जानिए आज का दिन सभी राशियों के लिए क्या लेकर आया है।
विज्ञापन
मेष राशि: वाद विवाद से बचें
2 of 13
मेष राशि
आज साहित्य पढ़ने से आपको बहुत लाभ मिलेगा। शायद आपको लगे कि आपने जो कुछ पढ़ा है उसे आप अपने काम या व्यक्तिगत उन्नति के लिए प्रयोग कर सकते हैं। अपने साथी के साथ अनावश्यक वाद-विवाद से बचें, अन्यथा फालतू की परेशानियां खड़ी हो जाएंगी। हालांकि आपकी नौकरी ठीक से चल रही है, फिर भी आप पाएंगे कि आपके लिए काम के कई ऐसे दरवाजे खुले हुए हैं, जिनकी कि आपने कल्पना भी नहीं की थी। अगर आप यात्रा संबन्धी काम करते हैं तो आज का दिन लाभदायक होगा।
विज्ञापन
वृष राशिः संपंति खरीदने का संयोग
3 of 13
वृष राशि
अगर आज आपसे किसी सामाजिक कार्य के लिए मदद मांगी जाए तो किसी भी हालत में पीछे ना हटें। इससे जरूरतमंदों को तो मदद मिलेगी ही आपको भी बहुत संतुष्टी मिलेगी।आज आप के लिए रोमांस अच्छा नहीं है। इसलिए आपको कुछ सुधार की कोशिश करने की जरूरत है। आज का दिन काम और वित्तीय क्षेत्र में उत्पादक रहेगा। संपत्ति खरीदने के भी संकेत हैं और यदि सोच समझकर निवेश किया गया तो भविष्य में उसके अच्छे फल मिलेंगे। अपना चुनाव ठीक से करें। योग को अपनी जीवनशैली का हिस्सा बनाने से आज आपको मानसिक शान्ति मिल जाएगी।
मिथुन राशिः शुभ रहेगा दिन
4 of 13
मिथुन राशि
आज आपका मन अपने दोस्तों के साथ खूब मौज-मस्ती करने का करेगा। आज कल आपके रिश्तों में सुधार आ रहा है जिससे आपको बहुत खुशी मिल रही है। अगर आप किसी नई नौकरी की तलाश में हैं तो आज आप इन्टरव्यू देने में व्यस्त रहेंगे। आपके सभी इन्टरव्यू अच्छे रहेंगे और आप अपना अच्छा प्रभाव छोड़ सकेंगे। कुल मिला कर आज का दिन आपके लिए हर तरह से शुभ रहेगा। आज आप किसी ऐसी वित्तीय योजना के झांसे में ना फंसे, जो बाहर से दिखने में तो बहुत आकर्षक लगे, लेकिन उससे उतना फायदा नहीं हो।
विज्ञापन
कर्क राशिः छवि बिगाड़ने वाले लोगों से रहे सावधान
5 of 13
कर्क राशि
आज आपके घर पर विदेशों से मेहमानों के आने की प्रबल संभावना है। इससे आपके घर पर खुशियां छाई रहेंगी। आज आपको अपने कार्यस्थल पर ऐसे लोगों से सावधान रहना होगा, जो कि दिखने में तो दोस्त हैं, पर पीठ पीछे आपकी छवि बिगाड़ने में तुले हैं। आज आप सावधान रहें और उनके नकारात्मक प्रभावों से खुद को बचाए रखें। आप काल्पनिक विचारों को अपने लक्ष्यों के आगे न आने दें। आप को यह समझना होगा कि काल्पनिक विचार कभी सच नहीं होते। आप बिना बात की परेशानी न लें जिससे आपका स्वास्थ्य खराब हो।
विज्ञापन
सिंह राशिः नए काम में मिलेगा लाभ
6 of 13
आज आप अपनी शारीरिक सुंदरता की ओर बहुत ध्यान देंगे । आज आप के प्रेम जीवन पर आपके माता-पिता के विचारों का प्रभाव हावी रहेगा, आप आश्चर्यजनक रूप से अपने पुराने पार्टनर से मिलेंगे। आज आप कोई नया व्यवसाय या कोई और सह-व्यवसाय शुरू कर सकेंगे, जिससे आपके करियर में वृद्धी होगी। इस नए काम को जमने में थोड़ा समय तो लगेगा, लेकिन भविष्य में इससे आपको लाभ ही होगा। इस समय इस नए व्यवसाय को जमाने के लिए आपको अपनी सारी रचनात्मकता व कुशलता का प्रयोग करना चाहिए। अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें। आज आप हल्का महसूस करेंगे। आप आपकी व्यस्तता बनी रहेगी।
विज्ञापन
कन्या राशिः आर्थिक स्थिति सुधरेगी
7 of 13
कन्या राशि
आज आप किसी सामाजिक समारोह में भाग लेंगे। ये समारोह आपके किसी रिश्तेदार के घर भी हो सकता है। आज आपको अपने जीवन के बहुत से क्षेत्रों में सफलता मिलने से खुशी होगी। आप पाएंगे कि आपके घर व करियर में सब कुछ आपकी सोच के अनुसार ही हो रहा है। आपकी आर्थिक स्थिति सुधरेगी। बहुत हद तक मुमकिन है कि ऑफिस में आपको कोई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी जाएं, जिससे कि आपको आर्थिक लाभ होगा। आर्थिक सफलता से आपकी जिन्दगी में ना सिर्फ एक नई चमक आएगी, बल्कि उन्नति के और भी कई रास्ते खुलेंगे।
तुला राशिः आसानी से हासिल करेंगे लक्ष्य
8 of 13
तुला राशि
आज आप अपने निर्णयों पर दृढ़ रहें और दूसरों के विचारों से प्रभावित ना हों। अच्छा होगा कि आप अपने ही विचारों को सुने। किसी भी व्यक्ति को अपने ऊपर उसके विचार थोपने ना दें। अभी के रिश्ते से दूर हटकर रिश्ता बनाने की कोशिश ना करें। आज आपका सौभाग्य आपके साथ होगा और आप पाएंगे कि आप अपने सभी लक्ष्यों को चाहे वो कितने भी कठिन क्यों ना हों आसानी से प्राप्त कर पाएंगे। आज आपको गले की परेशानी हो सकती है। अगर आपको ऐसा लगे तो आर्युवेदिक चाय लें और आराम करें।
वृश्चिक राशिः अपने कर्तव्यों को ना भूलें
9 of 13
वृश्चिक राशि
मिली जुली भावनाएं आज आपको दुखी रखेगी। अपने मूड पर काबू रखते हुए खुश रहने की कोशिश करें। अधीनस्थ कर्मचारियों को संभालना किसी चुनौती से कम नहीं है, लेकिन आप कार्यस्थल पर मुश्किल परिस्थितियों को आसानी से संभाल लेंगे। अच्छा टीम वर्क और अच्छे टीम के सदस्य काम को समय पर खत्म करने में आपकी मदद करेंगे। आप अपना लेन-देन ठीक रखें, ताकि बाजार में आपकी साख बनी रहे, विशेषकर उन लोगों के सामने जिनसे आपने बीते समय में ॠण लिये हैं। आप अपने कर्तव्यों को ना भूलें। आज आपको किसी भी बात पर गुस्सा आ सकता है। ध्यान रखें किसी बात को बढ़ावा न दें।
धनु राशिः प्रिय वस्तु खाेने का डर
10 of 13
धनु राशि
आज आपके दिमाग में मनोरंजन की बात छाई रहेगी। आगे कदम बढ़ाएं और आपने दोस्तों और परिवार जनों के साथ मिल कर कुछ खास करें। आज शायद आप अपने पारिवारिक व्यवसाय से जुड़ने के बारे में सोचेंगे। पहले आप इस प्रस्ताव को लेकर कुछ घबराए हुए थे, लेकिन अब आपको ये प्रस्ताव अच्छा लगने लगा है। आप पूरा भरोसा रखें अगर आप इस समय इस प्रस्ताव को स्वीकार कर लेते हैं तो बाद में आपको पछतावा नहीं होगा। आप सावधान रहें क्योंकि आज आपकी कोई प्रिय वस्तु के खोने का भय है।
मकर राशिः व्यापार में अच्छे फायदे के आसार
11 of 13
मकर राशि
आज आपका मन किसी तीर्थ यात्रा पर जाने का हो रहा है। आपका रुझान अध्यात्म की ओर रहेगा। आप अपने जीवन में धर्म के महत्व को भी जानना चाहेंगे। आज आपको व्यापार में अच्छे फायदे के आसार हैं। आप इस समय का सदुपयोग अपने व्यापार को बढ़ाने में कर सकते हैं। आप अपने सबसे बड़े काम पर ध्यान दीजिए, आपको लगेगा कि आपको अपने उत्पाद और अपनी सेवाओं का विस्तार करना चाहिए। सावधान रहें, यह वो समय चल रहा है जिसमें आपके साथ कोई दुर्घटना घट सकती है।
कुंभ राशिः आर्थिक मामलों को लेकर दवाब में ना रहें
12 of 13
कुंभ राशि
आज आप सभी परेशानियों और चिंताओं को पीछे छोड़ कर अपने परिवार के साथ कुछ समय व्यतीत करना चाहेंगे। ये समय अपनों से अपने प्यार का इजहार करने के लिए शुभ है। आज का दिन विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई से बाहर निकलकर थोड़ा आराम करना चाहिए। जो थकान आपको पढ़ाई के कारण आ रही है, उसे सिर्फ एक अच्छा बदलाव ही खत्म कर सकता है। आज आर्थिक मामलों को लेकर आप कुछ दबाव में रहेंगे, लेकिन आप इससे परेशान नहीं होंगे बल्कि आसानी से इस हालात से निपट लेंगे।
आज का दिन लंबे समय के लक्ष्यों पर ध्यान केन्द्रित करने के लिए बहुत ही अच्छा है। आज कोई व्यक्ति आपकी जिंदगी में खुशी और उत्साह लाएगा। यह अनुभव तब होगा, जब आप उससे एकाएक मिलेंगे। यदि आप पिछले कुछ दिनों से बेरोजगारी की स्थिति में हैं तब आज का दिन कुछ शुभफल लेकर आ सकता है। विश्वास बनाए रखें, किसी भी अवसर को हाथ से ना जाने दें। जहां तक आर्थिक मामलों की बात है, आपको आज किसी आर्थिक सलाहकार की सलाह की जरूरत पड़ेगी। किसी निवेश संबंधी मामले को लेकर आप उलझन में रहेंगे, ऐसे में कोई समझदार आर्थिक सलाहकार ही आपको सही सुझाव दे सकता है।