फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इन राशियों की आर्थिक स्थिति पर आज पड़ेगा असर, कैसा रहेगा आपका दिन

Fri, 19 May 2017 06:09 PM IST
amarujala.com- Presented by: किरण सिंह
विज्ञापन
1 of 13
जानिए आज का दिन सभी राशियों के लिए क्या लेकर आया है।
विज्ञापन

मेष राश‌िः सहनशीलता की होगी परीक्षा

2 of 13
मेष राश‌ि
उच्च अधिकारी आपके रास्ते में रोड़ा अटका सकते हैं, लेकिन आप अपने रास्ते पर अडिग रहें और आगे बढ़ना जारी रखें। आज आपकी सहनशीलता की परीक्षा होगी। आप बेचैन व चिड़चिड़े हो सकते हैं। अपने व्यावसायिक सपनों को पूरा करने के लिए अपनी रचनात्मकता का उपयोग करें। किसी भी नए व्यावसायिक प्रोजेक्ट को शुरू करने से पहले उसकी अच्छी तरह से योजना बना लें। समस्याओं से निपटने की अपनी क्षमता और धैर्य के बल पर आप आर्थिक मुश्किलों से पार पा लेंगे। अपना प्रदर्शन और कमाई की क्षमता को बढ़ाने के लिए सभी जरूरी बातों पर ध्यान दें और अपने आधीनस्थों की भी राय लें। व्यवसाय में हड़बड़ी में लिया गया कोई फैसला आपको नुकसान पहुंचा सकता है। आज रोड़ पर चलते समय आपको अपना ख्याल रखना होगा, भले ही आप वाहन चला रहें हो या नहीं। 
विज्ञापन

वृष राश‌ि: आपके पक्ष में रहेगा दिन

3 of 13
वृष राश‌ि
आज आप अपने घर की सजावट को एक नया रूप देना चाहेंगे। घर में किए गए ये परिवर्तन आपके अंदर के परिवर्तन को ही दर्शाएंगे। आज हालात कुछ ऐसे होंगे कि आप अपने प्यार को भरपूर रूप से नही पा सकेंगे। आज का दिन काम और वित्तीय क्षेत्र में उत्पादक रहेगा। आपकी सोची हुई पदोन्नति भी आपको मिल चुकी है। आर्थिक प्रबंधन में अपने महारथ और सकारात्मक सोच की बदौलत आप आसानी से अपना आर्थिक लक्ष्य पा लेंगे। आप अपने काम में बहुत सफल होंगे।

म‌िथुन राश‌ि: आर्थिक लाभ होने की संभावना

4 of 13
म‌िथुन राश‌ि
आज आप किसी सामाजिक समारोह के बाद अपने घर को समेटने में लग जाएंगे। अगर आप अकेले माता या पिता हैं और अपने बच्चों के लिए पार्टनर की खोज में हैं तो आज सफल हो सकते हैं। आज आपको अपने करियर को आगे बढ़ाने के लिए पूरी मेहनत व लगन से काम करना होगा। आपको इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि आपके करियर की वृद्धी आपकी मेहनत व कार्य प्रदर्शन पर निर्भर करती है। आपके खुश मिजाज और जोखिम उठाने की क्षमता की बदौलत आपको अपने व्यावसायिक और आर्थिक मामलों में लाभ मिलेगा। पर्यटन क्षेत्र से आपको कुछ आर्थिक लाभ के संकेत हैं। आज आप सेहत से सम्बन्धित तरह-तरह की थैरेपी की खोज करेंगे और नए रास्ते खोजेंगे जिससे आप अपनी पुरानी बीमारी का इलाज कर सकें।
विज्ञापन

कर्क राशि: व्यापार में तरक्की के संकेत

5 of 13
कर्क राशि
आज आपको उनके साथ समय बिताना चाहिए, जो बहुत लंबे समय से आपके साथ कुछ पल बिताने का इंतजार कर रहे हैं। आज आपको अपने कुशल कार्य प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया जा सकता है। इससे आपको ज्यादा मेहनत व लगन से काम करने की प्रेरणा मिलेगी। आपके व्यापार में तरक्की के संकेत हैं। अगर आप व्यापार में हैं तो आपको अपनी गतिविधियां और बढ़ानी पड़ेगी। आप खुद को थोड़ा घबराया हुआ महसूस करेंगे, क्योंकि आप जिन्हें प्यार करते हैं उनकी सेहत आज थोड़ी नाजुक रहेगी।
विज्ञापन

सिंह राशिः कार्यालय में झगड़े से बचें

6 of 13
आज आप गुस्से के शिकार हो सकते हैं, अपने गुस्से को पूरी तरह से काबू में रखने की कोशिश करें। कुछ भी हो अपने कार्यालय व सार्वजनिक स्थान पर झगड़ा करने से बचें। आज आपको रोमांस पार्टनर मिलने की पूरी संभावना है। आज के दिन आप महसूस करेंगे कि आपको जीवन में एक बार मिलने वाला अवसर नौकरी के प्रस्ताव के रूप में मिला है। कुछ अज्ञात कारणों से आप जो चाह रहे थे वह आपको हासिल नहीं होगा। व्यवसाय में लगे आप में से कई लोगों को हैरानी होगी कि सब कुछ करने के बावजूद मनचाही चीज नहीं मिली।  आज आपके साथ कोई हादसा घट सकता हैं, जिसमें चोट लगने के संकेत हैं।
विज्ञापन

कन्‍या राश‌िःअतिरिक्त आय होने की संभावना

7 of 13
कन्‍या राश‌ि
आज आपका कोई मित्र आपसे मदद मांग सकता है। इस मित्र को शायद आपकी मदद की आवश्यकता हो। आज का दिन अपने साथी के साथ भरपूर प्यार एवं मनोरंजन में गुजरेगा। परेशानियों के कारण आप कुछ तनाव में रहेंगे। खुद को शांत रखने के लिए आप कुछ समय के लिए अपने दोस्तों के साथ कहीं बाहर घूमने भी जा सकते हैं। आज का दिन आपकी वित्तीय योजनाओं को सही गति देने वाला है। अपनी नियमित आय के साथ ही आपको आज बोनस या अतिरिक्त आय के साधन की प्राप्ति की सूचना मिलेगी। आप भूतकाल के बारे में सोचकर समय खराब न करें।

तुला राश‌िः आपके विचारों से विरोध भी हो सकता है

8 of 13
तुला राश‌ि
आज आप ज्ञान की ओर खुद को आकर्षित कर पाएंगे। एक अच्छे विषय की ओर आपकी रुचि बढ़ेगी। जीवनसाथी के साथ शांत एवं निस्तब्ध रिश्ता कायम होगा। अगर आप हाल ही में घर पर या कार्यस्थल पर दूसरों को अपने विचारों से अवगत कराने की कोशिश कर रहे हैं तो आपको उनके विरोध का सामना करना पड़ सकता है। कभी-कभी कुछ दान देना ठीक ही होता है। आंख में कोई भी परेशानी होने पर तुरन्त डॉक्टर को दिखाएं। ज्यादा देर तक टीवी या कम्प्यूटर के सामने बैठने से आंखों पर दबाव पड़ता हैं।

वृश्‍च‌िक राश‌िःकिसी करार पर हस्ताक्षर करने से पहले सोच लें

9 of 13
वृश्‍च‌िक राश‌ि
आज अचानक ही आपका कोई मित्र आपको ई-मेल भेजेगा या फिर फोन करेगा। आज कल आपके दिमाग में विदेश में पढ़ाई करने या वहां जाकर करियर बनाने का विचार चल रहा है। इस बात के बारे में आपको गंभीरता से सोचना चाहिए। आज किसी नए करार पर हस्ताक्षर करने से पहले होशियार रहना पड़ेगा। बेहतर तो यह होगा कि आप पहले किसी विधि सलाहकार से इस विषय में सलाह ले लें। आज आप अच्छा महसूस करेंगे, परन्तु आपका दिमाग वजन को लेकर परेशान रहेगा।

धनु राश‌िःबड़ी कंपनी से मिल सकता है अच्छा प्रस्ताव

10 of 13
धनु राश‌ि
आज आपका किसी से नया रिश्ता कायम हो सकता है। आज आप आकर्षण का केन्द्र बने रहेंगे। आप यदि इंजीनियरिंग के क्षेत्र में हैं तो आज का दिन आप के लिए ही बना है। आपको किसी बडी कंपनी से अच्छा प्रस्ताव मिल सकता है। इस समय आपको शीघ्र ही बहुत बड़ी जमीन खरीदने के अवसर मिलेंगे। यदि आप किसी बड़ी संपत्ति के लिए निवेश करना चाह रहे हैं और आप का कोई नजदीकी विश्वासपात्र मित्र आपके साथ भागीदार बनकर इस व्यवसाय में निवेश करना चाहता है। आज आप बल्डप्रेशर जैसी परेशानी से प्रभावित हो सकते हैं। अगर आप खुद को ज्यादा तनावपूर्ण महसूस कर रहे है तो इस समस्या का तुरन्त हल निकालें। 

मकर राश‌िः समय के साथ खुद को बदलने के लिए तैयार रहें

11 of 13
मकर राश‌ि
आप शायद कुछ अधिक तनाव से गुजर रहे हैं और इस बारे में अपने किसी दोस्त से बात करना चाहते हैं। आज आप अपने कार्यालय में बहुत व्यस्त रहेंगे। आपको खुद को बदलते समय के साथ बदलने के लिए तैयार कर लेना चाहिए। आज का दिन आर्थिक दृष्टिकोण से सर्वश्रेष्ठ है। जो प्रबंधन के कार्यों में लगे हैं वे पाएंगे की उनकी कम्पनी एक अच्छी प्रोत्साहन राशि देगी या उनको कम्पनी के प्रति कठिन परिश्रम एवं समर्पण के कारण कम्पनी में भागीदार बनाया जा सकता है। आज आप अपनी डाईट को सुधारने का लक्ष्य बना सकते हैं।

कुंभ राश‌िःउतार चढ़ाव के साथ आर्थिक स्थिति सुधरेगी

12 of 13
कुंभ राश‌ि
आज आप पाएंगे कि सत्ता से जुड़े लोगों के साथ आपके संबंध बहुत प्रगाढ़ हैं। इनमें से कोई व्यक्ति आज आपकी मदद को आगे आएगा। आज आप शहर से बाहर भ्रमण के लिए जा सकते हैं। अगर आप किसी नई नौकरी की तलाश में हैं तो वो खुश खबरी आपको जल्दी ही मिलने वाली है। जरूरत है कि आप व्यवसाय के नए विकल्प पर तुरंत और सकारात्मक ढंग से सोचें। इसका आपको बड़ा फायदा मिलेगा। थोड़े बहुत उतार-चढ़ाव के साथ आपकी आर्थिक स्थिति लगातार ठीक होती जाएगी। कभी किसी छोटे मोटे बदलाव से चिंतित ना हों क्योंकि आप अपनी मेहनत से ऐसे आर्थिक संकटों से तुरंत पार पा लेंगे।
विज्ञापन

मीन राश‌िः आर्थिक योजना बनाएं

13 of 13
मीन राश‌ि
आज आप किसी महत्वपूर्ण व्यक्ति से संपर्क साधेंगे। ध्यान रहे कि आप उस व्यक्ति के सामने अपनी अच्छी छवि प्रस्तुत कर पाएं। आज आपको अपने प्यार के रिश्ते में अचरज भरी बातें देखने को मिलेंगी। आज आपको इस बात की खुशी होगी कि अपनी मेहनत के कारण आप अपने काम में सफल हो सके हैं। आपके साथी भी इस बात से खुश होगा कि आप अपने काम व सफलता का मजा ले रहे हैं। आज भविष्य के लिए अपनी आर्थिक योजना बनाएं। आप अपनी योजना और लक्ष्य को तय कीजिए उसके हिसाब से योजना बनाएं। आपको लम्बी अवधि की आर्थिक योजना में अपने लक्ष्य को चुनना आसान होगा, लेकिन उसके लिए जरूरी है कि उसी के हिसाब से कुछ आर्थिक योजना भी तैयार की जाए। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें