इस सप्ताह सूर्य ने वृष राशि में प्रवेश किया। जिसका प्रभाव सिर्फ वृष राशि पर ना रहकर सभी राशियों पर होगा। कुछ को मिलेगा लाभ ताे बाकी राशियों वालों में सप्ताहभर रहेगी सुस्ती, जानिए सूर्य का आपका कैसा रहेगा प्रभाव। पढ़े साप्ताहिक राशिफल
विज्ञापन
मेष राशिः वित्तीय स्थिति अच्छी रहेगी
2 of 13
मेष राशि
- फोटो : aries sign
वृष राशि में सूर्य के चलते सप्ताहारंभ में आपकी वित्तीय स्थिति काफी अच्छी रहने के आसार हैं। इस समय आपके ज़हन में कुछ ऐसे रचनात्मक विचार आ सकते हैं जिनसे आपकी आय में तेजी से वृद्धि हो सकती है। बुध का आपकी राशि में होना आपके रूझान को संगीत की तरफ बढ़ा सकता है। आपमें से कुछ जातक किसी वाद्य यंत्र को बजाना सीख सकते हैं या फिर किसी कॉन्सर्ट में भी आप हिस्सा ले सकते हैं। शुक्र का अपनी उच्च राशि मीन में हैं। इस समय निवेश करने पर आपको लाभ मिल सकता है।
विज्ञापन
वृष राशिः बुध ग्रह बढ़ा सकता है बैचेनी
3 of 13
वृष राशि
- फोटो : taurus sign
वृष जातकों के लिए यह सप्ताह शानदार रहने के आसार हैं विशेषकर जो जातक नौकरी करते हैं या फिर कृषि अथवा विपणन (मार्केटिंग) के क्षेत्र से जुड़े हैं उनके लिए यह सप्ताह शुभ रह सकता है। आप अपने करियर में भी तरक्की कर सकते हैं। मेष राशि में बुध का होना आपकी बेचैनी बढ़ा सकता है जिससे हो सकता है आपको अपने काम पर ध्यान केंद्रित करने में भी दिक्कत आ सकती है। ध्यान क्रियाओं व योगाभ्यास के जरिए आप इस पर काबू भी पा सकते हैं। हालांकि शुक्र का मीन राशि में होना आपकी अच्छी
सेहत की ओर ईशारा करता है।
मिथुन राशिःसूर्य के प्रभाव से रहेंगे सुस्त
4 of 13
मिथुन राशि
- फोटो : gemini sign
आप पिछले हफ्ते की तुलना में इस सप्ताह थोड़े सुस्त रह सकते हैं। ऐसा सूर्य के प्रभाव से हो रहा है, क्योंकि हाल ही में सूर्य ने मेष राशि से वृष राशि में प्रवेश किया है। कुछ समय एकांत में खुद के साथ व्यतीत करेंगें तो इसमें किसी प्रकार की हानि नहीं है। मेष राशि में बुध का होना आपकी शारीरिक और आर्थिक स्वास्थ्य की बेहतरी के संकेत कर रहा है। यह समय आपके अनुकूल है, लेकिन आपके बातचीत का अंदाज इस अनुकूलता को प्रतिकूलता में बदल सकता है।
विज्ञापन
कर्क राशिःसहयोगियों का मिलेगा पूरा समर्थन
5 of 13
कर्क राशि
- फोटो : cancer sign
सूर्य ने वृष राशि में प्रवेश लिया है, जिसका प्रभाव आप पर भी होगा। सकारात्मक ऊर्जा आप स्वयं को व्यवस्थित करने में लगा सकते हैं। आपको अपने आस-पास के सहयोगियों का भरपूर समर्थन प्राप्त होने की उम्मीद है। सूर्य के प्रभाव से ही आपका व्यक्तिगत जीवन भी समृद्ध होने के आसार हैं। बुध ग्रह इस समय मेष राशि में होंगे। बुध के प्रभाव से आप कार्यस्थल पर अन्य सहकर्मियों से बहुत आगे रहेंगें। इस समय आपका मस्तिष्क बहुत ही अच्छे से काम कर रहा है जिसके कारण आप बेहतर निर्णय ले सकते हैं। शुक्र के मीन राशि में होना आपकी वित्तीय स्थिति के बेहतर होने की ओर ईशारा करता है।
विज्ञापन
सिंह राशिःकाम के साथ सेहत पर भी ध्यान दें
6 of 13
सिंह राशि
- फोटो : leo sign
इस हफ्ते सूर्य के वृष राशि में रहने से आप अपने लक्ष्यों को पाने के लिए आगे कदम बढ़ा सकते हैं। वित्तीय तौर पर आपकी स्थिति इस समय काफी अच्छी रहने के आसार हैं जिससे आप अपने साधनों का सकारात्मक दिशा में इस्तेमाल कर सकते हैं। आप कुछ खास रिश्ते भी बना सकते हैं जिनकी भविष्य में आपके लिए काफी अहमियत हो। आपके लिए सलाह है कि धीरज रखें, सब कुछ समयानुसार होता है। चूंकि आप इस समय सफलता पाने के लिए बिल्कुल जमीनी तौर पर काम करने में व्यस्त रहेंगें इसलिए आपके लिए सलाह है कि काम के साथ-साथ अपने खान-पान, व्यायाम और विश्राम का भी विशेष ध्यान रखें।
विज्ञापन
कन्या राशिःअपने लक्ष्य की तरफ ध्यान दें
7 of 13
कन्या राशि
- फोटो : virgo sign
पिछले सप्ताह हो सकता है आप अपने घर को लेकर परेशना रहे हों, लेकिन यह सप्ताह आपके लिए कुछ सुखद अहसास लेकर आ सकता है। कन्या जातकों का मस्तिष्क बहुत ही सक्रिय होता है, जिससे आप आसानी से चीज़ों को समझ सकते हैं। इस समय आप अपने जीवन में प्यार पाने के इच्छुक भी हो सकते हैं। कार्यस्थल पर अपने ध्यान को इधर-उधर भटकने न दें और एक बड़े लक्ष्य की तरफ देखें। आप खुद को अपने उस साथी के करीब पाएंगे, जो हर परिस्थिति में आपके साथ खड़े होते हैं।
तुला राशिः अपने प्रेमीजीवन पर ध्यान दें
8 of 13
तुला राशि
तुला जातक इस हफ्ते अपने प्रेमजीवन पर ध्यान दे सकते हैं। यदि आप अंतर्मुखी हैं, आपका स्वभाव शांत है तो यह सराहनीय है। यदि आवश्यक हो तो आप कुछ समय के लिए शीतनिद्रा यानि हाइबरनेशन की अवस्था में भी जा सकते हैं अर्थात कुछ सब कुछ भुलाकर एकांत में चिंतन-मनन और विश्राम करने में व्यतीत कर सकते हैं। इसके पश्चात आप अधिक ऊर्जा के साथ बेहतर प्रदर्शन कर सकते हैं साथ ही खुद से भी प्यार करने लग सकते हैं।
वृश्चिक राशिः पदोन्नति की संभावनाएं
9 of 13
वृश्चिक राशि
- फोटो : scorpio sign
इस सप्ताह आपको अपने पारिवारिक जीवन की ओर ध्यान देने की आवश्यकता पड़ सकती है। आपके आशंकित स्वभाव के चलते अपने व्यक्तिगत जीवन में भी उथल-पुथल महसूस कर सकते हैं। अपने जीवन या रिश्तों में गड़े मुर्दों को उखाड़ने लगेंगें तो आपकी स्मूथ चल रही लाइफ भी उबड़ खाबड़ होने लगती है। हालांकि हर बार ऐसा नहीं होता लेकिन यह इस पर भी निर्भर करता है कि आप किस तरह से चीज़ों को हैंडल करने की सोच रहे हैं। यदि साथी के साथ बात कुछ ज्यादा बढ़ गई है तो हो सकता है आपका साथी अपने लिए स्पेस चाहता हो, लेकिन बात चाहे किसी भी हद तक बढ़ी हो उसे सुलझाया तो बातचीत के जरिए ही जा सकता है। आपकी पदोन्नति की संभावनाएं भी हो सकती हैं। यदि आप नौकरी बदलना चाहते हैं तो इसके अवसर भी आपको मिल सकते हैं।
धनु राशिःकाम पर ध्यान दें
10 of 13
धनु राशि
- फोटो : sagittarius sign
आपको घर रहते हुए हल्के फुल्के कार्य करने में मजा आ रहा है। यदि आपके साथ ऐसा कुछ हो रहा है तो आप ऐसा इसलिए महसूस कर रहे हैं क्योंकि हाल ही में ऊर्जा से भरपूर राशि मेष से थोड़ी सुस्त मानी जाने वाली राशि वृष में सूर्य का परिवर्तन हुआ है। सूर्य के इस प्रभाव से आपके जीवन में थोड़ी शिथिलता आई है जिसका संभवत: आप आनंद भी लेंगें। कामकाज के सिलसिले में यह जरूरी है कि आप काम पर ध्यान दें। खेलकूद की गतिविधियों में शामिल हो सकते हैं, रूचिपरक कार्यों के लिये समय निकाल
सकते हैं।
मकर राशिः पारिवारिक जीवन पर होगा आपका ध्यान
11 of 13
मकर राशि
- फोटो : capricorn sign
आपके लिए यह सप्ताह बहुत ही अच्छा रहने के आसार हैं। इस समय आपका पूरा ध्यान अपने पारिवारिक जीवन की ओर हो सकता है। सप्ताहांत को आप बहुत ही रोमांचक तरीके से अपने बच्चों के साथ मौज-मस्ती करते हुए या फिर अपने साथी को रोमांटिक डिनर पर जाएंगे। यह समय आपको लिये बहुत ही शुभ रहने के संकेत है। यदि आपने गत दिनों कड़ी मेहनत की है तो इस हफ्ते आप अपनी मेहनत से प्राप्त हुए मीठे फल का स्वाद चख सकते हैं।
कुंभ राशिः सूर्य के प्रभाव में गति होगी धीमी
12 of 13
कुंभ राशि
- फोटो : aquarius sign
पिछले सप्ताह के मुकाबले यह सप्ताह आपके लिए थोड़ा धीमा रह सकता है, क्योंकि पिछले सप्ताह आप सूर्य के मेष राशि में होने से ऊर्जावान और उत्साहित महसूस कर रहे थे, लेकिन इस हफ्ते सूर्य वृष राशि में आ चुके हैं। जिससे आपकी गति थोड़ी धीमी हो सकती है। इस हफ्ते आपका रूझान अपने रोमांटिक जीवन की ओर ज्यादा हो सकता है। आपकी सेहत भी इस हफ्ते काफी अच्छी रहने के आसार हैं कोई नया शारीरिक अभ्यास यदि शुरु करना चाहते हैं तो यह सही समय है। हालांकि आपके लिये सलाह है कि
अपनी सेहत सही सलामत रखने के लिये आप हल्के व्यायाम को ही प्राथमिकता दें, संतुलित व पोषक आहार ग्रहण करें।
यह सप्ताह प्यार, पैसा, करियर हर लिहाज से आपके लिए बहुत ही सौभाग्यशाली रहने के आसार हैं जिससे आप एक राहत की सांस ले सकते हैं। व्यावसायिक रूप से भी आपको किसी तरह की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। यदि हाल ही में आपने नौकरी में परिवर्तन किया है तो आप महसूस करेंगें कि आप इसी काम के लिए बने हैं। नौकरी में परिवर्तन को लेकर आपका निर्णय सही था। यदि आप अविवाहित हैं, एकल हैं और किसी के साथ दोस्ती में हैं आपकी दोस्ती इस समय प्यार में परिवर्तित हो सकती
है। यदि आप पहले से ही एक दूसरे के प्यार में हैं तो आपका रिश्ते और मधुर व प्रगाढ़ होने के आसार हैं।