जानिए आज का दिन सभी राशियों के लिए क्या लेकर आया है।
विज्ञापन
मेष राशि: काम निकलवानें के लिए बदलें अपना दृष्टिकोण
2 of 13
मेष राशि
अपने तेज दिमाग से आप कोई ऐसी समस्या हल कर देंगे जो कि आपको बहुत समय से परेशान कर रही थी। आज आप मुश्किल से मुश्किल काम को भी आसानी से हल कर पाएंगे। आज आप अपने पुराने दोस्त से किसी ऐसी जगह मिल सकते हैं, जिसके बारे में आपने सोचा ना हो। उसके साथ रिश्ते को लेकर आप सोचते रहे हैं। साथियों की खिलाफत के कारण आपको अपनी नई योजनाओं को लागू करने में कुछ परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। आपको अपना काम करवाने के लिए अपने दृष्टिकोण को बदलना चाहिए। अपने प्रयासों में सफलता पाने के लिए आपको मेहनत के साथ-साथ अपनी बुद्धि से भी काम लेना होगा तभी जाकर सकारात्मक परिणाम मिलने के आसार बनेंगे। आज आपके साथ कोई दुर्घटना घट सकती है इसलिए बिजली उपकरणों और आग से सतर्क रहें। आज आपको बेहद सावधानी बरतनी होगी।
विज्ञापन
वृष राशि: प्रोजेक्ट के पूरा होने से पहले रहेगा थोड़ा दवाब
3 of 13
वृष राशि
परिवार के साथ कहीं बाहर घूमने जा सकते हैं। ये यात्रा कोई छोटी सी पिकनिक भी हो सकती है। आज आप अपने को पार्टनर के सपनों में खोया पाएंगे, गहरे प्यार के समन्दर में गोते लगाते रहेंगे। यदि आप आईटी के क्षेत्र में काम करते हैं तब पाएंगे कि आप पर दबाव कुछ ज्यादा ही है। बहरहाल ये किसी बड़े प्रोजेक्ट के पूर्ण होने से पहले की दबावपूर्ण स्थिति है। आज आपको लगेगा कि रुपए पैसे से किसी की मदद करनी चाहिए। आपके अपने खर्चे पूरे हो रहे हैं तो दूसरों के लिए थोड़ा बहुत करने में आपका कुछ नहीं जाता। जिन्हें आप प्यार करते हैं उनकी सेहत के प्रति आपको सावधान रहने की जरूरत है।
मिथुन राशि: नाटकीय रूप से करियर बढ़ेगा आगे
4 of 13
मिथुन राशि
आज आपको अपने किसी करीबी मित्र से कोई तोहफा मिल सकता है। ये कोई ऐसी वस्तु भी हो सकती है जिसे आप बहुत समय से खरीदना चाहते थे। आज आप किसी नए पार्टनर से मिल सकते हैं। आप पारिवारिक व्यक्तियों या दोस्तों के बीच उससे मिल सकते हैं। आपके साथी आज आपका पूरा साथ देंगे, जिससे कि आपके करियर में नाटकीय रूप से वृद्धी होगी। मेहनत व लगन से काम करने के कारण आपको भविष्य में भी फायदा ही होगा। एक बात और ध्यान रखें कि आपको उनकी भी मदद करनी चाहिए जिनको नुकसान हुआ है। आज आपके अंदर दृढ़ निश्चय और हिम्मत की कमी रहेगी। जिसकी वजह से आप कोई नया कार्य करने की क्षमता नहीं जुटा पाएंगे। आज आपको अपने साथ नरमी से पेश आना होगा।
विज्ञापन
कर्क राशि: करियर के बारे में दोस्तों से लें सलाह
5 of 13
कर्क राशि
आज आपको अपने दोस्तों से खूब प्रशंसा मिलेगी। शायद आपके सहकर्मी भी आपकी तारीफ के पुल बांधें। आज रोमांस के मामले में आपके लिए सहनशील बने रहना फायदेमंद होगा, क्योंकि बीती बातों को उधेड़ना सिर्फ आपको ही हानि पहुंचाता रहेगा। एक बार आप अपनी नाराजगी छोड दें और फिर आप पाएंगे कि आपका प्रेमी जीवन और खुशी फिर से आपके पास लौट आई है। आप जिस करियर के बारे में सोच रहे हैं, उसके बारे में अपने दोस्तों की सलाह लेने में जरा भी ना हिचकिचाएं। आज किसी नए करार पर हस्ताक्षर करने से पहले होशियार रहना पड़ेगा। बेहतर तो यह होगा कि आप पहले किसी विधि सलाहकार से इस विषय में सलाह लें। आज आप सेहत को लेकर थोड़ा परेशान हो सकते हैं। मगर चिन्ता ना करें, यह थोड़े समय की बात हैं। आपके लिए बेहतर होगा कि आप आलसपन से बचें।
विज्ञापन
सिंह राशि: खुद पर यकीन करना सीखें
6 of 13
सिंह राशि
शायद ये उम्रभर चलने वाली दोस्ती की शुरुआत है। दोस्त आते हैं और चले जाते हैं लेकिन ये नया दोस्त हर सुख-दुख में आपका साथ देगा। आज का दिन विद्यार्थियों के लिए शुभ है। आपको आत्मविश्वास भरा हुआ मानस लेकर स्वयं पर यकीन करना चाहिए। आपका डर इस नींव को कच्चा कर देगा। अपने दृढ़ संकल्प और हिम्मत के दम पर आप अपनी आमदनी को बढ़ाने में सफल होंगे। जरूरी है कि इस वक्त आप अपने काम पर ध्यान लगाए रखें। अपने अनुभव और रचनात्मक ऊर्जा के सहारे आप अपना आर्थिक लक्ष्य पा लेंगे। आर्थिक लाभ के कुछ नए मौके अजमाएं। इस दिशा में सकारात्मक ऊर्जा के साथ आगे बढ़ें सफलता मिलेगी। आज आपको महसूस करना होगा कि ज्यादा देर तक कम्प्यूटर पर बैठने से नुकसान हो सकता है। रोज ब्रेक लें, आज आपकी आंखों में दर्द या गर्दन में परेशानी हो सकती है।
विज्ञापन
कन्या राशि: आपकी छवि बिगाड़ने की कोशिश करेंगे कुछ लोग
7 of 13
कन्या राशि
आज का दिन आपके लिए शांति और सुकून लेकर आएगा। आज आपका मन अपने प्रियजनों से मिलने को करेगा। इन खूबसूरत लम्हों का पूरा लाभ उठाएं। आज प्रेम में आपको निराशा मिल सकती है। प्रयासों के बाद भी आप प्रेम के क्षेत्र में सफलता नहीं पा रहे हैं। अपने आपको चिंतामुक्त कर थोड़ा समय दें। जिस व्यक्ति से आपकी नहीं बनती है, वो आपको परेशान करेंगे। वो शायद आपके उच्च् अधिकारियों की नजर में आपकी छवि बिगाड़ने की कोशिश करे, इसलिए सावधान रहें। काम का बोझ आपको व्यस्त तो रखेगा, लेकिन भविष्य में यह और भी बढ़ने वाला है क्योंकि एक नया व्यवसाय भी शुरू होने का संकेत है। इसलिए अपनी मानसिक क्षमता को बढ़ाने के लिए भी कुछ उपाय करें ताकि नए विचार काम आयें और आप और कमाई कर सकें।
तुला राशि: मेहनत का मिलेगा फल
8 of 13
तुला राशि
आज आपको वो प्रशंसा मिलेगी जिसकी आप अपेक्षा भी नहीं कर रहे थे। आपने निस्वार्थ भाव से काम किया, जिसका फल आपको अब मिलेगा। आपको कोई इनाम भी मिल सकता है।आज आप अपने पार्टनर के प्यार का सामर्थ्य जानेंगे और वे भी आपके बारे में ऐसा कर पाएंगे। लम्बे समय से रिश्ते में बंधी जोड़ियां आज रिश्ते के ठहराव की तारीफ करेंगी। आप लगातार अपने करियर को आगे बढ़ाने का प्रयास करते रहेंगे, लेकिन ध्यान रखें कि इसके लिए आप ऑफिस में बहुत ज्यादा काम करना शुरू ना कर दें। आप पर काम का बोझ बहुत बढ़ गया है और आप कुछ थका हुआ सा महसूस करने लगे हैं। संतुलन बना कर रखें। इस समय संपत्ति को लेकर किसी पारिवारिक झगड़े की संभावना हो सकती है। आपको यह जानकर अच्छा लगेगा कि आपके बीमार पड़ने पर आपके दोस्त और परिवार वाले हमेशा आपको सहारा देने को तैयार रहते हैं।
वृश्चिक राशि: विदेशी निवेश से मिल सकता है लाभ
9 of 13
वृश्चिक राशि
आपके और दोस्तों में आपसी संबंधों में और प्रगाढ़ता आएगी। आप दोनों की आपसी समझ बहुत अच्छी है इसलिए आपको एक साथ समय बिताना बहुत अच्छा लगेगा। अपने परिवार व दोस्तों से दूर हटकर आज आप अपने पार्टनर के साथ कुछ अच्छे लम्हें बिताना चाहेंगे। आज आपको अपने निर्णय को लेकर अपने सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा, फिर चाहे उन्हें अपने विचारों से प्रभावित करने में कुछ ज्यादा ही समय क्यों ना लगाना पड़े। अंत में आप अपने उच्च अधिकारियों और अधीनस्थों को अपनी ही तरफ पाएंगे। विदेशी निवेश से आज आर्थिक लाभ के संकेत हैं। यदि आप अपना व्यापार विदेशों में फैलाना चाहते हैं तो यह बहुत ही अच्छा समय है। संपत्ति खरीदने के भी संकेत हैं और यदि सोच समझकर निवेश किया गया तो भविष्य में उसके अच्छे फल मिलेंगे। आज आप अपने परिवार वालों के साथ सेहत की जांच के लिए जाएं।
धनु राशि: वापस से हो सकती है अच्छी आय
10 of 13
धनु राशि
मुश्किल में हार ना मानें, फिर से प्रयास करें। आज आपको कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है, लेकिन आपके आत्म विश्वास और सकारात्मकता से आपको जीत ही मिलेगी। जीवन के प्रति सकारात्मक सोच रखना इस समय आपके लिए बहुत जरूरी है। रोमांटिक पक्ष में सावधानी की आवश्यकता है, क्योंकि लड़ाई-झगड़े व नोक-झोंक की पूरी आशंका है। आज का दिन विपणन के क्षेत्र के कर्मचारियों के लिए काफी अच्छा रहेगा, जब वे अपने आप को किसी प्रशिक्षण आदि के द्वारा आगे बढ़ाने का प्रयास करेंगे। आपकी राजनैतिक योग्यताओं एवं कठिन परिश्रम से आपकी अच्छी आय की वापसी हो सकती है जिससे आपके अधिकारियों पर आपके प्रति अच्छी धारणा बन सकती है। आपको बुरे सपने कुछ तनाव दे सकते हैं। आप सोने से पहले सारी चिंताएं भूल जाएं तभी आप ठीक से आराम कर पाएंगे।
मकर राशि: वादा करके भूलने वाले लोगों से होंगे निराश
11 of 13
मकर राशि
आज आप उन लोगों से निराश होंगे, जिन्होंने वादा करके भूल जाते हैं। आपको आज अपना दिमाग शांत रखना होगा। आपके काम में आने वाली ये रुकावट अस्थाई है जो समय के साथ खुद ही समाप्त हो जाएगी। आज आपकी बड़े ही रुचिपूर्ण व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है, जिसके साथ रोमांटिक रिश्ता कायम होने की संभावना है। आज आप कोई महत्वपूर्ण स्थान प्राप्त करने का सपना देखेंगे। इसे केवल एक सपना ही ना रहने दें। सोचें कि आप अपनी नेतृत्व कुशलता को बढ़ाने के लिए और क्या कर सकते हैं। आज अचानक कहीं से धन की प्राप्ति हो सकती है। इसलिए आपका बजट सुधर जाएगा, जो कल तक खींचतान में चल रहा था। आज आप सेहत को लेकर थोड़ा लड़खड़ा सकते हैं, मगर कोई अच्छी खबर मिल जाने के बाद मानसिक तनाव कम हो जाएगा। जिसकी वजह से आप अच्छा महसूस करेंगे।
कुंभ राशि: चतुराई से सुलझाएं नाजुक मुद्दे
12 of 13
कुंभ राशि
आज आपको अपने कार्यालय और घर पर नाजुक मुद्दों को सुलझाने के लिए अपनी चतुराई और समझ का इस्तेमाल करना होगा। ध्यान रहे कि औरों को बहस करते देखकर आप भी शुरू ना हो जाएं। आज आपका अपने पार्टनर के साथ अच्छा रिश्ता रहेगा। वे जो आज नया रिश्ता जोड़ना चाहते हैं, उनके लिए वह रिश्ता लम्बे समय तक चलेगा। इस समय आपको अपने सपने को समझकर उन्हें पूरा करने के लिए बहुत मेहनत करनी चाहिए। अगर इसके लिए आपको यात्रा भी करनी पड़े तो भी पीछे ना हटें। जीवन में भौतिक चीजे आने से जिन्दगी का आनंद उठाएंगे। आज आप महसूस करेंगे कि आपकी दर्द जैसी परेशानी दूर हो जाएगी। आपका खुद का मन व्यायाम करने के लिए करेगा।
अच्छे दोस्त आपको सही जवाब देंगे। अपनी जीवनशैली को सुधारने के लिए अपने दोस्तों से बातचीत करें और उनसे उनके सकारात्मक जवाब लें। आज आप के लिए रोमांस की दुनिया सफलताओं से भरी है। अपने पार्टनर के साथ अच्छा समय बिताएं और आपसी प्यार बढ़ाएं। हो सकता है, आपका ध्यान आपके काम से हटकर किसी बेकार की बात में लग जाए। इससे आपको दो नुकसान हो सकते हैं, एक तो आपका समय खराब होगा और दूसरे आप का ध्यान काम से हट जाने के कारण आपके काम का भी नुकसान होगा। यदि घर से थोड़ी मदद मिल जाए तो आज किसी नए क्षेत्र में सफलता के संकेत हैं। कुछ दिनों से जो आप एक नई योजना बना रहे थे उस पर काम शुरू करने के लिए आज का दिन बड़ा शुभ है। आज आपको अपना ध्यान खुद को मजबूत और स्वस्थ रखने में लगाना होगा।