फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज इन राशि वालों को नई नौकरी के मौके मिलेंगे, जानें अपना राशिफल

Wed, 14 Jun 2017 11:01 AM IST
amarujala.com-presented by:विनोद शुक्ला
विज्ञापन
1 of 13
राश‌िचक्र
जानिए आज का दिन सभी राशियों के लिए क्या लेकर आया है।
विज्ञापन

मेष राश‌ि: आज आपको नई जिम्मेदारी मिल सकती है

2 of 13
मेष राश‌ि
अपनी उम्र के लोगों के बीच आज आपकी छवि को चार चांद लग जाएंगे। आज कुछ नई जिम्मेदारियां ना सिर्फ आपके लिए आएंगी बल्कि इनाम भी ले कर आएंगी। अपनी इस पहचान और सम्मान का पूरा मजा लें लेकिन ध्यान रहे कि आप किसी भी तरह अपनी छवि धूमिल ना होने दें। आज ऑफिस से बाहर निकल कर आपको लोगों से मिलना चाहिए या फिर किसी सेमीनार में जाना चाहिए, जिससे आपको नवीनतम तकनीक की जानकारी हासिल हो सके। अपने क्षेत्र में आपको लोगों से अपने संबंध बनाने की कोशिश करनी चाहिए। लोगों से दिल खोल कर मिलें तथा उनसे अपने बारे में चर्चा करने में ना हिचकिचाएं।            
विज्ञापन

वृष राश‌ि: सकारात्मक निर्णय ले

3 of 13
वृष राश‌ि
अपने साथी के साथ रोमांस का मजा लेने के लिए छोटी-छोटी बातों पर शिकायत करने से बचना होगा। ऐसा करने से आप में सकारात्मक दृष्टिकोण का विकास होगा व आपका साथी आपके साथ सुरक्षित महसूस करेगा। समय रहते ऐसा करने से भविष्य के लिए आपके संबंधों की नींव मजबूत हो जाएगी। व्यवसायी, खासतौर से जिनका छोटा-मोटा व्यवसाय है, आज शायद उन्हें अपने कर्मचारियों को ले कर कुछ परेशानी का सामना करना पड़े। चाहे कितनी भी मजबूरी हो फिर भी किसी तरह का नकारात्मक निर्णय ना लें। वो लोग जो वित्त से संबंधित काम करते हैं, उन्हें आज अपने लक्ष्यों को पाने में परेशानी होगी। आज आपका व्यायाम करने का मन होगा। आप फिर से पहले वाले रास्ते पर आ जाऐंगे। अब वह समय आ गया है जब आपको वापिस उसी आकार में आना होगा। आज वो दिन है जब आपको चुनना होगा कि आप अपना समय कैसे व्यतीत करेंगे। अगर आप जिम में तीस मिनट भी रहेंगे तो आप बेहतर महसूस करेंगे। घर में तीस मिनट व्यतीत करने से अच्छा है आप जिम में काम करें।       

म‌िथुन राश‌ि: जल्दबाजी मे कोई फैसला न ले

4 of 13
म‌िथुन राश‌ि
इस समय शायद आप कुछ मुश्किल काम में लगें हैं। अच्छी तरह सोचें कि आप क्या करना चाहते हैं और अपने विचारों को स्पष्ट रखें। जल्दबाजी में कोई गलती ना कर बैठें। ध्यान रखें कि सब्र से आप सब कुछ जीत सकते हैं। अपने काम को पूरी तरह समझने के लिए आपको सब्र से काम लेना होगा। अगर आप कोई सौदा तय होने के इंतजार में हैं तो आपके लिए यह सही समय है। इस समय आपके सितारे बुलंदियों पर हैं और आपको शीघ्र ही निश्चित रूप से कोई बड़ा लाभ होने की संभावना है। आज आप डॉक्टर या आहार विशेषज्ञ से सेहत या वजन से सम्बन्धित सलाह लेंगे। ध्यान रहे, जो भी तरीका आप आपनाएं सही तरह से अपनाएं क्योंकि आप ये लम्बे समय के लिए ले रहे हैं। याद रहे, स्वास्थय ही सब कुछ हैं इसलिए जो भी खर्चा आप कर रहे हैं यह सोच कर करें कि यह भविष्य में आपके काम आएगा। योग भी शुरू करें इससे आपकी सेहत में सुधार आएगा।        
विज्ञापन

कर्क राशि: परिवार का साथ मिलेगा

5 of 13
कर्क राशि
आज नई दोस्ती की नींव रखने का दिन है। आज नए व्यावसायिक व सामाजिक संबंध बनने के प्रबल संकेत हैं। किसी सामाजिक समारोह में आप नए- नए लोगों से मिलेंगे जिससे कई नए संबंध भी स्थापित हो सकते हैं। आज आपको अपना फोन नम्बर या ई-मेल आई डी बदलने में जरा भी नहीं हिचकना चाहिए। आज आपके प्रेम के बीच एक बड़ी रुकावट के दूर होने से आप राहत महसूस करेंगे। यदि आप किसी साथी की तलाश में हैं या किसी को अपने दिल की बात बताना चाहते हैं तो आज का दिन सबसे उत्तम है। आज आपकी कुछ इच्छाएं पूरी हो जाएंगी। आज आप अपने परिवार वालों की अच्छी सेहत के लिए जांच कराएं। भले ही वे ठीक क्यों ना हों। आज वे दर्द या किसी बीमारी से परेशान हो सकते हैं। 
विज्ञापन

स‌िंह राश‌ि: व्यापार से कमाई के मौके मिलेगे

6 of 13
स‌िंह राश‌ि
आपके रोमांटिक जीवन में गलतफहमी व मतभेद के कारण कलह होने की संभावना है। अपने किसी विश्वासपूर्ण दोस्त को सुलह कराने को कहें। समय के साथ ही संबंध सामान्य होंगे।यदि आप पिछले कुछ दिनों से बेरोजगारी की स्थिति में हैं तब आज का दिन कुछ शुभ फल लेकर आ सकता है। विश्वास बनाए रखें, किसी भी अवसर को हाथ से ना जाने दें। आज किसी अनापेक्षित स्रोत से आपको अवसर मिलने की संभावनाएं बन सकती हैं। आज आप पायेंगे कि अगर आप बिक्रीकर्ता हैं तो आसानी से अपने प्रतियोगियों से आगे बढ़ सकते हैं। यह आपकी जान पहचान, आपके प्रयास से अथवा आपकी योग्यता की वजह से सम्भव हुआ है। यह आपके लिए तथा आपकी कम्पनी के लिए लाभदायक हो सकता है। इस अच्छे कदम के लिए आपको कम्पनी से प्रोत्साहन राशि भी मिल सकती है।            
विज्ञापन

कन्‍या राश‌ि : कोई खोया हुआ सामान मिल सकता है

7 of 13
कन्‍या राश‌ि
बहुत समय से किसी खोई हुई वस्तु के मिल जाने पर आज आपके चेहरे पर खुशी छा जाएगी। आपका भाग्य आपके साथ है इसलिए छोटी-छोटी बातें भी आपके चेहरे पर खुशी ले आएंगी। कुछ समय निकाल कर अपनी दूसरी खोई हुई चीजों को भी ढ़ूंढ़ने की कोशिश करें क्या पता कहां क्या मिल जाए। आज आप खुद को भाग्यशाली समझें। रोमांस की दुनिया में आपके खाते में आज पुनः मिलन का योग है। आज आप अपने पुराने पार्टनर से मिल सकते हैं। अपनी असीमित ऊर्जा के बल पर आप काम के बोझ को आसानी से वहन कर पाएंगे। अच्छी बात ये है कि विषम परिस्थितियों में भी आप बिना किसी परेशानी के आसानी से काम कर लेंगे। लेकिन, इस बात का ध्यान रखें कि काम के बीच में आप आराम भी करते रहें।            
      

तुला राश‌ि : समझदारी से निवेश करे

8 of 13
तुला राश‌ि
आप कुछ दिनों से समझ नहीं पा रहे कि आपको क्या करना है। लेकिन आपकी सोच में स्पष्टता आ ही जाएगी। इस अवसर का फायदा उठाते हुए आज आप अपने सभी रुके हुए काम कर लें। जल्दी से उन सभी विचारों को एक कागज पर लिख लें जो आपके दिमाग में आ रहे हैं वरना हो सकता है आप उन्हें भूल जाएं। आज अपने कार्यक्षेत्र में आप कुछ नए संबंध बनाएंगे, जिनसे आपको भविष्य में लाभ मिलेगा। नए लोगों से मिलने को तैयार रहें व अपने साथियों से गहराई में बात करें। आप कोई दोस्ती कर सकते हैं, जिससे कि कार्यक्षेत्र में आपको फायदा हो सकता है। आज किसी को भी नजरअंदाज ना करें, क्या पता भविष्य में किसकी जरूरत पड़ जाए। आप अपनी आमदनी में बढ़ोतरी की बात सोच रहे थे। आज कहीं से आर्थिक लाभ मिलने की खबर मिलगी। इसको समझदारी से निवेश कीजिए। ध्यान रखिये कि जो लाभ आपको इतने लम्बे इंतजार के बाद मिला है वह यूं ही खर्च न हो जाये।

वृश्‍च‌िक राश‌ि : साथी के साथ वक्त गुजारे

9 of 13
वृश्‍च‌िक राश‌ि
आज आप अपने घर की सजावट को एक नया रूप देना चाहेंगे। इससे आपको अपनी जिंदगी में भी नएपन का एहसास होगा। घर में किए गए ये परिवर्तन आपके अंदर के परिवर्तन को ही दर्शाएंगे। एक बात का ध्यान रखें कि आप सजावट के लिए केवल वो ही सामान खरीदें जिसकी आपको जरूरत है। फिजूलखर्ची से बचें। आज का दिन अपने साथी के साथ भरपूर प्यार एवं मनोरंजन में गुजरेगा। आज आप अपने मनोरंजन व खुशियों पर अपना कुछ पैसा खर्चेंगे। अपना यह समय व पैसा आपसी रिश्तों को और अधिक मजबूत बनाने में खर्च करें अपने व्यावसायिक सपनों को पूरा करने के लिए अपनी रचनात्मकता का उपयोग करें। 

धनु राश‌ि : तनाव से दूर रहे

10 of 13
धनु राश‌ि
मुश्किलों को लेकर ज्यादा परेशान ना हों। क्योंकि इनका आना-जाना तो लगा ही रहता है। आज आप महसूस करेंगे कि आपकी जिंदगी आपके प्यार एवं चाहतों के अनुकूल चल रही है। सुनिश्चित करें कि आप अपने बनाए आदर्शों के अनुसार अपना जीवन व्यतीत करें, ना कि अन्य लोगों के अनुसार। आपका साथी आपको भरपूर प्यार भरा साथ देगा, जिससे परिवार में आज खुशियां आएंगी। आज के दिन यदि आप बेरोजगार हैं तब नवीन नौकरी के प्रस्ताव अवश्य मिलेंगे परंतु वे उसी कार्यक्षेत्र में हो, ये जरूरी नहीं। आपको साक्षात्कार के लिये बुलावा भी आएगा, परंतु ये वो काम नहीं होगा जो आप करना चाहते हैं। आपको अपने विकल्पों को खुला रखना चाहिए। आज का दिन उन लोगों के लिए काफी अच्छा है जिनका अपना खुद का व्यवसाय है। व्यवसाय के लिए यात्रा आपके लिए काफी लाभदायक हो सकती है और यदि नहीं तो ये आप के भविष्य के वित्तीय मामलों मे भी तरक्की ला सकती है। 

मकर राश‌ि : आज नई ऊर्जा महसूस करेगें

11 of 13
मकर राश‌ि
आप काम से संबंधित एक छोटी सी यात्रा करेंगे, संभवतः विदेश में। आपको अपने स्वभाव पर संयम रखते हुए सारे काम करने होंगे व अपनी प्रतिभा सिद्ध करनी होगी। सारे लक्ष्यों को आप अच्छे से पूरा कर पाएंगे। साथ ही ये आपके लिये उन्नति का एक अच्छा मौका भी होगा। आज आप कुछ स्वास्थ्य के मंत्र सीखना चाहते हैं ताकि आप खुद को स्वस्थ रख सकें। यह निश्चित कर लें कि आप रोजाना कुछ समय अपने तनाव को कम करने मे लगाएं परन्तु ध्यान रखें की यह समय आप पूरी एकाग्रता से ही दें। इस समय के दौरान आप अपने विचारों को इधर-उधर भटकने ना दें। इन सभी क्रियाओं से आप अपने दिमाग को हल्का और अपनी उर्जा को उच्चस्तर पर महसूस करेंगे।            

कुंभ राश‌ि : व्यापार में फायदे के आसार

12 of 13
कुंभ राश‌ि
मिली जुली भावनाएं आज आपको दुखी रखेगी। अपने मूड पर काबू रखते हुए खुश रहने की कोशिश करें। आज आप वो ही करें जो करना आपको अच्छा लगता है आज आपकी प्यार भरी जिंदगी में तनाव उत्पन्न हो सकता है। किसी भी कारण से अपने साथी को अपना दुश्मन ना मानिए। बीते हुए कल के कारण अपने साथी को दोषी करार मत कीजिये। किसी तीसरे के सामने आपसी मतभेदों को उजागर करने से दूरियां और बढ़ेंगी किसी नवीन काम को शुरू करने का अवसर भी। इससे आय अवश्य होगी लेकिन हो सकता है यह आपकी अपेक्षानुसार कम हो आज आपको व्यापार में अच्छे फायदे के आसार हैं। आप इस समय का सदुपयोग अपने व्यापार को बढ़ाने में कर सकते हैं। आप अपने सबसे बड़े काम पर ध्यान दीजिए, आपको लगेगा कि आपको अपने उत्पाद और अपनी सेवाओं का विस्तार करना चाहिए। अपने काम में लगे रहिए, सफलता जरूर मिलेगी।
विज्ञापन

मीन राश‌ि : करियर मे आगे बढ़ने के मौके मिलेगें

13 of 13
मीन राश‌ि
आज आपके और आपके दोस्त के बीच का मधुर रिश्ता आपको खुशी देगा। किसी गलतफहमी को हल करने के आपके प्रयास रंग लाएंगे। ये समय अपनी पुरानी यादों को ताजा करके उनका मजा लेने का है। एक साथ बिताए गए इस समय का आपको पूरा मजा लेना चाहिए। अगर आप सोचते हैं कि कैरियर के क्षेत्र में आपके पास कौन-कौन से विकल्प हैं तो ये समय कैरियर सलाहकार से सलाह लेने का है। उसी तरह अगर आप विद्यार्थी हैं और अपने स्कूल को लेकर उलझन में हैं तो किसी सलाहकार की सलाह अवश्य लें। आपको काम के सिलसिले में विदेश भी जाना पड़ सकता है। हालांकि आप जैसा उम्मीद करेंगे यात्रा उतनी फायदेमंद साबित ना हो। आज आपको अपनी आंखो को आराम देना होगा, क्योंकि ज्यादा देर तक टीवी या कम्प्यूटर पर बैठने से आंखें खराब हो जाती हैं। आज आंख में दर्द हो सकता है इसलिए तनाव को कम करने की कोशिश करें। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें