फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिंह राशि वालों को मिलेगा छिपी प्रतिभा दिखाने का मौका, जानें किस राशि के लिए कैसा रहेगा आज का दिन

Tue, 14 Mar 2017 10:57 AM IST
amarujala.com- Presented by: किरण सिंह
विज्ञापन
1 of 13
राश‌िचक्र
आज का दिन सभी राशियों के लिए क्या लेकर आया है, जानिए।
विज्ञापन

मेष राश‌ि: विद्युत उपकरण व सुविधा में खर्चे होंगे

2 of 13
मेष राश‌ि
आज सोच समझ कर ही बोलें, ताकि बाद में आपको पछताना ना पड़े। आज कुछ गलतफहमियां पैदा हो सकती हैं इसलिए सावधान रहें। अपने विचारों को स्पष्टता से अभिव्यक्त करें और साथ ही दूसरे व्यक्ति की बात को भी ध्यान से सुन कर समझने की कोशिश करें। सूचना प्राद्योगिकी के क्षेत्र में काम करने वाले लोगों के लिए आज का दिन अवसरों से भरा हुआ होगा। आज आपको अपने काम से कम लेकिन सहकर्मियों से मिलने वाले सहयोग से ज्यादा सफलता मिलेगी। इसलिए आपको सभी को साथ लेकर चलना होगा। आज का दिन आप काफी सारे खर्चों में अपना बटुआ खाली कर देंगे। आज का आपका धन किसी विद्युत उपकरण व सुविधा में खर्च होगा। आज आपकी सेहत में अच्छे बदलाव नजर आएंगे। हालांकि शुरू किया गया व्यायाम आपके लिए अच्छा परिणाम लेकर आएगा। आज आप शरीर और दिमाग से खुद को ताजा महसूस करेंगे। 
विज्ञापन

वृष राश‌ि: हादसों से बचकर रहें

3 of 13
वृष राश‌ि
आज आपका दिमाग तेजी से काम करेगा, जिसका उपयोग आप भविष्य की योजनाएं बनाने में करेंगे। अगर आप केवल अपने लक्ष्यों पर ध्यान दें तो बाकी सब कुछ खुद ही योजनानुसार होता चला जाएगा। आज आप अत्याधिक सामाजिक महसूस करेंगे व मित्रों से फोन पर बातचीत होगी। अपने साथी के साथ भी आप समय व्यतीत करेंगे। हर क्षेत्र में संबंध सुधारे जा सकते हैं, किन्तु अपने उत्तरदायित्व का भी ख्याल रखें। आज आपको कोई नई नौकरी या कोई नया काम अचानक ही मिल सकता है, जिससे आपको आश्चर्य होगा। आगे बढ़ कर इसे पकड़ लें, क्योंकि इसके लिए समय शुभ है। आर्थिक मामलों से जुड़े समाचार अच्छे ही होंगे। आज के दिन आपके साथ किसी भी तरह का हादसा या अनहोनी होने के संकेत हैं। इसलिए बेहद सावधानी बरतने की जरूरत हैं। शरीर के ऊपरी हिस्से या फिर सिर पर चोट भी लग सकती हैं।

म‌िथुन राश‌ि: कर्मचारियों को लेकर परेशान हो सकते हैं

4 of 13
म‌िथुन राश‌ि
आज आपको अचानक ही अपने भाग्य में परिवर्तन की अनुभूति होगी। आज आप जो भी काम करेंगे वो आपको आकर्षण का केंद्र बना देगा। आपके हंस मुख स्वभाव के कारण आज आपके नए दोस्त बन सकते हैं। आज कोई व्यक्ति आपका ध्यान अपनी ओर खींचेगा। यह आपकी जिंदगी में नई उंमग और जज्बात पैदा करेगा। अपने को पहली बार प्यार में पाकर आप हैरान होंगे। अगर आपकी अपनी संस्था है और आप कोई छोटा-मोटा व्यवसाय करते हैं तो आपको अपने कर्मचारियों को ले कर परेशानी हो सकती है। ये उनके बीच का झगड़ा हो सकता है या फिर किसी को फिर से नौकरी पर रखने का मुद्दा। आप पर इस समस्या का प्रभाव पड़ सकता है। कुछ अज्ञात कारणों से आप जो चाह रहे थे वह आपको हासिल नहीं होगा। अपने परिवार वालों की सेहत को लेकर आज आप थोड़ा घबराए हुए रहेंगे। 
विज्ञापन

कर्क राशि: किसी प्रियजन से रिश्ता खराब होने की संभावना

5 of 13
कर्क राशि
अपने किसी प्रियजन से आपका रिश्ता कुछ ठीक नहीं है। ये आपके गुस्से और नकारात्मक विचारों को काबू में रखने का समय है। एक दूसरे के साथ के महत्व को पहचानें। कभी-कभी एक फोन करने से भी बहुत कुछ बदल सकता है। शायद आपका मित्र आपके फोन का ही इंतजार कर रहा हो। आज आपके प्यार की ओर से आपको तोहफा मिलेगा। बड़े प्रेम और जज्बात के साथ दिए गए तोहफे के लिए शुक्रिया अदा करें। आज आप आत्मपरीक्षण की स्थिति में रहेंगे। इससे भविष्य में आपको अपने कैरियर को आगे बढ़ाने में मदद मिलेगी। आज आप उस वस्तु को जरूर खरीद सकते हैं जिसे खरीदने की इच्छा आपके मन में लंबे समय से थी लेकिन आपने अपने आप को रोके रखा। 
विज्ञापन

स‌िंह राश‌ि: छिपी हुई प्रतिभा दिखाने का मौका

6 of 13
स‌िंह राश‌ि
विद्यार्थी आज अपनी पढ़ाई को एक तरफ रख कर अपने दोस्तों के साथ मौज-मस्ती करना चाहेंगे। आज आपको लगेगा कि प्यार मिलते वक्त सितारे आपके पैर पीछे खींच रहे हैं। आप आज अपने सही पार्टनर से मिल तो जाएंगे पर डेटिंग की बात नहीं बन पाएगी। आज आपको अपनी छिपी हुई प्रतिभा को दिखाने का पूरा मौका मिलेगा। अगर आप अपने लक्ष्य को निर्धारित कर लें और फिर उन्हें प्राप्त करने के लिए योजना बनाएं तो आपको लाभ होगा। आयकर विभाग की तरफ से आपके लिए कोई मुश्किल खड़ी होने के संकेत हैं। इसलिए ध्यान रखें कि आपके कर चुकाए गए हैं। आज आप कुछ तनाव महसूस करेंगे, क्योंकि हालात आपके वश मे नहीं हैं परन्तु आप उन्हें ठीक करने की कोशिश करेंगे। 
विज्ञापन

कन्‍या राश‌ि: अनचाहा लाभ मिलने की उम्मीद

7 of 13
कन्‍या राश‌ि
आज आप किसी पारिवारिक समारोह में खूब जम कर नाचेंगे। आजकल आपके रिश्ते सभी के साथ मधुर हैं इस कारण आपको अपनों से बहुत खुशियां मिलेंगी। आज आप अपने विपरीत लिंग के व्यक्ति को अपनी ओर आकर्षित कर सकते हैं। आप पाएंगे कि सामने से गुजरने वाले किसी सुंदर व्यक्ति की ओर आप भी आज आकर्षित हो रहे हैं। आज का दिन कर्मठ व्यक्तियों के लिए विशेष है। यदि आप धातु के क्षेत्र में काम करते है, खासकर तांबे के क्षेत्र में, तब आज का दिन महत्वपूर्ण है। अगर आप अपना खुद का व्यापार करते हैं तो आज का दिन आपके लिए फलदायक होगा। आप अपनी आंखें खुली रखें क्योंकि कोई भी नया तरीका आपके व्यापार को लाभ पहुंचाएगा। एक अनचाहा लाभ होने की उम्मीद है। अगर आप छाती के दर्द या फिर गले की समस्या से परेशान हैं तो लापरवाही ना करें। स्थिति गंभीर नहीं है तो ध्यान रहे आप खुद को आराम दें।

तुला राश‌ि: सुनहरा व्यावसायिक अवसर मिलने की संभावाना

8 of 13
तुला राश‌ि
आपकी शायद किसी उच्च अधिकारी के साथ ना बने। लेकिन आपके लिए अच्छा होगा कि आप समझ और कूटनीति से अपना काम निकलवा लें। आप अपनी बात उनको अच्छी तरह समझाने की कोशिश करें। सामाजिक मेल मिलाप आज आपके लिए सफल रहेगा। आपको आज घर से दूर जाने की जरूरत नहीं, आपका पार्टनर आपके बगल में हो सकता है। आपको ज्यादा हांफने की जरूरत नहीं, सामान्य रहें, आपको सफलता खुद मिलेगी। हाल ही में आपने जो व्यावसायिक संबंध कायम किया था, उसके द्वारा आपको एक सुनहरा व्यावसायिक अवसर मिल सकता है। ये व्यक्ति आज बड़ी दरियादिली दिखाएगा और आपकी मदद करेगा। आज आप मीठे और चटपटे स्नैक्स में व्यस्त रहेंगे, इसलिए अच्छा खाने की आदत को भूल ना जाएं।

वृश्‍च‌िक राश‌ि: अपने गुस्से को काबू में रखने की कोशिश करें

9 of 13
वृश्‍च‌िक राश‌ि
आज आप गुस्से के शिकार हो सकते हैं। अपने गुस्से को पूरी तरह से काबू में रखने की कोशिश करें। कुछ भी हो अपने कार्यालय व सार्वजनिक स्थान पर झगड़ा करने से बचें। घर में लम्बे समय से चले आ रहे मनमुटाव का आज कोई ना कोई हल निकल आयेगा, जिससे ना सिर्फ आपको बल्कि घर के हर एक सदस्य को राहत मिलेगी।इसलिए घर में शान्ति बनाये रखें और विवादास्पद मुद्दों को लेकर बन्द कमरे के अन्दर बात करें। घर में बच्चों को किसी भी तरह के गुस्से या नाराजगी से दूर रखें। काम करने के आपके नवीन तरीकों के कारण आपको उच्चाधिकारियों से सम्मान मिल सकता है। अपनी इस रचनात्मकता से आपको और लाभ उठाने की कोशिश करनी चाहिए। आज आप पेट से सम्बन्धित बीमारी से ग्रस्त हो सकते हैं इसलिए आपको अपनी खुराक में शुद्धता की मात्रा देखनी होगी और अपनी खुराक को और बेहतर बनाने के उपाय खोजने होंगे। 

धनु राश‌ि: सपनो को समझकर मेहनत करें

10 of 13
धनु राश‌ि
आज आप अपने काम से संबंधित यात्रा की तैयारी करेंगे। ये यात्रा आपको सफलता दिलाएगी। इस यात्रा पर जाते समय अपने विजनेस कार्ड साथ ले जाना ना भूलें, हो सकता है वहां आपकी मुलाकात कुछ नए लोगों से हो। रोमांस की दुनिया में आज सब्र ही सब कुछ है। आप महसूस करेंगे कि आपका गुस्सा ही आपसे वो चीजें कहलवा रहा है, जिनको लेकर आप बाद में पछताने वाले हैं। इस समय आपको अपने सपनों को समझ कर उन्हें पूरा करने के लिए बहुत मेहनत करनी चाहिए। अगर इसके लिए आपको यात्रा भी करनी पड़े तो भी पीछे ना हटें। कार्यक्षेत्र में भी विषम परिस्थितियों का सामना करने के लिए आपको पूरी हिम्मत से काम लेना चाहिए। आज आपको उधार भी लेना पड़ सकता है, इसलिये अपनी खर्चे की आदतों पर ध्यान दीजिये। आपके अच्छे स्वास्थ्य के कारण आप को सब अच्छा लगेगा। आप अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें और आनंद लें।

मकर राश‌ि: ​​विवादों से बचकर रहें

11 of 13
मकर राश‌ि
इस समय अपने दोस्तों के साथ किसी भी झगड़े में ना पड़ें। सभी शायद तनाव से गुजर रहे हैं जिसके कारण तनाव का माहौल बना हुआ है। ऐसी कुछ परिस्थितियां भी हो सकती हैं जो आपको बहस करने पर मजबूर कर दे। लेकिन, आप शांत ही बने रहें। इस समय कोई भी बहस आपके रिश्ते के लिए खतरनाक तो होगी ही आपकी सेहत पर भी बुरा असर डालेगी। अपने साथी के साथ अनावश्यक वाद-विवाद से बचें, अन्यथा फालतू की परेशानियां खड़ी हो जाएंगी। आज कल आपके दिमाग में विदेश में पढ़ाई करने या वहां जा कर कैरियर बनाने का विचार चल रहा है। इस बात के बारे में आपको गंभीरता से सोचना चाहिए। आज आपके साथ कोई हादसा घट सकता हैं, जिसमें चोट लगने के संकेत हैं, इसलिए वाहन चलाते समय या खाना बनाते समय आपको बहुत सतर्क रहने की जरूरत हैं। 

कुंभ राश‌ि: नौकरी के कुछ अच्छे प्रस्ताव मिलेंगे

12 of 13
कुंभ राश‌ि
आज आपको ये जान कर बहुत बुरा लगेगा कि जिनको आप अपना दोस्त समझते थे, वही पीठ पीछे आपकी बुराई करते हैं। ये सब सुन कर आप अपना आपा ना खो बैठें बल्कि शांति व धैर्य से परिस्थिति को संभालने की कोशिश करें। आज अपने साथी के व्यवहार के कारण आपसी रोमांटिक रिश्तों में ठंडापन रहेगा। आप महसूस करेंगे कि आपको उन कार्यों की वजह से दोषी माना जा रहा है, जिन्हे आपने किया ही नहीं है। आज उन व्यक्तियों को अच्छा महसूस होगा, जो नौकरी की तलाश में अवसाद में चले गए थे। आपको कुछ अच्छे प्रस्ताव मिलेंगे, जिनमें प्रारंभिक रुकावटों के बाद आप सफलता अर्जित करेंगे। आज के दिन किसी भी नवीन काम की शुरूआत अवश्य करें। आज आपकी त्वचा के लिए अच्छा दिन है और आपकी इससे सम्बन्धित बीमारी ठीक होती नजर आयेंगी। 
विज्ञापन

मीन राश‌ि: आपका सौभाग्य आपके साथ है

13 of 13
मीन राश‌ि
दूसरों को देख कर या उनके प्रभाव में आकर आपको अपने लिए कोई कैरियर नहीं चुनना चाहिए। वही कैरियर चुनें जो आपको अच्छा लगता है और जिसको करने की आप काबिलियत रखते हैं। आप अपनी मेहनत और लगन से अपने क्षेत्र में बहुत आगे जा सकते हैं। आज आपको अपनी जिम्मेदारियां निभाने के अतिरिक्त चाहिए कि कुछ समय अपने साथी के साथ रोमांस से भरपूर समय बिताएं। आज आपका सौभाग्य आपके साथ होगा और आप पाएंगे कि आप अपने सभी लक्ष्यों को चाहे वो कितने भी कठिन क्यों ना हों आसानी से प्राप्त कर पाएंगे। अपने सपनों को पाने के लिए सबसे महत्वपूर्ण चीज है दृढ़ इच्छा शक्ति। आज आपके लिए अच्छा मौका है आप मोटापे पर काबू कर सकते हैं। आप वजन कम कर के सिर्फ मोटापे की परेशानी से नहीं बचेंगे बल्कि जीवन का आनंद भी लेंगे। यह आपको सदैव स्वस्थ रखने में सहायक होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें