वालों की तरफ से असहमति के कारण अड़चनें आ सकती हैं। आप धीरज रखें। आज अपने ग्राहकों से मिलने के लिए समय शुभ है, इसलिए आप बाहर जा कर इनसे मिल कर अपने संबंधों में सुधार ला सकते हैं। आज आप जो संबंध बनाएंगे उनसे आने वाले समय में आपको कई तरह से लाभ हो सकता है। आज अपने संवाद में सावधानी रखें क्योंकि इसमें हुई एक चूक से आपकी तिजोरी पर असर पड़ सकता है। आज आप जाने अनजाने में खुद को चोट पहुंचा सकते हैं। आप अपने हर काम को बेहद सावधानी और सतर्कता से करें। अपने आस-पास की जानकारी रखिए। ध्यान रहे की यात्रा करते समय आपको दूसरों की लापरवाही से नुकसान हो सकता हैं। यातायात के सभी नियमों का पालन कर रफ्तार को धीमी रखें और बेहद सावधानी से वाहन चलाएं।
कुंभ राशि: बीमारियों से सतर्क रहने की आवश्यकता है
12 of 13
कुंभ राशि
अगर आपको लग रहा है कि आपके परिवार के सदस्यों के बीच कोई तनाव चल रहा है तो आपके उस समस्या को जड़ से उखाड़ फेंकने की कोशिश करनी चाहिए। रिश्तों के बीच कड़वाहट पैदा ना होने दें। आज आपको चाहिए कि ध्यानपूर्वक सुनें कि आपका साथी क्या बताना चाहता है। हो सकता है, वह अपनी जरूरत या चाहत बताना चाहता है, उसकी बातों पर भरपूर ध्यान दें। काम पर पूरा ध्यान केंद्रित करने के कारण आप सारी परेशानियों को आसानी से हल कर पाएंगे. आपको अपने काम को पूरे मजे से करना चाहिए। अपना आत्मविश्वास ऊंचा रखें और काम के बोझ को आसानी से उठाने की कोशिश करें। अगर आपको कोई परेशानी आए तो भी अपने मार्ग से ना हटें। अगर आप अपने व्यवसाय को अपने दिमाग में सबसे ऊपर रखें तो आप इन परेशानियों को आसानी से दूर कर सकेंगे। आज बड़ी आसानी से आपको आर्थिक लाभ और साथ ही प्रसिद्धी भी मिलने वाली है। आज तो बिना किसी मेहनत के कोई मोटी रकम मिलने वाली है। कफ और जुकाम से सावधान रहें, क्योंकि आज आप छोटी-छोटी बीमारियों से परेशान हो सकते हैं। आपको इन छोटी बीमारियों में सतर्क रहने की आवश्यकता है।
आज आपको अपनी सूझ- बूझ व चतुराई को परखना होगा कुछ लोग अपनी सीमाओं को लांघ कर आपकी परेशानी का सबब बनते जा रहे हैं। आपको शांत रहते हुए उनको रोकने का प्रयास करना होगा। नया रोमांस आपकी जिंदगी को रंगों से सराबोर करके आपको खुशमिजाज बना देगा। तनाव भरी परिस्थिति को संभाल पाने के कारण इनाम के रूप में आपको और जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है। ये अपनी क्षमता दिखाने का आपके लिए अच्छा मौका है। अगर आप अपने काम को सफलतापूर्वक पूरा कर सके तो आपको पदोन्नति भी मिल सकती है। इसलिए पूरी मेहनत व लगन से काम को पूरा करने की कोशिश करें। आज के दिन आपको नवीन व सकारात्मक वित्तीय विकास के संकेत मिलेंगे, ये किसी प्रकार की पदोन्नति या वेतनवृध्दि हो सकती है। आज वह दिन है जब आपको साधारण कामों में ध्यान लगाना होगा जैसे चलना किताब पढ़ना आदि ताकि आप अपने दिमाग को व्यस्त रख सकें परन्तु जरूरत से ज्यादा शारीरिक गतिविधि भी न करें। इस दिन आप जिम से अवकश ले सकते हैं।