फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज सितारों की चाल इन राशि वालों पर रहेगी मेहरबान

Mon, 14 Nov 2016 05:53 PM IST
एस्ट्रोयोगी
विज्ञापन
1 of 13
राशि
आज स‌ितारों की चाल का आपकी राश‌ि पर क्या असर होगा। क्या नौकरी, व्यवसाय, कर‌ियर के मामले में आप भाग्यशाली रहेंगे।
विज्ञापन

मेष राश‌िः वित्तीय विकास के संकेत मिलेंगे

2 of 13
मेष राश‌ि
आज नई दोस्ती की नींव रखने का दिन है। आज नए व्यावसायिक व सामाजिक संबंध बनने के प्रबल संकेत हैं। किसी सामाजिक समारोह में आप नए- नए लोगों से मिलेंगे जिससे कई नए संबंध भी स्थापित हो सकते हैं। आज आपको अपना फोन नम्बर या ई-मेल आई डी बदलने में जरा भी नहीं हिचकना चाहिए।
आज आप यह जान सकते हैं कि आपको प्यार हो गया है। जीवन अब अलग और सब कुछ ताजा व नया लगेगा। ऐसा लगेगा कि आप और आपका साथी एक दूसरे के लिए ही बने हैं। दोनों का प्यार में होना सुखद बात है व यह आगे ज्यादा गहरा हो सकता है।
आज आपके सामने अनेकानेक नवीन अवसर आएंगे। लेकिन उनका लाभ उठाने के लिये आपको सही योजना पर अमल करना होगा। आज आप अपने बेहतर भविष्य के सपने देख सकते हैं। अपनी योजनाओं को अच्छे से बनाकर उनका संपूर्ण विकास होने का तरीका तय कर लीजिये।
आज के दिन आपको नवीन व सकारात्मक वित्तीय विकास के संकेत मिलेंगे, ये किसी प्रकार की पदोन्नति या वेतनवृध्दि हो सकती है। यदि आप अपना व्यवसाय भी चलाते है, तब आज आय के नवीन स्रोत मिलने की उम्मीद है। इन वित्तीय संभावनाओं का लाभ उठाईये और अपने भविष्य के वित्तीय लक्ष्यों को पूरा कीजिये।
विज्ञापन

वृष राश‌िः आज का दिन आपके लिए बहार लाएगा

3 of 13
वृष
आज का दिन दोस्तों के साथ मौज-मस्ती करने के लिए बहुत अच्छा है। अपनी सारी परेशानियों को भूल कर मजा करें। आज आप अपने सभी विचारों को खुल कर व्यक्त कर सकते हैं। अच्छा होगा कि इस मौके का लाभ उठा कर आप खुद को तरो ताजा कर लें।
आज का दिन आपके लिए बहार लाएगा। आपकी हाजिरजवाबी हर एक को खुश करेगी। हर एक व्यक्ति आपके आकर्षण में आता नजर आएगा और आप खुद को किसी की ओर आकर्षित होता पाएंगे। आपमें से कुछ लोग अपने शहर से बाहर जा कर काम करना चाहते हैं। अपने दिमाग से इस विचार को निकाल दें, क्योंकि अभी आप जहां काम कर रहे हैं, वहीं आपको बहुत संतुष्टि मिलेगी। कभी-कभी अपने ही देश में रह कर थोड़ा पैसा कमाना और संतुष्ट रहना विदेश में रह कर ज्यादा कमाने और परेशान रहने से ज्यादा अच्छा होता है। वैसे भी आपके विदेश जाने के कोई संकेत नहीं हैं। आज आप दूसरों की सहायता के लिए कुछ खर्च करेंगे। आज कुछ धरम-करम के काम कीजिए। अपनी आर्थिक और समाजिक हैसियत को थोड़ा इस्तेमाल कीजिए इससे आज कुछ औरों का भी भला कीजिए।

म‌िथुन राश‌िः कई स्रोतों से धन आने की संभावना है

4 of 13
म‌िथुन राश‌ि
आज आपको सावधानी बरतने की जरूरत है क्योंकि गलतफहमी के कारण आपके और आपके प्रियजनों के बीच झगड़ा हो सकता है। वो प्रियजन आपके परिजन, दोस्त या फिर सहकर्मी कोई भी हो सकते हैं। इन झगड़ों से बचा जा सकता है अगर आप अपनी कथनी पर ध्यान दें और किसी को ऐसा कुछ ना कहें जिससे किसी को दुख हो।
आज आपको कोई बढ़िया विचार सूझ सकता है जो कि भविष्य में आपको धन लाभ दिलाएगा। अपने विचारों में रचनात्मकता लाएं और न जाने आपका कौन सा विचार आपके काम आ जाए। सोच समझ कर ही कोई योजना बनाएं और उस पर आज ही काम शुरू कर दें। इससे लंबे समय तक आपको लाभ मिलेगा।
आज आय के कई स्रोतों से धन आने की संभावना है। आज वह दिन है जिससे आपको लम्बी अवधि के लिए किये गये पूंजी निवेश से लाभ होने वाला है। यदि आप किसी खाद्य सामग्री अथवा अनाज के व्यवसाय में हैं तो आज का दिन लाभकारी है। आप देखेंगे कि आज आपको अपने किये गये कठिन परिश्रम का फल मिलने वाला है। यह लाभ आपके अतिरिक्त कोष के माध्यम से स्वागत योग्य हो सकता है।
विज्ञापन

कर्क राश‌िः आज आप भाग्यवान रहेंगे

5 of 13
कर्क राशि
एक के बाद एक समस्या के कारण आपकी मानसिक शांति भंग हो सकती है। इसका उपाय यह है कि आप एक-एक करके ही समस्याओं को सुलझाएं । अगर आपसे ये समस्याएं नहीं सुलझ रहीं है तो उन लोगों से मदद लें जिन पर आप विश्वास कर सकते हैं। मुश्किलों को ले कर ज्यादा परेशान ना हों। क्योंकि इनका आना-जाना तो लगा ही रहता है।
आज आप किसी गैर सरकारी संगठन में काम करने का मन बना सकते हैं। रोज़ाना ऐसा अवसर आपको नहीं मिलेगा। आपका काम करने का तरीका अनेक लोगों को प्रभावित करेगा और आपकी हृदयशीलता और चरित्र की तारीफें होंगी। बधाई हो।
जो लोग घर खरीदना चाहते हैं उनके लिए आज का दिन भाग्यशाली है। आज बिना किसी भागदौड़ के मनचाहा घर मिल जायेगा। घर खरीदने के लिए अगर कर्जा लेना चाह रहे हैं तो आज आवेदन करने का अच्छा दिन है। जो भी हो, घर खरीदने के मामले में आज आपको बड़ा अच्छा फल दिखेगा।
अगर आप उन में से हैं जिन्हें खाना बहुत पसन्द है तो आज वो दिन है जब आप नई चीजों का आविष्कार कर सकते हैं। आज आप भाग्यवान हैं, आपकी पाचन क्रिया ठीक रहेगी इसलिए आज आप कुछ भी खाकर मजे लूट सकते हैं।
विज्ञापन

स‌िंह राश‌िः आर्थिक लेन देन करने के लिए दिन बढ़िया है

6 of 13
स‌िंह राश‌ि
आपमें रचनात्मकता कूट-कू़ट कर भरी है। आज के दिन आप इसका पूरा इस्तेमाल कर सकते हैं। आप बहुत लंबे समय से कुछ अभिव्यक्त करना चाह रहे हैं लेकिन कर नहीं पा रहे हैं। आज के दिन का प्रयोग करके आप अपनी रचनात्मकता को अभिव्यक्त कर सकते हैं।
यह दिन आपके लिए आपका प्यार लेकर आया है। आप अगर पार्टनर की खोज में हैं तो जिन्दगी भर के लिए ना सही पर कुछ पलों के लिए आज की यह मुलाकात आपके लिए जिन्दगी भर का यादगार तोहफा साबित हो सकती है।
यदि आप योजना बनाकर चलेंगे तो अनापेक्षित क्षेत्रों में भी सफलता संभव है। लेकिन नपे-तुले जोखिम लेना ही समझदारी होगा। आपके कार्यस्थल पर ओने वाली नवीन वस्तुओं को लेकर आश्चर्य ना करें। हो सकता है कि ये सब कुछ पूर्वनियोजित हो और आपके अधिकारी आपकी क्षमता जांचना चाहते हों।
आर्थिक लेन देन करने के लिए आज का दिन बहुत बढ़िया है। लेकिन लेन देन में कोई बड़ा जोखिम उठाने के लिए आज का दिन ठीक नहीं है। आज झटपट लाभ उठाने की बजाय धीरे धीरे लेकिन निश्चित होने वाले लाभ का विकल्प चुनिए। और, इसी आधार पर कोई बढ़िया निवेश चुनिए।
विज्ञापन

कन्या राश‌िः आर्थिक लाभ मिलता दिखेगा

7 of 13
कन्‍या राश‌ि
आज आपको कुछ नया सीखने को मिलेगा। जिंदगी हमें हर मोड़ पर कुछ ना कुछ सीख देती है इसलिए जीवन की हर चुनौती से हमें कुछ ना कुछ सीख लेनी चाहिए। वैसे भी नए- नए अनुभव करना आपको बहुत पसंद है।
आज का दिन आपसी मतभेदों को भुलाकर अपने रिश्तों को कायम रखने का दिन है, आप पाएंगे कि आज हालात समाप्ति के दौर पर हैं। अगर आप व्यवसाय करते हैं तो आज आप पाएंगे कि आप अपने सहकर्मियों और प्रतिस्पर्धियों से आगे निकल गए हैं। आज आपका करिश्माई व्यक्तित्व अपने चरम पर है और लोग आपसे प्रभावित होंगे। इस समय का उपयोग अपने बॉस को प्रभावित करने के लिए करें और खुद को प्रमोशन की लाइन में सबसे आगे रखने की कोशिश करें।
काफी कड़ी मेहनत के बाद आखिरकार आज आपको कुछ आर्थिक लाभ मिलता दिखेगा। इस पैसे को जोखिम भरे निवेश में लगाने से बेहतर है कि किसी सुरक्षित निवेश में लगाएं। किसी लेन-देन या बड़े निवेश के लिए आज का दिन ठीक नहीं है। झटपट लाभ कमाने से बेहतर है कि सुरक्षित निवेश करें।

तुला राश‌िः उच्चाधिकारी आज आपका साथ देंगे

8 of 13
तुला राश‌ि
अदालत संबंधित मुद्दों का फैसला आज आपके हक में हो सकता है। सौभाग्य से उच्चाधिकारी आज आपका साथ देंगे जिससे आपको बहुत लाभ होगा। लेकिन ध्यान रहे कि कोई अनुभवी वकील ही आपका केस लड़े ताकि उच्चाधिकारियों से मिली मदद का आप पूरी तरह से उपयोग कर सकें।
आज आपको अपने कैरियर के बारे में गंभीरता से सोचना चाहिए। आपके प्रयासों के परिणाम शुभ ही रहेंगे। जन-संपर्क से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन बहुत ही शुभ रहेगा। अगर आप मौके का लाभ उठा सके तो एक अच्छा मौका आपका इंतजार कर रहा है।
अभी हाल में आर्थिक मामले में लिया गया कोई निर्णय आपके लिए थोड़ी चिंता का कारण बन सकता है। आपके व्यवसाय में खड़ी हो रही कोई बाधा या चुनौती भी आपकी चिंता का कारण बन सकती है। हो सकता है, आपको अभी छोटा मोटा नुकसान हो जाए लेकिन कुछ दिनों में उसकी भरपाई भी हो जाएगी और कमाई भी। लेकिन जब तक आपकी गाड़ी ठीक से पटरी पर नहीं आ जाती आप पैसे रुपये को खर्च करने या निवेश करने के मामले में हाथ बांध कर ही चलें।

वृश्‍च‌िक राश‌िः व्यापार में आश्यर्यजनक तरक्की के संकेत हैं

9 of 13
वृश्‍च‌िक राश‌ि
आपकी रचनात्मकता को आज सराहा जाएगा। आज आप दूसरों को मुश्किल समस्याओं से बाहर निकले का रास्ता भी बताएंगे। मुश्किलों को आसानी से सुलझा पाने की आपकी कला से लोग बहुत प्रभावित होंगे।
इस समय सभी चीजें आपके अनुसार ही होंगी। सब कुछ आपके नियंत्रण में है और आप अपनी जिम्मेदारियां अच्छी तरह से पूरी कर रहे हैं। आप बस इसी तरह चलते रहें, सब कुछ आपके पक्ष में ही रहेगा। आपको किसी बात की चिंता करने की जरूरत नहीं है।
आपके व्यापार में आश्यर्यजनक तरक्की के संकेत हैं। अगर आप व्यापार में हैं तो आपको अपनी गतिविधियां और बढ़ानी पड़ेगी। हालांकि आपकी मौजूदा बिक्री अच्छे फायदे दे रही है लेकिन नये ग्राहक बनने के कारण आपको अपना उत्पादन और अधिक करना होगा। काम बहुत आ रहा है इसलिए समझदारी से उनका चुनाव करें आप अच्छा करेंगे।
ज्यादा कॉलेस्ट्रौल औऱ स्नैक्स वाले खाने से दूर रहें। ताजा फल खाएं क्योंकि आज से ही आपको अपनी सेहत का ध्यान रखना होगा। आपको लक्ष्य निर्धारित करना होगा और यह लक्ष्य आपको अच्छी आदतों और जीवनशैली की ओर ले जाएगा। तो इस समय आप पौष्टिक भोजन और व्यायाम की आदत डालें ताकि आपको अच्छे परिणाम मिलें।

धनु राश‌िः लकी नंबर का इस्तेमाल कीजिए

10 of 13
धनु राश‌ि
आजका दिन अपने परिजनों के साथ बिताने के लिए शुभ है। आज आप उनके साथ मिल कर कई मनोरंजक गतिविधियों में भाग लेंगे। आज आप किसी पारिवारिक समारोह में भी भाग लेंगे। अपनी व्यस्त दिनचर्या से समय निकाल कर इस समारोह में भाग अवश्य लें इससे आपको बहुत खुशी मिलेगी जिसे कि आप ताउम्र भूल नहीं पाएंगे।
चिकित्सा के क्षेत्र में काम करने वाले लोगों को अपने कार्यक्षेत्र से बाहर का काम मिलेगा और उन्हे आश्चर्य मिश्रित आनंद होगा। आपको अपने काम पर ध्यान केन्द्रित करना है। ये समय जल्दी ही बीतेगा। ये विश्वास रखें कि आपने सही निर्णय ही लिया है।
अपने फैसले को और प्रभावशाली बनाने के लिए अपने लकी नंबर का इस्तेमाल कीजिए। कोई बड़ी खरीदारी कर रहे हैं तो उसके दस्तावेजों का भी अपने लकी नंबर से मिलान कराइये। इससे आप फायदे में रहेंगे और कहीं से पैसा आता भी दिखेगा।

मकर राश‌िः बड़े फायदे का कोई बड़ा काम हाथ लगने वाला है

11 of 13
मकर राश‌ि
किसी प्रियजन के साथ आपके रिश्तों में खटास आ सकती है। आप जल्द ही बातों को सुलझाना चाहते हैं। लेकिन आपकी संतुष्टी के अनुसार ऐसा हो नहीं पा रहा है। शायद उसे थोड़ा और समय चाहिए। उसको थोड़ा और समय दें लेकिन बातचीत भी जारी रखें। पूरी समझदारी से ही इस समस्या का हल निकल सकता है।
आपकी मानसिक ऊर्जा ऊंचाई के शिखर पर है, लेकिन आपकी वाक कला कभी इतनी अच्छी नहीं थी। आपको अपनी मजबूतियों को पहचानना चाहिए और कोशिश करनी चाहिए कि आप इनको प्रयोग कर के पैसा कमा सकें। खुद को कभी भी कमतर ना आंकें। आपके पास भी दूसरों को देने के लिए बहुत कुछ है। क्या पता आप किस क्षेत्र में सफल हो जाएं, इसलिए आज अपनी पूरी ताकत से छलांग लगाएं।
आपकी आर्थिक स्थिति ठीक-ठाक बनी रहेगी, इस बात से संतुष्ट रहिये। मतलब ये कि आज ना कोई नुकसान ना कोई बड़ा फायदा लेकिन खुश रहने के लिए इतना क्या कम है। अगर आपका अपना व्यापार है तो आज का दिन आपका है। जो काम हाथ में है वह तेजी से हो रहा है और नया काम भी आयेगा। अगर आपकी राजनीतिक पहुंच है तो समझिए आपको बड़े फायदे का कोई बड़ा काम हाथ लगने वाला है।

कुंभ राश‌िः ऑफिस में आज आप बहुत ही व्यस्त रहेंगे

12 of 13
कुंभ राश‌ि
आज आप सभी परेशानियों और चिंताओं को पीछे छोड़ कर अपने परिवार के साथ कुछ समय व्यतीत करना चाहेंगे। ये समय अपनों से अपने प्यार का इजहार करने के लिए शुभ है। ईश्वर का धन्यवाद करें कि आपका परिवार आपके साथ है। अपनों के साथ का पूरा मजा लें क्योंकि ऐसा समय हमेशा नहीं रहता।
ऑफिस में आज आप बहुत ही व्यस्त रहेंगे। आप पाएंगे कि काम बहुत है, लेकिन समय कम है। लेकिन ध्यान रखें कि इससे फायदा ही होता है। परेशान ना हों बल्कि इस बात को समझने की कोशिश करें कि आपको पहले क्या काम करना चाहिए, इससे आपको शांति मिलेगी। आप पाएंगे कि आपके अधिकारी भी इसमें आपकी पूरी मदद करने को तैयार हैं।
आज आप अपनी पहुंच और धन के बल पर दूसरों की सहायता करेंगे। आप किसी सेवार्थ कार्य में धन की मदद कर सकते हैं या अपने किसी साझेदार को बढ़िया सा तोहफा दे सकते हैं। जो भी हो आपकी पहुंच, आपकी आर्थिक हैसियत और आपकी दयालुता के चलते किसी ना किसी को तो लाभ मिलेगा ही।
विज्ञापन

मीन राश‌िः लोग आपकी तारीफ करेंगे

13 of 13
मीन राश‌ि
आज आप अपनी शारीरिक सुंदरता की ओर बहुत ध्यान देंगे आप अपनी मन पसंद पोशाक पहनेंगे और देर तक अपनी जुल्फें संवारेंगे। आपके इस नए रूप को देख कर लोग आपकी तारीफ करेंगे। आपके साथी को भी आप के अंदर आया ये बदलाव अच्छा लगेगा।
पढ़ाई हो या ऑफिस आज का दिन आपके लिए शुभ ही रहेगा। हर दिशा से आपको खुशखबरी ही मिलेगी। इन सब को संभाल कर रखें, क्योंकि इनको पाने के लिए आपने बहुत मेहनत की है। आपने जितनी मेहनत की है, अब आपको बैठ कर इसका मजा लेना चाहिए।
आपको खबर मिलेगी कि जो चीज़ आपके लिये काफी मायने रखती थी या फिर बड़ी कीमती थी, वो नष्ट हो गई है, आपको अपने आप को काबू में रखना होगा। हो सकता है कि इसकी कीमत काफी अधिक हो अथवा आपका इससे संवेदनशील जुड़ाव हो, दोनों ही दशाओं में आपको दुख तो होना ही है। इन भौतिक वस्तुओं के प्रति मोह का त्याग करें, अपना समय परिवार व दोस्तों के साथ गुजारें। आज आप अपने परिवार वालों के साथ सेहत की जांच के लिए जाएं। ध्यान रहे दांतों की जांच जरूर कराएं। और पाचन-क्रिया भी ठीक चले। आज अगर आपने ध्यान लगाकर चैक-अप करा लिया तो आप भविष्य में आने वाली परेशानी से बच जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें