फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कन्या राशि वाले कर सकेंगे अपने घर का सपना साकार, जानिए किस राशि वालों लिए कैसा रहेगा आज का दिन

Mon, 13 Mar 2017 09:07 AM IST
amarujala.com- Presented by: किरण सिंह
विज्ञापन
1 of 13
राश‌िचक्र - फोटो : zodiac sign
आज का दिन सभी राशियों के लिए क्या लेकर आया है, जानिए।
विज्ञापन

मेष राश‌ि: गुस्से पर काबू करने की कोशिश करें

2 of 13
मेष राश‌ि
घर पर छाई उदासी आज आपकी चिंता का कारण बनेगी। आपको जरूरत है कि परिस्थितियों को समझें और ये जानने की कोशिश करें कि गलती किससे, कहां हुई। अपनी तरफ से अपने गुस्से पर काबू रखने की कोशिश करें। आज आपको अपने प्रेम जीवन में अविश्वास के लक्षण दिखेंगे। आप अवैध रिश्तों की ओर आकर्षण महसूस करेंगे। आमतौर पर आप बहुत आत्मविश्वासी हैं, लेकिन आज आप पाएंगे कि आपके विरोधियों का दबाव आपके आत्मविश्वास को कम कर देगा। आपको कभी भी खुद को विरोधियों की नजर से नहीं देखना चाहिए। होटल प्रबंधन व्यवसायकर्ताओं के लिए आर्थिक मौका उनका इंतजार कर रहा हैं। अपनी मेहनत और लगन से आप काफी पैसा कमा सकते हैं, बस आपको लगातार मेहनत और किस्मत की जरूरत है। आज आपकी नई चीजों का आविष्कार करने में दिलचस्पी बढे़गी। आज आप कुछ ऐसा बनाएंगे जो आपने पहले कभी ना बनाया हो।
विज्ञापन

वृष राश‌ि: विदेशी कंपंनी से पहुंचेगा फायदा

3 of 13
वृष राश‌ि
कोई महत्वपूर्ण व्यक्ति शायद आपको गलत समझ ले। सावधान रहें और सही तरीके से अपनी बात उनको समझाने का प्रयास करें। आज आपकी पुरानी सोच को आपकी रोमांटिक जिंदगी पीछे छोड़ देगी, जिसके कारण नए रिश्ते बन सकते हैं। अपने साथी के समक्ष अपने विचार रखने में न हिचकें। बचे हुए काम को जल्दी से पूरा करने के लिए आपको शायद अपने अधीनस्थों को प्रेरित करना पड़े कि वो अपनी पूरी क्षमता से काम करें। लेकिन शायद सभी प्रोत्साहित ना हों, इसलिए उन्हीं को चुनें जो प्रत्साहित होने की क्षमता रखते हैं। आपकी तकनीकी योज्ञताओं की परीक्षा ली जा सकती है। किसी विदेशी कंपंनी से आपकी साझेदारी से आपको फायदा पहुंच रहा है। यह सही समय है कि अपने विदेशी ग्राहकों के साथ कोई बड़ा लेन-देन करें।  आज भी मानसिक तनाव रहेगा। आज का दिन चुनौतीपूर्ण रहेगा। आप चिन्ता न करें और अपने को किसी रुचि भरे कार्य मे लगायें।

म‌िथुन राश‌ि: प्रेमसंबंध में मतभेद होने की संभावना

4 of 13
म‌िथुन राश‌ि
आज आपको अपनी योग्यता को विकसित करने का मौका मिल सकता है। इस मौके का पूरा फायदा उठाएं, इससे आपको शैक्षणिक क्षेत्र में भी सफलता मिलेगी। आपके रोमांटिक जीवन में गलतफहमी व मतभेद के कारण कलह होने की संभावना है। अपने किसी विश्वासपूर्ण दोस्त को सुलह कराने को कहें। यदि आपका सपना पर्यटन के क्षेत्र में काम करने का है तब आज का दिन ये सपना साकार हो सकता है। अच्छी और आरामदेह जिन्दगी की आपकी चाहत आपको वह ऊर्जा देगी कि आप पल-पल बदलते समय के साथ कदम मिलाकर चल सकें। किसी भी तरह की आर्थिक चुनौती से निपटने के लिए आप में योग्यता है। आज आप सकारात्मक सोच के साथ रहेंगे और सारी नकारात्मक सोच गायब हो जाएगी। 
विज्ञापन

कर्क राशि: सामाजिक मुद्दे में खुद को फंसा पाएंगे

5 of 13
कर्क राशि
आज आप शायद खुद के किसी सामाजिक मुद्दे में फंसा हुआ पाएंगे। इससे बाहर निकलने के लिए कूटनीति के सहारा लें। ये परेशानी आपकी वजह से खड़ी नहीं हुई है लेकिन फिर भी आप इसमें फंस गए हैं। अगर आपको किसी मामले में कठिनाई महसूस हो रही है तो अपने पार्टनर से सलाह लें। आज उनके लिये शुभ दिन है, जो नौकरी बदलना चाहते हैं। आज आप सबसे पहले अपने वित्तीय सलाहकार से चर्चा करते हुए भविष्य की योजनाओं पर जोर देंगे। ये एक सही निर्णय होगा जिससे आपको अपने सही कार्य पर लौटने में मदद मिलेगी। ये ध्यान रखें कि आप किसी व्यावसायी के पास ही जाएं और उससे मिली हुई सलाह को अमल में लाएं। स्वास्थ्य सम्बन्धित परेशानी आ सकती हैं। आप महसूस करेंगे कि आप किसी बीमारी से पीड़ित नहीं हैं परन्तु यह सब आपकी रोज की भाग दौड़ के कारण है। 
विज्ञापन

स‌िंह राश‌ि: ​जिम्मेदारियों पर लगाए अपना ध्यान

6 of 13
स‌िंह राश‌ि
आज आपको अपना ध्यान इधर-उधर से हटा कर अपनी जिम्मेदा​रियों की ओर लगाना चाहिए। आप शायद इस समय पार्टी करना चाह रहे हैं लेकिन इस समय आपके अपने परिवार के साथ समय बिताना चाहिए और उनकी परेशानियों पर ध्यान देना चाहिए। अपने प्रेम संबंध में दरार डालने वाले व्यक्ति से सावधान रहें। किसी भी विषय को बाहरी दखल के बिना निपटाएं। आपकी कड़ी मेहनत रंग लाएगी, रुके हुए कई काम बनने शुरू होंगे।अपने कैरियर और आर्थिक लक्ष्य को हासिल करने में इस बढ़िया समय का उपयोग कीजिए। दिन की शुरुआत के साथ आप कुछ अच्छा महसूस नहीं करेंगे। अगर आप अपने स्वास्थ्य को लेकर ज्यादा परेशान हैं तो डॉक्टर को अवश्य दिखाएं। अन्यथा आप अपने दिमाग को आराम दें क्योंकि आप कुल मिलाकर स्वस्थ हैं। आप अपनी परेशानी एक तरफ रख दें और आराम से सोचें।
विज्ञापन

कन्‍या राश‌ि: अपने घर का सपना होगा साकार

7 of 13
कन्‍या राश‌ि
आज आप किसी प्रतियोगिता के मूड में हैं। जिन्दगी के कुछ क्षेत्रों के लिए ये ठीक है लेकिन ध्यान रहे कि आप कुछ ज्यादा उग्र ना हो जाएं। आज आप अपने रोमांस भरे जीवन में कुछ पाने की आशा कर सकते हैं। बीते हुए कल और अपने साथी की यादों को सोचते रहने के कारण आप परेशान हो सकते हैं। किसी के साथ साझेदारी करने का विचार आज आपके दिमाग में चलता रहेगा, खासतौर से औरतों के। काफी सोच समझने के बाद आप इस साझेदारी के लिए हां कर देंगे। आपका निर्णय सही है। जो लोग किराए के घर में रह रहे हैं उनके अपने घर का सपना साकार होने जा रहा है। कर्ज के आवेदन के लिए यह सही समय है। आज आपको अपने परिवार के साथ व्यायाम करने के नए रास्ते खोजने होंगे। आज आप सभी को बाहर जाकर व्यायाम करने की जरूरत है और इसमें आपको मजा भी आएगा। 

तुला राश‌ि: प्रतिभा दिखाने का मिलेगा मौका

8 of 13
तुला राश‌ि
आज आपके परिवार के किसी सदस्य को नई पहचान मिल सकती है। इसके लिए शायद उनको खूब प्रशंसा मिले।  आप किसी दूर रहने वाले पार्टनर के साथ निरन्तर संवाद बनाये रहेंगे। अड़चनों के बावजूद आपको लगेगा कि बात कहां जा रही है। आप स्वाभाविक रहें और जो हो रहा है उसे देखते रहें। आज आप काम के बोझ को आसानी से सहन कर लेंगे। इससे आपको अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका भी मिलेगा। इसके लिए आपको अपने आत्मनियंत्रण व सकारात्मक सोच का सहारा लेना चाहिए। आज अचानक कोई बड़ा फायदा होगा, इससे पिछले दिनों के नुकसान की भरपाई हो जाएगी। आज आप तनाव को काबू में रखने की कोशिश करें। आप पाएंगे कि बल्डप्रेशर बढ़ने का कारण चिंता है और यह वही समय है जब आप बल्डप्रेशर को बढ़ने से रोक सकते हैं।

वृश्‍च‌िक राश‌ि: परिणाम को लेकर चिंतित ना हो

9 of 13
वृश्‍च‌िक राश‌ि
आज आप अपनी पुरानी दिनचर्या में कुछ नयापन लाने की कोशिश करेंगे। क्यों ना उस रुचि की और ध्यान दिया जाए, जिसे आप बहुत समय से करना चाह रहे थे। आज अपनी बोरियत से बाहर निकल कर ऐसा कुछ करें जिसकी कभी किसी ने आपसे अपेक्षा भी नहीं की थी। आज आप प्रेम की पवित्र व विशेष भावना महसूस करेंगे। यह आपको एक दुनिया में ले जाकर आपके जीवन में नई भावनाएं व उत्तेजना भर देगा। आप महसूस करेंगे कि पहली बार प्रेम होने पर हैरानी व उत्सुकता के भाव हावी होते हैं। अगर आप अपने किसी काम के परिणाम को लेकर चिंतित हैं तो आपको डरने की कोई जरूरत नहीं है। सब कुछ ठीक होगा। अचल सम्पत्तियों से जुड़े व्यावसायिक निवेश व्यर्थ नहीं जाते अब उचित समय आ गया है जब आप अपने पारिवारिक भूखण्ड को सही ढंग से बेच दें। आज आप महसूस करेंगे कि आप अपने लक्ष्य से अलग जा रहे हैं।

धनु राश‌ि: सपने को पूरा करने में समय लगाएं

10 of 13
धनु राश‌ि
आज आप अपने अधूरे सपनों को ले कर कुछ निराशा सी महसूस करेंगे। निराशा में समय व्यर्थ ना करें, बल्कि ये सोचें कि आप किस तरह से अपने सपनों को पूरा कर सकते हैं। आज आप शहर से बाहर भ्रमण के लिए जा सकते हैं, जिससे आपके अपने साथी के साथ दोबारा से अच्छे संबंध कायम होंगे। विद्यार्थी आज अपने भविष्य को लेकर आशान्वित दिखाई देंगे, खासकर यदि वे किसी सहकारिता क्षेत्र के व्यवसाय में काम करना चाहते है। आप आज निवेश का कोई नया विकल्प तलाशेंगे। हो सकता है, आप किसी ट्रेडिंग की सोचें या फिर ऑनलाइन शेयर बाजार में हाथ आजमाना चाहें। आज आपको कुछ नए तरीके खोजने की आवश्यकता है जिससे आपको व्यायाम का रूटीन बोर ना लगे। जिम में भी आपको महसूस होगा कि रोज आपकी मेहनत करने की ताकत कम हो रही है। 

मकर राश‌ि: योजना की शुरुआत करने लिए अच्छा है आज का दिन

11 of 13
मकर राश‌ि
आज आप अपनी जिंदगी में लंबे समय से चली आ रही समस्याओं को सुलझते देख खुश हो जाएंगे। इस समस्या का देर से सुलझने का कारण शायद आपकी दूसरों के साथ असहमती हो। अब आपकी जिन्दगी सही दिशा में जा रही है इस शांति का मजा लें। आज का ​दिन रोमांस के लिए अच्छा नहीं है। इसलिए आपको कुछ सुधार की कोशिश करने की जरूरत है। आप और आपके पार्टनर आज कहीं बाहर निकलेंगे और अपने रिश्ते में फिर से गर्मजोशी लाने में सफल होंगे। लोग आपकी ओर देख रहे हैं और उन्हें आप में एक लीडर दिखाई दे रहा है। आप लम्बी अवधि की कोई योजना बनाते हैं तो उसमें आपको फायदा मिलेगा। इसकी शुरुआत करने के लिए आज का दिन अच्छा है। आज आप अपने शारीरिक स्वास्थ्य पर न ध्यान लगाकर अपने मानसिक सुधार पर ध्यान देंगे। आज आप परेशान रहेंगे और आत्मविश्वास भी कम रहेगा। 

कुंभ राश‌ि: किसी खास व्यक्ति से होगी मुलाकात 

12 of 13
कुंभ राश‌ि
आज आप अपने घर की सजावट को एक नया रूप देना चाहेंगे। इससे आपको अपनी जिंदगी में भी एक नया एहसास होगा। घर में किए गए ये परिवर्तन आपके अंदर के परिवर्तन को ही दर्शाएंगे। आज आपको लगेगा कि आपके प्रेम जीवन में आपका कोई नहीं है। फिर भी, आज का दिन आपके लिए परिवर्तन ला सकता है। अपने दोस्तों के बीच, कार्यस्थल या किसी समारोह में आपकी भेंट आज ऐसे व्यक्ति से हो सकती है, जिसके बारे में आपने सोचा भी ना हो। आज कुछ परेशानियों की वजह से आपका काम कुछ धीरे ही चल रहा है। विद्यार्थियों के लिए खर्चीले दिन आने वाले हैं। आपकी फीस तो नहीं बढ़ेगी लेकिन आपने कुछ कोचिंग क्लासेज लगा कर रखें हैं जो महंगे हैं। आज आप अपने स्वास्थ्य को उच्च स्तर पर पाएंगे। आपके पास सही मात्रा में ऊर्जा है तो उसका उपयोग जरूरी व्यायाम करने में करें। 
विज्ञापन

मीन राश‌ि: आग या आग के किसी उपकरण से खतरा

13 of 13
मीन राश‌ि
आपका कोई प्रियजन आज आपके लिए कोई खुशखबरी ले कर आएगा और आपको उस पर गर्व होगा। आज आपको अपने प्यार के रिश्ते में अचरज भरी बातें देखने को मिलेंगी। ऊपरी तौर पर कोई चीज कैसी लगती है। ये एक बात है, पर अगर आपको लगे कि मैं अपने पार्टनर के प्रति अविश्वास से भर गया हूं तो सबसे पहले आप यह निश्चय कर लें कि क्या मैं उसके साथ अपना रिश्ता तोड़ने को तैयार हूं। आज आप अपने पार्टनर पर भरोसा बनायें रखें और समस्याओं को हाथ से निकलने से पहले खत्म करने की कोशिश करें। अगर आप किसी नई नौकरी की तलाश में हैं तो आज आप इन्टरव्यू देने में व्यस्त रहेंगे। आपके सभी इन्टरव्यू अच्छे रहेंगे। दान देने से आपको टैक्स की छूट तो मिली ही है, दूसरों के लिए आपने कल किया आज दूसरे आपके लिए खड़े मिलेंगे। आज आपके साथ आग या आग के किसी भी उपकरण से कोई चोट या दुर्घटना होने के संकेत हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें