फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कन्या राशि में गुरु और चन्द्रमा का संयोग, आज आपके लिए कितना भाग्यशाली रहेगा

Tue, 17 Jan 2017 10:45 AM IST
एस्ट्रोयोगी
विज्ञापन
1 of 13
राश‌िचक्र
आज चन्द्रमा का संचर कन्या राश‌ि में होगा। इस राश‌ि में गुरु पहले से मौजूद हैं। गुरु और चन्‍द्रमा का संयोग बहुत ही शुभ माना जाता है। देख‌िए इस शुभ स्‍थ‌ित‌ि का आपको क‌ितना शुभ लाभ म‌‌िलने वाला है।
विज्ञापन

मेष राशि: आज आपके आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी

2 of 13
मेष राश‌ि
किसी प्रियजन के साथ आपके रिश्तों में खटास आ सकती है। आप जल्द ही बातों को सुलढझाना चाहते हैं। लेकिन आपकी संतुष्टी के अनुसार ऐसा हो नहीं पा रहा है। शायद उसे थोड़ा और समय चाहिए। घर में लम्बे समय से चले आ रहे मनमुटाव का आज कोई ना कोई हल निकल आयेगा, जिससे ना सिर्फ आपको बल्कि घर के हर एक सदस्य को राहत मिलेगी। आज आपको ये महसूस होगा कि आप वाकई कंपनी के किस विभाग के लिये काम करना चाहते हैं। आप अपने संस्थान से तो खुश हैं, परंतु अपने विभाग से नहीं। आज आपको यह सावधानी बरतने की आवश्यकता है की आप कहां और कैसे पूंजी निवेश कर रहे हैं। आज आपका ध्यान जल्दी लाभ होने वाले व्यवसाय से हटकर सुरक्षित व्यवसायों की ओर अधिक आकर्षित होगा। इस वक्त के लिए यही सही निर्णय है क्योंकि यह सावधानीपूर्वक तय किया गया निवेश है जो आगे चलकर फलदायक साबित हो सकता है। आज आपके आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी और आपके आस-पास के लोग भी इस सकारात्मक बदलाव को देखेंगे।
विज्ञापन

वृष राशि: आर्थिक स्थिति को लेकर थोड़ा व्यवहारिक बनिये

3 of 13
वृष राश‌ि
आज आपको अपने आप से ये सवाल करना होगा कि आप क्यों अपने प्रियजनों से बेकार की बहस कर रहे हैं। हो सकता है, आप किसी तनाव के कारण ये सब कर रहे हैं। आज आप अपने दिमाग को शांत रखने की कोशिश करें। आज आपके साथी के पास समुचित समय न होने के कारण आपको अकेलापन झेलना पड़ सकता है। समय का सदुपयोग कोई पुस्तक पढ़कर या अपने किसी मित्र से मिलकर किया जा सकता है। आज विद्यार्थी अपने आप को भविष्य के प्रति भ्रम की स्थिति में पाएंगे। इंजीनियरिंग के विद्यार्थी किसी कोचिंग क्लास का सहारा लेकर अपनी पढ़ाई करेंगे। इन दिनों आपके खर्चे खूब बढ़े हुए हैं। इसलिए खर्चे और आर्थिक स्थिति को लेकर थोड़ा व्यवहारिक बनिये। जब तक बहुत जरूरी न हो जाये कोई भी चीज उधार ना खरीदें। वैसे बाजार की कई आकर्षक चीजें आपको लुभायेंगी, लेकिन खरीदिये वही जो आपके लिए नितांत जरूरी हो। अगर आपके बालों की समस्या है तो अब वह सुधारती नजर आयेगी। आप इसका स्वागत करें और इस बदलाव का इस्तेमाल अच्छा महसूस करने और स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने में करें।

मिथुन राशि: घर में शांति बनाये रखें

4 of 13
म‌िथुन राश‌ि
आज आप आध्यात्मिकता की ओर आकर्षित होंगे। आप भगवान से अपना रिश्ता जानना चाहेंगे। इससे आपको ये जानने में मदद मिलेगी कि आपके साथ जो हो रहा है वो क्यों हो रहा है। आज के दिन घर में शांति बनाये रखें व अपने साथी के साथ मिलकर भरपूर आनंद लें। आखिरकार आपका प्यार आपके बिगड़े मिजाज को खुशमिजाज बना ही देगा। यदि आप योजना बनाकर चलेंगे तो अनापेक्षित क्षेत्रों में भी सफलता संभव है। लेकिन नपे-तुले जोखिम लेना ही समझदारी होगा। आपके कार्यस्थल पर ओने वाली नवीन वस्तुओं को लेकर आश्चर्य ना करें। आज आपको अप्रत्याशित धन की प्राप्ति होगी। यह अस्थाई बाहरी आमदनी नकद रूप में हो सकती है। इस संपत्ति को प्राप्त करें तथा इसे किसी बैंक में जमा करा दें ताकि निकट भविष्य में आर्थिक तंगी का सामना ना करना पड़े। आज आपकी त्वचा स्वस्थ रहेगी और आप अच्छा महसूस करेंगे। अगर आप किसी त्वचा की बीमारी से ग्रस्त हैं तो वह भी ठीक होती नजर आयेगा।
विज्ञापन

कर्क राशि: आज थोड़ा सावधान रहें

5 of 13
कर्क राशि
संभावना है कि आज आप किसी से लड़ बैठें-खासतौर से अपने दोस्तों, परिजनों या फिर सहकर्मियों से, इसलिए जरा सावधान रहें। आज बातों को ज्यादा गंभीरता से ना लें, लेकिन इसका मतलब ये नहीं है कि अगर कोई आपके अच्छे व्यवहार का फायदा उठाए तो आप उसे करने दें। आज आप फैसला करेंगे कि अपने साथी के साथ संबंध लंबे समय तक चलायें अथवा नहीं। आज आपका काम किसी ऐसी दिशा में जाता हुआ प्रतीत होगा जिसके बारे में आपने सोचा भी नहीं था। अब आपको अपने पंख फैलाने के लिए तैयार हो जाना चाहिए। आज के गलाकाट आर्थिक प्रतिस्पर्धा के समय में आपको सलाहकारों से सतर्क रहना होगा। कोई छोटा सा तनाव भी आपको परेशान कर सकता है। उसे रोकने का तुरन्त प्रयास करें, क्योंकि अगर यह परेशानी बढ़ेगी तो आपको ज्यादा कष्ट हो सकता है। आपकी नाकारात्मक सोच भी आपके अच्छे स्वास्थ्य प्राप्ती के मार्ग की बाधा बन सकती है। आप तनाव के साकारात्मक और नाकारात्मक असर के लिए भी जागरुक रहें।
विज्ञापन

सिंह राशि: धन प्राप्त करने के योग हैं

6 of 13
स‌िंह राश‌ि
ग्रहों के बुरे प्रभाव के कारण आज आप घर पर किसी बहस में पड़ सकते हैं। इसलिए आपको अपनी कथनी और गुस्से को काबू में रखना होगा। आज का दिन आपके लिए बहुत अच्छा है। आपकी जिन्दगी में आज आपका प्यार कदम रखेगा। आज की अच्छी खबर आपके लिए यही है कि आपकी लम्बे समय की खोज आज पूरी हो सकती है। अगर आपने किसी नई नौकरी के लिए आवेदन दिया है तो जल्दी ही आपको खुशखबरी मिलने वाली है। पुराने दोस्तों से इसमें आपको बहुत मदद मिलेगी। अगर आप पूरी तरह से सोच विचार कर आगे बढ़ें तो आपको लाभ होगा। आज ये संभव है कि आप उस वस्तु से धन प्राप्त करें जिसे आप शौक के खातिर करते हैं। ये धन का स्रोत सामान्य आजीविका के समान नहीं होगा। आज आप महसूस करेंगे कि गलत खाना खाने, कम व्यायाम और नकारात्मक विचारों का ही परिणाम बीमारी है। हरी सव्जियां, फल लेना ना भूलें और साथ ही शुगर, नमक और फैट्स से सम्बन्धित भोजन ना लें।
विज्ञापन

कन्या राशि: आज भविष्य के लिए योजनाएं बनाएंगे

7 of 13
कन्‍या राश‌ि
आपका दिमाग आज तेजी से काम करेगा जिसका उपयोग आप भविष्य की योजनाएं बनाने में करेंगे। अगर आप केवल अपने लक्ष्यों पर ध्यान दें तो बाकी सब कुछ खुद ही योजनानुसार होता चला जाएगा। कभी-कभी आपको अपनी बुद्धि का पूरी तरह से उपयोग करना चाहिए। रोमांस से भरपूर आज का दिन एक विशेष दिन साबित होगा। आज आप और आपका साथी आश्चर्यचकित करने का प्रयास करेंगे। आज आपका सौभाग्य आपके साथ होगा और आप पाएंगे कि आप अपने सभी लक्ष्यों को चाहे वो कितने भी कठिन क्यों ना हों आसानी से प्राप्त कर पाएंगे। अपने सपनों को पाने के लिए सबसे महत्वपूर्ण चीज है दृढ़ इच्छा शक्ति। आप अपनी ऊर्जा शक्ति को एकत्रित कर पाएंगे। अपनी माली हालत फिर से ठीक करने के लिए किसी समझदार या आर्थिक सलाहकार से सलाह लें। आप पायेंगे सब कुछ ठीक हो गया। आज आप खुश हैं जिससे दूसरे भी खुश रहेंगे। यह एक तोहफा है इसका इस्तेमाल दूसरों की भलाई में करें। आप यह अनुभव नहीं करते परन्तु आप दूसरों के लिये बहुत महत्व रखेंगे।

तुला राशि: आज का दिन आपके लिए बहुत अच्छा है

8 of 13
तुला राश‌ि
आज का दिन आपके लिए बहुत अच्छा है। खूब मजे करें। आज आपकी भावनाएं स्थिर रहेंगे और आप बहुत अच्छा महसूस करेंगे। आज आपका आत्मविश्वास आसमान छू रहा है इसका फायदा उठाएं। 
आज के दिन आप अपने साथी के साथ सहयोग की अपेक्षा करेंगे और वह भी आपको पूर्ण रूपेण सहयोग देने में खुशी महसूस करेगा। आज आप अपने लक्ष्य को ले कर थोड़े तनाव पूर्ण रहेंगे। आज आपके शांत रहने में ही आपकी भलाई है। लेकिन जरूरी बात ये है कि आप उसका सामना कैसे करते हैं। बहस में पड़ने के बाद आपको एहसास होगा कि बहस में जीतने से ज्यादा अच्छा होगा अपनी अच्छी छवि बनाना। अगर आप आर्थिक जगत में काम कर रहे हैं तो आज का दिन आपके लिए मददगार साबित होगा। बस एक बात का ख्याल रखिए कि निवेश के साथ-साथ आपका चुनाव सही हो। अपनी स्थिति की बेहतरी के लिए जीवनशैली में बदलाव लाएं। किसी भी सकारात्मक सुधार को एक चिन्ह मान लिजिए जो आपको सही रास्ता दिखा रहा है। आज हल्की-फुल्की कसरत कीजिए।

वृश्चिक राशि: कहीं से धन की प्राप्ति दिख रही है

9 of 13
वृश्‍च‌िक राश‌ि
आज आप समझ नहीं पाएंगे कि क्या करें। शांति से बैठ जाएं और सोचें कि आपकी इस उलझन का कारण क्या है। जरूरत पड़े तो अपने किसी करीबी मित्र से इस बारे में खुल कर बात करें। आज आप अपने साथी की सेहत के प्रति अपना अतिरिक्त झुकाव महसूस करेंगे। यदि आप लेखापालन के क्षेत्र से हैं और नौकरी की तलाश में हैं तो आज का दिन कुछ शुभ समाचार ला सकता है। आपको अपने सामने स्थित विकल्पों में से किसी श्रेष्ठ विकल्प को सोच समझकर चुनना चाहिये।  आज आपके सामान्य व्यवसाय या वेतन के अलावा कहीं और से भी धन की प्राप्ति दिख रही है, जिसकी आपको कोई उम्मीद नहीं थी। इससे आपको बेहद खुशी मिलेगी। आपकी कड़ी मेहनत रंग ला रही है। इस समय आप पेट की परेशानी से जूझ सकते हैं। आज आपको अपने परिवार के स्वास्थ्य का भी ख्याल रखना होगा। आपके परिवार के किसी भी सदस्य को पेट की परेशानी हो सकती है, इसलिए सावधानी से बचाव करें। आराम करें, इससे लाभ मिलेगा। अपना और अपने परिवार वालों का ख्याल रखें।

धनु राशि: आज घर में सुख-शांति रहेगी

10 of 13
धनु राश‌ि
आज आप अपने घर में सुख-शांति की अपेक्षा कर सकते हैं। मेहमानों की आज आपके घर पर खूब खातिरदारी होगी और आप उनके साथ का खूब आनंद लेंगे। आपके रोमांटिक जीवन में गलतफहमी व मतभेद के कारण कलह होने की संभावना है। इस बात के संकेत हैं कि जो लोग किसी नए कैरियर की शुरुआत करना चाहते हैं, उनको किसी निपुण ज्योतिषी से सलाह मिल सकती है। आज खर्च करने से पहले सोचिये क्योंकि आपकी नकदी की आवक बहुत ज्यादा नहीं है। आप अपने लिये या परिवार के लिये कुछ खरीदना चाहते हैं लेकिन अपने आप को उस प्रतिस्थिति में नहीं पाते। आपके अपनों पर प्यार की बरसात करने का समय नजदीक ही है लेकिन वो समय अभी नहीं है। अपनी नौकरी को बदलने के विषय में ना सोचिये। जल्दी ही अच्छा समय आने वाला है। आज आप खुद को थोड़ा घबराया हुआ महसूस करेंगे, क्योंकि आप जिन्हें प्यार करते हैं उनकी सेहत आज थोड़ी नाजुक रहेगी। पर चिन्ता की बात नही है, आप उन्हें जांच के लिए लेकर जाएं, उनकी सेहत ठीक रहेगी। आपको आज पूरी तरह से उनकी सेहत का खयाल रखना होगा।

मकर राशि:आज खुशखबरी मिलने से आपका मन खुश रहेगा

11 of 13
मकर राश‌ि
आज अपने प्रियजनों से किसी बहस में ना पड़ें। इस समय कुछ झगड़ों की संभावना है इसलिए अपनी जुबान पर काबू रखें। जो बोलें सोच-समझ कर बोलें। अगर आप विवाहित हैं तो आप और आपका पार्टनर आज एक जैसे मूड में होंगे। अपनी असीमित ऊर्जा के बल पर आप काम के बोझ को आसानी से वहन कर पाएंगे। अच्छी बात ये है कि विषम परिस्थितियों में भी आप बिना किसी परेशानी के आसानी से काम कर लेंगे। अपना आर्थिक लक्ष्य पाने के लिए आज का दिन बड़ा ही शुभ है। बस ध्यान रखें कि आपके सामने जो काम है उसे आप समय से पहले पूरा कर लें। इसके लिए जरूरी है कि आप सकारात्मक सोचें और आशावादी बने रहें। आपकी राह में कोई रोड़ा आयेगा भी तो आप अपने हौसले से उससे पार पा लेंगे। ठीक ढंग से की गई प्लानिंग और सही मौके की बदौलत आपके व्यावसायिक सपने जरूर साकार होंगे। आज खुशखबरी मिलने से आपकी सेहत और आपका मन खुश रहेगा। एक नया बच्चा जल्दी ही आपके परिवार में आ रहा है, जिसकी वजह से आपकी आत्मा को सन्तुष्टी मिलेगी। इस खुशी से आप ऐसा महसूस करेंगे जैसे कि आप संसार के सबसे ऊपरी शिखर पर पहुंच गए हैं।

कुंभ राशि: समस्याओं के कारण कुछ परेशान रहेंगे

12 of 13
कुंभ राश‌ि
आज आप आराम करें क्योंकि आप कुछ समस्याओं के कारण परेशान हो सकते हैं। आपकी सभी समस्याएं जल्दी ही खत्म हो जाएंगी ज्यादा चिंता ना करें। अपने गुस्से को काबू में रखें और ऐसा फैसला लें जो आप दोनो के हित में हो। आज काम के सिलसिले में आपकी किसी नए व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है। सूचना प्राद्योगिकी के क्षेत्र में काम करने वाले लोगों के लिये आज का दिन अवसरों से भरा हुआ होगा। आज आप पायेंगे कि जिन क्षेत्रों में आपने कभी निवेश नहीं किया है वैसे व्यवसाय आपके सामने नजर आयेंगे। उदाहरणस्वरूप यदि आपके पास अतिरिक्त नकद राशि है तो आप उसे शेयर बाजार में लगा सकते हैं हालाकि अब तक आपने ऐसे निवेश नहीं किये हैं। आज आप ज्यादा व्यग्र रहेंगे जिसके कारण आपका तनाव बढ़ सकता है। यह काम और घर की परेशानीयों को मिलाने के कारण हुआ है। आज आप अपने साथी से मदद की उम्मीद कर सकते हैं। आप अपने दायित्व पर ध्यान दें आपको कुछ बड़ा करना है।
विज्ञापन

मीन राशि: पार्टनर के प्रस्ताव को गंभीरता से लें

13 of 13
मीन राश‌ि
आज जरूरत पड़ने पर आपको मदद जरूर मिलेगी। कोई सत्ताधारी मुसीबत के समय आपकी मदद को आगे आएगा। इस सहायता का उपयोग करने में बिल्कुल भी ना हिचकिचाएं। आज आप किसी नये रिश्ते में अत्यधिक व्यस्त रहेंगे। आपको हैरत होगी कि आपके पार्टनर ने किस तरह अपना प्यार आपके सामने इजहार कर दिया। इस प्रस्ताव को गंभीरता से आप सोच सकते हैं। यदि आप अपना व्यवसाय करते हैं तब आज का समय आपके लिये है। ये समय काफी अनुकूल है और अच्छे ग्राहकों का साथ आपके साथ है। जहां तक आर्थिक पक्ष का सवाल है आज का दिन आपका है। आज कुछ बड़ा आर्थिक लाभ भी मिलेगा। आप जैसे कई लोगों को दक्षता बढाने वाला कोर्स बहुत मददगार साबित होगा। आज आप गंभीरता से सोचिए कि लम्बे समय तक होने वाले आर्थिक फायदे के लिए आप क्या कुछ कर सकते हैं। आप आपने स्वास्थ्य की ज्यादा चिंता करते हैं जिसके कारण आपको लम्बे समय में परेशानी हो सकती है। आपकी इच्छायें आपको किसी बीमारी की तरफ ले जा सकती हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें