जानिए आज का दिन सभी राशियों के लिए क्या लेकर आया है।
विज्ञापन
मेष राशिःखुद को साबित करने का मिलेगा मौका
2 of 13
मेष राशि
अपने मित्र के साथ हुई गलतफहमी को शीघ्र सुलझाएं। इस विषय पर और अधिक विवाद से आप दोनों के संबंधों को हानि होगी। यदि आप दम्पति हैं तो आपस में विशेष व रोमांटिक क्षण बिताने का मौका मिलेगा। आज रचनात्मक लोगों के लिए अच्छा दिन है, क्योंकि उन्हें उनके हुनर को प्रदर्शित करने का मौका मिलेगा। अगर आप इस अवसर को हाथ से ना जाने दें तो आप सफल होंगे। आज सभी ओर से उपलब्धियों का दिन है। आज सरप्राइज की तरह कोई आर्थिक लाभ मिल सकता है। कोई ऐसा धन या प्रॉप्रर्टी जो आप सोचते थे कि हाथ से गया ही गया, वह आज वापस मिल सकता है।
विज्ञापन
वृष राशिःकाम बदलने के लिए सही समय का इंतजार करें
3 of 13
वृष राशि
आज आपको शायद अपने परिवार के किसी सदस्य के द्वारा लिया गया कोई निर्णय सही ना लगे। इस निर्णय का असर आप पर भी पड़ सकता है, लेकिन आप इस स्थिति में नहीं हैं कि इसको बदल सकें। इसलिए अच्छा यही होगा कि आप इसकी शिकायत ना करके, इसे यूं ही स्वीकार कर लें । आप लंबे समय से अपने काम को बदलने का सोच रहे हैं, लेकिन उचित अवसर नहीं मिल रहा है। आज के दिन आपका कोई मित्र अच्छी सलाह व प्रस्ताव दे सकता है। इस प्रस्ताव को स्वीकार करने से पहले अच्छे से पड़ताल कर लेना चाहिए। यदि आपका विदेशी ग्राहकों से लेने देन है तो आज आपको आर्थिक फायदा होगा। इस बार आपको खयाल रखना होगा कि किसी भी आग या बिजली के यन्त्रों का इस्तेमाल करते समय कुछ अनहोनी ना हो जाए।
मिथुन राशिःनया व्यवसाये से करियर में होगी वृद्घि
4 of 13
मिथुन राशि
आज आप अत्याधिक सामाजिक महसूस करेंगे व मित्रों से फोन पर बातचीत होगी। आज आप कोई नया व्यवसाय या कोई और सह-व्यवसाय शुरू कर सकेंगे, जिससे आपके करियर में वृद्धी होगी। इस नए काम को जमने में थोड़ा समय तो लगेगा, लेकिन भविष्य में इससे आपको लाभ ही होगा। इस समय इस नए व्यवसाय को जमाने के लिए आपको अपनी सारी रचनात्मकता व कुशलता का प्रयोग करना चाहिए। आज आप किसी नेक काम के लिए दान की सोचेंगे। अपनी अच्छी सेहत के लिए व्यायाम करें। अगर आपने हाल में व्यायाम छोड़ा है तो आज आप पहले जैसे हो सकते हैं।
विज्ञापन
कर्क राशिःलाभदायक रहेगा दिन
5 of 13
कर्क राशि
ध्यान रहे कि किसी महत्वपूर्ण काम के लिए आप किसी और पर आश्रित ना रहें। ये काम आप खुद ही करें। अगर आपकी पिछले दिनों अपनी प्रेमिका से अनबन हुई है तो आज आप थोड़ी राहत महसूस करेंगे। यदि आपका व्यवसाय बाहरी सौन्दर्य, उदाहरणार्थ फैशन या मॉडलिंग के जगत से जुड़ा हुआ है तब आज का दिन सुखद है। याद रखें कि आज आपको सतर्क व संपर्क में रहना है, क्योंकि बहुत से ग्राहक आज आपके लिए तैयार बैठे हो सकते हैं। इस शुभ अवसर का पूरा लाभ उठाएं। यदि आपका कामकाज विदेशी बाजार से किसी तरह जुड़ा हुआ है तो यह आज बड़े फायदे देगा। आपकी बढ़ती हुई उम्मीदें आपको परेशानी के मोड़ पर भी ला सकती हैं।
विज्ञापन
सिंह राशिःसुरक्षित निवेश को चुनें
6 of 13
आज आपको अपनी जिम्मेदारियों को लेकर परेशानी हो सकती है। आज आप खुद को कुछ मनोरंजक गतिविधियों में शामिल करना चाहते हैं, लेकिन आपको काम की जिम्मेदारियां रोक रही हैं। अकेले लोग आज दूसरे लोगों से मिलने के नए जरियों का पता लगाएंगे। पूरे जोश और उत्साह के कारण आप अपने काम को समय पर पूरा कर सकेंगे। आज आपको शेयर बाजार में निवेश के लिए सोचना चाहिए, क्योंकि आज इससे अच्छी आमदनी के संकेत हैं। झटपट पैसा कमा कर अमीर होने की न सोचें बल्कि सुरक्षित निवेश का विकल्प चुनें जिसमें लाभ होना निश्चित है। मदिरापान से दूर रहें।
विज्ञापन
कन्या राशिः झगड़े से बचने की कोशिश करें
7 of 13
कन्या राशि
हफ्ते भर से चली आ रही बहस और तनाव से आप खुद को थका हुआ सा पाएंगे। ज्यादा तनाव ना लें और झगड़े से बचने की कोशिश करें। आज आपसी वार्तालाप द्वारा अपने रोमांटिक रिश्तों पर ध्यान केंद्रित करने का प्रयास करें। यदि आपसी विश्वास में कमी आती है तो आप दोनों ही जिम्मेदार होंगे। आज का दिन उन तकनीकी जनों के लिए श्रेष्ठ है जो वेब डिजायनिंग से जुड़े हैं। आपको कुछ विदेशी प्रस्ताव मिलने की भी संभावना है। आज सुख सुविधा और ऐशो आराम की चीजों की खरीदारी करने के लिए बाजार की तरफ कदम बढ़ जाएंगे।
तुला राशिःकरियर सलाहकार से मिलने का आपका निर्णय सही
8 of 13
तुला राशि
आज आपको अचानक ही अपने भाग्य में परिवर्तन की अनुभूति होगी। आज आप जो भी काम करेंगे वो आपको आकर्षण का केंद्र बना देगा। अगर आप अकेले हैं तो आज किसी आश्चर्यजनक स्रोत से आपको प्रस्ताव मिल सकता है। आज आप अपने करियर को लेकर किसी करियर सलाहकार से मिलने की सोचेंगे। आपका ये निर्णय बहुत ही सही है। अगर आपका अपना व्यवसाय है तो आप लम्बे समय के लिए अपनी कंपनी का विस्तार करना चाहेंगे और इसके लिए अपनी आर्थिक स्थिति मजबूत करना चाहेंगे। आज आपकी त्वचा स्वस्थ रहेगी और आप अच्छा महसूस करेंगे।
वृश्चिक राशिः काम को लेकर गंभीर हो जाएं
9 of 13
वृश्चिक राशि
आज का दिन यात्रा करने के लिए बहुत अच्छा है फिर चाहे आप अपने दोस्तों के साथ जाएं, परिवार के साथ जाएं या फिर सहकर्मियों के साथ जाएं। अपने काम के बारे में गंभीरता से सोचने का समय आ गया है। अगर आप बिना सोचे समझे अपने काम को बदलते हैं तो हो सकता है, आपको इच्छित परिणाम ना मिल सकें। आपके व्यवसाय में वृद्धि हुई है, लेकिन आप उसके अनुरूप अधिक तेज कार्य नहीं कर पा रहे हैं। इन दिनों आप दर्द एवं शरीर में जलन अनुभव कर सकते हैं। यह आय के दृष्टिकोण से आपके लिए समुचित समय है।
धनु राशिःआर्थिक लाभ के मिलेंगे मौके
10 of 13
धनु राशि
आज आपको शायद थोड़ा तनाव महसूस हो, क्योंकि आपके परिजन आपसे मदद मांगने को आएंगे। अगर आप कुंवारे हैं और पार्टनर की खोज लम्बे समय से कर रहे हैं तो आज सफलता मिल सकती है। आजीविका के क्षेत्र में आपको अच्छा परिणाम मिला है और आज आप अपनी सफलता का आनंद ले सकते हैं। करियर में आर्थिक लाभ के नए मौके सामने आएंगे। ऐसा भी वक्त आएगा जब आपको अपनी क्षमता दिखाने का मौका मिलेगा। अपनी क्षमता और योग्यता दर्शाने के लिए ऐसे किसी भी मौके का भरपूर फायदा उठाएं। आज आपका स्वास्थ्य कुछ बेहतर रहेगा, क्योंकि आप चिंता करनी छोड़ देंगे। इससे आप अपनी उर्जा का सही इस्तेमाल कर सकेंगे।
मकर राशिःविरोधी नहीं पहुंचा पाएंगे आपको नुकसान
11 of 13
मकर राशि
आज आपके घर में कोई सामाजिक समारोह हो सकता है। ये आपके लिए एक अवसर होगा। आप चाहे विवाहित हों या अविवाहित, सभी जगह आपको रोमांस से परिपूर्ण मिलेंगी। कुछ अतिरिक्त समय निकालें, जिसमें आप अपनी भावनाओं को अभिव्यक्त कर सकें। आपके विरोधी कुछ भी कर लें, लेकिन आपको नुकसान नहीं पहुंचा पाएंगे। कुछ लोग व्यावसायिक तौर से आपको नुकसान पहुंचाना चाहेंगे। यदि आप अपनी गाड़ी बेचने का मन बना रहे हैं तो उसे बेच देने के लिए आज का दिन अच्छा है। आज आपको अन्दरुनी सुन्दरता पर विशेष ध्यान देना होगा। ध्यान रहे आप आत्म-सम्मान को बढ़ावा दें और अपने सकारात्मक विचारों पर ही ध्यान दें।
कुंभ राशिः बजट देखकर ही खरीदारी करें
12 of 13
कुंभ राशि
आज आप किसी सामाजिक समारोह में भाग लेंगे। ये समारोह आपके किसी रिश्तेदार के घर भी हो सकता है। आज का दिन आपके रोमांस के लिए उत्तम संकेत लाया है। अकेले लोगों का उनके पार्टनर से मिलन होगा। आज का दिन बीमा व्यवसाय के लोगों के लिये लाभप्रद है। आपके पास नवीन संपर्कों के साथ प्रस्ताव होंगे। आज आप गैजेट्स और विद्युत उपकरण खरीदेंगे। हो सकता है कि आपको इनकी इतनी जरूरत ना हो। इन्हे खरीदने से पहले एक बार अवश्य सोच लें। कहीं ये आपका बजट ना बिगाड़ दे। आज पूरे दिन आपकी सेहत ठीक रहेगी।
आज शायद आपको अपने घर या व्यवसाय के बारे में कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेना पड़े। फैसला करने से पहले बुरे भले का विचार कर लें तो अच्छा होगा। आज आप किसी सामाजिक या पारिवारिक समारोह में शामिल होंगे। यहां आपको एक खास व्यक्ति मिल सकता है। आपके विरोधी आपको नीचा दिखाने की कोशिश करेंगे, इसलिए ध्यान रखें कि वो आपको नुकसान ना पहुंचाने पाएं। आज कार्यालय में ठीक सेपेश आएं। व्यावसायिक स्तर पर बढ़े हुए कार्य से सामान्य प्राप्ति हो सकती है। आज आपको त्वचा से संम्बन्धित बीमारी हो सकती हो सकती है इसे नजर अंदाज न करें।