मेषः आज कुछ कीमती सामान खोने का डर है
आज कुछ कीमती सामान खोने का डर है। आज अपनी चाबियों औऱ जरूरी सामान को संभाल कर रखें। अगर आप अपने सामान को यहां-वहां रख देंगे तो बाद में आपको ही परेशानी होगी इसलिए इसे नियत स्थान पर ही रखें।
आज आपको अपने आप में झांकने का अवसर मिलेगा। अपने संपूर्ण विकास के लिए कुछ अच्छे निर्णय लेने होंगे। इसलिए अपने साथी को अपनी भावनाओं से अवगत कराएं। यह निश्चित कर लें कि आपका साथी भी वैसा ही महसूस करता है।
आपकी मेहनत, लगन व कार्य कुशलता को परखने के लिए आपको कोई ऐसा काम दिया जा सकता है, जिसे आपको निर्धारित समय में ही पूरा करना होगा। इस समय आपको अपनी पूरी क्षमता के साथ इस लक्ष्य को हासिल करना होगा। हालांकि आपके अंदर इस चुनौति से पार पाने की सारी संभावनाएं मौजूद हैं बशर्ते आप उनकी पहचान कर उनका अच्छे से इस्तेमाल करें। यदि आप इस लक्ष्य को हासिल कर लेते हैं तो यह कार्यस्थल पर आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि करेगा।
यदि आप शेयर बाजार में निवेश करते हैं तो आज का दिन कुछ नवीन सोच के साथ निवेश करने व प्रयोग करने का है। आप चाहते हैं कि अपनी समस्त शक्तियों के साथ इस क्षेत्र में जाएं परंतु एक बार अपनी स्थिति को देख लें। यदि लंबे समय के लिये निवेश करना चाहते हैं तो आज का दिन उपयुक्त है। जब तक निवेश नहीं करेंगे तब तक इसके लाभ कैसे जानेंगे?
आज आपको अपनी सेहत का खास ख्याल रखना होगा अगर आप बल्डप्रेशर, शुगर और दिल के मरीज हैं। यह सब बीमारियां आज आपके लिए परेशानी बन सकती हैं। कोशिश करें कि आज आप आराम करें और सही खाना खाए। अगर आप किसी परेशानी को लेकर चिन्तित है तो सही डॉक्टर के पास जाए।
विज्ञापन
वृष राशिः आज खुद को शांत रखने की कोशिश करें
2 of 12
वृष राशि
आज अचानक ही आपके घर मेहमान आ सकते हैं। आपको उनका स्वागत करने के लिए तैयार रहना चाहिए। आज आप कितने भी व्यस्त क्यों ना हों सामाजिक उत्सव में भाग अवश्य लें, ऐसा मौका बार-बार नहीं आता। आपके घर में हंसी की किलकारियां गूंज उठेंगी इन लम्हों को कैमरे में कैद करना ना भूलें।
आज आपका पार्टनर आपके लिए सहूलियत लाएगा। आप दुनियाभर के तनाव को किनारे कर अपने सच्चे पार्टनर के साथ समय बिताएंगे। आपको पता है कि रिश्ते को खुद आगे ले जाना होता है। आज उसे आप महसूस कराएं कि इस दुनिया में उसके लिए आपसे बढ़कर कोई खास नहीं हो सकता।
हालांकि आने वाला समय चुनौतियों से भरा है, लेकिन अब आपको सकारात्मक परिणाम ही मिलेंगे। बाधाएं खत्म हो जाएंगी और आप आसानी से अपने काम पर ध्यान लगा सकेंगे। आज खुद को शांत रखने की कोशिश करें।
आज आपका अपने घर की मरम्मत या इसे बड़ा करवाने या फिर नया घर खरीदने का विचार बन सकता है। खुद के रहने के लिए नहीं तो कम से कम निवेश के ख्याल से ही नई संपत्ति खरीदने का मन बनेगा। अपने बच्चों या अपने अभिभावक के कमरों को बड़ा करवाने का भी मन बनेगा। आज मनचाही संपत्ति मिलने के संकेत है।
आपकी व्यस्तता आपको थका सकती है। आपको स्वास्थ्य का आंनद लेने में परेशानी हो सकती है। आप काम और दूसरी चीजों में अतंर करना सीखें। पर आप आराम का महत्व और प्रियजनों को समय देने का महत्व समझने के बाद ही अच्छी तरह कार्य कर सकेंगे।
विज्ञापन
मिथुन राशिः कोई बड़ा आर्थिक फैसला अभी मत लीजिए
3 of 12
मिथुन
आज अपने नए व्यक्तित्व के कारण आप नए दोस्त बनाएंगे। अच्छा होगा कि इस दिशा में पहला कदम आप बढ़ाएं और बात की शुरूआत करें। जिस तरह के संयोग बन रहे हैं, आपकी ये दोस्ती ताउम्र कायम रहेगी इसलिए बिना किसी हिचकिचाहट के आज आपको लोगों से मिलना-जुलना चाहिए।
आज आप अपने संबंध में प्यार भरने के तरीके ढूंढेंगे। आज आप शायद अपने प्रेमी के लिए कुछ मीठा अथवा कोई कार्ड आदि खरीद सकते हैं। जो भी करें सच्चे मन से करें। आपके उपहार को प्यार भरे मन से प्राप्त किया जाएगा।
आज का दिन आपको बहुत अच्छे से बिताना है, क्योंकि पदोन्नति यदि लंबे समय से नहीं हुई है तो ये उसका अंतिम चरण हो सकता है। अपने अधिकारियों को किसी प्रकार का नकारात्मक कारण ना दें। अपनी उत्पादकता से उन्हें प्रसन्न करें।
आर्थिक मामलों में आज आपके सामने बड़ी मुश्किलें हैं। आप समझ नहीं पाएंगे कि इस आर्थिक संकट से कैसे पार पाया जाए। आप शर्मनाक स्थिति में फंसे लग रहे हैं। लेकिन घबराइये नहीं यह थोड़े दिन की बात है। कोई बड़ा आर्थिक फैसला अभी मत लीजिए। जल्दी ही सब ठीक हो जाएगा।
आज आप पुराने समय से चली आ रही बीमारी से मुक्त हो सकते हैं। आज आपकी सेहत अच्छी रहेगी और इस सेहत का लाभ आपको भविष्य में होगा। तले-भुने और चटपटे खाने की आदत से दूर रहें। व्यायाम से आप खुद को पुनर्जीवित महसूस करेंगे।
कर्क राशिः जमीन खरीदने बेचने के लिए दिन अच्छा है
4 of 12
कर्क राशि
घर वालों व मित्रों के नकारात्मक स्वभाव को ले कर आपको थोड़ा सतर्क रहना चाहिए। ये शायद कोई छोटी सी बात हो लेकिन आने वाले समय में ये आपके रिश्तों में कड़वाहट पैदा कर सकती है। अपने परिजनों व मित्रों से पूछें कि वो आज कैसा महसूस कर रहे हैं। ऐसा करके शायद आप आने वाली परेशानियों से बच सकें।
आपके प्रेम संबंध में आज नई जान आएगी। अपनी पुरानी आदतों को छोड़कर आप नई शुरुआत करने को तैयार हैं। ऐसा करने से जीवन के प्रति आपका दृष्टिकोण बदलेगा व आपके साथी को भी सुख की प्राप्ति होगी।
इस समय सभी चीजें आपके अनुसार ही होंगी। सब कुछ आपके नियंत्रण में है और आप अपनी जिम्मेदारियां अच्छी तरह से पूरी कर रहे हैं। आप बस इसी तरह चलते रहें, सब कुछ आपके पक्ष में ही रहेगा। आपको किसी बात की चिंता करने की जरूरत नहीं है।
जमीन जायदाद बेचने के लिए यह एक शुभ दिन है इसीलिए अगर आप कोई जमीन खरीदना या बेचना चाहते हैं तो यह दिन आपके लिए लाभकारी है। आप यह सुनिश्चित कर लें कि आपने सभी जमीन सम्बंधी कागजात ध्यानपूर्वक जांच लिए हैं। क्योंकि, सिर्फ एक मंगलकारी दिन आपको इतने बड़े लेन-देन में भूलचूक होने से नहीं बचा सकता।
आज घुटनों और जोड़ों की परेशानी से बचकर रहें आप नियमित रूप से खेलें और जिम करें। अपने जोड़ों के बारे में सोचें और थोड़ा थ्यान दें। आज आप काफी अच्छा महसूस करेंगे और नियमित रूप से जिम जाएं।
विज्ञापन
सिंह राशिः आज आपको रोमांस पार्टनर मिलने की पूरी संभावना है
5 of 12
सिंह राशि
आज जहां तक आपके व्यावसायिक उद्देश्यों का सवाल है आपके सितारे गर्दिश में ही हैं। आपको इसी जीवन में सब कुछ चाहिए जैसे दोस्त, परिवार, पैसा शोहरत और सफलता। अपने लक्ष्यों को पाने के लिए अभी से काम पर लग जाएं। लक्ष्य प्राप्ति की इस राह पर शायद आपकी सभी उम्मीदें पूरी ना हो पाएं लेकिन इसका मतलब ये नहीं है कि आप परिस्थितियों से हार मान लें। तब तक लड़ते रहें जब तक कि आप अपना लक्ष्य प्राप्त ना कर लें।
आज आपको रोमांस पार्टनर मिलने की पूरी संभावना है। पिछले दिनों प्यार की खोज में आपको निराशा हाथ लगी, पर आज आशा की किरण फिर से जगी दिखेगी। इस मौके को हाथ से ना जाने दें। कुछ समय के लिए रिश्ते बनाने की बजाय कुछ बात आगे बढ़ाने की कोशिश करें।
अधीनस्थ कर्मचारियों को संभालना किसी चुनौती से कम नहीं है, लेकिन आप कार्यस्थल पर मुश्किल परिस्थितियों को आसानी से संभाल लेंगे। अच्छा टीम वर्क और अच्छे टीम के सदस्य काम को समय पर खत्म करने में आपकी मदद करेंगे। आप अपने कार्यस्थल को तकनीकी तौर से भी अच्छा बनाने की कोशिश कर सकते हैं। आज आपके द्वारा जल्दी लिए गए किसी निर्णय से आपको लाभ हो सकता है।
वित्तीय प्रबंधन से जुड़े व्यवसायी अपनी कंपनी में महत्वपूर्ण पद पाने की उम्मीद कर सकते हैं। अपनी संचार क्षमता के दम पर कंपनी के लिए अच्छा लेन देन करने में कामयाब होंगे। कंपनी को आप अच्छा फायदा दिलायेंगे तो जाहिर है कंपनी आपका भी अच्छा ख्याल रखेगी। आप अपनी रचनात्मक क्षमता से यह साबित कर दिखाएं कि अगर आपको मौका मिला तो आप हर मौके को फायदेमंद साबित करने की काबिलियत रखते हैं।
तनाव भरे दिनों के बाद आज आप अच्छा महसूस करेंगे। आपके लिए अच्छा होगा कि आप हल्का व्यायाम करें और ऊर्जा के स्तर को बढ़ाने की कोशिश करें। आप अपने दोस्तों को लम्बी दौड़ के लिए आमन्त्रित कर सकते हैं, भले ही बाद में आप उनसे बात ना करें।
विज्ञापन
कन्या राशिः आय बढ़ने की प्रबल सम्भावना है
6 of 12
कन्या राशि
आज आपको बहुत सी मुश्किल परिस्थितियों का सामना करते हुए अपने साहस को बनाए रखना होगा। आप अक्सर लापरवाह या उत्तेजित हो जाते हैं लेकिन आज आपको समझदारी से काम करना होगा। आपका दृढ़ निश्चय एवं चतुराई आपको आगे बढ़ने में मदद करेगी।
रोमांस की दुनिया में आज आपको ऐसे व्यक्ति से बचना चाहिए, जो आपको लगे कि आपका पैर जबरन खींच रहा है। यह परी की कहानियों में तो अच्छा लगता है, पर यथार्थ में आपको जमीन पर गिरा सकता है। इसलिए सावधान रहें और आज किसी नए रोमांस की शुरुआत करने से परहेज करें।
कार्यस्थल पर उन लोगों को पहचानने की कोशिश करें, जो आपकी छवि खराब करने पर तुले हैं या फिर आपका काम बिगाड़ने पर उतारू हैं। वो आपको बुरा और खुद को अच्छा साबित करना चाहते हैं। वो शायद आपका बुरा नही करना चाहते, लेकिन उनका प्रभाव आपके कैरियर के लिए घातक हो सकता है।
अपने घर के बढ़े हुए खर्चे से परेशान होने की आवश्यकता नहीं है। क्योंकि आपकी आय बढ़ने की प्रबल सम्भावना है। आज आप अपना ध्यान बड़े निवेश पर लगाएं तथा छोटे-मोटे नफा नुकसान पर ध्यान ना दें। आप यह सुनिश्चित कर लें कि आपकी घरेलू आय बढ़ती रहे। इससे आपकी आय बीते वर्षों की अपेक्षा अधिक होती जायेगी और साल दर साल आप आर्थिक रूप से सुरक्षित महसूस करेंगे। प्रत्येक आर्थिक उछाल से आप अपने मस्तिष्क में तनाव एवं चिन्ता ना करें। क्योंकि इससे आप अपने जीवन को सहज महसूस नहीं करेंगे तथा यह आपकी आय की क्षमता में भी बाधक हो सकता है।
आज आपको जोड़ों की परेशानी हो सकती है। इसलिये आपको तुरन्त उसका उपचार करना चाहिये। खुद को व्यायाम और योग में व्यस्त रखें। आप ज्यादा काम का बोझा न लें वरना आपको दुष्परिणाम उठाने होंगे। कोई भारी वस्तु उठाने से परहेज करें।
विज्ञापन
तुला राशिः आप सफलता को सिर ना चढने दें
7 of 12
तुला राशि
आज आपको खूब सम्मान, पहचान, पैसा और सफलता मिलेगी। आज आप इस स्थिति में हैं कि अपने विचारों को क्रियान्वित कर सकें। जिन्दगी ने आपको जो कुछ भी किया है और जिस दिशा में आपको ले जा रही है उससे आपको संतुष्ट रहना चाहिए। लोगों से आपके बहुत अच्छे संबंध हैं जिसका उपयोग आप अपने लिए नए अवसरों के द्वार खोलने में कर सकते हैं। लेकिन ध्यान रहे कि आप सफलता को सिर ना चढने दें।
आज आपको चाहिए कि साथी के साथ रोमांटिक मूड में बैठकर एक दूसरे की उन समस्यायों को सुनें, जिनसे वह आपको अवगत कराना चाह रहा है। आज शांत स्थान पर साथ बैठकर आपसी मतभेदों को मिटाएं। और अपनी भावनाओं से साथी को अवगत कराएं, जिनसे आपका आपसी रिश्ता और मजबूत हो जाए।
काम के हिसाब से ये उतना अच्छा दिन नहीं रहेगा। आज कार्यस्थल में होने वाली परेशानियों को आपको पूरी कुशलता से हल करना चाहिए। आप समस्याओं को बढ़ने से तो नहीं रोक सकते, लेकिन ये तो आपके हाथ में ही है कि वो किस दिशा में बढ़ें। समझदारी से आप इन परेशानियों को आसानी से हल कर सकेंगे।
आज आपको आर्थिक नुकसान के संकेत हैं इसलिए पैसे रुपये को लेकर आज थोड़ा सावधान रहें। सिर्फ सुरक्षित निवेश का ही रास्ता चुनें या फिर सही समय आने का इंतजार करें। उन्हीं चीजों की खरीदारी करें जो बेहद जरूरी हों। अगर विलासिता का कोई सामान खरीदते हैं तो शायद नुकसान उठाना पड़े। आज मुट्ठी बांध कर ही चलें।
आज तनाव का स्तर कम करने के लिए बाहर जाएं। आप कोई ऐसी मजेदार क्रिया करें ताकि आपको लगे कि आपने कोई लाफ्टर थैरेपी ग्रुप में जाना शुरु कर दिया हो।
वृश्चिक राशिः नौकरी तलाश रहे हैं, अच्छी खबर मिलेगी
8 of 12
वृश्चिक राशि
आज आप सारा दिन दोस्तों के साथ घूमने फिरने जाएंगे जिससे आपके बहुत खुशी मिलेगी। इन दिनों आपके रिश्ते मजबूत बन रहे हैं और आपके आस-पास के लोग आपकी खुशी का स्त्रोत हैं। आज आप खूब मजा करें क्योंकि आप इसके हकदार हैं।
आज आप ऐसे व्यक्ति से मिलेंगे, जो आपसे छिप-छिप कर प्यार करता है। आज सुबह-सुबह आप उसके लिए तैयार रहें। वह व्यक्ति भले ही आपके सपने का प्यार ना हो, पर वह आपका दिन खुशनुमा बनाएगा। आप भी आज अपने आपको आकर्षित पाएंगे।
आज उन व्यक्तियों को अच्छा महसूस होगा, जो नौकरी की तलाश में अवसाद में चले गए थे। आपको कुछ अच्छे प्रस्ताव मिलेंगे, जिनमें प्रारंभिक रुकावटों के बाद आप सफलता अर्जित करेंगे। आज के दिन किसी भी नवीन काम की शुरूआत अवश्य करें।
नया घर या नई कार खरीदने का मन बना रहे हैं तो आज कर्ज के लिए आवेदन करने का अच्छा दिन है। आज कार खरीद लेने के लिए भी अच्छा दिन है, खरीद डालिये। सितारे आपके पक्ष में हैं।
हो सकता है, आज आप जुकाम या कोल्ड के शिकंजे में फंस जाएं, इसलिए धूल-भरे वातावरण से दूर रहें। अपनी सेहत को तन्दुरुस्त बनाए रखने के लिए पत्ते वाली हरी सब्जियां और सिटरस फल खांएं। शोर वाले इलाके से दूर रहें, क्योंकि आज आपको सरदर्द बने रहने की सम्भावना है।
धनु राशिः सेहत को लेकर परेशान हो सकते हैं
9 of 12
धनु राशि
आपमें रचनात्मकता कूट-कू़ट कर भरी है। आज के दिन आप इसका पूरा इस्तेमाल कर सकते हैं। आप बहुत लंबे समय से कुछ अभिव्यक्त करना चाह रहे हैं लेकिन कर नहीं पा रहे हैं। आज के दिन का प्रयोग करके आप अपनी रचनात्मकता को अभिव्यक्त कर सकते हैं।
अकेले लोग आज दूसरे लोगों से मिलने के नए जरियों का पता लगाएंगे। आप ऑन लाइन का विकल्प भी चुन सकते हैं। यह आपके लिए अच्छा साबित होगा, पर अपने बारे में विवरण देते वक्त सावधानी बरतें। अपनी व्यक्तिगत सूचना एवं फोन नंबर देने से पहले सावधानी से वहां तक पहुंचे।
बचे हुए काम को जल्दी से पूरा करने के लिए आपको शायद अपने अधीनस्थों को प्रेरित करना पड़े कि वो अपनी पूरी क्षमता से काम करें। लेकिन शायद सभी प्रोत्साहित ना हों, इसलिए उन्हीं को चुनें जो प्रत्साहित होने की क्षमता रखते हैं। आपकी तकनीकी योज्ञताओं की परीक्षा ली जा सकती है। और इसके लिए आपको कोई चुनौती पूर्ण काम दिया जाएगा। आप में से कुछ लोग अपनी उपलब्धि के कारण किसी इनाम की आशा रख सकते हैं।
आप परिवार की आर्थिक स्थिति को लेकर थोड़े चिंतित हो सकते हैं। ज्यादा खुला खर्च करना आपके तनाव का कारण बन सकता है। एक बार फुरसत से अपने खर्च का हिसाब लगाइये, गैर जरूरी खरीदारी भी बंद कर दीजिए। क्यों नहीं इस सब के लिए किसी आर्थिक सलाहकार से सलाह ले लेते?
आज आप सेहत को लेकर थोड़ा परेशान हो सकते हैं। मगर चिन्ता ना करें, यह थोड़े समय की बात हैं। आपके लिए बेहतर होगा कि आप आलसपन से बचें। ध्यान रखें, की आज आप टहलने जरूर जाएं इससे आपकी सेहत में सुधार आएगा। अगर आप इसे अपने रोजमर्रा के जीवन में शामिल कर लें तो आपके लिए बहुत अच्छा होगा। कोशिश करें की आप जिम जाएं क्योंकि व्यायाम आपके लिए बहुत जरूरी बन गया है।
मकर राशिः कोई आर्थिक लाभ मिल सकता है
10 of 12
मकर राशि
- फोटो : capricorn sign
आज आपका आत्मविश्वास शिखर पर रहेगा। इसका पूरा लाभ उठाएं। आप अपने आत्म विश्वास व सकारात्मक सोच से अपने आस-पास के लोगों को प्रभावित करेंगे। हो सकता है कोई आपसे प्रभावित हो कर कोई अच्छा सा अवसर प्रदान करें जिसे आप बिल्कुल खोना नहीं चाहेंगे।
आज आप घर में शांति व प्रेम की भावना को हर ओर व्याप्त पाएंगे। इससे आपके साथी व बच्चों के साथ आपके संबंध अधिक मजबूत बनेंगे। अगर आज आपकी काम के सिलसिले में कोई मीटिंग है तो उसका परिणाम आपके हक में रहेगा। अगर आपकी मीटिंग नहीं है तो भी आप किसी ऐसे व्यक्ति के संपर्क में आएंगे, जिससे आपको भविष्य में लाभ होगा।
आज सभी ओर से उपलब्धियों का दिन है। आज सरप्राइज की तरह कोई आर्थिक लाभ मिल सकता है। कोई ऐसा धन या प्रॉप्रर्टी जो आप सोचते थे कि हाथ से गया ही गया, वह आज वापस मिल सकता है। कानूनी मामलों में भी आपकी जीत हो सकती है और नतीजन आपको कोई बड़ी रकम भी मिल सकती है। आगे बढ़कर इस मौके का फायदा उठाइये।
आज आप अच्छा महसूस करेंगे परन्तु आपका दिमाग वजन को लेकर परेशान रहेगा। आप अपने भोजन पर ध्यान दें, क्योंकि अच्छा भोजन ही आपको वजन की परेशानी से छुटकारा दिला सकता है। साथ में व्यायाम करें, टहलने जायें और प्रकृति का आनंद लें।
कुंभ राशिः आपकी मुलाकात किसी खास व्यक्ति से हो सकती है
11 of 12
कुंभ राशि
- फोटो : aquarius sign
आज शाम को किया गया समारोह एक महत्वपूर्ण उद्देश्य की पूर्ति करेगा। शायद कोई महत्वपूर्ण सौदा पक्का हो जाए या फिर किसी परियोजना को अंतिम रूप मिल सके। शाम को शायद आपकी मुलाकात किसी खास व्यक्ति से हो सकती है। स्थिति चाहे कुछ भी हो आप बस खुद पर ही विश्वास करें।
यदि आप विवाहित हैं तो अपने जीवनसाथी के साथ अन्यथा अपने मित्र या परिवार के किसी सदस्य के साथ मस्त हो जाएंगे। आपकी सामाजिक गतिविधियां मनोरंजन से भरपूर रहेंगी। अपनी चिंताओं एवं कार्यों के दबाव को पीछे छोडकर भरपूर मनोरंजन करने के लिए निकलें।
अपनी सफलता के रास्ते में आने वाली बाधाओं को आपको अपने व्यावसायिक अनुभव से दूर करने की कोशिश करनी चाहिए। थोड़ी सी कोशिश से ही परेशानी हमेशा के लिए दूर हो सकती है। छोटी -मोटी परेशानियों से हार कर ना बैठें बल्कि हिम्म्त से आगे बढ़ते रहें। हर किसी को कभी ना कभी परेशानियों का सामना करना पड़ता है, लेकिन समझदार लोग इनकी परवाह नहीं करते और जीवन में आगे ही बढ़ते रहते हैं।
आप अपनी समझदारी से अपने प्रोजेक्ट की योजना अच्छी तरह से बना लेंगे। कोई निवेश करने से पहले आप जोखिम को ठीक से जांच-परख लें। क्योंकि इसका फायदा बाद में जाकर दिखेगा। इसमें आपकी समझदारी और हिम्मत काम आएगी। आज इन सब मामलों में अपने दिल की सुनें।
जिन्हें भी ब्लडप्रेशर जैसी बीमारी है उन्हें आज तनावपूर्ण कार्यों से दूर रहना होगा। मन को शान्त रखने के लिए योग करें ताकि आपकी ब्लडप्रेशर की समस्या कम हो जाए।
शाम को आपके किसी सामाजिक समारोह में जाने के संकेत हैं। आप कहीं बाहर घूमने भी जा सकते हैं या फिर अपने दोस्त के घर हुए समारोह में भाग ले सकते हैं। जो कुछ भी हो आज का दिन बहुत अच्छा है आप कहीं बाहर खाना खाने भी जा सकते हैं।
यदि आप किसी के साथ संबंध में नहीं हैं तो अपने गुणों को पहचानकर व आधार बनाकर एक नई शुरुआत करें। अपने को किसी के सामने प्रस्तुत करने से मत घबराइये। आपको हैरानी भरा सुखद एहसास हो सकता है।
अगर आप अपनी नौकरी बदलने के बारे में सोच रहे हैं तो आज आपको थोड़ी परेशानी होगी। ध्यान रखें कि आप जितने ऊंचे पद पर होते हैं, नौकरी बदलना आपके लिए उतना ही मुश्किल हो जाता है। साथ ही आपको नौकरी बदलने से पहले सभी अच्छी बुरी बातों पर एक बार फिर से विचार कर लेना चाहिए। अगर आपने निश्चय कर ही लिया है तो आप अपनी तलाश शुरू कर सकते हैं।
आज आर्थिक स्थिति में सुधार आयेगा, आपको इससे खुशी मिलेगी। याद रखिये यह आपकी मेहनत ही है जो आर्थिक लक्ष्य पाने में आपको सही दिशा में ले जाएगी। आज कोई छोटी अवधि की आमदनी के संकेत हैं। आपका भाग्य एवं कठिन परिश्रम ही यांत्रिक रूप में आपकी सफलता में सहायक सिद्ध हुआ है। जीवन में मिली इस सफलता का लाभ उठाएं। आपका यही कठिन परिश्रम एवं भाग्य आपको उस मुकाम पर पहुचा देगा जहां आप पहुंचना चाहते हैं।
योग को अपनी जीवनशैली का हिस्सा बनाने से आज आपको मानसिक शान्ति मिल जाएगी। ध्यान रहे योग करने से ऊर्जा तो बढ़ेगी ही रक्त चाप और पाचन क्रिया भी बेहतर होगी। ध्यान लगाने से आपको शान्ति मिलेगी और भावनात्मक विचार भी बदलेंगे।