इस हफ्ते की शुरुआत ही सूर्य के राशि के राशि परिवर्तन के साथ हुआ। प्रेम एवं दांपत्य जीवन के कारक ग्रह शुक्र गुरु के साथ सूर्य का संयोग हुआ है। ऐसे में यह हफ्ता आपके प्रेम संबंध और संयोग के लिए कितना अनुकूल है, देखिए क्या कहती हैं आपकी राशि।
विज्ञापन
मेष राशि: प्रेम संबंध में आ सकती हैं दूरियां
2 of 13
मेष्ा राशि
सप्ताह का आरंभ आपके प्रेम संबंधों के लिए अच्छा नहीं कहा जा सकता है। इस समय आपको मानसिक परेशानियों से गुजरना पड़ सकता है। प्रेम संबंधों में दरारें पड़ने की संभावना बन सकती है। आपका अपना मूड बहुत खराब हो सकता है। स्वास्थ्य संबंधी परेशानी भी आपको झेलनी पड़ सकती है। कहीं घूमने जाने का जो प्लान आप बनाएंगे वह शायद ही पूरा हो पाए। आपकी मानसिक स्थिति को आपका प्रेमी समझना ही नहीं चाहेगा जिससे आप खुद को बहुत अकेला पा सकते हैं। वैसे सप्ताह मध्य बाद का समय कुछ राहत भरा हो सकता है।
विज्ञापन
वृष राशि: एक दूसरे के काफी नजदीक आने का अवसर मिलेगा
3 of 13
वृष्ा राशि
आपके प्रेम संबंधों के लिए यह सप्ताह मिश्रित फल प्रदान करने वाला कहा जा सकता है। सप्ताह का आरंभिक समय आप दोनों को दैहिक सुख देने वाला भी हो सकता है। आप दोनों के संबंधों में रोमांस और दोनों का एक-दूसरे के प्रति आकर्षण ही मुख्य भूमिका निभाने वाला होगा। प्रेम संबंधों में जब तक रोमांस रहता है तभी तक यह संबंध गहरे रहते हैं। दूसरी बात यह कि जब एक-दूसरे के प्रति आप आकर्षण ही महसूस नहीं करेगें तब तक रोमांस भी मुश्किल है। इसलिए अपने प्रेम संबंधों को थोड़ा प्रगाढ़ करने का प्रयास भी करें। सप्ताह का दूसरा भाग आप दोनों के लिए अच्छा नहीं कहा जा सकता है इसलिए आप दोनों अगर डेट पर जाना चाहते हैं तब आरंभ या अंतिम भाग में ही जाए। किसी तरह का जोखिम लेने से बचें।
मिथुन राशि: प्यार में संतुलन बनाकर चलना होगा
4 of 13
मिथ्ाुन राशि
इस सप्ताह को आपके पक्ष में शायद ही कहा जा सके। सबसे पहले तो आपको अपनी भावनाओं पर काबू पाना चाहिए। आप अपने ख्यालों के घोड़ो को थोड़ा सा लगाम दें। जो स्थिति आपके सामने आती है उसका सामना करें ना कि उससे भाग जाए। प्यार एक ओर से नहीं होता है इसमें दो व्यक्ति शामिल होतें जिनकी अपनी स्वतंत्र भावनाएं भी होती हैं। इन भावनाओं को बैलेंस करना भी जरुरी है क्योंकि ज्यादा और कमी, दोनो ही सूरतों में संबंध डगमगा जाते हैं। इसलिए अपनी भावनाओं को इतना भी ना बहाओ कि बाद के लिए कुछ बचे ही ना और इतना भी कंजूसी ना करो कि सामने वाला परेशान हो जाए। आपके लिए सप्ताह का आरंभ व अंतिम भाग बहुत अच्छे नहीं कहे जा सकते हैं लेकिन मध्य भाग में आप अपने प्रेमी जीवन को कुछ रोमांचक बना सकते हैं।
विज्ञापन
कर्क राशि: प्रेमी के ख्यालों में डूबे रहेंगे
5 of 13
कर्क राशि
आपके लिए यह सप्ताह मिले-जुले फल प्रदान करने वाला हो सकता है। जो लोग अभी तक अकेले हैं और अपना प्यार पाना चाहते हैं उन्हें अपने दोस्तों के साथ उनके दोस्तों को भी एक शाम की छोटी सी रंगीन पार्टी में बुलाना चाहिए। यह पार्टी मस्ती से भरपूर होनी चाहिए जिससे कोई बोरियत महसूस ही ना कर पाए। आपको इसमें बहुत से मित्रों को मिलने का और उनसे बातचीत का मौका मिलेगा। इस दौरान आप जान सकते हैं कि कौन आपके स्तर का है। मस्ती भरे आलम में आपको खुलकर बात करने का अवसर भी मिल सकता है लेकिन आपको अपनी सीमाओं का भी ध्यान रखना होगा। सप्ताह का पहला भाग आपके लिए अनुकूल है और जिनका प्यार अभी नया-नया आरंभ हुआ है वह तो खुद को हवा में ही उड़ता महसूस करेगें। दिन रात सोते जागते बस प्रेमी का ही दीदार करने की मंशा हर समय उनके मन में बनी रह सकती है।
विज्ञापन
सिंह राशि: इस हफ्ते किसी को देखकर आपका दिल मचल सकता है
6 of 13
सिंह राशि
यदि आप सही में और दिल की गहराइयों से किसी का साथ चाहते हैं तो आपको खुद में कुछ तब्दीलियां लानी ही होगी अन्यथा आपके प्रेम संबंध ज्यादा आगे नहीं बढ़ पाएंगे। आपको इस सप्ताह भी एक बार अपने प्रेम संबंधों पर गौर करना चाहिए। हो सकता है कि कोई ऎसा आपसे टकरा जाए जिससे मिलकर आप खुद को प्यार में गिरने से रोक ही ना पाएं। आप खुद को उस खास व्यक्ति के सामने असहाय पा सकते हैं। उसकी अदाएं आपको प्रेम के सागर में डूबने को मजबूर कर सकती हैं। लेकिन एक बार आप अपने होशो-हवास में पहले यह तय कर लें कि क्या आप वाकई में प्रेम संबंध स्थापित करना चाहते है! तभी आगे बढ़े। सप्ताह का पहला भाग आपके लिए अच्छा कहा जा सकता है और दूसरे भाग में भी आपका प्रेमी जीवन आगे बढ़ता दिखाई दे सकता है।
विज्ञापन
कन्या राशि: सुस्ती प्यार पर भारी पड़ेगी
7 of 13
कन्या राशि
हो सकता है इस सप्ताह आपका मूड ही ना हो घर से बाहर निकलने का। ऎसे में आपके प्रेमी जीवन का क्या होगा? आप घर पर रहना चाहते हैं और प्रेमी आपके साथ बाहर जाने के मूड में है। जाहिर सी बात है तब दोनों के मध्य विचारों का टकराव ही होगा। इस सप्ताह आपके भीतर आलस्य का भाव देखा जा सकता है। आप किसी भी हालत में घर से बाहर निकलने के मूड में नहीं होगें। वहां दूसरी ओर आपके प्रेमी के भीतर से प्यार की धारा बहती ही जाएगी। ठीक है यदि आप नहीं जाना चाहते तो सप्ताह के दूसरे या अंतिम भाग में प्रेमी से मिल लें। इस तरह से आपका प्रेमी जीवन भी सुचारु रुप से चलता रहेगा।
तुला राशि: प्यार के मामले में सप्ताह कशमकश भरा रहेगा
8 of 13
तुला राशि
प्यार कोई खेल नहीं है, यह बात आप दोनों को समझ लेनी चाहिए। आप हैं कि मन में कुछ रख रहे हैं और बाहर कुछ और ही दिख रहा हैं। आपको मन की बात प्रेमी के सामने कह देनी चाहिए। प्रेम संबंधों में किसी तरह की झिझक होनी ही नहीं चाहिए। आप मन से यह भावना भी निकाल दें कि आप प्रेमी जीवन में हार तो नही रहे है! हार जीत तो खेल में होती हैं या प्रतिस्पर्धा में होती है और प्यार ना तो खेल है और ना ही आपका कोई प्रतिद्वंद्वी ही है। अगर आपके मन में फिर भी कुछ संदेह बन रहा है तब आपको कुछ समय खुद को व अपने प्रेमी जीवन को देना चाहिए ताकि आप सही मुकाम पर पहुंच सके। आपको सप्ताहांत तक कोई ना कोई निर्णय लेना चाहिए और यदि निर्णय ले ही नहीं पा रहे हैं तो आपको सभी कुछ भुलाकर इसे समय पर छोड़ देना चाहिए।
वृश्चिक राशि: खुद को अकेला महसूस कर सकते हैं
9 of 13
वृश्चिक राशि
आपके लिए यह सप्ताह परेशानियों से भरा हो सकता है अथवा सप्ताह के आरंभ में आप अपने प्रेम संबंधों को बिखरता हुआ महसूस कर सकते हैं। भावनात्मक रुप से आप स्वयं को बहुत कमजोर व असहाय महसूस कर सकते हैं लेकिन आज आपके संबंध जिस भी मोड़ पर आकर खड़े हैं उनका जिम्मेदार अकेला आपका प्रेमी नही है, इसमें आप भी बराबर के जिम्मेदार हैं। आप सारी गलतियां प्रेमी के सिर नहीं मढ़ सकते हैं। अब जो हो गया है उसे याद करने से कोई लाभ नहीं होगा उलटे आप मानसिक तनाव के शिकार ही होगें। सप्ताह का आरंभिक भाग आपके लिए तनाव लेकर आ सकता है और दूसरे भाग में आप टूटा दिल लिए बैठे रह सकते हैं। आपका मन किसी काम को करने में नहीं लगेगा लेकिन फिर भी आप परिवार के साथ खुद को संभालने का प्रयास करेगें। सप्ताहांत में हो सकता है कि मित्रों के साथ कहीं जाने का कार्यक्रम बना लें।
धनु राशि: सप्ताहांत में प्रेमी से उलझने से बचें
10 of 13
ध्ानु राशि
इस सप्ताह आप खुद को दो पाटो में फंसा पा सकते हैं, एक तरफ आपका प्रेम होगा तो दूसरी ओर आपके परिवार अथवा मित्र हो सकते हैं। दोनों ही आपसे आपका समय चाहेगें, अब आप इन दोनों में से किसी एक हो ही खुश रख सकते हैं। इस समस्या से कैसे बाहर निकला जा सकता है ये आपको ही सोचना होगा। यदि आप सच में ही इस मुसीबत को टालना चाहते हैं तब आप थोड़ा-थोड़ा समय दोनों को दे सकते हैं अथवा दोनों में से किसी के पास ही ना जाएं। आप कुछ भी बहाना सोच सकते हैं। वैसे भी इस सप्ताह आपका काफी खर्चा भी नजर आता है इसलिए बेहतर होगा कि अपनी जेब पर ध्यान दें। वैसे देखा जाए तो सप्ताह का पहला भाग आपके लिए अनुकूल कहा जा सकता है। सप्ताह के अंतिम भाग में आपको परेशानियां अथवा प्रेमी से लड़ाई झगड़ो का सामना करना पड़ सकता है।
मकर राशि: प्रेमी की ओर से कुछ उपहार पा सकते हैं
11 of 13
मकर राशि
प्रेम संबंधों को लेकर सप्ताह की शुरुआत आपके लिए धमाकेदार हो सकती है। आप प्रेमी की ओर से कुछ उपहार पा सकते हैं अथवा आपका प्रेमी आपको किसी भी रुप में सरप्राईज दे सकता है जिसे देखकर आप गदगद हो सकते हैं। आप प्रेमी पर ढेर सारा प्यार भी उड़ेल सकते हैं। सप्ताह का अधिकांश समय आप एक-दूसरे के साथ बिता सकते हैं। कोई ना कोई बहाना मिलने का आप ढ़ूढ़ ही लेगें क्योंकि जहां चाह वहां राह की ये पंक्तियां आप याद रखेगें। आप डेट पर जाने से पहले एक-दूसरे के बारे में अच्छी तरह जानकर ही जाएं क्योंकि प्रेम संबंधों के आरंभ में सब हरा ही हरा दिखता है और एक समय ऎसा भी आता है जब कमियां भी सामने आने लगती हैं।
कुंभ राशि: अपनी लव लाइफ को प्रेम से सराबोर करने की योजना बनाएं
12 of 13
कुंभ्ा राशि
क्या आप जानते हैं कि अपनी लव लाईफ में आप दोनों कुछ भूल रहे है! क्या भूल रहे हैं इसे जानने व देखने की कोशिश भी आप नहीं कर रहे हैं। आप सोचते ज्यादा हैं और करते कम हैं। ख्यालों की दुनिया में तो आप खुद को कहीं से कहीं पाते हैं लेकिन वास्तविकता में आप अपने ख्यालों से कोसों दूर रहते हैं। आपका जो नीरस प्रेमी जीवन चला आ रहा है उसमें कुछ जान डालने की भी सोचें। अपनी सोच को हकीकत में बदलने का प्रयास करें। अपनी लव लाईफ को प्रेम से सरोबार करने की सोचें ना कि फालतू की बातों को ख्यालों में जगह दें।
प्रेम संबंधों पर आप एक निगाह डालकर देखना चाहते हैं तो देख सकते हैं कि आप वर्तमान में कहां खड़े है लेकिन पिछली बातों में केवल कमियों का ही विश्लेषण आप करते हैं तब यह सही नहीं होगा। आप याद ही करना चाहते हैं तो अच्छी बातों को याद कीजिए ना कि कमियों को, अगर आपको कमियां भी दिखाई देती हैं तब आप उन्हें नकारात्मक दृष्टिकोण से देखने की बजाय सकारात्मक दृष्टिकोण से देखें ताकि आप उन्हें फिर से अपने प्रेमी जीवन में ना दोहरा पाएं। भले ही आपके पास प्रेमी को देने का समय नही है लेकिन दूर रहकर भी आप पास रह सकते हैं। एक-दूसरे से जुड़े रहने और अपनी भावनाओं को बांटने के बहुत से साधन आप दोनों के पास हैं। यह पूरा सप्ताह आपके लिए अनुकूल कहा जा सकता है इसलिए इस अनुकूल समय में आप अपने संबंध को और गहरा कर सकते हैं।
astroprabha.in