फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सूर्य का वृश्चिक में आना आज इन राशि वालों को दिला सकता है लाभ

Wed, 16 Nov 2016 08:47 AM IST
एस्ट्रोयोगी
विज्ञापन
1 of 13
ग्रह नक्षत्र
सूर्य वृश्च‌िक राश‌ि में आ चुके हैं और शन‌ि के साथ के इनका संयोग बन चुका है। इसके साथ ही आज सर्वाथ स‌िद्ध‌ि योग भी बना है। ऐसे में आज का द‌िन आपके ल‌िए क‌ितना स‌िद्ध‌ि प्रस‌िद्ध‌ि और लाभ लेकर आया है जान‌िए अपनी राश‌ि से।
विज्ञापन

मेष राश‌िः व‌िरोधी नीचा द‌िखाने की कोश‌िश करेंगे

2 of 13
मेष राश‌ि
घर पर आज लड़ाई-झगड़े से दूर रहें तो अच्छा होगा। आपके घर में शांति बनी रहेगी लेकिन अगर आपने अपने गुस्से पर काबू नहीं रखा तो घर की शांति भंग हो सकती है। सब को सम्मान दें ताकि बदले में आपको भी सम्मान मिले। अगर आपकी कार्यालय की समस्याएं घर लाने की आदत है तो घर वालों की खुशी के लिए अपनी ये आदत बदलने की कोशिश करें।
जिन लोगों से आपकी नहीं बनती है वो लोग आपको नीचा दिखाने की कोशिश करेंगे, इसलिए आप सावधान रहें। जो लोग आपकी सफलता से ईर्ष्या करते हैं, वो आपको नीचा दिखाने के साथ ही आपकी छवि बिगाड़ने की भी कोशिश में रहेंगे। ध्यान रहे कि आप अपने विरोधियों को ऐसे मौके ना दें। जीवन में भौतिक चीजें आने से जिन्दगी का आनंद उठायेंगे। लेकिन सुख सुविधा में जीवन की अनमोल चीजें जैसे कि परिवार, मित्र और सेहत को नजरअंदाज ना कर दें।
विज्ञापन

वृष राश‌िः कार्यस्थल पर सकारात्मक बदलाव होंगे

3 of 13
वृष
आज आप पाएंगे कि सत्ता से जुड़े लोगों के साथ आपके संबंध बहुत प्रगाढ़ हैं। इनमें से कोई व्यक्ति आज आपकी मदद को आगे आएगा। जरूरत पड़ने पर इनकी मदद लेने से पीछे ना रहें लेकिन ये बात भी ध्यान में रखें कि भविष्य में जरूरत पड़ने पर आपको उनके एहसान का बदला चुकाना पड़ेगा।
व्यवस्था के क्षेत्र में काम करने वाले लोगों के लिये कार्यस्थल पर सकारात्मक बदलाव होंगे। कुछ  रुकावटें अभी समाप्त हुई हैं व काम करना आसान हुआ है। आज का दिन शांतिपूर्वक व उत्पादक होगा।
व्यवसाय के लिए आज का दिन तरक्की वाला है। यदि पैसा निवेश करना चाहते हैं तो वहां कीजिए जहां लम्बे समय तक लाभ की गुंजाइश है। शेयर बाजार और संपत्ति में पैसा लगाना ठीक रहेगा। आप जिस नये क्षेत्र में भी निवेश की सोच रहे हैं, सोच समझ कर करें। जो भी हो भविष्य में आपके निवेश का अच्छा फल मिलेगा।

म‌िथुन राश‌िः आर्थिक मुश्किलों से पार पा लेंगे

4 of 13
म‌िथुन राश‌ि
आज आपका रुझान अध्यात्म की ओर रहेगा। अपने असली रूप को पहचाने और आध्यात्मिक ज्ञान को बढ़ाने की कोशिश करें। इस राह पर चलने से आपको बहुत लाभ होगा और शांति भी मिलेगी। इससे आपके स्वास्थ में भी सुधार आएगा।
आज आप बहुत व्यस्त रहेंगे। पूरे दिन आप मीटिंग में ही घिरे रहेंगे। अगर आप अपनी सभी जिम्मेंदारियों को सही से पूरा कर पाए तो आपके बॉस व साथियों पर आपका बहुत अच्छा प्रभाव पड़ेगा। अगर आप पूरी मेहनत से काम करें तो आप देखेंगे कि सब कुछ आपके हक में ही रहेगा।
समस्याओं से निपटने की अपनी क्षमता और धैर्य के बल पर आप आर्थिक मुश्किलों से पार पा लेंगे। अपना प्रदर्शन और कमाई की क्षमता को बढ़ाने के लिए सभी जरूरी बातों पर ध्यान दें और अपने आधीनस्थों की भी राय लें। व्यवसाय में हड़बड़ी में लिया गया कोई फैसला आपको नुकसान पहुंचा सकता है। झटपट पैसा कमाने की बजाय टिकाऊ लाभ के लिए सोचें।
विज्ञापन

कर्क राश‌िः एक के बाद एक अड़चन सामने होंगी

5 of 13
कर्क राशि
किसी पारिवारिक काम से आपको शायद आज यात्रा करनी पड़े। आपको शायद विदेश यात्रा का मौका मिले इसलिए जिनके पास पासपोर्ट नहीं है वो इसके लिए आवेदन दे दें। आपकी इस यात्रा से आपको बहुत खुशी मिलेगी।
नए विचारों से काम करने के कारण आपका व्यावसाय बहुत ही अच्छा रहेगा। अपने अधिकारियों को अपना उत्साह दिखाने की कोशिश करें। कुछ को इसका प्रतिफल पदोन्नति के रूप में भी मिल सकता है। ये अपनी कार्य क्षमता दिखाने का सबसे अच्छा मौका है, इससे आप जो चाहें वो पा सकते हैं।
पैसा कमाना मुश्किल लगेगा, एक के बाद एक अड़चन सामने होंगी। आज व्यवसाय में उन मुद्दों को छेड़ने से बचें जो आपके लिए समस्या खड़ी कर दें। क्योंकि आज आपकी राह में कईं अड़चनें खड़ी हैं। प्रोपर्टी डीलिंग से संबंधित किसी दस्तावेज पर हस्ताक्षर करने से आज बचें। अगर आज हस्ताक्षर किया तो हो सकता है, आगे चलकर आप किसी बड़ी मुसीबत में घिर जाएं। सो आज इंतजार कर लें।
विज्ञापन

स‌िंह राश‌िः बड़ी सफलता की गुंजाइश है 

6 of 13
स‌िंह राश‌ि
अजीब और अपरिभाषित सा डर आज आपको परेशान कर सकता है। बिना किसी कारण डरने की जरूरत नहीं है और ना ही बेकार में परेशान होने की जरूरत है। इस डर की कोई वजह नहीं है।
यदि आप बैंक के क्षेत्र में काम करते हैं तो लंबे समय के बाद आज आपको प्रगति का मार्ग मिलेगा। सभी के साथ अच्छे संबंध रखना आपके लिये फायदेमन्द होगा। आपको कार्यालय में अपना अच्छा व्यवहार रखना होगा।
यह अचल सम्पत्ति जैसे व्यवसाय को अंतिम रूप देने का समय है। यह उचित समय है जब आप अपनी निवेश की गई सम्पत्ति को बेच डालें। यदि आप सही खरीददार का चुनाव कर लें तो यह आपको सर्वाधिक लाभ दे सकती है। यदि आपकी नजर किसी भवन, जमीन या फिर किसी सम्पत्ति पर टिकी है तो आप उसके विक्रेता से सम्पर्क करें व उसे वह बेचने के लिए प्रेरित कर सकते हैं। आप को इसमें बहुत बड़ी सफलता की गुंजाइश है।
विज्ञापन

कन्या राश‌िः शुभ समाचार म‌िल सकता है

7 of 13
कन्‍या राश‌ि
अपने मिञ के साथ हुई गलतफहमी को शीघ्र सुलझाएं। इस विषय पर और अधिक विवाद से आप दोनों के संबंधों को हानि होगी। अपने वचनों को चतुराई से चुनें और स्पष्टता से बोलें। आखिरकार, आप भी इस मित्रता को इस समय ओर इस प्रकार समाप्त नहीं करना चाहंगे। 
आज आपको बाहर जा कर लोगों से मिलना चाहिए, इससे आपको भविष्य में लाभ होगा। ध्यान रखें कि आप केवल अपनी इच्छा शक्ति से अपने उद्देश्यों को प्राप्त नहीं कर सकेंगे। इसलिये संकोच न करें और दूसरों की मदद लें। 
यदि आप स्वास्थ्य संबंधित सेवाओं के क्षेत्र में काम करते हैं, तब आज का दिन आपके लिये शुभ समाचार व वित्तीय लाभ लेकर आ सकता है। केवल आप ही नहीं वरन् आपके सहकर्मी भी आपकी उन्नति व सफलता को लेकर आपकी सराहना करेंगे।

तुला राश‌िः आज आपके सितारे बुलंद हैं

8 of 13
तुला राश‌ि
आज जरूरत पड़ने पर आपको मदद जरूर मिलेगी। कोई सत्ताधारी मुसीबत के समय आपकी मदद को आगे आएगा। इस सहायता का उपयोग करने में बिल्कुल भी ना हिचकिचाएं। आज आप किसी मुसीबत का हल करने में पूरी तरह से सफल रहेंगे। मुसीबत से बाहर निकलने के लिए आपको अपनों की मदद लेनी चाहिए।
अधीनस्थ कर्मचारियों को संभालना किसी चुनौती से कम नहीं है, लेकिन आप कार्यस्थल पर मुश्किल परिस्थितियों को आसानी से संभाल लेंगे। अच्छा टीम वर्क और अच्छे टीम के सदस्य काम को समय पर खत्म करने में आपकी मदद करेंगे। आप अपने कार्यस्थल को तकनीकी तौर से भी अच्छा बनाने की कोशिश कर सकते हैं। आज आपके द्वारा जल्दी लिए गए किसी निर्णय से आपको लाभ हो सकता है।
आज सुख सुविधा और ऐशो आराम की चीजों की खरीदारी करने के लिए बाजार की तरफ कदम बढ़ जायेंगे। यदि बड़ी से बड़ी खरीदारी करने की आपकी क्षमता है तो क्यों नहीं कुछ अचल संपत्ति-जमीन, प्रापर्टी वगैरह खरीदते। आपके सितारे बुलंद हैं। धन दौलत के मामले में आप और भी अच्छे दिन देखेंगे।

वृश्च‌िक राश‌िः आर्थिक रूप से आज आपके लिए अच्छा दिन है 

9 of 13
वृश्‍च‌िक राश‌ि
आज आप किसी भी हाल में कानूनी परेशानियों से छुटकारा पा लेंगे। आपके किसी झगड़े में फंसने के संकेत हैं। अगर हो सके तो इस गंभीर मुद्दे को शांतिपूर्वक सुलझाने की कोशिश करें।
आपकी मेहनत का प्रतिफल आज आपको जरूर मिलेगा। हो सकता है, आपमें से कुछ लोगों को पदोन्नति मिले। फिलहाल पैसे के बारे में ना सोचें, क्योंकि भविष्य में आपको और बहुत तरह के लाभ मिल सकते हैं। अपने अनुभव से सीखना और काम को अलग-अलग तरह से करने से आपको आने वाले समय में व्यावसायिक सफलता जरूर मिलेगी। आमतौर पर आर्थिक रूप से आज आपके लिए अच्छा दिन है। कोई आर्थिक समस्या नहीं खड़ी होगी और आप की आय के साधन भी सुदृढ़ व स्थिर रहेंगे। लेकिन इस मौके को लापरवाही के कारण हाथ से मत जाने दीजिए। अच्छा रहेगा कि आप कुछ पैसे बैंक में जमा करें और उधार में कोई बड़ी खरीदारी करने की ना सोचें।

धनु राश‌िः पैसे रूपये के मामले में आपको बड़ा फायदा होने वाला है

10 of 13
धनु राश‌ि
आज आप सामाजिक रूप से कुछ व्यस्त रहेंगे। आप शायद अपने पुराने दोस्तों के याद कर रहे हैं। उनसे मिल कर आपको बहुत खुशी होगी आप अपने काम की उन्नति को लेकर भी बहुत उत्साहित हैं। आपके घर पर भी खुशियों का माहौल रहेगा।
आज आपका काम किसी ऐसी दिशा में जाता हुआ प्रतीत होगा जिसके बारे में आपने सोचा भी नहीं था। परेशान ना हों, ये बदलाव अच्छे के लिए ही है। अब आपको अपने पंख फैलाने के लिए तैयार हो जाना चाहिए। आप इस समय अपना काम भी बदल सकते हैं, इससे आपके काम की ओर आपका रुझान और बढ़ जाएगा।
अगर आपका अपना व्यापार है जिसमें आपके पास कोई सरकारी लेन देन है तो आज पैसे रूपये के मामले में आपको बड़ा फायदा होने वाला है। अपनी कड़ी मेहनत जारी रखिये इसका अच्छा फल जल्दी ही आपको मिलेगा और प्रसंशा भी मिलेगी।

मकर राश‌िः व्यवसाय के लिए बहुत अच्छा दिन है

11 of 13
मकर राश‌ि
आज आप बहुत खुश होंगे कि आपने अपनी समस्या का हल ढ़ूंढ़ लिया। बहुत लंबे समय से आप इस परेशानी का सामना कर रहे थे। शांति और समझ से इस समस्या का हल निकल आएगा जो कि सभी के हित में होगा। अब आप पूरी तरह से इस मुद्दे को पीछे छोड़ सकते हैं।
आज आप अपने साथी को मनाना चाहेंगे। दिन समाप्त होने से पहले सभी मतभेदों को भुलाकर सुलह कर लेने में दोनों का लाभ है। 
वित्तीय क्षेत्र में काम करने वाले लोगों के लिये आज का समय सही नहीं है। आप अपने ही बनाए हुए लक्ष्यों को पूरा नहीं कर पा रहे हैं। हो सकता है कि ये आपकी ओर से कम काम किये जाने की बात हो। अपने लक्ष्यों को पूरा करें।
यदि आप आयात निर्यात के धंधे में हैं तो आज आपके और आपके व्यवसाय के लिए बहुत अच्छा दिन है। किसी विदेशी से साझेदारी के संकेत हैं और इसके बढ़िया परिणाम भी होंगे। यह विदेशी साझेदार आपके व्यापार हेतु बहुत महत्वपूर्ण होगा। अपनी कंपनी के विस्तार के लिए सभी संभव कदम उठाएं।

कुंभ राश‌िः आमदनी को बढ़ाने में सफल होंगे

12 of 13
कुंभ राश‌ि
आज आपके घर में कोई सामाजिक समारोह हो सकता है। ये आपके लिए एक अवसर होगा अपने दुखों और चिंताओं को भुलाने का और अपने प्रियजनों के साथ मजे करने का। आप इससे बहुत तरोताजा महसूस करेंगे।
आज आप आत्मपरीक्षण की स्थिति में रहेंगे। आप सोचेंगे कि आप कितनी दूर आ चुके हैं , कितनी दूर और जाना है और आगे रास्ते में आपको और क्या मिल सकता है। इससे भविष्य में आपको अपने कैरियर को आगे बढ़ाने में मदद मिलेगी।
अपने दृढ़ संकल्प और हिम्मत के दम पर आप अपनी आमदनी को बढ़ाने में सफल होंगे। जरूरी है कि इस वक्त आप अपने काम पर ध्यान लगाये रखें। अपने अनुभव और रचनात्मक ऊर्जा के सहारे आप अपना आर्थिक लक्ष्य पा लेंगे। आर्थिक लाभ के कुछ नये मौके अजमायें इस दिशा में सकारात्मक ऊर्जा के साथ आगे बढ़ें, सफलता मिलेगी। अपने वरिष्ठ सहयोगियों के साथ मधुर संबंध बनाए रखें। किसी भी स्थिति में सही निर्णय लेने की अपनी क्षमता के कारण आपको आर्थिक फायदा होगा।
विज्ञापन

मीन राश‌िः आपको बड़ा आर्थिक लाभ होगा

13 of 13
मीन राश‌ि
आज आप किसी महत्वपूर्ण व्यक्ति से संपर्क साधेंगे। ध्यान रहे कि आप उस व्यक्ति के सामने अपनी अच्छी छवि प्रस्तुत कर पाएं। ये व्यक्ति निजी जिंदगी में आगे बढ़ने में आपकी मदद कर सकता है। पहले ही अवसर पर उन्हें अपना विजिटिंग-कार्ड दे दें और पूरे आत्म विश्वास के साथ मिलें।
आज आपका अपने काम को ले कर आत्मविश्वास बना रहेगा। आपकी अपने कार्यालय में कुछ समस्याओं को सुलझाने की आपकी क्षमता को आपके उच्च अधिकारी सराहेंगे और आपको प्रशंसा भी मिलनी शुरू हो जाएगी। अगर आज आपके काम में कुछ बदलाव हो रहे हैं तो भी आप उसे स्वीकार करने को तैयार रहें।
आप निवेश की सोच रहे हैं। निवेश के लिए सारे विकल्प तलाशिए। आप संपत्ति और दूसरे किसी निवेश का तो मन बना ही चुके थे लेकिन निवेश के लिए और कई सारे अच्छे विकल्प देखकर आप हैरान रह जायेंगे। तो क्यों नहीं इसे तलाश लें? आज आपको कुछ ऐसी नई नई जानकारियां मिलेंगी जिससे आपको बड़ा आर्थिक लाभ होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें