आज चंद्रमा का संचार वृश्चिक राशि में हो रहा है। मंगल की राशि में चन्द्रमा का आना आज आपके लिए कितना लाभपद्र रहेगा देखिए।
विज्ञापन
मेष राशि: आज आत्मनिर्भरता का दिन है
2 of 13
मेष राशि
आज आत्म निर्भरता को अपना मूल मंत्र बनाएं। बात चाहे घर की हो या दोस्तों की, अगर कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेना है तो वो निर्णय अगर आप खुद ही लें तो अच्छा रहेगा। इसलिए फिलहाल आप अपनी निर्णय क्षमता पर ध्यान दें। आज आपके रोमांस के सितारे आपको आगे बढ़ने से रोक रहे हैं। आप अपने दोस्तों के साथ फिल्म देखने या डिनर के लिए निकल सकते हैं। आपके विरोधी कुछ भी कर लें, लेकिन आपको नुकसान नहीं पहुंचा पाएंगे। कुछ लोग व्यावसायिक तौर से आपको नुकसान पहुंचाना चाहेंगे। लेकिन, आपको चिंता करने की कोई जरूरत नहीं है, आप सुरक्षित रहेंगे। आज आपका किसी जमीन जायदाद के सम्बन्ध में विवाद हो सकता है, अत: आप हाल ही में हुए कानूनी तर्कों का सहारा ले सकते हैं तथा अपनी सुरक्षा के लिए सुरक्षा कर्मियों को साथ रख सकते हैं। आप अपनी अन्तरात्मा की आवाज सुनें एवं उसके अनुरूप कार्य करें। आज आप अपना मन और ध्यान योग में केन्द्रित करेंगे ताकि आप बढ़ते वजन पर रोक लगा सकें।
विज्ञापन
वृष राशि: आर्थिक लाभ के संकेत हैं
3 of 13
वृष राशि
अगर आपको लग रहा है कि कुछ बातों को लेकर आपके और आपके परिवार के लोगों के बीच कोई अनबन चल रही है तो आज आपको उनको खत्म करने का प्रयास करना चाहिए। बिना किसी गलतफहमी के ये मुद्दा आसानी से सुलझ सकता है। आज आप अपने आप को साथी से दूर पाएंगे। इस समय का प्रयोग अपनी रुचि को पूरा करने व पुराने दोस्तों से फोन पर बात करने में बिताएं। यदि आप नई नौकरी की तलाश है तब आज कोई अच्छा प्रस्ताव मिल सकता है। हो सकता है कि ये वो काम न हो जिसके विषय में आपने सोचा था, लेकिन शुरूआत की जा सकती है, जिससे आर्थिक लाभ के संकेत प्रबल होते हैं। आज आपको आश्चर्यजनक रूप से पैसा मिलेगा, ये आपके किसी सहयोगी या व्यवसाय से आ सकता है। हो सकता है, किसी रिश्तेदार के साथ आपकी व्यावसायिक साझेदारी हो, और यह पैसा उसकी तरफ से आ जाय। जो आपके आस-पास रहते हैं भले ही वह परिवार में हों या परिवार से बाहर, आपको उनकी सेहत का ख्याल रखना होगा। आपको यह जान कर खुशी होगी कि आपकी सेहत मजबूत रहेगी।
मिथुन राशि: शारीरिक व मानसिक रुप से स्वस्थ महसूस करेंगे
4 of 13
मिथुन राशि
आपके घर में खुशियों का माहौल बना हुआ है क्योंकि आप जानते हैं कि आप अपने परिजनों और दोस्तों के साथ का मजा ले रहे हैं। विदेश से भी आपके कुछ रिश्तेदार आ सकते हैं उनके स्वागत के लिए तैयार रहें। आज उनके लिये शुभ दिन है, जो नौकरी बदलना चाहते हैं। हो सकता है कि ये विचार आपके मन में कईं दिनों से आ रहा हो, लेकिन आपने सही प्रस्ताव को देखकर अपना मन पक्का बनाया हो। आपको आगे चलकर इस प्रस्ताव को स्वीकार करना चाहिये जिससे भविष्य उज्वल हो सके। आज नया घर खरीदने का इरादा बन सकता है। पुराने घर को भी सजायें संवारें ताकि कुछ बदलाव का एहसास हो सके। तो देर क्या काम शुरू करें, घर अच्छा दिखेगा। घर में सकारात्मक ऊर्जा और खुशी के लिए वास्तु के नियमों को अपनायें। आज आपके अच्छे मूड और आत्म-विश्वास के कारण आपके स्वास्थ्य में बढ़ोतरी आएगी। इसमें खुशियां और आत्मविश्वास अहम भूमिका निभाएंगे। आप शारीरिक व मानसिक तौर पर स्वस्थ महसूस करेंगे। ऐसे कार्य करें जिससे आपका मूड अच्छा रहे और आप अच्छा और मजबूत महसूस करें।
विज्ञापन
कर्क राशि: सफलता मिलने के प्रबल संकेत हैं
5 of 13
कर्क राशि
आज आपको सफलता मिलने के प्रबल संकेत हैं। अगर आपको अपनी सफलता के लिए दूसरों से सराहना मिले तो परेशान ना हों। ये सफलता आपको किसी भी रूप में मिल सकती है जैसे कि अपने उच्च अधिकारी द्वारा सराहना, तरक्की या फिर कोई इनाम आदि। आज आपके प्यार में डूबे रहने का दिन है। पार्टनर आपको बार-बार छेड़ेगा। आप दोनों दिन भर आनंद करेंगे। आज आप पाएंगे कि आपको अपने काम के लिए अपनी छुपी हुई प्रतिभा को बाहर निकालना होगा। शायद आपको नहीं पता कि आप कितने कलात्मक और प्रतिभाशाली हैं। नए विचारों का प्रयोग करने में बिल्कुल ना घबराएं, क्योंकि शायद इन विचारों से आपका काम बन जाए। अगर आपका अपना व्यापार है जिसमें आपके पास कोई सरकारी लेन देन है तो आज पैसे रूपये के मामले में आपको बड़ा फायदा होने वाला है। अपनी कड़ी मेहनत जारी रखिये इसका अच्छा फल जल्दी ही आपको मिलेगा। आज आप में काम करने की शक्ति थोड़ी कम रहेगी और थकावट भी महसूस करेंगे। किसी भी कार्य को पूर्ण करने के लिए आपको खुद से उत्साह दिखाना होगा।
विज्ञापन
सिंह राशि: अचानक कोई खुशी मिलेगी
6 of 13
सिंह राशि
आज अपनों से अनापेक्षित मुलाकात के प्रबल संकेत हैं। ये आपको अचानक मिलने वाली खुशी ही होगी। आपके पुराने दोस्त आपके दिल के बहुत करीब हैं। अपने दोस्तों को बताएं कि उनका आपकी जिन्दगी में वापस आना आपको कितना अच्छा लगा। साथी के साथ बिताए रोमांटिक क्षणों की यादों मे आज आप व्यस्त रहेंगे। अगर आप किसी कार्यालय में मेनेजर हैं तो आज आपको अपने कर्मचारियों को ले कर किसी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। आपके कर्मचारी शायद जिद्दी हों और आपकी बात ना मानें। आप धैर्य और सही तरीके से स्थिति को संभालने की कोशिश करें और बात इससे आगे ना बढ़ने दें।
यदि आप शेयर में निवेश करते हैं अथवा वित्त के क्षेत्र में है, तब आज का दिन आपके लिये शुभ है। आप यदि आज खतरा भी उठाना चाहे तो ये समय आपको लाभ देगा लेकिन संतुलन और सोच ज़रूरी है। आज आपको कोई जोड़ों की चोट लगने के संकेत हैं, इसलिए घुटनों व एड़ी की चोटों से सावधान रहें। ध्यान रहे, कि आज आप कोई ज्यादा दबाव वाला काम ना करें ताकि आप जोड़ों के दर्द से बच जाएं।
विज्ञापन
कन्या राशि: बदलाव शुभ होगा, निराश ना हों
7 of 13
कन्या राशि
अगर आप सोचते हैं कि आप किसी जगह अच्छी तरह से बस गए हैं तो एक बार फिर सोच लें। शायद आज आपको अपना घर बदलने की जरूरत पड़े। आप शायद खुद ही घर बदलना चाहेंगे लेकिन अगर आपको बिना इच्छा के भी घर बदलना पड़े तो भी निराश ना हों। ये बदलाव आपके लिए शुभ ही रहेगा। आज आप सारे कामों को छोड़कर अपने पार्टनर पर ध्यान केन्द्रित रखेंगे। दोनों एक दूसरे से खूब बातें करेंगे और अपने जज्बातों को जाहिर करेंगे। आज आपको एहसास होगा कि आप अपनी मेहनत से ही इतनी आगे आ सके हैं। सफलता पाने के लिए लगातार पूरा ध्यान केंद्रित करके प्रयास करने की जरूरत होती है। आज यात्रा में और अपने किसी प्रिय व्यक्ति को कोई तोहफा देने में पैसे खर्च करने पड़ सकते हैं। ये सब खर्चे कई बार न चाहते हुए भी हो रहे हैं और आपको इसकी चिंता भी हो रही है। सेहत के प्रति ज्यादा चिन्तित होने से आपकी बीमारी बढ़ सकती है। आप योग या फिर व्यायाम के लिए भी जा सकते हैं, इससे आपको अच्छा लगेगा। जो बीमारी आपने अपने दिमाग में बैठा ली है, उससे सावधान रहें।
तुला राशि: धन प्राप्ति के संकेत हैं
8 of 13
तुला राशि
आज आपको बहुत सी मुश्किल परिस्थितियों का सामना करते हुए अपने साहस को बनाए रखना होगा। आप अक्सर लापरवाह या उत्तेजित हो जाते हैं लेकिन आज आपको समझदारी से काम करना होगा।
पूरे जोश और उत्साह के कारण आप अपने काम को समय पर पूरा कर सकेंगे। हालांकि उम्मीद से ज्यादा प्राप्त करने के लिए आपको थोड़ा रचनात्मक होना पड़ेगा। उच्चाधिकारी आपकी रचनात्मकता के लिए आपको अच्छा इनाम भी दे सकते हैं। भविष्य में भी इसी तरह से काम करते रहें। आज अचानक कहीं से धन की प्राप्ति हो सकती है। इसलिए आपका बजट सुधर जाएगा जो कल तक खींचतान में चल रहा था। हो सकता है, शेयर बाजार से कोई बड़ी रकम मिल गई या फिर किसी ने कोई बड़ा गिफ्ट दे दिया, जिसकी आपको कोई उम्मीद भी ना थी। तो इस मौके का लुत्फ उठाइए। आप किसी बुरे सपने के कारण दिन भर परेशान रहेंगे। आपको पता है कि नींद और अच्छा खाना आपके लिये आवश्यक हैं। इससे हमें उर्जा मिलती हैं और हम खुश रहते हैं।
वृश्चिक राशि: अपने खान-पान का ध्यान रखें
9 of 13
वृश्चिक राशि
आज आपको लगेगा कि आप गुस्से और चिंता की चपेट में आ रहे हैं। आज अपनी जिंदगी के बहुत से क्षेत्रों में उन्नति की धीमी रफ्तार के कारण कुछ हताश भी हैं। लेकिन आप इस परिस्थिति से भी ना घबराएं क्योंकि इससे आपको पता चल जाएगा कि आप कितने पानी में हैं। रोमांटिक मिलन आज आपकी जिंदगी में नई खुशियां लेकर आएगा। आप खुश मिजाज रहेंगे। खाली समय अपने साथी के साथ भरपूर मनोरंजक रहकर बिताएंगे। अगर आप खुद को अलग सा महसूस कर रहे हैं तो आपको इस बारे में अपने बॉस से बात करनी चाहिए। हो सकता है, आपको विदेश भेजने की तैयारी चल रही हो। शांतिपूर्ण बात करने से आपकी समस्या का हल निकल सकता है। आज आमदनी कम खर्चा ज्यादा है। यहां तक कि आमदनी आपकी कमाई से भी ज्यादा हो सकती है। आप अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें आप बीमार पड़ सकते हैं। आप अपने शरीर को अच्छा कर सकते हैं परन्तु आपको सड़क किनारे तैयार होने वाले खाने से बचना होगा आप ज्यादा पानी,ताजे फल और सब्जियां लें। समयानुसार व्यायाम करें, टहलें योग भी आपके लिये लाभदायक रहेगा।
धनु राशि: सितारें आपके पक्ष में हैं
10 of 13
धनु राशि
आज आपका आत्म विश्वास ऊंचाई के शिखर पर रहेगा। हर क्षेत्र में आपकी उत्पादन क्षमता अच्छी रही है जिसके लिए आपको बहुत प्रशंसा भी मिली है। इस सकारात्मक ऊर्जा और उत्पादन क्षमता का प्रयोग आपको किसी अटकी हुई समस्या को सुलझाने में करना चाहिए। यदि आप किसी के साथ संबंध में नहीं हैं तो अपने गुणों को पहचानकर व आधार बनाकर एक नई शुरुआत करें। आज शायद आपका किसी से जोरदार झगड़ा हो सकता है। इस झगड़े से बचने की पूरी कोशिश करें, वरना बाद में आपको पछताना पड़ सकता है। इस समय किया गया कोई भी झगड़ा भयंकर रूप ले सकता है। सितारे आपके पक्ष में हैं इसलिए आर्थिक क्षेत्र में आपको आज कोई बड़ी उपलब्धि मिलने वाली है। आर्थिक मामले और निवेश के क्षेत्र में आप काफी दिनों से हतोत्साहित थे, इसलिए आज हो रहे इस बदलाव का जमकर स्वागत कीजिए, और अपनी तरक्की में इसका इस्तेमाल कीजिए। आप आपने स्वास्थ्य की ज्यादा चिंता करते हैं जिसके कारण आपको लम्बे समय में परेशानी हो सकती है। आपकी इच्छायें आपको किसी बीमारी की तरफ ले जा सकती हैं। आप अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें और सकारात्मक सोच बढ़ायें।
मकर राशि: काम के लिहाज से शुभ है दिन
11 of 13
मकर राशि
आज आपका ध्यान सिर्फ मौज- मस्ती की ओर ही रहेगा। आज आप सब कुछ भुला कर खूब नाचें या फिर कोई पार्टी करें और उसमें सब को बुलाएं। आज आप जो कुछ भी करें पूरे मन से करें। आज आपस में छाई हुई चिड़चिड़ाहट व जलन को दूर करने का प्रयास करें। ना तो आप अपने साथी के दोस्तों से जलन महसूस करें और न ही साथी को ऐसा कोई मौका दें, जिससे कि वह चिड़चिड़ाहट या जलन महसूस करे। काम के लिहाज से आज का दिन बहुत शुभ है। जिन योजनाओं पर आप मेहनत कर रहे थे, उनसे आपको लाभ मिलेगा। कुल मिला कर आपका कैरियर सही दिशा में आगे बढ़ रहा है, इसलिए आपको अपने लक्ष्य की ओर बढ़ते रहना चाहिए। आप अपनी आर्थिक स्थिति मजबूत करने के लिए हर प्रयत्न करते हैं। अब आप अपनी आय का ठीक से प्रबंधन करें। आपने यदि अपना हिसाब किताब ठीक कर लिया है तो समझिए आज यही आपका सबसे बड़ा हितेषी है। आज आप महसूस करेंगे कि आपके अंदर ऊर्जा और आत्मविश्वास का स्तर ज्यादा बना रहेगा। आज आप अपना ध्यान ज्यादा काम करने में लगाएंगे। दूसरे लोग आपके आत्मविश्वास को महसूस करेंगे।
कुंभ राशि: दोस्तों के साथ यात्रा पर जाएंगे
12 of 13
कुंभ राशि
आज का दिन यात्रा करने के लिए बहुत अच्छा है फिर चाहे आप अपने दोस्तों के साथ जाएं, परिवार के साथ जाएं या फिर सहकर्मियों के साथ जाएं। अपनी इस यात्रा पर आप खूब मजे करेंगे। जीवनसाथी के साथ शांत एवं निस्तब्ध रिश्ता कायम होगा। ना केवल शारीरिक अपितु मानसिक स्तर से भी एक अच्छा समय साथ-साथ बीतेगा। विक्रय व विपणन के क्षेत्र में काम करने वाले लोगों के लिये आज का दिन दबाव से मुक्ति देने वाला है। लंबित काम पूरे होंगे। इस काम को उत्पादकता के साथ लेते हुए पिछले कामों के संपादन में बिताएं। आज का दिन आपके लिए बेहतर साबित हो सकता है। आपकी आर्थिक पूंजी में बढ़ोतरी हो सकती है। आप अपनी पूंजी को सोच समझ कर लगाएं। जल्दी अमीर बनने की चाहत लेकर किसी बुरे व्यवसाय में ना फंसे। पाचन से सम्बन्धित परेशानी हो सकती है। हल्का-फुल्का खाने से आपको आराम मिलेगा। आपको शारीरिक क्रियाओं पर ध्यान केन्द्रित करने की आवश्यकता है ताकि आपको मोटापे या पेट की परेशानी ना हो।
आज आपकी जिंदगी में थोड़ी हलचल सी मची रहेगी। ऐसा लगता है जैसे आपके आस-पास की परिस्थितियां बिगड़ रही हैं। वो आपके कार्य स्थल पर कुछ अनचाहे बदलाव भी हो सकते हैं। परेशान ना हो सब कुछ ठीक हो जाएगा आप बस अपने गुस्से को काबू में रखें। आपके संबंध में नई उत्तेजना को घर पर बैठकर व्यर्थ ना करें। साथ-साथ फिल्म देखें अथवा अन्य आनंददायक कार्य करें। यदि आपने किसी नए काम के लिये आवेदन किया है तब आज उसका साक्षात्कार अथवा सकारात्मक समाचार मिल सकता है। अपने श्रेष्ठ प्रदर्शन के लिये तैयार रहें। भविष्य के लिए निवेश करने के लिए आपके सामने आज कई सारे विकल्प खुले हैं। अगर स्टॉक में न निवेश कर मकान या प्रोपर्टी में निवेश करना चाह रहे हैं तो ये भी बढ़िया विकल्प है। जो भी हो आज का दिन अच्छा है, जहां निवेश करेंगे लाभ ही होगा। आज आप महसूस करेंगे कि तनाव का स्तर बढ़ रहा है और उर्जा कम हो रही है। आप किसी भी अनचाही खबर से तनाव को बढ़ने न दें। आप ठण्डा दिमाग रखें और ज्यादा तनाव न लें।