फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंगल शुक्र का राशि परिवर्तन इन राशि वालों को देगा शुभ लाभ

Mon, 19 Sep 2016 10:35 AM IST
एस्ट्रोयोगी
विज्ञापन
1 of 13
ग्रह नक्षत्र
आज मंगल वृश्च‌िक राश‌ि से न‌िकलकर धनु राश‌ि में आएंगे और शुक्र कन्या से न‌िकलकर तुला राश‌ि में जा रहे हैं। इन दो ग्रहों का राश‌ि पर‌िवर्तन आज कई राश‌ियों के ल‌िए लाभप्रद रहेगा।
विज्ञापन

मेष राश‌िः अपने मन के पार्टनर से मिलने का ख्याल आपको आज उलझाए रखेगा

2 of 13
मेष्‍ा राश‌ि
आज आप बहुत संतुष्ट महसूस करेंगे और अपने दोस्तों के साथ कहीं बाहर घूमने जाना चाहेंगे। अच्छे से तैयार हो कर अपने दोस्तों के साथ बाहर जाएं और खूब मजा करें। आपका काम ठीक-ठाक चल रहा है। आपके रिश्ते भी सुधर रहे हैं।
अपने मन के पार्टनर से मिलने का ख्याल आपको आज उलझाए रखेगा। आपका धीरज और दृढ़ता आज या कल आपके लिए अच्छा परिणाम लाएंगे। अगर आप अपनी पसंद और प्राथमिकता पर अडिग रहेंगे तो निश्चित है कि वैसा पार्टनर आपको जल्द ही मिल जाएगा।
बैंकिंग के क्षेत्र में काम करने वाले लोगों के लिये आज का दिन शुभ है। अतिरिक्त दायित्व और पदभार के कारण आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। आपको अपने काम में सराहना मिलेगी। इन सभी सकारात्मक बातों का लाभ अपने भविष्य को बनाने में किया जाना चाहिये।
आपने कभी दूसरों के लिए भलाई का काम किया है आज आपको लगेगा कि आपको उसका फल मिल रहा है। दान देने से आपको टैक्स की छूट तो मिली ही है, दूसरों के लिए आपने कल किया आज दूसरे आपके लिए खड़े मिलेंगे। आज आपको एहसास होगा कि दूसरों के लिए अच्छा करोगे तो दूसरे भी आपके लिए अच्छा करेंगे। इस तरह के विचार सकारात्मक बनाते हैं।
विज्ञापन

वृष राश‌िः पैसा दनादन खर्च हुआ जा रहा है

3 of 13
वृष्‍ा राश‌ि
इस दिन का प्रयोग नए दोस्त बनाने के लिए करें। सामाजिक समारोह में भाग लें व नए दोस्त बनाएं। आप कुछ नए रिश्ते भी कायम कर पाएंगे। नए लोगों से मिलने पर आप अपना फोन नंबर अथवा ई-मेल आई डी भी आपस में बदल सकते हैं। क्या पता कब अवसरों के नए द्वार खुल जाएं। 
आज आप अपने जीवन साथी के साथ अथवा होने वाले साथी के साथ छोटी-मोटी यात्रा पर जा सकते हैं, जिससे आपको तनाव से मुक्ति मिलेगी और आप इकट्ठे अच्छा समय बितायेंगे। यह समय आपके खुशियां मनाने एवं अपने अनाड़ीपन को कैमरे में कैद करके बंद रखने का है। जिससे भविष्य में अपने अनाड़ीपन को याद कर हंस सकें।
आज आप कलात्मकता से भरे रहेंगे और आपको ऐसा लगेगा कि आप बहुत अच्छे विचारों को जन्म देते हैं। इन विचारों पर अच्छी तरह से ध्यान दें और इनको वास्तविकता में बदलें। आप इन विचारों के बारे में पहले से ही अपने दोस्तों को बता सकते हैं, लेकिन किसी भी अजनबी के सामने इन विचारों के बारे में जिक्र ना करें।
इन दिनों पैसा दनादन खर्च हुआ जा रहा है। जितना आ नहीं रहा उससे ज्यादा खर्च हो जा रहा है। खरीदारी पर थोड़ा लगाम लगाइये। यह एकदम तो नहीं रुकेगा, क्योंकि जरूरी चीजों पर तो खर्च करना ही होगा लेकिन ऐशो आराम की चीजों पर खर्च तो रोके ही जा सकते हैं।
आज आप कुछ शान्त दिखेंगे। परन्तु अंदर से आप परेशान हैं। दिमागी तनाव आज ज्यादा रहेगा इसलिए आज शान्ति के लिए दोस्तों और घरवालों के साथ समय बितायें। आप जल्द ही बहुत अच्छा महसूस करेंगे।

म‌िथुन राश‌िः रोमांस के मामले में अच्छा द‌िन है

4 of 13
म‌िथ्‍ाुन राश‌ि
आज दिन भर असंतुष्टी की भावना बनी रहेगी। धैर्य से अपनी इस असंतुष्टी का कारण ढ़ूंढ़ने की कोशिश करें। अपनी समस्या का समाधान खोजने की कोशिश करें। अंधकार से भरा ये वक्त जल्दी ही बीत जाएगा।
रोमांस के लिए यह अच्छा समय है। अपने प्रेमी के साथ बाहर जाकर समय बिताएं। आपके परिवार के लोग जो पहले इस सम्बन्ध के खिलाफ थे वे भी अब इस हक में है। इस सकारात्मक बदलाव का आनन्द उठाइए।
ऑफिस में बहुत काम करने के बाद आज आप पाएंगे कि अब आप पर काम का बोझ कुछ कम है। आज का दिन सामान्य ही है, लेकिन पिछले कुछ दिनों से काम के बोझ तले दबे रहने के कारण अब आप राहत महसूस कर रहे हैं। उन चीजों को भी पकड़ने की कोशिश करें, जो कि दूसरी तरफ से आपके पास आ रही हैं।
अगर आप अपने लाभ को और अधिक बढ़ाना चाह रहे हैं तो आज इस दिशा में भरपूर कोशिश करने का दिन है। हालांकि यह थोड़ा मुश्किल है इसीलिए जो भी बन सके कीजिए। सही समय पर सही प्रयास करके इस लाभ को पाया जा सकता है।
विज्ञापन

कर्क राश‌िः पाचन की समस्या हो सकती है

5 of 13
कर्क राश‌ि
आज आप बहुत खुश होंगे कि आपने अपनी समस्या का हल ढ़ूंढ़ लिया। बहुत लंबे समय से आप इस परेशानी का सामना कर रहे थे। शांति और समझ से इस समस्या का हल निकल आएगा जो कि सभी के हित में होगा। अब आप पूरी तरह से इस मुद्दे को पीछे छोड़ सकते हैं।
अब आपके ग्रह आपकी आजीविका के क्षेत्र में आप के पक्ष में हो रहे हैं। यदि आप शिक्षा के क्षेत्र में काम कर रहे हैं तब कुछ रुकावटें आने के संकेत है। इन सभी रुकावटों को आपको, एक के बाद एक, अपने अधिकारियों की मदद से सुलझाना होगा। आप देखेंगे कि व्यावसायिक दृष्टि से यह आपके लिये काफी सकारात्मक परिणाम देने वाला समय है।
आपको लगेगा कि आपके घरेलु संपर्क इन दिनों आपके काम नहीं आ रहे हैं, दिन भी आपके पक्ष में नहीं चल रहे। इसलिए घरेलु बाजार की बजाय विदेशी बाजार पर ध्यान केन्द्रित कीजिए, विदेश से आर्थिक लाभ के अच्छे संकेत हैं। इस समय अपने विदेशी ग्राहकों पर ध्यान केन्द्रित करें। 
आपको कोई पाचन की समस्या हो सकती है। आप अपनी सभी बुरी आदतों को छोड़ दें। आप अपने तनाव को भी कम करने की कोशिश करें। अगर आप कामयाब हुए तो आप स्वस्थ भी रहेंगे और आपका मूड भी अच्छा रहेगा।
विज्ञापन

स‌िंह राश‌िः अचानक कोई खोई हुई वस्तु मिल जाएगी

6 of 13
स‌िंह राश‌ि
आपको अचानक कोई खोई हुई वस्तु मिल जाएगी। ये कोई प्यारा सा तोहफा, कोई कीमती चीज या फिर कोई महत्वपूर्ण दस्तावेज भी हो सकता है। कुछ भी हो अब आप इसे संभाल कर रखें और इसके मिल जाने की खुशी में अपने सितारों को धन्यवाद दें।
आज आप अपने रिश्तों को रोमांस से भरपूर पायेंगे, जबकि आप एक लंबे समय से साथ-साथ हैं। बच्चों एवं माता-पिता की उपस्थिति के बावजूद भी आज आप कुछ खास नयापन पायेंगे। अपने रिश्तों में यह आपके रिश्तों की गरमाहट का अच्छा सूचक है, इसे प्रकट करने से ना हिचकिचायें।
आज आपका सौभाग्य आपके साथ होगा और आप पाएंगे कि आप अपने सभी लक्ष्यों को चाहे वो कितने भी कठिन क्यों ना हों आसानी से प्राप्त कर पाएंगे। अपने सपनों को पाने के लिए सबसे महत्वपूर्ण चीज है दृढ़ इच्छा शक्ति। आप अपनी ऊर्जा शक्ति को एकत्रित कर पाएंगे। इससे आप अपने लक्ष्यों को प्राप्त कर पाएंगे। आज आप आसमान को छू लेंगे।
किसी विदेशी कंपनी से आपकी साझेदारी से आपको फायदा पहुंच रहा है। यह सही समय है कि अपने विदेशी ग्राहकों के साथ कोई बड़ा लेन-देन करें। विदेशी पार्टियों से अपना संवाद बनाये रखें। 
हो सकता है आज आपका पुरानी बीमारी से पीछा छुट जाए। ध्यान रहे, की आप सन्तुलित और पौष्टिक भोजन लें और कसरत को अपनी जिन्दगी का हिस्सा बनाएं। अच्छी सेहत से आज आप पाएंगे कि पाचन क्रिया भी पहले से अच्छी हो गई हैं। अच्छा कार्य करते रहें।
विज्ञापन

कन्या राश‌िः मेहनत से धन लाभ संभव है

7 of 13
कन्‍या राश‌ि
आप ऐसी स्थिति में हैं कि आपको कई अधिकार और सत्ता मिलेंगे। इससे आपको बहुत खुशी होगी लेकिन ध्यान रहे कि इन अधिकारों के साथ आपको अतिरिक्त जिम्मेदारियां भी मिलेंगी। सत्ता और अहं के बीच ज्यादा दूरी नहीं होती इसलिए ध्यान रखें कि आप कहीं अपनी सत्ता का गलत इस्तेमाल ना करें। जो आपको कड़ी मेहनत के बाद मिला है उसे खो ना बैठें।
आज आप के प्रेम जीवन पर आपके माता-पिता के विचारों का प्रभाव हावी रहेगा, आप आश्चर्यजनक रूप से अपने पुराने पार्टनर से मिलेंगे। आपको लगेगा कि आप कल ही साथ-साथ थे। पुरानी यादें ताजी हो जाएंगी। इस व्यक्ति के साथ ज्यादा जुड़ने की कोशिश बेकार है, क्योंकि इससे फिर अलगाव हो सकता है। 
विक्रय व विपणन के क्षेत्र में काम करने वाले लोगों के लिये आज का दिन दबाव से मुक्ति देने वाला है। लंबित काम पूरे होंगे। इस काम को उत्पादकता के साथ लेते हुए पिछले कामों के संपादन में बिताएं। अपने आप को शाबाशी दें और मित्रों के साथ समय बिताएं।
धन प्राप्त करना आसान नहीं है लेकिन कठिन परिश्रम दुर्भाग्य को भी चुनौती दे सकता है। यदि आप ऐसा अनुभव करते हैं कि इन दिनों आपकी व्यवसायिक योजनाएं सुचारु रूप से कार्य नहीं कर रही हैं तो इसका मतलब यह नहीं कि कार्य नहीं हो रहा है बल्कि वह बढ़ने की प्रक्रिया में है जिन्हे आप देख नहीं सकते। यदि स्थिति भयावह भी बनती है तो भी आप निराश ना हों, आप अपनी समस्याओं से शीघ्र ही निजात पा सकते हैं और इच्छित धन प्राप्त कर सकते हैं लेकिन यह सब तभी सम्भव हो सकता है, जब आप कठिन परिश्रम करेंगे।

तुला राश‌िः कोई नया मौका मिले उसे तुरंत ही झपट लें

8 of 13
तुला राश‌ि
आज जहां तक आपके व्यावसायिक उद्देश्यों का सवाल है आपके सितारे गर्दिश में ही हैं। आपको इसी जीवन में सब कुछ चाहिए जैसे दोस्त, परिवार, पैसा शोहरत और सफलता। अपने लक्ष्यों को पाने के लिए अभी से काम पर लग जाएं। लक्ष्य प्राप्ति की इस राह पर शायद आपकी सभी उम्मीदें पूरी ना हो पाएं लेकिन इसका मतलब ये नहीं है कि आप परिस्थितियों से हार मान लें। तब तक लड़ते रहें जब तक कि आप अपना लक्ष्य प्राप्त ना कर लें।
आज आप दूसरे सारे कामों को छोड़कर पार्टनर के साथ समय बिताना चाहेंगे। डेली-रूटिन से हटकर आप फिल्म देखने या दूर घूमने जा सकते हैं। खासकर आज की शाम आप दोनों के लिए सुहानी है। प्यार को जितना हो सके, बढ़ाएं।
अगर आप इस समय बेराजगार हैं तो आपको कोई अच्छी नौकरी मिल सकती है। जिस दिशा से नौकरी मिलने की उम्मीद है, उस तरफ अपनी आंख व कान खुले रखें और जैसे ही कोई नया मौका मिले उसे तुरंत ही झपट लें।
व्यवसाय के क्षेत्र में बन रहे नये संपर्कों से आपको फायदा पहुंचाने वाले नये मौके मिलेंगे। हालांकि इन्हें हासिल करने से पहले इसके दोनों पक्षों को ठीक से समझना बहुत ही महत्वपूर्ण है। आपको अपनी बौध्दिक क्षमता का इस्तेमाल पैसा कमाने के लिए भी करना चाहिए। इससे आपको अपना प्रोजेक्ट जल्दी पूरा करने में तो मदद मिलेगी ही, नये-नये विचार भी दिमाग में आयेंगे। आप अपने दृढ़ प्रयासों से अपने लक्ष्य को पा लेंगे और आपके सपने साकार होंगे। भविष्य की व्यवसायिक योजनाओं के लिए आपको पूरी प्लानिंग करके चलनी चाहिए। इससे अपना आर्थिक लक्ष्य भी पा सकेंगे।

वृश्च‌िक राश‌िः आज व्यवसायिक संपत्ति लेन देन करना आपके फायदे में होगा

9 of 13
वृश्‍च‌िक राश‌ि
घर पर आज लड़ाई-झगड़े से दूर रहें तो अच्छा होगा। आपके घर में शांति बनी रहेगी लेकिन अगर आपने अपने गुस्से पर काबू नहीं रखा तो घर की शांति भंग हो सकती है। सब को सम्मान दें ताकि बदले में आपको भी सम्मान मिले। अगर आपकी कार्यालय की समस्याएं घर लाने की आदत है तो घर वालों की खुशी के लिए अपनी ये आदत बदलने की कोशिश करें।
आज के दिन आप अपने साथी के साथ सहयोग की अपेक्षा करेंगे और वह भी आपको पूर्ण रूपेण सहयोग देने में खुशी महसूस करेगा। आप अपने साथी से सहयोग लेने में ना हिचकें, क्योंकि वह आपको सहयोग देने की भरपूर कोशिश करेगा। फलस्वरूप आपको अपनी मेहनत का अच्छा फल मिलेगा।
आज शायद आप अपने पारिवारिक व्यवसाय से जुड़ने के बारे में सोचेंगे। पहले आप इस प्रस्ताव को लेकर कुछ घबराए हुए थे। लेकिन, अब आपको ये प्रस्ताव अच्छा लगने लगा है। आप पूरा भरोसा रखें अगर आप इस समय इस प्रस्ताव को स्वीकार कर लेते हैं तो बाद में आपको पछतावा नहीं होगा। यह आपका सबसे बेहतर चुनाव होगा।
आज व्यवसायिक संपत्ति लेन देन करना आपके फायदे में होगा, इसमें हिचकिचाइये नहीं। लेकिन, शेयर या किसी साझेदारी में पैसा बिलकुल मत लगाइये, चाहे कोई कितना भी बड़ा लालच दे।
आज खुद पर काबू रखें। कहीं किसी उच्च अधिकारी के सामने आप अपना सयंम न छोड़ दें। आज आपको चैन नहीं मिलेगा और अपने काम पर ध्यान नहीं लगा पायेंगे। आप खुद का संयम बना के रखें। आप अपने साथी के साथ भी संयम बना के रखें।

धनु राश‌िः रोमांस से भरपूर आज का दिन एक विशेष दिन साबित होगा

10 of 13
ध्‍ानु राश‌ि
फिलहाल सत्ता धारी लोगों से ना ही उलझें तो अच्छा होगा, खास तौर से अगर आपको उनसे कोई काम निकलवाना हो तो। सरकार से संबंधित काम करवाने के लिए आपको थोड़े धैर्य से काम लेना होगा। अगर आपका बहुत जरूरी सरकारी काम अटका पड़ा है तो बिना किसी हिचक के उच्चाधिकारी से बात करें।
रोमांस से भरपूर आज का दिन एक विशेष दिन साबित होगा। आज आप और आपका साथी आश्चर्यचकित करने का प्रयास करेंगे। अपने प्यार, मोहब्बत का गर्मजोशी से इजहार करिये, वैसा ही जवाब आपको अपने साथी से मिलेगा। आज की शाम एक यादगार शाम बनेगी।
आज आप किसी अच्छे प्रोफेशनल से मिल सकते हैं, जो कि अपना अनुभव आपके साथ बांटेगा और आपको प्रोत्साहित करेगा। यह भी संकेत हैं कि वह आपको सफलता की राह पर आगे बढ़ाएगा। इसलिए, ये आपके हित में है कि आप इस अवसर को हाथ से ना जाने दें और इससे कुछ सीख ले कर लाभ उठाएं।
यदि आपको किसी जमीन या संपत्ति खरीदने में विवाद का सामना करना पड़ रहा है तो आप देखेंगे कि अचानक इन समस्याओं का समाधान होता चला जायेगा। आपके अथक परिश्रम से शुरुआती दौर में होने वाली बाधाएं दूर हो चुकी हैं तथा अब आप अपने व्यवसाय को सुचारु रुप से संचालित कर सकते हैं। 
आज आपको अपनी आंखों का ज्यादा ख्याल रखना होगा। संभावना है कि आज आप किसी दबाव या तनाव से परेशान हो सकते हैं। आपके लिए अच्छा होगा कि आप प्रोफैशनल की सलाह लें, क्योंकि आंखों पर ज्यादा तनाव बढ़ने से आपको सरदर्द या दिखने में समस्या हो सकती है। जल्दी जांच कराने से आपकी आंख को जल्दी ठीक कर पाएंगे।

मकर राश‌िः अध‌िकार‌ियों से लाभ म‌िल सकता है

11 of 13
मकर राश‌ि
आपके और आपके परिवार के बीच मामला तनावपूर्ण चल रहा है। अगर आप लोगों के बीच कुछ झगड़े चल रहे हैं और वो बातचीत से नहीं सुलझ रहे तो आपके अपने परिजनों को और वक्त देना चाहिए। आखिर हम सब इंसान ही तो हैं। हमारी सोच कभी- कभी एक दूसरे से मेल नहीं खाती इसलिए अच्छा होगा कि ऐसी परिस्थिति में आप थोड़ी नम्रता से काम लें।
आज शायद आपका किसी से जोरदार झगड़ा हो सकता है। इस झगड़े से बचने की पूरी कोशिश करें, वरना बाद में आपको पछताना पड़ सकता है। इस समय किया गया कोई भी झगड़ा भयंकर रूप ले सकता है। आप बस अपनी नजर अपने लक्ष्यों पर रखें और अगर आपको लगे कि आपके साथ बुरा बर्ताव किया जा रहा है तब भी बात को बिगड़ने ना दें।
यदि इस समय आपको धन की आवश्यकता है तब ये तय है कि आपके उच्चाधिकारी आपको कुछ धन अग्रिम दे सकते हैं। आपको इस मौके का फायदा उठाते हुए अपनी फिलहाल की तंगी से छुटकारा पाना चाहिये। साथ ही ये भी ध्यान रखें कि समय पर आपको इन पैसों को लौटाना है। अथवा आने वाले माह में आप बिना वेतन के भी काम चला सकते हैं। 
आज आपको छोटी-छोटी चोटो से सावधान रह कर रोजमर्रा के काम करने पड़ सकते है। हो सकता ये चोटें आपको परेशान भी कर दें। आज आपको बेहद सतर्क रहकर अपना एक-एक कदम रखना होगा। बिना आरामदायक जूतों के ऊबड़-खाबड़ या फिर पथरीले रास्ते पर ना चलें। सीढ़ियों पर चलते समय आपकी सावधानी बरतनी होगी। अगर आप अपने हर काम में सतर्क है तो हर मुश्किल या परेशानी को टाल सकते हैं।

कुंभ राश‌िः  आपके सहकर्मी आपका विरोध कर सकते हैं

12 of 13
कुंभ्‍ा राश‌ि
आज आप अपनी बड़ी समस्याओं को हल करने के प्रयास शुरू कर देंगे। ये समय बीमारियों या मुद्दों को केवल ऊपर से हल करने का नहीं है। आपको उन्हें जड़ से मिटाने का प्रयास करना चाहिए। ये काम जरा मुश्किल है पर असंभव नहीं।
अगर आप कोई नया काम शुरू करने जा रहे हैं तो आपके सहकर्मी आपका विरोध कर सकते हैं। अपनी सच्ची भावनाओं के बारे में उन्हें बताएं कि आप सोचे समझे सही तरीके से काम करना चाहते हैं और धीरे-धीरे वो अपनी राय बदल लेंगे। इस दिशा में आपके द्वारा किये गये प्रयास आपको अपने लक्ष्य की ओर ले जाएंगे।
आज आप दूसरों की सहायता के लिए कुछ खर्च करेंगे। आज कुछ धर्म-कर्म के काम कीजिए। अपनी आर्थिक और समाजिक हैसियत को थोड़ा इस्तेमाल कीजिए इससे आज कुछ औरों का भी भला कीजिए। आपको लगेगा कि आपको बाद में इसका फायदा भी मिलेगा। इससे एक खास तरह की संतुष्टि तो मिलेगी ही कुछ ऐसे संपर्क भी बनेंगे जिसके चलते भविष्य में आपको फायदे भी होंगे।
आज आप पूरा दिन खेल में गुजारेंगे, क्योंकि खुद को स्वस्थ और युवा बनाए रखने का ये ही एक रास्ता है। आज आपका मन व्यायाम करने में ही नहीं बल्कि टीम के लिए खेल खेलने में भी लगेगा।
विज्ञापन

13 of 13
मीन राश‌ि
आज घर पर अफरा-तफरी मची रहेगी। घर पर बहुत से काम एक साथ चलते रहेंगे। आज आपके घर विदेश से मेहमानों के आने की संभावना है। अपनी सभी परेशानियों को एक तरफ रख कर अपने दोस्तों व रिश्तेदारों के साथ मजा करें।
रोमांटिक पक्ष में सावधानी की आवश्यकता है, क्योंकि लड़ाई-झगड़े व नोक-झोंक की पूरी आशंका है। आप अपने बोलने पर संयम रखकर स्थिति की सामान्य रख सकते हैं। यदि साथी खराब मूड में हो तो क्रोध में आकर संबंधों को और न बिगाड़ें।
आज आप अपने कार्यक्षेत्र में हुई प्रगति पर नजर डाल सकते हैं और देख सकते हैं कि आपने क्या पाया है। इस सफलता को प्राप्त करने में जिन लोगों ने आपकी मदद की है, आपको उन्हें धन्यवाद कहना नहीं भूलना चाहिए। उनकी मदद के बिना आप वहां नहीं पहुच सकते थे, जहां आज आप हैं। आगे बढ़ने का अपना रास्ता ध्यान से चुनें।
जो लोग भवन निर्माण या किसी और निर्माण उधोग से जुड़ें हैं उनके लिए आज का दिन काफी फायदे वाला है। असल में आपके धंधे में तेजी का दौर चल रहा है, अब आप पर निर्भर करता है कि आप इस काम को कितनी तेजी से खींचते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें