फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रविवार के दिन सिंह राशि में चन्द्रमा, आज इन राशि वालों को दिलाएगा लाभ

Sun, 15 Jan 2017 11:53 AM IST
एस्ट्रोयोगी
विज्ञापन
1 of 13
ग्रह नक्षत्र
चन्द्रमा का संचार आज स‌िंह राश‌ि में है जो सूर्य की राश‌ि है। इस राश‌ि में चन्द्रमा का संचार आज कई राश‌‌ि के व्यक्त‌ियों को लाभ और खुशी दे सकता है।
विज्ञापन

मेष राशि: हर तरह से शुभ है आज का दिन

2 of 13
मेष राश‌ि
हो सकता है आप अपने काम को निश्चित समय में पूरा ना कर पाएं इसलिए अभी से सावधान रहना जरूरी है। अगर आप नौकरी के लिए आवेदन या किसी छात्रवृत्ती के कागजों पर काम कर रहे हैं तो पूरी तरह से सतर्क रहें। आज कोई व्यक्ति आपके प्रति आकर्षित हो सकता है, जिसे आप पहले से जानते हैं। यह रिश्ता लम्बे रिश्ते का रूप ले सकता है। अगर आप किसी नई नौकरी की तलाश में हैं तो आज आप इन्टरव्यू देने में व्यस्त रहेंगे। आपके सभी इन्टरव्यू अच्छे रहेंगे और आप अपना अच्छा प्रभाव छोड़ सकेंगे। साथ ही कार्यक्षेत्र में भी आपका प्रदर्शन उम्मीद से अच्छा रहेगा। कुल मिला कर आज का दिन आपके लिए हर तरह से शुभ रहेगा। आपको ये ध्यान रखना है कि आप अपने व्यापार का सही विज्ञापन व विस्तार कर रहे हैं जिसके सही फायदे आपको मिल सकें। आज आपको बोनस व विशेष लाभ मिलने की भी संभावना है। आज आपको कुछ तनाव रहेगा जिसका आपकी सेहत पर असर पड़ सकता है। इसे दूर करने के लिए आपको तनाव कम करना होगा।
विज्ञापन

वृष राशि: अनचाहा लाभ होने की उम्मीद है

3 of 13
वृष राश‌ि
आज आप शांति पूर्वक घर पर किसी झगड़े को सुलझाने की कोशिश करेंगे। अगर आपके और परिजनों के बीच कोई बहस हो जाए, तो आप अपने आप को उन लोगों के बीच फंसा हुआ पाएंगे। आज आपका मन बहुत उत्साहित है। अगर आप अकेले हैं तो आज आपका दिन खास है। यदि आप मीडिया या टीवी के क्षेत्र में जाना चाहते हैं तो आज का दिन श्रेष्ठ है। आपको अपना अच्छे से अच्छा प्रदर्शन करना है, जिससे सही सराहना और काम मिल सके। अगर आप अपना खुद का व्यापार करते हैं तो आज का दिन आपके लिए फलदायक होगा। एक अनचाहा लाभ होने की उम्मीद है। किसी भी मौके का फायदा उठाएं। आज आपको कुछ नए तरीके खोजने की आवश्यकता है जिससे आपको व्यायाम का रूटीन बोर ना लगे। जिम में भी आपको महसूस होगा कि रोज आपकी मेहनत करने की ताकत कम हो रही है। क्यों न आप अपने दोस्तों के साथ व्यायाम करें, इससे आप दोनों एक दूसरे के ऊपर नजर रख सकते हैं।

मिथुन राशि: अभी की योजनाओं से भविष्य में लाभ होगा

4 of 13
म‌िथुन राश‌ि
घर वालों व मित्रों के नकारात्मक स्वभाव को ले कर आपको थोड़ा सतर्क रहना चाहिए। ये शायद कोई छोटी सी बात हो लेकिन आने वाले समय में ये आपके रिश्तों में कड़वाहट पैदा कर सकती है। संवेदनशील रिश्तों पर आपस में बातचीत करते हुए ध्यान रहे कि आपकी बातों से गलतफहमियां न पैदा हों। आज आप कोई नया व्यवसाय या कोई और सह-व्यवसाय शुरू कर सकेंगे, जिससे आपके कैरियर  में वृद्धी होगी। इस नए काम को जमने में थोड़ा समय तो लगेगा, लेकिन भविष्य में इससे आपको लाभ ही होगा। आज आप किसी ऐसी वित्तीय योजना के झांसे में मत फंस जाइयेगा जो बाहर से दिखने में तो बहुत आकर्षक लगे लेकिन उससे उतना फायदा नहीं हो। आज आप उर्जा से भरपूर रहेंगे। आज आप अच्छा महसूस करेंगे और कोई स्वास्थ्य विकार भी नहीं रहेगा। आप जिम जायें और व्यायाम करें। आप मानसिक अटकलों से बाहर निकलें आपको अच्छा लगेगा। आखिर में आप महसूस करेंगे कि आपकी मानसिक और शारीरिक उर्जा का स्तर बढ़ रहा है।
विज्ञापन

कर्क राशि: स्वास्थ्य का ध्यान रखें

5 of 13
कर्क राशि
आज आप और आपके परिवार के लोगों के बीच छोटे-मोटे झगड़े हो सकते हैं जिनके कारण आप उदास हो जाएंगे। लगता है आज सब लोग अच्छे मूड में नहीं हैं इसलिए आपको सावधानी बरतनी पड़ेगी। आज आप कोई महत्वपूर्ण स्थान प्राप्त करने का सपना देखेंगे। इसे केवल एक सपना ही ना रहने दें। सोचें कि आप अपनी नेतृत्व कुशलता को बढ़ाने के लिए और क्या कर सकते हैं। इसके लिए आपको और ज्यादा जिम्मेंदारियां लेने के लिए भी तैयार रहना चाहिए। आज उन लोगों के लिए रूपये-पैसे की सोचेंगे जो आप पर ही आश्रित हैं, जैसे आपके बच्चे और अभिभावक। बच्चों की शिक्षा योजना और माता पिता की रिटायर्मेंट योजना पर भी कुछ निवेश करें। यह एक बड़ी जिम्मेदारी है लेकिन इसकी शुरुआत आज ही कर दें। इस जिम्मेदारी से बचेंगे तो आगे चलकर आप ही चिंता में पड़ेंगे। आज आपको छोटी-छोटी बीमारियों जैसे कफ और कोल्ड से बचकर रहना होगा। ऐसी बीमारीयां आपको शरीर के अंदर नुकसान दे सकती हैं।
विज्ञापन

सिंह राशि: मिल रहें अवसरों का लाभ उठाएं

6 of 13
स‌िंह राश‌ि
आज अध्यात्म के प्रति आपकी भूख बढ़ेगी। आज आपको ये जानने की इच्छा होगी कि आप किस दिशा की ओर बढ़ रहे हैं। इस राह पर चल कर आप खुद को सही मायने में समझ पाएंगे। क्या आपको लगता है, आपका सम्बन्ध बहुत तेजी से आगे बढ़ रहा है? इस सुझाव पर सोच-समझ कर फैसला करें यह आपके लिए लाभकारी है। यदि आप आईटी उद्योग में हैं तब संभव है कि आपको विदेश जाना पड़े। इस अवसर का लाभ उठाएं, क्योंकि इससे आपको धन व उन्नति, दोनों ही प्रकार के लाभ मिलेंगे। कुछ अज्ञात कारणों से आप जो चाह रहे थे वह आपको हासिल नहीं होगा। व्यवसाय में लगे आप में से कई लोगों को हैरानी होगी कि सब कुछ करने के बावजूद मनचाही चीज नहीं मिली। अगर आप मोटापे से ग्रस्त हैं तो आप इसे रोकने के लिए नई शुरुआत कर सकते हैं। आप वजन घटाने के बाद न केवल मोटापे से छुटकारा पायेंगे बल्कि जीवन का भी आनंद ले सकते हैं। ये बदलाव आपके जीवन को अच्छा बना देंगे।
विज्ञापन

कन्या राशि: आज नवीन अवसर मिलेेंगे

7 of 13
कन्‍या राश‌ि
आज आप अपनी जिंदगी के कई क्षेत्रों को ले कर परेशान रहेंगे। आपको लगेगा कि आपने अपने लिए जो लक्ष्य निर्धारित किए थे उनको प्राप्त करना इतना आसान नहीं है। यदि आप अपने संबंध की गतिशीलता व लम्बे समय तक चलने के बारे में अनिश्चित हैं तो किसी परिवार के सदस्य या करीबी मित्र की सलाह लें। वे विद्यार्थी जिन्होंने पिछले दिनों साक्षात्कार दिये हैं, वे शुभ समाचार पाकर प्रसन्न होंगे। आज का दिन उनके लिये शुभ है जो लेखाशास्त्र या वित्तीय क्षेत्र में कार्यरत हैं अथवा बेरोजगार हैं, उन्हे नवीन अवसर मिल सकेंगे। इस समय संपत्ति को लेकर किसी पारिवारिक झगड़े की संभावना हो सकती है। पैतृक संपत्ति को लेकर बहस को ना होने देने की कोशिश करें। आज आप महसूस करेंगे कि आप बहुत समय से बैठे रहने का काम कर रहे हैं और उसका हर्जाना आपके शरीर को देना पड़ रहा है। आपने कभी सोचा भी नहीं होगा, पर आपको कुछ दर्द हो सकता है। अब वह समय आ गया है जब आपको उठकर जिम जाना होगा। इससे आपको दुनिया अच्छी लगने लगेगी।

तुला राशि: कठिन परिश्रम का फल जल्द मिलेगा

8 of 13
तुला राश‌ि
आज शाम को किया गया समारोह एक महत्वपूर्ण उद्देश्य की पूर्ति करेगा। शायद कोई महत्वपूर्ण सौदा पक्का हो जाए या फिर किसी परियोजना को अंतिम रूप मिल सके। अगर आप अकेले हैं तो आज आप यह सोचने के लिए थोड़ा समय निकालें कि आप कैसा पार्टनर चाहते हैं। वैसे व्यक्ति से मिलें जो आपको खुश रखे। लम्बा स्थायी रिश्ता अपना निर्देशित लक्ष्य बनाएं। आज व्यापार में लाभ व नौकरी में पदोन्नति के योग हैं। आपको सतर्क रहने की आवश्यकता है। आपके समक्ष आपके भविष्य के सुनहरे रास्ते खुलेंगे। आज आय के कईं स्रोतों से धन आने की संभावना है। आज वह दिन है जिससे आपको लम्बी अवधि के लिए किये गये पूंजी निवेश से लाभ होने वाला है। यदि आप किसी खाद्य सामग्री अथवा अनाज के व्यवसाय में हैं तो आज का दिन लाभकारी है। आप देखेंगे कि आज आपको अपने किये गये कठिन परिश्रम का फल मिलने वाला है। यह लाभ आपके अतिरिक्त कोष के माध्यम से स्वागत योग्य हो सकता है। कोई परेशानी आपका मानसिक तनाव बढ़ाएगी।

वृश्चिक राशि: शुभ चल रहे हैं आपके दिन

9 of 13
वृश्‍च‌िक राश‌ि
विद्यार्थियों के लिए आगे पढने के लिए समय अनुकूल है। आपको खुद को सुनियोजित करना चाहिए। जो आप करना चाहते हैं उससे संबंधित हर पहलु पर ठीक से सोच-विचार कर लें। एक रोमांटिक दिन आपका इंतजार कर रहा है। आपसी खुशी के क्षणों का आनन्द उठाने के लिए तैयार रहें। आज आपको कोई नई नौकरी या कोई नया काम अचानक ही मिल सकता है, जिससे आपको आश्चर्य होगा। आगे बढ़ कर इसे पकड़ लें, क्योंकि इसके लिए समय शुभ है। आपकी रचनात्मक क्षमता आपको आर्थिक सफलता दिलायेगी किसी अनुभवी साथी की सलाह भी काम आयेगी। आर्थिक लाभ के जो मौके सामने आ रहे हैं उनका सदुपयोग कीजिए। आज आपको छुट्टी की आवश्यकता है। फिल्म देखें, दोस्तों के साथ फोन पर बात करें, या फिर कुछ भी ऐसा करें जिससे आपका मनोरंजन हो। आप खुद पर ज्यादा दबाव ना डालें। आज आपको अपने दिमाग को आराम देने की आवश्यकता है ताकि आप कार्य करने की क्षमता और मानसिक क्षमता को फिर से पा सकें। जो कि थकावट और तनाव के कारण आप खो चुके थे।

धनु राशि: आज भाग्य आपको सफलता दिलाएगा

10 of 13
धनु राश‌ि
आज आपका भाग्य ही आपको सफलता दिलाएगा। आज सब कुछ आपकी इच्छा के अनुसार ही होगा। आपको लगेगा कि ये सब आपकी मेहनत से ना हो कर आपके सौभाग्य की वजह से हो रहा है। आज का दिन आपके रोमांस भरे दिल में धैर्य रखने एवं दूसरे की गलतियों को अनदेखा करने का दिन है। आज आपसी मतभेद दूर करने का प्रयास करें। आप यदि स्वयं का व्यवसाय करते हैं तब आयात निर्यात से संबंधित विदेशी संधि आपके लिये आ सकती है। इस अवसर को खोना नही चाहिये। अपने फैसले को और प्रभावशाली बनाने के लिए अपने लकी नंबर का इस्तेमाल कीजिए। इससे आप फायदे में रहेंगे और कहीं से पैसा आता भी दिखेगा। स्वास्थ्य सम्बन्धित परेशानी आ सकती हैं। आप महसूस करेंगे कि आप किसी बीमारी से पीड़ित नहीं हैं परन्तु यह सब आपकी रोज की भाग दौड़ के कारण है। इसलिए जीवनशैली में थोड़ा परिवर्तन लाना चाहिये और कुछ काम मे व्यस्तता लायें। शान्त न बैठें अन्यथा आप की परेशानी बढ़ सकती है।

मकर राशि: सकारात्मक बदलाव के कारण स्वास्थ्य अच्छा रहेगा

11 of 13
मकर राश‌ि
दूसरों को देख कर या उनके प्रभाव में आकर आपको अपने लिए कोई केरियर नहीं चुनना चाहिए। वही केरियर चुनें जो आपको अच्छा लगता है और जिसको करने की आप काबिलियत रखते हैं। आपको अपने साथी के साथ रिश्तों में और अधिक स्वतन्त्रता एवं खुलापन चाहिए। आज आप किसी जानकार द्वारा दिए गए व्यावसायिक प्रस्ताव के बारे में सोचेंगे। आप इस बात से कुछ परेशान रहेंगे कि आपको क्या करना चाहिए आप इससे जुड़ें या नहीं। रुपये-पैसे को लेकर थोड़ा दबाव तो होगा पर आप अपने गंभीर प्रयासों से इससे पार पा लेंगे। निवेश के मामले में आप कुछ नये प्रयोग करें और नये विचार और नई योजना पर भी विचार करें। आपकी आर्थिक सफलता आपके खुद के निर्णय पर ही निर्भर करेगी। आज सकारात्मक बदलाव के कारण आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। अच्छा खान-पान और हल्के व्यायाम से शुरुआत करें। अगर किसी को कोई शारीरिक बीमारी है तो उसे भी आराम मिलेगा। आलस्य से बचने की कोशिश करें ताकि आप अपने लक्ष्य को प्राप्त कर सकें।

कुंभ राशि: आज परिवार-दोस्तों के संग मजे करेंगे

12 of 13
कुंभ राश‌ि
आज आप अपने घर वालों व दोस्तों के साथ का मजा लेंगे जिससे आपके घर पर खुशियों का माहौल बना रहेगा। बहुत समय से घर पर चल रहे झगड़ों से आपको मुक्ति मिलेगी। आज आपसी वार्तालाप द्वारा अपने रोमांटिक रिश्तों पर ध्यान केंद्रित करने का प्रयास करें। यदि आपसी विश्वास में कमी आती है तो आप दोनों ही जिम्मेदार होंगे। आज आपको व्यवसायिक सफलता मिल सकती है। विदेशी संबंधों से लाभ संभावित है। अगर अपने काम से संबंधित विदेश में आप किन्हीं लोगों को जानते हों तो देखें कि उन लोगों के द्वारा आपको कौन से व्यवसायिक अवसर मिल सकते हैं। आज आप अपने परिवार के किसी सदस्य से अपेक्षा कर सकते हैं तथा आपके मित्र भी आपको ॠण के लिए पूछ सकते हैं। इसके लिए आप अच्छी तरह सोच विचार कर लें कि आप ॠण किस व्यक्ति से ले रहे हैं क्योंकि ॠण चुकता करने में काफी समय लग सकता है। ऐसी स्थिति से बचें। आज आपको सड़क पर बेहद सावधानी बरतने की जरूरत है। सड़क दुर्घटना होने की सम्भावना है।
विज्ञापन

मीन राशि: करियर में शुभ समय की शुरुआत है

13 of 13
मीन राश‌ि
आज शायद आप अपने दोस्तों के साथ कहीं मौज-मस्ती करने निकल जाएं। ये यात्रा एक दिन की या लंबे समय की हो सकती है। जैसी भी हो लेकिन आप इस यात्रा पर खूब मजे करेंगे। आपका हृदय अपने साथी के वियोग से व्यथित है। आज आप अपने साथी से मिलने के कार्यक्रम में कुछ प्रगति का अनुभव करेंगे, जबकि वास्तव में आज भेंट न हो सकेगी। इस समय बॉस आपके हक में दिख रहे हैं। आपका काम और व्यवहार सभी की नजर में है। ये आपके करियर में शुभ समय की शुरुआत है। अगर आप ऐसे ही चलते रहे तो आपको भविष्य में भी लाभ ही होगा। आज का दिन गाड़ी खरीदने के लिए अच्छा नहीं है, इसलिए आपके लिए सलाह यही है कि आज नई गाड़ी की खरीदारी ना करें। आज आप ज्यादा व्यायाम नहीं कर पाएंगे। इसलिए आपको आलस छोड़कर ज्यादा व्यायाम पर ध्यान देना होगा। ठीक से व्यायाम ना करने के कारण आपको दर्द या मोच भी आ सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें