फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेष राशि वालों के अटके काम आज होंगे पूरे, जानिए अपना आज का राशिफल

Tue, 18 Apr 2017 01:01 PM IST
amarujala.com- Presented by: किरण सिंह
विज्ञापन
1 of 13
राश‌िचक्र
जानिए आज का दिन सभी राशियों के लिए क्या लेकर आया है।
विज्ञापन

मेष राश‌ि: अटके हुए काम होंगे पूरे

2 of 13
मेष राश‌ि
अटके हुए सरकारी काम बन जाएंगे। उन संस्थानों से आपके काम को प्राथमिकता मिलेगी जहां अब तक आपके काम पर ध्यान नहीं दिया जाता था। इस अच्छे समय का लाभ उठाते हुए आप अपना सारा काम समय पर पूरा कर लें। दम्पति को एक दूसरे से ठहराव मिलेगा। आज कार्यस्थल पर कुछ सकारात्मक बदलाव दिखाई देंगे। यदि आप स्थानांतरण के विषय में सोच रहे हैं तो वो आज संभव है। यदि आप स्वास्थ्य संबंधित सेवाओं के क्षेत्र में काम करते हैं, तब आज का दिन आपके लिए शुभ समाचार व वित्तीय लाभ लेकर आ सकता है। केवल आप ही नहीं बल्कि आपके सहकर्मी भी आपकी उन्नति व सफलता को लेकर आपकी सराहना करेंगे। आज आपको महसूस होगा कि आप व्यायाम करने में खुद को सक्षम महसूस नहीं कर पा रहे हैं।
विज्ञापन

वृष राश‌ि: आर्थिक मामलों को लेकर रहेंगे दवाब में

3 of 13
वृष राश‌ि
विद्यार्थियों के लिए आगे पढ़ने के लिए समय अनुकूल है। आपको खुद को सुनियोजित करना चाहिए। जो आप करना चाहते हैं उससे संबंधित हर पहलु पर ठीक से सोच-विचार कर लें। आपके रोमांस की जिंदगी में आज खुशी के कुछ पल आ सकते हैं। अगर किसी का ध्यान आपकी ओर नहीं है तो भी निराश ना हों। भविष्य में इससे आपको लाभ ही होगा, क्योंकि आपके बॉस आपको ज्यादा केंद्रित व लगन से काम करने वाला समझेंगे। आज आर्थिक मामलों को लेकर आप कुछ दबाव में रहेंगे, लेकिन आप इससे परेशान नहीं होंगे बल्कि आसानी से इस हालात से निपट लेंगे। कान में संक्रमण होने पर लापरवाही ना बरतें। सभी लक्षण संकेत कर रहे हैं कि यह संक्रमण गंभीर भी बन सकता है इसलिए अच्छे चिकित्सक के पास जाएं।
 

म‌िथुन राश‌ि: अपनी बात मनवाने के लिए करते रहें कोशिश

4 of 13
म‌िथुन राश‌ि
आज आप ज्ञान की ओर खुद को आकर्षित कर पाएंगे। एक अच्छे विषय की ओर आपकी रुचि बढ़ेगी। इस तरह अलग- अलग विषयों पर अपना ज्ञान बढ़ाने से आपको लाभ होगा।
यदि आप कहीं से जवाब की प्रतीक्षा कर रहे हैं तो आज वह आपके मन मुताविक आने की संभावना है। अगर आप हाल ही में घर पर या कार्यस्थल पर दूसरों को अपने विचारों से अवगत कराने की कोशिश कर रहे हैं तो आपको उनके विरोध का सामना करना पड़ सकता है। अगर आप अपनी बात मनवाना चाहते हैं तो आपको लगातार कोशिश करते रहना होगा। यदि हाल ही में आपने किसी जमीन जायदाद में निवेश किया है तो आप देखेंगे कि किस प्रकार आपका निवेश लाभकारी हो रहा है। अगर आप मोटापे को लेकर परेशान हैं तो अपने व्यायम में योग को भी जोड़ लें आपको शारीरिक और मानसिक तौर पर लाभ मिलेगा।
विज्ञापन

कर्क राशि: अहम काम की मिलेगी जिम्मेदारी

5 of 13
कर्क राशि
आज परिस्थिति आपको चाहे कितना भी उकसाए घर की शांति भंग ना होने दें। कभी-कभी अपने गुस्से को पी जाने में ही भलाई होती है। आप अपने गुस्से को पूरी तरह से काबू में रखें। जीवनसाथी के साथ शांत रिश्ता कायम होगा। आज आपको कोई बहुत ही महत्वपूर्ण काम पूरा करने की जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है। लेकिन सफलता पाने के लिए आपको औरों का मार्ग दर्शन करना होगा। अगर आप कानून संबंधित काम करते हैं, विशेषकर सामाजिक कानून तो आपका आज का दिन अत्यंत लाभदायक होगा। आपके हाथ में एक बड़ा काम आएगा या फिर आपको पद वृद्धि मिलेगी। आज आपको अपनी शारीरिक, मानसिक और भावनात्मक क्षमता को बढ़ाना होगा। आप जिम और योग से अपने में काम करने की क्षमता को बढ़ा सकते हैं।
विज्ञापन

स‌िंह राश‌ि: मेहनत लाएगी रंग

6 of 13
स‌िंह राश‌ि
आज का दिन अपने परिवारजनों के साथ किसी यात्रा की योजना बनाने के लिए बहुत ही अच्छा है। आज कोई व्यक्ति आपकी जिंदगी में खुशी और उत्साह लाएगा। यह अनुभव तब होगा, जब आप उससे एकाएक मिलेंगे। आज आपके आसपास के लोग आपकी तारीफ करते नही थकेंगे। आपकी कड़ी मेहनत अंत में रंग लाई है। आपके अच्छे प्रदर्शन के कारण अधिकारियों द्वारा आपको अधिक उत्तरदायित्व सौंपने पर विचार किया जाएगा। आपके व्यवसाय में वृद्धि हुई है लेकिन आप उसके अनुरूप अधिक तेज कार्य नहीं कर पा रहे हैं। इन दिनों आप दर्द एवं शरीर में जलन अनुभव कर सकते हैं। यह आय के दृष्टिकोण से आपके लिए समुचित समय है। अपने कार्य की गति तीव्र करें।
विज्ञापन

कन्‍या राश‌ि: किसी प्रियजन से बिगड़ेगा रिश्ता

7 of 13
कन्‍या राश‌ि
अपने किसी प्रियजन से आपका रिश्ता कुछ ठीक नहीं है। ये आपके गुस्से और नकारात्मक विचारों को काबू में रखने का समय है। आज उन छात्रों के लिए खुशी का दिन होगा जो इंजीनियरिंग या सीए की परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं। सॉफ्टवेयर इंजीनियर्स के लिए भी आज का दिन अवसरों की सौगात लेकर आएगा। यदि आप अपने काम को बदलना चाहते हैं तब आज के दिन किसी सलाहकार की सेवाएं ली जानी चाहिएं। जोखिम भरे बड़े व्यवसाय से परहेज करें और छोटे व्यवसाय में पूंजी निवेश करें। आज का शेयर बाजार आशंकाओ से भरा नजर आता है। इसीलिए इन दिनों किसी भी आर्थिक पूंजी निवेश से दूर रहने की कोशिश करें। आज आप महसूस करेंगे कि आप बहुत समय से बैठे रहने का काम कर रहे हैं और उसका हर्जाना आपके शरीर को देना पड़ रहा है। आपने कभी सोचा भी नहीं होगा, पर आपको कुछ दर्द हो सकता है।

तुला राश‌ि: बुरे समय से निकलने के लिए योजना बनाएं

8 of 13
तुला राश‌ि
बुरा वक्त आज आपका इम्तिहान लेगा, लेकिन आप परेशान ना हों आप विजय प्राप्त करेंगे। आज चाहे जो भी मुश्किल आ जाए आप आसानी से हर समस्या का समाधान ढूंढ़ लेंगे। आज आप अपने साथी को बाहर घूमने जाने के लिए मना ही लेंगे। आपको चाहिए कि आप किसी ऐतिहासिक स्थान पर जाकर पुरानी यादों को फिर से ताजा करें। आपकी मेहनत का प्रतिफल आज आपको जरूर मिलेगा। हो सकता है, आपमें से कुछ लोगों को पदोन्नति मिले। फिलहाल पैसे के बारे में ना सोचें, क्योंकि भविष्य में आपको और बहुत तरह के लाभ मिल सकते हैं। आपके व्यापार में आने वाले इस कठिन समय से निपटने के लिए आपको सबसे पहले समय निकालकर बैठना होगा व सही योजना बनानी होगी। इस विषय में चिंता ना करें। आज आप मोटापे को लेकर परेशान रहेंगे और हार मानना चाहेंगे, लेकिन कोशिश करें। सब ठीक हो जाएगा।

वृश्‍च‌िक राश‌ि: आॅफिस में मिल सकती है खुशखबरी

9 of 13
वृश्‍च‌िक राश‌ि
धैर्य और दृढ़ संकल्प आज आपकी पहचान रहेंगे। आपका नम्र स्वभाव व दृढता आज सबका मन जीत लेंगे। आज रोमांस के मामले में आपका अवसरों से भरा दिन है। ऑफिस जाने वालों के लिए आज का दिन बहुत ही अच्छा रहेगा। आपको जिस पदोन्नति का इंतजार था, वो या तो आपको मिल सकती है या आपके आस-पास ही हो सकती है। आपका कोई जानकार आपको किसी मानसिक उलझन में डालने की कोशिश करेगा। ऐसे लोगों को पहचान कर उन्हें अपने से दूर रखने की ही कोशिश करें। आज आप दिमाग को शान्ति प्रदान करने पर जोर डालें और उन चीजों पर ध्यान दें जो आपके जीवन में महत्व रखती है।

धनु राश‌ि: अफवाहों पर ध्यान ना दें

10 of 13
धनु राश‌ि
आज आप अपने रास्ते की मुश्किलों को देखकर थोड़ा परेशान हो जाएंगे। आप इन परेशानियों से बचने की बहुत कोशिश कर रहे थे लेकिन परेशानी आ ही गई। अपने गुस्से को काबू में रखते हुए धैर्य और साहस से इन परेशानियों से उबरने की कोशिश करें। आज आपको कार्यालय में थोड़ा सावधान रहने की जरूरत है। अपने सहकर्मियों के बारे में किसी भी अफवाह को नजरअंदाज करें। अगर आप नहीं चाहते कि कोई आपके बारे में अफवाह फैलाए तो आप भी किसी के बारे में अफवाह ना फैलाएं। अगर आपको जल्दी में कोई स्वास्थ्य विकार से गुजरना पड़ा है तो आज आप अच्छा महसूस करेंगे। सिरदर्द, पेटदर्द और जुकाम जैसी परेशानियों से आप छुटकारा पा सकेंगे।

मकर राश‌ि: मेहनत के अनुसार नहीं मिल रहे आपको परिणाम

11 of 13
मकर राश‌ि
आज आपका मन करेगा कि आप कहीं बाहर घूमने जाएं। आप सोच में पड़ जाएंगे कि जाएं तो कहां जाएं क्योंकि आपका मन कई जगहों पर अटका पड़ा है। आपके साथ जो घूमने जा रहे हैं उनकी पसंद का भी ध्यान रखें। दंपत्ति अपने संबंध में ठहराव महसूस करेंगे। अपने साथी को कार्ड या उपहार दें। आज ऑफिस में आपको अपने बॉस का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करने में कठिनाई हो सकती है। आप अपनी तरफ से पूरी मेहनत कर रहे हैं, लेकिन उसका परिणाम आपके अनुसार नहीं मिल रहा। आज का दिन आपके व्यापार के लिए लाभदायक है और आपको फायदा होगा। अगर आप शादी संबंधित काम करते हैं तो आपकी किस्मत आपका साथ देगी। आप व्यस्त रहेंगे। आज वो दिन है जब आपको अपना ध्यान अपने आहार को और बेहतर बनाने में लगाना होगा। 

कुंभ राश‌ि: प्रेमी जीवन में होगी परेशानी

12 of 13
कुंभ राश‌ि
आज आपको महसूस होगा कि आप अपने दोस्तों से बहुत प्यार करते हैं और उनके साथ समय बिताना पसंद करते हैं। आज का दिन अपने परिवार के साथ बिताने के लिए बहुत ही अच्छा है। प्रेम के क्षेत्र में आज आपको कठिनाई का सामना करना पड़ेगा। यदि आप अपनी शादी की बात पर घरवालों से विचार विमर्श कर रहे हैं तो उसका सकारात्मक परिणाम निकलने की उम्मीद कम है। आज उन व्यक्तियों को अच्छा महसूस होगा, जो नौकरी की तलाश में अवसाद में चले गए थे। इधर-उधर से लिए गए सभी कर्जों की कुल रकम को जोड़ें, उसमें क्रेडिट कार्ड की बकाया रकम भी जोड़ लें। क्रेडिट कार्ड से खरीदारी करते समय उसके नियम और शर्तों को हर पल ध्यान में रखें। जो लोग पेट के रोग से ग्रस्त हैं आज उन्हें उसका उपचार मिलेगा।
विज्ञापन

मीन राश‌ि: मेहनत व ईमानदारी की होगी प्रशंसा

13 of 13
मीन राश‌ि
आप आपको अपनी पुरानी दोस्ती वापस मिल सकती है, लेकिन इसके लिए पहला कदम आपको ही बढ़ाना होगा। अपने इस रूठे दोस्त तक अपना संदेश पहुंचाने में आपका दिल और दिमाग आपका पूरा साथ देगा। आज का दिन आपको अपनी रोमांटिक जिंदगी से महत्वपूर्ण सबक सीखने का दिन साबित हो सकता है। आप अनुभव करेंगे कि महज ऊपरी आर्कषण के कारण ही दो जनें लंबे समय तक एक साथ नहीं रह सकते। कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत व ईमानदारी की प्रशंसा होगी। हालांकि अभी भी अपने करियर को आगे ले जाने के लिए आपको बहुत मेहनत करनी होगी। इसके लिए आप कुछ नई तकनीक भी सीख सकते हैं। आज आप अच्छा महसूस करेंगे परन्तु आपका दिमाग वजन को लेकर परेशान रहेगा। आप अपने भोजन पर ध्यान दें, क्योंकि अच्छा भोजन ही आपको वजन की परेशानी से छुटकारा दिला सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें