आज सितारों की स्थिति का आपकी राशि पर क्या असर हो रहा है। क्या आप वह भाग्यशाली व्यक्ति हैं जिन्हें आज लाभ मिलने वाला है।
विज्ञापन
मेष राशिः रुकावटों के बाद आप सफलता अर्जित करेंगे
2 of 13
मेष राशि
आपका साहस और तेज सोच आपको और लोगों से बहुत आगे ले जाएगा। आपकी तीव्र बुद्धि और अच्छी सम्पेषण कला लक्ष्य प्राप्ति में आपकी मदद करेगी। अपनी सभी योग्यताओं का उपयोग अपनी व्यक्तिगत और व्यावसायिक सफलता की नीव रखने के लिए करें।
आज आप रोमांस महसूस करेंगे और अपने सपने की खोज में रहेंगे। आज उन व्यक्तियों को अच्छा महसूस होगा, जो नौकरी की तलाश में अवसाद में चले गए थे। आपको कुछ अच्छे प्रस्ताव मिलेंगे, जिनमें प्रारंभिक रुकावटों के बाद आप सफलता अर्जित करेंगे। आज के दिन किसी भी नवीन काम की शुरूआत अवश्य करें।
आज ये संभव है कि आप उस वस्तु से धन प्राप्त करें जिसे आप शौक के खातिर करते हैं। ये धन का स्रोत सामान्य आजीविका के समान नहीं होगा। यदि आप खेल, कला या फोटोग्राफी में रूचि रखते हैं, तब इनसे आपको धन की प्राप्ति के तरीके मिल सकते हैं। इस विशेष अवसर का पूरा लाभ उठाएं।
विज्ञापन
वृष राशिः गलतफहमी को दूर करें और अपने रिश्तों को मजबूत बनाएं
3 of 13
वृष राशि
आज आपके आस-पास के लोग आपको गलत समझ सकते हैं इसलिए अपने विचारों को स्पष्टता से अभिव्यक्त करें। जो भी बोलें सोच समझ कर ही बोलें क्योंकि अगर आपके शब्दों को गलत समझ लिया गया तो परेशानी हो सकती है। गलतफहमी को दूर करें और अपने रिश्तों को मजबूत बनाएं।
आपकी क्षमता के कारण आपको अच्छी नौकरी मिल सकती है। इस मौके का लाभ उठा कर आपको अपने क्षेत्र की और जानकारी प्राप्त करने की कोशिश करनी चाहिए। साथ ही अपनी नई संस्था में भी आपको पूरी मेहनत से काम करने की कोशिश करनी चाहिए। इस समय में आप अपने लंबे व तुरंत करने वाले कामों की सूची बना सकते हैं।
आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। बहुत हद तक संभावना है कि ऑफिस में आपको कोई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी जाये, इससे आपको आर्थिक लाभ भी होगा। यही नहीं इससे आपकी तनख्वाह में बढ़ोतरी होने के भी संकेत हैं। यह सब कुछ होगा लेकिन तभी जब आप अपने काम में खरे उतरेंगे और दी गई जिम्मेंदारियों को समय से पहले पूरा कर लेंगे।
मिथुन राशिः कीमती वस्तु मिल सकती है
4 of 13
मिथुन राशि
ये समय प्रतियोगी परीक्षा में भाग लेने के लिए अच्छा है। आपको सफलता जरूर मिलेगी। अपना आत्मविश्वास बनाए रखें व इस परीक्षा में पूरे आत्म-विश्वास के साथ भाग लें। आज आप अपने रोमांस भरे जीवन में कुछ पाने की आशा कर सकते हैं। आज की शाम शान्तिपूर्वक अपने प्यारे साथी के साथ बिताएं। अगर आज आपकी काम के सिलसिले में कोई मीटिंग है तो उसका परिणाम आपके हक में रहेगा। अगर आपकी मीटिंग नहीं है तो भी आप किसी ऐसे व्यक्ति के संपर्क में आएंगे, जिससे आपको भविष्य में लाभ होगा। आज आप खोई सम्पत्ति प्राप्त करेंगे इसीलिए आप अपने बिस्तर के नीचे एवं दराज में सावधानी पूर्वक देखने की कोशिश करें। आपकी कीमती वस्तुएं वहां मिल सकती हैं जिस स्थान की आप कभी कल्पना भी नहीं कर सकते हैं। यदि आवश्यकता हो तो आप अपने घर की पूरी छानबीन कर लें ये वस्तुएं आपको मिल ही जाएंगी।
विज्ञापन
कर्क राशिः वाक् कला से लाभ मिलेगा
5 of 13
कर्क राशि
आज आप उन चीजों को महत्व दें जो सच में आपके लिए महत्वपूर्ण हैं। आपको अपने परिवार, दोस्तों और काम के बीच संतुलन बनाना चाहिए। कभी-कभी आपको ये भी लगा होगा कि हर काम में सही संतुलन ना बना पाने के कारण आपकी प्राथमिकताएं पूरी नहीं हो पाई हैं। इन मुद्दों को ले कर अगर आज आप सोच-विचार करें और योजना बनाएं तो आपके दिमाग में स्पष्टता आएगी।
आज आप दिन भर हाल में मिले दोस्त के बारे में सोचते रहेंगे। कार्यक्षेत्र में विषम परिस्थितियों से आपको आगे बढ़ने का रास्ता दिखाई देगा। इन विपरीत परिस्थितियों में आप अपने आत्मविश्वास व बुद्धिमानी का परिचय दे सकेंगे। अगर आप अपनी वाक कला का प्रयोग करें तो आपको बहुत लाभ होगा। परीक्षा की इस घड़ी में अपनी कुशलता का परिचय दें। आज आप उस वस्तु को जरूर खरीद सकते हैं जिसे खरीदने की इच्छा आपके मन में लंबे समय से थी लेकिन आपने अपने आप को रोके रखा। आज उसे खरीद डालिये और वाकई आपको इससे अच्छा लगेगा। कहीं ऐसा ना हो कि बाद में पछताना पड़े। इसलिये इसे कर ही डालिये।
विज्ञापन
सिंह राशिः विलासिता की चीजों पर खर्च होंगे
6 of 13
सिंह राशि
आपका मन खेलने या फिल्म देखने का कर रहा है लेकिन ये पढ़ाई करने का समय है। आज आपका मन कुछ विचलित सा रहेगा लेकिन आपको अपना ध्यान नकारात्मकता से हटा कर पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए।
अपने साथी के साथ मौज मस्ती भरी यात्रा आप दोनों के संबंधों को अधिक गहरा व भरोसेमंद बना देगी। आप दोनों को जीवन का एक साथ आनंद उठाने का मौका मिलेगा। आप आज अपने व्यावसायिक जीवन की कुछ महत्वपूर्ण पायदानों को चढेंगे। ये ऐसा कुछ भी नहीं है, जिसके विषय में आपने प्रयत्न किया था। ये कुछ अनापेक्षित सा घटित हो रहा है। आपके सभी प्रयत्नों के फल मिलेंगे। इससे आप अपने व्यावसायिक भविष्य को भी तराश सकते हैं।
आपकी बढ़ी हुई आय, सही जीवन जीने में मदद करेगी। भले ही आपको सही वित्तीय सफलता थोड़े दिनों के बाद मिलने वाली है लेकिन आप आज ही विलासिता पर खर्च करने के लिये तैयार हैं। ये तो तय है कि आज आप इन वस्तुओं का सही आनंद अवश्य ले सकते हैं।
विज्ञापन
कन्या राशिः आज सभी ओर से उपलब्धियों का दिन है
7 of 13
कन्या राशि
अपनी जिन्दगी के विषय में आज आप कुछ रीतिबद्ध हो जाएंगे। जहां तक इस बात का सवाल है कि आपको जिन्दगी से क्या चाहिए, आप कभी-कभी खुद को बहुत उलझा हुआ पाते हैं । लेकिन आज आप अपने लक्ष्यों की ओर अपना ध्यान केंद्रित कर पाएंगे। अच्छा होगा कि आप अपनी जिन्दगी के हर पहलु पर ध्यान दें और किसी भी अवसर को हाथ से ना जाने दें।
अपने परिवार की ओर से आपके पार्टनर के लिए रजामंदी की बात सुनकर आज आप बहुत खुश होंगे। यह हैरत भरी राहत आपके भविष्य को बहुत ज्यादा सहूलियत देगी। काम में बदलाव के बावजूद आप उसे पूरा करने में सफल रहेंगे। अपनी कुशलता बढ़ाने के लिए आपको किसी नई तकनीक का सहारा लेना चाहिए। सफलता पाने के लिए आपको ध्यान से योजना बनानी होगी। आज सभी ओर से उपलब्धियों का दिन है। आज सरप्राइज की तरह कोई आर्थिक लाभ मिल सकता है। कोई ऐसा धन या प्रॉप्रर्टी जो आप सोचते थे कि हाथ से गया ही गया, वह आज वापस मिल सकता है। कानूनी मामलों में भी आपकी जीत हो सकती है और नतीजन आपको कोई बड़ी रकम भी मिल सकती है।
तुला राशिः अच्छा लेन देन करने में कामयाब होंगे
8 of 13
तुला राशि
आज आपका दिल किसी सामाजिक कार्य के लिए दान करने को करेगा। अपने दिल की बात सुनें और किसी सामाजिक संस्था की मदद करें। इस पुण्य के काम से जितनी खुशी लेने वाले को होगी उतनी ही खुशी आपको भी होगी।
परेशानी में भी शांत रहने की कला आपके साथियों को प्रभावित करेगी। आपकी संप्रेषण कला से आपको तो लाभ होगा ही साथ ही, आपकी शांत रहने का कला भी सभी को आश्चर्य में डाल देगी। इससे आपको बहुत लाभ होगा। आपकी सकारात्मक सोच से आप अपनी सभी परेशानियों को हल कर सकेंगे।
वित्तीय प्रबंधन से जुड़े व्यवसायी अपनी कंपनी में महत्वपूर्ण पद पाने की उम्मीद कर सकते हैं। अपनी संचार क्षमता के दम पर कंपनी के लिए अच्छा लेन देन करने में कामयाब होंगे। कंपनी को आप अच्छा फायदा दिलायेंगे तो जाहिर है कंपनी आपका भी अच्छा ख्याल रखेगी। आप अपनी रचनात्मक क्षमता से यह साबित कर दिखाएं कि अगर आपको मौका मिला तो आप हर मौके को फायदेमंद साबित करने की काबिलियत रखते हैं।
वृश्चिक राशिः आर्थिक लाभ मिल सकता है
9 of 13
वृश्चिक राशि
आज शायद आप खुद को अपनी इच्छाओं और जिम्मेदारियों के बीच झूलता हुआ पाएंगे। एक तरफ आप सामाजिक समारोह में बढ़-चढ़ कर भाग लेना चाहेंगे और दूसरी तरफ आपको इस बात का भी ध्यान रखना है कि आप अपना काम भी समय पर पूरा करें। ये संतुलन बनाए रखना तो कभी भी आपकी परेशानी थी ही नहीं। तो फिर देर किस बात की है सब को खुश रखें।
आप जिस कैरियर के बारे में सोच रहे हैं, उसके बारे में अपने दोस्तों की सलाह लेने में जरा भी ना हिचकिचाएं। वो अपने दिल से आपका हित चाहते हैं और आपको अच्छी सलाह देंगे। आप इस बात को लेकर अपने दोस्त से सलाह जरूर करें। इससे अंत में आपको ही लाभ होगा।
आप अपनी तकनीकी योग्यता के दम पर लम्बे समय से लटकी किसी समस्या से निजात पा लेंगे इससे आपको अच्छा खासा आर्थिक लाभ भी होगा। इससे आपको न केवल शाबाशी मिलेगी बल्कि आप खुद महसूस करेंगे कि आपकी कमाने की क्षमता भी बढ़ रही है। मेहनती लोगों को उनकी मेहनत का मीठा फल मिलेगा, शायद पदोन्नति मिले। आप इस समय सिर्फ रुपये-पैसे का फायदा ना देखें क्योंकि आज नहीं तो कल यह तो मिलना ही है, वह वेतनवृध्दि के रूप में भी हो सकता है।
धनु राशिः पदोन्नति मिलने की संभावना है
10 of 13
धनु राशि
आज अपने आपको व्यवस्थित करने का दिन है। अपने बिलों को अलग-अलग करें, अलमारियों को साफ करें और अपने लिए एक बजट निर्धारित करें। आज आप अपने प्रयासों में सफल होंगे और इससे आपको आने वाले समय में लाभ होगा। अगर ये काम आप से खुद नहीं हो रहा है तो आप किसी की मदद भी ले सकते हैं।
आज के प्रबल रिश्तों को आगे बढ़ाने से बचें। अगर कोई आपके लिए डेटिंग का प्रस्ताव करता है तो न जाएं। अगर आपका जमीर इसके लिए बहुत ज्यादा मजबूत हो तो जरूर आगे बढ़े।
सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों को सफलता मिलेगी। यदि आप कॉर्पोरेट जगत में हैं तब पदोन्नति मिलने की संभावना है। परीक्षा में विद्यार्थियों को सफलता मिलेगी। शैक्षिक व कार्यक्षेत्र में लाभप्रद स्थिति बनेगी।
आपके ग्रह और सितारे इस हक में नहीं हैं कि आप साझेदारी में कोई काम करें। अगर आप अपने देश में अपना व्यवसाय बंद करके कहीं और व्यवसाय करने की सोच रहे हैं तो अभी यह भी आपके लिए ठीक नहीं। इस योजना को थोड़े दिनों के लिए टाल दीजिए।
मकर राशिः आर्थिक लाभ के अच्छे संकेत हैं
11 of 13
मकर राशि
आप में से कुछ लोग अपने ऑफिस में आज किसी अजनबी के आकर्षण का केन्द्र बनेंगे। इतना जान लें कि वह आपसे अच्छा नहीं, क्योंकि वह आपके कैरियर के लिए स्थायी साबित नहीं होगा। अगर वह दूसरे विभाग का है तो उसके बारे में और ज्यादा जानकारी इकट्ठा करें। उससे बातचीत करने के लिए किसी काम का बहाना बनाया जा सकता है।
अगर आप पैसों के लिए संघर्ष कर रहे हैं और अपनी वित्तीय स्थिति सुधारना चाहते हैं तो अपने वेतन में वृद्धि के लिए अपने उच्चाधिकारियों के साथ बात करने के लिए यह दिन बहुत ही अच्छा है। आपके बॉस का मूड बहुत अच्छा है, इसलिए ये बिल्कुल सही समय है। अपने बॉस से इस बारे में बात करने में बिल्कुल ना हिचकिचाएं। आपको लगेगा कि आपके घरेलु संपर्क इन दिनों आपके काम नहीं आ रहे हैं, दिन भी आपके पक्ष में नहीं चल रहे। इसलिए घरेलु बाजार की बजाय विदेशी बाजार पर ध्यान केन्द्रित कीजिए, विदेश से आर्थिक लाभ के अच्छे संकेत हैं। इस समय अपने विदेशी ग्राहकों पर ध्यान केन्द्रित करें। अगर आप विद्यार्थी है तो आज आप कुछ परेशान रहेंगे। आप जो अपनी पढ़ाई पर घंटों बिता रहे हैं उसका आपकी सेहत पर भी असर पड़ेगा।
कुंभ राशिः आज आपके खर्चे बढ़ने वाले हैं
12 of 13
कुंभ राशि
घर पर बनी अशांति आज आपको चिंता के दो- चार पल दे सकती है। अपने गुस्से को काबू में रखने की पूरी कोशिश करें। फिर चाहे घर की अशांति का कारण आप ना भी हों, तो भी मानसिक शांति के लिए अपनी भावनाओं पर काबू रखें।
आज जो अकेले हैं, उनका किन्हीं व्यक्तियों से सम्पर्क होगा। वे सारे आप से आकर्षित दिखेंगे। किसी के दिल से खिलवाड़ ना करें। काम करते समय आपको अपनी भावनाओं को नियंत्रण में रखने की कोशिश करनी चाहिए। गुस्से में आप कुछ गलत निर्णय भी ले सकते हैं। अधिकारियों की उम्मीद पर खरा उतरने के लिए आपको और मेहनत से काम करना चाहिए। आज फिजूल खर्च का दिन है, जेब ढीली हो जाएगी। पारिवारिक मामलों में भी आज आपके लिए खर्च का दिन है। क्या पता दवाइयों का कोई मोटा बिल ही आ पड़े और आपको उसे चुकाना पड़े।
आज आपका मन अपने दोस्तों के साथ कहीं बाहर घूमने जाने को करेगा। आप तुरंत तो नहीं जा सकते लेकिन तैयारी तो शुरू कर ही सकते हैं। अपने दोस्तों से बात करके अपनी यात्रा की तैयारियां शुरू कर दें।
सावधान रहें, क्योंकि कोई आपसे बहुत ईर्ष्या रखता है। सफलता अक्सर ईर्ष्या को जन्म देती है और आपके व्यावसायिक और व्यक्तिगत क्षेत्र की सफलता आस-पास के बहुत से लोगों में ईर्ष्या पैदा कर रही है। उनकी ईर्ष्या का असर अपने काम पर ना पड़ने दें, क्योंकि वे लोग आपको कोई नुकसान नहीं पहुंचा पाएंगे बल्कि वे खुद ही अपने नकारात्मक विचारों से दुखी रहेंगे।
घर या गाड़ी में निवेश या किसी कर्जा लेने का आवेदन करने के लिए आज का दिन भाग्यशाली है। ग्रह सितारे संकेत दे रहे हैं आज आपके जीवन में शुभ परिवर्तन होने वाला है, इसका आनंद उठाएं। आगे बढ़ें, आपको लगेगा कि आपने अच्छा फैसला लिया है।