फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस राशि के लोगों को आज मिल सकती है सफलता, जानें अपना राशिफल

Tue, 13 Jun 2017 03:32 PM IST
amarujala.com-presented by:विनोद शुक्ला
विज्ञापन
1 of 13
zodiac - फोटो : zodiac
जानिए आज का दिन सभी राशियों के लिए क्या लेकर आया है।
विज्ञापन

मेष राश‌ि: आज आपकी सफलता से लोग ईर्ष्या करेगें

2 of 13
मेष राश‌ि
आज शायद आप बहुत ही चिंतित रहेंगे। अपनी चिंता को दूर करने के लिए अपने परिवार और दोस्तों के साथ कुछ समय बिताएं। आपकी ये चिंता अस्थाई है जो जल्दी ही खत्म हो जाएगी। आज आपका झुकाव अपने प्रिय जनों के साथ समय गुजारने की ओर रहेगा। आपकी सफलता से आपके आस-पास के लोगों को ईर्ष्या होगी। पूरी कोशिश करें कि ये नकारात्मकता आप पर हावी ना होने पाए। सच्चाई ये है कि आपके लिए ये समय अपनी सफलता की खुशी मनाने का है। अगर आपके मन में कोई ईर्ष्या है तो उसे दिल से निकाल दें  यदि आप किसी कानूनी मामले में फंसे हुए हैं, तब आपको आज इसके शुल्क के रूप में भारी रकम चुकानी पड़ सकती है। ये आज आपके लिये थोड़ा परेशानी का कारण बन सकता है लेकिन ज्यादा उत्तेजित होने का कोई कारण नही है क्योंकि इसकी व्यवस्था आप आसानी से कर लेंगे। अपने लक्ष्यों के प्रति सही तरीके से बढ़ते रहिए और इन कानूनी लड़ाईयों से बाहर निकलने का प्रयास कीजिये जिससे इस तनाव से बाहर निकल सकें।     
विज्ञापन

वृष राश‌ि: सफलता मिलने की संभावना

3 of 13
वृष राश‌ि
आज सफलता का सेहरा आपके सिर बंधेगा। अगर इस सफलता का कोई हकदार है तो वो आप ही हैं। क्योंकि इस सफलता को पाने के लिए आपने बहुत मेहनत की है। आज आप बिना किसी बात की चिंता किए अपनी सफलता का मजा लें। आज आपका संबंध टूट सकता है। संबंध टूटने का कारण बहुत छोटा है व आप एक नेक साथ से दूर हो सकते हैं। शांति से फैसला करें व सही रास्ता चुनें।यदि आप आईटी के क्षेत्र में काम करते हैं तब पाएंगे कि आप पर दबाव कुछ ज्यादा ही है। बहरहाल ये किसी बड़े प्रोजेक्ट के पूर्ण होने से पहले की दबावपूर्ण स्थिति है। चाहे कितना भी दबाव क्यों न हो, आप अपना काम सही समय पर पूरा कर लेंगे।    

म‌िथुन राश‌ि: आज नौकरी के मौके मिलने की संभावना है

4 of 13
म‌िथुन राश‌ि
आज आपको कुछ नया करने की अपनी इच्छा पर ध्यान देना चाहिए। कुछ नया करने या नया खेल खेलने की तीव्र इच्छा आपके मन में चल रही है। आज अपनी जिंदगी से डर को निकाल देना चाहिए आज आपको अपने आप में झांकने का अवसर मिलेगा। अपने संपूर्ण विकास के लिए कुछ अच्छे निर्णय लेने होंगे। इसलिए अपने साथी को अपनी भावनाओं से अवगत कराएं। यह निश्चित कर लें कि आपका साथी भी वैसा ही महसूस करता है।यदि आपने किसी नौकरी के लिये आवेदन दिया है तब आज कोई शुभ समाचार अपेक्षित है। यदि आपने आवेदन नही दिया है तो आज का दिन उस आवेदन को भरकर भेज देने का है। आज के दिन अपनी आजीविका को लेकर किसी न किसी नवीन योजना का श्रीगणेश कीजिए आर्थिक लेन देन करने के लिए आज का दिन बहुत बढ़िया है। लेकिन लेन देन में कोई बड़ा जोखिम उठाने के लिए आज का दिन ठीक नहीं है। आज झटपट लाभ उठाने की बजाय धीरे धीरे लेकिन निश्चित होने वाले लाभ का विकल्प चुनिए।
विज्ञापन

कर्क राशि: निवेश का मौका

5 of 13
कर्क राशि
आज कोई खास काम या आकर्षक योजना आपको सारा दिन घेरे रहेगी। आपका सारा दिन इसके बारे में सोचने में ही निकल जाएगा। इसे पूरा करने में आप अपनी सारी मेहनत लगा देंगे।        
भविष्य के लिए निवेश करने के लिए आपके सामने आज कई सारे विकल्प खुले हैं। आप अपने स्टॉक ब्रोकर (स्टॉक दलाल) के पास जाएं, उससे स्टॉक में निवेश की सलाह लें। अगर स्टॉक में न निवेश कर मकान या प्रोपर्टी में निवेश करना चाह रहे हैं तो ये भी बढ़िया विकल्प है। जो भी हो आज का दिन अच्छा है, जहां निवेश करेंगे लाभ ही होगा। भविष्य के बारे में आज ही सोचिए, देखिए कल से ही मुनाफा सामने दिखेगा।
विज्ञापन

स‌िंह राश‌ि: बीमारी से परेशान रहेंगे

6 of 13
स‌िंह राश‌ि
आज आपकी रोज की दिनचर्या बदल जाएगी। ये शायद आपके घर में शादी के समारोह की वजह से हो। आप इस समारोह में खूब मजा करेंगे और उन रिश्तेदारों से मिलेंगे जिन से आप बहुत दिनों से नहीं मिल पाए हैं। आज आप दूसरे सारे कामों को छोड़कर पार्टनर के साथ समय बिताना चाहेंगे। डेली-रूटिन से हटकर आप फिल्म देखने या दूर घूमने जा सकते हैं। खासकर आज की शाम आप दोनों के लिए सुहानी है। आज कुछ परेशानियों की वजह से आपका काम कुछ धीरे ही चल रहा है। आज आप पाएंगे कि छोटी-मोटी बीमारी लेकर आप डॉक्टर के पास जाएंगे। यह आपने अच्छा सोचा क्योंकि आप नहीं चाहते की कोई भी बीमारी या समस्या का इलाज ना हो। जो भी हिदायतें या सलाह आपको पड़े-लिखे डॉक्टर से मिले उस पर जरूर ध्यान दें। क्योंकि ये सलाह आपकी सेहत के लिए फायदेमन्द होगी।
विज्ञापन

कन्‍या राश‌ि : आज आप अकेलापन महसूस करेंगे

7 of 13
कन्‍या राश‌ि
आज आपके साथी के पास समुचित समय न होने के कारण आपको अकेलापन झेलना पड़ सकता है। समय का सदुपयोग कोई पुस्तक पढ़कर या अपने किसी मित्र से मिलकर किया जा सकता है। इस प्रकार अपने साथी से दूर रहकर समय बिताने से आप अपने आप का भली प्रकार मनोरंजन कर सकते हैं। अगर आप किसी नई नौकरी की तलाश में हैं तो आज आपका फोन बज सकता है। इसके बाद आपको एक बार फिर इस बात पर विचार करना होगा कि आप पहली नौकरी करें यो उसे छोड़ कर नई नौकरी की तलाश करें। आपकी आर्थिक स्थिति सुधरेगी। बहुत हद तक मुमकिन है कि ऑफिस में आपको कोई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी जाये, जिससे कि आपको आर्थिक लाभ होगा। आर्थिक सफलता से आपकी जिन्दगी में ना सिर्फ एक नई चमक आयेगी बल्कि उन्नति के और भी कई रास्ते खुलेंगे।

तुला राश‌ि : आप अपने रिश्तों मे रोमांस महसूस कर सकते है

8 of 13
तुला राश‌ि
आज आप कुछ तनाव में रहेगे जिसके कारण आप अपनी जिम्मेदारियों पर भी ध्यान नहीं दे पाएंगे। आपका दिमाग अपने दोस्तों की तरफ ही लगा रहेगा। आप अपना ज्यादातर समय उनको संदेश भेजने या उनसे फोन पर बात करने में ही बिताएंगे। एक दिन की बात हो तो ठीक है लेकिन इसकी वजह से अपने जरूरी कामों को अधूरा ना छोड़ें। सब से बातचीत करने के बाद आप फिर से अपने काम पर लग जाएं। आज आप अपने रिश्तों को रोमांस से भरपूर पायेंगे, जबकि आप एक लंबे समय से साथ-साथ हैं। बच्चों एवं माता-पिता की उपस्थिति के बावजूद भी आज आप कुछ खास नयापन पायेंगे। अपने रिश्तों में यह आपके रिश्तों की गरमाहट का अच्छा सूचक है। आज आपको अपने स्वास्थ्य के बारे में अच्छी खबर मिलेगी। आज आप अपनी अस्वस्थ आदतों को छोड़कर स्वस्थ जीवन शैली अपनाएंगे जिसमें आपकी लगन और मित्र महयोग देंगे। इससे आप शारीरिक रूप से स्वस्थ महसूस करेंगे, आपका मूड अच्छा रहेगा और आप जिदंगी को सही नजरिये से देखेंगे।

वृश्‍च‌िक राश‌ि: अधिकरी मुश्किल खड़ी कर सकते हैं

9 of 13
वृश्‍च‌िक राश‌ि
उच्च अधिकारी आपके रास्ते में रोड़ा अटका सकते हैं। लेकिन आप अपने रास्ते पर अडिग रहें और आगे बढ़ना जारी रखें। ये वक्त जल्दी ही बीत जाएगा और आप सही समय पर अपना काम करवा पाएंगे। लेकिन आप किसी भी कीमत पर अपने लक्ष्य को पाने की आशा ना छोड़ें। आज का दिन आर्थिक दृष्टिकोण से सर्वश्रेष्ठ है। जो प्रबंधन के कार्यों में लगे हैं वे पायेंगे की उनकी कम्पनी एक अच्छी प्रोत्साहन राशि देगी या उनको कम्पनी के प्रति कठिन परिश्रम एवं समर्पण के कारण कम्पनी में भागीदार बनाया जा सकता है। निश्चित रूप से आप इस सुनहरे अवसर का लाभ उठाएं ताकि आप अपना गौरव पूर्ण तथा लाभ दायक कैरियर बना सकें।आज आप खुद को तनाव मुक्त पाएंगे। यह आपके लिए बहुत अच्छा तोहफा है। आज का दिन खूब मजे में बिताएं,क्योंकि अच्छा मूड और कम तनाव आपकी सेहत के लिए फायदेमन्द है।

धनु राश‌ि : समस्या का हल निकाल लेंगे

10 of 13
धनु राश‌ि
किसी प्रियजन के साथ आपके रिश्तों में खटास आ सकती है। आप जल्द ही बातों को सुलढझाना चाहते हैं। लेकिन आपकी संतुष्टी के अनुसार ऐसा हो नहीं पा रहा है। शायद उसे थोड़ा और समय चाहिए। उसको थोड़ा और समय दें लेकिन बातचीत भी जारी रखें। पूरी समझदारी से ही इस समस्या का हल निकल सकता है। आज आप याद रखें कि घास की दूसरी तरफ हमेशा हरियाली नहीं होती, खासकर प्यार के मामले में। अगर आप आज अवैध रिश्ते के लिए किसी के द्वारा प्रलोभित किए जाएं तो बैठकर ठंडे दिमाग से अच्छी तरह सोचें और अपने पार्टनर की खासियतों को याद करें। आप उसी रास्ते को चुनें जो जिन्दगी की लम्बी दौड़ में आप दोनों के लिए बेहतर है।

मकर राश‌ि : आज का दिन आपके लिए भाग्यशाली हो सकता है

11 of 13
मकर राश‌ि
आपके शर्मीले स्वभाव के बावजूद आज रोमांस के क्षेत्र में बहुत संभावना है। जिसकी ओर आप आकर्षित हैं, उसे अपनी भावनाओं के बारे में सभ्य व शालीन ढंग से बताएं। आपकी वाक-चतुरता आज उंचाई के शिखर पर रहेगी। आप हमेशा से ही शब्दों से खेलने में माहिर रहे हैं तथा आपकी चतुराई जग जाहिर है। आज का दिन आपके लिए भाग्यशाली हो सकता है, क्योंकि आपको कोई अचल सम्पत्ति मिलने वाली है। आप यह सुनिश्चित कर लें कि आप अपने धन का समुचित उपयोग करते हैं, क्योंकि इन दिनों आपकी वित्तीय स्थिति विकास की राह पर है तथा आपके पास पूंजी के रूप में बड़ी राशि सुरक्षित है जिसका आप को प्रबन्धन करना है। यह एक अच्छी खबर है लेकिन आप सुनिश्चत करें कि आप धनवर्षा ग्रहण करने के लिए तैयार हैं। 

कुंभ राश‌ि : व्यवसाय के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा

12 of 13
कुंभ राश‌ि
आज भावनाओं में बह जाने का दिन है, अतः बेहिचक अपने दिल की चाहतों को अपने साथी से कह डालें। एक दूसरे में खो जाने एवं आपसी रिश्तों को और मजबूत हो जाने दें। कार्यक्षेत्र में आज आपको अपनी छिपी हुई प्रतिभा को दिखाने का पूरा मौका मिलेगा। आप लोगों को बता सकेंगे कि आप क्या काम बहुत अच्छी तरह से कर सकते हैं। अगर आप अपने लक्ष्य निर्धारित कर लें और फिर उन्हें प्राप्त करने के लिए योजना बनाएं तो आपको लाभ होगा। व्यवसाय के लिए आज का दिन तरक्की वाला है। यदि पैसा निवेश करना चाहते हैं तो वहां कीजिए जहां लम्बे समय तक लाभ की गुंजाइश है। शेयर बाजार और संपत्ति में पैसा लगाना ठीक रहेगा। आप जिस नये क्षेत्र में भी निवेश की सोच रहे हैं, सोच समझ कर करें। जो भी हो भविष्य में आपके निवेश का अच्छा फल मिलेगा।            
विज्ञापन

मीन राश‌ि : नई योजनाओं को लागू करने में परेशानी आ सकती है

13 of 13
मीन राश‌ि
आज आप अपने आप को परिस्थितियों के अनुसार ढालने की कोशिश करेंगे। मुसीबतें तो आती जाती रहेंगी, लेकिन आपने ये जान लिया है कि सकारात्मक सोच रखने से हम परिस्थितियों को अच्छी तरह संभाल सकते हैं। इसलिए आज ये जानने की कोशिश करें कि आप किस तरह अपनी परेशानी को हल कर सकते हैं। साथियों की खिलाफत के कारण आपको अपनी नई योजनाओं को लागू करने में कुछ परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। समय की मांग ये है कि आपको अपना काम करवाने के लिए अपने दृष्टिकोण को बदलना चाहिए। अपने प्रयासों में सफलता पाने के लिए आपको मेहनत के साथ-साथ अपनी बुद्धि से भी काम लेना होगा तभी जाकर सकारात्मक परिणाम मिलने के आसार बनेंगें। आपका स्वास्थ्य तो ठीक रहेगा परन्तु पेट रोग होने की सम्भावना है। अच्छा खायें और व्यायाम करें। आप स्वास्थ्य की ज्यादा चितां न करें यह तो अस्थायी परेशानी है। आप खान-पान का ध्यान रखें।        
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें